Blog

  • स्‍कूलों में छुट्टी, 12वीं तक रहेंगे बंद, आदेश जारी

    स्‍कूलों में छुट्टी, 12वीं तक रहेंगे बंद, आदेश जारी

    लखनऊ: लखनऊ समेत यूपी के कई जिलों में रविवार से लगातार बारिश हो रही है। भारी बारिश के कारण लखनऊ के जिलाधिकारी ने आदेश जारी कर 4 तारीख सोमवार को छुट्टी का ऐलान किया है। इस आदेश के अनुसार, लखनऊ के सभी स्कूल, जो कक्षा 1 से 12 तक हैं, 4 अगस्त 2025 को बंद रहेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक ने यह भी कहा है कि जिन स्कूलों के बच्चे बस या वैन से निकल चुके हैं, उन्हें भी सूचित करके वापस बुलाया जाए। हाल ही में लखनऊ में इस सीजन में सबसे ज्यादा 61.5 मिमी बारिश हुई है।

    मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना जताई है। सोमवार और मंगलवार को भी भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। लखनऊ में लगातार हो रही बारिश से लोगों को परेशानी हो रही है। लेकिन, बारिश से तापमान में भी गिरावट आई है। रविवार को अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 4.8 डिग्री नीचे था। न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लखनऊ में औसत वर्षा 25.5 मिलीमीटर रही।

    इतना ही नहीं लखनऊ के पड़ोसी जिलों अयोध्‍या. रायबरेली और प्रतापगढ़ के स्‍कूलों में भी आज छुट्टी का ऐलान किया गया है। अमौसी स्थित मौसम केन्द्र के अनुसार, मॉनसून की ट्रफ लाइन अपनी सामान्य स्थिति से उत्तर में खिसककर प्रदेश के शामली, शाहजहांपुर और राजधानी लखनऊ से होकर गुजर रही है। इससे चक्रवाती परिसंचरण और पश्चिमी विक्षोभ से भी ताकत मिल रही है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ घंटों में लखनऊ और आसपास के इलाकों में भारी बारिश हो सकती है।

  • आज का राशिफल 4 अगस्त, 2025

    आज का राशिफल 4 अगस्त, 2025

    आज श्रावण शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि सोमवार का दिन है। दशमी तिथि आज दोपहर पहले 11 बजकर 42 मिनट तक रहेगी, उसके बाद एकादशी तिथि लग जाएगी। आज पूरा दिन पूरी रात पार करके कल सुबह 7 बजकर 24 मिनट तक इंद्र योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 9 बजकर 13 मिनट तक अनुराधा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद ज्येष्ठा नक्षत्र लग जायेगा। इसके अलावा आज सावन महीने का चौथा सोमवार है।

    मेष राशि:आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आपका काम बेहतर तरीके से पूरा हो जायेगा, जिससे आपको ख़ुशी मिलेगी। आज आपके दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। आज आप बच्चों के लिए तरह तरह के व्यंजन बनायेंगी, जिससे बच्चों को ख़ुशी मिलेगी। आज लेखकों के लिए दिन बहुत अच्छा है, आपके लेखन कार्य की सराहना होगी। साथ ही आज के दिन आप किसी कहानी की शुरुआत भी करेंगे। आज आपको नए व्यक्तियों के साथ मेल-जोल बढ़ाने की जरूरत है, जिससे आपके अन्दर पाजिटिविटी आएगी।

    वृष राशि:आज का दिन आपके लिए शुभ है। आज व्यापार में आपको बढ़िया लाभ होगा और आज आप कामकाज निपटाने में बहुत हद तक सफल भी रहेंगे। आज आप अपनी तरफ से हर मामले पर पाजिटिविटी बनाये रखें। आज आप किसी समस्या को लेकर दोस्तों से बातचीत कर सकते हैं, जिससे आपको बेहतर सलाह मिलेगी। आज आपको इनकम के नए सोर्स मिल सकते हैं। आज कामकाज में आपकी रुचि बढ़ सकती है और आज बिजनेस में अच्छा लाभ होगा।

    मिथुन राशि:आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आज आप किसी नए काम को शुरू करने से पहले पूरी योजना बनाएंगे और साथ ही माता-पिता से सलाह लेंगे। आज सरकारी कामों में नीति व नियमों का पूरा ध्यान देंगे तो, आपको काम करने में आसानी होगी। आज आपको किसी मामले में जल्दबाजी करने से बचना चाहिए और अपने जरूरी कामों की सूची बनाएं, जिससे काफी हद तक काम पूरा करने में सफल रहें। आज आपकी वाणी की सरलता आपको मान- सम्मान दिलाएगी। आज समय से सारी जिम्मेदारियां पूरी हो जाएंगी, लेकिन अनजान व्यक्तियों से दूरी बनाकर रखें।

    कर्क राशि:आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज आपके सारे काम बहुत ही अच्छे से पूरे हो जायेंगे और आज आप पुरानी देनदारी भी निपटा सकते हैं। आज आप जीवनसाथी की भावनाओं को समझने में काफ़ी हद तक सफल रहेंगे। आज आप अपने किसी मित्र की मदद करेंगे, जिससे आपकी मित्रता और ज्यादा गहरी होगी। इस राशि के छात्र आज किसी नए कोर्स को करने का मन बनायेंगे। आज आप नई चीजें सीखेंगे जिससे आपको बिजनेस में अच्छा लाभ होगा।

    सिंह राशि:आज का दिन आपके लिए ठीक ठाक रहेगा। आज आपको रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे और आज आपको किसी दोस्त का भी सहयोग मिलेगा। आज आपका परिवार के साथ हंसी-मजाक भरा बरताव घर के वातावरण को खुशनुमा बनाये रखेगा, साथ ही आपकी निजी लाइफ बेहतर रहेगी। आज आप नया करोबार करने के बारे में विचार कर सकते हैं, जिसके लिए आप परिवार के सदस्यों से बात कर सकते हैं । इस राशि की महिलाएं आज काम के साथ साथ अपनी हेल्थ का भी ध्यान रखेंगी।

    कन्या राशि:आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आपको किसी के मामलों में दखल देने से बचना चाहिए और अगर आप किसी बड़े प्रोजेक्ट में पैसा लगाने की सोच रहे हैं, तो पहले किसी समझदार व्यक्ति से सलाह जरूर लें। आज आपके ऊपर परिवार की कुछ जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी जिन्हें आप बहुत अच्छे से पूरा करेंगे। आज सभी व्यक्ति आपके द्वारा किए गए कार्यों से काफी खुश नजर आएंगे। आज छात्र अपने करियर को लेकर योजना बनायेंगे, आपको सही गाइडेंस की जरुरत है।

    तुला राशि:आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। आज आपके किसी धार्मिक गतिविधि में शामिल होने के योग बन रहे हैं। आज आप किसी मामले में दूसरों के साथ बातचीत या सलाह लेंगे तो फायदा होगा। आज आप जरूरी काम की योजना बनायेंगे, जिससे काम सुचारू रूप से चलता रहे। आज किसी मेहमान के आने से पारिवारिक माहौल खुशनुमा बना रहेगा। आज आप दूसरों की जरूरतों और भावनाओं को लेकर थोड़ा सेंसिटिव हो सकते हैं। आज आपका मन काम में लगेगा और किसी अनुभवी व्यक्ति का सहयोग भी मिल सकता है।

    वृश्चिक राशि:आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज आपको कारोबार में पैसा लगाने से पहले बड़ो की राय लेना आपके लिए बेहतर साबित होगा। आज आप बच्चों की इच्छाएं पूरी करने की कोशिश करेंगे। इस राशि के जो व्यक्ति नया बिजनेस करना चाहते हैं उनके लिए आज मार्केट एनालिसिस करना बेहतर होगा। आज आपको नई जिम्मेदारी मिलेंगी, जिसे आप बखूबी पूरा करने में सफल रहेंगे। आज कला के क्षेत्र से जुड़े व्यक्तियों का दिन अच्छा रहेगा। आज आप बड़े – बुजुर्गों की रेस्पेक्ट करेंगे, जिससे आपको आशीर्वाद की प्राप्ति होगी।

    धनु राशि:आज का दिन आपके लिए खुशनुमा बना रहेगा। आज आपके अधिकतर काम समय से पूरे हो जायेंगे और आपको करियर से संबंधित नए अवसर मिलेंगे। आज आप नये व्यापार को शुरू करने के लिए बड़े भाई का सहयोग ले सकते हैं। आज कॉमर्स के विद्यार्थी मार्केटिंग को समझने के लिये शिक्षकों की सहायता लेंगे, जो आपके भविष्य में बेहद काम आयेंगी। आज आप अपने बिजी शेड्यूल में से कुछ समय अपने बच्चों के लिए निकालेंगे और उन्हें कहीं बाहर घुमाने लेकर जायेंगे। आज आप ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं, इससे सेहत अच्छी रहेगी।

    मकर राशि:आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आज घर के बड़ो की मदद से आपका जरूरी काम पूरा हो जायेगा। आज आपको किसी रिश्तेदार से अच्छी खुशखबरी मिलेगी। आज आप जीवनसाथी से किसी विशेष बात पर चर्चा कर सकते हैं। आज समाजिक कार्यो में सहयोग देने से आपको अच्छा फील होगा। आज आप भाई-बहन के साथ शॉपिंग का प्लान बनायेंगे।आज आपको किसी सम्मानित व्यक्ति से मिलने का मौका मिल सकता है। आज घर में शुभ कार्यक्रम का आयोजन होगा, जिससे घर में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा।

    कुम्भ राशि:आज आपका मन नई उमंग से भरा रहेगा। आज ऑफिस में कलीग आपसे किसी विषय पर राय ले सकते हैं। आज आपको आर्थिक रूप से लाभ मिलेगा, धन के नये स्रोत प्राप्त होंगे। आज आपकी सेहत पहले से बेहतर बनी रहेगी। आज आप शाम का वक्त दोस्तों के साथ गुजारेंगें, जिससे आपको ख़ुशी मिलेगी। इस राशि के हेल्थकेयर से जुड़े व्यक्तियों को आज अनुभवी डॉक्टरों से मिलने का मौका मिलेगा और वे कुछ नया सीखेंगें। आज आपका मन रचनात्मक चीजों में ज्यादा लगेगा।

    मीन राशि:आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। आज परिवार के सामने आपको अपनी राय रखने का पूरा मौका मिलेगा और आपकी योजना से सभी सदस्य काफी प्रभावित होंगे। आज आप सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे,जिससे आपका मान – सम्मान बढ़ेगा। आज आपको ऑफिस में अपने विवेक से निर्णय लेने की पूरी स्वतंत्रता रहेगी। आज आप जीवनसाथी के सहयोग से किसी काम को करने में सफल रहेंगे। इस राशि के विद्यार्थियों को आज स्कूल में चल रही प्रतियोगिता में भाग लेनें का अवसर प्राप्त होगा। को लेकर दोस्तों से बातचीत कर सकते हैं, जिससे आपको बेहतर सलाह मिलेगी। आज आपको इनकम के नए सोर्स मिल सकते हैं। आज कामकाज में आपकी रुचि बढ़ सकती है और आज बिजनेस में अच्छा लाभ होगा।

  • Scientists की नई खोज, इस उम्र के बाद तेजी से बढ़ने लगती है Old Age

    Scientists की नई खोज, इस उम्र के बाद तेजी से बढ़ने लगती है Old Age

    सेहत: समय लगातार बढ़ता रहता है परंतु उम्र बढ़ने की प्रक्रिया हमेशा एक जैसी नहीं होती। बचपन में शरीर तेजी के साथ बढ़ता है। युवावस्था में कुछ समय तक सब सामान्य रहता है परंतु जैसे-जैसे उम्र बढ़ती जाती है। शरीर धीरे-धीरे कमजोर होने लग जाता है। एक नई स्टडी के अनुसार, उम्र बढ़ने की यह रफ्तार करीबन 50 साल की उम्र के बाद तेज हो जाती है। इस समय के बाद शरीर के अंग और टिश्यू पहले की तुलना में बूढ़े होने लग जाते हैं।

    चाइनीज एकेडमी ऑफ साइसेंज की रिसर्च टीम की मानें तो 50 की उम्र के आस-पास शरीर में काफी तेजी से बदलाव होते हैं। इसका सबसे पहला असर ब्लड वेसल्स पर होता है। अभी तक लोगों को यह पता नहीं था कि शरीर के अलग-अलग अंगों पर उम्र का असर किस तरह पड़ता है। इसको समझने के लिए रिसर्चरों ने 14 से 68 साल की उम्र वाले 76 लोगों के अंगों के सैंपल लिए। इन सब की मौत सिर में चोट लगने के कारण हुई थी। रिसर्च में शरीर के अलग-अलग अंगों जैसे कि – हार्ट, लिवर, स्किन, मसल्स और खून के सैंपल भी लिए गए थे।

    रिसर्च में यह पाया गया कि जैसे-जैसे उम्र बढ़ती जाती है। 48 ऐसे प्रोटीन है जो कि शरीर में बढ़ने लग जाते हैं। यह प्रोटीन हार्ट प्रॉब्लम, फैटी लिवर, फ्राइब्रोसिस और कैंसर के साथ जुड़े होते हैं। सबसे बड़ा बदलाव 45 से 55 साल की उम्र के बीच देखा गया। खासकर एओर्टा (शरीर की मुख्य रक्त वाहिका) में उम्र का असर सबसे ज्यादा देखा गया। इसके अलावा पैंक्रियाज और प्लीहा में भी काफी बदलाव नजर आए।

    इससे पहले कई रिसर्च में यह सामने आया है कि उम्र बढ़ने की प्रक्रिया में करीबन 44 और 60 साल की उम्र में बड़े बदलाव दिखते हैं। अब नई स्टडी में यह पता चला है कि इंसानी शरीर में अलग-अलग अंगों पर उम्र का असर अलग-अलग समय पर होगा। ऐसे में यदि यह समझ लिया जाए कि किस उम्र में शरीर के किस हिस्से पर ज्यादा असर होगा तो ऐसी दवाईयां या इलाज विकसित हो सकते हैं। इससे उम्र बढ़ने की प्रक्रिया भी आसान हो जाएगी।

    वैज्ञानिकों का कहना है कि उन्होंने 50 साल की उम्र सीमा को कवर करने वाला एक प्रोटीन से जुड़ा डाटा भी तैयार किया गया है। इससे यह समझने में मदद मिलेगी कि उम्र बढ़ने से शरीर के अंगों में प्रोटीन बैलेंस आखिर क्यों बिगड़ता है। इससे यह भी पता चला है कि कुछ बदलाव सभी अंगों में एक जैसे होते हैं वहीं कुछ अंगों में अलग तरह का असर होता है। वैज्ञानिकों का कहना है कि इस रिसर्च से भविष्य में ऐसी दवाईयां बनाने में मदद मिलेगी जो कि उम्र से जुड़ी बीमारियों को रोकने या फिर कम करने में मदद करेगी।

  • Premanand Maharaj- Aniruddhacharya के बयान पर मचा बवाल, खुशबू पटानी ने दिया ये बयान

    Premanand Maharaj- Aniruddhacharya के बयान पर मचा बवाल, खुशबू पटानी ने दिया ये बयान

    नई दिल्ली: पिछले दिनों कथावाचक अनिरुद्धाचार्य अपने बयानों के चलते विवाद में आ गए थे। उन्होंने लिव इन रिलेशनशिप में रहने वाली लड़कियों पर एक भद्दा बयान दिया था। इस पर देशभर की महिलाओं का गुस्सा फूटा था। ऐसे में अब एक्ट्रेस दिशा पाटनी की बहन खुशबू पाटनी ने भी कथावाचक के बोल को गलत ठहराकर उनको लताड़ दिया था परंतु उनके बयान को प्रेमानंद महाराज जी के साथ जोड़ा गया ऐसे में इसके बाद हर तरफ हलचल मच गई।

    प्रेमानंद महाराज के बयान पर बोली खुशबू पटानी

    जिस समय कथावाचक अनिरुद्ध ने लिव इन रिलेशनशिप में रहने वाली लड़कियों पर भद्दा कमेंट किया था। उसी दौरान प्रेमानंद महाराज का भी एक वीडियो वायरल हुआ था। ऐसे में लोगों को यह लगने लग गया था कि खुशबू ने कथावाचक को नहीं बल्कि प्रेमानंद महाराज जी को बोला है। अब उन्होंने इस मामले में अपनी ओर से सफाई दी है और यह साफ कर दिया है कि उन्होंने प्रेमानंद को कुछ नहीं कहा था। ऐसे में खुशबू ने प्रूफ के लिए वीडियो भी इंस्टाग्राम पर शेयर किया है जिसके ऊपर उन्होंने बयान दिया था। उन्होंने बताया कि वो कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के बयान पर भड़की थी। प्रेमानंद महाराज पर जिनके साथ उनका नाम जोड़ा गया है। खुशबू ने लिखा कि – ‘मैंने अपना बयान इस वीडियो पर दिया था जिसको तोड़-मोड़ कर गलत तरीके से मीडिया पर पेश किया गया। झूठी खबर फैलाई गई। जानबूझकर मेरा बयान तोड़-मरोड़ कर गलत संदर्भ में पेश किया गया है’।
    उन्होंने उन लोगों पर भी अपनी भड़ास निकाली है जिन्होंने सच को तोड़-मरोड़ कर दुनिया के सामने पेश किया है ताकि उनकी छवि खराब हो पाए हालांकि उनका कहना है कि सच ज्यादा समय तक नहीं छिप पाया। ‘झूठ चाहे जितनी बार फैले, आखिर में जीत हमेशा सच की ही होती है क्योंकि शैतानों को डर लग गया कि इसने तो अब आवाज उठा दी इसलिए मेरा नाम जानबूझकर दूसरे संतों जैसे प्रेमानंद महाराज से जोड़ा गया,ताकि लोगों को गुमराह किया जा सके, और मेरी छवि को नुकसान पहुंचे ताकि मेरी बात को दबाया जा सके,ताकि मुझे घृणा और नफरत का सामना करना पड़े’। गौरतलब है कि कथावाचक अनिरुद्धाचार्य से एक आदमी ने पूछा था कि वो कैसे उस लड़की पर यकीन कर पाए कि जिसे वो अपने घर लेकर आ रहा है वो उसके घर के लिए सही है या नहीं? तो इस पर कथावाचक ने कहा था कि आजकल के लड़के 25-25 साल की लड़कियों को लाते है जो 4-5 जगह मुंह मारकर आती हैं।  
  • Punjab News: विदेश में हुई गगनदीप पहलवान की मौत, शव भारत लाने के लिए परिवार ने लगाई गुहार, देखें वीडियो

    Punjab News: विदेश में हुई गगनदीप पहलवान की मौत, शव भारत लाने के लिए परिवार ने लगाई गुहार, देखें वीडियो

    गुरदासपुर: युवा बेहतर भविष्य की तलाश में विदेशों का रुख कर रहे हैं, लेकिन कई बार ये सफर हमेशा के लिए वहीं थम जाता है। ऐसा ही एक दर्दनाक मामला गुरदासपुर के गांव कोटली सूरत मल्ली से सामने आया है, जहाँ गांव का 27 वर्षीय गगनदीप सिंह, जो गगन पहलवान के नाम से मशहूर था, सऊदी अरब में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। गगनदीप एक साल पहले रोजगार की तलाश में सऊदी अरब गया था ताकि अपने परिवार का सहारा बन सके। आज सुबह परिवार को सूचना मिली कि विदेश में दिल का दौरा पड़ने से उसकी मौत हो गई है। यह खबर सुनकर पूरे परिवार में कोहराम मच गया।

    गगनदीप अपने बुजुर्ग माता-पिता का इकलौता सहारा था। 13 साल पहले परिवार ने अपने बड़े बेटे को बीमारी के कारण खो दिया था। अब छोटे बेटे की असमय मौत ने परिवार की कमर तोड़ दी है। गांववाले बताते हैं कि गगनदीप गांव और आस-पास के क्षेत्रों में कुश्ती प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेता था और अपनी कला के दम पर गांव का नाम रोशन करता था। परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है। घर का आधा हिस्सा कृषि योग्य ज़मीन होने के बावजूद संसाधनों की कमी के चलते वे विदेश से शव लाने में असमर्थ हैं। इस हालात में परिजनों ने समाजसेवी संस्थाओं और पंजाब सरकार से मदद की अपील की है, ताकि गगनदीप का पार्थिव शरीर भारत लाया जा सके और उसका अंतिम संस्कार उसकी धरती पर हो सके।
  • Punjab News: खड़े ट्रक में जा घुसी Venue गाड़ी, 1 की मौत, देखें तस्वीरें

    Punjab News: खड़े ट्रक में जा घुसी Venue गाड़ी, 1 की मौत, देखें तस्वीरें

    मोगा: जिले के बुग्गीपुरा से एक भयानक सड़क हादसे की खबर है। जानकरी के अनुसार हाईवे पर खड़े ट्रक में पीछे से आ रही Venue गाड़ी जा घुसी। हादसा इतना भयानक था कि गाड़ी का अगला पूरा हिस्सा ट्रक के नीचे चला गया। गाड़ी के एयर बैग भी खुल गए, लेकिन इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।

    राहगीरों से सूचना मिलते ही SSF फाॅर्स के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंच कर शव को गाड़ी से बाहर निकलवाया। इस हादसे में घायल हुए 2 लोगोंं को मोगा के सरकारी हस्पताल में ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें फरीदकोट रेफर कर दिया। पुलिस मृतक और घायलों के परिवार से संपर्क करने का प्रयास कर रही है।

    गाड़ी पर अमृतसर की नंबर PBO2- EJ-1638 प्लेट लगी हुई है। जबकि ट्रक का नंबर PBO6-V- 8418 है। स्थानीय पुलिस ने वाहनों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे का कारण अभी सामने नहीं आया है।

  • Himachal News: पुलिस ने काटे 308 चालान

    Himachal News: पुलिस ने काटे 308 चालान

    ऊना /सुशील पंडित जिला पुलिस ऊना द्वारा यातायात नियमों की अवहेलना करने पर 308 वाहनों के चालान काटे गए।जिनमें से 41 चालानों का मौका पर निपटारा करके जुर्माने के रूप में 26000/- रूपये वसूल किए गए।

    इसी कड़ी में सार्वजानिक स्थानों पर धुम्रपान करने पर 03 व्यक्तियों के चालान काटे गए व जुर्माने के रुप में 250/-रुपये वसूल किए गए।

  • हत्याकांड मामले में पुछताछ के लिए थाना बुलाया था युवक, बरामद हो गया कट्टा 

    हत्याकांड मामले में पुछताछ के लिए थाना बुलाया था युवक, बरामद हो गया कट्टा 

    ऊना/ सुशील पंडित: पुलिस थाना सदर ऊना के अंतर्गत हुए हत्याकांड मामले में पूछताछ के लिए बुलाए गए युवक से देसी कट्टा (पिस्तौल) बरामद हो गया जिसपर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस थाना टाहलीवाल के एसआईटी अधिकारी दविन्द्र प्रकाश, अरमान राणा निवासी गांव मानूवाल डा0 नंगल खुर्द तह0 हरोली जिला ऊना को हत्याकांड के मामला संख्या 245/2025 के संबंध में पूछताछ के लिए थाना सदर ऊना लेकर गए थे ।

    पुलिस थाना सदर में पूछताछ के दौरान  अरमान राणा का फोन चैक किया गया। फोन चैकिंग के दौरान अरमान राणा द्वारा वर्ष 2022 से असला प्रदर्शन के साथ विडियो/स्टोरिज शेयर करना पाई गई तथा जबकि उसके पास इस देसी कट्टा को रखने बारे कोई भी वैध लाइंसेंस नहीं है। पुछताछ में उस ने बताया कि देसी कट्टा कुछ दिन अपने कब्जे में रखने के उपरान्त उसने उपरोक्त देसी कट्टा अपने दोस्त दिशान्त राणा निवासी टाहलीवाल के पास रख दिया l जिस पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध आर्म एक्ट के तहत थाना टाहलीवाल में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

  • लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में अभिव्यक्ति की आजादी पर कुठाराघात-आर्य

    लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में अभिव्यक्ति की आजादी पर कुठाराघात-आर्य

    हिमाचल के पत्रकारों पर एफआईआर दर्ज करना गलत-एन.यू.जे इंडिया

    एफआईआर तुरंत वापस ले प्रदेश सरकार- प्रदेशाध्यक्ष

    बद्दी: हिमाचल प्रदेश के पत्रकार संजीव शर्मा द्वारा अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा की गई एक सूचना को लेकर उन पर दर्ज एफआईआर को एन.यू.जे (आई )और इसकी इकाई हिमाचल हिमाचल प्रदेश यूनियन ऑफ जर्नलिस्टस (सबद्व एनयूजे इंडिया) ने तुरंत रद्द करने की मांग की है। एचपीयूजे ने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में यह सरेआम अभिव्यक्ति की आजादी पर कुठाराघात है जिसको बर्दाशत नहीं किया जाएगा। हिमाचल सदियों से लोकतांत्रिक प्रणाली में विश्वास रखता है और मीडिया पर छोटी छोटी बातों को आधार बनाकर मामले दर्ज करना उसकी आवाज को दबाने का प्रयास करना है।

    हिमाचल प्रदेश यूनियन आफ जर्नलिस्टस के प्रदेशाध्यक्ष जोगिंद्र देव आर्य, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ. शशिभूषण पुरोहित व सुमित शर्मा सहित राज्य महामंत्री डॉ. किशोर ठाकुर, उपाध्यक्ष पंकज कतना, संगठन मंत्री गोपाल शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता श्याम लाल पुंडीर और कोषाध्यक्ष सुनील शर्मा ने इसे गैर लोकतांत्रिक करार दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पिछले कुछ समय से खबर और सूचनाओं को लेकर पत्रकारों के खिलाफ मामले दर्ज करने की रिवायत शुरू हुई है, जो लोकतंत्र के हित में ठीक नहीं। संजीव शर्मा पर खबर प्रसारित करने को लेकर यह दूसरी एफआईआर है। इसके अलावा प्रदेश के अन्य पत्रकारों पर भी मामले बनाए गए हैं जिसमें संवाद भारत।

    राष्ट्रीय अध्यक्ष रास बिहारी, महामंत्री प्रदीप तिवारी व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रणेश राणा ने कहा कि यूनियन पहले भी इन मामलों का विरोध कर चुकी है। उन्होंने हिमाचल प्रदेश सरकार से इस एफआईआर को तुरंत रद्द करने की मांग की है। वहीं संवाद भारत के पत्रकारों पर भी गलत तरीके से मामला दर्ज करने की भी नेशनल यूनियन आफ जर्नलिस्टस इंडिया ने कडी निंदा की है।

  • Punjab News: दो पक्षों के बीच मारपीट, महिला कर्मचारी के साथ हाथापाई, देखें वीडियो

    Punjab News: दो पक्षों के बीच मारपीट, महिला कर्मचारी के साथ हाथापाई, देखें वीडियो

    मोगा: गांव धल्लेके में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट होने का मामला सामने आया है। दोनों पक्षों में मारपीट की वीडियो पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।

    एक पक्ष का आरोप है कि थाना जौहल नामक व्यक्ति, जो खुद को एक राजनीतिक नेता बताता है। जिन्होंने ऑफिस के बाहर मौजूद एक महिला कर्मचारी के साथ बेवजह मारपीट की। पीड़ित लड़की ने बताया कि जौहल पर पहले भी दर्जनों मामले दर्ज हैं और वह अक्सर लोगों को धमकाता रहता है।

    पीड़िता ने पंजाब कांग्रेस के प्रदेश प्रधान राजा वड़िंग और हल्का इंचार्ज मोगा मालविका सूद से अपील की है कि ऐसे लोगों को पार्टी से तुरंत बाहर किया जाए, जो पार्टी की छवि को खराब कर रहे हैं। साथ ही, पीड़िता ने पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। दूसरी ओर, थाना जौहल ने पलटवार करते हुए आरोप लगाया कि दफ्तर के मालिक गुरमीत सिंह मीता ठेकेदार ने गांव आकर उसके साथ मारपीट की। फिलहाल पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।