Blog

  • ट्रंप को मशहूर Business Tycoon की चेतावनी, भारत पर लगाए 25% Tariff को लेकर कह दी ये बात

    ट्रंप को मशहूर Business Tycoon की चेतावनी, भारत पर लगाए 25% Tariff को लेकर कह दी ये बात

    नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 25% जुर्माना लगाकर हलचल मचा दी है। ट्रंप के इस कदम पर कई तरह की प्रतिक्रियाएं आई और कई लोगों ने उनकी काफी आलोचना भी की। इसी बीच दिग्गज कनाडाई कारोबारी और टेस्टबेड के चेयरमैन किर्क लुबिमोव ने भारत के खिलाफ अमेरिकी राष्ट्रपति के द्वारा भारी टैरिफ लगाए जाने पर तीखी आलोचना कर दी है। उन्होंने कहा कि भारत से झगड़ा मोल लेना ट्रंप की बहुत बड़ी भूल है।

    ट्रंप ने छेड़ी लड़ाई

    टेस्टबेड के अध्यक्ष किर्क लुबिमोव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर की। इस पोस्ट के जरिए उन्होंने यूएस के प्रधानमंत्री डोनाल्ड ट्रंप के भारत के खिलाफ उठाए गए कदम की आलोचना की है। उन्होंने आलोचना करते हुए इस कदम को बड़ी भू राजनीतिक भूल बता दिया है। यह एशिया में अमेरिकी स्ट्रेटिजिक टारगेट पर प्रतिकूल प्रभाव डालने वाली साबित होगी। अपनी पोस्ट में उन्होंने लिखा कि – ‘मैंने पहले भी कहा है और मैं फिर से कहूंगा डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ विजन की सबसे बड़ी दिक्कत यह है कि इसमें भू राजनीतिक रणनीति का बिल्कुल भी ध्यान नहीं रखा गया है। ट्रंप अब दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक भारत के साथ लड़ाई छेड़ रहे हैं जिसके पीएम शायद दुनिया में सबसे ज्यादा सम्मानित हैं और कई देशों में उनका प्रभाव है। ट्रंप को चेतावनी देते हुए नेता लुबिमोव ने कहा कि ग्लोबल सप्लाई चेन में भारत की भूमिका को चीन के प्रभुत्व को कम करने के संदर्भ में देखा जाना चाहिए। इसका उद्देश्य चीन और ब्रिक्स के प्रभुत्व और विकास को कमजोर करना है जिसका भारत भी एक हिस्सा है और ये चीन से प्रोडक्शन स्थानांतरित करने के लिए एक स्वभाविक देश हो सकता है क्योंकि अमेरिका 50 सेंट के टूथब्रश नहीं बनाने वाला है। इसी बीच उन्होंने यह सलाह भी दी है कि डोनाल्ड ट्रंप को भारत के साथ कील-हथौड़े का इस्तेमाल करने की जगह, कनाडा के साथ आर्थिक सहयोग करना चाहिए और उसे साथ लाना चाहिए जिससे कि ताकि प्राकृतिक संसाधनों की जरुरतों को पूरा किया जा सके’।

    डेड इकोनोमी वाले बयान पर भी दी प्रतिक्रिया

    किर्क लुबिमोव का यह पोस्ट ट्रंप के द्वारा भारत और रुस पर सीधा हमला करने के कुछ दिन बाद आया है। इसमें उन्होंने कहा था कि मुझे परवाह नहीं है कि भारत रुस के साथ क्या करता है। वे अपनी डेड इकोनॉमी को मिलकर और गिरा सकते हैं। मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने भारत से आने वाले सभी सामानों पर 25% टैरिफ लगाने की भी घोषणा करने के साथ ही भारत के द्वारा रुसी कच्चे तेल और सैन्य उपकरणों की खरीद पर जुर्माना लगाने का ऐलान किया था। सिर्फ यही नहीं अमेरिका के राष्ट्रपति ने तो भारत की व्यापार नीतियों पर भी तीखा हमला किया था और इन्हें अत्यंत कठोर बताया था। उन्होंने कहा था कि भारत दुनिया में अमेरिकी सामानों पर सबसे ज्यादा टैरिफ लगाने वाले देशों में शामिल है और उच्च टैरिफ और व्यापार बाधाओं के कारण अमेरिका ने भारत के साथ बहुत कम व्यापार किया है।

