Blog

  • Punjab News: कांग्रेस सासंद के बेटे को जान से मारने की धमकी देने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

    Punjab News: कांग्रेस सासंद के बेटे को जान से मारने की धमकी देने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

    गुरदासपुरः पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री कांग्रेस पार्टी के सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा के बेटे को एक दिन पहले जान से मारने की धमकी मिली थी। इस मामले को लेकर बीते दिन सुखजिंदर रंधावा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके मामले की जानकारी दी थी। जिसमें उन्होंने लिखा है कि उनके बेटे उदयवीर सिंह रंधावा को जेल में बंद गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया ने जान से मारने की धमकी दी है। वहीं पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने आरोपी को अमृतसर से गिरफ्तार किया है।

    बता देंकि बीते दिन रंधावा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि उनके एक साथी ने उनके बेटे से मुलाकात की और जाने के एक घंटे के भीतर ही उस पर गोली चला दी गई। उन्होंने कहा कि वह संसद सत्र के लिए दिल्ली में हैं, कोई भी गैंगस्टर उन्हें हिला नहीं सकता। पोस्ट में उन्होंने लिखा है पंजाब को गैंगस्टरों के कारण कानून-व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है। जानकारी के अनुसार, फतेहगढ़ चूड़ियां के गांव रणसीके कलां निवासी परमिंदर सिंह की दुकान सरदार पगड़ी हाउस पर कल दिनदहाड़े लगभग 11 बजे अज्ञात मोटरसाइकिल सवारों ने गोली चला दी थी।

    गोली बाहरी शीशे पर लगी, जिससे शीशा टूट गया, लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ। डीएसपी विपिन कुमार और फतेहगढ़ चूड़ियां के एसएचओ प्रभजोत सिंह मौके पर पहुंचे और दुकान के मालिक परमिंदर सिंह से जानकारी हासिल की। जानकारी के मुताबिक इस घटना के बाद गुरदासपुर से सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा के बेटे उदयवीर सिंह रंधावा की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। बताया जा रहा है कि इस घटना से कुछ घंटे पहले सुखजिंदर सिंह रंधावा का बेटा इस दुकान में आए थे और उनके जाने के कुछ घंटे बाद यहां गोली चला दी गई।

  • Jalandhar News: सिविल अस्पताल में मरीजों की मौत के मामले में एक और पर गिरी गाज, सुपरवाइजर बर्खास्त

    Jalandhar News: सिविल अस्पताल में मरीजों की मौत के मामले में एक और पर गिरी गाज, सुपरवाइजर बर्खास्त

    जालंधर, ENS: सिविल अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट में खराबी आने का मामला ठंडा होने का नाम नहीं ले रहा। इस मामले में पहले ही 3 डॉक्टरों पर गाज गिर चुकी है, वहीं अब एक और अधिकारी पर गाज गिर गई है। जिसमें 3 डॉक्टर और हाउस सर्जन को बर्खास्त किया जा चुका है। मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में चंडीगढ़ से ऑक्सीजन प्लांट के सुपरवाइजर नरिंदर कुमार को भी वर्खास्त कर दिया गया है। बताया जा रहा हैकि चंडीगढ़ से आए आदेश में सुपरवाइजर की लापरवाही सामने आई है। दरअसल, सिविल अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में रविवार की शाम में ऑक्सीजन का प्रेशर कम होने पर तीन मरीजों की मौत हो गई थी।

    इस मामले में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने एमएस डॉ. राजकुमार, एसएमओ डॉ. सुरजीत, एनेस्थीसिया की डॉक्टर सोनाक्षी को निलंबित कर दिया था और हाउस सर्जन को ड्यूटी से नदारद मिलने पर बर्खास्त किया था। वहीं, ऑक्सीजन प्लांट के सुपरवाइजर नरिंदर कुमार को शुक्रवार को बर्खास्त कर दिया है। क्योंकि हादसे के दौरान ऑक्सीजन प्लांट पर दर्जा-4 मुलाजिम की ड्यूटी लगी थी। इस दौरान सुपरवाइजर अवकाश पर था। इसलिए लापरवाही को देखते हुए सुपरवाइजर को भी बर्खास्त कर दिया है, जो सिविल अस्पताल में आउटसोर्सिंग पर कार्यरत था। वैसे ऑक्सीजन प्लांट पर दो सुपरवाइजर और एक दर्जा-4 मुलाजिमों की ड्यूटी लगी है।

