Punjab News: पुलिस को चकमा देकर भागा चोर, मुलाजिम ने पीछे दौड़ कर पकड़ा, देखें वीडियो

0
Punjab News: पुलिस को चकमा देकर भागा चोर, मुलाजिम ने पीछे दौड़ कर पकड़ा, देखें वीडियो

लुधियानाः बस स्टैंड के नजदीक एक चोर पुलिस मुलाजिम को चकमा देकर भाग गया। जिसका वीडियो काफी वायरल हो रहा है। जिसके बाद लोगों की मदद से चोर का काबू कर लिया गया। जानकारी अनुसार थाना जमालपुर केस से संबंधित आरोप को घटना वाली जगह पर लेकर आया गया था। लेकिन वह मौके का फायदा उठाते पुलिस मुलाजिम को चकमा देकर भाग गया। जिसके बाद पुलिस मुलाजिम भी चोरी के पीछे भाग, लेकिन वह किसी बिल्डिंग में छीपकर बैठ गया। पुलिस मुलाजिम के शोर माचने पर आसपास के लोग भी चोर के पीछे भागे। जिसके बाद चोर को दोबारा काबू कर लिया गया।

इस संबंधी एसीपी जतिन बांसल ने कहा कि घटना दो दिन पहले की है। मामला थाना जमालपुर के साथ संबंधित था। जहां एक केस को लेकर निशानदेही के लिए आरोपी को घटना वाली जगह पर ले जाया गया था। इस दौरान चोर मुलाजिम से हाथ छुड़ाकर मौके से भाग गया था। जिसे बाद में लोगों की मदद से पकड़ लिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here