Blog

  • Punjab News: खेतों में काम करता Pakistan पहुंचा अमृतपाल, परिवार ने लगाई बेटे की वापसी की गुहार, देखें वीडियो

    Punjab News: खेतों में काम करता Pakistan पहुंचा अमृतपाल, परिवार ने लगाई बेटे की वापसी की गुहार, देखें वीडियो

    पाकिस्तान की कोर्ट ने अमृतपाल को सुनाई सजा, लगाया जुर्माना

    फिरोजपुरः बार्डर एरिया के पास कंटीली तार पार खेती करने गया नौजवान अमृतपाल पिछले 14 दिनों से घर नहीं लौटा है। जिससे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल हो चुका है। जानकारी अनुसार अमृतपाल गलती से पाकिस्तान चला गया है। परिजनों ने बताया कि उनका बेटा अमृतपाल 21 जून को कंटीली तार के पर अपने खेतों में काम करने गया था। जिसके बाद घर नहीं आया। शाम 5 बजे बीएसएफ के साथ संपर्क किया तो जांच शुरू की। बीएसएफ की जांच में सामने आया कि अमृतपाल के पैरों के निशान पाकिस्तान की तरफ जाते हुए दिखाई दिए। जिसके बाद बीएसएफ ने अमृतपाल के पाकिस्तान जाने की बात कही और बीएसएफ ने जब पाकिस्तान रेंज रोवर से संपर्क किया तो पाकिस्तान ने किसी भी व्यक्ति को उनकी हिरासत में होने से इनकार कर दिया। कई दिनों के बाद पाकिस्तानी रेंजर ने बताया कि अमृतपाल पाकिस्तान पुलिस के पास है।

    अब इस मामले में अमृतपाल का एक वीडियो पाकिस्तान की जेल से आया है जिसमें वह बता रहा है कि वह पाकिस्तान की जेल में है वह ठीक है। वहीं अमृतपाल के पिता जुगराज सिंह ने कहा कि उनके द्वारा पाकिस्तान में सोहेल अंसारी वकील के द्वारा जानकारी मिली है कि पाकिस्तान की कोर्ट में अमृतपाल को सजा सुना दी गई है। उसे 100000 जुर्मान व एक महीने की सजा सुनाई गई है। जुर्माना न भरने पर उसे 15 दिन और जेल में काटने होंगे।

    इधर, अमृतपाल के पिता ने कहा कि अमृतपाल ने उन्हें वीडियो मैसेज भेजा है और अब उनके द्वारा कोर्ट में जुर्माना भरने की कुवैत शुरू कर दी गई है। बता दें कि अमृतपाल की आयु 23 साल है वह शादीशुदा है। कंटीली तार के पास उनकी 8 एकड़ जमीन है जिस पर वह खेती कर अपना घर का गुजारा चलता था।

  • ट्रैक्टर ट्रॉली और गाड़ी की टक्कर में इंस्पेक्टर सहित पुलिस कर्मी की मौत

    ट्रैक्टर ट्रॉली और गाड़ी की टक्कर में इंस्पेक्टर सहित पुलिस कर्मी की मौत

    हमीरपुरः यूपी के हमीरपुर जिले में पुलिस की गाड़ी की ट्रैक्टर ट्रॉली से टक्कर हो गई। इस भीषण सड़क हादसे में 2 पुलिस कर्मियों की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार क्राइम ब्रांच की कार की गिट्टी से लदे ट्रैक्टर ट्रॉली से टक्कर होने से हरियाणा के एक इंस्पेक्टर और सिपाही की मौत हो गई है। घटना को लेकर इलाका निवासियों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। फिलहाल, पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। वहीं इस भीषण सड़क हादसे में 2 पुलिस कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया है। बताया जा रहा है कि उक्त पुलिसकर्मी एक केस के सिलसिले में छत्तीसगढ़ जा रहे थे। इसी दौरान बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर यह हादसा हो गया।

    मृतकों की पहचान इंस्पेक्टर 45 वर्षीय संजय कुमार निवासी गांव तुम्बाहेड़ी जिला झज्जर और 25 वर्षीय कॉन्स्टेबल अमित निवासी सीताराम गेट, झज्जर के रूप में हुई है। वहीं, 50 वर्षीय ASI इंद्रजीत और गाड़ी चला रहे 41 वर्षीय हेड कॉन्स्टेबल राजेश गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, गुरुग्राम क्राइम ब्रांच की टीम सरकारी गाड़ी (HR26GV-6493) में सवार होकर छत्तीसगढ़ के लिए रवाना हुई थी। टीम गुरुग्राम के शिवाजी नगर थाना क्षेत्र में दर्ज एक मामले की जांच के लिए जा रही थी। इस दौरान देर रात जब यह गाड़ी बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर उत्तर प्रदेश के जिले हमीरपुर में थाना राठ क्षेत्र में पहुंची तो इसका एक्सीडेंट एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से हो गया।

    टक्कर इतनी जोरदार थी कि पुलिसकर्मियों की गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया। कार में 4 पुलिसकर्मी सवार थे, जिन्हें गंभीर चोटें आई थीं। उन्हें अस्पताल पहुंचाने के लिए एम्बुलेंस बुलाई गई। थोड़ी देर में एम्बुलेंस आई तो सभी घायलों को राठ के अस्पताल ले जाया गया। वहां इंस्पेक्टर संजय कुमार और कॉन्स्टेबल अमित को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं, ASI इंद्रजीत को उरई के मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। जबकि, गाड़ी चला रहे हेड कॉन्स्टेबल राजेश की हालत खतरे से बाहर है।

     

  • Jalandhar News: गोली लगने से युवक की मौत, परिजनों ने लगाया धरना, देखें Live

    Jalandhar News: गोली लगने से युवक की मौत, परिजनों ने लगाया धरना, देखें Live

    जालंधर, ENS: कमल विहार और बशीरपुरा फाटक के पास 22 दिन पहले गोली लगने के कारण जख्मी भरत नगर का मुनीष घायल हो गया था। इस घटना में विशाल के बेटे मुनीष की 22 दिन बाद अस्पताल में ईलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं परिवार द्वारा आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई ना किए जाने को लेकर जीआरपी थाने के बाहर प्रदर्शन किया जा रहा है। मृतक बेटे के पिता का आरोप हैकि बीते दिन आरोपी लड़के के चाचे को गिरफ्तार किया गया था। परिवार का आरोप है कि दीनानाथ का कबाड़िया है और पार्टी का प्रधान है।

    आरोप है कि उसकी शह पर ही बेटे का कत्ल किया गया। जबकि जिसने घटना को अंजाम दिया है, वह भी प्रधान का वर्कर है। जिसमें मणिकरण शामिल है। पुलिस ने अब तक 2 आरोपियों को ही गिरफ्तार किया है। परिवार का कहना हैकि मुनीष पर गोलियां चलाने का मुख्य आरोपी मनकरण अभी भी फरार है। जबकि एक आरोपी राजा को कुछ दिन पहले जीआरपी पुलिस ने उसके घर लम्मा पिंड से गिरफ्तार कर लिया था। बेटे की मौत के बाद पिता विशाल ने जीआरपी थाने के बाहर आकर पुलिस पर आरोपियों को न पकड़ने के आरोप लगाए हैं। वहीं, जीआरपी के एएसआई तरनजीत सिंह ने कहा कि हर रोज छापेमारी की जा रही है।

    Read In English :- Father Demands Justice After Son Dies 22 Days Post Gunshot Injury in Jalandhar

    Read In Punjabi : ਜਲੰਧਰ ‘ਚ ਨੌਜਵਾਨ ਦੀ ਮੌਤ, ਪੁਲਸ ਦੇ ਮਿਲੀ ਭੁਗਤ ਦੇ ਦੋਸ਼, ਦੁਖੀ ਪਰਿਵਾਰ ਨੇ ਲਾਇਆ ਧਰਨਾ

     

    विशाल के पिता ने आरोप लगाया कि गोली मारने वाले मनकरण को प्रवासी सेल का प्रधान दीनानाथ शह दे रहा है। क्योंकि साल 2024 में उसने उनके बेटे मुनीष पर झूठी एफआईआर करवाई थी। बेटा जमानत पर बाहर आ गया तो 12 जुलाई को उसे गोली मार दी। पुलिस प्रशासन से मांग है कि आरोपियों के खिलाफ बनती कार्रवाई करे। मृतक मुनीष के भाई करन ने बताया कि गोली भाई के पेट के निचले हिस्से में फंस गई थी।

    जिस कारण बाथरुम वाली थैली फट गई थी। एक आपरेशन हो गया था, दूसरा होना बाकी था। लेकिन उससे पहले ही भाई हौसला छोड़ गया। आरोपियों पर हर हालत में कार्रवाई होनी चाहिए। उधर, दीनानाथ का कहना है कि मुझे मामले बारे कोई जानकारी नहीं है। सब राजनीतिक स्टंट है। उन्हें झूठा फंसाया जा रहा है। आरोप बेबुनियाद हैं। परिवार का आरोप है कि बीते दिन जीआरपी थाना प्रभारी अशोक से बीते दिन मृतक की मौत को लेकर बात की गई। जहां परिवार ने आरोप लगाए कि दीनानाथ उन्हें धमकियां दे रहा है।

    हालांकि थाना प्रभारी ने शाम 5 बजे तक पर्चा दर्ज करने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अभी तक पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसी के विरोध में यह धरना लगाया गया। पार्षद राजू ने बताया कि मणिकरण को पुलिस ने नामजद किया है। उन्होंने बताया कि मनीष डीएमसी से उपचार के बाद घर आ गया था, जहां उसकी दोबारा से तबीयत खराब हो गई और उसे फिर अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया। जिसके बाद ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

  • Punjab News: Youth Akali नेता के घर पर फायरिंग, देखें CCTV

    Punjab News: Youth Akali नेता के घर पर फायरिंग, देखें CCTV

    गुरदासपुरः डेरा बाबा नानक में एक बार फिर गोलीबारी का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार डेरा बाबा नानक के गांव वैरोके में यूथ अकाली नेता के घर पर गोलीबारी की गई है। साथ ही यह भी पता चला है कि मामला फिरौती न देने से जुड़ा है। अकाली नेता से 50 लाख की फिरौती मांगी गई थी। कुल 8 राउंड फायरिंग हुई है।

    बता दें कि फिरौती मांगने और गोली चलाने की घटना आम हो गई है। पिछले दिनों पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री कांग्रेस पार्टी के सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा के बेटे को एक दिन पहले जान से मारने की धमकी मिली थी। मामले को लेकर बीते दिन सुखजिंदर रंधावा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके मामले की जानकारी दी थी। जिसमें उन्होंने लिखा है कि उनके बेटे उदयवीर सिंह रंधावा को जेल में बंद गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया ने जान से मारने की धमकी दी है। वहीं पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

  • Jalandhar News: कई वाहनों को टक्कर मारने से बचा पुलिस कर्मी, नशे में धुत्त होने के लगे आरोप, वीडियो वायरल

    Jalandhar News: कई वाहनों को टक्कर मारने से बचा पुलिस कर्मी, नशे में धुत्त होने के लगे आरोप, वीडियो वायरल

    जालंधर, ENS: अक्सर कुछ पुलिस कर्मियों के विवादों में आने से अन्य पुलिस कर्मियों पर भी लोगों द्वारा आरोप लगाए जाते है। वहीं एक बार फिर से एक पुलिस कर्मी के विवादों में घिरने का मामला सामने आया है, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। दरअसल, एक मिनट की वीडियो में पुलिस कर्मी ने वर्दी को दागदार कर दिया है। बताया जा रहा है उक्त एक्टिवा सवार पुलिस कर्मी नशे में धुत्त होकर एक्टिवा चला रहा है। इस दौरान उसने सड़क पर कई वाहनों से टकराने की कोशिश की।

    पुलिस कर्मी की इस हालत में एक्टिवा चलाने की वीडियो राहगीर द्वारा बनाई गई। जिसके बाद इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। बताया जा रहा है  कि यह वायरल वीडियो मकसूदां के एरिया की है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्टिवा सवार पुलिस कर्मी सामने से आ रही कार से टकराने से बाल-बाल बच जाता है। जिसके बाद वह एक्टिवा का संतुलन खो देता है, उसके बाद वह सामने से आ रहे एक्टिवा सवार से टकराने से बचता है।

    वायरल वीडियो में आरोप है कि पुलिस कर्मी नशे में धुत्त होकर एक्टिवा चला रहा था। एक्टिवा सवार पुलिस कर्मी द्वारा गलत वाहन चलाने के दौरान बड़ा हादसा होने से भी टल गया। हालांकि इस वीडियों के वायरल होने के बाद किसी उच्च अधिकारी का कोई स्पष्टीकरण सामने नहीं आया है। पुलिस अधिकारियों द्वारा वायरल वीडियो की जांच की जा रही है।

  • बड़ा हादसाः गहरी खाई में गिरी आल्टो कार, 3 की मौत

    बड़ा हादसाः गहरी खाई में गिरी आल्टो कार, 3 की मौत

    मंडीः हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश से जहां हादसे होने की घटनाएं सामने आ रही है। वहीं पिछले कुछ समय से हिमाचल में सड़क हादसे होने की घटनाएं भी बढ़ रही है। वहीं ताजा मामला मंडी से सामने आया है, जहां आल्टो गाड़ी खाई में गिर गई। इस घटना में 3 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 2 अन्य घायल हैं। जानकारी के अनुसार छतरी-जंजैहली सडक़ पर ऑल्टो कार गहरी खाई में गिर गई। हादसे में कार में सवार 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 अन्य घायल हो गए। यह गाड़ी कलांजू छतरी की बताई जा रही है।

    हादा सैनी नाला के पास डंगा धसने से हुआ है। मृतकों की पहचान देवदत्त गांव गागन, मंगल चंद गांव तराला और आशु गांव धावण के रूप में हुई। सभी मृतक ग्राम पंचायत ब्रेयोगी के निवासी थे। घायलों में चालक गुमान सिंह गांव कल्यांजू और लाभ सिंह गांव गागन शामिल हैं। सभी की उम्र 35 से 42 वर्ष के बीच बताई जा रही है। हादसे की वजह बारिश के कारण सड़क की खराब हालत और एक खंभा गिरना बताया जा रहा है।

    जानकारी के मुताबिक, हादसे के शिकार लोग सेब सीजन के लिए शंकरदेहरा गए थे और रविवार शाम को लौट रहे थे। जानकारी के अनुसार यह हादसा रात के समय हुआ है, लेकिन घटना के बारे में सुबह पता लगा। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों को निकालकर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। इस घटना से ब्रेयोगी समेत पूरे छत्री क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

  • Punjab News: इस गांव में कभी भी टूट सकता है नहर का हिस्सा, लोगों ने प्रशासन से लगाई गुहार, देखें वीडियो

    Punjab News: इस गांव में कभी भी टूट सकता है नहर का हिस्सा, लोगों ने प्रशासन से लगाई गुहार, देखें वीडियो

    मुक्तसर साहिबः हलका लंबी के गांव मिड्डू खेड़ा से होकर गुजरने वाली राजस्थान नहर के ऊपर बने पुल के पास नहर की मरम्मत के बाद कुछ हिस्सा अधूरा छोड़े जाने की वजह से गांव वालों में नहर के टूटने का डर सता रहा है। गांववासियों ने मुताबिक बारिश का सीजन चल रहा है पानी अपने स्तर से बढ़ रहा है ऐसे में कभी भी हादसा हो सकता है। इसलिए इसे पक्का किया जाए।

    सरंंपच ने बताया कि पिछले ढ़ाई साल पहले यह नगर बनी है, लेकिन पुल के नीचे नहर को कच्चा छोड़ दिया गया है। जिसका टूटने का डर है जो कभी भी टूट सकती है। बारिश से नदी नहर में पानी का बहाव बढ़ रहा है। जो ओवरफ्लो भी हो सकती है। इस संबंधी डीसी साहब और राजस्थान नहर फीडर को भी लिखा जा चुका है, लेकिन आज तक किसी ने उनकी बात पर ध्यान नहीं दिया है। नहर चारों साइडों से कच्ची है, गांव के लोगों में भय का माहौल है। पिछले साल भी नगर एक जगह से टूट गई थी। बोरियों की मदद से बांध बनाकर पानी को रोका गया था।

    वहीं रामपाल ने बताया कि नहर की पिछली बार मरम्मत की गई थी, लेकिन हमारे गांव के पास पुल के चारों तरफ 30 से 40 फुट कच्चा छोड़ दिया गया है। हमारा गांव नहर से काफी नीचे है और बारिश के कारण पानी का बहाव काफी तेज होता है। हमें डर है कि यह अधूरा हिस्सा होने के कारण नहर कभी भी टूट सकती है, जिससे गांव को भारी नुकसान हो सकता है। हम अपने गांव की तरफ से उच्च अधिकारियों, हलके के विधायक और कृषि मंत्री खुडिड्यां से अपील कर चुके हैं कि इस ओर ध्यान दिया जाए, लेकिन संबंधित प्रशासन ने अभी तक कोई ध्यान नहीं दिया है। हम एक बार फिर मांग करते हैं कि इस मामले पर जल्द ध्यान दिया जाए।

  • अब AI टीचर करेगा बच्चों की पढ़ाई में मदद, Education System में ऐसे मिलेगा Benefit

    अब AI टीचर करेगा बच्चों की पढ़ाई में मदद, Education System में ऐसे मिलेगा Benefit

    नई दिल्ली: एजुकेशन टेक्नोलॉजी सेक्टर की कंपनी Extramarks Education के द्वारा नया AI बेस्ड सिस्टम शुरु हुआ है। इस नए AI का नाम Extra Intelligence है। कंपनी ने यह दावा किया है कि यह AI सिस्टम एजुकेशन सेक्टर के भविष्य में बड़ा बदलाव लाएगा। इस एडवांस्ड AI Suit का इस्तेमाल स्कूलों में पढ़ाने, छात्रों को एवेल्यूशन करने और पढ़ाई में छात्रों की मदद करने के लिए तैयार किया गया है। इसके साथ ही कंपनी ने यह भी बताया है कि Extra Intelligence सिर्फ डिजिटल एजुकेशन तक ही सीमित नहीं है। यह एक स्मार्ट, रिस्पोंसिबल और एक खास लर्निंग सिस्टम है।

    Teacher Assistant से यूजर्स को होगा फायदा

    इस AI की मदद से टीचर्स अपने पढ़ाने के तरीकों के अनुसार, Digital Lessons को कस्टमाइज कर पाएंगे। टीचर्स इसमें रियल लाइफ उदाहरण, एनिमेशन और इंटरएक्टिव कंटेंट को शामिल कर सकते हैं। इसके अलावा टीचर्स इसकी मदद से तुरंत ग्रुप एक्टिविटीज भी बना सकते हैं। इस सिस्टम के अंतर्गत टीचर्स पारंपरिक तौर पर बच्चों का पेन-पेपर टेस्ट भी ले सकते हैं। इसके बाद इन टेस्ट पेपर्स को अच्छी तरह जांच करने के लिए AI के द्वारा कर सकते हैं। ऐसे में असेसमेंट में लगने वाला समय भी कम हो जाएगा।

    रियल टाइम ट्रैकिंग की भी मिलेगी सुविधा

    इस एआई की लॉन्चिंग के साथ ही कंपनी ने बताया है कि अब रियल टाइम ट्रैकिंग को भी सुविधा मिल पाएगी। इससे यह ट्रैक किया जा सकेगा कि बच्चे कितना इन्वॉल्व हो रहे हैं। वो कितने एक्टिव हैं और क्या सवाल कर रहे हैं। ऐसे में एजुकेटर्स को यह जानकारी मिलेगी कि उन्हें कब और कैसे अपने पढ़ाने के तरीके को बदलना है।

    AI Co-Pilot का मिलेगा सपोर्ट

    इस सिस्टम के अंतर्गत 24 घंटे के लिए AI Assistant की सुविधा मिलेगी। यह स्टूडेंट को घर पर पढ़ाई करने में मदद करेगा। यदि स्टूडेंट को किसी सब्जेक्ट में प्रॉब्लम होती है तो एआई की मदद से तुरंत रिप्लाई मिलेगा इससे आप बाई स्टेप उस प्रॉब्लम को सॉल्व भी कर सकते हैं।  
  • Punjab News: सब्जी मंडी में हुआ विवाद, आढ़ती ने ठेकेदार और पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: सब्जी मंडी में हुआ विवाद, आढ़ती ने ठेकेदार और पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    लुधियानाः जालंधर-लुधियाना बहादुर के रोड पर स्थित सब्जी मंडी में विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। वहीं अनायर ट्रेंडिग फर्म के मालिक ने ठेकेदार पर धक्केशाही करने के आरोप लगाए है। आढ़ती ने बताया कि उनका सब्जी मंडी के 2 नंबर गेट पर शेड है। उन्होंने कहा कि आज तक किसी ठेकेदार ने आढ़तियों को परेशान नहीं किया है, लेकिन इस बार जो ठेकेदार आया है वह पिछले 4 महीनों से आढ़तियों को काफी परेशान कर रहा है। उन्होंने कहा कि अगर आढ़ती के पास 10 गाड़ियां आएंगी तो वह कुछ मंडी में जगह कम होने के कारण गाड़ियां सड़क पर खड़ी करने को मजबूर है।

    आढ़ती का कहना है कि पहले मंडी में गाड़ियां लगाने की आढ़तियों को जगह मुहैय्या करवाई गई थी, लेकिन अब जगह कम होने के कारण आढ़ती गाड़ियों को सड़क पर लगाने को मजबूर है और उनके द्वारा ठेकेदार को गाड़ियां खड़ी करने के पैसे भी दिए जाते है। आढ़ती का आरोप है कि उसके बावजूद अब ठेकेदार द्वारा सड़क पर गाड़ियां लगाने को लेकर उनसे अवैध तरीके से पैसे वसूले जा रहे है। आढ़ती ने कहा कि मार्किट कमेटी के चेयरमैन द्वारा हर बार उनकी सुनवाई हुई, लेकिन इस बार प्रशासन द्वारा उन्हें फोन करवाकर धक्के से शैड खाली करवाने को लेकर धमकियां मिल रही है, नहीं तो शैड के ठेकेदार को पैसे दिए जाए। आढ़ती ने आरोप लगाए है कि राजू ठेकेदार द्वारा उसे कल से धमकियां मिल रही है।

    इस दौरान आढ़ती ने एक रिकार्डिंग सुनाते हुए कहा कि बस्ती थाने के एसएचओ जसबीर सिंह के नंबर से उसे फोन आता है। जिसमें आढ़ती ने बताया कि ठेकेदार द्वारा कुछ बाउंसरों को भेजा जा रहा है और उसके नौकरों को परेशान किया जा रहा है। जिसके बाद ठेकेदार के कर्मियों द्वारा कहा जा रहा है कि वह आज 18 हजार रुपए लेकर जाएंगा। इस दौरान उसने राजू से बात की और कहा कि कानून के दायरे में उससे पर्ची वसूली जा रही है। आढ़ती ने कहा कि वह ढाई करोड़ रुपए की दुकानें अवैध वसूली देने को लेकर नहीं खोली है। जिसके बाद थानेदार द्वारा उन्हें रात 9 बजे कहा जा रहा है वह थाने आए और मामले को सुलझाए।

    आढ़ती ने कहा कि ऐसी कौन सी बात हो गई या उसने कौन सा गुनाह किया है जो उससे देर रात को फोन कर थाने बुलाया जा रहा है। काफी देर तक थानेदार के साथ बातचीत करने के बाद आढ़ती को आज सुबह थाने बुलाया गया है। आढ़ती ने आरोप लगाए है कि आज सुबह 7 बजे एएसआई कुलदीप सिंह उनकी दुकान पर आ गया और उसके बेटे को परेशान किया जा रहा है। आरोप है कि 10 बजे थाने का समय दिया गया, लेकिन 7 बजे एएसआई उनकी दुकान पर गया और उसके बेटे को थाने ले जाने की कोशिश की गई। जिसको लेकर आज आढ़ती ने एसोसिएशन के साथ मीटिंग रखी है और इस मुद्दों को लेकर सर्घष की अपील की है।

     

     

  • लाखों की ठगी के आरोपों को Agent Speaker Singh ने बताया बेबुनियाद, देखें वीडियो

    लाखों की ठगी के आरोपों को Agent Speaker Singh ने बताया बेबुनियाद, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः प्रसिद्ध इमिग्रेशन कंसल्टेंट स्पीकर सिंह पर विदेश भेजने के नाम पर लाखों की ठगी के आरोप लगे थे। यह आरोप कनाडा गई एक स्टूडेंट ने लगाए है। जिसके बाद आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए स्पीकर सिंह ने प्रेस वार्ता की। प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि लड़की ओर से उन पर लगाए सभी आरोप झूठे है। कुछ शरारती तत्व जो इमिग्रेशन का कारोबार करते हैं, उनके द्वारा सोची-समझी साजिश के तहत यह पैनल बनाया गया है। जिसमें मुझे और मेरी कंपनी की पूरी टीम को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है।

    क्योंकि सभी जानते हैं कि स्पीकर सिंह साफ-सुथरा काम करता है, जिसके कारण लोग खुद अपने विदेशों की फाइलें लेकर उनके पास आते हैं। बाकी जो भी लोग मुझे बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं, उसका फैसला आने वाला समय ही करेगा। स्पीकर सिंह ने कहा कि आज से 2 साल पहले एक प्रभजोत कौर नाम की लड़की उनके पास वीजा लगवाने आई थी। जिसका हमने कनाडा का वीजा लगवाया था।

    आज 2 साल बाद लड़की 25 लाख की ठगी के आरोप लगा रही है। हमें पता चला है कि डाक्यूमेंट में जो डिग्री उनकी ओर से दी गई है वह जाली है। जिसका हमें बाद में पता चला है। हमारी ओर से उक्त लड़की के साथ 15 लाख में कनाडा भेजने की डील तय हुई थी। एडवांस में 50 हजार लिए थे। बाकी के पैसे वीजा लगने के बाद लिए गए थे। जिसके बाद उक्त लड़की का वीजा आया और उसे विदेश भेज दिया गया।