Blog

  • Punjab News: कार चालक ने चोरों पर चढ़ाई कार, देखें वीडियो

    Punjab News: कार चालक ने चोरों पर चढ़ाई कार, देखें वीडियो

    मोहाली: एयरपोर्ट रोड़ से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। एक कार चालक ने तीन चोरों पर गाड़ी चढ़ा दी है। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हो रहा है। जानकारी के अनुसार, आरोपी एयरपोर्ट रोड़ इलाके में चोरी और लूट की वारदातों को अंजाम देते थे। वारदात के दौरान चोरों ने कार चालक पर तेजधार हथियार के साथ हमला कर दिया। अपनी जान बचाने के लिए चालक ने गाड़ी सीधी चोरों पर चढ़ा दी और मौके से निकल गया। घटना के बाद मौके पर लोगों में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने इस पर मामला दर्ज करके जांच शुरु कर दी है। इस वीडियो के आधार पर ही आरोपियों की पहचान की जा रही है।  
  • Punjab News: बिक्रम मजीठिया की बढ़ी मुश्किलें, इतने दिन जेल में रहेंगे बंद

    Punjab News: बिक्रम मजीठिया की बढ़ी मुश्किलें, इतने दिन जेल में रहेंगे बंद

    मोहाली: शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही। आय से अधिक संपत्ति के मामले में गिरफ्तार किए गए मजीठिया की पेशी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मोहाली की विशेष अदालत में हुई, जहां अदालत ने उनकी न्यायिक हिरासत को आगे बढ़ाने का आदेश दिया। ऐसे में अब एक बार फिर से मजीठिया को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इसके साथ ही मजीठिया की बैरक बदलने की याचिका पर भी आज सुनवाई होनी थी, जिसे कोर्ट ने 6 अगस्त तक के लिए टाल दिया है।

    कोर्ट ने यह भी साफ किया कि आजादी दिवस के मद्देनजर 14 अगस्त को भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मजीठिया को पेश किया जाएगा। अब 6 अगस्त को बैरक बदलने की याचिका पर सुनवाई होगी और 14 अगस्त को अगली पेशी के दौरान उनकी मौजूदा न्यायिक हिरासत समाप्त होगी। मजीठिया को विजिलेंस ब्यूरो ने 25 जून को अमृतसर से गिरफ्तार किया था। उन पर आरोप है कि उन्होंने अपनी आय से अधिक संपत्ति जुटाई है। इससे पहले 2021 में कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में मजीठिया पर एनडीपीएस एक्ट के तहत भी केस दर्ज हुआ था।

    जिसमें अब तक पूर्व डीजीपी सिद्धार्थ चटोपाध्याय और ईडी के पूर्व डिप्टी डायरेक्टर समेत 6 लोगों के बयान दर्ज हो चुके हैं। पंजाब, हिमाचल, दिल्ली और यूपी में मजीठिया की संपत्तियों पर छापेमारी हो चुकी है। सरकार का कहना है कि उसके पास पुख्ता सबूत हैं, जबकि मजीठिया के वकील इसे राजनीति से प्रेरित और बेबुनियाद मामला बता रहे हैं। बिक्रमजीत सिंह मजीठिया नाभा जेल में बंद हैं।

    अकाली दल का आरोप है कि उनके नेताओं को जेल में मिलने नहीं दिया जा रहा है। पहले शिरोमणि अकाली दल के नेता सुखबीर बादल उनसे मिलने गए थे। लेकिन उनकी मुलाकात नहीं हो पाई थी। इसी तरह डॉ. दलजीत सिंह चीमा व तीन अन्य नेता भी मजीठिया से मिलने पहुंचे थे। लेकिन यह मुलाकात नहीं हो पाई है। अकाली नेताओं का कहना है कि मानवाधिकारों का हनन है।

     

     

  • Jalandhar के पड़ोसी जिले में चली गोलियां, लोगों में दहशत का माहौल, देखें वीडियो

    Jalandhar के पड़ोसी जिले में चली गोलियां, लोगों में दहशत का माहौल, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः जालंधर के पड़ोसी जिले फगवाड़ा में गोलियां चलने की घटना सामने आई है। जहां गोलियों की तड़तड़ाहट के साथ फगवाड़ा गूंज उठा है। दरअसल, देर रात पलाही गेट इलाके में कुछ नौजवानों ने अमन बसरां और साबी बसरां के घरों पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई। हालांकि इस गोलीबारी में किसी तरह का कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन गोलियों की आवाज के साथ पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है।

    घटना की सूचना पीड़ित परिवार द्वारा पुलिस को दे दी गई है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने पीड़ित परिवार के बयानों पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मौके से 6 से 7 खाली गोलियों के खोल बरामद किए गए हैं। मामले की जानकारी देते हुए इंस्पेक्टर ऊषा रानी ने बताया कि देर रात 11.30 बजे उन्हें अमन बसरां और साबी बसरां के घर पर गोलियां चलने की सूचना मिली थी।

    जहां मौके से 6 से 7 खाली गोलियों के खोल बरामद किए गए हैं। पुलिस ने 2 बायनेम लोगों सहित 4 अज्ञात व्यक्ति पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस जांच में सामने आया हैकि आरोपी राहुल के खिलाफ पहले भी 2 मामले दर्ज है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। वहीं घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता हैकि मुंह ढके युवक आते आते है और ताबड़तोड़ फायरिंग करके मौके से फरार हो जाते है।

  • Punjab News: इस इलाके में तस्कर की अवैध जमीन पर चला पीला पंजा, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके में तस्कर की अवैध जमीन पर चला पीला पंजा, देखें वीडियो

    लुधियानाः नशे के खिलाफ जंग के तहत नशा तस्करों की अवैध संपत्तियों को जब्त किया जा रहा है और कई तस्करों की अवैध जमीन पर पीला पंजा भी चलाया जा रहा है। इसी के चलते आज खन्ना पुलिस ने जिले के समराला हलका के गांव चक्की में एक नशा तस्कर के अवैध निर्माण को ध्वस्त किया। इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा।

    जानकारी देते हुए एसएसपी डॉ. ज्योति यादव बैंस ने बताया कि सुखप्रीत सिंह उर्फ लाडी, जिसके खिलाफ नशा तस्करी के 2 मामले दर्ज हैं, हेरोइन की तस्करी करता था। इस दौरान पता चला था कि आरोपी ने पंचायती जमीन पर अवैध कब्जा किया गया है और उस पर निर्माण कर रखा था। इसलिए पुलिस ने पंचायत विभाग के पत्र के अनुसार पुलिस बल मुहैया करवाकर अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया है।

    पुलिस ने सारी कार्रवाई नियमों अनुसार पहले नोटिस देकर, बाद में कार्रवाई की गई है। एसएसपी ने बताया कि अब तक खन्ना में 12-13 तस्करों के घरों को ध्वस्त किया जा चुका है। अगर तस्करों या अन्य किसी व्यक्ति द्वारा अवैध कब्जा किया जाता है तो उन पर भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। किसी भी व्यक्ति को कानून तोड़ने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

  • Haryana News: Head Constable ने किया सांप को काबू, देखें वीडियो

    Haryana News: Head Constable ने किया सांप को काबू, देखें वीडियो

    पंचकूला: पुलिस के हेड कांस्टेबल ने एक सांप को सुरक्षित पकड़कर मोरनी के जंगलों में छोड़ दिया है। हेड कांस्टेबल लवकेश कुमारी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि लंच के समय उनको फोन आया कि एक सेक्टर 26 मोगिनंद पुलिस लाइन के बिजली विभाग के ऑफिस में एक सांप घुस आया है। उसी दौरान हेड कांस्टेबल ने मौके पर जाकर उस सांप को सुरक्षित पकड़कर मोरनी के जंगलों में छोड़ दिया। हेड कांस्टेबल लवकेश कुमारी ने कहा कि इस सांप को पकड़ने में काफी मेहनत करनी पड़ी क्योंकि ये सांप बहुत ही तेजी से भागता है। इस सांप को घोड़ा पछाड़ का नाम इसलिए दिया है क्योंकि ये सांप काफी स्पीड में भागता है। ये सांप चूहे, छिपकली और मेंढ़क खाता है।
  • Punjab News: सासंद के बेटे को धमकी देने के मामले में आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर SSP ने किया खुलासा, देखें वीडियो

