जालंधर/हर्ष कुमारः पीओ स्टाफ की पुलिस ने चोरी के मामले में एक वांछित भगोड़े को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान मनप्रीत सिंह उर्फ गुगा पुत्र प्यारा लाल निवासी गांधी नगर के रूप में हुई है। पीओ स्टाफ के प्रभारी सुरजीत सिंह जोड़ा ने बताया कि थाना बस्ती बावा खेल में 6 दिसंबर 2020 को मुकद्दमा नंबर 334 आईपीसी धारा 379 बी, 201, 34 के तहत मामला दर्ज किया गया था। जिसमें अदालत ने आरोपी मनप्रीत को 21 जनवरी 2023 को भगोड़ा करार कर दिया था। जिसे पीओ स्टाफ की टीम ने आज गुप्त सूचना के आधार पर घर के दबोच लिया।
Blog
-

बददी में हुआ रक्तवीर डॉट वेबसाइट बक शुभारंभ
एस.पी. बददी मोहित चावला ने किया बददी रक्तवीर डॉट का शुभारंभ
एक क्लिक पर मिलेगी बददी के रक्तदानियों की लिस्ट व नंबर
बददी/ सचिन बैंसल: बददी बरोटीवाला नालागढ़ के लोगों को आपातकाल में जरुरत पडऩे पर सुलभ तरीके से रक्तदाताओं से रक्तदान के लिए संपर्क करने पर बददी रक्तवीर वैवसाईट का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक बददी मोहित चावला ने किया। कार्यक्रम में रोटरी क्लब के रक्तदान कमेटी के प्रभारी कर्ण शर्मा व सतीश कौशल ने विशेष तौर पर शिरकत की। इस बददी रक्तवीर डॉट काम वैवसाईट का ईजाद शहर की सामाजिक संस्था हिमालया जनकल्याण समिति के सदस्यों ने किया है। सर्वप्रथम संस्था के आईटी विंग के चेयरमैन किशोर ठाकुर ने बददी रक्तवीर वैवसाईट की विस्तार से जानकारी दी। उन्होने बताया कि जीवन मे हर किसी को कभी न कभी रक्त की जरुरत अवश्य पड़ती है और उस आपदा की स्थिति मे व्यक्ति अपने रक्त गु्रप के लोगों को ढूंढता है लेकिन सूची नहीं मिलती।
इस वैवसाईट में स्वैच्छिक रक्तदानियों की ब्लड गु्रप सहित सूची क्रमबद्व उपलब्ध रहेगी। इसके बनाने का एकमात्र मकसद है कि जब भी विपदा या आपदा हो तो हमें पता लग सके कि कौन कौन से ब्लड गु्रप के डोनर्स हमारे आसपास है ताकि सुलभता से रक्त मिल सके और जरुरतमंद की जान बच सके। इस वैवसाईट में स्वैच्छिक रक्तदाताओं की पूरी सूची उनके फोन नंबर सहित डाली जाएगी। बददी रक्तवीर डॉट काम का शुभारंभ करने के बाद एस.पी. बददी ने हिमालया जनकल्याण समिति सामाजिक संस्था के संयोजक रणेश राणा व उनकी टीम के द्वारा किए गए इस भागीरथी प्रयास की सराहना की। उन्होने कहा कि रक्त का मूल्य उस समय पता चलता है जब कोई जीवन व मौत से जूझ रहा है और उस समय कोई रास्ता नहीं दिखता। उन्होने कहा कि मानवता से जुडे इस पुनीत कार्य को आगे बढ़ाने के लिए पुलिस विभाग हरसंभव सहयोग करेगा ताकि रक्त की कमी से कोई जान न जाए।
हरिओम योगा सोसाईटी के अध्यक्ष डा श्रीकांत शर्मा ने कहा कि सामाजिक संस्थाएं लोगों के सहयोग से ही मिलकर कोई नया आयाम स्थापित कर सकती है और बिना किसी सरकारी सहायता के ऐसे कार्य करने वाले लोगों को निस्वास्र्थ सहयोग करना चाहिए। उन्होने कहा बददी रक्तवीर डाट कॉम के बाद हरिओम योगा सोसाईटी शीघ्र ही बददी शहर के लिए एंबूलेंस लॉंच करेगी जिसमें हर व्यक्ति से थोडा थोडा सहयोग लिया जाएगा। इससे पहले हिमालया जनकल्याण समिति के अध्यक्ष रणेश राणा ने संस्था द्वारा सन 2017 से किए गए तमाम सामाजिक कार्यों का लेखा जोखा हाऊस के आगे प्रस्तुत किया गया। उन्होने कहा कि बददी में संस्था ने जनता के साथ मिलकर महाराणा प्रताप नगर में सामुदायिक केंद्र का निर्माण किया गया और इसके अलावा कई जरुरतमंंद परिवारों की कन्याओं का विवाह भी करवाया गया।
इनको मिला सम्मान-
इस अवसर पर एसएसपी बददी मोहित चावला ने बीबीएन एरिया में 25 और 50 से ज्यादा रक्त देने वालों और रक्त कैंप आयोजित करने वालों को सम्मानित भी किया गया। जिसमें अमरजीत शर्मा पाईन ट्री, राजीव मैहता, संजीव वर्मा, सतीश कौशल, कर्ण शर्मा, कविंद्र सिंगला, दीपेंद्र सिंगला, अशोक गर्ग, चिरंजीव ठाकुर, अनिल मलिक को सम्मानित किया। कार्यक्रम में सामाजिक संस्थाओं के श्रीकांत शर्मा, रुप किशोर ठाकुर, एम.एस.एम.ई उद्योग संघ के प्रदेशाध्यक्ष राजीव कंसल, लघु उद्योग भारती महामंत्री वेद प्रकाश मिश्रा, रोड सेफटी कलब के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, पंकज ठाकुर, फेडरेशन आफ इंडियन इंडस्ट्री के अध्यक्ष चिरंजीव ठाकुर, आर्य समाज के अध्यक्ष हर्ष कुमार आर्य, चिंतन कुमार चौधरी, हरबंस राणा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। -

बीजेपी ने युवा मोर्चा के अध्यक्ष को पार्टी से किया बाहर
नई दिल्लीः दिल्ली बीजेपी (भारतीय जनता पार्टी) ने युवा मोर्चा के अध्यक्ष बासु रूखड को पार्टी से निकाल दिया है। आरोप है कि वासु ने 2 दिन पहले अपनी डेढ़ महीने की बेटी के अपहरण की झूठी कहानी रची थी। जांच के दौरान पता चला है कि अपहरण का यह मामला फर्जी है।

बेटी से छुटकारा पाना चाहता था वासु

बीजेपी सूत्रों के मुताबिक यह वासु की तीसरी बेटी थी। इसलिए वो बेटी से छुटकारा पाना चाहता था। इसी वजह से उसने अपनी बेटी को माता झंडेवाली के मंदिर में छोड़ दिया था। इसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसका अपहरण हुआ है।
अपहरण की सूचना पर मच गया था हड़कंप
गौरतलब है कि दिल्ली प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष की बेटी के अपहरण की सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया था। एक्शन में आते ही पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी की थी। दावा किया जा रहा था कि बासु रूखड की पत्नी अपनी डेढ़ महीने की बच्ची को लेकर जा रही थीं। उसी दौरान रास्ते में बाइक सवारों ने बच्ची को गोद से छीन लिया और फरार हो गए।
जांच में सामने आया हैरान कर देने वाला सच
ये जानकारी मिलते ही सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट डीसीपी श्वेता चौहान पुलिस अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचीं और जांच शुरू की। पुलिस ने आधे घंटे में बच्ची को ढूंढ़कर परिजनों के हवाले कर दिया। इसके बाद मामले की जांच की गई तो हैरान कर देने वाला सच सामने आया।
-

पंजाबः इस दिन होंगे All India Services Kabaddi Tournament के लिए टीमों के ट्रायल
चंडीगढ़: सैंट्रल सिविल सर्विस्ज़ कल्चरल एंड बोर्ड द्वारा ऑल इंडिया सर्विस्ज़ कबड्डी (पुरूष एवं महिला) टूर्नामैंट न्यू मल्टीपर्पज़ हॉल, देहरादून में 20 से 24 फरवरी 2023 तक करवाया जा रहा है। इस टूर्नामैंट के लिए पंजाब की टीमों के चयन के लिए ट्रायल 13 फरवरी को गुरू नानक स्टेडियम, लुधियाना में सुबह 10 बजे लिए जाएंगे।
खेल विभाग के प्रवक्ता ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि इन ट्रायलों में सुरक्षा सेवा कर्मियों/पैरा-सुरक्षा संगठनों/केंद्रीय पुलिस संगठनों/पुलिस/आरपीएफ/सीआईएसएफ/बीएसएफ/आईटीबीपी और एनएसजी आदि, केंद्रीय मंत्रालय सहित स्वायत्त पार्टियों/उपक्रमों/सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक आकस्मिक/दैनिक कर्मचारियों को छोडक़र, संचालित बैंक, अस्थायी कार्यालय कर्मचारी, नवनियुक्त कर्मचारी जो 6 महीने से कम समय से नियमित सेवा में हैं, विभिन्न विभागों के सरकारी कर्मचारी (नियमित), सरकारी अधिकारी (नियमित) अपने विभागों से एनओसी प्राप्त करने के बाद ही भाग ले सकते हैं। इस टूर्नामैंट में आने-जाने, रहने और खाने-पीने और आने वाले खर्च की अदायगी खिलाड़ी द्वारा निजी तौर पर की जाएगी।
-

