रंजिश के चलते दो गुटों में हुआ विवाद, बीच बाजार चली तलवारें

Written by

in

भोपालः मध्य प्रदेश में पुलिस प्रशासन द्वारा कानून व्यवस्था बनाए रखने के तमाम दावों के बीच राजधानी भोपाल से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां बदमाशों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि, आम लोगों का रहना और कारोबार करना तक मुश्किल होने लगा है। घटना शहर के कोलार थाना क्षेत्र के अधीन आते इलाके की है। जहां बीच बाजार सड़क पर दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष हो गया, जिससे बाजार के दुकानदारों और शहरवासियों में अब डर का माहौल है।

दोनों गुटों में एक-दूसरे पर जानलेवा हमले करते देख स्थानीय लोगों ने दनादन अपनी दुकानें बंद कीं और दुकान के अंदर रहकर जान बचाई। बताया जा रहा है कि, अचानक हुए इस घटनाक्रम से कई दुकानदार इतने डर गए थे कि, वो घंटों अपनी दुकानों से बाहर ही नहीं निकले। वहीं, जानकारी सामने आई है कि, पुरानी रंजिश के चलते कोलार क्षेत्र में सक्रीय बदमाशों के दो गुट बीती रात एक बार फिर आमने-सामने आ गए थे।

बदमाशों ने तलवार और चाकू लेकर एक दूसरे पर हमला कर दिया, जिसका हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों गुटों के बीच एक-दूसरे पर लाठियों और डंडों की बौछार साफ देखी जा सकती है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। विवाद में कई लोगों को चोटें तक आई हैं। अब इस मामले में कोलार पुलिस ने वीडियो के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *