Blog

  • बिना टिकट यात्रा कर रहे व्यक्ति ने स्टेशन में की तोड़फोड़, रेलवे कर्मी घायल

    बिना टिकट यात्रा कर रहे व्यक्ति ने स्टेशन में की तोड़फोड़, रेलवे कर्मी घायल

    मुंबईः बोरीवली रेलवे स्टेशन पर लोकल ट्रेन में टिकट चेकिंग के दौरान विवाद हो गया। युवक ने रेलवे टीसी कार्यालय में जमकर हंगामा किया। उसने ना सिर्फ रेलवे संपत्ति को नुकसान पहुंचाया, बल्कि हाथापाई में एक रेलवे कर्मचारी को घायल भी कर दिया। मामले में आरोपी यात्री को जीआरपी के हवाले कर दिया गया है।

    रेलवे के उप मुख्य टिकट निरीक्षक (Dy. CTI) शमशेर इब्राहिम विरार फास्ट लोकल में दादर से बोरीवली के बीच ड्यूटी पर थे और टिकट जांच कर रहे थे। चेकिंग के दौरान उन्होंने फर्स्ट क्लास के डिब्बे में यात्रा कर रहे तीन यात्रियों के पास सेकंड क्लास के टिकट पाए। जब उन्होंने आगे जांच की तो एक यात्री बिना टिकट यात्रा करते हुए पाया गया। जब इब्राहिम ने यात्रियों को बोरीवली स्टेशन पर उतरने के निर्देश दिए और औपचारिक कार्रवाई के लिए टीटीई/टीसी कार्यालय ले जाया गया।

    टीसी कार्यालय पहुंचने के बाद एक यात्री ने हंगामा शुरू कर दिया और हमला बोल दिया। उसने कार्यालय में रखे कंप्यूटर का सीपीयू और अन्य उपकरणों को नुकसान पहुंचाया। मारपीट के दौरान रेलवे कर्मचारी और यात्री दोनों घायल हो गए। दोनों को तत्काल चिकित्सा सहायता के लिए भेजा गया। रेलवे ने इस घटना को गंभीरता से लिया है। आरोपी यात्री को तुरंत हिरासत में लेकर जीआरपी के हवाले कर दिया गया है। उस पर रेलवे अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

  • Punjabi युवक के साथ दुबई में हुआ भयानक हादसा, दर्दनाक मौत

    Punjabi युवक के साथ दुबई में हुआ भयानक हादसा, दर्दनाक मौत

    कपूरथलाः पंजाब के कपूरथला के रहने वाले युवक की दुबई में दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक कपूरथला के कस्बा सुल्तानपुर लोधी का रहने वाला नवजोत सिंह है। मिली जानकारी के अनुसार नवजोत नवंबर 2024 में बेहतर भविष्य और रोजगार की तलाश में दुबई गया था। जहां वह एक ट्रक ड्राइवर के रूप में काम कर रहा था।

    बताया जा रहा है कि बीते दिन नवजोत का तेल से भरा टैंकर अचानक पलट गया था जिससे हुए भीषण सड़क हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुबई में हादसे के बाद नवजोत को अस्पताल भर्ती करवाया गया था, मगर कुछ हाथ नहीं लगा, जब तक उसे अस्पताल लाया गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

    हादसे की सूचना मिलते ही गांव और आसपास के इलाके में मातम छा गया था। परिजनों के मुताबिक नवजोत अभी कुंवारा था और अपनी दो बहनों का इकलौता भाई था। नवजोत की मौत से पूरे गांव और परिवार में शोक की लहर है। मृतक के पिता स्थानीय गुरुद्वारे में ग्रंथी सिंह के रूप में सेवा निभा रहे हैं। बेटे की अचानक हुई मौत से पूरा परिवार गहरे सदमे में है।

  • आखिर कौन होगा देश का अगला Vice President? इस नेता ने लगाए कयास

    आखिर कौन होगा देश का अगला Vice President? इस नेता ने लगाए कयास

    नई दिल्ली: उपराष्ट्रपति का पद इस समय खाली है। ऐसे में इस पद के लिए 9 सितंबर को चुनाव होने वाले हैं। इन चुनावों के लिए 7 अगस्त को नोटिफिकेशन जारी होगी। चुनावों को लेकर कांग्रेस के सीनियर नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरुर ने बताया कि देश का अगला उपराष्ट्रपति वही होगा जिसको सत्ता पक्ष नॉमिनेट करेगी।

    विपक्ष से सलाह लेगी सरकार

    शशि थरुऱ से अगले उपराष्ट्रपति को लेकर भी सवाल किया गया है। उन्होंने कहा कि – ‘हमें इतना ही पता है कि अगला उपराष्ट्रपति वही होगा जिसको सत्ता पक्ष नॉमिनेट करेगी क्योंकि मतदाता मंडल की सरंचना पहले से ही तय की है। हमें उम्मीद है कि इस बार विपक्ष से भी सलाह ली जाएगी लेकिन ये अभी कौन बता सकता है। कांग्रेस सांसद शशि थरुर ने कहा कि उन्हें पता नहीं है कि यदि उपराष्ट्रपति कौन होगा परंतु यह तक है कि वह सत्तारुढ़ भारतीय जनता पार्टी का उम्मीदवार ही होगा’। गौरतलब है कि जगदीप धनखड़ ने 21 जुलाई को अचानक से उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया था परंतु उनका कार्यकाल 2027 तक का ही था। शशि थरुर ने कहा कि यह संसद के दोनों सदनों का चुनाव है। राष्ट्रपति चुनाव के उलट जहां राज्य विधानसभाएं भी मतदान करती हैं। उपराष्ट्रपति के लिए लोकसभा और राज्यसभा का चुनाव होता है ऐसे में हम बहुमत के बारे में पहले से ही जानते हैं। मुझे लगता है कि यह बिल्कुल साफ है कि अगला उपराष्ट्रपति सत्तारुढ़ पार्टी से नॉमिनेट व्यक्ति ही होगा। थरुर ने उम्मीद जताई है कि केंद्र सरकार अगले उपराष्ट्रपति के चयन के लिए विपक्ष से सलाह लेगी। चुनाव आयोग ने उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए 9 सितंबर की तारीख तय की है। इसका नोटिफिकेशन 7 अगस्त को जारी होगा। नामांकन पत्र दाखिल करने की आखिरी तारीख 21 अगस्त है। चुनाव के नतीजे वोटिंग के दिन यानी की 9 सितंबर को घोषित कर दिए जाएंगे। देश के उपराष्ट्रपति का चुनाव एक निर्वाचक मंडल की ओर से होता है। इसमें राज्यसभा के निर्वाचित सदस्य और मनोनीत सदस्यों के अलावा लोकसभा के निर्वाचित सदस्य शामिल होते हैं। दोनों सदनों की कुल संख्या 782 है और सभी योग्य वोटर्स की ओर से अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने पर उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार को जीतने के लिए 391 वोटों की जरुरत पड़ेगी। लोकसभा में एनडीए को 542 सदस्यों में से 293 और राज्यसभा में 240 सदस्यों में 129 सदस्यों का समर्थन हासिल है। सत्तारुढ़ गठबंधन को कुल 422 सदस्यों का समर्थन हासिल है। ऐसे में अपने उम्मीदवार को उपराष्ट्रपति का चुनाव जीतने में सत्ता पक्ष को कोई भी दिक्कत नहीं होगी।

    मानसून सत्र के पहले दिन दिया था इस्तीफा

    अगस्त 2022 से भारत के 14वें उपराष्ट्रपति के तौर पर कार्यरत जगदीप धनखड़ ने 21 जुलाई को संसद के मानसून सत्र के पहले दिन ही इस्तीफा दे दिया था। उनका कार्यकाल 10 अगस्त 2027 को खत्म होना था। उन्होंने आधिकारिक तौर पर स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए पद छोड़ दिया हालांकि इसके पीछे का कारण उनका केंद्र सरकार से मतभेद भी माना जा रहा है। यह तनाव इतना बढ़ गया कि धनखड़ ने जस्टिस यशवंत वर्मा के महाभियोग पर सरकार के रुख से सहमत होने से ही इंकार कर दिया।
  • Office से छुट्टी नहीं है तो AI के जरिए भेजे अपने भाईयों को राखी, ऐसे तैयार करें

    Office से छुट्टी नहीं है तो AI के जरिए भेजे अपने भाईयों को राखी, ऐसे तैयार करें

    टेकः रक्षाबंधन का त्योहार नजदीक आ रहा है। ऐसे में कुछ दफ्तरों में छुट्टी नहीं होती।इसलिए वे घर भी नहीं जा पा रहे हैं। कई बार बहनों को छुट्टी नहीं मिल पाती, तो कई बार भाइयों को काम से फुर्सत नहीं मिलती है। ऐसे में रक्षाबंधन छूट जाता है, लोग ये त्यौहार नहीं मना पाते हैं। लेकिन आप चाहें तो घर से दूर रहकर भी ये त्यौहार मना सकते हैं। इसके लिए आप डिजिटल वर्ल्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं। वीडियो कॉल के अलावा, आपके पास आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का ऑप्शन भी है। इसके इस्तेमाल से आप अपने भाई की कलाई पर राखी देख सकती हैं।

    दरअसल, AI के कई सारे टूल्स हैं, जिन पर आप Prompt डालकर इमेज क्रिएट करवा सकते हैं। इसके लिए आपको AI टूल को सही से दिशा-निर्देश देने हैं। इसके लिए आप ChatGPT का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये आसानी से आपके Prompt को कैच कर इमेज बना देगा।

    सबसे पहले आपको ChatGPT खोलना है, फिर इस पर अपने और अपने भाई की इमेज को अपलोड करना है। इसके बाद इसे इंस्ट्रक्शन देना है कि एक ऐसा फोटो बनाओ जिसमें तस्वीर में दिख रही बहन, भाई को राखी बांध रही हो। इस तरह से आप भाई को रक्षाबंधन विश कर सकती हैं।

    AI राखी की इमेज बनवाकर भेज सकती हैं
    इसके अलावा, एक सिंपल स्टेप और है। आपको ChatGPT पर जाए और इससे राखी की इमेज मांगनी है। इसके बाद आप ये राखी डायरेक्ट अपने भाई को भेज सकती हैं। यह AI राखी आपकी फीलिंग्स को भाई तक पहुंचा देगी।

  • Lawrence Bishnoi Gang के नाम पर हाशमी दवाखाना के मालिक को मिली धमकी, मांगे 2 करोड़, देखें वीडियो

    Lawrence Bishnoi Gang के नाम पर हाशमी दवाखाना के मालिक को मिली धमकी, मांगे 2 करोड़, देखें वीडियो

    अमरोहाः देश-विदेश में मशहूर हाशमी दवाखाना के नाम से मशहूर बड़े कारोबारी हाशमी परिवार के वारिस को फोन पर गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी मिली है। बताया जा रहा है कि हाशमी ग्रुप ऑफ कंपनीज के चेयरमैन डॉ. सिराज उद्दीन हाशमी के बेटे डॉ. बुरहान उद्दीन हाशमी से अज्ञात कॉलर ने 2 करोड़ रुपये की फिरौती की मांग की है।

    धमकी देने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग से बताते हुए गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी है। लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप का नाम सामने आते ही पुलिस अधिकारियों के भी होश उड़ गए। इस धमकी के बाद परिवार दहशत में है। सिराजुद्दीन हाशमी अमरोहा के मोहल्ला काजीजादा के रहने वाले हैं। बता दें, हाशमी दवाखाना के अलावा हाशमी इंटर कॉलेज, डिग्री कॉलेज और लॉ कॉलेज भी चलाते हैं। उनकी गिनती शहर के प्रख्यात लोगों में होती है। डॉ. सिराजुद्दीन हाशमी मिलनसार व्यक्ति माने जाते हैं।

    जानकारी के मुताबिक 30 जुलाई की सुबह डॉ. सिराजुद्दीन हाशमी और उनके भाइयों के फोन पर किसी अज्ञात नंबर से कॉल आई थी, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। फिर इसके बाद डॉ. सिराजुद्दीन हाशमी के बेटे डॉ. बुरहानुद्दीन हाशमी के नंबर पर कॉल आई। इसके थोड़ी देर बाद उसी नंबर से व्हाट्सएप पर धमकी भरे मैसेज भेजे गए, जिसमें 2 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई है। मैसेज में 2 करोड़ रुपए की फिरौती न देने पर जान से मारने की धमकी दी गई। धमकी देने वाले व्यक्ति ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप से रोहित गोदारा का छोटा भाई राहुल बताया है। धमकी भरा ऑडियो मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड किया गया है, जो अब सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।

