Blog

  • Punjab News: Golden Temple पहुंचे कॉकरोच जनता पार्टी संस्थापक अभिजीत, आज होगा प्रदर्शन, देखें वीडियो

    Punjab News: Golden Temple पहुंचे कॉकरोच जनता पार्टी संस्थापक अभिजीत, आज होगा प्रदर्शन, देखें वीडियो

    अमृतसरः कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) इन दिनों काफी चर्चा में है। सीजेपी का आज पंजाब में पहला प्रदर्शन किया जा रहा है। पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके गोल्डन गेट पर पहुंचे, जहां वह हरमंदिर साहिब नतमत्सक हुए। जिसके बाद वह प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे हैं। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए अभिजीत ने कहा कि यहां पर पुणे और दिल्ली से भी बड़ा शांतिमय प्रोटेस्ट होने वाला है। ऐसे में सभी लोगों से गोल्डन गेट पहुंचने की अपील की। अभिजीत ने कहा कि इस प्रदर्शन का उद्देश्य NEET और CBSE से जुड़े छात्रों की आवाज को मजबूत करना है।

    उन्होंने कहा कि यदि बड़ी संख्या में लोग एकजुट होकर अपनी बात रखें तो छात्रों को न्याय दिलाने की दिशा में सकारात्मक परिणाम सामने आ सकते हैं। पार्टी की ओर से केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग भी उठाई जाएगी। अभिजीत दीपके का कहना है कि छात्रों से जुड़े मुद्दों पर जवाबदेही तय होनी चाहिए और उनकी चिंताओं को गंभीरता से सुना जाना चाहिए। इसी उद्देश्य से यह प्रदर्शन आयोजित किया जा रहा है। गोल्डन गेट पर मंच से युवाओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो…कॉकरोच जनता पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाए। प्रदर्शन की अनुमति दीपके ने खुद ऑनलाइन माध्यम से डीसीपी लॉ एंड ऑर्डर आलम विजय से शाम 4 से 7 बजे तक ली है। सुरक्षा के लिए पुलिस बल को तैनात किया गया है।

    पुलिस ने प्रदर्शन से पहले पूरे इलाके में जांच की। वहीं कॉकरोच जनता पार्टी को लेकर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि जो भी इस पार्टी को समर्थन देगा या इसकी फंडिंग करेगा, वह देश के खिलाफ माना जाएगा। बता दें कि पार्टी की सदस्यता के लिए प्रतीकात्मक शर्त रखी गई कि सदस्य बेरोजगार, आलसी और हमेशा ऑनलाइन रहने वाला होना चाहिए। यह व्यंग्यात्मक अभियान युवाओं के बीच तेजी से लोकप्रिय हो गया। पार्टी का दावा है कि कुछ ही दिनों में उसके इंस्टाग्राम अकाउंट पर 2 करोड़ से अधिक फॉलोअर्स जुड़ गए, जो कई स्थापित राजनीतिक दलों से भी अधिक हैं। इसके बाद पार्टी ने अपना घोषणा पत्र भी जारी किया और विभिन्न मुद्दों पर अपनी आवाज बुलंद की।

     

  • IND vs AFG: टीम इंडिया ने जीता टॉस, जानें पहले कौन करेगा बल्लेबाजी, देखें प्लेइंग 11

    IND vs AFG: टीम इंडिया ने जीता टॉस, जानें पहले कौन करेगा बल्लेबाजी, देखें प्लेइंग 11

    IND vs AFG: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला धर्मशाला के स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।  बारिश के खलल की वजह से ये मुकाबला देर से शुरू हो रहा है जिसमें 25-25 ओवर्स का मैच खेला जाएगा।  पावरप्ले सिर्फ शुरुआती 5 ओवर्स का ही होगा तो वहीं एक गेंदबाज अधिकतम 5 ओवर्स की ही गेंदबाजी कर सकता है।   कप्तान शुभमन गिल ने बताया कि इस मैच में दो खिलाड़ी डेब्यू कर रहे हैं, जिनमें हर्ष दुबे और गुरनूर बराड़ शामिल हैं। इस मुकाबले में यशस्वी जायसवाल, प्रिंस यादव और कुलदीप यादव नहीं खेल रहे हैं।   दोनों टीमों की प्लेइंग-11 भारत: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, गुरनूर बराड़, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा। अफगानिस्तान: इब्राहिम जादरान, रहमानुल्लाह गुरबाज, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अजमतुल्लाह ओमरजई, इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), राशिद खान, मोहम्मद सलीम सफी, अल्लाह गजनफर, जिया उर रहमान शरीफी।      
  • Kumar Medical Store पर फायरिंग मामले में पुलिस का आया बयान, देखें वीडियो

    Kumar Medical Store पर फायरिंग मामले में पुलिस का आया बयान, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः सेक्टर 11 में मेडिकल स्टोर पर गोलियां चलने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार कुमार मेडिकल स्टोर पर गोलियां चलाकर हमलावर फरार हो गए। इस घटना में कैशियर की मौत हो गई। मृतक की पहचान 45 वर्षीय जानकीदास निवासी हिमाचल के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने कहाकि घटना को अंजाम 3 व्यक्तियों द्वारा दिया गया। उन्होंने कहा कि ढाई बजे मास्क पहने दो व्यक्ति दुकान के कर्मी जानकीदास पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। इस दौरान तीसरा आरोपी बाइक पर बाहर बैठा हुआ था। घटना को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

    पुलिस ने बताया कि दुकानदार को कोई थ्रेट कॉल नहीं आई थी। इस घटना में एक की मौत हो गई। जांच के दौरान पता चला है कि 13 के करीब फायरिंग की गई। जानकीदास कैशियर के पद पर तैनात था। घटना को लेकर आसपास लगे फुटेज खंगाले जा रहे है। वहीं जगह-जगह नाकेबंदी कर दी गई है। बता देंकि घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है, मुंह पर मास्क पहने 2 नौजवान दुकान में आते है और सीधे फायरिंग कर देते है।

    घटना के बाद लोगों में अफरा-तफरी मच जाती है। जिसमें मेडिकल स्टोर के मैनेजर और कैशियर जानकीदास गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंचे डीएसपी दलवीर पुलिस फोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए। घटना के बाद चंडीगढ़ पुलिस ने पूरे मार्केट ब्लॉक को सील कर दिया और सीसीटीवी फुटेज व प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों के आधार पर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि एक्टिवा पर आए 3 बदमाशों ने कुमार मेडिकल स्टोर को निशाना बनाते हुए कई राउंड फायर किए और मौके से फरार हो गए। लोगों के अनुसार आरोपियों के पास ऑटोमेटिक हथियार थे।

  • Punjab News: थाने के बाहर भारी हंगामा, पति-पत्नी में हुए विवाद में धक्कामुक्की, देखें वीडियो

    Punjab News: थाने के बाहर भारी हंगामा, पति-पत्नी में हुए विवाद में धक्कामुक्की, देखें वीडियो

    लुधियाना: जिले के थाना सलेम टाबरी के बाहर उस समय भारी हंगामा हो गया, जब थाने के बाहर पति-पत्नी में धक्का-मुक्की हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर हंगामा देखने को मिला। दोनों पक्षों ने की ओर से एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए गए। घरेलू विवाद के मामले में काउंसलिंग के लिए पति–पत्नी और उनके परिजनों को थाने बुलाया गया था। इस दौरान दोनों पक्ष थाने के बाहर भिड़ गए। दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस के बाद धक्का-मुक्की हो गई।

    जानकारी के मुताबिक पति–पत्नी के बीच चल रहे विवाद संबंधी पुलिस के पास शिकायत दर्ज हुई थी। जिसके बाद दोनों पक्षों को थाना सलेम टाबरी में काउंसलिंग के लिए बुलाया गया था। काउंसलिंग के दौरान समझौता करने की कोशिश की गई, लेकिन मामला सुलझने के बजाय और बिगड़ गया। थाने के बाहर पत्नी पक्ष ने कहा कि वह मूल रूप से सिरसा की रहने वाली है और करीब 25 साल पहले उसका विवाह लुधियाना में हुआ था।

    उसने कहा कि शादी के बाद कई बार घरेलू कलह होती रही। पत्नी का दावा है कि उसने अपने पति को किडनी तक दान की, लेकिन अब उसका पति उसके चरित्र पर बेबुनियाद आरोप लगा रहा है। दूसरी ओर पति ने पत्नी के आरोपों का खंडन करते हुए अपना पक्ष पुलिस के सामने रखा। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि दोनों पक्षों के बयान और साक्ष्यों के आधार पर अगली कानूनी कारवाई अमल में लाई जाएगी।

     

  • Punjab News: प्रशासनिक फेरबदल, नगर निगम के कमिश्नर का हुआ तबादला

    Punjab News: प्रशासनिक फेरबदल, नगर निगम के कमिश्नर का हुआ तबादला

    लुधियानाः पंजाब सरकार ने शहर की प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है। नगर निगम की कमान अब नए हाथों में सौंप दी गई है। सरकार द्वारा जारी ताज़ा आदेशों के मुताबिक, 2020 बैच के आईएएस अधिकारी ओजस्वी को लुधियाना का नया नगर निगम कमिश्नर नियुक्त किया गया है। पंजाब सरकार के परसोनल विभाग द्वारा आज 13 जून 2026 को जारी आधिकारिक आदेशों के अनुसार, अब तक लुधियाना नगर निगम कमिश्नर की जिम्मेदारी संभाल रहीं आईएएस नीरू कत्याल गुप्ता (2016 बैच) का ट्रांसफर कर दिया गया है।

    उन्हें अब ‘विशेष सचिव, सामान्य प्रशासन एवं समन्वय’ का नया प्रभार सौंपा गया है। उनकी जगह चार्ज संभालने वाले नए कमिश्नर,ओजस्वी पहले से ही शहर के विकास कार्यों से जुड़े रहे हैं। वे इससे पहले ‘ग्लाडा’ (GLADA – ग्रेटर लुधियाना एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी) में अतिरिक्त मुख्य प्रशासक के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे थे।

    अब उन्हें सीधे तौर पर स्थानीय सरकार विभाग के हवाले करते हुए लुधियाना नगर निगम की यह अहम जिम्मेदारी दी गई है। पंजाब सरकार के मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा द्वारा जारी इन आदेशों में साफ निर्देश दिए गए हैं कि सभी संबंधित अधिकारियों को अपनी नई पोस्टिंग पर तुरंत प्रभाव से जॉइन करना होगा। अब शहर वासियों की नज़रें इस बात पर रहेंगी कि नए कमिश्नर आईएएस ओजस्वी के आने से लुधियाना के रुके हुए विकास कार्यों, बुनियादी ढांचे और शहर की साफ-सफाई व्यवस्था में कितनी तेजी आती है।

  • Punjab News: PCS अधिकारियों के हुए तबादलें, देखें लिस्ट

    Punjab News: PCS अधिकारियों के हुए तबादलें, देखें लिस्ट

    मोहालीः पंजाब सरकार की ओर से लगातार अधिकारियों के तबादलें किए जा रहे है। वहीं आज जारी सूचि के अनुसार पीसीएस अधिकारियों के तबादलें किए गए। आदेशों में 5 अधिकारियों के तबादलें किए गए। जिसमें पीसीएस पूजा स्याल, अमरबीर कौर भुल्लर, कन्नू थिंद, अमरबीर सिंह टिवाणा और विकास हीरा का नाम शामिल है। देखें लिस्ट

  • स्पीकर संधवां ने पारिवारिक रिश्तों को मजबूत बनाने के लिए माता-पिता से की खास अपील

    स्पीकर संधवां ने पारिवारिक रिश्तों को मजबूत बनाने के लिए माता-पिता से की खास अपील

    चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा के स्पीकर स कुलतार सिंह संधवां ने आज नशों के खिलाफ जीरो-टॉलरेंस नीति की पुष्टि करते हुए कहा कि पंजाब सरकार द्वारा नशों के खिलाफ अपनी निर्णायक मुहिम में तेजी लाई गई है, जिसके परिणामस्वरूप अब तक 67,000 से अधिक नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि अवैध पदार्थों की आपूर्ति में शामिल व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    स्पीकर ने कहा कि नशों के पूर्ण खात्मे के लिए लोगों का योगदान बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने लोगों से जिम्मेदार नागरिकों के रूप में अपने कर्तव्यों का पालन करने और पुलिस के साथ नशीले पदार्थों की तस्करी संबंधी जानकारी साझा करने की अपील की। नागरिकों को नशीले पदार्थों से संबंधित किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत कानून लागू करने वाली एजेंसियों को सूचना देनी चाहिए। पुलिस विभाग सूचना देने वाले के विवरण को पूरी तरह गोपनीय रखेगा। नशों के पूर्ण खात्मे के लिए सरकार और समुदाय के बीच तालमेल बेहद आवश्यक है।

