Blog

  • घर रेड में कर अफीम व 3 लाख 80 हजार सहित व्यक्ति पकड़ा 

    घर रेड में कर अफीम व 3 लाख 80 हजार सहित व्यक्ति पकड़ा 

    ऊना /सुशील पंडित: पुलिस थाना मैहतपुर के तहत आते एक घर में पुलिस द्वारा तलाशी लेने पर 14.24 ग्राम अफीम व 3 लाख 80 हजार रुपए सहित एक व्यक्ति को पकड़ा है और मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती देर रात एसआई नरेन्द्र सिंह अधिकारी पुलिस थाना मैहतपुर पर आधारित पुलिस टीम और अन्य अधिकारी जिनमें जयमल चन्द तहसीलदार हरोली व उमेशवर राणा, , उप पुलिस अधीक्षक

    हि0पु0से0 की अगुवाई में गुप्त सूचना के आधार पर सुरेश कुमार शर्मा उर्फ शेशा पुत्र राम स्वरुप शर्मा निवासी वार्ड न0 05 गांव मैहतपुर के घर की तलाशी के ली गई, तो तलाशी के दौरान 14.24 ग्राम अफीम व 3,80,000/-रूपये बरामद हुए । जिन्हें पुलिस ने कब्जे में लिया है । वहीं पुलिस ने धारा 18-61-85 मादक द्रव्य अधिनियम के तहत पुलिस थाना मैहतपुर में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

  • प्रेरणा से संवाद तक – ‘कॉफ़ी विद प्रिंसिपल’ की अनोखी पहल

    प्रेरणा से संवाद तक – ‘कॉफ़ी विद प्रिंसिपल’ की अनोखी पहल

    अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा द्वारा प्रारंभ

    ऊना/ सुशील पंडित: विद्यार्थियों को प्रेरित करने, उनकी उपलब्धियों को सम्मान देने और प्राचार्य से संवाद के माध्यम से उनके अनुभवों को साझा करने हेतु अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा ने एक अभिनव पहल – “कॉफ़ी विद प्रिंसिपल” की शुरुआत की है। यह पहल न केवल प्रशंसा का माध्यम है, बल्कि महाविद्यालय प्रशासन और छात्रों के बीच सशक्त संवाद का पुल भी है।

    इस कार्यक्रम के अंतर्गत प्रत्येक माह की पहली तिथि को उन विद्यार्थियों का चयन किया जाता है, जिन्होंने विगत माह में शैक्षणिक, खेल, सांस्कृतिक या रचनात्मक गतिविधियों में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया हो। चयनित विद्यार्थियों को एक अनौपचारिक वातावरण में महाविद्यालय के प्राचार्य के साथ कॉफ़ी और संवाद के लिए आमंत्रित किया जाता है। इस संवाद का उद्देश्य केवल उपलब्धियों की सराहना नहीं, बल्कि छात्रों की चिंताओं, सुझावों और आवश्यकताओं को भी प्रत्यक्ष रूप से सुनना है। यह उन्हें आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और संवाद कौशल के विकास का मंच प्रदान करता है।

    एक कप कॉफ़ी के साथ साझा किए गए विचार, अनुभव और सुझाव एक मार्गदर्शक संवाद में रूपांतरित हो जाते हैं। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ रमेश ठाकुर ने बताया कि इस माह अगस्त के प्रथम सप्ताह में छात्रा कनिका को कॉफ़ी विथ प्रिंसिपल कार्यक्रम में आमंत्रित किया जायेगा, जिन्होंने अभी हाल दिनों में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित प्रथम वर्ष की परीक्षा में टॉप 10 में जगह बनाई थी।

  • शासन व प्रशासन की लापरवाही से डूबा ऊना

    शासन व प्रशासन की लापरवाही से डूबा ऊना

    नगर निगम के पार्षदों ने प्रदेश सरकार व प्रशासन को ठहराया जिम्मेवार

    -कहा.. समय रहते नहीं साफ  हुई खडडे/नाले, 6 घंटे की बारिश ने खोली प्रशासनिक व्यवस्थाओं का पोल

    ऊनासुशील पंडित: शासन व प्रशासन की लापरवाही के कारण ऊना शहर पूरी तरह से जलमग्र हो गया। सरकारी कार्यालयों, दुकानों व घरों में पानी घुसने से लोगों को करोड़ों का नुकसान हो गया। यह बात नगर निगम ऊना के पूर्व चेयरमैन व पार्षद पुष्पा देवी व पूर्व उपाध्यक्ष विनोद कुमार बोधा ने कहीं। पार्षदों ने कहा कि भाजपा सरकार ने ऊना के विधायक सतपाल सिंह सत्ती के प्रयासों से ऊना शहर में 22 करोड़ रुपए से नाले बनाए हैं। जिससे ऊना शहर में जलभराव की समस्या का समाधान हुआ, लेकिन प्रशासन ने इस बार नालों व खडडों को समय रहते साफ नहीं करवाया। अब जब बरसात मुहाने पर आ खड़ी हुई थी, तो प्रशासन को इन नालों को साफ करवाने की याद आई। नालों को साफ करवाने के लिए भी मात्र कारगुजारी ही की गई। जिसका परिणाम  हुआ कि सरकंडों से भरी खडडें व गाद से भरे नाले जगह-जगह से टूट गए ओर बरसाती पानी दुकानों व घरों में जा घुसा। ऊना शहर में सैकड़ों स्थानों पर जलभराव देखने को मिला है।

    पार्षद पुष्पा देवी व विनोद कुमार ने कहा कि हालांकि पार्षदों व स्थानीय लोगों ने कई बार नगर निगम के अधिकारियों से नाले व खडडों को साफ करवाने का आग्रह किया, लेकिन अधिकारियों ने समय रहते इस और कोई ध्यान नहीं दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकाल में सतपाल सत्ती के प्रयासों से बने नालों से पिछले लंबे समय से कोई जलभराव नहीं हुआ था, लेकिन काफी समय बाद प्रशासन की लापरवाही से ऐसा मंजर देखने को मिला है। उन्होंने कहा कि समय पर कार्रवाई होती तो यह स्थिति उत्पन्न नहीं होती। नालों के जाम होने से बारिश का पानी सडक़ों व घरों में घुस गया। लोगों को घरों से पानी निकालने और आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

    उन्होंने सरकार व प्रशासन से मांग की है कि जलभराव से जूझ रहे दुकानदारों व अन्य लोगों को नुकसान का जायजा लिया जाए तथा जो जायज मुआवजा लोगों का बनता हे उन्हें शीघ्र अति शीघ्र दिया जाए क्योंकि इस नुकसान का मुख्य कारण शासन और प्रशासन की लापरवाही हे अगर प्रशासन समय रहता जाग जाता तो इसी स्थिती नहीं होती प्रशासन के लोग मात्र अपने आकाओं को खुश करने में लगे हुए हैं इन्हें आम जनता के दुख दर्द से कोई लेना देना नहीं है ,पार्षदों ने कहा कि जगह जगह रस्ते बंद हैं लोग बहुत परेशान हैं लेकिन नगर निगम का कोई भी बड़ा अधिकारी इस आपातकाल के समय में फोन का कोई उत्तर नहीं दे रहे हैं और न ही जनता को राहत प्रदान करवाने के लिए रास्तों को खुलवाने के लिए कोई प्रयास के रहे हैं ।

    पार्षदों ने कहा कि कहां गए स्मार्ट सिटी बनाने के दावे

    पार्षदों ने कहा कि प्रशासनिक सुस्ती और योजना की कमी के कारण इस बार ऊना शहर पानी से डूब गया। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर शहर को स्मार्ट सिटी बनाने के दावे कहां गए, जब एक सामान्य बारिश में ही पूरा तंत्र ठप पड़ जाए।

    व्यापारियों का लाखों का नुकसान हुआ है

    उन्होंने कहा कि इस बारिश से व्यापारियों को भारी नुकसान हुआ है। दुकानों में पानी घुसने से लाखों रुपये का माल खराब हो गया।  लेकिन प्रशासन इन व्यापारिक प्रतिष्ठानों से पानी निकालने में भी असमर्थ रहा।

  • उपमुख्यमंत्री ने भारी वर्षा से प्रभावित ऊना जिले में राहत एवं बहाली कार्य युद्धस्तर पर तेज करने के दिए निर्देश, हरसंभव सहायता का आश्वासन

    उपमुख्यमंत्री ने भारी वर्षा से प्रभावित ऊना जिले में राहत एवं बहाली कार्य युद्धस्तर पर तेज करने के दिए निर्देश, हरसंभव सहायता का आश्वासन

    ऊनासुशील पंडित: लगातार हो रही भारी वर्षा से ऊना जिले के कई क्षेत्रों में जनजीवन प्रभावित हुआ है। नदी-नालों में उफान आने, घरों और दुकानों में पानी घुसने तथा विकास परियोजनाओं को नुकसान की स्थिति को देखते हुए उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने जिला प्रशासन को राहत- बचाव एवं बहाली कार्य युद्धस्तर पर और तेज करने के निर्देश दिए हैं।

    उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पूरी तरह सतर्क है और हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है। जिला प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि प्रभावित क्षेत्रों में लोगों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी आवश्यक कदम तुरंत उठाए जाएं।

    उपमुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन से विस्तृत रिपोर्ट तलब की है और आश्वस्त किया है कि आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त संसाधन एवं मानवबल तत्काल उपलब्ध करवाया जाएगा, ताकि राहत सामग्री और सहायता पहुंचाने में कहीं भी विलंब न हो।

    उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता और त्वरित राहत उपलब्ध करवाई जाएगी तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही या ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

    अग्निहोत्री ने लोगों से अपील की है कि वे सतर्क रहें, सुरक्षित स्थानों पर रहें और जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशानिर्देशों का पालन करें। उन्होंने कहा कि वे स्वयं हालात पर करीबी नजर रखे हुए हैं और पूरा प्रशासनिक तंत्र पूरी तत्परता के साथ राहत एवं बचाव कार्यों में जुटा हुआ है।

  • कुटलैहड़ में मूसलधार बारिश से भारी तबाही, घरों में घुसा पानी ,सड़कें ,रास्ते, पुल,मकान ध्वस्त

    कुटलैहड़ में मूसलधार बारिश से भारी तबाही, घरों में घुसा पानी ,सड़कें ,रास्ते, पुल,मकान ध्वस्त

    विधायक ने किया प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा 

    ऊना/ सुशील पंडित : कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में शुक्रवार देर रात हुई मूसलधार बारिश ने तबाही मचाते हुए लोगों के घरों, खेतों और आधारभूत ढांचे को भारी नुक्सान पहुंचाया। जल प्रलय जैसे हालातों में कई घरों में पानी भर गया, दीवारें दरक गईं, सड़कें बह गईं, पेयजल योजनाएं और विद्युत आपूर्ति मार्गों को भी गहरी चोट पहुंची। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कुटलैहड़ विस क्षेत्र के विधायक विवेक शर्मा शनिवार सुबह तुरंत हरकत में आए और उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया।

    इस दौरान उन्होंने नुक्सान का मौके पर जायजा लिया और पीड़ित परिवारों से मिलकर उनका हालचाल जाना। और जल्द हर मदद करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर जिला ऊना तहसीलदार विपिन ठाकुर,जल शक्ति ,विद्युत,खंड बिकास अधिकारी,कृषि विभाग अधिकारी,पंचायती राज विभाग के कर्मचारी सहित अन्य मौजूद रहे।

    विधायक ने क्षेत्र में आई इस प्राकृतिक आपदा से जो जनहानि और संपत्ति का नुकसान हुआ है, वह अत्यंत दुखद है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नुक्सान का विस्तृत सर्वेक्षण शीघ्रता से पूरा किया जाए ताकि सरकार को रिपोर्ट भेजकर प्रभावित लोगों को समय पर आर्थिक सहायता प्रदान की जा सके।

  • लगातार बारिश से प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बहाली कार्य युद्धस्तर पर जारी : उपायुक्त जतिन लाल

    लगातार बारिश से प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बहाली कार्य युद्धस्तर पर जारी : उपायुक्त जतिन लाल

    ऊनासुशील पंडित: उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने बताया कि मूसलधार बारिश से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में उत्पन्न कठिनाइयों को दूर करने और सामान्य स्थिति की बहाली के लिए जिला प्रशासन पूरी तत्परता के साथ कार्य कर रहा है।

    उन्होंने कहा कि सड़क मार्गों को सुचारू बनाने, जलभराव की समस्या के समाधान तथा राहत एवं बहाली के सभी कार्यों के लिए सरकारी मशीनरी लगातार युद्धस्तर पर सक्रिय है। वर्षा से कई स्थानों पर सरकारी व निजी सम्पत्तियों सहित विकासात्मक परियोजनाओं को नुकसान पहुंचा है, जिसका आकलन किया जा रहा है। प्रभावित लोगों को राहत मैनुअल के प्रावधानों के अनुसार फौरी आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को जारी किए गए हैं।

    उपायुक्त ने बताया कि संपूर्ण प्रशासनिक अमला फील्ड में सक्रिय रहकर निगरानी और राहत कार्यों में जुटा हुआ है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें, सतर्क एवं सुरक्षित रहें और किसी भी आपात स्थिति में जिला आपदा प्रबंधन नियंत्रण कक्ष के टोल फ्री नंबर 1077 पर संपर्क करें।

  • SSC 2025: पूरे देश में परीक्षा के खिलाफ हुआ प्रदर्शन, जानें कारण

    SSC 2025: पूरे देश में परीक्षा के खिलाफ हुआ प्रदर्शन, जानें कारण

    नई दिल्ली: पूरे देश में कर्मचारी चयन आयोग (SSC) होने वाली परीक्षा के खिलाफ लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। ऐसे में इसका असर अब मध्य प्रदेश में भी देखने को मिला। छतरपुर में एसएससी के खिलाफ प्रदर्शन हो रहा है। पिछले दिन शुक्रवार को भी पन्ना रोड पर स्थित एक शिक्षण संस्थान ने रैली निकाली थी और वह कलेक्टर ऑफिस में पहुंचे जहां पर छात्रों ने पीएम के नाम ज्ञापन सौंपकर न्याय की मांग की है। निजी शिक्षण संस्थान के संचालक ने कहा है कि दिल्ली के कई इलाकों में छात्र और शिक्षक शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे थे। उस दौरान छात्रों और शिक्षकों के साथ पुलिस ने बर्बरता की और उनकी जमकर पिटाई भी की है।हिरासत में लिए गए छात्रों और शिक्षकों को 10-10 घंटे के लिए हिरासत में रखा गया है। इसके अलावा अभ्यार्थियों के साथ दुर्व्यवहार भी हुआ है।

    परीक्षाओं का बनाया है मजाक

    आरोप लगाया गया है कि कर्मचारी चयन आयोग जैसी परीक्षा को आउटसोर्स कंपनी के जरिए परीक्षा करवाना एक मजाक है। आगे उन्होंने कहा कि एसएसी परीक्षा में ऐसी ठेका कंपनियों को शामिल किया है। एसएससी की परीक्षाओं के लिए सिलेबस से बाहर और अव्यवहारिक प्रश्न पूछे जा रहे हैं। एक उदाहरण के तौर पर छात्रों ने कहा कि डीजे वाले बाबू गाना किस रैपर ने गाया है? लंदन ठुमकता गाने की गायिका कौन है जैसे सवाल परीक्षा में पूछे जा रहे हैं। उनका कहना है कि एसएससी जैसी परीक्षा में ऐसे सवाल पूछकर परीक्षा का मजाक बनाया जा रहा है। ऐसे में छात्रों और शिक्षकों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है और परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से करवाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि जो छात्रों और शिक्षकों पर कार्रवाई होती है उसकी जांच करके दोषियों के साथ भी कार्रवाई होनी चाहिए। इसके अलावा छात्रों ने चेतावनी दी है कि केंद्र सरकार इस पर जल्द से जल्दी कोई ठोस कदम उठाए नहीं तो आंदोलन तेज हो जाएगा।
  • Punjab News: गड्ढे में पलटी मशीन लापता हुआ युवक, देखें वीडियो

    Punjab News: गड्ढे में पलटी मशीन लापता हुआ युवक, देखें वीडियो

    पठानकोट: गजू गांव में बीती रात हुई घटना के बाद हड़कंप मच गया। एक रेत निकालने वाली मशीन का संचालक देर रात दरिया के पास में काम कर रहा था। इसी दौरान उसके साथ हादसा हो गया। इस हादसे से रेत निकालने वाली मशीन गड्ढे में पलट गई जिसके चलते चालक लापता हो गया है। परिवार वालों ने इस मामले में जानकारी दी।

    उन्होंने कहा कि उनका बेटा हर रात मशीन चलाता था। बीती रात भी वह रोजाना की तरह मशीन चलाने आया था लेकिन बताया जा रहा है कि रात में हादसा होने के कारण मशीन गड्ढे में गिर गई जिससे उनका बेटा मशीन के नीचे आ गया। बताया जा रहा है कि जिस फर्म में उनका बेटा काम करता था उसका मालिक समय पर नहीं पहुंचा।

    उन्हें अभी तक उनका बेटा नहीं मिला है। यदि जल्द ही हमारे बेटे के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली तो वे फर्म के मालिक के घर का घेराव करेंगे। इस मामले में जब पुलिस अधिकारियों से बात हुई तो उन्होंने कहा कि हमें सूचना मिली थी कि गजू गांव में पोकलैंड मशीन का ऑपरेटर लापता है। इसके बाद वह मौके पर पहुंचे तो उन्हें पता चला कि युवक मशीन लेकर जा रहा था परंतु गड्ढा होने के कारण मशीन पलट गई और उसका ऑपरेटर लापता है जिसकी तलाश की जा रही है।

     

     

  • Punjab News: व्यक्ति ने निगली जहरीली वस्तु, मौत, 4 पर मामला दर्ज, देखें वीडियो

    Punjab News: व्यक्ति ने निगली जहरीली वस्तु, मौत, 4 पर मामला दर्ज, देखें वीडियो

    आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर परिजनों में भारी रोष

    होशियारपुरः जिले के वार्ड नंबर 13 अधीन आते राम शरणम इनक्लेव में 25 जुलाई को व्यक्ति ने जहरीली वस्तु निगल ली थी। आरोप है कि पीड़ित ने कुछ व्यक्तियों से परेशान होकर जहरीली वस्तु निगल ली थी। जिसे उपचार के लिए चंडीगढ़ पीजीआई में भर्ती करवाया गया था, जहां वीरवार को व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान मनजीत सिंह पुत्र परविंदर सिंह के रूप में हुई है। मनजीत सिंह के परिवार के बयान पर थाना मॉडल टाउन पुलिस ने 4 व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू की थी। परिवार ने आरोप लगाए है कि अभी तक पुलिस ने कथित दोषियों को गिरफ्तार नहीं किया है। जिसके कारण आज परिवार ने अपने समर्थकों के साथ होशियारपुर डीसी कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान किया। इसकी सूचना जैसे ही पुलिस प्रशासन को मिली तो डीएसपी सिटी देव दत्त शर्मा और एएसएचओ हरगोपाल सिंह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंच गए। जहां उन्होंने परिवार तथा अन्य लोगों से बातचीत की। जिसके बाद डीएसपी ने परिवार को जल्द से जल्द कथित दोषियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। जिसके बाद परिवार ने धरना स्थगित कर दिया। इस मौके पर परिवार ने कहा कि जब तक दोषियों की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक मृतक मनजीत सिंह का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा और न ही पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
  • Jalandhar News: पोक्सो एक्ट के केसों में एक दोषी को उम्र कैद टिल डेथ की सजा

    Jalandhar News: पोक्सो एक्ट के केसों में एक दोषी को उम्र कैद टिल डेथ की सजा

    दूसरे केस में आरोपियों को 20-20 साल की सजा

    जालंधर, ENS: पोक्सो एक्ट के 2 केसों में कोर्ट से सख्त रवैय्या अपनाते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त फैसला सुनाया है। जिसमें 2023 में थाना भार्गव कैंप एरिया में नाबालिग बच्ची के अपहरण और बलात्कार के मामले में कोर्ट ने आरोपी को सख्त सजा सुनाई है। कोर्ट ने आरोपी को दोषी करार मानते हुए उम्र कैद टिल डेथ की सजा सुनाई है। वहीं दूसरा मामला साल 2022 में थाना रामा मंडी एरिया में नाबालिग बच्ची से अपहरण यौन शोषण मामले में आरोपियों को 20-20 साल की सजा सुनाई है। दरअसल, थाना भार्गव कैंप इलाके में नाबालिग का अपहरण करने और यौन शौषण करने के मामले में वीर चंद पुत्र दास राम निवासी भार्गव कैंप के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था। जहां पुलिस की अगुवाई की की गई मैडीकल जांच में भी बलात्कार के आरोपों की पुष्टि हुई थी। इस मामले की सुनवाई करते हुए आज पोक्सो एक्ट की स्पेशल जज माननीय अर्चना कंबोज की अदालत में सुनवाई हुई। जहां डीए अनिल कुमार बोपाराए और एडीए निखिल नाहर ने पुलिस जांच रिपोर्ट के आधार पर दलीलें पेश की। जिसके बाद दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने आरोपी वीर चंद को उम्र कैद की सजा सुनाई। मामले को गंभीर बताते हुए अदालत ने दोषी को उम्र कैद-टिल डेथ की सजा सुनाई। यानिकि दोषी की उम्र कैद तब तक जारी रहेगी, जब तक उसकी मृत्यु नहीं हो जाती वह जेल में ही रहेंगा। वहीं थाना रामामंडी में 2022 के मामले में बच्ची के अपहरण और रेप के मामले में मदद करने के दोषी पाए जाने पर आरोपी मोटी बिल्ल और रोढू को पोक्सो एक्ट की स्पेशल जज माननीय अर्चना कंबोज ने 20-20 साल की सजा सुनाई है। पीड़ित लड़की के परिजनों ने शिकायत में आरोप लगाया कि बच्ची के अपहरण के बाद उसे घर ले जाकर कई बार यौन शोषण किया गया। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच की। मैडीकल जांच में स्पष्ट हो गया कि नाबालिग बच्ची के साथ रेप हुआ है। कमिश्नरेट के थाना रामामंडी की पुलिस ने आरोपी की मां मोटी बिल्लो और रिश्तेदार रोढू को अरेस्ट किया। जबकि आरोपी फरार हो गया। अदालत में सुनवाई के दौरान मुख्यारोपी को भगौड़ा करार दिया।