Blog

  • Jalandhar News: लाठीमार मोहल्ला में युवक पर गोलियां चलाने के मामले में CCTV फुटेज आई सामने

    Jalandhar News: लाठीमार मोहल्ला में युवक पर गोलियां चलाने के मामले में CCTV फुटेज आई सामने

    जालंधर, ENS: सोढल के लाठीमार मोहल्ला में देर रात गोलियां चलने की घटना सामने आई थी। इस घटना में थाना 8 के अंतर्गत आते सोढल इलाके में युवक घायल हो गया है। घायल युवक की पहचान 22 वर्षीय राहुल के रूप में है, जिसका निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। गोली उसकी कमर के ऊपर लगी है। वहीं घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है, जिसमें आरोपी भागते हुए दिख रहे है। इस दौरान सीसीटीवी में आरोपियों के हाथ में पिस्टल भी दिखाई दे रही है। आरोप है कि राहुल को गोली रेरू पिंड के रहने वाले अमन पासवान ने मारी है।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ : ਜਲੰਧਰ ‘ਚ ਦੇਰ ਰਾਤ ਗੋਲੀਕਾਂਡ: ਗਲੀ ‘ਚ ਬੈਠੇ ਨੌਜਵਾਨ ‘ਤੇ ਚਲਾਈਆਂ ਗਈਆਂ ਗੋਲੀਆਂ, ਹਾਲਤ ਗੰਭੀਰ

    21 वर्षीय अमन लूट के केस में जमानत पर जेल से आया था। उधर डीसीपी (इन्वेस्टिगेशन) मनप्रीत सिंह ढिल्लों का कहना है कि फायरिंग करने वाले अमन की तलाश में रेड की जा रही है। अमन के पकड़ में आने के बाद ही पता चलेगा कि उसके साथ आए दो युवक कौन थे। उन्होंने कहा कि राहुल और अमन पहले से एक-दूसरे को जानते थे। पुलिस यह जांच कर रही है कि राहुल को किस दुश्मनी को लेकर गोली मारी गई है। फायरिंग के बाद सोढल एरिया में दहशत का माहौल बना रहा। पैदल ही दोस्त संग निकला था। तभी अमन ने उसे गोली मार दी। राहुल जख्मी हालत में उनके पास आया। इसके बाद वे उसे अस्पताल ले आए।

    उसने बताया कि उसे गोली अमन ने मारी है, लेकिन यह नहीं बताया कि विवाद क्या था। मोंटी ने कहा कि गोली लगने के कारण राहुल की हालत काफी गंभीर हो गई थी। वे तुरंत उसे अस्पताल ले आए। मोंटी ने कहा कि राहुल का पिता तरसेम लाल इस दुनिया में नहीं है। राहुल के परिवार में उसकी 2 बहनें और मां है। तरसेम लाल केएमवी में सिक्योरिटी गार्ड का काम करते थे। राहुल के पिता तरसेम का प्रिंसिपल डॉ. रीटा बावा के साथ ही कत्ल हुआ था। तब राहुल बहुत छोटा था। बता दें कि 5 जनवरी 2008 की रात को केएमवी की प्रिंसिपल डॉ. रीटा बावा, उनके नौकर किशोर मंडल और दो सिक्योरिटी गार्ड तरसेम लाल और शमशुद्दीन की गला काटकर हत्या कर दी गई थी।

  • Punjab News: Golden Temple नंगे पांव पहुंचे शिक्षा मंत्री, अकाल तख्त के सामने होंगे पेश, देखें वीडियो

    Punjab News: Golden Temple नंगे पांव पहुंचे शिक्षा मंत्री, अकाल तख्त के सामने होंगे पेश, देखें वीडियो

    अमृतसरः पंजाब सरकार एवं कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस नंगे पांव पवित्र ज्योति प्रज्वलित करने के बाद श्री अकाल तख्त साहिब सचिवालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सबसे पहले वह गुरु के महल में श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे, जहां श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी का जन्म हुआ था। थोड़ी देर में उनकी पेश होगी। बता दें कि 24 जुलाई को पंजाब भाषा विभाग की तरफ से जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था।

    Read in English:-

    Harjot Bains Appears Before Sri Akal Takht Sahib Over Religious Event Controversy

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ :-

    ਵੱਡੀ ਖਬਰ : ਸ੍ਰੀ ਅਕਾਲ ਤਖ਼ਤ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਤਲਬ ਹੋਣ ‘ਤੇ ਸਿੱਖਿਆ ਮੰਤਰੀ ਹਰਜੋਤ ਸਿੰਘ ਬੈਂਸ ਨੰਗੇ ਪੈਰੀਂ ਪਹੁੰਚੇ ਸ੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ

    कार्यक्रम में पंजाबी सिंगर बीर सिंह ने परफॉर्मेंस दी थी। कार्यक्रम में हुए नाच-गाने को लेकर श्री अकाल तख्त ने नाराजगी जाहिर की। एक अगस्त को मंत्री हरजोत सिंह बैंस और भाषा विभाग के डायरेक्टर जसवंत सिंह जफर को पांच सिंह साहिबानों के सामने व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश दिया।

    उस दिन बैठक स्थगित हो गई थी। दोनों को 6 अगस्त को पेश होने को कहा गया। इस बैठक की अध्यक्षता कार्यवाहक जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज करेंगे। हालांकि, जफर विदेश में होने के कारण पेश नहीं होंगे। उन्होंने श्री अकाल तख्त को कहा है कि पारिवारिक समारोह के चलते वह बाद में व्यक्तिगत रूप से पेश होंगे। उनकी मांग को स्वीकार कर लिया गया है।

  • कई इलाकों में भारी बारिश जारी, स्कूलों में की गई छुट्टी, केदारनाथ यात्रा स्थगित

    कई इलाकों में भारी बारिश जारी, स्कूलों में की गई छुट्टी, केदारनाथ यात्रा स्थगित

    नई दिल्लीः उत्तराखंड में आज बुधवार को कई जिलों में भारी बारिश को लेकर रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। एहतियातन 9 जिलों के स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है। आज सुबह से बागेश्वर, कोटद्वार समेत कई इलाकों में भारी बारिश हो रही है। इस बीच उत्तरकाशी में धराली गांव में कल बादल फटने के कारण खीर गंगा नदी में आई विनाशकारी बाढ़ से भारी तबाही मची है। शासन-प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। धराली में कल दिन में बादल फटने से गांव जमींदोज हो गए।

    Read in English:-
    https://encounternews.in/india/flash-floods-devastate-uttarakhands-uttarkashi-four-dead-dozens-feared-trapped/

    महज 34 सेकेंड में सैकड़ों घर-होटल मलबे में दब गए और पानी में बह गए। हादसे में 4 की मौत हो गई जबकि 50 से ज्यादा लापता बताए जा रहे हैं। प्रशासन का कहना है कि हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। SDRF, NDRF, ITBP और सेना की टीमें बचाव और रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हैं। अब तक 130 से ज्यादा लोगों का रेस्क्यू कराया जा चुका है। शासन ने राहत और बचाव कार्य तथा मरम्मत के लिए 20 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। राहत और बचाव अभियान के बीच उत्तराखंड के बागेश्वर और कोटद्वार समेत कई इलाकों में भारी बारिश जारी है।

    उत्तराखंड में आज भारी बारिश के रेड अलर्ट और ऑरेंज अलर्ट के बीच राज्य के 9 जिलों में छुट्टी का आदेश जारी किया गया है। राजधानी देहरादून के अलावा नैनीताल, टिहरी, चमोली, रुद्रप्रयाग, चंपावत, पौड़ी, अल्मोड़ा और बागेश्वर जिलों में आज स्कूलों की छुट्टी रहेगी। आदेश के मुताबिक, कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी शैक्षणिक संस्थानों और आंगनबाड़ी केंद्रों में भी छुट्टी का ऐलान किया गया है। विनाशकारी आपदा को लेकर CM पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि आपदा प्रभावित इलाके में फोन, इंटरनेट और टावरों को खासा नुकसान पहुंचा है। इस बीच PAC और IRB की स्पेशल डिजास्टर रिलीफ यूनिट की तैनाती की गई है।

    उत्तरकाशी में राहत और बचाव कार्य तेज करने के लिए 40वीं बटालियन पीएसी की विशेष आपदा राहत इकाई (E कंपनी) और देहरादून की आईआरबी-II, की C कंपनी, कुल 140 कर्मियों के साथ भेजी गई है। लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष श्रीवास्तव के मुताबिक धराली आपदा के बाद 14 राजरिफ के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल हर्षवर्धन खुद राहत और बचाव कार्यों का नेतृत्व कर रहे हैं। उनकी टीम के 150 जवान इस कठिन मुहिम में डटे हुए हैं। हालांकि यूनिट का बेस भी प्रभावित हुआ है और 11 जवान लापता हैं। फिर भी टीम पूरे हौसले और संकल्प के साथ काम कर रही है। उन्होंने बताया कि अब तक 20 लोगों को सुरक्षित बचाया जा चुका है।

  • आज का राशिफल 6 अगस्त, 2025

    आज का राशिफल 6 अगस्त, 2025

    आज का दिन मेष राशि वालों के लिए बेहद शुभ साबित होगा। आर्थिक स्थिति सुधरेगी और बिजनेस में तगड़ा मुनाफा होगा तो वहीं वृषभ राशि वालों के लिए भी आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगें, जो आपको तरक्की के रास्ते पर लेकर जायेंगें। मिथुन राशि की बात करें तो इस राशि वालों के लिए भी बुध प्रदोष व्रत का दिन शुभ साबित होगाष अब जानते हैं आज का राशिफल विस्तार से यहां।

    मेष राशि:वालों आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। आज आपको कारोबार में डबल मुनाफा होगा, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा| आज आप काम करने के तरीको में बदलाव करेंगें जो आपके लिए फायेदेमंद साबित होंगें| इस राशि के छात्र हायर एजुकेशन के लिए विदेश जाने की तैयारी कर सकते हैं| आज अगर आप किसी नये बिजनेस की शुरूआत करने की सोच रहें है तो माता-पिता के साथ विचार विमर्श अवश्य कर लें। आज आप किसी काम में अपने दोस्त से सलाह लें सकते हैं|


    वृष राशि:
    वालों आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा। आज आपको रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगें, जो आपको तरक्की के रास्ते पर लेकर जायेंगें| आज आप अपनी कार्यकुशलता के दम पर किसी कार्य को पूरा करने में सफल रहेंगें। आज आप कुछ समय अपने रुचिपूर्ण कार्यों में भी व्यतीत करें, जिससे आपको आत्मिक और मानसिक खुशी मिलेगी। आज अगर आप जमीन लेने का प्लान बना रहे हैं तो अच्छे से जांच पड़ताल अवश्य कर लें। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन संतोषजनक रहेगा, टीचर किसी विषय को बहुत अच्छे से समझायेंगें |


    मिथुन राशि:
    वालों आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है| आज आपको मेहनत का फल जरूर मिलेगा, जिससे आपके मन में प्रसन्नता आएगी। आज आपको परिवार की तरफ से बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी जिसे आप बखूबी पूरा करेंगे। आज का समय आपको लाभ दिलायेगा, लेकिन इसका सदुपयोग करना आपकी योग्यता पर भी निर्भर करता है। आज आप घर के पेंडिंग कार्यों को करने में सफल रहेंगें| आज विद्यार्थियों और युवाओं को किसी खास प्रोजेक्ट में उचित सफलता मिलने की संभावना है। आज आप जीवनसाथी के साथ बाहर डिनर करने जायेंगें , जिससे आपके रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी|

    कर्क राशि:वालों आज का दिन आपके लिए ठीक – ठाक रहेगा । आज प्राइवेट ऑफिस में कार्यरत व्यक्तियों का प्रोजेक्ट पूरा होगा, जिससे बॉस आपसे खुश होंगें| आज आप दिन भर कई तरह के कामों में व्यस्त रहेंगे, जिससे आपको थकान हो सकती है| आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा, जिससे आप खुद को उर्जावान महसूस करेंगें| इस राशि के इंजीनियर्स के लिए आज का दिन फायदा देने वाला है, आज आपको नई जानकारियां भी मिल सकती हैं। आज आप अपने करियर को लेकर किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह ले सकते हैं|

    सिंह राशि:आज का दिन आपके लिए मिला – जुला रहेगा। आज आप सबसे पहले उन कार्यों को करें , जो काफ़ी टाइम से पेंडिंग पड़े हैं| आज आपको खुशखबरी मिलने से मन प्रसन्न रहेगा और आप अपने अंदर नया जोश और ऊर्जा महसूस करेंगे। आज आप अपने घर में पाजिटिविटी बनायें रखने के लिए घर की व्यवस्था को सुधारेंगें। आज छात्रों की पढाई से सम्बंधित समस्या दूर होगी, जिससे आप मन लगाकर पढाई करेंगें| आज आपके दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी और आप बच्चों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं |

    कन्या राशि:वालों आज आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहेगा| आज आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं, जिसमें आपको दुगुना लाभ होगा| आज आपको रोजगार में पदोन्नती के अवसर प्राप्त होंगें, जिससे समाज में आपका रुतबा बढेगा। आज जीवनसाथी तथा परिवारजनों का सहयोग आपकी कार्य क्षमता को और अधिक बेहतर बनाएगा। आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा, जिससे आप अपने काम को दुगुनी रफ़्तार से करने का प्रयास करेंगें| आज आप शाम को दोस्तों के साथ बाहर घूमने जायेंगें, जिससे आपका माइंड फ्रेश होगा|

    तुला राशि:वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज आपको बिजनेस में अच्छा धन लाभ होगा और आपका रुका हुआ पैसा भी वापस मिलेगा। आज आपका रुझान धार्मिक और आध्यात्मिक क्षेत्र में बढ़ेगा। आज आप नेगेटिव व्यक्तियों से दूर रहें और अपने मनोबल को मजबूत करें| आज आपको कम्पनी की तरफ से विदेश यात्रा पर जाना पड़ सकता है, यात्रा लाभदायक रहेगी। इस राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन अच्छा है, आज कम्पनी की तरफ से आपको जॉब ऑफर मिल सकता है|

    वृश्चिक राशि:वालों आज आपका दिन आपके लिए नई खुशियाँ लेकर आया है| यदि आज आप कोई शॉप ओपन करना या शिफ्ट करना चाहते है, तो उससे जुडी सारी जानकारी पहले ही प्राप्त करलें| आज आप अपने व्यवहार में थोड़ा परिवर्तन लेकर आयें, जिससे एम्पलॉय के साथ आपके रिश्ते अच्छे रहें| आज आपको इन्वेस्टमेंट से जुडी अच्छी डील मिल सकती है, इसलिए आप सोचने में ज्यादा वक्त न लगायें अन्यथा डील आपके हाँथ से निकल सकती है| आज स्वास्थ्य के लिहाज से दिन बेहतर रहेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा |

    धनु राशि :वालों आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा| आज आपके अधिकतर काम पूरे हो जायेंगें जिससे आपको संतुष्टि मिलेगी| आज आप कोई भी नया काम शुरू करने से पहले, उससे जुडी सारी जानकारी इक्कठी करलें| आज आप खुद के फैसलों पर यकीन रखें और पूरे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें| आज आप किसी भी काम की एक्स्ट्रा जिम्मेदारी लेनें से बचें अन्यथा आपको मानसिक उलझन का सामना करना पड़ सकता है| आज आप फैमली के लिए समय निकालेंगें, जिससे बच्चों के भविष्य से जुड़े कुछ अहम् फैसले भी करेंगें |

    मकर राशि :वालों आज का दिन आपके अनुकूल बना रहेगा। आज आप पार्टनरशिप में किसी बिजनेस की शुरुआत को लेकर विचार – विमर्श कर सकते हैं, जिससे आने वाले समय में आपको मेहनत के मुताबिक सफलता मिल सके| इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा रहेगा, पढाई से रिलेटिड आ रही किसी प्रकार की समस्या से आपको मुक्ति मिलेगी। आज आप जीवनसाथी के साथ मिलकर अपने परिवार को खुश रखने का प्रयास करेंगें, जिसमें आप सफल होंगें| इस राशि के व्यापारी वर्ग को आज अचानक से बड़ा लाभ हो सकता है।

    कुम्भ राशि :वालों आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज व्यापारिक दृष्टि से आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा, भौतिक सुख – सुविधाओं की बढ़ोत्तरी होगी| आज आप अनुभवी व्यक्तियों के मार्गदर्शन में अपने आसपास की परिस्थितियों में थोड़ा बदलाव महसूस करेंगे। इस बदलाव का आपकी पारिवारिक व्यवस्था पर अच्छा असर पड़ेगा। इस राशि के कला के क्षेत्र से जुड़े व्यक्तियों को आज बेहतरीन मौका मिलेगा, जिससे आप अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर पायेंगें| आज आपका स्वास्थ्य एकदम ठीक रहेगा और आप अपनी पूरी उर्जा का उपयोग करेंगें |

    मीन राशि:वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आपको नौकरी में उन्नति प्राप्त करने के अवसर मिलेंगें| आज आपकी नए व्यक्तियों से मुलाकात होगी और आपके रुके हुए काम पूरे होने से संतुष्टि मिलेगी। आज आप जीवनसाथी के साथ शॉपिंग करने जायेंगें, बेहतर होगा अगर आप सामान की लिस्ट बना लें| आज अचानक आपके घर में मेहमान का आगमन हो सकता है, जिससे चहल – पहल बनी रहेगी| आज आप अपनी भावनाओं के ऊपर कण्ट्रोल करें और भावनाओं में बहकर कोई भी निर्णय न लें|

  • Jalandhar News: इस इलाके में चली गोलियां, युवक घायल, देखें Live

    Jalandhar News: इस इलाके में चली गोलियां, युवक घायल, देखें Live

    जालंधर (ens): महानगर में क्राइम की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही है। थाना 8 के अंतर्गत आते सोढल इलाके में गोलियां चलने की वारदात में एक युवक घायल हो गया है। जिसकी पहचान राहुल के तौर पर हुई है। अभी उसका इलाज शहर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।

    राहुल पर हमला किस कारण हुआ इसकी वजह अभी सामने नहीं आई है। वहीं इलाके में गोलियां चलने से मोहल्ला वासियों में दहशत फैल गई है। हाल ही में वेस्ट हलके में तीसरा मर्डर हुआ है। जिसके बाद नार्थ हलके में गोलियां चलने की वारदातें शुरू हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

  • Punjab News: मोटरसाइकिल पर सवार हमलावर ने चलाई गोली, 1 घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: मोटरसाइकिल पर सवार हमलावर ने चलाई गोली, 1 घायल, देखें वीडियो

    अमृतसर: शहर के तारा वाला पुल से पहले मुख्य सड़क पर गोली चलाने का मामला सामने आया है। इस हमले मे झबाल का रहने वाला युवक अरमान सूद गोली लगने से घायल हो गया, जिसे तुरंत नजदीकी अस्पताल में दाखिल कराया गया। हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं और पुलिस को भी मिलने की अनुमति नहीं दी गई।

    जानकारी देते हुए एसीपी प्रवेश चोपड़ा ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि तारा वाला पुल के पास युवक अरमान सूद पर किसी ने गोली चला दी है । जिस कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच कर रही है।

    उन्होंने बताया कि अरमान निजी काम से अमृतसर आया था जब यह घटना हुई। गोली चलाने वाला हमलावर मोटरसाइकिल पर था और घटना के बाद मौके से फरार हो गया। हालांकि प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हमलावर एक ही व्यक्ति था, लेकिन पुलिस पूरी जांच कर रही है।

    पुलिस अधिकारी के अनुसार फिलहाल लूटपाट का कोई सुराग नहीं मिला है, लेकिन रंजिश या अन्य कारणों की जांच की जा रही है। हमलावर की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए इलाके के सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि जल्द ही सच सामने लाने के लिए टीमों का गठन किया गया है।

  • Punjab News: ज़मीनी विवाद में भाई ने की भाई की हत्या, बेटा घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: ज़मीनी विवाद में भाई ने की भाई की हत्या, बेटा घायल, देखें वीडियो

    बठिंडा: तलवंडी साबो में ज़मीन के बंटवारे को लेकर चल रहे पारिवारिक झगड़े ने खूनी रूप ले लिया। छोटे भाई ने बड़े भाई की ईंटों से हमला कर हत्या कर दी, जबकि मृतक का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान 65 वर्षीय गुरमीत सिंह के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, गुरमीत सिंह और उनके भाई के बीच लंबे समय से ज़मीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था।

    शनिवार को विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने गुस्से में आकर गुरमीत सिंह और उनके बेटे पर ईंटों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में गुरमीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तत्काल तलवंडी साबो सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। डीएसपी सिटी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और उसे पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है।

  • Punjab News: 12 साल बाद Blind Murder हुआ ट्रेस, कलियुगी माँ ने रची थी साजिश, देखें वीडियो

    Punjab News: 12 साल बाद Blind Murder हुआ ट्रेस, कलियुगी माँ ने रची थी साजिश, देखें वीडियो

    बटाला: पंजाब पुलिस ने करीब 12 साल पुराने अंधे कत्ल का सनसनीखेज खुलासा करते हुए एक माँ और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है, जिन्होंने मिलकर 13 वर्षीय बेटे की बेरहमी से हत्या कर शव को अपने ही घर के कमरे में दफना दिया था। इस मामले का खुलासा तब हुआ जब पुलिस को गुप्त सूचना मिली और उन्होंने मामले की दोबारा जांच शुरू की। पुलिस जांच में सामने आया कि महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर इस निर्मम हत्याकांड को अंजाम दिया था।

    पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उसी स्थान पर ले जाकर पूछताछ की जहाँ उन्होंने 12 साल पहले बेटे की हत्या कर शव को जमीन में दफनाया था। डीएसपी हरीश बेल ने बताया कि यह एक बेहद पेचीदा और अंधा कत्ल था, लेकिन हमारी टीम की मेहनत और तकनीकी सहायता से अब यह मामला सुलझ चुका है। पुलिस अब दफनाए गए शव को जमीन से निकालने की प्रक्रिया में जुटी है, जिससे आगे की फॉरेंसिक जांच में सहायता मिल सके।

  • Punjab News: चोरी करने आया चोर, मोहल्ला निवासियों के चढ़ा हत्थे, देखें वीडियो

    Punjab News: चोरी करने आया चोर, मोहल्ला निवासियों के चढ़ा हत्थे, देखें वीडियो

    मोगा: ग्रीन फील्ड कॉलोनी में चोरी करने आया चोर लोगों के हत्थे चढ़ गया। लोगों ने चोर उस समय पकड़ लिया गया जब वह दिनदहाड़े एक कोठी में चोरी की नीयत से घुसा। मोहल्ला निवासियों ने सतर्कता दिखाते हुए आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया और उसकी जमकर छित्तर परेड की, जिसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को पकड़ थाने में ले गई।

    मकान मालिक ने बताया कि इसी घर में कुछ दिन पहले भी चोरी हो चुकी थी, जिसमें करीब 9 लाख रुपये से अधिक का सामान चोरी हुआ था। लोगों को शक हुआ कि वही चोर फिर से आया है, तो मोहल्ला निवासियों ने मिलकर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में चोर ने खुद स्वीकार किया कि वह पहले हुई चोरी का भी हिस्सा था और इस बार वह घर से एलईडी चोरी करने के इरादे से आया था। उसने यह भी कबूला कि वह चुराया हुआ सामान कबाड़ी वालों को बेचता है।

    पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और उसके बाकी साथियों की तलाश की जा रही है। मोहल्ला निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे शातिर चोरों पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि क्षेत्र में बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

  • Punjab News: सिनेमाघर में बड़ा हंगामा, फिल्म के दौरान तकनीकी खराबी से भड़के दर्शक, वीडियो वायरल

    Punjab News: सिनेमाघर में बड़ा हंगामा, फिल्म के दौरान तकनीकी खराबी से भड़के दर्शक, वीडियो वायरल

    लुधियाना – शहर के एक निजी सिनेमाघर में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब फिल्म के दौरान तकनीकी खराबी आ गई। खराबी के चलते शो बीच में रुक गया, जिससे दर्शकों में नाराजगी फैल गई। इसी दौरान कुछ शरारती तत्वों ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की और सिनेमाघर में हंगामा कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार जैसे ही फिल्म रुकी, कुछ लोग खड़े होकर नारेबाज़ी करने लगे और सीटों पर लात-घूंसे बरसाने शुरू कर दिए।

    इससे अन्य दर्शकों में भी दहशत फैल गई। सिनेमाघर में मौजूद स्टाफ ने स्थिति को संभालने की कोशिश की, लेकिन शरारती तत्वों की हरकतों से माहौल तनावपूर्ण हो गया। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोगों को तोड़फोड़ करते और हंगामा मचाते हुए देखा जा सकता है। सिनेमाघर के मालिक ने इस संबंध में स्थानीय पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई है।