    उन्होंने माता-पिता से अपने बच्चों के विकास के वर्षों के दौरान बेहद सतर्क रहने और उनके साथ सहयोगात्मक व्यवहार रखने की अपील की। माता-पिता को बच्चों को बुरी आदतों से दूर रखने के लिए उनके साथ अधिक से अधिक समय बिताना चाहिए। युवाओं को शारीरिक फिटनेस को बढ़ावा देने के लिए खेलों को अपनी दैनिक जीवनशैली में अपनाना चाहिए। युवा पीढ़ी को अपनी ऊर्जा को शिक्षा और खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की दिशा में लगाना चाहिए।

    स्पीकर संधवां ने कहा कि हमारी सरकार ने नशों की बुराई को समाप्त करने का दृढ़ संकल्प लिया है। नशों के खिलाफ चल रही राज्य स्तरीय मुहिम के तहत नशों की बड़ी सप्लाई लाइनों को सफलतापूर्वक तोड़ दिया गया है, जिसके कारण अनगिनत युवाओं को नशों की दलदल में जाने से बचाया गया है। अंत में उन्होंने कहा कि पंजाब के युवाओं के भविष्य को नशों से बचाने के लिए जनसहयोग अंतिम और बेहद महत्वपूर्ण कड़ी है।

  • सरेआम Kumar Medical Store पर नौजवानों ने चलाई गोलियां, एक की मौत, देखें CCTV

    सरेआम Kumar Medical Store पर नौजवानों ने चलाई गोलियां, एक की मौत, देखें CCTV

    चंडीगढ़ः सेक्टर 11 में मेडिकल स्टोर पर गोलियां चलने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार कुमार मेडिकल स्टोर पर गोलियां चलाकर हमलावर फरार हो गए। इस घटना में कैशियर की मौत हो गई। घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है मुंह पर मास्क पहने 2 नौजवान दुकान में आते है और सीधे फायरिंग कर देते है। घटना के बाद लोगों में अफरा-तफरी मच जाती है। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने करीब 7 राउंड फायरिंग की, जिसमें मेडिकल स्टोर के मैनेजर और कैशियर जांकी गंभीर रूप से घायल हो गए।

    उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंचे डीएसपी दलवीर पुलिस फोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए। घटना के बाद चंडीगढ़ पुलिस ने पूरे मार्केट ब्लॉक को सील कर दिया और सीसीटीवी फुटेज व प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों के आधार पर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि एक्टिवा पर आए 3 बदमाशों ने कुमार मेडिकल स्टोर को निशाना बनाते हुए कई राउंड फायर किए और मौके से फरार हो गए। लोगों के अनुसार आरोपियों के पास ऑटोमेटिक हथियार थे।

    मेडिकल स्टोर के बाहर पहुंचते ही उन्होंने ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दीं। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी कुछ ही सेकंड में मौके से फरार हो गए। प्रारंभिक जांच में इस घटना को रंगदारी से जोड़कर देखा जा रहा है। सूत्रों के अनुसार कुमार मेडिकल स्टोर के मालिकों को पहले भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से रंगदारी की धमकियां मिल चुकी हैं। इसी वजह से पुलिस इस एंगल को भी गंभीरता से जांच रही है। हैरानी की बात यह है कि कुमार मेडिकल स्टोर से चंद कदमों की दूरी पर पुलिस का नाका लगा हुआ था, उसके बावजूद भी वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए। यह पुलिस की कार्यप्रणाली पर बड़ा सवाल है।

  • नशे के खिलाफ पंजाब सरकार की दोहरी रणनीति, कार्रवाई के साथ पुनर्वास पर भी जोर

    नशे के खिलाफ पंजाब सरकार की दोहरी रणनीति, कार्रवाई के साथ पुनर्वास पर भी जोर

    चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत मान सरकार की ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ मुहिम के सकारात्मक परिणाम सामने आने लगे हैं। पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने बताया कि 1 मार्च 2025 से मई 2026 तक राज्यभर के नशामुक्ति और ओओएटी केंद्रों में 90,000 से अधिक नशा पीड़ितों को भर्ती कर उनका उपचार और पुनर्वास किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के साथ-साथ प्रभावित लोगों को सामान्य जीवन में वापस लाने के लिए भी गंभीर प्रयास कर रही है।

    डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई केवल कानून लागू करने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसकी सफलता के लिए अभिभावकों, शिक्षकों और समाज की सक्रिय भागीदारी भी जरूरी है। उन्होंने बताया कि नशे की लत के शुरुआती संकेतों में व्यवहार में अचानक बदलाव, चिड़चिड़ापन, पढ़ाई या काम में गिरावट, परिवार से दूरी, बार-बार पैसों की मांग, नींद में गड़बड़ी और व्यक्तिगत स्वच्छता की अनदेखी शामिल हो सकती है। ऐसे संकेत दिखाई देने पर परिवारों को समय रहते काउंसलिंग और चिकित्सकीय सहायता लेनी चाहिए।

    उन्होंने कहा कि ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ अभियान के तहत उपचार प्राप्त कर चुके कई लोग अब स्वस्थ और सम्मानजनक जीवन जी रहे हैं। लाभार्थियों ने भी माना कि नशामुक्ति केंद्रों में मिले उपचार, काउंसलिंग और सहयोग ने उन्हें नशे की गिरफ्त से बाहर निकलने में मदद की है। सरकार का मानना है कि नशामुक्ति, पुनर्वास और जागरूकता के संयुक्त प्रयासों से ही पंजाब को नशामुक्त बनाने का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

     

     

  • भगवान भरोसे छोड़ी गई 33 केवी लाइन !

    भगवान भरोसे छोड़ी गई 33 केवी लाइन !

    रक्कड़ से बंगाणा जाने वाली लाइन के कोटला कलां में कभी भी गिर सकते हैं बिजली के पोल, स्थानीय लोगों में दहशत

    ऊना सुशील पंडित : रक्कड़ से बंगाणा जाने वाली 33 केवी विद्युत लाइन के पोल इन दिनों गंभीर खतरे की स्थिति में पहुंच चुके हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पिछले वर्ष हुई भारी बारिश के दौरान पोलों के नीचे की जमीन खिसकने और कटाव की समस्या को लेकर बिजली विभाग को कई बार अवगत करवाया गया था, लेकिन विभाग ने केवल औपचारिकता निभाते हुए करीब पांच फीट का छोटा डंगा लगाकर मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया। ग्रामीणों का कहना है कि पोलों को सुरक्षित रखने के लिए कम से कम 20 से 25 फीट लंबी और मजबूत सुरक्षा दीवार (डंगा) की आवश्यकता थी, लेकिन विभाग द्वारा किए गए अधूरे कार्य के कारण आज भी पोल गिरने की कगार पर खड़े हैं। बरसात का मौसम शुरू होते ही क्षेत्रवासियों की चिंता और बढ़ गई है।
    जब इस संबंध में स्थानीय जूनियर इंजीनियर से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मामले की रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है और विभाग जल्द ही आवश्यक कार्रवाई करेगा। हालांकि अभी तक मौके पर कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया है।

    चिंता की बात यह है कि जिस स्थान पर पोल खतरे की स्थिति में हैं, उसके आसपास आबादी बसी हुई है। वहीं पोलों के नीचे से कृष्णा नगर कॉलोनी और बासी क्षेत्र को जोड़ने वाला रास्ता भी गुजरता है, जहां दिनभर लोगों की आवाजाही रहती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि लगातार दो-तीन दिन भारी बारिश हुई तो मिट्टी का कटाव बढ़ सकता है और पोल गिरने से बड़ा हादसा हो सकता है। स्थानीय निवासी पवन कुमार, कुशल राणा, हिमांशु, भारत भूषण, रतन शर्मा सहित अन्य लोगों ने बताया कि 33 केवी लाइन के पोल किसी भी समय धराशायी हो सकते हैं, जिससे जान-माल का भारी नुकसान होने की आशंका है। उन्होंने बिजली विभाग और प्रशासन से मांग की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत मजबूत सुरक्षा दीवार का निर्माण करवाया जाए और पोलों को सुरक्षित किया जाए।
    स्थानीय लोगों का कहना है कि विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार करने के बजाय समय रहते आवश्यक कदम उठाए, ताकि बरसात के मौसम में क्षेत्रवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।