    रुसी कच्चे तेल का सबसे बड़ा खरीद दार है भारत

    भारत वर्तमान समय में चीन के बाद रुसी कच्चे तेल का दूसरा बड़ा खरीददार है। युक्रेन युद्ध से पहले रुसी तेल आयात 1% से भी कम था जो अब बढ़कर 35% से भी ज्यादा हो गया है। ट्रंप के द्वारा लगाए गए जुर्माने के बाद भारत पहला ऐसा देश बन चुका है जिसे अमेरिकी प्रतिबंधों के बाद रुस के साथ व्यापार जारी रखने के लिए सीधे निशाना बनाया जा रहा है। यही नहीं बीते दिनों रुस से अलग ट्रंप प्रशासन ने ईरानी पेट्रोकैमिकल उत्पादों की खरीद और बिक्री में शामिल छह भारतीय कंपनियों पर प्रतिबंध भी लगा दिया था। यह कंपनियां 20 ग्लोबल संस्थाओं को टारगेट करने वाली व्यापक प्रवर्तन कार्रवाई का हिस्सा है।

    भारत ने भी दी तत्काल प्रतिक्रिया

    अमेरिकी राष्ट्रपति ने जब भारत की इकोनॉमी को डेड कहा तो इस बयान पर भारत ने भी तत्काल प्रतिक्रिया दी। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने संसद को बताया कि भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था बना हुआ है। जल्द ही वह तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी बनने वाला है। उन्होंने कहा था कि भारत ग्लोबल ग्रोथ में करीबन 16 फीसदी का योगदान दे रहा है क्योंकि तमाम सुधारों और भारतीय उद्योग जगत के लचीलेपन ने देश की इकोनॉमी को कमजोर 5 देशों में से एक से वैश्विक विकास के ग्रोथ इंजन में भी तब्दील किया है।    
  • Road दुरुस्त कर रही JCB के साथ हुआ भयानक हादसा, खिलौने की तरह खाई में गिरी, देखें वीडियो

    Road दुरुस्त कर रही JCB के साथ हुआ भयानक हादसा, खिलौने की तरह खाई में गिरी, देखें वीडियो

    शिमलाः हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के कारण लैंड स्लाइड होने की घटनाएं सामने आ रही हैं जिस कारण हिमाचल प्रदेश में चल रहे सरकारी निर्माण के कामकाज में कर्मियों को काफी बाधा का सामना करना पड़ रहा है। इसी के साथ कई जगह पर भारी नुक्सान भी हुआ है। वहीं शिमला में एक दर्दनाक हादसा होने का मामला सामने आया है जहां, हाइवे पर निर्माण के दौरान एक जेसीबी खाई में गिर गई। हादसे में ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। शिमला के कुमारसैन थाना क्षेत्र में भराड़ा के शानांद में नोग कैंची के पास ये दर्दनाक हादसा हुआ है। मृतक ड्राइवर की पहचान 35 वर्षीय दिनेश के रूप में हुई है। दिनेश मंडी जिले का रहने वाला था। वहीं, घटना की सूचना परिजनों को देने के बाद पुलिस आगामी कार्रवाई में जुट गई है। एसपी शिमला संजीव गांधी ने बताया कि शानांद में नोग कैंची के पास नेशनल हाईवे-5 पर करीब 1 बजे से पहाड़ी से चट्टानें गिरने के कारण मार्ग बाधित हो गया था। चट्टानें हटाकर बाधित मार्ग को खोलने के लिए जेसीबी मशीन से काम चल रहा था। इसी दौरान अचानक पहाड़ी से एक बड़ी चट्टान गिरी, जो सीधे जेसीबी से टकरा गई‌। टक्कर इतनी जोरदार थी कि जेसीबी अनियंत्रित होकर कई सौ फीट गहरी खाई में जा गिरी जिसमें ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के दौरान हाईवे के दोनों और गाड़ियों की लंबी कतारें लगी हुई थी। एसपी शिमला ने बताया कि हादसे के बाद कड़ी मशक्कत के बाद बचाव दल ने ड्राइवर को खाई से निकाला और कुमारसैन अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने जेसीबी ड्राइवर को मृत घोषित कर दिया। जेसीबी राष्ट्रीय उच्च मार्ग विभाग की थी। वहीं, इस भयावह हादसे को कई लोगों ने अपनी आंखों के सामने होता देखा और इसे कैमरे में कैद कर लिया।
  • Punjab News: Mayor से बदतमीजी के आरोप, BJP के 5 पार्षदों सहित 20 पर FIR

    Punjab News: Mayor से बदतमीजी के आरोप, BJP के 5 पार्षदों सहित 20 पर FIR

    लुधियायाः बीजेपी काउंसलरों के खिलाफ FIR दर्ज करने का मामला सामने आया है। यह FIR मेयर इंदरजीत कौर के साथ बदतमीजी और काम में बाधा डालने के आरोप में की गई है। मेयर की शिकायत पर थाना डिवीजन नंबर-5 की पुलिस ने FIR दर्ज की है। FIR में कुलवंत सिंह कांती, विशाल गुलाटी, जतिंदर गोरयन, मुकेश खत्री और गौरवजीत गोरा का नाम हैं। जबकि, 20 लोग अज्ञात हैं। इनके खिलाफ धारा 221, 132, 125(4), 351(2) BNS के तहत मामला दर्ज किया है। SHO बिक्रमजीत सिंह ने कहा कि पार्षदों के खिलाफ जो मामला दर्ज हुआ है, उसमें जल्द ही गिरफ्तारियां डाली जाएंगी।

    बतादें कि पिछले शुक्रवार बीजेपी के काउंसलरों का दल मेयर से मिलने गया था, कामों को लेकर कार्यालय में हंगामा हुआ था। लुधियाना के नगर निगम जोन डी कार्यालय में मेयर इंदरजीत कौर से मिलने पहुंचे भाजपा के काउंसलरों की बहस के बाद झगड़ा हो गया। बताया गया कि इलाके में बारिश के कारण आ रही परेशानियों को लेकर भाजपा के काउंसलर अपने वरिष्ठ नेतृत्व में मेयर से मिलने गए थे, लेकिन वहां इलाके से संबंधित समस्याओं को लेकर विवाद हो गया। इसी दौरान मेयर इंदरजीत कौर के गनमैनों ने उन काउंसलरों को गेट से बाहर निकालने का प्रयास किया, जिसके दौरान धक्का-मुक्की हो गई। वहीं काउंसलरों ने भाजपा नेता अनिल सरीन और जिला भाजपा अध्यक्ष रजनीश धीमान की अगुवाई में गेट के सामने ही धरना दे दिया था।

  • Punjab News: Mini Goa Hotel में देह व्यापार का भंडाफोड़, 3 जोड़े काबू, देखें वीडियो

    Punjab News: Mini Goa Hotel में देह व्यापार का भंडाफोड़, 3 जोड़े काबू, देखें वीडियो

    पठानकोटः जिले के शाहपुर कंडी थाना पुलिस ने एक होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। छापेमारी के दौरान होटल से 3 जोड़े गिरफ्तार किए गए। इस दौरान मैनेजर मौके से फरार हो गया।

    जानकारी मुताबिक, होटल और रेस्टोरेंट मिनी गोवा शाहपुर कंडी में रंगरेलियां मनाने आए 3 जोड़ों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस अवसर पर शाहपुर कंडी थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर अमनप्रीत कौर ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि शाहपुर कंडी के एक होटल में देह व्यापार का धंधा चल रहा है। इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तुरंत उस होटल पर छापा मारा जहां से 3 जोड़ों को गिरफ्तार किया गया।

    सब इंस्पेक्टर अमनप्रीत कौर ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि छापेमारी का पता लगने पर होटल मैनेजर मौके से फरार हो गया। उन्होंने बताया कि पुलिस जल्द ही मैनेजर को भी गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू करेगी। इस मौके पर सब इंस्पेक्टर अमनप्रीत कौर ने लोगों से अपील की कि वे इलाके में हो रही ऐसी अवैध गतिविधियों की सूचना पुलिस को दें, ताकि उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की जा सके।

  • Jalandhar News: 50 वर्षीय महिला का बाइक सवार लुटेरे मोबाइल छीनकर फरार

    Jalandhar News: 50 वर्षीय महिला का बाइक सवार लुटेरे मोबाइल छीनकर फरार

    जालंधरः लूट की वारदातें कम होने का नाम नहीं ले रही। नए मामले में नागरा रोड सिलाई का सामान लेकर घर लौट रही 50 वर्षीय महिला से लूट हो गई। जिसमें बाइक सवार लुटेरे महिला का मोबाइल छीनकर ले गए। बता दें कि कुछ दिन पहले लुटेरे महिला की देवरानी से उनकी बालियां झपटकर फरार हो गए थे। जब तक महिला ने शोर मचाया तब तक लुटेरे फरार हो चुके थे।

    पीड़ित महिला राजविंदर कौर ने कहा कि वे घर में ही सिलाई कढ़ाई का काम करती है। शनिवार को मकसूदां चौक से वह सिलाई का कुछ जरूरी सामान लेने गई थी। वापसी पर वह मोबाइल पर बात करते जा रही थीं कि पीछे से आए 2 बाइक सवारों ने मोबाइल झपट लिया।

    पीड़िता ने बताया कि कुछ दिन पहले इसी जगह उनकी देवरानी रविंदर कौर पत्नी अमृत लाल की बालियां झपट ली गई। घटना के बाद पीड़िता ने 112 पर कॉल लगाई तो मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी राकेश कुमार ने टीम के साथ स्थिति का जायजा लिया। वहीं पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है, जल्द आरोपी ट्रेस कर लिए जाएंगे।

  • IIT Bombay में 26 वर्षीय छात्र ने की आत्महत्या, दोस्तों से पूछताछ शुरू

    IIT Bombay में 26 वर्षीय छात्र ने की आत्महत्या, दोस्तों से पूछताछ शुरू

    मुंबईः भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) बॉम्बे में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। संस्थान के मेटा साइंस विभाग में चौथे वर्ष में पढ़ रहे 26 वर्षीय छात्र रोहित सिन्हा ने कथित रूप से आत्महत्या कर ली। यह घटना गुरुवार और शुक्रवार की दरम्यान रात करीब 2:30 बजे की बताई जा रही है। मूल रूप से दिल्ली के निवासी रोहित ने पवई स्थित आईआईटी बॉम्बे के हॉस्टल की छत से छलांग लगाकर अपनी जान दे दी।

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के वक्त छत पर मौजूद एक अन्य छात्र ने तुरंत शोर मचाकर मदद बुलाई। रोहित को तत्काल नजदीकी हीरानंदानी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। घटना की सूचना मिलते ही पवई पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। प्रारंभिक जांच में कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस अब रोहित के दोस्तों, सहपाठियों और परिवार के सदस्यों से पूछताछ कर रही है, ताकि आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा सके।

    पुलिस का कहना है कि पढ़ाई का दबाव, व्यक्तिगत परेशानियों या मानसिक तनाव जैसे पहलुओं की भी गंभीरता से जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और जांच डिजिटल सबूतों के साथ आगे बढ़ाई जा रही है।  घटना के बाद पूरे संस्थान में शोक की लहर दौड़ गई है। छात्र, शिक्षक और स्टाफ गहरे सदमे में हैं। हालांकि संस्थान की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान फिलहाल जारी नहीं हुआ है, लेकिन प्रशासन ने छात्रों को काउंसलिंग और मानसिक स्वास्थ्य सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है।