    ऑक्सीजन प्लांट से दो सुपरवाइजर वेतन कम होने पर 1 साल पहले नौकरी छोड़ कर चले गए थे। इसलिए दर्जा-4 मुलाजिम की ड्यूटी लगाई थी। दूसरी तरफ सिविल अस्पताल में पीसीएमएस के पंजाब प्रधान डॉ. अखिल सरीन शुक्रवार को पहुंचे। इस दौरान उन्होंने निलंबित और बर्खास्त किए गए मुलाजिमों से मुलाकात की। उधर, अस्पताल प्रशासन ने ट्रॉमा सेंटर के नजदीक मैनीफोल्ड का कमरा खोल दिया है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना से बचाव हो सके। ट्रॉमा सेंटर के नजदीक में मैनीफोल्ड का कमरा होने से तुरंत सप्लाई शुरू हो सकेगी।

  • Punjab News: मसाज की आड़ में चल रहे 2 स्पा सेंटरों में पुलिस की Raid, 8 युवक युवतियां गिरफ्तार

    Punjab News: मसाज की आड़ में चल रहे 2 स्पा सेंटरों में पुलिस की Raid, 8 युवक युवतियां गिरफ्तार

    लुधियानाः जिले में स्पा सेंटरों पर पुलिस ने दबिश देनी शुरू कर दी है। स्पा सेंटरों में मसाज की आड़ में जिस्मफरोशी का काम करवाया जा रहा है। करीब 8 दिन पहले थाना सदर ने फुल्लांवाल चौक में रेड करके मैनेजर और उसकी साथी पर मामला दर्ज किया था। वहीं अब ताजा मामला थाना डिवीजन नंबर 5 के इलाके फिरोजपुर रोड से सामने आया है। पुलिस ने दो स्पा सेंटरों पर रेड करके युवतियों, मैनेजर और मालिक सहित 8 लोगों को गिरफ्तार किया है।

    मसाज सेंटर की आड़ में जिस्म फिरोशी का काम यहां करवाया जाता था। आरोपी स्पा सेंटर में लड़कियों को पैसों का लालच देकर उनसे ये काम करवाते थे। सूत्रों मुताबिक युवतियों की पहले तस्वीरें ग्राहक को मोबाइल दिखाई जाती है जिसे वह पसंद करता फिर उस युवती की बोली लगाकर उससे जिस्म फिरोशी करवाई जाती है। जानकारी मुताबिक इंस्पेक्टर बिक्रमजीत को सूचना मिली थी कि भारत नगर चौक के पास SEX SENCE SPA में जिस्म फिरोशी का काम करवाया जा रहा है।

    पुलिस टीम ने रेड करके लड़कियों और ग्राहक बलवीर कौर, जुवेदा, करन जैन, कमल प्रीत कौर और अनीता को गिरफ्तार कर लिया है। इसी तरह इंस्पेक्टर बलविंदर सिंह ने MANTRA SPA सामने गेट नंबर 1 PAU के मालिक गौरव सहगल और मैनेजर गौरव को गिरफ्तार किया है। दोनों पर आरोप है कि अलग-अलग राज्यों से युवतियों को बुलाकर जिस्मफिरोशी करवा रहे है। बता दें पुलिस ने स्पा सेंटरों से आपतीजनक सामान भी बरामद हुआ है। पुलिस इस मामले में आज प्रेस वार्ता भी कर सकती है।

  • आज का राशिफल 2 अगस्त, 2025

    आज का राशिफल 2 अगस्त, 2025

    आज शनिवार है। सनातन धर्म में ये दिन भगवान शनि को समर्पित है। ज्योतिष अनुसार आज का दिन मेष, वृषभ, मिथुन और कर्क राशि के लोगों के लिए शानदार रहेगा। इन राशि वालों को करियर में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति भी सुधरेगी। वहीं सिंह राशि वालों के लिए ये दिन मिला-जुला रहेगा। आज आप अपने करियर को लेकर किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेंगें।

    मेष राशि:वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है| आज कृषकों के लिए दिन बेहतर रहेगा और कृषि कार्यों में प्रगति होगी| आज आपका जीवनसाथी के साथ ताल – मेल बना रहेगा| अगर आज आप कोई काम शुरू करना चाहते हैं , तो आपको सफलता जरुर मिलेगी।आज प्रतियोगी क्षेत्र में आपको आगे बढ़ने का मौका मिलेगा ,साथ ही अपनी तैयारी जारी रखनी चाहिए| आज जमीन जायदाद से जुड़े सारे काम आसानी से पूरे हो जायेंगें, जिससे आपको हार्दिक खुशी होगी|

    वृष राशि:इस राशि वालों के लिए आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा| आज आपको व्यापारिक दृष्टी से अच्छा धन लाभ होगा| आज आपको ऑफिस में प्रमोशन मिलने की खुशखबरी मिल सकती है| आज आपके परिवार में ख़ुशी का वातावरण रहेगा, जिससे आपको सुकून मिलेगा|आज आप अधिक सोचने से बचें, जिससे आप व्यर्थ की उलझन से दूर रहेंगे| आज आपका स्वास्थ ठीक रहेगा और काम में मन लगेगा| आज किसी जरुरी काम के पूरे होने से आपको ख़ुशी मिलेगी| आज सिविल इंजिनियर किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत करेंगे|

    मिथुन राशि:आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है| आज आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभायेंगे और परिवार के सदस्य आपकी सराहना करेंगे| आज आपके दांपत्य जीवन में सुख सौहार्द्र की बढ़ोत्तरी होगी| आज आप राजनीती से जुड़े व्यक्तियों के साथ ताल – मेल बनाकर रखेंगें| लवमेट आज का दिन अच्छे से बितायेंगें और एक – दूसरे की भावनाओं को बेहतर समझेंगे| आज आपको आय वृद्धि के अनेक स्रोत मिलेंगे , जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा| आज आपका स्वास्थ एकदम ठीक रहेगा|

    कर्क राशि:आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा| आज बड़ों की राय मानना आपके लिए बेहतर साबित हो सकता है| आज कम्पटीशन की तैयारी कर रहे छात्रों की मेहनत जल्द रंग लाएगी| इस राशि के इलेक्ट्रीशियन के कारोबारियों को व्यापार में अधिक लाभ मिलेगा| आज आपके वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी। आज सामाजिक क्षेत्र में आपका मान -सम्मान बढेगा और आपके शांत स्वभाव की तारीफ भी होगी| आज संतान पक्ष से आपको बड़ी खुशखबरी मिल सकती है, जिससे मानसिक उलझन से आपको राहत मिलेगी|

    सिंह राशि:आज का दिन आपके लिए ठीक – ठाक रहने वाला है| आज आप अपने करियर को लेकर किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेंगें| इस राशि के एम.टेक के छात्र किसी टॉपिक को समझने के लिए सीनियर की मदद ले सकते हैं| आज आपके मन में शुभ विचारों का उदय होगा और आपको कुछ नया करने की उत्सुकता बढ़ेगी| आज आपकी आर्थिक स्थिति में वृद्धि होगी, जिससे आप मनचाही वस्तु ले सकते हैं| आज आप स्वास्थ्य को ठीक रखने के लिए , बाहर का खाना अवॉयड करें|


    कन्या राशि:
    आज का दिन आपके लिए मिला – जुला रहेगा| आज आपको अधिकतर कार्यों में सफलता मिलेगी , जिससे मन में प्रसन्नता बनी रहेगी| आज आपको दोस्तों का भरपूर सहयोग मिलेगा| आज कार्य क्षेत्र में कुछ नए व्यक्तियों से मुलाकात हो सकती है, जिनके माध्यम से आपको महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी| आज आपके दाम्पत्य जीवन में खुशियाँ आएँगी और आप जीवनसाथी से मन की बात शेयर कर सकते हैं| आज आपकी रूचि रचनात्मक चीजों में ज्यादा रहेगी , जिससे मानसिक उलझन से छुटकारा मिलेगा|

    तुला राशि:आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा| आज प्राइवेट जॉब कर रहे व्यक्तियों की सैलरी में इन्क्रीमेंट होगा, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा| आज पारिवारिक सुख- समृद्धि में वृद्धि होगी| आज आप किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्रोग्राम बना सकते हैं, लेकिन आप अपनी जरुरत का सामान रखना न भूलें| आज आपके निर्णय में परिवार का भरपूर सपोर्ट मिलेगा| आज स्वास्थ के नजरिये से दिन उर्जा से भरा रहेगा , जिससे आप रोज की अपेक्षा बेहतर काम करेंगें|

    वृश्चिक राशि:आज आपका दिन खुशहाल रहेगा| आज आपके मनोबल में वृद्धि होगी और कार्य क्षेत्र में आपकी मेहनत सफलता दिलाएगी| आज आपके व्यापार में वृद्धि होगी और आपके व्यावसायिक रिश्ते मजबूत बनेगें| आज सेल्स में कार्यरत व्यक्तियों की आय में बढ़ोत्तरी होगी| आज आप दोस्तों के साथ पार्टी का आयोजन कर सकते हैं| आज आपके स्वाभाव में पॉजिटिव परिवर्तन देखने को मिलेगा| आज आपको वाहन सुख मिलेगा और परिवार में आनदं बना रहेगा| आज आपके सभी प्रयत्न सफल होंगे और आपका स्वास्थ भी उत्तम रहेगा|

    धनु राशि:आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है| आज आपको सामाजिक कार्यों के लिए सम्मानित किया जायेगा| आज आपको स्वास्थ्य सम्बंधित समस्या से राहत मिलेगी| आज आप जीवनसाथी के साथ ताल – मेल बनाकर रखें, जिससे आप दोनों के बीच अंडरस्टैंडिंग बढ़ेगी| आज पारिवारिक सुख – समृद्धि बढ़ेगी और स्वजनों से लगाव बना रहेगा| आज आपका आर्थिक पक्ष पहले से अधिक मजबूत बनेगा| आज आप शॉपिंग करने मार्केट जायेंगें , जहाँ नयी- नयी चीजों की ओर आपका ध्यान आकर्षित होगा|

    मकर राशि:आज का दिन आपके लिए ठीक – ठाक रहेगा| आज आपको बिजनेस में बड़ी डील मिलने की संभावना है| आज आपकी बेटी का किसी मनचाही फील्ड में सिलेक्शन होने के योग बन रहे हैं| आज आपके वैवाहिक जीवन में खुशियों का आगमन होगा| आज आप जल्दबाजी में आकर किसी भी प्रकार का निर्णय न लें, आपको ध्यान से काम करने की अवश्यकता है| आज आपकी दिनचर्या थोड़ी व्यस्त रहेगी , इसलिए आपको थकान का अहसास हो सकता है| आज मैकेनिकल इंजीनियर्स पुराना टारगेट पूरा करके नए टारगेट की जिम्मेदारी प्राप्त कर सकते हैं|

    कुम्भ राशि: आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा| आज आपको रोजगार में नए अवसर प्राप्त होंगें, जिनका लाभ उठाकर आप जीवन में आगे बढ़ सकते हैं| आज राजनीति में कार्यरत व्यक्तियों की कार्यभार से सम्बंधित जिम्मेदारी बढ़ सकती है| आज वैवाहिक जीवन में ताल – मेल बना रहेगा , जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा| आज आप बड़ों की बातों को ध्यान से सुनें और अमल करें| इस राशि के लवमेट आज शाम को शॉपिंग करने जायेंगे और मूवी देखने का भी प्लान बन सकता है| आज आपके व्यापार में रोज की अपेक्षा दुगुना धन लाभ होगा|

    मीन राशि: आज आपका दिन लाभदायक रहने वाला है| आज आप सबके प्रति स्नेहपूर्वक व्यवहार करेंगें और बातों को भी अच्छे से समझेंगें| आज आपके लिए आय के नए स्रोत खुलेंगें, जिससे आपके आर्थिक हालात में सुधार आएगा| आज छात्र मन लगाकर पढाई करेंगें और किसी प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकते हैं| आज हार्डवेयर के कारोबारियों का काम अच्छा चलेगा| आज कुछ जानकार लोगों से आपकी जान पहचान बढ़ेगी| आज आपको टेक्निकल के क्षेत्र में करियर बनाने का बेहतरीन अवसर प्राप्त होगा|

  • Punjab News: दो ट्रको की Race मे सरकारी बस पलटी, देखें वीडियो

    Punjab News: दो ट्रको की Race मे सरकारी बस पलटी, देखें वीडियो

    होशियारपुर: पुरहीरां बाईपास के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई जब दो ट्रकों की आपसी टक्कर से बचने के प्रयास में यात्रियों से भरी एक सरकारी बस खेतों में पलट गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई, गनीमत रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।

    बस में सवार यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, बस चालक को मामूली चोटें आई हैं। घटनास्थल पर मौजूद लोगों का कहना है कि सड़क पर अचानक ट्रकों की टक्कर होते ही बस चालक ने नियंत्रण बनाए रखने की कोशिश की, लेकिन सड़क किनारे फिसलन के कारण बस खेतों में पलट गई। सूचना मिलते ही पुरहीरां पुलिस चौकी से कर्मचारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने ट्रकों के चालकों की जांच शुरू कर दी है।

  • Jalandhar के सुधार का DC Himanshu Aggarwal ने उठाया बीड़ा

    Jalandhar के सुधार का DC Himanshu Aggarwal ने उठाया बीड़ा

    जालंधर (ens): डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने ज़िले के सभी उप-विभागीय मैजिस्ट्रेटों को निर्देश दिया कि वह अपने-अपने क्षेत्राधिकार में खाली पड़ी सरकारी ज़मीनों मे अवैध रूप से कब्ज़ा की गई संपत्तियों की रिपोर्ट 11 अगस्त तक प्रस्तुत करें ताकि उनकी सुरक्षा और सर्वोत्तम उपयोग सुनिश्चित किया जा सके।

    अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(शहरी विकास) जसबीर सिंह के साथ ज़िला प्रशासकीय परिसर में एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए डिप्टी कमिश्नर ने सरकारी ज़मीनों/संपत्तियों की सुरक्षा पर ज़ोर दिया। उन्होंने उप-विभागीय मैजिस्ट्रेटों से कहा कि वे रिपोर्ट में पहचान की ज़मीन का स्टीक स्थान, माप, स्वामित्व विवरण, वर्तमान कब्ज़े की स्थिति और उससे संबंधित किसी भी अदालती मामले के बारे में विस्तृत जानकारी सांझा करें।

    पंजाब सरकार द्वारा गाँवों और शहरों की सुंदरता बनाए रखने की वचनबद्धता दोहराते हुए डिप्टी कमिश्नर ने अधिकारियों से कहा कि सार्वजनिक उपयोग के लिए ऐसी ज़मीनों पर पार्कों और खेल के मैदानों के अस्थायी निर्माण के प्रस्ताव प्रस्तुत करें। डिप्टी कमिश्नर ने ‘पंजाब रोड क्लीनिंग मिशन’ के तहत विभिन्न सीनियर अधिकारियों द्वारा उनके द्वारा अपनाई गई सड़कों के संबंध में प्रस्तुत रिपोर्टों की समीक्षा की।

    मीटिंग के दौरान डा.अग्रवाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह गोद ली गई सड़कों का निजी तौर पर निरीक्षण करें और उनमें पाई गई समस्याओं और अन्य कमियों के बारे में संबंधित विभाग को लिखित रूप से सूचित करें। इसके अलावा, उन्होंने बार-बार आने वाली समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए सुझाव भी प्रस्तुत करने का प्रस्ताव रखा। सभी अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के संबंध में 30 सितंबर तक पूरी रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए, ताकि जिले भर की सड़कों की हालत में सुधार किया जा सके।

  • Punjab News: बस स्टैंड में मिला भ्रूण, अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज, देखें वीडियो

    Punjab News: बस स्टैंड में मिला भ्रूण, अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज, देखें वीडियो

    कपूरथला: बस स्टैंड परिसर में उस समय सनसनी फैल गई जब दोपहर के समय एक लिफाफे में मानव भ्रूण मिलने की खबर सामने आई। घटनास्थल पर मौजूद लोगों के अनुसार लिफाफा बस स्टैंड परिसर में बनी दुकानों के पास फेंका गया था। आसपास मौजूद लोगों ने दावा किया कि दो युवतियों को वहां लिफाफा फेंकते देखा गया, हालांकि पुलिस ने अभी तक इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। फिलहाल पुलिस विभिन्न एंगल से जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की कोशिश की जा रही है।

    डीएसपी दीपकरण सिंह ने बताया कि सिटी थाना पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। बस स्टैंड और आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • ऊना जिला में 1 से 7 अगस्त तक मनाया जाएगा विश्व स्तनपान सत्पाह- नरेंद्र कुमार

    ऊना जिला में 1 से 7 अगस्त तक मनाया जाएगा विश्व स्तनपान सत्पाह- नरेंद्र कुमार

    आंगनबाड़ी, आशा और स्वास्थ्य कार्यकर्ता के माध्यम से चलेगा व्यापक जनजागरूकता अभियान

    ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना में आज(शुक्रवार) को जिला के सभी आंगनबाड़ी केद्रों में विश्व स्तनपान सप्ताह का शुभारंभ किया गया। जिला में 1364 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता और स्वास्थ्य कर्मी लोगों को स्तनपान के फायदों और उनके महत्व बारे जागरूक करेंगी। जिला कार्यक्रम अधिकारी (आईसीडीएस) नरेंद्र कुमार ने जानकारी दी कि जिले में स्तनपान के महत्व को लेकर पहली अगस्त से छेड़ा यह जनजागरूकता अभियान 7 अगस्त तक चलेगा।

    उन्होंने कहा कि विश्व स्तनपान सप्ताह मनाने का मुख्य उद्देश्य नवजात शिशुओं को कुपोषण से बचाना और उनके मानसिक एवं शारीरिक विकास को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि स्तनपान शिशुओं के लिए प्राकृतिक, पोषणयुक्त और रोग प्रतिरोधक शक्ति से भरपूर आहार है, जिससे उन्हें दस्त, निमोनिया और अन्य संक्रमणों से सुरक्षा मिलती है। वहीं, माताओं के स्वास्थ्य पर भी स्तनपान के अनेक लाभ हैं। इससे स्तन कैंसर, डिम्बग्रंथि (ओवरी) कैंसर और टाइप 2 डायबिटीज का खतरा कम होता है। आपातकालीन परिस्थितियों में स्तनपान शिशुओं के लिए सबसे सुरक्षित, सुलभ और तुरंत उपलब्ध भोजन स्रोत बनता है।

    उन्होंने बताया कि इस वर्ष की थीम ‘स्तनपान को प्राथमिकता दें, स्थायी सहायता प्रणालियां बनाएं’ जिसका उद्देश्य माताओं और शिशुओं के स्वास्थ्य को बेहतर बनाना है। यह थीम माताओं को स्तनपान के लिए प्रोत्साहित करने और पर्यावरण की सुरक्षा के लिए सहायता पर भी ध्यान दिलाती है। उन्होंने बताया कि स्तनपान केवल शिशु और मां के स्वास्थ्य के लिए ही नहीं, बल्कि समाज और पर्यावरण की स्थिरता के लिए भी आवश्यक है। इस मौके पर आंगनबाड़ी वर्करों ने पोस्टर मेकिंग के माध्यम से लोगों को जागरूकता संदेश दिया।

  • नदी पार करते समय तेज बहाव में बहा ट्रक, 2 लापता, देखें वीडियो

    नदी पार करते समय तेज बहाव में बहा ट्रक, 2 लापता, देखें वीडियो

    धौलपुर: राजस्थान के धौलपुर जिले से एक दहला देने वाली घटना सामने आई है। जिले में चंबल की पार्वती नदी को पार करने की कोशिश जानलेवा साबित हुई, जब तेज बहाव में एक लोडर गाड़ी बह गई। लोडर में सवार दो युवक देखते ही देखते नदी की गहराइयों में समा गए। पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई, जिसे देखकर रूह कांप जाती है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे पानी का तेज बहाव लोडर को बहा ले जाता है और कुछ ही पलों में वाहन सहित दोनों युवक नदी में लापता हो जाते हैं। बताया जा रहा है कि दोनों युवक उत्तर प्रदेश के आगरा के रहने वाले थे, जो किसी काम से धौलपुर आए थे। घटना के बाद से ही स्थानीय प्रशासन और बचाव दल मौके पर मौजूद है, लेकिन अब तक युवकों का कोई सुराग नहीं लग सका है।
  • खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के निदेशक ने ऊना में आटा मिलों और थोक गोदामों का किया निरीक्षण

    खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के निदेशक ने ऊना में आटा मिलों और थोक गोदामों का किया निरीक्षण

    खाद्यान्नों की गुणवत्ता पर दिया विशेष बल

    ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के निदेशक राम कुमार गौतम ने आज(शुक्रवार) जिला ऊना का एक दिवसीय दौरा किया। इस दौरान उन्होंने जिले में कार्यरत आटा मिलों और हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के थोक गोदामों का निरीक्षण किया तथा खाद्यान्नों की गुणवत्ता की जांच के लिए सैंपलिंग भी की।

    आटा मिलों का औचक निरीक्षण

    निदेशक ने मैसर्ज एच.एस.डी. फ्लोर मिल, धुसाड़ा का औचक दौरा किया। उन्होंने मिल में उपलब्ध समस्त सुविधाओं और संचालन प्रणाली की समीक्षा कर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने अधिकारियों और निरीक्षकों को खाद्यान्नों की गुणवत्ता के प्रति सख्त रहने के निर्देश दिए। साथ ही यह निर्देश भी दिए कि बरसात के मौसम में विशेष सतर्कता बरती जाए ताकि उपभोक्ताओं को गुणवत्तायुक्त गेंहू आटा उपलब्ध कराया जा सके।

    थोक गोदाम जलंग्रा का निरीक्षण

    गौतम ने हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम लिमिटेड के थोक गोदाम जलंग्रा का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि खाद्यान्नों का उचित रख-रखाव सुनिश्चित किया जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो।

    भंडारण क्षमता बढ़ाने को लेकर प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश

    उन्होंने कहा कि ऊना जिला में धान और गेहूं की सरकारी खरीद की जाती है, ऐसे में भंडारण क्षमता को सुदृढ़ करने के लिए बड़े गोदामों के निर्माण का प्रस्ताव शीघ्र तैयार कर भेजा जाए, ताकि खाद्यान्न का सुरक्षित व व्यवस्थित भंडारण सुनिश्चित हो सके। इस दौरान डीएफएससी ऊना राजीव शर्मा, निरीक्षक सरोज कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।