Blog

  • बड़ा हादसाः Airbase के पास शक्तिशाली एफ-35 लड़ाकू विमान हुआ क्रैश, देखें वीडियो

    बड़ा हादसाः Airbase के पास शक्तिशाली एफ-35 लड़ाकू विमान हुआ क्रैश, देखें वीडियो

    कैलिफोर्नियाः अमेरिका के कैलिफोर्निया में फ्रेस्नो के पास स्थित लेमूर नेवल एयर स्टेशन के नजदीक एक F-35C फाइटर जेट ट्रेनिंग उड़ान के दौरान क्रैश हो गया। उड़ान के दौरान विमान में अचानक तकनीकी खराबी आ गई। जिसके चलते पायलट को विमान से अचानक बाहर निकलना पड़ा। पायलट समय रहते इजेक्ट हो गया और पैराशूट की मदद से सुरक्षित जमीन पर उतरा। उसे मामूली चोटें आईं और एहतियातन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नौसेना के बयान के अनुसार, पायलट ने समय रहते अपनी जान बचा ली, फिलहाल वो सुरक्षित है और खतरे से भी बाहर है। यह विमान स्ट्राइक फाइटर स्क्वाड्रन VF-125 ‘रफ रेडर्स’ से जुड़ा था।

    इन इकाई वाले विमानों का प्रयोग अधिकतर पायलटों और एयरक्रू को प्रशिक्षण देने के लिए किया जाता है। हादसे के बाद से ही अमेरिकी नौसेना मुस्तैद है। फिलहाल दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह हादसा दिन के समय हुआ जिसकी पुष्टि वायरल वीडियो से हुई। देखा गया कि विमान पास के ही एक खेत में गिरते ही आग का गोला बन गया। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हुआ। अमेरिकी नौसेना ने मामले की जांच शुरू कर दी है और शुरुआती रिपोर्ट में तकनीकी खराबी को इसका कारण माना गया है।

    घटना पर अमेरिकी नौसेना का आधिकारिक बयान आ गया है। बयान में कहा गया कि कैलिफोर्निया के सेंट्रल रीजन में स्थित नेवल एयर स्टेशन लेमूर (NAS Lemoore) से उड़ान भरने वाला F-35C फाइटर जेट 31 जुलाई को स्थानीय समयानुसार शाम 4:30 बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह जेट VFA-125 ‘रफ रेडर्स’ स्क्वाड्रन से संबंधित था और एयर स्टेशन से दूर नहीं गिरा। हादसे के तुरंत बाद पायलट ने सफलतापूर्वक इजेक्ट किया और वह सुरक्षित है।

    इस हादसे में कोई और व्यक्ति प्रभावित नहीं हुआ है। इस दुर्घटना को अमेरिकी वायु सेना ने गंभीरता से लिया है और विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं। एक्सपर्ट्स के मुताबिक यह हादसा अत्याधुनिक और महंगे F-35 फाइटर जेट की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े करता है। हाल के वर्षों में इस विमान से जुड़ी कई बातें सामने आई हैं जिससे इसके रखरखाव और तकनीकी सिस्टम पर फिर चर्चा शुरू हो गई है।

  • Jalandhar से आ रहे तेल टैंकर की कार से टक्कर के बाद लगी आग, जिंदा जले 2 लोग, देखें वीडियो

    Jalandhar से आ रहे तेल टैंकर की कार से टक्कर के बाद लगी आग, जिंदा जले 2 लोग, देखें वीडियो

    जंडियाला गुरु: जंडियाला पुल पर तेल टैंकर और कार के बीच भयानक टक्कर के दौरान दो कार सवार व्यक्तियों के जिंदा जल जाने का दुखद मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, जीटी रोड जालंधर की ओर से तेल भरकर आ रहा टैंकर जब जंडियाला गुरु पुल पर चढ़ रहा था, तो पुल के ऊपर उसका टायर फट गया और वह सड़क पर पलट गया। इसी तरफ आ रही कार से उसकी भयानक टक्कर हो गई। कार पुल की लोहे की रेलिंग को तोड़कर आधे नीचे की ओर लटक गई और टैंकर की जबरदस्त टक्कर से कार में सवार लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया।

    लोगों के देखते ही देखते कार और टैंकर में आग लग गई। टैंकर में सवार व्यक्ति दूसरे तरफ का दरवाजा खोलकर फरार हो गए, लेकिन कार सवारों के पास बाहर निकलने का कोई रास्ता नहीं बचा और कार में जल जाने से उनकी मौत हो गई। डीएसपी जंडियाला गुरु रविंदर सिंह, एसएचओ मुख्तार सिंह और पुलिस पार्टी मौके पर पहुंचकर फायर ब्रिगेड की गाड़ी से आग बुझाई और वहां मौजूद लोगों को दूर रहने के लिए कहा, जो वीडियो बना रहे थे। डीएसपी रविंदर सिंह और एसएचओ मुख्तार सिंह ने बताया कि कार में दो व्यक्ति (एक महिला और एक पुरुष) सवार थे, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई।

    उन्होंने बताया कि तेल वाले टैंकर में 3 हजार लीटर पेट्रोल और बाकी डीजल भरा हुआ था। भगवान का शुक्र है कि मौके पर आग पर काबू पा लिया गया और हादसे में क्षतिग्रस्त कार को फौज की मदद से पुल से नीचे उतारा गया। इसमें से दो आधे जले शव बाहर निकाले गए। शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल अमृतसर भेजे गए हैं। शवों की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है।

  • Haryana News: युवा प्रदेशाध्यक्ष चौटाला ने सैनी को बताया डमी मुख्यमंत्री, बन गया क्राइम कैपिटल, देखें वीडियो

    Haryana News: युवा प्रदेशाध्यक्ष चौटाला ने सैनी को बताया डमी मुख्यमंत्री, बन गया क्राइम कैपिटल, देखें वीडियो

    यमुनानगरः जेजेपी के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने हरियाणा के मुख्यमंत्री पर जमकर निशाने साधे। उन्होंने यमुनानगर में बढ़ते क्राइम को लेकर कई अहम बातें की। युवा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि हालात यह हो गए है कि अब यमुनानगर क्राइम कैपिटल बन चुका है। चाचा अभय चौटाला और रानिया सीट को लेकर चल रही बयानबाजी पर भी दिग्विजय चौटाला ने नई धार दे दी।

    जननायक जनता पार्टी के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने यमुनानगर में कई कार्यक्रमों में शिरकत की। दिग्विजय चौटाला ने यमुनानगर में बढ़ते क्राइम को लेकर कहा कि फिरौती, लूट, हत्या अब आम बात हो गई है। दिग्विजय चौटाला ने नायब सैनी और मनोहर लाल खट्टर की एक बार तुलना की। उन्होंने कहा कि नायब सैनी हरियाणा के डमी मुख्यमंत्री हैं, मनोहर लाल हरियाणा के असल मुख्यमंत्री नजर आ रहे हैं। जेजेपी के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने रानिया सीट पर मचे घमासान पर भी प्रतिक्रिया दी।

    उन्होंने कहा कि चुनाव में बीजेपी इनेलो और गोपाल कांडा का गुप्त गठबंधन था जो गोपाल कांडा के बयान से एक बार फिर सार्वजनिक हो गया। उन्होंने दावा किया कि सिरसा के एक होटल में भाजपा प्रभारी, इनेलो और गोपाल कांडा की मुलाकात हुई, यह मैंने खुद देखा। चाचा अभय चौटाला पर फिर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि अभय चौटाला की बात पर नहीं है कोई भी क्रेडिबिलिटी। वह एक नॉन सीरियस नेता है। जो अपने बयानो से बार-बार मुकरते हैं। दिग्विजय चौटाला हरियाणा में युवा कड़ी को मजबूत करने के लिए पूरे प्रदेश का भ्रमण कर रहे हैं भ्रमण में आज उनका यमुनानगर में यह 15वां जिला था।

     

  • Punjab News: क्लीनिक में घुसकर 3 युवकों ने डॉक्टर को मारी गोलियां, देखें वीडियो

    Punjab News: क्लीनिक में घुसकर 3 युवकों ने डॉक्टर को मारी गोलियां, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः पंजाब में आए दिन गोलियां चलने की घटनाएं सामने आ रही है। वहीं ताजा मामला मलवाल रोड़ पर स्थित क्लीनिक में गोलियां चलने का सामने आया है। जहां देर रात क्लीनिक में घुसकर डॉक्टर पर हथियारबंद युवकों ने फायरिंग की। इस घटना में डॉक्टर की बाजू में गोली लगी और वह घायल हो गया। बताया जा रहा है कि क्लीनिक में मौजूद उनके हेल्पर के साथ भी आरोपियों ने हाथापाई की। घायल डॉक्टर को निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। मलवाल रोड पर बीएएमएस डॉ. रूपिंद्रजीत सिंह कई सालों से अपना क्लीनिक चला रहे हैं। देर रात एकाएक 3 युवक उनके क्लीनिक में घुसे व डॉक्टर से बहसबाजी करने लगे। एक हथियारबंद आरोपी ने डॉक्टर पर फायरिंग कर दी। क्लीनिक में मौजूद उनके हेल्पर से भी हाथापाई की, जिससे उसके माथे पर चोट आई है। उसके शोर मचाने पर आरोपी वहां से फरार हो गए। डीएसपी सिटी सुखविंद्र सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी और अस्पताल में घायल डॉक्टर के बयान दर्ज किए गए। उनके बयानों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
  • ट्रंप के टैरिफ से शेयर मार्केट में आई भारी गिरावट

    ट्रंप के टैरिफ से शेयर मार्केट में आई भारी गिरावट

    नई दिल्लीः अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की ओर से भारत पर 25 फीसदी टैरिफ और जुर्माने के ट्रंप के ऐलान का असर घरेलू शेयर मार्केट पर दिख रहा है। आज सेंसेक्स करीब 500 अंक गिरकर 81,000 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी करीब 150 अंक की गिरावट है, ये 24,700 पर है।सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 24 में गिरावट और 6 में तेजी है। टाटा मोटर्स, रिलायंस, महिंद्रा और एयरटेल के शेयर्स 1% से ज्यादा नीचे हैं। जोमैटो, टाटा स्टील और HUL मामूली चढ़े हैं। निफ्टी के 50 शेयरों में से 42 में गिरावट और 8 में तेजी है।

    NSE के ऑयल एंड गैस इंडेक्स में 1.57% और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 1.10% की गिरावट है। ऑटो, बैंकिंग और मेटल भी गिरे हैं। ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में ट्रंप ने भारत को अमेरिका का मित्र बताया, लेकिन साथ ही यह भी कहा कि रूसी सैन्य उपकरण और तेल खरीदने पर उसे 25 फीसदी टैरिफ और जुर्माना भी देना होगा। अमेरिकी राष्ट्रपति ने दोहराया कि भारत दुनिया में सबसे ज्यादा टैरिफ वाले देशों में से एक है। बुधवार को कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ था।

    बीएसई पर सेंसेक्स 143 अंकों की बढ़ोतरी के साथ 81,481.86 पर क्लोज हुआ। वहीं, एनएसई पर निफ्टी 0.14 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 24,855.05 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी पर एलएंडटी, टाटा कंज्यूमर, एनटीपीसी, सन फार्मा, ग्रासिम इंडस्ट्रीज के शेयर टॉप गेनर के लिस्ट में शामिल रहे। जबकि टाटा मोटर्स, हीरो मोटोकॉर्प, डॉ रेड्डीज लैब, श्रीराम फाइनेंस और एमएंडएम के शेयर बाजार टॉप लूजर के लिस्ट में शामिल रहे। क्षेत्रीय स्तर पर, मीडिया, ऑटो और रियल्टी शेयरों में 0.5-0.5 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।

    जबकि आईटी और एफएमसीजी शेयरों में खरीदारी देखी गई। बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांक मामूली बढ़त पर बंद हुआ। क्षेत्रीय मोर्चे पर निफ्टी एफएमसीजी, मीडिया, मेटल और फार्मा शेयरों में मामूली बढ़त दर्ज की गई। व्यापक बाजारों में, निफ्टी मिडकैप 100 में गिरावट आई, जबकि स्मॉलकैप 100 में बढ़त दर्ज की गई। राष्ट्रपति ट्रंप की 1 अगस्त की समयसीमा से पहले अमेरिका के साथ भारत के अंतरिम व्यापार समझौते को लेकर अनिश्चितता ने धारणा को प्रभावित किया। सरकारी सूत्रों ने रॉयटर्स को बताया कि भारत कुछ निर्यातों पर 20-25 Hrmor तक के उच्च अमेरिकी टैरिफ के लिए तैयार है।

  • Punjab News: मजीठिया मामले में ड्यूटी दौरान सुरक्षा कर्मी के साथ SHO ने की मारपीट, FIR दर्ज

    Punjab News: मजीठिया मामले में ड्यूटी दौरान सुरक्षा कर्मी के साथ SHO ने की मारपीट, FIR दर्ज

    मोहालीः आय से अधिक संपत्ति के मामले में गिरफ्तार शिरोमणि अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया की पेशी के दौरान, ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा कर्मी को पंजाब पुलिस के इंस्पेक्टर जशनप्रीत ने धक्का दिया और पीटा। इस मामले में अदालत ने पंजाब पुलिस को दोषी इंस्पेक्टर के खिलाफ FIR दर्ज करने का आदेश दिया है। इस मामले की आज पुनः सुनवाई होगी। इसमें पंजाब पुलिस को बताना होगा कि उन्होंने कौन-कौन सी धाराएं लगाईं और साथ ही यह भी बताना होगा कि दोषी इंस्पेक्टर के खिलाफ क्या कार्रवाई की गई है।

    अदालत इस मामले को लेकर बहुत सख्त है और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेगी। 6 जुलाई, 2025 को, बिक्रम मजीठिया की पेशी के दौरान, इंस्पेक्टर जशनप्रीत सिंह की मोहाली अदालत परिसर का गेट खोलने को लेकर चौकीदार से बहस हो गई। जब चौकीदार बलजीत ने अदालत का आदेश दिखाने को कहा तो इंस्पेक्टर ने जबरन उसकी चाबियां छीन लीं और उसे धक्का-मुक्की तथा मुक्का मारा।

    घटना के तुरंत बाद इस बात की जानकारी अदालत के वरिष्ठ सिविल जज अनीश गोयल को दी गई, जिन्होंने बलजीत सिंह को मेडिकल जांच कराने के निर्देश दिए। बाद में चौकीदार बलजीत सिंह ने पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई करने से इनकार कर दिया, लेकिन पाठक ने अदालत में एक आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई जिसमें इसे राज्य विरोधी अपराध बताया गया।

    पुलिस जांच के बावजूद कोई मामला दर्ज नहीं किया गया, जिसके बाद अदालत ने CCTV फुटेज की जांच करने पर पाया कि इंस्पेक्टर के व्यवहार में अपराधी तत्व थे। अदालत ने यह भी कहा कि यह कोई निजी झगड़े का मामला नहीं बल्कि ड्यूटी पर तैनात सरकारी कर्मचारी के खिलाफ हिंसा का मामला है। यह एक गैर-संघीय अपराध है। इसे राज्य विरोधी अपराध माना जाता है। इसलिए पुलिस थाना सोहाना को जशनप्रीत सिंह के खिलाफ धारा 115(2), 132, 221, 304 और भारतीय दंड संहिता की अन्य संबंधित धाराओं के तहत FIR दर्ज कर मामले की जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई आज निर्धारित की है।

  • आज का राशिफल 31 जुलाई, 2025

    आज का राशिफल 31 जुलाई, 2025

    आज श्रावण शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि गुरुवार का दिन है। सप्तमी तिथि आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के भोर 4 बजकर 59 मिनट तक रहेगी। आज श्री शीतला सप्तमी है। आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के भोर 4 बजकर 32 मिनट तक साध्य योग रहेगा। आज रात 12 बजकर 42 मिनट तक चित्रा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज गोस्वामी तुलसी दास जयंती है।

    मेष राशि:आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। बिजनेस के सिलसिले मे आप नये लोगो से मिलेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपके सीनियर लोग आपके कार्यो की तारीफ करेंगे। आज आपके बच्चे आपको कोई गुड न्यूज दे सकते हैं, जिससे आप उनपर गर्व महसूस करेंगे। आज घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। दोस्तों के साथ समय बितायेंगे।

    वृष राशि:आज का दिन खुशियों भरा रहेगा। बिजनेस में बड़ी डील फाइनल होने के कारण आज घर पर पार्टी करेंगे। घरेलू कार्यों परिवार वालों का पूरा सहयोग मिलेगा। रचनात्मक कार्यों में आज आपका मन लगा रहेगा। ऑफिस में आपके काम को लेकर बॉस आपकी तारीफ कर सकते है। आपके जुनियर आपसे काम सीखना पसन्द करेंगे। लवमेट के रिश्ते में चल रही अनबन आज समाप्त होगी। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।


    मिथुन राशि:
    आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। पहले किये गए किसी सामाजिक कार्य के लिए आज आपको सम्मानित किया जायेगा। जॉब की तलाश कर रहे लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। किसी अच्छी कंपनी से जॉब का ऑफर आ सकता है। परिवार वालों के साथ घर पर मूवी देखने का प्लान बन सकता है। आज आप कोई नया व्यापार शुरु करने का मन बनायेंगे। जिससे आपको भविष्य में अच्छा फायदा होगा। आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आपके घर में सुख-समृद्धि बनी रहेगी।

    कर्क राशि:आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आपके मन में नए–नए विचार आयेंगे। आज आप किसी नए व्यापार की योजना भी बनाएंगे। पारिवारिक कार्यों को पूरा करने में जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। दोस्तों के साथ बनाया हुआ ट्रीप का प्लान आज कैन्सिल हो सकता है। संगीत तथा कला में रुझान रखने वाले लोगों को आज किसी अच्छे प्लाफोर्म पर काम करने का ऑफर आएगा। दुकानदारों के लिए आज का दिन बेहतर रहने वाला है, रोज की अपेक्षा आज ज्यादा मुनाफा होगा। प्राइवेट ऑफिस में कार्यरत कर्मचारियों का प्रमोशन होगा।

    सिंह राशि:आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज आपका आत्मविश्वास कार्यक्षेत्र में दिन को बेहतर बनाने में मददगार साबित होगा। आज दाम्पत्य जीवन खुशनुमा बना रहेगा। राजीनीति में सक्रीय लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। लेखन कार्य कर रहे लोगों के किसी लेख की तारीफ होगी। आज आपके व्यापार में दो गुना वृद्धि होगी। आज ऑफिस में अपने कार्य पर ध्यान देने की जरुरत है, नहीं तो आपकी पीठ पीछे आपको लेकर बातें हो सकती हैं। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन सफलता दिलाने वाला साबित होगा।

    कन्या राशि:आज आपकी ऊर्जा का स्तर अच्छा रहेगा। बढ़ी हुए ऊर्जा के साथ आप कोई काम करेंगे तो समय रहते पूरा हो जाएगा। फर्नीचर खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए आज का दिन शुभ है। जीवनसाथी के जीवन में बदलाव आने से खुशी का माहौल बनेगा। घर में चल रही विवाह संबंधी समस्या जल्द ही सॉल्व हो जाएगी। आज बिजनेस में साझेदारी सोच-समझ कर ही करें साथ ही नयी योजनाओं को लागू करने से लाभ होगा। आज आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी।

    तुला राशि:आज पूरे दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा। इस राशि के ऑर्किटेक के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। किसी कम्पनी से जॉब का ऑफर आ सकता है। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, किसी प्रतियोगी परीक्षा का परिणाम आपके पक्ष में आएगा। अगर कोई नयी गाड़ी खरीदना चाह रहें है तो आज ले लीजिए। आज आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता बनी रहेगी। परिवार में आज सुखद वातावरण का माहौल रहेगा।


    वृश्चिक राशि:
    आज आपका रुझान आध्यात्म की तरफ रहेगा। आज आप अपने स्वभाव में परिवर्तन लायेंगे, इससे परिवार वाले प्रसन्न होंगे। आज इलेक्ट्रानिक सामान खरीदने का प्लान बना सकते हैं। आज आप घर पर किसी धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन की योजना बना सकते हैं। आज के दिन कोई करीबी आपकी खुशियों को दोगना कर देगा। कार्यक्षेत्र में बढोतरी के नये अवसर प्राप्त होंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव मिलेगा।

    धनु राशि:आज का दिन बिजनेस के लिए फायदेमंद होगा। दाम्पत्य रिश्ता आज मधुरता से भरपूर रहेगा। आज आप किसी दोस्तों के साथ कोई बिज़नस शुरू करने का प्लान बना सकते हैं। लक्ष्मी के रुप में नए मेहमान के आने की खुशी में घर में पार्टी करेंगे। ग्राफ़िक डिज़ाइनर्स के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है, किसी क्लाइंट से अच्छा लाभ होगा। आज आप परिवार के साथ अलग-अलग पकवानों का आनंद लेंगे।

    मकर राशि:आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। अगर आप नौकरी कर रहें तो आज ट्रांसफर किसी ऐसे स्थान पर होगा, जहां से अप-एण्ड-डाउन करने में आपको आसानी होगी। जीवनसाथी से निजी समस्यायों को शेयर करने से मन का बोझ हल्का होगा। इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन अच्‍छा रहेगा, पढ़ाई में आ रही बाधाएं दूर हो जाएंगी। नतीजों की चिंता किए बिना मेहनत करेंगे तो कामयाबी अवश्य मिलेगी।


    कुम्भ राशि:
    आज भाग्य आपका पूरा साथ देगा। आज घरेलू चीजों को खरीदने पर आपके अधिक पैसे खर्च हो सकते है। आज आपको रोजगार के उचित अवसर प्राप्त होंगे। इस राशि के लोगों को आज कानूनी मामलों से बचने की जरूरत है। ऑफिस में सहकर्मियों की मदद से काम जल्द खत्म होगा। शाम को जीवनसाथी के सहयोग से आप कोई घर का काम पूरा करने में सफल होंगे। आज किसी अनुभवी की राय आपके लिए कारगर साबित होगी।

    मीन राशि:आज का दिन आपके लिए उत्तम है। आज आपको व्यापार में अचानक धनलाभ का अवसर प्राप्त होगा। आज आपका स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा। आपके मन मे व्यापार को लेकर नए-नए विचार आएंगे। आज सभी काम आपके मन के मुताबिक पूरे होंगे। आज आपकी मुलाकात किसी पुराने मित्र से होगी, जिनसे आप बचपन की यादें शेयर करेंगे।

  • Haryana News: Filmy Style मे वन विभाग के कर्मियों और तस्करों मे हुआ मुकाबला, देखें वीडियो

    Haryana News: Filmy Style मे वन विभाग के कर्मियों और तस्करों मे हुआ मुकाबला, देखें वीडियो

    यमुनानगर: बिलासपुर कस्बे में बुधवार सुबह खैर लाल चंदन से भरी स्कॉर्पियो में सवार तस्करों और वन विभाग की टीम के बीच टक्कर हो गई। यह टक्कर तब हुई जब वन विभाग की टीमें तस्करों का पीछा कर रही थी और खुद को घिरता देख तस्करों ने वन विभाग की गाड़ी को दो बार टक्कर मारी। गनीमत रही कि किसी का जानी नुकसान नहीं हुआ।
    वन विभाग के कर्मचारी अंकित गुर्जर को सूचना मिली थी कि कोट गांव से एक सफेद स्कॉर्पियो में अवैध रूप से खैर की लकड़ी ले जाई जा रही है।

    उन्होंने साथियों के साथ पीछा शुरू किया और बिलासपुर में स्कॉर्पियो को रोकने की कोशिश की। लेकिन तस्करों ने गाड़ी से वन विभाग की थार को टक्कर मार दी। वनकर्मियों ने पीछा जारी रखा, जिससे बौखलाए तस्करों ने दोबारा स्कॉर्पियो घुमाकर वन विभाग की गाड़ी में टक्कर मार दी। दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। इसके बावजूद वनकर्मियों ने हार नहीं मानी। पीछा करते-करते तस्कर आमवाला गांव के खेतों तक पहुंचे और वहीं स्कॉर्पियो को छोड़कर फरार हो गए।

    भागते वक्त तस्करों ने बिलासपुर कस्बे में मांगेराम नामक रेहड़ीवाले को भी टक्कर मार दी। मांगेराम ने बताया कि स्कॉर्पियो की स्पीड काफी तेज थी। समय रहते वह पीछे नहीं हटता तो उसकी जान जा सकती थी। हादसे में रेहड़ी पलट गई और नगद ₹12,000 सहित कुल 25 रुपये का नुकसान हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही जिला वन अधिकारी डीएफओ संदीप सैनी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि तस्करों की पहचान हो चुकी है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। स्कॉर्पियो को कब्जे में ले ली है। और मामले की जांच जारी है।

  • उपायुक्त ने ईवीएम-वीवीपैट मशीनों के वेयरहाउस का किया निरीक्षण

    उपायुक्त ने ईवीएम-वीवीपैट मशीनों के वेयरहाउस का किया निरीक्षण

    ऊना/सुशील पंडित: उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने बुधवार को उप-मुहाल बाग, ट्रक यूनियन के समीप स्थित ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) और वीवीपैट (वोटर वेरीफाएबल पेपर ऑडिट ट्रेल) मशीनों के वेयरहाउस का निरीक्षण किया।

    निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने मशीनों के रख-रखाव, सुरक्षा व्यवस्था और प्रबंधन से जुड़ी तैयारियों का विस्तृत जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वेयरहाउस में सभी सुरक्षा मानकों और दिशानिर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए।

    उन्होंने कहा कि ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की सुरक्षित देखभाल और उचित प्रबंधन, निष्पक्ष व पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया की पहली शर्त है। इस अवसर पर नायब तहसीलदार (चुनाव) अजय शर्मा भी उपस्थित रहे।

  • हिमोत्कर्ष प्रशिक्षण संस्थान की छात्राओं ने मनाया तीज पर्व

    हिमोत्कर्ष प्रशिक्षण संस्थान की छात्राओं ने मनाया तीज पर्व

    वृंदा को मिस तीज का खिताब,चांद चुनी गई प्रथम रनरअप व यशिका देवी द्वितीय रनरअप
     
    ऊना/सुशील पंडित: हिमोत्कर्ष महिला मंच व संयुक्ता चौधरी हिमोत्कर्ष महिला प्रशिक्षण संस्थान ऊना के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को तीज पर्व धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में समाजेसवी सुलोचना  देवी ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की,जबकि समाजसेवी सेवाानिवृत शिक्षिका नीलम अग्रिहोत्री ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। कार्यक्रम में इन्नर व्हील क्लब  ऊना  की अध्यक्ष शोभा सोनी,सचिव अमरजीत बबली व वरिष्ठ सदस्य कमला कंंवर विशिष्ट अतिथि केे रूप में उपस्थित हुुई। मुख्यातिथि सुलोचना ठाकुर ने सभी छात्राओं को हरियाली तीज पर्व की बधाई दी। उन्होंने कहा कि तीज पर्व का महिलाओं के लिए विशेष महत्व है। उन्होंने कहा कि आस्था,उमंग,प्रेम व सौंद्रयता के प्रतीक के रूप में तीज पर्व को पुरे उत्तर भारत में मनाया जाता है। कार्यक्रम अध्यक्ष नीलम अग्रिहोत्री ने सभी प्रतिभागी छात्राओं को बधाई देते हुए हिमोत्कर्ष परिषद के विभिन्न सामाजिक कार्यो का उल्लेख करते हुए कहा कि परिषद समाज के जरूरतमंद तबके के उत्थान के लिए प्रयासरत है। उन्होंने संस्थान की छात्राओं को विभिन्न स्पर्घाओं में शानदार प्रदर्शन के लिए भी बधाई दी। हिमोत्कर्ष महिला मंच की वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनूपा ठाकुर ने कार्यक्रम में सबका स्वागत करते हुए महिला मंच की गतिविधियों बारे भी विस्तार से जानकारी दी।
    कार्यक्रम में संस्थान की छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तूतियां देकर सबका मन मोह लिया।  फैशन डिजाईनिंग हाबी ट्रेड की छात्रा यशिका ने मनमोहक नाटी की प्रस्तूती दी,जबकि कटिंग एंड टेलरिंग ट्रेड की छात्राओं निशा एवं समूह तथा हाबी कोर्स फैशन डिजाईनिंग की छात्राओं प्रिया एवं हर्षा व समूह तथा वृंदा व समूह ने शानदार समूह नृत्य व तनिशा ने पंजाबी नृत्य की प्रस्तूतियां दी। हिमोत्कर्ष संस्थान की 12 छात्राओं ने मिस तीज प्रतियोगिता में भाग लिया तथा आकर्षक रैंप वाक कर अपनी प्रतिभा दिखाई।
    मुख्यातिथि सुलोचना ठाकुर व कार्र्यक्रम अध्यक्ष नीलम अग्रिहोत्री ने विजेता व उपविजेता छात्राओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।  नीलम बनी मिस तीज तीज पर्व पर आयोजित प्रतियोगिता में वृृंदा ने मिस तीज का खिताब जीता। जबकि चांद प्रथम रनरअप व यशिका देवी  द्वितीय रनरअप रही। जबकि अमनदीप कौैर मिस ब्यूटीफुल स्माईल,नीरू मिस ब्यूटीफुल आईस तथा सिमरनजीत कौर मिस ग्लोईंग स्किन चुनी गई। इन्हें मुख्यातिथि सुुुलोचना ठाकुर व विशिष्ट अतिथि नीलम अग्रिहोत्री ने क्राऊन पहना कर सम्मानित किया।  इन्होंने जीते पुरस्कार तीज पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित मेहंदी प्रतियोगिता में हर्ष ने प्रथम व नवनीत  कौर ने द्वितीय तथा प्रिया ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। रंगोली प्रतियोगिता में नीता ने प्रथम,वृृृंदा ने दूसरा व तनिशा ने तीसरा स्थान हासिल किया। मालपुड़े प्रतियोगिता में तनिशा ने प्रथम,हरसिमरन कौर ने द्वितीय व अमनदीप कौर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। दही-भल्ला प्रतियोगिता में नरिंद्र कौैेर ने प्रथम, हर्ष ने दूसरा व रमा  कुमारी तीसरे स्थान पर रही। पतेहड़ प्रतियोगिता में नीता कुमारी ने प्रथम,दिव्या शर्मा ने दूसरा व यशिका ने तीसरा स्थान हासिल किया। खीर स्पर्घा में नरिंद्र्र्र कौेर ने प्रथम,नीता कुमारी ने दूसरा व तनिशा ने तीसरा स्थान हासिल किया।
    प्रशिक्षण र्कोस पुरा करनेे पर 18 छात्राओं को प्रमाण पत्र कार्यक्रम में मुख्यातिथि सुलोचना ठाकुर व कार्र्यक्रम  अध्यक्ष नीलम अग्रिहोत्री ने संयुुक्ता चौेधरी हिमोत्कर्ष महिला प्रशिक्षण संस्थान की 118 छात्राओं को कटिंग टेेलरिंग व फैशन  डिजााईनिंग हाबी  कोर्र्स सफलतापूूूर्वक पूर्र्ण करने पर प्रमाण पत्र देेकर सम्मानित किया। इसमें कटिंग टेेलरिंग कोर्स  सेे चांद रानी,पूूनम,आंचल ठाकुर,नीलम देेवी,ई्रशा देवी,अंजलि,मनीषा,प्रिया देवी,फैशन डिजाईनिंग हाबी कोर्स सेे  सविता,संजना,जिया,सविता देवी,कमल देवी,पुष्पाजंंलि,कमलप्रीत कौेर,अंंकिता,प्रिया,व रजनी को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहान स्वरूप प्र्रमाण पत्र प्रदान किए गए। यह रहे उपस्थित कार्यक्रम में मुख्यातिथि सुलोचना ठाकुर व कार्र्यक्रम  अध्यक्ष नीलम अग्रिहोत्री,विशिष्टातिथि इन्नर व्हील क्लब ऊना की अध्यक्ष शोभा सोनी,सचिव अमरजीत बबली,कमला कंंंवर,हिमोत्कर्ष महिला मंच वरिष्ठ  उपाध्यक्ष  अनूपा ठाकुर,प्रेस सचिव रमा कंवर,रंजना जसवाल,मंजू मनकोटिया,अनीता सूद,मनीषी ठाकुर,शिल्पा,प्रा्रचार्र्य नरेश सैणी,हिमोत्कर्र्ष प्रदेेशाध्यक्ष जतिंद्र कंवर,महासचिव यशपाल ठाकुर,करण पाल मनकोटिया,उपप्रधानाचार्य रंजू वाला,अध्यापिका मीना ठाकुर,निशा सहित संस्थान की 40  से अधिक छात्राएं उपस्थित थी।