स्थिति को भांपते हुए ड्राइवर ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए गाड़ी को सड़क किनारे रोक दिया। जैसे ही उसने वाहन रोका, कुछ ही पलों में कार से तेज लपटें उठने लगीं। आग बढ़ती देख ड्राइवर ने बिना समय गंवाए गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई। घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। वहीं, कई लोगों ने इस पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल फोन में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आग ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया था और वाहन जलकर पूरी तरह खाक हो चुका था। गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट या इंजन में तकनीकी खराबी बताया जा रहा है। फिलहाल, संबंधित विभाग मामले की जांच में जुटा हुआ है।View this post on Instagram