Blog

  • ਪੰਜਾਬ : ਭਾਰਤੀ ਕਿਸਾਨ ਯੂਨੀਅਨ ਏਕਤਾ ਉਗਰਾਹਾਂ ਨੇ ਪੁਲਿਸ ਚੌਂਕੀ ਅੱਗੇ ਲਗਾਇਆ ਧਰਨਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਸੰਗਰੁੂਰ :  ਭਾਰਤੀ ਕਿਸਾਨ ਯੂਨੀਅਨ ਏਕਤਾ ਉਗਰਾਹਾਂ ਨੇ ਪੁਲਿਸ ਚੌਂਕੀ ਲਹਿਰਾ ਗਾਗਾ ਅੱਗੇ ਧਰਨਾ ਲਗਾਇਆ ਗਿਆ। ਕਿਸਾਨਾਂ ਦਾ ਆਰੋਪ ਹੈ ਕਿ ਆੜਤੀਏ ਨੇ ਇੱਕ ਕਿਸਾਨ ਦੀ ਫਸਲ ਚੋਰੀ ਕੀਤੀ ਸੀ। ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਕਈ ਵਾਰ ਕੰਪਲੇਂਟ ਦੇਣ ਦੇ ਬਾਵਜੂਦ ਵੀ ਸਾਡੀ ਸੁਣਵਾਈ ਨਹੀਂ ਹੋਈ। ਉਹਨੇ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਹੈ ