Punjab News: Special DGP और CP ने भारी पुलिस बल के साथ इस इलाके में दी दबिश, देखें वीडियो

Written by

in

लुधियानाः पुलिस ने युद्ध नशेयां विरुद्ध अभियान के तहत तलवंडी गांव में CASO आप्रेशन चलाया। पुलिस के अनुसार, इस गांव के 26 लोग ड्रग्स बेच रहे थे। तलाशी अभियान के दौरान 3 लोगों से हेरोइन भी बरामद की गई है। 1 मार्च से अब तक 572 एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं। विशेष एडीजीपी गुरप्रीत कौर देव ने यह जानकारी दी।

स्पैशल डीजीपी गुरप्रीत कौर देव ने बताया कि लुधियाना पुलिस ने युद्ध नशेयां विरुद्ध अभियान के तहत लाधोवाल थाना अंतर्गत तलवंडी गांव में CASO आप्रेशन चलाया। पुलिस ने ड्रग तस्करी के मामले में 26 लोगों को नामजद किया है और उनके घरों पर एक बार फिर छापेमारी की गई है। इस सर्च आप्रेशन में 3 लोगों के घरों से हेरोइन बरामद की गई है। इस दौरान एडीजीपी, सीपी स्वपन शर्मा व भारी पुलिस बल मौजूद रहा।

इस बीच, स्पेशल डीजीपी गुरप्रीत कौर देव ने बताया कि लुधियाना के गांव तलवंडी में आज ऑपरेशन कासो के तहत तलाशी अभियान चलाया गया है। उन्होंने बताया कि इस तलाशी अभियान के दौरान 3 लोगों से हेरोइन बरामद की है। इस गांव के कुल 26 लोगों पर नशा तस्करी के मामले दर्ज हैं और वे जेल में हैं। उन्होंने बताया कि 1 मार्च से अब तक लुधियाना जिले में करीब 572 एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने बताया कि करीब 700 लोगों को जेल भेजा जा चुका है और करीब 14 घरों को तोड़ा जा चुका है।

उन्होंने बताया कि इस मामले को लेकर दिल्ली को प्रस्ताव भेजा गया है और करीब 3.5 करोड़ की संपत्तियां कुर्क की गई हैं, जो नशे की कमाई से बनाई गई थीं। इतना ही नहीं, उन्होंने बताया कि युवा सांझ के नाम से एक अभियान शुरू किया गया है जिसमें युवाओं को प्रेरित किया जाएगा और उन्हें इस अभियान का हिस्सा बनाया जा रहा है, जिसका डेटा गूगल पर शेयर किया जाएगा और कोई भी युवा इससे जुड़ सकता है।

उन्होंने कहा कि पंजाब में लगभग 7 लाख युवा नशे की दलदल में फंसे हुए हैं और उन्हें बाहर निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ टास्क फोर्स के पास सारा डेटा मौजूद है और तस्करों पर लगाम कसने के लिए जिलेवार सूचियां भी दी गई हैं, ताकि इस नशे की बुराई को जड़ से खत्म किया जा सके।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *