Blog

  • Punjab News: थाने में युवक को थर्ड डिग्री मामले में इंस्पेक्टर और ASI सस्पेंड

    Punjab News: थाने में युवक को थर्ड डिग्री मामले में इंस्पेक्टर और ASI सस्पेंड

    पटियालाः जिले में 2 युवकों के साथ मारपीट और थर्ड डिग्री टॉर्चर करने का मामला गरमा गया है। वहीं इस मामले में पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश पर इंस्पेक्टर यशपाल शर्मा और एएसआई बलबीर सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है। दोनों के खिलाफ थाना घग्गा में केस दर्ज किया गया है। दरअसल, 26 जून को हुई घटना की शिकायत घग्गा की वार्ड नंबर 6 की रहने वाली वरिंदर कौर ने की थी।

    Read In Punjab: ਪਟਿਆਲਾ ਥਰਡ ਡਿੱਗਰੀ ਟਾਰਚਰ ਮਾਮਲਾ : ਇੰਸਪੈਕਟਰ ਅਤੇ ਏ.ਐਸ.ਆਈ. ਮੁਅੱਤਲ, ਗ੍ਰਿਫਤਾਰੀ ਲਈ ਛਾਪੇਮਾਰੀ ਜਾਰੀ

    उसने बताया कि हरप्रीत सिंह और गुरप्रीत सिंह ने उसके साथ मारपीट की थी। इस मामले में पुलिस ने 10 जुलाई को मुकदमा दर्ज किया था। अब पुलिस टॉर्चर करने वाले अफसरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। वरिंदर कौर ने आरोप लगाया था कि उसकी जमीन जोतने को लेकर उक्त दोनों युवक उसे रोकते हैं और मारपीट की। केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने हरप्रीत सिंह को पकड़ा था।

    हरप्रीत सिंह ने पुलिस पर आरोप लगाया था कि उसे थाने में थर्ड डिग्री दी गई है और करंट भी लगाया गया। हरप्रीत सिंह के मेडिकल करवाने के दौरान मारपीट की रिपोर्ट बनी थी, जिसके बाद हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई थी। हाईकोर्ट के निर्देशों के बाद तत्कालीन एसआई यशपाल शर्मा और एएसआई बलवीर सिंह के खिलाफ केस दर्ज करने के निर्देश दिए गए। इसके बाद एसएसपी ने दोनों के खिलाफ कार्रवाई की।

     

  • इस मामले में Rahul Gandhi को बड़ी राहत, मिली जमानत

    इस मामले में Rahul Gandhi को बड़ी राहत, मिली जमानत

    नई दिल्लीः बीजेपी नेताओं पर कॉमेंट के चलते मानहानि का केस झेल रहे नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को जमानत मिल गई है। झारखंड के चाईबासा की एमपी एमएलए विशेष कोर्ट ने बुधवार को सशरीर पेशी के बाद जमानत दी है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी चाईबासा के MP-MLA कोर्ट पहुंचे। अदालत में वे लगभग 20 मिनट रहे। सुप्रियो तिग्गा की बेंच में सुनवाई हुई। जहां अदालत में उनसे पूछा गया कि क्या आपने गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक बयान दिया है। जहां उन्होंने कहा कि मैंने ऐसा कोई बयान नहीं दिया। अदालत ने बयान लेने के बाद राहुल गांधी को जमानत ने दी। अब इस याचिका पर गवाही चलेगी।

    आपत्तिजनक मामले में भाजपा नेता प्रताप कटियार की ओर से याचिका दायर की गई है। याचिकाकर्ता के वकील ने कहा कि अब इस मामले में गवाही की प्रक्रिया चलेगी। अदालत में की कार्यवाही पूरी होने के बाद राहुल गांधी सीधा टाटा कॉलेज मैदान पहुंचे और दिल्ली के लिए उड़ान भरी। यह मामला वर्ष 2018 का है, जब राहुल गांधी ने चाईबासा में एक चुनावी रैली के दौरान भाजपा नेताओं के खिलाफ कथित रूप से अपमानजनक टिप्पणी की थी। इसके बाद उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया गया था।