    Punjab News: सासंद के बेटे को धमकी देने के मामले में आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर SSP ने किया खुलासा, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः बटाला पुलिस ने सासंद सुखजिंदर सिंह रंधावा के बेटे को सोशल मीडिया पर धमकी देने के मामले में युवक को गिरफ्तार कर लिया है। बटाला एसएसपी ने फतेहगढ़ चूड़ियां में कारोबारी की दुकान पर हुई फायरिंग के मामले में केस ट्रेस करने का दावा करते हुए कहा कि जल्द दोषी को पकड़ लिया जाएगा। मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी सुहेल कासिम मीर ने कहा कि कल लोकसभा सदस्य सुखजिंदर सिंह रंधावा द्वारा बताई गई 2 घटनाओं पर तुरंत कार्रवाई की गई। जिसमें एक सोशल मीडिया पर की गई धमकी भरी टिप्पणी से संबंधित थी और दूसरी फतेहगढ़ चूड़ियां में हुई गोलीबारी की घटना से जुड़ी थी। एसएसपी बटाला ने बताया कि 31 जुलाई 2025 को दोपहर लगभग 3:00 बजे, सासंद रंधावा के बेटे उदवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो अपलोड किया था।

    इस पोस्ट के जवाब में इंस्टाग्राम आईडी गगन रंधावा के तहत काम करने वाले एक उपयोगकर्ता द्वारा कई धमकी भरी टिप्पणियां की गई थीं। हालांकि टिप्पणी बाद में डिलीट कर दी गई थी, पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करने के मसले को हल कर लिया है। इंस्टाग्राम की कानून प्रवर्तन टीम की मदद से आईपी पता और लॉगिन की जानकारी इकट्ठा की गई और तकनीकी निगरानी तथा डिजिटल विश्लेषण के आधार पर, पोस्ट करने वाले युवक को गिरफ्तार किया गया। आरोपी की पहचान गगनदीप सिंह पुत्र दिलबाग सिंह निवासी गांव घनीए के बांगर के रूप में हुई है।

    अब कुछ समय से गुलमर्ग एवेन्यू, अमृतसर में रह रहा है। पुलिस ने आरोपी के मोबाइल फोन की जांच की गई और इंस्टाग्राम अकाउंट गगन रंधावा सक्रिय और लॉगिन पाया गया। एसएसपी सुहेल कासिम मीर ने कहा कि प्रारंभिक पूछताछ में, आरोपी ने दावा किया कि उसने यह पोस्ट शरारती ढंग से की है, जबकि उसका किसी भी गैंगस्टर या जग्गू भगवानपुरिया से कोई संबंध नहीं पाया गया है। हालांकि, जिला पुलिस बटाला मामले की गहनता से जांच करेगी ताकि किसी भी गहरे संबंध का पता लगाया जा सके। वहीं 2 अगस्त 2025 को बीएनएस और आईटी एक्ट की प्रासंगिक धाराओं के तहत एफआईआर नंबर 98/2025 कोटली सूरत मल्लियां पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई है।

    इसके साथ ही पुलिस अधिकारी ने कहा कि दूसरी घटना अजनाला रोड के फतेहगढ़ चूड़ियां में समरंजीत सिंह की दस्तूर-ए-दस्तार दुकान पर हुई फायरिंग की है। प्रारंभिक दावों के विपरीत कि हमला परमिंदर सिंह को निशाना बनाया गया था। पुलिस जांच ने पुष्टि की है कि यह घटना समरंजीत सिंह की दुकान पर ही हुई थी और उनके खिलाफ इस मामले में केस दर्ज किया गया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि इस घटना में धमकी तरनतारन के गुरदेव जैसल द्वारा दी गई थी, जो इस समय अमेरिका में रह रहे हैं। फिलहाल, इस घटना और गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया के बीच कोई संबंध स्थापित नहीं हुआ है। हालांकि सुराग सामने आए हैं और इस मामले में जल्द ही गिरफ्तारियों की उम्मीद है।

    एसएसपी सुहेल कासिम मीर ने बताया कि जिला पुलिस पहले ही जेल में बंद गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया के संबंध में कई रोकथाम वाले कदम उठा चुकी है। असम के सिलचर में जेल अधिकारियों को सूचना दे दी गई। दरअसल, आरोपी इस समय वहां जेल में बंद है। इसी साथ ही नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो को भी कई बार लिखित पत्र भेजे गए हैं, जिसमें जेल के अंदर सख्त निगरानी और लागू करने वाले प्रोटोकॉल की मांग की गई है ताकि जेल के अंदर से किसी भी अनधिकृत संचार या निर्देश जारी न किए जा सकें।

  • Punjab News: खंडर इमारतें बनीं लुटेरों का ठिकाना, दवाई लेने आए व्यक्ति से नगदी छीनकर हुए फरार, देखें वीडियो

    Punjab News: खंडर इमारतें बनीं लुटेरों का ठिकाना, दवाई लेने आए व्यक्ति से नगदी छीनकर हुए फरार, देखें वीडियो

    बठिंडाः जिला कॉम्प्लेक्स के पास सरकारी इमारतें खंडर बन गई हैं। वहीं यह इमारते नशेड़ियों और लुटेरों का अड्डा बन चुकी हैं। दरअसल, यहां पर छिपकर नशेड़ी लोगों को लूट का शिकार बनाते है। वहीं आज दवाई लेने आए व्यक्ति को लुटेरे ने अपना शिकार बना लिया है। लुटेरे व्यक्ति को खंडर इमारत में ले गए और उससे 7 हजार की नगदी छीन ली। इसकी जानकारी तब मिली जब पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि वह जाखल का रहने वाला है और वह अस्पताल से हार्ट की दवाई लेने आया था। लुटेरों द्वारा उसे गुमराह करके इस खंडर इमारत के अंदर ले जाया गया।

    जिसके बाद उसके साथ मारपीट की गई और उससे 7000 रुपये भी लूट लिए गए। स्थानीय लोग और ऑटो रिक्शा चालक ने बताया कि यहां पहले भी अक्सर नशेड़ी नशा करने के लिए इस सरकारी इमारत में पनाह लेते रहे हैं। इस सरकारी इमारत के दो दरवाज़े हैं, जिनसे वे वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो जाते हैं और नशा करने के लिए भी इस इमारत का इस्तेमाल करते हैं।

    घटनाक्रम की सूचना स्थानीय पुलिस को मिलने पर संबंधित सिविल लाइन थाना के इंचार्ज हरजोत सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता की ओर से कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई है, लेकिन वे इस मामले की जांच के लिए मौके पर पहुंच गए हैं। ताकि पता लगाया जा सके कि नशा तस्करों ने इस घटना को किस तरह अंजाम दिया।

  • देह व्यापार मामले में Hotel Srinivas में पुलिस की Raid, 13 युवक युवतियां काबू, देखें वीडियो

    देह व्यापार मामले में Hotel Srinivas में पुलिस की Raid, 13 युवक युवतियां काबू, देखें वीडियो

    रुड़कीः हरिद्वारा के रुड़की में सेक्स रैकेट के खिलाफ कोतवाली पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की संयुक्त टीम ने रेड की। दरअसल, पुलिस ने श्रीनिवास होटल में यह रेड की। होटल में छापेमारी दौरान 8 युवतियों और 5 युवकों को हिरासत में लिया है। गिरफ्तार किए गए युवकों में होटल का मैनेजर भी शामिल है। मिली जानकारी के अनुसार मलकपुर चुंगी के समीप स्थित होटल श्रीनिवास में पुलिस को सैक्स रैकेट संचालित होने की सूचना मिली थी।

    जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी के दौरान होटल के कमरों में युवक और युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में काबू किया। टीम ने होटल की चारों ओर से घेराबंदी कर सभी को हिरासत में लिया। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि होटल में लंबे समय से सेक्स रैकेट संचालित किया जा रहा था। ग्राहकों को ना केवल कमरे और युवतियां उपलब्ध करवाई जाती थीं। सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि सभी हिरासत में लिए गए लोगों से गहन पूछताछ जारी है।

    रैकेट से जुड़े अन्य लोगों और नेटवर्क की पहचान की जा रही है। कार्रवाई पूरी होने के बाद नामों का खुलासा किया जाएगा। पुलिस अब होटल मालिक, संचालक और बिचौलियों के कनेक्शन को भी खंगाल रही है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और आसपास के होटल और गेस्ट हाउसों पर भी पुलिस की कड़ी नजर है। कोतवाली प्रभारी ने साफ कहा कि ऐसे अवैध कार्यों में लिप्त लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

  • Punjab News: आवारा सांड का कहर, महिलाओं पर किया हमला

    Punjab News: आवारा सांड का कहर, महिलाओं पर किया हमला

    लुधियानाः खन्ना के लिबड़ा गांव में आवारा सांड़ द्वारा महिलाओं पर हमला करने की घटना सामने आई है। जहां सांड ने बुजुर्ग महिलाओं पर हमला कर दिया। घायल महिला की पहचान 65 वर्षीय सरदारां के रूप में हुई है। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। दरअसल, महिला घर के बाहर बैठी हुई थीं। इस दौरान अचानक पीछे से आए सांड़ ने उन पर हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।

    वहीं दूसरी महिला को हल्की चोट आई है। आसपास मौजूद लोगों ने समय रहते हस्तक्षेप कर महिला की जान बचाई। स्थानीय निवासी सितार मोहम्मद लिबड़ा ने बताया कि यह सांड़ काफी समय से गांव में घूम रहा है। बताया जा रहा है कि आवारा सांड अब तक यह कई लोगों और वाहनों को नुकसान पहुंचा चुका है। उन्होंने कहा कि यह सांड़ अब लोगों की जान के लिए खतरा बन चुका है। कई बार सांड द्वारा हमला करने की शिकायत भी की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

    ग्रामीणों का कहना है कि सांड़ आए दिन गलियों में दौड़ता फिरता है। यह बच्चों, बुजुर्गों और राहगीरों के लिए खतरा बना हुआ है। इसने कई जगह वाहनों को नुकसान पहुंचाया है। इससे लोग दहशत में हैं। गांववासियों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द इस सांड़ को काबू में लिया जाए। साथ ही आवारा पशुओं की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए। ताकि लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

  • Punjab News: दयनीय हालात, भारी बारिश में बिना छत की शमशान में हुआ महिला का अंतिम संस्कार, देखें वीडियो

    Punjab News: दयनीय हालात, भारी बारिश में बिना छत की शमशान में हुआ महिला का अंतिम संस्कार, देखें वीडियो

    लोगों में रोष, शमशानघाट को दुरुस्त करवाने की मांग

    मोहालीः नगर परिषद लालडू के वार्ड-3 के तहत गांव चौदहेड़ी में बुजुर्ग महिला की मौत के बाद परिवार समेत रिश्तेदारों को अंतिम संस्कार में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दरअसल, इस म्युनिसिपल शमशान घाट पर छत नहीं है और खुले आसमान तले चिता जलाने के बाद उसे बारिश से बचाने के बंदोबस्त करने पड़े। लोगों में शमशानघाट की दयनीय हालात को लेकर प्रशासन के खिलाफ रोष व्याप्त है। जानकारी मुताबिक गांव की 70 वर्षीय नायब कौर पत्नी भाग सिंह का वीरवार शाम 7 बजे देहांत हो गया था। वीरवार को बारिश के कारण परिवार व रिश्तेदारों की चिंता कहीं ज्यादा बढ़ गई, क्योंकि एकमात्र शमशान घाट पर बारिश से बचाने के लिए कोई शैड नहीं है और न ही चारदीवारी। यहां तक कि शमशान को जाने वाला कच्चा रास्ता भी बारिश के कारण कीचड़ से भरा हुआ था। शानघाट के अंदर बाहर व रास्ते में भी जंगली घास व झाड़ियां उग आयी हैं। शमशान तक पहुंचने के लिए पहले रास्ता साफ करना पड़ा और बाद में लोग कड़ी मशक्कत के बाद शमशान घाट पहुंचे। गांव के गुरदीप सिंह व धरम सिंह ने बताया कि चिता जलाने के आधे घंटे बाद बारिश तेज हो गई। ऐसे में धर्मशाला में पड़ी आधा दर्जन टीन की चादरें, सीढ़ियां लेकर वे मौके पर पहुंचे और सीढ़ी लगाकर चिता जितनी जगह पर खुद ही चादरें डालकर उन्हें उड़ने से बचाने के लिए बांधना पड़ा। परिवार समेत लोगों में इस बात का रोष अधिक है कि नगर परिषद की लापरवाही से मरने वाले की अंतिम यात्रा और पीड़ादायक बन गई। वार्ड नंबर 3 के पार्षद हरिचंद ने शमशानघाट की इतनी बुरी अवस्था के सवाल पर कहा कि कुछ समय पहले शमशान के शेड की सारी चादरें टूट चुकी हैं और कुछ टूटकर हवा में उड़ गई थीं। वे काफी समय से प्रशासनिक अफसरों के चक्कर काट रहे हैं, परंतु उनकी बात पर किसी ने कार्रवाई नहीं की, लेकिन अब जल्द ही युद्धस्तर पर चादरें बदलने व साफ सफाई का काम किया जाएगा।