सीनियर सेकेंडरी मंधाला स्कूल के आइटीईएस विषय के छात्रों को दी गयी ऑन जॉब ट्रेनिंग
आईएसी विश्विद्यालयके कार्यक्रम का आयोजन
बद्दी/ सचिन बैंसल : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मंधाला में विद्यार्थियों के लिए चार दिन का ऑन जॉब ट्रेनिंग का आयोजन किया गया। इसमें स्कूल के 71 छात्रों ने भाग लिया। स्कूल की प्रधानाचार्य किरन ठाकुर ने बताया कि स्कूल के नोवीं, दसवीं, जमा एक और जमा दो के आइटीईएस विषय के छात्रों ने आईईसी यूनिवर्सिटी में चार दिवसीय ऑन जॉब ट्रेनिंग में भाग लिया। इस प्रशिक्षण के दौरान छात्रों ने कंप्यूटर की कार्यप्रणाली को जाना और उसके अनुसार कार्य भी किया।
प्रधानाचार्य ने बताया की रोजगारोन्मुखी व्यवसायिक शिक्षा से बच्चों को बहुत लाभ मिला है और यह सरकार की तरफ से चलाई गई एक अच्छी मुहिम है जिससे बच्चों को प्रैक्टिकल ज्ञान ज्यादा मिलता है। उन्होंने यह भी बताया कि इसमें स्कूल के व्यवसायिक शिक्षक भी बच्चों को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। यह छात्र अब स्कूली शिक्षा के बाद अपना रोजगार शुरू कर सकते हैं। इस ट्रेनिंग के दौरान आईईसी यूनिवर्सिटी की प्रवक्ता दिव्य दिव्या ठाकुर ने बच्चों को सम्बोधित किया। इस प्रशिक्षण के दौरान स्कूल के शिक्षक आशिष, मीनाक्षी और राजेष मौजूद रहे।
-

जालंधरः हेरोइन सहित 2 आरोपी गिरफ्तार
जालंधर/हर्ष कुमारः सीआईए स्टाफ की पुलिस ने दो व्यक्तियों को 45 ग्राम हेरोइन के सहित गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान बंटी सोंनकर पुत्र बाबूराम निवासी एकता नगर और शिवम उर्फ बंगा पुत्र सुरेश कुमार निवासी गांव ढिलवां रामामंडी के रूप में हुई है। सीआईए स्टाफ के प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि वह टीम के साथ नाकाबंदी और गश्त के दौरान गांव ढिलवां तलहन रोड़ के पास मौजूद थे।
इसी दौरान एक पैदल जा रहा व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगा। मौके पर तैनात सीआईए स्टाफ की टीम ने उसे रोककर जब उसकी तालाशी ली तो आरोपी बंटी के कब्जे से 20 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इसी तरह एसआई जसविंदर ने नाकाबंदी दौरान टी प्वाइंट मोती बाग कालोनी चोहंका रोड़ के पास मौजूद थे। जहां उन्होंने शिवम के कब्जे से 25 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
-
जालंधरः नशीली गोलियों सहित एक गिरफ्तार
जालंधर/हर्ष कुमारः थाना लांबड़ा की पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 90 नशीली गोलियां बरामद की है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान सागर उर्फ सैम पुत्र राम लुबाया निवासी बस्ती दानिशमंदा के रूप में हुई है। थाना लांबड़ा के प्रभारी अमन सैनी ने बताया कि उनकी टीम के एएसआई राजिंदर कुमार पुलिस पार्टी सहित गश्त दौरान गांव समीपुर से गांव धालीवाल की तरफ जा रहे थे।
इसी दौरान नहर के पास एक नौजवान पुलिस को देख अपनी जेब से लिफाफ निकाल वहां पर फेंककर भागने लगा। मौके पर एएसआई राजिंदर कुमार ने अपनी टीम सहित सागर को रोककर उसके फैंके हुए लिफाफे को जैसे ही चैक किया तो लिफाफे में से 90 नशीली गोलियां बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल करेंगी, ताकि पता चल सके कि आरोपी नशीली गोलियां कहां से लेकर आया था और किसे देने जा रहा था।
-

