बरनालाः बरनाला-बाईपास रोड पर बल्ला राम नगर चौंक पर ई-स्कूटी चालक युवती की पहले कार से टक्कर हो गई। जिसके बाद युवती ट्रक के नीचे कुचली जाने से उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही समाजसेवी संस्था नौजवान वेलफेयर सोसायटी बठिंडा के वालंटियर साहिब सिंह, विशाल चौहान एंबुलेंस सहित मौके पर पहुंचे तथा पुलिस की प्रथनिक कार्यवाही के बाद शव को सिविल अस्पताल पहुंचाया। मृतक युवती की पहचान रजनी (24 वर्ष) पुत्री रमेश कुमार निवासी खेता सिंह बस्ती के तौर पर हुई। वहीं मृतक युवती के परिजनों ने बल्ला राम नगर चौंक पर रोष स्वरूप धरना लगा दिया।