बेरहम चरवाहाः 25 से ज्यादा कुत्तों की गोली मारकर की हत्या, लोगों में रोष

Written by

in

झुंझुनूंः जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां, 25 से ज्यादा कुत्तों की हत्या कर दी गई। एक बदमाश बंदूक लेकर घूमता है और कुत्ता नजर आते ही गोली मारकर उनकी हत्या कर देता है। कुत्तों को मारने की घटना 2 और 3 अगस्त की बताई जा रही है, लेकिन घटना से जुड़ा वीडियो सामने आते ही पुलिस हरकत में आई। घटना को लेकर लोगों में आक्रोश है। उन्होंने आरोपी को कड़ी सजा देने की मांग की है।

जानकारी देते पुलिस ने बताया कि श्योचंद बावरिया पुत्र सुरजाराम बावरिया निवासी डुमरा ने कुत्तों को गोली मारी थी। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की जांच जारी है और जल्द ही आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।

वहीं पूर्व सरपंच सरोज झांझड़िया गांव हमीरी कलां ने एसपी से मुलाकात कर एक शिकायत की। शिकायत में दावा किया गया है कि आरोपी श्योचंद ने पिछले कुछ दिनों में 25 कुत्तों को बेरहमी से मार डाला है। पूर्व सरपंच के अनुसार आरोपी का यह दावा झूठा है कि कुत्तों ने उसकी बकरियों को मार डाला था। उन्होंने बताया कि कुत्तों ने न तो किसी को नुकसान पहुंचाया था और न ही किसी की बकरियों को मारा था। उन्होंने आरोप लगाया कि श्योचंद और उसके साथी ‘बकरियां मर गई ‘ का झूठा बहाना बनाकर मुआवजे की मांग कर रहे हैं, जिससे उनकी गलत मंशा जाहिर होती है। उन्होंने आशंका जताई कि यह एक सोची-समझी साजिश का हिस्सा है, क्योंकि यही समूह 5 महीने पहले भी गांव आया था। उन्होंने आरोपियों को कड़ी सजा सुनाने की मांग की है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *