Blog

  • सड़क पर मिला बच्चे सहित महिला-युवक का शव, मचा हड़कंप

    सड़क पर मिला बच्चे सहित महिला-युवक का शव, मचा हड़कंप

    भरतपुरः एक बच्चे सहित महिला-युवक का शव सड़क पर पड़ा मिला। शवों के पास एक पाउडर का भी पैकेट मिला है। आशंका जताई जा रही है कि ये जहर है। लोगों ने पुलिस को सूचित कर दिया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। वहीं पुलिस सामूहिक आत्महत्या की आशंका जता रही है।

    जानकारी मुताबिक, आज सुबह 6.30 बजे कंजौली गांव में एक दुकान के बाहर तीन शव पड़े हुए मिले जिसको लेकर लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने जांच के बाद परिजनों को सूचित किया। मौके पर पहुंचे महिला के भाई ने बताया कि ये लोग 3 दिन से घर से लापता था। हिंडौन (करौली) थाने में 1 अगस्त को गुमशुदगी की रिपोर्ट भी परिवार ने दर्ज कराई थी। भरतपुर पुलिस अधीक्षक दिगंत आनंद ने बताया कि मौत के कारणों को लेकर जांच जारी है। शवों के पहचान अनिता (26), शुभम (26) के तौर पर हुई है। तीसरा शव महिला के 12 साल के बेटे का है। अनिता के भाई दिगंबर ने RBM हॉस्पिटल (भरतपुर) में शनिवार सुबह शवों की पहचान की।

  • Punjab News: 3 दिन स्कूल-कॉलेज, दफ्तर और बैंक रहेंगे बंद

    Punjab News: 3 दिन स्कूल-कॉलेज, दफ्तर और बैंक रहेंगे बंद

    मोहालीः पंजाब में 3 दिन सरकारी दफ्तर, स्कूल-कॉलेज और बैंक बंद रहेंगे। दरअसल, सरकार द्वारा जारी छुट्टियों की सूची के अनुसार 15 अगस्त शुक्रवार और 16 अगस्त शनिवार को सरकारी छुट्टी रहेंगी, वहीं 17 अगस्त को रविवार के कारण छुट्टी है। ऐसे में 3 दिन सरकारी दफ्तर और स्कूल-कॉलेज और बैंक बंद रहेंगे। यह तीन दिवसीय अवकाश लोगों को यात्रा, पारिवारिक समय और त्योहारों को मनाने का शानदार अवसर प्रदान करेगा। दरअसल, 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस की छुट्टी रहेंगी। वहीं 16 अगस्त को भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का पर्व को लेकर जन्माष्टमी की छुट्टी है।

     

  • Cyber Crime पर बड़ी कार्रवाईः करोड़ों की धोखाधड़ी का खुलासा, 10 गिरफ्तार

    Cyber Crime पर बड़ी कार्रवाईः करोड़ों की धोखाधड़ी का खुलासा, 10 गिरफ्तार

    चंडीगढ़ः पुलिस ने एक बड़े डिजिटल अरेस्ट स्कैम और फेक पॉलिसी फ्रॉड का भंडाफोड़ करते हुए 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह देश-विदेश में बैठकर लोगों को ठगी का शिकार बना रहा था। इस गिरोह द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे ‘सिम बॉक्स’ का भी पुलिस ने खुलासा किया है। यह मामला तब सामने आया जब 11 जुलाई 2023 को एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई कि उसे एक व्हाट्सएप कॉल आया था, जिसमें एक व्यक्ति ने खुद को आईसीआईसीआई बैंक का अधिकारी बताते हुए उसके आधार और पासबुक की जानकारी मांगी। बाद में वीडियो कॉल पर एक फर्जी सीबीआई अधिकारी ने उसे ‘सेफ कस्टडी’ के नाम पर 1,01,65,094 रुपये ट्रांसफर करने के लिए मजबूर किया। पुलिस ने तकनीकी जांच की और कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) और कस्टमर एक्वीजिशन फॉर्म (सीएएफ) का विश्लेषण किया। इससे पता चला कि धोखाधड़ी के लिए इस्तेमाल किया गया मोबाइल नंबर विजय कुमार के नाम पर था। जांच में विजय कुमार और उसके साथियों, कृष्ण और शुभम मेहरा की भूमिका का पता चला। विजय कुमार ने बताया कि उसे कृष्ण ने सिम एक्टिवेट करने के लिए कहा था। पूछताछ के दौरान, पुलिस ने ‘सिम बॉक्स’ का पता लगाया, जिसका उपयोग विदेशी गिरोहों द्वारा किया जाता है। ‘सिम बॉक्स’ एक ऐसा उपकरण है जो एक साथ कई सिम कार्डों को चला सकता है, जिससे वे अंतर्राष्ट्रीय कॉल को स्थानीय कॉल में बदल देते हैं। इस तरह, अपराधी लोगों को ठगने के लिए भारत के टेलीकॉम इंफ्रास्ट्रक्चर का दुरुपयोग करते हैं। चंडीगढ़ पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए कुल 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें परवेज चौहान (33), शुभम मेहरा (25), सुहैल अख्तर (35), कृष्ण साह (21), विजय कुमार (22), विकास कुमार (22), अजीत कुमार (22), विपिन कुमार (22), सरोज कुमार (19) और अभिषेक कुमार (19) शामिल हैं। जांच में यह भी सामने आया है कि विदेशी गिरोह फेसबुक और टेलीग्राम के जरिए भारतीय युवाओं को सिम बॉक्स ऑपरेट करने के लिए लुभाते हैं और उन्हें प्रति माह 20,000 से 25,000 रुपये का भुगतान करते हैं। पुलिस ने आरोपियों से 6 सिम बॉक्स, 1 वाई-फाई ब्रॉडबैंड राउटर, 400 सिम कार्ड, 11 मोबाइल फोन, 01 लैपटॉप और 02 मॉडेम बरामद किए हैं।

    ऐसे करते थे धोखाधड़ी

    अपराधी विदेश से कॉल करते हैं, जो IVR कॉल के रूप में शुरू होती हैं। वे खुद को TRAI, CBI, FedEx आदि का अधिकारी बताते हैं। ‘सिम बॉक्स’ का उपयोग करके, वे अंतर्राष्ट्रीय कॉल को स्थानीय कॉल में बदल देते हैं। पीड़ितों को फर्जी वीडियो कॉल पर पुलिस स्टेशन का सेटअप दिखाया जाता है। अपराधियों द्वारा पीड़ितों को पॉलिसी समाप्त होने या किसी अन्य बहाने से डराया जाता है। वे पीड़ितों को ‘सेफ कस्टडी’ या ‘एंटी-मनी लॉन्ड्रिंग’ के नाम पर पैसे ट्रांसफर करने के लिए मजबूर करते हैं। चंडीगढ़ पुलिस ने जनता को ऐसे स्कैम से बचने के लिए सलाह दी कि पुलिस/सीबीआई अधिकारी कभी भी फोन/व्हाट्सएप पर व्यक्तिगत विवरण नहीं मांगते हैं। धोखाधड़ी वाले वीडियो कॉल पर कभी भी भरोसा न करें। अपना सिम कार्ड या बैंक खाता किसी को भी इस्तेमाल करने न दें। किसी भी संदिग्ध कॉल की शिकायत साइबर क्राइम हेल्पलाइन (1930) पर करें।
  • Punjab News: थाने के बाहर वाल्मीकि समाज ने दिया धरना, देखें वीडियो

    Punjab News: थाने के बाहर वाल्मीकि समाज ने दिया धरना, देखें वीडियो

    प्रशासन के भरोसे के बाद धरना किया समाप्त

    अमृतसरः कट्टूनंगल थाने के बाहर वाल्मीकि समाज ने बड़ा रोष प्रदर्शन किया। समाज के सदस्यों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते बताया कि विभिन्न झगड़ों और मारपीट के मामलों के बावजूद पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही थी। वाल्मीकि समाज ने कहा कि जब तक वह धरना नहीं देते, उनकी बातों को सुना नहीं जाता। यह रोष प्रदर्शन कई घंटों तक चला, जिसमें महिलाएं से लेकर युवा तक शामिल थे। धरने का मुख्य कारण एक ताजा मामला था। जिसमें एक युवक के साथ बेरहमी से मारपीट की गई थी। इन दिनों ही थाने के अंदर एक बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट की भी शिकायत सामने आई। इन घटनाओं ने पूरे वाल्मीकि समाज को झकझोर दिया। धरने के दौरान, वाल्मीकि समाज के नेताओं ने मांग की कि आरोपियों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जांच निष्पक्ष नहीं हुई, तो संघर्ष और तेज किया जाएगा। बाद में प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा दिए गए भरोसे के आधार पर धरना समाप्त किया गया। पुलिस ने भी आश्वासन दिया कि सभी मामलों की जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
  • Punjab News: इस इलाके में बढ़ा पानी का स्तर, तेज बहाव में फंसी Thar, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके में बढ़ा पानी का स्तर, तेज बहाव में फंसी Thar, देखें वीडियो

    होशियारपुरः पहाड़ों में लगातार हो रही बरसात अब लोगों के लिए मुश्किल का सबब बन गया है। कई जगह पर कुदरत का कहर देखने को मिला है। लोगों का भी भारी नुक्सान हुआ है। वहीं मैदानी इलाकों में भी इसका असर देखने को मिल रहा है। पंजाब के होशियारपुर में भारी बारिश के चलते जल स्तर बढ़ गया जिससे कई गांवों से लोगों का संपर्क टूट गया।

    होशियारपुर के भंगी चो में पानी का स्तर एकदम ही बढ़ा जिससे लोग सहम के माहोल में हैं। वहीं सैलानियों को भी बारिश के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। रात के समय एक थार गाड़ी होशियारपुर के धोबी रोड भागी चो वाले रास्ते से गुजरी, लेकिन पानी का तेज बहाव होने के कारण थार का संतुलन बिगड़ गया, जिस कारण थार पानी में फस गई। लेकिन स्थानीय लोगों ने स्तर्कता दिखाते हुए, थार में सवार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया जिससे जानी नुक्सान होने से बचाव रहा।

  • National Film Awards: शाहरुख-रानी मुखर्जी-विक्रांत मैसी को मिला अवॉर्ड, ये एक्टर्स भी List में शामिल

    National Film Awards: शाहरुख-रानी मुखर्जी-विक्रांत मैसी को मिला अवॉर्ड, ये एक्टर्स भी List में शामिल

    बॉलीवुड: 1 अगस्त यानी बीते दिन भारत के सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड्स में से एक नेशनल अवॉर्ड्स का ऐलान हो गया है। नेशनल अवॉर्ड्स की ज्यूरी ने सूचना और प्रसारण विभाग के मंत्री अश्विनी वैष्णव और राज्य मंत्री डॉक्टर एल मुरुगन को इससे जुड़ी रिपोर्ट सबमिट की थी। इसके बाद जूरी ने शाम को 6 बजे मीडिया के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में विजेताओं का ऐलान किया गया। नेशनल अवॉर्ड में बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड रानी मुखर्जी को दिया गया। शाहरुख खान और विक्रांस मैसी को बेस्ट एक्टर के नेशनल अवॉर्ड मिले। इसके अलावा ’12वीं फेल’ फिल्म को बेस्ट फीचर फिल्म का अवॉर्ड दिया गया। बेस्ट एक्ट्रेस और एक्टर के लिए रानी मुखर्जी और विक्रांत मैसी का नाम सबसे आगे चल रहा था हालांकि बीच में किंग खान ने बड़ा सरप्राइज फैंस को दे दिया है। उनको अपनी फिल्म ‘जवान’ के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला है।

    फैंस का किया धन्यवाद

    शाहरुख खान ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उन्होंने कहा कि – ‘नमस्कार और आदाब, मुझे ये बताने की जरुरत नहीं है कि कृतज्ञता, गर्व और विनम्रता से भरा हुआ हूं। नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित होना एक ऐसा पल है जिसको मैं जिंदगीभर सराहूंगा जूरी, चेयरमैन, सूचना और प्रसारण मंत्रालय और उन सभी को शुक्रिया जिन्होंने सोचा कि मैं इस सम्मान के लायक हूं। मैं अपने डॉयरेक्टर्स और राइटर्स का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। खासकर 2023 के लिए तो शुक्रिया राजू सर (राजकुमार हिरानी), शुक्रिया सिड (सिद्धार्थ आनंद) और खासकर एटली सर और उनकी टीम को शुक्रिया कि उन्होंने जवान में मुझे काम करने का मौका दिया और मुझपर भरोसा किया कि मैं इसमें बढ़िया काम करके दिखाऊंगा और इस अवॉर्ड के लायक साबित होऊंगा। एटली सर ये बिल्कुल वैसा ही है जैसा आप कहते हैं मास’।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk)

    ‘मैं अपनी टीम और मैनेजमेंट का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं जो बिना थके मेरे साथ काम करते हैं। वो सनकीपन और बेसब्री को झेलते हैं और मुझे जैसा में हूं उससे काफी बेहतर दिखाते हैं। ये अवॉर्ड मुझे मिलने वाले प्यार के बिना पूरा नहीं हो पाता तो शुक्रिया उन सभी चीजों के लिए जो आप करते हैं मेरी पत्नी औऱ बच्चे जो बीते कुछ सालों से मुझे इतना सारा प्यार और केयर दे रहे हैं जैसे मैं ही घर का बच्चा हूं वो सभी मेरे लिए बेस्ट चाहते हैं वो जानते हैं कि सिनेमा को लेकर मेरा जूनून मुझे उनसे दूर भी ले जाता है लेकिन वो ये सबकुछ मुस्कुराते हुए सहते हैं और मुझे समय देते हैं तो इसके लिए बहुत शुक्रिया’। ‘नेशनल अवॉर्ड सिर्फ एक उपलब्धि ही नहीं है। ये इस बात का भी रिमांइडर है कि जो मैं कर रहा हूं वो मायने रखता है। ये मुझे बताया है कि मुझे आगे बढ़ते रहना चाहिए मेहनत करते रहनी चाहिए चजें बनाते रहना चाहिए और सिनेमा को परोसते रहना चाहिए। शोर से भरी दुनिया में खुद को सुने जाना बहुत बड़ी चीज है और मैं इस सम्मान का इस्तेमाल आगे बढ़ने के लिए करुंगा। ये अवॉर्ड मेरे लिए एक रिमांडर है कि एक्टिंग सिर्फ एक काम नहीं है ये एक जिम्मेदारी है। स्क्रीन पर सच दिखाने की जिम्मेदारी और सबके प्यार का मैं आभारी हूं। भारत सरकार का इस सम्मान के लिए बहुत शुक्रिया। अंत में मैं अपने फैंस से कहना चाहूंगा कि सभी चियर्स के लिए आंसुओं के लिए और अपने स्क्रॉलिंग को मुझे देखने के लिए रोकने के लिए शुक्रिया। ये अवॉर्ड आपके लिए है हर अवॉर्ड है और हां मैं अपनी बांहे फैलाकर अपना प्यार आपके लिए जताना चाहूता हूं लेकिन फिलहाल मैं मजबूर हूं पर कोई बात नहीं पॉपकॉर्न तैयार रखें मैं थिएटर में वापिस आऊंगा और जल्द ही स्क्रीन पर भी तब तक एक हाथ से ही कर देता हूं रेडी’।

    इन फिल्मों को भी मिला अवॉर्ड

    शाहरुख खान, रानी मुखज्री और विक्रांत मैसी यह तीनों ही एक्टर्स का पहला नेशनल अवॉर्ड है। तीनों एक्टर के अलावा सान्या मल्हौत्रा की फिल्म ‘कटहल’ को भी बेस्ट हिंदी फिल्म का अवॉर्ड मिला है। संदीप रेड्डी वंगा की फिल्म ‘एनिमल’ ने साउंड डिजाइन और बैकग्राउंड स्कोर की कैटेगरी में अवॉर्डस अपने नाम किया है। इसके अलावा अदा शर्मा की फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ के लिए डायरेक्टर सुदीप्तो सेन ने बेस्ट डॉयरेक्शन का अवॉर्ड जीता है। विक्की कौशल स्टारर फिल्म ‘सैम बहादुर’ को बेस्ट मेकअप और कॉस्ट्यूम का अवॉर्ड मिला है।
  • Punjab News: पूर्व पार्षद के एडवोकेट भाई की गोलियां लगने से मौत

    Punjab News: पूर्व पार्षद के एडवोकेट भाई की गोलियां लगने से मौत

    कोर्ट में बार एसोसिएशन ने किया छुट्टी का ऐलान

    अमृतसरः जंडियाला गुरु में कुछ दिन पहले पूर्व पार्षद के एडवोकेट भाई पर बाइक सवार 3 नकाबपोश युवकों ने गोलियां चला दी थी। इस घटना में घायल वकील लखविंदर सिंह को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां उनका उपचार चल रहा था। वहीं मिली जानकारी के अनुसार आज वकील की इलाज के दौरान मौत हो गई। गौर हो कि लखविंदर पूर्व पार्षद अवतार सिंह काला के भाई हैं। 22 जुलाई को लखविंदर सिंह कार में सवार होकर अमृतसर कचहरी में काम के लिए जा रहा था। इस दौरान बदमाशों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना में लखविंदर को 4 गोलियां लगी थी। हालांकि पुलिस ने इस मामले में 3 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना में कुख्यात गैंगस्टर हैप्पी उर्फ जट की संलिप्तता पाई गई है। वहीं आज सुबह वकील की मौत के बाद जिला अदालत में शोक का माहौल है। अमृतसर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह पनेसर ने अदालत में छुट्टी का ऐलान कर दिया है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सारी जानकारी ले ली और पोस्टमार्टम की तैयारी शुरू कर दी है।  
  • बारिश की तबाही, टूटा एकमात्र पैदल पुल, बड़े-बड़े ट्रक और मशीनरी बही, लोगों में दहशत का माहौल, देखें वीडियो

    बारिश की तबाही, टूटा एकमात्र पैदल पुल, बड़े-बड़े ट्रक और मशीनरी बही, लोगों में दहशत का माहौल, देखें वीडियो

    कुल्लूः हिमाचल प्रदेश के लगातार हो रही बारिश ने लोगों का जनजीवन काफी प्रभावित हुआ है। इस साल पहाड़ों में हो रही लैंडस्लाइड से प्रदेश को काफी नुकसान हुआ है। वहीं कुल्लू जिले में शुक्रवार को दिनभर हुई बारिश से मलाणा घाटी में फ्लैश फ्लड आ गया। यहां पर लगातार हो रही भारी बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर हैं और स्थिति खतरे के निशान के करीब पहुंच गई है। मणिकर्ण घाटी के बलाधी गांव के लिए एकमात्र पैदल पुल मलाणा खड्ड में बह गया है, जिससे ग्रामीणों की आवाजाही पूरी तरह से ठप हो गई है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, यह पुल गांव को मुख्य मार्ग से जोड़ने का एकमात्र साधन था। पुल के बह जाने के बाद अब ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

    कुल्लू घाटी में फ्लैश फ्लड के वीडियो सामने आए हैं। मलाणा स्टेड 1 डेम के पास सैलाब आने से भारी तबाही हुई और खिलौनों की तरह बड़े वाहन बह गए। इस दौरान मलाणा में भी लकड़ी का पुल बहने से घाटी का संपर्क टूट गया। उधर, चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर मंडी में पंडोह डैम से आगे और बगलामुखी रोपवे से पहले आज सुबह एक बार फिर भूस्खलन हुआ है। भारी बारिश के चलते पहाड़ी से बड़ी चट्टानें सड़क पर आ गिरीं, जिससे हाईवे पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया है। प्रशासन और एनएचएआई की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और मलबा हटाने का काम जारी है। फिलहाल सुरक्षा के मद्देनज़र इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि रास्ता साफ करने में कुछ समय लग सकता है।

    वहीं प्रशासन से मांग की जा रही है कि जल्द से जल्द वैकल्पिक व्यवस्था की जाए ताकि गांव का संपर्क बहाल हो सके। कुल्लू आपदा प्रबंधन ने कहा कि प्रशासन की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है और नदी-नालों के आसपास रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की अपील की गई है। प्रबंधन ने बताया कि डीपीसीआर से मिली सूचना के आधार पर मलाणा-I हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट में बनाया एक कॉफर डैम अचानक आई बाढ़ के कारण आंशिक रूप से टूट गया है। इस घटना में एक हाइड्रा, एक डंपर, एक रॉक ब्रेकर और एक कैंपर और कार बह गई है।

    हालांकि, इस हादसे में किसी भी प्रकार की जनहानि की कोई सूचना नहीं है। लगातार बारिश और अचानक आई बाढ़ के चलते पार्वती नदी का जलस्तर बढ़ गया है। इसके अतिरिक्त, जिले की पार्वती घाटी से कुछ अस्थायी पुलों के बह जाने की रिपोर्ट प्राप्त हुई है। वहीं, कुछ स्थानों पर भूस्खलन और सड़कों का हिस्सा बहने की घटनाएं भी सामने आई हैं। फिलहाल किसी बड़े हादसे की सूचना नहीं है। जिले के अधिकांश हिस्सों में अब भी बारिश जारी है।

  • दांत के दर्द से मिलेगी तुरंत राहत, ट्राई करें ये नुस्खा

    दांत के दर्द से मिलेगी तुरंत राहत, ट्राई करें ये नुस्खा

    हेल्थः अगर आपके मसूड़े दर्द और दांत में दर्द हो रहे हैं और आप डाक्टर्स के पास नहीं जा पा रहे तो कुछ उपाये है जो आपको इस दर्द से राहत दिला सकते है। दर्द से राहत पाने के लिए आप कुछ घरेलू उपायों का इस्तेमाल कर सकते हैं।

    जब तक आप डेंटिस्ट के पास नहीं पहुंच जाते तब तक के लिए आप अपने मुंह में गर्म और नमक वाले पानी का कुल्ला कर सकते हैं। एक दांत में दर्द से राहत पाने के लिए एक अच्छा मिश्रण है। इसके लिए आप एक बड़े मग में पानी लें और उसमें 1 से 2 चम्मच नमक मिलाएं। इस पानी को मुंह में भरें और गार्गल करके थूक दें। इसे निगलें नहीं। आप दर्द वाले हिस्से में हल्के से फ्लॉस भी कर सकते हैं ताकि उसमें फंसे खाने के कण निकल जाएं। कई बार इसकी वजह से भी दर्द होता है।

    हाइड्रोजन पेरोक्साइड से कुल्लाः नमक के पानी के अलावा आप हाइड्रोजन पेरोक्साइड से भी कुल्ला कर सकते हैं। इसके लिए पानी और दवाई को बराबर मिलाएं और फिर कुल्ला करें। हाइड्रोजन पेरोक्साइड को हमेशा पानी में मिलाएं। इसे बिना पानी मिलाए इस्तेमाल न करें। अच्छी तरह से कुल्ला करें और थूक दें। हाइड्रोजन पेरोक्साइड को निगलें नहीं।

    बर्फ की सिकाईः अपने हाथ में थोड़ी बर्फ लें और दर्द वाले स्थान पर सिकाई करें। आप उस जगह के सुन्न होने तक रगड़ें। डॉक्टरों का मानना है कि बर्फ आपके मस्तिष्क को दिए जाने वाले दर्द के संकेतों को रोक देती है।

    दर्द के लिए लौंग के तेल का इस्तेमाल करेंः यह नैचुरल थेरेपी भी दर्द से राहत दिला सकती है। इसके लिए आप दर्द वाली जगह पर तेल से भीगी हुई रुई को रख दें। इसे ऐसे सेट करें जिससे वो वहीं चिपकी रहे।

  • मुठभेड़ में लश्कर का आतंकी ढेर, AK-47 राइफल, मैगजीन और ग्रेनेड बरामद

    मुठभेड़ में लश्कर का आतंकी ढेर, AK-47 राइफल, मैगजीन और ग्रेनेड बरामद

    जम्मू-कश्मीरः कुलगाम के अखल जंगल में सुरक्षाबलों ने शनिवार को लश्कर-ए-तैयबा के एक आतंकवादी को मार गिराया है। उसका शव भी बरामद हुआ है। आतंकी की पहचान पुलवामा के हारिस नजीर डार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि हारिस उन 14 लोकल आतंकियों की लिस्ट में था, जिनके नाम सरकार ने पहलगाम हमले के बाद जारी किए थे। हारिस सी-कैटेगरी का आतंकी था। उसके पास से AK-47 राइफल, मैगजीन और ग्रेनेड और गोला-बारूद बरामद हुआ है।

    जानकारी देते एक अधिकारी ने बताया कि इलाके में आतंकी गतिविधि की गुप्त सूचना मिलने के बाद शनिवार को सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया था। इस दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। जंगल में कुल कितने आतंकी छिपे हैं, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। ऑपरेशन को अंजाम देने के लिए इलाके में और सिक्योरिटी फोर्सेज को भेजा गया है। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप, जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना और CRPF ‘ऑपरेशन अखल’ को अंजाम दे रहे हैं। अभी और आतंकियों के छिपे होने की आशंका जताई जा रही है।