    पीड़ित परिवार ने मामले की जानकारी पुलिस के आला अफसरों को दी है। फिलहाल पुलिस धमकी देने वाले की तलाश में जुट गई है और साइबर टीम को भी अलर्ट कर दिया गया है। अमरोहा पुलिस की ओर से सीओ शक्ति सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। हाशमी परिवार को सुरक्षा दी गई है और इस मामले के लिए तीन टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही उचित कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab में डिजीटल सेहत क्रांति शुरू, CM Mann ने किया WhatsApp Chat Bot का उद्घाटन, देखें Live

    Punjab में डिजीटल सेहत क्रांति शुरू, CM Mann ने किया WhatsApp Chat Bot का उद्घाटन, देखें Live

    चंडीगढ़ः पंजाब सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं में एक बड़ा कदम उठाते हुए आम आदमी क्लीनिकों में व्हाट्सएप-आधारित प्रणाली की शुरुआत कर दी है। इस नई सुविधा के तहत मरीजों को अब दवाइयों की जानकारी, लैब रिपोर्ट और अगली अपॉइंटमेंट की तारीख उनके व्हाट्सएप नंबर पर भेजी जाएगी। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज इस डिजिटल सुविधा का औपचारिक उद्घाटन किया। यह प्रणाली पंजाब के आम आदमी क्लीनिकों में इलाज की प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी, तेज और सुविधाजनक बनाएगी। अब पर्चियां संभालने की जरूरत नहीं होगी सारी जानकारी डिजिटली मरीज तक पहुंचेगी।

    सरकार ने इलाज को 5 आसान चरणों में बांटकर इसे सुव्यवस्थित किया है जिसमें मरीज क्लीनिक पर पहुंचकर रजिस्ट्रेशन करवाएगा। उसकी मेडिकल हिस्ट्री डॉक्टर को स्वचालित रूप से उपलब्ध हो जाएगी। जांच के बाद डॉक्टर फार्मासिस्ट व क्लिनिक सहायक को जरूरी निर्देश देंगे।

    इस व्हाट्सएप्प चेट बॉट का उद्घाटन सीएम भगवंत सिंह मान ने चंडीगढ़ में किया। इस दौरान सेहत मंत्री बलबीर सिंह सहित कई नेता उपस्थित रहे। इस दौरान संबोधित करते हुए सीएम मान ने कहा कि पहले जहां मेडिकल सुविधाओं में लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता थी। वहीं अब आम आदमी क्लीनिक खुलने से लोगों को भारी सुविधा मिलती है। लोग दो मिनट में गांव में खुले आम आदमी क्लीनिकों में जाते हैं और इलाज करवाकर वापस आ जाते हैं। वहीं अब सरकार मेडिकल सुविधाओं का और प्रसार कर रही है और लोग किसी भी बीमारी से डरेंगे नहीं, क्योंकि उनके पास इलाज करवाने के लिए बहुत सुविधाएं हैं।

  • Punjab News: BJP पार्षदों पर FIR के बाद जिला प्रधान और महामंत्री का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: BJP पार्षदों पर FIR के बाद जिला प्रधान और महामंत्री का आया बयान, देखें वीडियो

    लुधियानाः AAP की मेयर प्रिंसिपल इंद्रजीत कौर से भाजपा पार्षदों के बीच हुए जमकर विवाद का मामला गर्माता जा रहा है। मेयर की शिकायत पर बीजेपी काउंसलरों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। जिसमें मेयर ने उनके साथ बदतमीजी और काम में बाधा डालने के आरोप लगाए है। मेयर की शिकायत पर थाना डिवीजन नंबर-5 की पुलिस ने FIR दर्ज की है।

    मामले में भाजपा पार्षद, जिला प्रधान और महामंत्री का बयान सामने आया है। पंजाब महामंत्री एजवोकेट अनिल सरीन ने बताया कि सत्ता का नशा दिमाग खराब कर देता है। मेयर परिवार का मुखिया होता है। बाकी परिवार के सदस्य। उन्होंने आरोप लगाया कि परिवार की समस्या हल करने की बजाए बदतमीजी का आरोप लगाकर उन पर पर्चा दर्ज करवाया जा रहा है। किसी एरिया में कोई परेशानी है या दिक्कत है तो वह लोग पार्षद के पास आते है।

    आगे पार्षद का फर्ज है कि वह मेयर के पास जाए और उसे हल करवाया जाए। इसी जिम्मेदारी को निभाते सभी पार्षद उनके पास गए थे, लेकिन उल्टा उन पर कार्रवाई की गई। बारिश का सीजन चल रहा है हर ऐरिया में पानी खड़ा होने के साथ सीवरेज की समस्या चल रही है। जगह-जगह सीवरेज बैक मार रहा है। शहर से कहीं भी कूड़ा नहीं उठ रहा। इन सभी समस्या को लेकर ही हमारे पार्षद मेयर के पास गए थे, लेकिन समस्या को हल करने की बजाए एफआईआर दर्ज करने गलत है।

    वहीं जिला प्रधान रजनीश धीमान ने बताया कि जनता की आवाज को उठाना उनका काम है। वह ऐसे पर्चों से डरने वाले नहीं है। मेयर सत्ता का गलत इस्तेमाल कर रही है। वह गिरफ्तारी से डरते नहीं है। गिरफ्तारी देने के लिए वह 24 घंटे तैयार है।

    वार्ड-76 से पार्षद मुकेश खत्री ने बताया कि डेमोक्रेसी में अपनी आवाज उठाने का अधिकार है। वह जनता की आवाज को लेकर मेयर के पास गए थे। उनकी तरफ से हर मुद्दे पर शांति से बात की गई, लेकिन उन पर ऐसी कार्रवाई करना गलत है। इलाके में पानी भरा है। ट्यूबवेल खराब है जो 6-6 दिन ठीक नहीं हो रहे। ऐसे में लोग अपन समस्या लेकर उनके पास आ रहे है। उनका फर्ज है कि लोगों की समस्या मेयर तक पहुंचाई जाए। वह अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए मेयर के पास पहुंचे थे।

  • Haryana News: Yamuna के तेज बहाव में बह गईं 31 गायें, 6 की डूबने से मौत, देखें Video

    Haryana News: Yamuna के तेज बहाव में बह गईं 31 गायें, 6 की डूबने से मौत, देखें Video

    यमुनानगरः पश्चिमी यमुना नहर में 31 गायें पानी के तेज बहाव में बह गई। इस दौरान 6 गायों की मौत हो गई है। बाकी गायों को स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित नहर से बाहर निकाल लिया। जानकारी मुताबिक, जयधरी गांव के पास से बह रही पश्चिमी यमुना नहर (झालों वाली नहर) में शनिवार को चरवाहों की 2 दर्जन से भी ज्यादा गायें नहर में पानी पीने के लिए उतरी थी। इसी दौरान पानी का तेज बहाव होने के चलते सभी गाय नदी में बहने लगे। चरवाहों ने चीख पुकार की तो सुनकर ग्रामीण भी इकट्ठा हो गए। बहते-बहते करीब 200 मीटर आगे जाकर गाय पुल के नीचे फंस गई। इस दौरान 6 गायों की डूबने से मौत हो गई। वहीं सूचना पाकर गौरक्षक भी मौके पर पहुंचे। लोगों ने सीढ़ी से नदी में उतरकर गायों को बचाने का प्रयास भी किया। इस दौरान करीब 25 गायों को तो बचा लिया गया जबकि 6 की मौत हो गई। जयधरी गांव के सरपंच विजयपाल ने बताया कि दोपहर के समय यह हादसा हुआ। पहाड़ी इलाकों में हो रही बरसात की वजह से नहर में अचानक तेज पानी आ गया जिसमें सभी गाय फंस गई।
  • बदमाशों ने 2 दोस्तों को कुल्हाड़ी से काटा, आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस पर भी हमला

    बदमाशों ने 2 दोस्तों को कुल्हाड़ी से काटा, आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस पर भी हमला

    बलौदाबाजारः जिले में 2 युवकों ने पुरानी रंजिश में 2 दोस्तों पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे एक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। वहीं दूसरी और आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस पर गांव वालों ने पथराव कर दिया, जिससे गाड़ियों के शीशे टूट गए।

    जानकारी मुताबिक, 1 अगस्त 2025 की शाम करीब 5 बजे नानू उर्फ त्रिलोक चंद कौशिक (24) और मेमचंद कौशिक (27) मड़कड़ा गांव से गुजर रहे थे, तभी आरोपी लकी और अजय ने दोनों दोस्तों को देख लिया। इस दौरान दोनों आरोपियों ने नानू और मेमचंद को मारने की साजिश रची। शाम को लकी और अजय ने नानू और मेमचंद को घेर लिया। इस दौरान ​​​​​​लकी और अजय ने कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे दोनों दोस्तों के सिर पर गंभीर चोटें आई। युवक खून से लहूलुहान होकर सड़क पर ही गिर गए। नानू के सिर पर ज्यादा चोट थी। राहगीरों और आसपास के लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान नानू ने दम तोड़ दिया, जबकि मेमचंद को प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर हालत में रायपुर रेफर कर दिया गया। जहां उसका इलाज जारी है।

    पुलिस के मुताबिक नानू की मौत के बाद रात में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए मड़कड़ा गांव पहुंचे। इस दौरान आरोपी के गांव के लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया, जिससे 2 गाड़ियों के शीशे टूट गए। भड़के ग्रामीणों ने पुलिस को 3-4 घंटे तक गांव में घेरकर रखा। साथ ही जमकर बवाल किया। इस दौरान गांव में तनाव की स्थिति को देखकर ASP अभिषेक सिंह बल के साथ मौके पर पहुंचे। करीब 40-50 पुलिसकर्मियों की सुरक्षा घेरे के बीच दोनों आरोपियों को घंटों मशक्कत के बाद हिरासत में लिया गया, लेकिन आरोपियों को ले जाते वक्त पुलिस की गाड़ी को भी ग्रामीणों ने रोकने की कोशिश की।

    गांववालों ने पुलिस को बताया कि नानू उर्फ त्रिलोक चंद कौशिक और मेमचंद कौशिक ने दोनों युवकों से मारपीट की थी। इसकी शिकायत थाने में की गई थी, लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई। इसे लेकर ग्रामीणों ने पथराव किया। मामले की जांच की जा रही है।

  • दोस्ती की मिसालः समाज की परवाह किए बगैर पूरी की दोस्त की ये अंतिम इच्छा, देखें वीडियो

    दोस्ती की मिसालः समाज की परवाह किए बगैर पूरी की दोस्त की ये अंतिम इच्छा, देखें वीडियो

    मंदसौरः हमने लड़कों की दोस्ती की मिसाल कई बार देखी है। दोस्त कई बार अपने दोस्त के लिए सारी हदें पार करते हुए उनका साथ देते हैं। फिर चाहें उन्हें कुछ भी करना पड़े। इसी का ताजा उदाहरण मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले के जवासिया गांव से देखने को मिला है, जहां एक दोस्त ने अपने जिगरी की शव यात्रा में जमकर डांस किया गया।

    यह सब उसने अपने दोस्त की अंतिम इच्छा पूरी करने के लिए किया। मृतक ने अपने दोस्त को अंतिम इच्छा बताते हुए एक पत्र लिखा था। इसमें उन्होंने कहा था कि उनके मरने पर कोई दुखी ना हो, बल्कि बैंड-बाजे के साथ नाचते हुए उन्हें विदाई दी जाए। इसी इच्छा को पूरी करते हुए शख्स आंखों में आंसू लिए नाचता रहा। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

    जानकारी मुताबिक, सोहनलाल जैन निवासी गांव जवासिया, मंदसौर की मौत हो गई थी। वे दो साल से कैंसर से पीड़ित थे। ज्यादा तबीयत बिगड़ने पर उन्होंने अपने दोस्त अंबालाल प्रजापत को एक पत्र लिखा था। इसमें उन्होंने लिखा था कि जब वे इस दुनिया को छोड़ें, तब उन्हें नाचते हुए विदाई दी जाए।

    सोहनलाल जैन ने अपने पत्र में लिखा था, जब मैं इस दुनिया में ना रहूं, तब तुम मेरी अंतिम शव यात्रा में शामिल होकर अर्थी के आगे नाचते-कूदते मुझे विदा करना। कोई रोना-धोना ना करना। खुशी-खुशी मुझे विदा करना। श्रीमान अंबालाल व शंकरलाल दोनों मिलकर नाचते-कूदते मुझे अंतिम विदाई देना।” “मुझसे जाने-अनजाने में कभी कुछ गलती हुई हो, तो मुझे माफ कर देना।” अंबालाल प्रजापत पेशे से किसान हैं। उन्हें सोहनलाल जैन ने जनवरी 2021 में यह पत्र लिखा था। उनकी इच्छा पूरी करने के लिए अंबालाल ने दोस्ती के जज्बे को निभाया।