Blog

  • Punjab News: 1700 किलो चूरा पोस्त सहित दो आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: 1700 किलो चूरा पोस्त सहित दो आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मोगाः नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस द्वारा लगातार तस्करों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जा रहा है। वहीं इस मुहिम के तहत सीआईए स्टाफ ने 2 तस्करों को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी सुखअमृत पाल सिंह ने बताया कि सीआईए स्टाफ ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की है। दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि ट्रक नम्बर एचआर 65 ए 0389 में भारी मात्रा में चूरा पोस्त आ रहा है।

    जिसके बाद पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गांव मेहना के पास नाकेबंदी करके ट्रक को रोककर तालाशी ली। ट्रक की तलाशी के दौरान ट्रक से 1700 किलो चूरा पोस्त बरामद हुआ। इस मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान गुरजंट सिंह निवासी मोगा और कपिल कुमार निवासी यूपी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों का ट्रक जब्त कर लिया है।

    डीएसपी ने कहा कि आरोपी हरियाणा से ट्रक के जरिए भारी मात्रा में चूरा पोस्त लेकर मोगा लेकर आ रहे थे। दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। आरोपियो को कोर्ट में पेश करके रिमांड हासिल किया जाएगा। दोनों आरोपियों के बैकवर्ड ओर फॉरवर्ड को खंगाला जा रहा है। आरोपियों से पूछताछ में बड़े खुलासे होने की संभावना है।

  • Punjab News: जहरीला टीका लगाने से नौजवान की मौत, 3 लोगों पर मामला दर्ज, देखें वीडियो

    Punjab News: जहरीला टीका लगाने से नौजवान की मौत, 3 लोगों पर मामला दर्ज, देखें वीडियो

    मोगाः पंजाब में भले ही नशे के खिलाफ पुलिस द्वारा सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। वहीं नशे के मामले अभी भी सामने आ रहे है। वहीं कस्बा धर्मकोट के अधीन आते गांव नूर पुर हकीमा में युवक का शव बरामद हुआ है। बताया जा रहा है कि युवक की नशे के कारण मौत हुई है। युवक की मौत को लेकर एक वीडियो काफी वायरल हो रही थी। वहीं वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई।

    मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि युवक का शव नूरपुर हकीमा के पास बरामद हुआ है। मृतक की पहचान बख्शीश सिंह के रूप में हुई है। हालांकि पुलिस इस मामले में युवकों द्वारा बख्शीश सिंह को जहरीला टीका लगाने का कह रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चुरी में रखवा दिया है।

    पुलिस अधिकारी ने बताया कि परिवार के बयानों के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ धारा 103 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। वहीं दूसरी ओर परिवार ने आरोप लगाए है कि उनके बेटे को व्यक्तियों द्वारा नशे की ओवरडोज दी गई, जिसके चलते उनके बेटे नशे की ओवरडोज के कारण मौत हो गई।

  • ‘मौत के कुएं’ में करतब दिखाते 15 फीट नीचे गिरा युवक, बिना Driver के दौड़ती रही बाइक, देखें वीडियो

    ‘मौत के कुएं’ में करतब दिखाते 15 फीट नीचे गिरा युवक, बिना Driver के दौड़ती रही बाइक, देखें वीडियो

    महराजगंज: सावन मेले के दौरान आयोजित दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहां उत्तर प्रदेश में महराजगंज जिले के ईटहिया गांव में ‘मौत के कुएं’ के रोमांचक स्टंट शो के दौरान हादसा हो गया। जहां संत कबीर नगर जिले का 25 वर्षीय इंद्र कुमार स्टंट के दौरान संतुलन खोकर करीब 15 फीट की ऊंचाई से नीचे गिर पड़ा। हैरानी की बात यह है कि हादसे के बाद भी बाइक बिना सवार के कुएं की दीवारों पर करीब एक घंटे तक अनियंत्रित चक्कर लगाती रही। यह दृश्य देख मेले में मौजूद हजारों दर्शक दहशत में आ गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने मेले की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

    इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। घटना में घायल युवक को गोरखपुर स्थित एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जहां वह जिंदगी के लिए जंग लड़ रहा है। जानकारी के मुताबिक, सावन मेले में पंचमुखी शिवमंदिर इटहिया आने वाले श्रद्धालुओं के मनोरंजन के लिए प्रशासन की ओर से बोली लगाकर मंदिर परिसर में झूला लगाने की अनुमति दी गई है। प्रशासन अनुमति देने के बाद मानकों की जांच पड़ताल करना भूल गई है। ऐसे झूला लगाने वाले संचालक की ओर से कम परिक्षेत्र में मौत का कुआं, झूला, चकरी, ड्रैगन झूला, रेलगाड़ी सहित कई अन्य प्रकार के छोटे बड़े मनोरंजन के साधन लगा दिए गए है।

    घटना में युवक के सिर और हाथ में गंभीर चोट आई। हादसे के बाद मौत के कुआं पर मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। क्योंकि युवक को नीचे गिरने के बाद भी घंटों बाइक मौत के कुआं के दीवारों पर चलती रही। वहीं मेला समिति और प्रशासन की शिथिलता का फायदा उठाते हुए संचालक आनन फानन में घायल युवक को पहले निचलौल शहर के एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहां पर हालत बिगड़ते देख घायल युवक को गोरखपुर स्थित एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। लापरवाही के चलते पुलिस प्रशासन को भी घायल युवक का नाम पता तक नहीं जानकारी हो सका है।

    वहीं वायरल वीडियो के बाद जिम्मेदार अब हादसे की वजह और घायल युवक की जांच पड़ताल में जुट गए हैं। कोतवाली ठूठीबारी थाना प्रभारी निरीक्षक महेंद्र मिश्रा के अनुसार मौत के कुआं में बाइक सवार एक युवक स्टंट दिखाने के दौरान घायल हो गया है। झूला सेक्टर में कम जगहों में काफी मनोरंजन के साधन लगा दिया गया है। जिसे हटाने के लिए उच्चाधिकारियों से बात की जाएगी। एसडीएम नन्द प्रकाश मौर्या ने बताया कि हादसे की उन्हे जानकारी मिली है। संचालक की ओर से लापरवाही बरती जा रही है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • Whatsapp लेकर आया नया फीचर, अब तस्वीरें लगेगी बिल्कुल Professional

    Whatsapp लेकर आया नया फीचर, अब तस्वीरें लगेगी बिल्कुल Professional

    टेक्नोलॉजी: व्हाट्सएप्प यूजर्स को एक और जबरदस्त फीचर मिलने वाला है। इसका यूजर्स लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। यह फीचर है इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप जिसमें कैमरा इंटरफेस में एक नया फीचर अपडेट जारी हुआ है। इसमें नाइट मोड का खास फीचर शामिल किया गया है। यह नया बदलाव अभी बीटा वर्जन 2.25.22.2 के अंतर्गत एंड्रॉयड यूजर्स के लिए जारी हुआ है। जल्द ही यह फीचर सभी यूजर्स को उपलब्ध करवा दिया जाएगा।

    क्या होता है नाइट मोड फीचर?

    व्हाट्सएप्प बेटा इंफो की रिपोर्ट के अनुसार, WhatsApp ने अपना कैमरा और भी ज्यादा स्मार्ट और यूजर- फ्रैंडली बनाने की दिशा में खास कदम उठाया है। इसके जरिए नाइट मोड का नया फीचर आया है जिसमें कम रोशनी या अंधेरे में फोटो खींचने की क्षमता बेहतर बनेगी। यूजर्स को अब साफ-सुथरी और ब्राइट तस्वीरें भी इसमें मिलेगी। यह तस्वीरें व्हाट्सएप्प के कैमरा से ही होगी। अब अच्छी तस्वीरों के लिए किसी थर्ड पार्टी कैमरा ऐप की जरुरत नहीं पड़ेगी। कैमरे में यह नाइट मोड एक चांद आइकन के तौर पर नजर आएगा। यह उसी समय दिखेगा तब आप किसी डार्क एनवायरनमेंट में कैमरा से तस्वीर लेना चाहते हैं। इस बटन को टैप करने के बाद नाइट मोड ऑन हो जाएगा और इसकी मदद से ली गई तस्वीर आपको ज्यादा डिटेल और क्लैरिटी के साथ नजर आएगी।

    ऐसे यूजर्स के लिए फायदेमंद रहेगा फिल्टर

    यह जानना यहां जरुरी है कि यह कोई फिल्टर या फिर इमेज इफेक्ट नहीं है। व्हाट्सएप्प ने सिर्फ एक सॉफ्टवेयर बेस्ड में सुधार किया है। यह फीचर आपके एक्सपोजर को बैलेंस करेगा। नॉइज कम करेगा और ब्राइटनेस बढ़ेगी इससे तस्वीर और भी प्रोफेशनल दिखेगी। यह फीचर ऐसे लोगों के लिए फायदेमंद रहेगा जो देर रात स्टेटस डालते हैं या इनडोर कम लाइटिंग में तस्वीरें लेना पसंद करते हैं।

    यूजर्स कर पाएंगे कंट्रोल

    व्हाट्सएप्प ने इस फीचर को अभी ऑटोमैटिक नहीं बनाया है। यूजर्स को मैन्युअली इस आइकन पर टैप करके नाइट मोड एक्टिव करना पड़ेगा। उसी समय यह मोड एक्टिव होगा। इससे यूजर्स को यह सुविधा मिलेगी कि वो जब चाहें इसका इस्तेमाल करें। यदि उनको इस फीचर की जरुरत नहीं है तो वो नॉर्मल तस्वीर भी ले पाएंगे।

    आगे की यह है प्लानिंग

    इससे पहले व्हाट्सए्पप ने कैमरा इंटरफेस में यूजर्स के लिए इफेक्ट्स और फिल्टर्स भी जोड़ दिए थे पंरतु नाइट मोड जैसी जरुरी सुविधा सिर्फ कैमरे की क्वालिटी को नया स्तर देगी। इससे आने वाले हफ्तों में यह अपडेट और ज्यादा यूजर्स तक पहुंचेगी।
  • Haryana News: नशा ना मिलने के कारण Tower पर चढ़ा व्यक्ति, किया High Voltage Drama, देखें वीडियो

    Haryana News: नशा ना मिलने के कारण Tower पर चढ़ा व्यक्ति, किया High Voltage Drama, देखें वीडियो

    पंचकूलाः सेक्टर 16 लेबर चौक पर नशा ना मिलने के चलते व्यक्ति टॉवर पर चढ़ गया। इस दौरान व्यक्ति ने काफी देर तक हाई वोल्टेज ड्रामा किया। जिसके बाद व्यक्ति जब नीचे उतर रहा था तो हाथ छूटने के कारण वह नीचे गिर गया और उसे गंभीर चोटेंं आई। फिलहाल घायल को पंचकूला के सेक्टर 6 अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सेक्टर 16 चौकी इंचार्ज सिंह राज ने बताया कि व्यक्ति नशे का आदी है।

    मिली जानकारी के अनुसार व्यक्ति का परिवार के साथ झगड़ा हुआ था। इसी के चलते वह टॉवर पर चढ़ गया। पुलिस ने बताया कि जब व्यक्ति नीचे उतर रहा था तो उसका हाथ फिसल गया जिसके चलते वह जमीन पर आ गिरा और उसे गंभीर चोटें आई है। जिसे पंचकूला के सेक्टर 6 अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस मामले में सेक्टर 16 चौकी प्रभारी सिंह राज ने बताया कि अरविंद नाम का व्यक्ति राजीव कॉलोनी का रहने वाला है। वह पहले भी एक से दो बार घर की छत पर चढ़ गया था और गिरने की कोशिश की थी।

    आज व्यक्ति ने नशा किया हुआ था और लेबर चौक पर लगे टॉवर पर वह चढ़ गया। उसे उतारने की कोशिश भी की गई और नीचे आते समय उसका हाथ छूट गया। घायल अवस्था में व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उन्होंने बताया कि व्यक्ति नशे करने का आदी है और घर वाले इसे नशा देने के लिए मना कर रहे थे और यह झगड़ा कर रहा था और इसी के चलते वह टॉवर पर चढ़ गया। व्यक्ति की उम्र 45 साल बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस इस मामले को लेकर जांच पड़ताल कर रही है।

  • Punjab News: अमृतपाल सिंह के 38 साथियों की कोर्ट में हुई पेशी, वकील ने लगाए आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: अमृतपाल सिंह के 38 साथियों की कोर्ट में हुई पेशी, वकील ने लगाए आरोप, देखें वीडियो

    पुलिस और पारिवारिक सदस्यों के बीच हुई बहस

    अमृतसरः वारिस पंजाब के मुखिया अमृतपाल सिंह के लगभग 40 साथियों को आज अमृतसर सेशन कोर्ट में पेश किया गया। जिसमें कई दोषी NSA के तहत असम की जेल में बंद थे। आज की पेशी के दौरान कोर्ट में काफी हलचल देखने को मिली। इनकी पेशी के दौरान अमृतपाल सिंह और उनके साथियों के पारिवारिक सदस्य और पुलिस अधिकारियों में बहसबाजी हो गई। मौके पर दोनों के बीच झड़प जैसा माहौल बन गया। अमृतपाल सिंह के साथियों के वकील ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि आज उनके मुकदमों में चार्ज फाइल किए गए हैं। उन्होंने बताया कि ऐसी धाराएं जैसे धारा 307 और अन्य गंभीर कानूनी धाराओं के तहत यह FIR दर्ज की गई थी। उन्होंने दावा किया कि ये मामले झूठे हैं और केवल फेब्रिकेट किए गए हैं, ताकि दबाव बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि अमृतपाल सिंह के अलावा सभी साथियों को आज अदालत में लाया गया, जैसे कि चाचा हरजीत सिंह, पपलप्रीत सिंह, भगवंत सिंह बाजेके और अन्य साथियों को कोर्ट में पेश किया गया। इन्हें फिर से जेल भेजने की प्रक्रिया चल रही है। अगली तारीख भी जल्द आने की संभावना है, लेकिन सुरक्षा कारणों से उसके बारे में खुलासा नहीं किया गया। वकील ने बताया कि सरबजीत सिंह कलसी का जमानत मामला सुप्रीम कोर्ट में पेंडिंग है और अगले सप्ताह सुनवाई होने की उम्मीद है। अमृतपाल सिंह की माता ने मीडिया से बातचीत के दौरान अपने दिल की भड़ास निकाली। उन्होंने कहा कि उनका भरोसा वाहेगुरु पर है और उनके पुत्र को कुछ नहीं होने वाला। उन्होंने हरपाल सिंह पर सीधे आरोप लगाते हुए कि मोर्चे के दौरान भी बदसलूकी हुई थी और आज भी पुलिस ने ठीक व्यवहार नहीं किया। इस पूरे मामले को लेकर जहां अदालत में कानूनी कार्रवाई चल रही है, वहीं परिवारों और समर्थकों की तरफ से इंसाफ की मांग जारी है। अगली पेशी में क्या होता है, इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।
  • Himachal News: पुलिस ने काटे 641 वाहनों के चालान

    Himachal News: पुलिस ने काटे 641 वाहनों के चालान

    ऊना /सुशील पंडित:  जिला पुलिस ऊना द्वारा यातायात नियमों की अवहेलना करने पर 641 वाहनों के चालान काटे गए,जिनमें से 232 चालानों का मौके पर निपटारा करके जुर्माने के रूप में 168500/- रूपये वसूल किए।

    वहीं सार्वजानिक स्थानों पर धुम्रपान करने पर 17 व्यक्तियों के चालान काटे गए व जुर्माने के रुप में 2400/-रुपये वसूल किए गए।

  • Punjab News: लड़ाई के बाद स्कूल के बाहर से बच्चे का किया अपहरण, 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: लड़ाई के बाद स्कूल के बाहर से बच्चे का किया अपहरण, 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पठानकोटः जिलें में 2 बच्चों के बीच झगड़े के दौरान एक बच्चे के रिश्तेदारों द्वारा दूसरे बच्चे का अपहरण की घटना सामने आई थी। वहीं इस मामले की शिकायत मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी सिटी सुमीर सिंह मान ने बताया कि पठानकोट के 2 बच्चे ढाकी रोड सरकारी स्कूल में पढ़ते थे, जिनके बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। इसके बाद एक बच्चे के रिश्तेदारों ने दूसरे बच्चे को स्कूल के बाहर पहले पीटा, फिर बाद में मोटरसाइकिल पर बैठाकर अपहरण कर लिया। इस घटना का एक वीडियो भी वायरल हुआ था। उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए अपहरण करने वाले तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि पीड़ित बच्चे की माता शीतल और पिता दीपक के बयानों के आधार पर पुलिस ने थाना डिविजन नंबर दो में जस्पाल पुत्र जीत राम निवासी बजरी कंपनी पठानकोट, शुभाश पुत्र अश्वनी कुमार निवासी लमीनी पठानकोट और झगड़े में शामिल बच्चे के खिलाफ ही मामला दर्ज किया है। आरोपियों के खिलाफ धारा 115(2), 140(4), 3/5 के तहत थाना डिविजन नंबर दो में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। डीएसपी ने बताया कि आरोपियों द्वारा बच्चे का अपहरण कर पिटाई करना एक बड़ा अपराध है, जिसे पुलिस कभी भी बर्दाश्त नहीं कर सकती और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा रही है ताकि आगे से कोई भी ऐसी हरकत न कर सके।
  • Himachal News: प्राचीन शिव मंदिर का 18वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया

    Himachal News: प्राचीन शिव मंदिर का 18वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया

    हवन और भंडारे में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब बद्दी:नगर निगम बद्दी के वार्ड नंबर 8 स्थित प्राचीन शिव मंदिर का 18वां स्थापना दिवस श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर प्रांगण में हवन यज्ञ और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें कॉलोनीवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। मंदिर समिति के सदस्यों आरबी सिंह, जसदेव सिंह, जोगी राम, मीत फौजी और बिल्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि सुबह मंगल आरती के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसके बाद क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति के लिए वैदिक विधि-विधान से हवन यज्ञ किया गया। स्थापना दिवस पर आयोजित भंडारे में हाउसिंग बोर्ड फेस-1 और फेस-2 के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और आयोजन में तन, मन व धन से सहयोग किया। मंदिर प्रबंधन समिति ने सभी श्रद्धालुओं का आभार जताया।
  • “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत एनएसएस इकाई द्वारा पर्यावरण संरक्षण की अनूठी पहल

    “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत एनएसएस इकाई द्वारा पर्यावरण संरक्षण की अनूठी पहल

    ऊना /सुशील पंडित: राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई, अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा द्वारा पर्यावरण संरक्षण को समर्पित “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत छात्रों को पर्यावरण की रक्षा हेतु शपथ दिलवाई गई। इस विशेष अवसर पर एनएसएस इकाई के कार्यक्रम अधिकारी प्रोफ़ेसर सिकंदर नेगी ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि यह अभियान अब महाविद्यालय परिसर तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसे आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों तक भी विस्तारित किया जा रहा है।

    उन्होंने बताया कि एनएसएस स्वयंसेवियों की टोली निकटवर्ती मुचछाली और न्याली गांवों में जाकर वृक्षारोपण करेगी एवं वहां के नागरिकों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करेगी। इस दौरान ग्रामीणों को स्वच्छ, हरा-भरा और टिकाऊ पर्यावरण के महत्त्व के बारे में जानकारी दी जाएगी तथा उन्हें भी इस अभियान से जुड़ने हेतु प्रेरित किया जाएगा। कार्यक्रम अधिकारी ने यह भी बताया कि “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान का उद्देश्य केवल वृक्षारोपण करना नहीं, बल्कि समाज में प्रकृति के प्रति भावनात्मक जुड़ाव को मजबूत करना है।

    इस पहल से छात्र न केवल सामाजिक ज़िम्मेदारी निभा रहे हैं, बल्कि भावनात्मक रूप से भी पर्यावरण के करीब आ रहे हैं। इस कार्यक्रम में  एनएसएस स्वयंसेवक तथा अन्य छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने इस अभियान की सराहना करते हुए पर्यावरण संरक्षण के लिए अपना संकल्प दोहराया।