जालंधरः नशीली गोलियों सहित एक गिरफ्तार
जालंधर/हर्ष कुमारः थाना लांबड़ा की पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 90 नशीली गोलियां बरामद की है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान सागर उर्फ सैम पुत्र राम लुबाया निवासी बस्ती दानिशमंदा के रूप में हुई है। थाना लांबड़ा के प्रभारी अमन सैनी ने बताया कि उनकी टीम के एएसआई राजिंदर कुमार पुलिस पार्टी सहित गश्त दौरान गांव समीपुर से गांव धालीवाल की तरफ जा रहे थे।
इसी दौरान नहर के पास एक नौजवान पुलिस को देख अपनी जेब से लिफाफ निकाल वहां पर फेंककर भागने लगा। मौके पर एएसआई राजिंदर कुमार ने अपनी टीम सहित सागर को रोककर उसके फैंके हुए लिफाफे को जैसे ही चैक किया तो लिफाफे में से 90 नशीली गोलियां बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल करेंगी, ताकि पता चल सके कि आरोपी नशीली गोलियां कहां से लेकर आया था और किसे देने जा रहा था।
-

धूमधाम से मनाया बुधान तथा धनेत स्कूल में वार्षिक बितरण समारोह
स्कूली बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए
ऊना/ सुशील पंडित : उपमण्डल बंगाणा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बुधान तथा धनेत में शुक्रवार को वार्षिक पारितोषिक बितरण समारोह बड़ी धूमधाम से मनाए गए। दोनों कार्यक्रम में कुटलैहड़ के बिधायक देबेन्द्र कुमार भुटटो ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की तथा बुधान स्कूल में तिलक राज बोहरा की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया ।
सबसे पहले स्वागतम् गीत प्रस्तुत किया उसके बाद सरस्वती बंदना स्वागत गीत प्रस्तुत किया उसके बाद द्वीप प्रज्जविलत करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया।बहीं पर स्कूली छात्र छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए जिसमें नाटी राधा कृष्ण डांस पंजाबी गिद्दा, हरियाणवी डांस,देश भक्ति गीत सहित अन्य कार्यक्रम प्रस्तुत किए।बहीं पर वेटी बचाओ वेटी पढाओ, स्वच्छता अभियान सहित अन्य प्रस्तुतियों द्वारा लोगों को जागरूक करने वाले नाटक प्रस्तुत किए गए।
बहीं पर बुधान स्कूल के प्रधानाचार्य -संदीप लखनपाल- तथा धनेत स्कूल के प्रधानाचार्य –शशी पाल ने स्कूल में पारितोषिक वितरण समारोह में पहुंचे मुख्यतिथियों सहित स्कूल प्रबंधन कमेटी सहित स्कूली छात्र छात्राओं के अभिभावकों पंचायत प्रतिनिधियों सहित अन्य लोगों का कार्यक्रम में उपस्थित होने पर आभार व्यक्त किया।बहीं पर उसके बाद स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की।
बहीं पर स्कूल में मुख्यतिथि देवेंद्र भुटटो ने कहा कि मेरा सपना है। कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र शिक्षा का मॉडल बनकर उभरे। ओर छात्रों को कुटलैहड़ में अच्छी पढ़ाई मिले। उन्होंने कहा कि शिक्षा समाज के शिक्षक और सरकार की तरफ से प्रतिनिधि बनकर हम कुटलैहड़ को शिक्षा के रुप में विकसित करेंगे। और कुटलैहड़ को शिक्षा हब बनायेगें।
इस कार्यक्रम में देवेन्द्र कुमार,गौरी,रिया अंजू,खुशी,विशांत,अंशिता,इंदू, मुस्कान, पुजा,नेहा, विनय, शुभम, बंश, रोहित दीपक, लखविंदर, आदर्श, शिवम, रजत, संजय, अजय, रोविन, नितिश, पंकज, विवेक, सचिन, कार्तिक सहित अन्य छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया।
इस मौके पर स्कूल स्टाफ सदस्यों में उप प्रधानाचार्य अनिल कुमार,सतीश कुमार,वलवंत सिंह, संगीता, प्रवीण, जगदीश,सविता, सतीश , मनिंदर, राजीव,धीरज, राकेश,कमल सिंह, रीना देवी, स्नेह लता, परमानंद, सोमेश, सुषमा, अंविका सहित अन्य स्कूल स्टाफ सदस्य भी मौजूद रहे।
-

काम्याक ने JEE Mains 2023 के पहले सेशन में ट्राइसिटी में किया टॉप, देखें वीडियो
पंचकूला/रवि शर्माः चंडीगढ़ के आकाश बायजूस के छात्र काम्याक चन्ना ने जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (जेईई) मेन 2023 के पहले सेशन में गणित में 100 पर्सेंटाइल के साथ कुल 99.998 पर्सेंटाइल हासिल किये और चंडीगढ़-पंचकूला-मोहाली ट्राइसिटी में टॉप किया। पंचकूला के एक अन्य छात्र हार्दिक गोयल ने भौतिकी में 100 पर्सेंटाइल के साथ 99.95 पर्सेंटाइल अंक हासिल किये है। परिणाम कुछ ही दिन पहले नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा घोषित किए गए थे। इस वर्ष आयोजित होने वाली इंजीनियरिंग के लिए दो जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन में से यह पहली परीक्षा थी। चंडीगढ़ क्षेत्र से ही 83 अन्य छात्रों ने 99 पर्सेंटाइल या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं।
चंडीगढ़ के कुछ मेधावी छात्रों में काम्याक चन्ना ने 99.99 पर्सेंटाइल, दीविज बंसल ने 99.97 पर्सेंटाइल, आयुष आहूजा ने 99.90 पर्सेंटाइल, ध्रुव जे हेरिक ने 99.83 पर्सेंटाइल, आर्यन रैना ने 99.71, काव्या अरोड़ा ने 99.15 और अरमान चौधरी ने 99.01 पर्सेंटाइल हासिल किए। पंचकूला शाखा के टॉपर्स में हार्दिक गोयल ने 99.95, अभिषेक लूथरा ने 99.34, कबीर ने 99.30, ईशान यादव ने 99.20 तथा मनप्रीत सिंह ने 99.21 पर्सेंटाइल हासिल किया।
वे दुनिया की सबसे कठिन प्रवेश परीक्षा माने जाने वाली आईआईटी जेईई को क्रैक करने के लिए आकाश बायजू के क्लासरूम प्रोग्राम में शामिल हुए। उन्होंने जेईई में टॉप पर्सेंटाइल की एलीट लिस्ट में अपने प्रवेश का श्रेय कॉन्सेप्ट को समझने के अपने प्रयासों और अपने लर्निंग कार्यक्रम के सख्त पालन को दिया। उन्होंने कहा, “हम आभारी हैं कि आकाश बायजू ने दोनों ही तरह से हमारी मदद की। लेकिन संस्थान से कंटेंट और कोचिंग के लिए, हम कम समय में विभिन्न विषयों में कई कॉन्सेप्ट्स को नहीं समझ पाते।”
छात्रों को बधाई देते हुए, श्री परमेश्वर झा, क्षेत्रीय निदेशक, आकाश बायजूस ने कहा, “हम सराहनीय छात्रों को उनके अनुकरणीय उपलब्धि के लिए बधाई देते हैं। देश भर से जेईई मेन 2023 के पहले सेशन के लिए 8.6 लाख से अधिक छात्रों ने पंजीकरण कराया था। शीर्ष पर्सेंटाइल स्कोरर के रूप में उनकी उपलब्धि उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण को दर्शाती है। हम उन्हें उनके उज्जवल भविष्य के प्रयासों के लिए उन्हें शुभकामनाएं देते हैं।” जेईई (मेन) छात्रों को अपने स्कोर में सुधार करने के लिए मल्टीपल अवसर देने ने के लिए दो सेशंस में आयोजित किया जाता है। जबकि जेईई एडवांस केवल इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजीज (आईआईटी) में प्रवेश के लिए है, जेईई मेन भारत में कई नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजीज (एनआईटी) तथा अन्य सेंटर-ऐडेड इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए है। जेईई एडवांस में बैठने के लिए छात्रों को जेईई मेन में शामिल होना होगा।
आकाश बायजूस हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूल के छात्रों के लिए कई कोर्स फॉर्मेट में आईआईटी-जेईई की कोचिंग प्रदान करता है। हाल के दिनों में, आकाश ने कंप्यूटर बेस्ड ट्रेनिंग विकसित करने पर अपना ध्यान बढ़ाया है। इसका आई ट्यूटर रिकॉर्डेड वीडियो लेक्चर प्रदान करता है जो सेल्फ-पेस्ड लर्निंग को सक्षम बनाता है और मिस्ड लेक्चर वाले छात्रों की मदद करता है। मॉक टेस्ट रियल एग्जाम सिनारियो का अनुकरण करते हैं, जो कि छात्रों को परीक्षा का सामना करने के लिए आवश्यक परिचितता और आत्मविश्वास प्रदान करते है।