  • Punjab News: अवैध संबंधों के शक में 38 वर्षीय युवक की हत्या, देखें वीडियो

    Punjab News: अवैध संबंधों के शक में 38 वर्षीय युवक की हत्या, देखें वीडियो

    अमृतसरः इस्लामाबाद थाना क्षेत्र स्थित किशन कोट की गली नंबर-6 में अवैध संबंधों के शक में एक 38 वर्षीय युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान विक्की के रूप में हुई है, जिसे उसके ही पड़ोसियों ने तेजधार हथियार से मौत के घाट उतार दिया। परिजनों ने आरोप लगाया है कि विक्की को पहले उसके पड़ोसी घर में बंद करके रखे हुए थे और जब वह अपने पैसे लेने गया तो उस पर हमला कर दिया गया। विक्की की मां और अन्य रिश्तेदारों ने बताया कि वह हाल ही में वैष्णो माता के दर्शन कर लौटा था और आरोपी परिवार के किसी महिला सदस्य के साथ उसके किसी भी तरह के संबंध नहीं थे।

    परिजनों का दावा है कि झूठे आरोप लगाकर विक्की की नृशंस हत्या कर दी गई। मृतक की मां ने बताया कि आरोपियों ने पहले उस पर और उसकी बेटी पर विक्की की बुरी नजर होने का आरोप लगाया और फिर तेजधार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी। परिवार ने पिता-पुत्र पर हत्या के गंभीर आरोप लगाए हैं और सरकार से मांग की है कि आरोपियों को फांसी की सजा दी जाए।

    पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि यह घटना कम आबादी वाले किशन कोट इलाके की है और युवक की हत्या तेजधार हथियार से की गई है। पुलिस ने मृतक की मां का बयान दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

  • Mumbai News: 25 लाख की  Electronic Cigarettes और Hookah Flavour के साथ आरोपी काबू

    Mumbai News: 25 लाख की Electronic Cigarettes और Hookah Flavour के साथ आरोपी काबू

    मुंबईः पुलिस की अपराध शाखा सेल-6 ने कुर्ला में दो मिठाई की दुकानों पर छापा मारकर लाखों रुपए की प्रतिबंधित इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट का स्टॉक जब्त किया है। पुलिस ने इस संबंध में विनोबा भावे नगर पुलिस में मामला दर्ज किया है। अपराध शाखा, सेल-6 के प्रभारी पुलिस निरीक्षक भरत घोणे को एक गोपनीय मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति ने कुर्ला (पश्चिम) के मकड़वाला कंपाउंड में सिद्धपुरा मस्जिद के पास, आशाबाई चाल में प्रतिबंधित इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट बेचने के इरादे से अवैध रूप से स्टॉक किया है।

    इसलिए, इस स्थान पर छापा मारा और कार्रवाई की गई। उबेद मोहम्मद सलीम शेख को हिरासत में लिया गया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने विभिन्न कंपनियों के कुल 1,884 इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट और विभिन्न कंपनियों के फ्लेवर और तंबाकू युक्त हुक्का फ्लेवर और 25 लाख 50 हजार 195 रुपये की नकदी जब्त की है।

    आरोपियों के खिलाफ इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट निषेध अधिनियम 2019 की धारा 7, 8 और सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद (विज्ञापन का निषेध और व्यापार, वाणिज्य, उत्पादन, आपूर्ति और वितरण का विनियमन) अधिनियम, 2003 की धारा 4, 21 के तहत विनोबा भावे नगर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। अब, इस अपराध की आगे की जांच सेल- 6 द्वारा की जा रही है।

  • Punjab News: समाज सेवा संस्था चलाने वाला हरपिंदर सिंह नशे के साथ गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: समाज सेवा संस्था चलाने वाला हरपिंदर सिंह नशे के साथ गिरफ्तार, देखें वीडियो

    गुरदासरपुरः पंजाब से नशा खत्म करने के लिए सरकार की ओर से कई प्रयास किए जा रहे है। इसी के तहत सरकार की ओर से युद्ध नशे विरुद्ध अभियान भी चालाया जा रहा है। जिसके तहत पुलिस आए दिन नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें सलाखों के पीछे पहुंचा रही है।

    एक नए मामले में थाना कादियां पुलिस ने गांव ठीकरीवाल में समाज सेवा संस्था चलाने वाले हरपिन्दर सिंह उर्फ भिंडी को नशे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 2 ग्राम हेरोइन बरामद की है। थाना कादियां के एसएचओ इंस्पेक्टर गुरमीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि एएसआई गुरनाम सिंह अपनी पुलिस टीम के साथ बस स्टैंड कादियां से रामपुर रोड दाना मंडी की ओर जा रहे थे।

    इसी दौरान हरपिन्दर सिंह को संदिग्ध हालत में देखा। शक होने पर उसे रोका गया और पूछताछ की। इस दौरान पुलिस टीम ने जब हरपिंदर सिंह की तलाशी ली तो उसके पास से 2 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना कादियां में मुकदमा नंबर 112, अपराध 21-61-85, एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को हिरासत में लेकर पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी नशे की सप्लाई से जुड़ा है और उसके साथियों का भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

  • Punjab News: पेट्रोल भरवाने गए व्यक्ति की चमकी किस्मत, निकली डिजायर गाड़ी, देखें वीडियो

    Punjab News: पेट्रोल भरवाने गए व्यक्ति की चमकी किस्मत, निकली डिजायर गाड़ी, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले के इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप की ओर से ग्राहकों को पेट्रोल भरवाने के साथ लक्की कूपन की स्कीम रखी हुई थी। जहां पंप पर पेट्रोल भरवाने आए व्यक्ति की लक्की कूपन से किस्मत चमक गई। दरअसल, रणजीत सिंह नामक व्यक्ति ने 1250 रुपये का तेल भरवाया था। इस दौरान उसने 1250 के तेल भरवाने पर कूपन भी प्राप्त किया था। उस कूपन से आज रणजीत सिंह की डिजायर गाड़ी निकली है। गाड़ी पाने के लिए रणजीत सिंह इंडियन ऑयल के उसी पंप पर पहुंचे जहां प्रबंधकों ने उनका स्वागत करते हुए उसे गाड़ी हैंडओवर की। इस दौरान इंडियन ऑयल के रीजनल हेड भी मौके पर मौजूद रहे।

    इस मौके पर बातचीत करते हुए इंडियन ऑयल कंपनी के अधिकारी अशोक सचदेव ने कहा कि लुधियाना निवासी रणजीत सिंह की पेट्रोल भरवाने के बाद मिले लक्की कूपन से किस्मत चमकी है। अशोक ने कहा कि रणजीत सिंह ने 1250 रुपये के तेल के साथ यह गाड़ी जीती है, जिसके लिए कंपनी की तरफ से उन्हें गाड़ी दी गई है। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही उन्हें गिफ्ट भी दिया गया है। उन्होंने अन्य लोगों से भी अपील की कि वे इन स्कीमों का लाभ उठाएं।

    वहीं ग्राहक रणजीत सिंह ने कहा कि राखी से पहले उनकी किस्मत चमकी है। रणजीत सिंह ने बताया कि उन्होंने 1250 रुपये का पेट्रोल भरवाया था। जिसके बाद पेट्रोल के साथ मिले लक्की कूपन से उनकी किस्मत चमकी है। उन्होंने परमात्मा का धन्यवाद किया और साथ ही अन्य लोगों से भी अपील की कि वे इन चीज़ों का लाभ उठाएं।