  • Picnic मनाने गए 2 युवक पानी के तेज बहाव से Dam में डूबे, देखें वीडियो

    Picnic मनाने गए 2 युवक पानी के तेज बहाव से Dam में डूबे, देखें वीडियो

    झांसीः सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के पहुज डैम में नहाने गए 2 दोस्त पानी के तेज बहाव में डूब गए। इस घटना में दोनों की मौत हो गई। दरअसल, युवक पिकनिक मनाने के लिए गए थे। इसी दौरान वह डैम में नहाने के दौरान बहाव में फंस गए। एक दोस्त का पैर फिसला और बहाव में फंस गया, तब दूसरा दोस्त उसे बचाने के लिए अपनी जान की परवाह न करते हुए उसके पास पहुंचा। दोनों ने एक-दूसरे का हाथ कसकर पकड़ लिया। फिर दोनों ने बचने की बहुत कोशिशें कीं। अंत में पानी के तेज बहाव में दोनों बह गए। इस घटना के दौरान उनके साथ ही तीन युवक और भी थे, जो शाबान को बचाने कूदे और शाबान को पकड़ने की कोशिश की। एक बार तो शाबान उनके हाथ आया, लेकिन चंद सेकेंड में ही आंखों से ओझल हो गया। बासित ने शाबान को बचाने की कोशिश में गहरे पानी में गोता लगाया, लेकिन शाबान का कुछ पता नहीं चला। इसी बीच शाबान बहाव में बहता हुआ एक बार फिर दिखाई दिया, जिसे पकड़ने की कोशिश में बासित ने भंवर की तरफ बढ़ना शुरू कर दिया, वह शाबान के पास पहुंचा, लेकिन उसकी लाख कोशिशों के बाद भी शाबान बहता चला गया। वहीं, बासित भी भंवर में फंसकर डूब गया। यह देख अन्य लोगों ने शोर मचाया, लेकिन किसी की हिम्मत नहीं हुई कि वह पानी में उतर पाता। इस घटना का वीडियो वहां किसी व्यक्ति ने बना लिया था। जिसमें दोनों दोस्त पानी में डूबते हुए साफ दिखाई दे रहे हैं। चाचा ने बताया कि शाबान के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है और वह यतीम था। दूसरे डूबे दोस्त बासित की शादी हो चुकी है और उसके दो छोटे बच्चे हैं। सीपरी बाजार थाना प्रभारी आनंद सिंह ने बताया कि डैम में नहा रहे दो लोगों के डूबने की सूचना मिली और वह तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि पूछताछ में जानकारी हुई कि दोनों ही एक-दूसरे के बहुत अच्छे दोस्त थे। एक दोस्त को बचाने के चक्कर में दूसरा दोस्त बासित भी पानी डूब गया और दोनों के शवों को बरामद किया गया है। उन्होंने बताया दोनों के परिजनों ने पोस्टमार्टम करवाने से मना कर दिया. दोनों के शवों को परिजनों की सौंप दिया है।
  • ट्रक से टक्कर के बाद पलटी बस, एक की मौत, कई घायल, देखें वीडियो

    ट्रक से टक्कर के बाद पलटी बस, एक की मौत, कई घायल, देखें वीडियो

    उधमपुरः जम्मू कश्मीर राष्ट्रीय राजमार्ग पर उधमपुर के पास ट्रक और बस की टक्कर हो गई। मिली जानकारी के अनुसार खेरी इलाके में बस बेकाबू होकर सामने से आ रहे सिमेंट मिक्सर वाहन से टकरा गई। इस दुर्घटना में बस में सवार एक महिला यात्री की मौत हो गई जबकि 9 अन्य लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने बचाव और राहत कार्य शुरु किया।

    घटना में घायल हुए लोगों को अस्पताल पहुंचाया। उधमपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने इस घटना की पुष्टी करते हुए बताया है कि दुर्घटना में मारी गई महिला यात्री की पहचान अभी नहीं हो पाई है। मिली जानकारी के अनुसार, एक मिनी बस जो चिनैनी से उधमपुर की ओर आ रही थी, खेरी क्षेत्र में चालक के नियंत्रण से बाहर हो गई और सामने से आ रहे एक सीमेंट मिक्सर वाहन से जा टकराई।

    टक्कर इतनी जोरदार थी कि मिनी बस सड़क पर ही पलट गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) उधमपुर संदीप भट ने बताया कि हादसे में एक महिला की जान चली गई है, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। मृतका की अभी तक औपचारिक पहचान नहीं हो पाई है, लेकिन आशंका जताई जा रही है कि वह चिनैनी के टांडार गांव की रहने वाली थी। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।

  • Donald Trump पर भड़के ब्राजील के राष्ट्रपति, बोले – ‘मैं उन्हें कॉल नहीं करुंगा’

    Donald Trump पर भड़के ब्राजील के राष्ट्रपति, बोले – ‘मैं उन्हें कॉल नहीं करुंगा’

    नई दिल्ली: ब्राजील के राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा ने अमेरिकी राष्ट्रपति के खिलाफ कुछ ऐसे शब्द बोले हैं शायद वो सुन ही ना पाएं। लूला दा सिल्वा ने कहा है कि टैरिफ के मुद्दे को सुलझाने के लिए ट्रंप से बात करने में उनको कोई भी दिलचस्पी नहीं है। इसकी जगह वो भारत के पीएम मोदी को जरुर कॉल कर लेंगे। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग को कॉल कर लेंगे पर वो ट्रंप को कॉल नहीं करेंगे।

    ब्राजील पर लगाया ट्रंप ने 50% टैरिफ

    गौरतलब है कि डोनाल्ड ट्रंप ने ब्राजील पर 50% टैरिफ लगाया है। लूला दा सिल्वा ने ट्रंप के इस कदम को दोनों देशों के रिश्तों का सबसे अफसोस नाक दिन बताया है। इसके अलावा ट्रंप के टैरिफ वॉर को ब्राजील की संप्रभुता और न्यायालय की स्वतंत्रता पर भी हमला बताया है। दरअसल ब्राजील पर ट्रंप के टैरिफ न सिर्फ व्यावसायिक प्रभुत्व की लड़ाई है बल्कि ट्रंप ब्राजील की न्याय व्यवस्था में भी दखल दे रहे हैं। ट्रंप ने यह भी कहा है कि लूला दा सिल्वा ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति जायर बोलसोनारो के खिलाफ न्यायपालिका के जरिए अभियान छेड़े हुए हैं। 2022 में राष्ट्रपति चुनाव हार जाने के बाद बोलसोनारो पर तख्ता पलट का आरोप भी लगा है और उन पर मुकदमा चल रहा है। ब्राजील पर 50 फीसदी टैरिफ लगाने के बाद ट्रंप ने कहा था कि ब्राजील का नेतृत्व इस मुद्दे पर बात करने के लिए उन्हें कभी भी कॉल कर सकता है। ट्रंप ने कहा था कि वे ब्राजील के लोगों को पसंद करते हैं लेकिन जो लोग ब्राजील को चला रहे हैं वो गलत कर रहे हैं। वामपंथी विचारधारा से प्रभावित ब्राजील के राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा ने ट्रंप के इस ऑफर को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि ट्रंप को कॉल करने की जगह रियो डी जेनरो अपने हितों की रक्षा के लिए विश्व व्यापार संगठन सहित सभी उपलब्ध संसाधनों और प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करना। उन्होंने कहा कि 2025 में हम अपने हितों की रक्षा के लिए विश्व व्यापार संगठन से शुरु करते हैं। सभी संभव उपायों का सहारा लेंगे। वास्तव में सरकार संयुक्त राज्य अमेरिका में सरकार बदलने से पहले ही विदेशी व्यापार को मजबूत करने और घरेलू कंपनियों के लिए नए अवसर पैदा करने के लिए कार्रवाई कर रही थी।

    टैरिफ पर बात करने के लिए नहीं करेंगे ट्रंप को कॉल

    राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा ने कहा कि वे टैरिफ पर बात करने के लिए ट्रंप को कॉल नहीं करेंगे क्योंकि वो बात नहीं करना चाहते हैं। राष्ट्रपति ने आगे कहा कि – ‘मैं ट्रंप को कॉल नहीं करुंगा क्योंकि वे बात ही नहीं करना चाहते हैं मैं शी जिनपिंग को कॉल करुंगा मैं पीएम मोदी को कॉल करुंगा मैं पुतिन को इस समय कॉल नहीं करुंगा क्योंकि वे अभी ट्रैवल करने की स्थिति में नहीं हैं लेकिन मैं कई राष्ट्रपतियों को कॉल करुंगा’। गौरतलब है कि भारत और चीन दोनों ही ब्रिक्स के सदस्य हैं। ट्रंप ब्रिक्स देशों से काफी चिढ़ चुके हैं और उनका आरोप है कि ये देश डॉलर को कमजोर करने के लिए काम कर रहे हैं। लूला दा सिल्वा के मुताबिक, अमेरिका के साथ तनाव बढ़ने के बाद भी वे COP 30 सम्मेलन के लिए ट्रंप को न्यौता देंगे। COP 30 संयुक्त राष्ट्र का जलवायु सम्मेलन है जो इस साल ब्राजील के बेलम शहर में नवंबर में आयोजित होने वाला है। लूला दा सिल्वा ने कहा कि – ‘मैं ट्रंप को कॉल नहीं करुंगा क्योंकि वह बात नहीं करना चाहते लेकिन आप निश्चित रहें मैं उन्हें COP30 में आमंत्रित करने के लिए फोन करुंगा और जलवायु मुद्दे पर उनकी राय भी जानूंगा मैं उनको फोन करने की कृपा करुंगा’।

    अमेरिका और ब्राजील में खराब हुए रिश्ते

    अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ब्राजील पर स्वतंत्र चुनावों और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को कुचलने का आरोप लगाते हुए ब्राजील से आने वाले सारे उत्पादों पर 50% टैरिफ लगाने के लिए कह दिया है। ट्रंप ने अमेरिकी कंपनियों के साथ भेदभाव का भी आरोप लगाया है। उनकी यह प्रतिक्रिया खास तौर पर ब्राजील की सुप्रीम कोर्ट के द्वारा पूर्व राष्ट्रपति बोल्सोनारो पर मुकदमे और अमेरिकी सोशल मीडिया कंपनियों पर कड़े नियम थोपने को लेकर आई है। लूला दा सिल्वा ने अमेरिकी राष्ट्रपति के आरोपों को खारिज करते हुए दो टूक कहा है कि ब्राजील संप्रभु देश है और वह भी जवाबी कार्रवाई के लिए तैयार ही है। लूला ने ट्रंप की नीतियों को ब्लैकमेल बता दिया है और कहा कि यदि अमेरिका ब्राजील पर टैरिफ लगाता है तो ब्राजील भी जवाबी शुल्क लगाने से पीछे नहीं हटेगा।  
  • Punjab News: अकाल तख्त साहिब के समक्ष पेश हुए मंत्री हरजोत बैंस ने मानी गलती, मिली ये सजा, देखें वीडियो

    Punjab News: अकाल तख्त साहिब के समक्ष पेश हुए मंत्री हरजोत बैंस ने मानी गलती, मिली ये सजा, देखें वीडियो

    अमृतसरः श्रीनगर में पंजाब सरकार द्वारा आयोजित धार्मिक समारोह के दौरान गुरमति मर्यादा का उल्लंघन होने के मामले में पंजाब के कैबिनेट मंत्री और श्री आनंदपुर साहिब से विधायक हरजोत सिंह बैंस अकाल तख्त साहिब पर पेश हुए। जहां अकाल तख्त के सामने पेश हुए शिक्षा मंत्री ने गलती मानते हुए धार्मिक सजा स्वीकार की। दरअसल, श्रीनगर समारोह में मर्यादा का उल्लंघन करने वाले प्रबंधकों को अकाल तख्त द्वारा तलब कर शिक्षात्मक सजा दी गई। सिख सिद्धांतों के उल्लंघन को लेकर दुनियाभर से मिली शिकायतों के मद्देनजर, अकाल तख्त साहिब के सचिवालय द्वारा उन्हें तलब किया गया था।

    इस दौरान, जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज ने तख्त की फसिल से ऐतिहासिक फैसला सुनाया। उन्होंने बताया कि श्रीनगर के समारोह में गीत-संगीत और नृत्य-गान हुए, जो सिखी की मर्यादा और परंपराओं का उल्लंघन था। कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह ने पेश होकर अपनी गलती स्वीकार की और समारोह के दौरान उपस्थित रहने की पुष्टि की। उन्होंने यह भी माना कि गलत कार्य होने के बावजूद उन्होंने विरोध नहीं किया। जत्थेदार ने उन्हें धार्मिक रूप से 3 अहंकार निवारक सजाएं दीं। हरजोत सिंह बैंस अब गुरुद्वारा गुरु के महल तक नंगे पैर पैदल जाएंगे और पूरे रास्ते की सफाई एवं सुधार करवाएंगे। उन्हें दिल्ली में गुरुद्वारा शीशगंज साहिब, बाबा बकाला साहिब और श्री आनंदपुर साहिब भी जाना होगा।

    आनंदपुर साहिब में वे 2 दिन तक जोड़े झाड़ने की सेवा करेंगे और उसके बाद 1100 रुपये की देग करवा कर खिमा याचना की अरदास करेंगे। इसी मामले में, जम्मू में हुए एक अन्य विवादित समारोह को लेकर भी तख्त ने सख्त रुख अपनाया। इस समारोह में व्यक्ति दर्शन सिंह को बुलाया गया था। समारोह करवाने वाले प्रबंधक रंजीत सिंह, इकबाल सिंह और सोमनाथ सिंह को भी अकाल तख्त द्वारा तलब किया गया। उन्होंने अपनी गलती मानते हुए माफी मांगी। इन तीनों को 11 दिन तक नजदीकी गुरुद्वारों में जोड़े झाड़ना, बर्तन धोना और नितनेम करने की सेवा करने के आदेश दिए गए। यह सेवा पूरी करने के बाद उन्हें अकाल तख्त साहिब पर खिमा याचना की अरदास करनी होगी। इस अवसर पर पांच सिंघ साहिबान की एकजुटता में फैसला लिया गया कि भविष्य में धार्मिक समारोह केवल सिख संस्थाओं के सहयोग से ही कराए जाएंगे। जैसे बिहार सरकार ने गुरु गोबिंद सिंह जी के 350 साल के प्रकाश पर्व पर SGPC के सहयोग से समारोह कराए थे, उसी तरह पंजाब सरकार को भी इन धार्मिक कार्यक्रमों के लिए SGPC और अन्य सिख संस्थाओं का सहयोग लेना चाहिए।

  • बीच सड़क भिड़े सांड, कई वाहनों को पहुंचा नुक्सान, देखें वीडियो

    बीच सड़क भिड़े सांड, कई वाहनों को पहुंचा नुक्सान, देखें वीडियो

    कोरबाः घंटाघर मेन रोड जंग का अखाड़ा बन गई। जहां दो सांड आपस में भिड़ गए। जिसका वीडियो सामने आया है। पहले दोनों सांड खड़े थे, फिर अचानक भिड़ने लगे। देखते ही देखते दोनों सांडों ने विकराल रूप ले लिया। इस घटना से सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई, यातायात प्रभावित हुआ। कई बाइक सवार जान जोखिम में डालकर निकल रहे थे। लड़ते समय दोनों सांड सड़क किनारे खड़े कई वाहनों से टकरा गए। वाहन एक के बाद एक गिरते नजर आए। स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों ने उन्हें भगाने की कोशिश की, लेकिन वे लड़ते रहे।

    मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि घंटाघर और आसपास के इलाकों में अक्सर सड़क पर मवेशियों का जमावड़ा देखा जाता है। इससे कई बार सड़क हादसे हो चुके हैं। सांड लड़ते हुए सड़क पर देखते हैं तो कभी भी कोई बड़ी घटना घट सकती है। लोगों ने बताया कि हॉट बाजार और सड़क किनारे सार्वजनिक जगहों पर अक्सर मवेशियों का जमावड़ा रहता है। लोग कई बार इसके शिकार हो चुके हैं। मुड़ापार क्षेत्र में बाजार में सांड के हमले से एक बुजुर्ग महिला की मौत भी हो चुकी है।

  • Punjab News: Medical Store मालिक पर जानलेवा हमला, बचाव करने आया भाई भी जख्मी, देखें वीडियो

    Punjab News: Medical Store मालिक पर जानलेवा हमला, बचाव करने आया भाई भी जख्मी, देखें वीडियो

    अमृतसरः फतेहगढ़ चूड़ियां रोड स्थित बाबा दीप सिंह कॉलोनी में सतगुरु मेडिकल स्टोर के मालिक अरुणदीप और उनके भाई पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। यह हमला अज्ञात हमलावरों की ओर से किया गया है। हमलावरों के पास दातर सहित कई तेजधार हथियार थे। जानकारी अनुसार हमलावर मुंह बांध दुकान में घुसे और अरुणदीप पर हमला कर दिया। मौके पर भाई ने बीच बचाव करने की कोशिश की तो हमलावरों ने उस पर हमला कर दिया। जिससे दोनों भाई गंभीर जख्मी हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। दूसरी तरफ परिवार वालों ने आरोप लगाया कि उन्होंने घटना के बाद 112 नंबर पर पुलिस को सूचित किया, लेकिन इसके बावजूद पुलिस ने मौके पर कोई कार्रवाई नहीं की। हालांकि, पुलिस अधिकारी ने कहा कि शिकायत मिलने पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। इलाके के सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है और जल्द ही हमलावरों को पकड़ लिया जाएगा। थाना सदर के पुलिस अधिकारी हरसंदीप सिंह ने बताया कि उन्होंने हमलावरों की पहचान के लिए विशेष टीम बनाई है जो इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रही है। आरोपी किसी भी हालत में बख्शे नहीं जाएंगे। आसपास के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं। पीड़ित जो भी बयान दर्ज करवाएंगे, उसके हिसाब से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
  • Jalandhar News: जमीनी विवाद को लेकर देवर ने युवकों को बुलाकर महिला और बच्चों पर किया हमला, देखें CCTV

    Jalandhar News: जमीनी विवाद को लेकर देवर ने युवकों को बुलाकर महिला और बच्चों पर किया हमला, देखें CCTV

    जालंधर, ENS: महानगर में लड़ाई की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही। वहीं जमीनी विवाद को लेकर नकोदर के सिविल अस्पताल रोड पर स्थित घर में दो पक्षों में विवाद हो गया। जहां घर में मौजूद एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया। मामले की जानकारी देते हुए मनवीर ने बताया कि उसकी दीदी का सांझा घर है। जहां देवर अजय भल्ला ने कुछ साथियों को बुलाकर पीड़ित की दीदी और भांजा-भांजी पर हमला कर दिया। इस घटना में मां, बेटा और बेटी घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया। घायल की पहचान वंदना भल्ला, सरांक्ष भल्ला और बच्ची घायल हुई है। पीड़ित ने अनुसार आज सुबह 7 बजे अजय ने घटना को अंजाम दिया। घटना की शिकायत पीड़ित परिवार द्वारा पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि कुछ युवक घर में आते है और महिला को पकड़ लेते है। इस दौरान महिला को बचाने के लिए बच्चे आते है तो युवकों द्वारा उन्हें भी काबू करके पीटा जाता है। सीसीटीवी में महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर आस-पड़ोस के लोग बाहर आ जाते है और बीच-बचाव करते है।
  • खेत से लौट रही युवती पर हमला, युवक ने चाकू से गर्दन, पेट पर किए कई वार

    खेत से लौट रही युवती पर हमला, युवक ने चाकू से गर्दन, पेट पर किए कई वार

    वारदात को अंजाम देने के बाद खुद भी खाया जहर

    झुंझुनूंः एक युवक द्वारा युवती को चाकू मारने का मामला सामने आया है। उसने युवती के गर्दन, हाथ और पेट पर चाकू से वार किए जिससे युवती सड़क पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़ी। इस दौरान हमलावर युवक ने अपनी जेब से जहर निकालकर खा लिया। कुछ ही देर में वह भी बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। जानकारी मुताबिक, मंड्रेला थाना क्षेत्र की एक युवती अपने खेत से लौट रही थी कि एक युवक ने उस पर चाकू से हमला बोल दिया। युवक ने बेरहमी से उस पर वार करते हुए उसकी गर्दन, हाथ और पेट को छल्ली कर दिया। ग्रामीणों ने जब युवती की चीख-पुकार सुनी तो दौड़कर मौके पर पहुंचे। तब तक युवक ने भी जेब में रखी जहरीली चीज खा ली जिससे वह भी वहीं गिर गया। गंभीर हालत में दोनों को झुंझुनूं के बीडीके हॉस्पिटल पहुंचाया गया। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक तौर पर मामला प्रेम प्रसंग का है। हालांकि दोनों के बयानों के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। मंड्रेला थानाधिकारी सुरेश रोनल ने बताया कि 24 साल की युवती खेत में काम कर रहे अपने परिजनों को खाना देने गई थी। दोपहर करीब 1 बजे वह खेत से लौट रही थी कि उस पर घर से करीब 200 मीटर दूरी पर हमला हो गया। हमला करने वाले की पहचान प्रमोद कुमार (35) पुत्र मदनलाल के रूप में हुई है। हमले में युवती के शरीर पर चार गंभीर घाव आए हैं। गर्दन, हाथ और पेट पर चाकू से गहरे घाव हुए हैं। जबकि जहर खाने से युवक भी बेहोश होकर जमीन पर गिर गया था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम को बुलाया। घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। आगे गी जांच जारी है। युवती के बयान दर्ज नहीं हो पाए हैं, उसकी हालत गंभीर है। जैसे ही वह होश में आएगी, पुलिस बयान लेकर FIR दर्ज करेगी। प्रारंभिक तौर पर हत्या के प्रयास (सेक्शन 307) और आर्म्स एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया जाएगा।