Punjab News: Shastri Nagar में STF की Raid, देखें वीडियो

0
Punjab News: Shastri Nagar में STF की Raid, देखें वीडियो

लुधियानाः जगराओ के शास्त्री नगर से बड़ी खबर सामने आई है। सूत्रों के अनुसार हवाला राशि को लेकर देर रात एसटीएफ की टीम ने रेड की। मिली जानकारी के अनुसार एसटीएफ की टीम को सूचना मिली थी कि नामी सुनियारों की करोड़ों की ब्लैक मनी को हवाला राशि के जरिए विदेश भेजने का काम हो रहा है। टीम को पता चला कि जगराओं के हवाला किंग की लुधियाना रोड पर फैक्टरी व एक दुकान है। एसटीएफ की टीम ने कारोबारी के मुनीम का पीछा करते हुए देर रात जगराओं में छापेमारी की।

बताया जा रहा है कि पुरानी दाना मंडी से शास्त्री नगर को जाते रास्ते के सामने बनी गली के बाहर ही जैसे ही हिमाचल का रहने वाला संजय नामक मुनीम अपनी सफेद रंग की वैगनार गाड़ी से काले रंग का बैग लेकर निकला तो वहां पर पहले से एसटीएफ की 2 गाड़ियां थी। इस दौरान एसटीएफ की टीम के 8 से 10 कर्मचारियो ने उसे पकड़ लिया। इस दौरान सभी पुलिस कर्मचारियों के पास रिवाल्वर साफ दिखाई दे रहे है। पुलिस कर्मचारियों की ओर से वहां पर स्थित आटा चक्की के बाहर ही उक्त मुनीम को पहले को जमकर लाठियों भांजा गया, जिसकी चीखे दूर तक सुनाई दी।

इसके बाद उस मुनीम को गली के अंदर बने उसी के किसी रिश्तेदार घर ले जाकर पूछताछ की गई। एसटीएफ की ओर से की गई पूछताछ में एक अन्य नौजवान का भी नाम सामने आने के चर्चा है। बताया जा रहा हैकि उसके घर भी एसटीएफ के कर्मचारी गए। इस दौरान घर से उसकी मां बाहर आई और उसने कहा कि हमने तो बेटे को बेदखल किया हुआ है। जिसके बाद पुलिस से वापस लौटी। सूचना के बाद सिटी पुलिस की ओर से एसएचओ अमृतपाल सिंह भी मौके पर पहुंचे। काफी देर बाद डीएसपी जसज्योत सिंह रेड वाले घर के अंदर गए।

बाहर आने के बाद डीएसपी सिटी जसज्योत सिंह ने बताया कि अभी जांच जारी है। परंतु मामले के बारे में उन्होंने चुप्पी साध ली। देर रात एसटीएफ की ओर से सिटी पुलिस को कहकर लेडीज पुलिस भी बुलाई गई। मौके पर मौजूद लोगों ने इसे अमृतसर में तीन दिन पहले पकड़े गई बड़ी हवाला राशि से जुड़ा मामला बताया। परंतु किसी भी अधिकारी ने इसकी पुष्टी नहीं की। वहीं बताया जा रहा है कि यह रेड राज्य व केंद्रीय एसटीएफ की तरफ से की गई है लेकिन कई पुलिस अधिकारियों को मौके पर फोन लगाकर जानकारी लेनी चाही, पंरतु किसी ने भी फोन नहीं उठाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here