Home Punjab>Ludhiana Punjab News: नाव हादसे में जान गंवाने वालों के घर शोक जताने पहुंचे आप नेता संजीव अरोड़ा, देखें वीडियो

Punjab News: नाव हादसे में जान गंवाने वालों के घर शोक जताने पहुंचे आप नेता संजीव अरोड़ा, देखें वीडियो

0
Punjab News: नाव हादसे में जान गंवाने वालों के घर शोक जताने पहुंचे आप नेता संजीव अरोड़ा, देखें वीडियो

लुधियानाः वृंदावन में भीषण नाव हादसा हो गया था जिसमें कई लोगों की जान चली गई थी। वहीं अभी भी कई लोगों के शव मिसिंग हैं। हादसे में जान गंवाने वालों में ज्यादातर लोग लुधियाना के जगराओ निवासी हैं। घटना को लेकर सीएम मान ने भी शोक जताया था तथा कई प्रशासनिक अधिकारी पीड़ित परिवारों के घर पहुंचकर उनके साथ दुख सांझा कर रहे हैं। इसी कड़ी में आप नेता संजीव अरोड़ा पीड़ित परिवारों के घर शोक व्यक्त करने पहुंचे।

इस दौरान संजीव अरोड़ा ने पीड़ितों के परिवारों को उचित सहायता मुहैया करवाने की बात कही। उन्होंने कहा कि हादसे से परिवार उभर नहीं पा रहा है और इस हादसे ने कई परिवारों के चिराग बुझा दिए हैं। मालमे में जो भी आरोपी है उस पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए और बिहार के सीएम उन पर सख्त से सख्त कार्रवाई करें और इसकी हाईलेवल जांच भी होनी चाहिए। इसके साथ उन्होंने कहा कि सरकार पीड़ितों के साथ है और उनको उचित मदद मुहैया करवाई जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here