देखते ही देखते Post Office के बाहर जमीन में समा गया Truck, देखें वीडियो

0
देखते ही देखते Post Office के बाहर जमीन में समा गया Truck, देखें वीडियो

पुणे: जिले से हैरान कर देने वाला एक वीडियो सामने आया है। पुणे के समाधान चौक सिटी पोस्ट इलाके में अचानक एक ट्रक जमीन के अंदर धंस गया। इसकी जानकारी मिलते ही दमकल विभाग के कर्मी घटना स्थल पर पहुंच गए। मिली जानकारी के अनुसार, लक्ष्मी रोड पर सिटी पोस्ट ऑफिस के सामने सड़क का हिस्सा धंसने से एक ट्रक उसके अंदर पलट गया। पुणे नगर निगम का ट्रक जल निकासी की सफाई के काम के लिए डाकघर पहुंचा था। तभी यह घटना घटी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह ट्रक डाकघर की इमारत के पास खड़ा था। तभी अचानक परिसर में सड़क का एक हिस्सा ढह गया। देखते ही देखते ट्रक जमीन के अंदर समा गया। यह देखते ही वहां अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही अग्निशमन और पुलिस विभाग की टीम मौके पर पहुंची। ट्रक के अंदर फंसे हुए लोगों को बचाने और इलाके को सुरक्षित करने के लिए अग्निशमन विभाग के बीस जवान और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे थे।

वहीं, इस हादसे को लेकर अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने कहा, ‘अभी तक किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। हमारी टीम यह सुनिश्चित करने के लिए काम कर रही है कि सिटी पोस्ट ऑफिस के आसपास का क्षेत्र सुरक्षित है की नहीं।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here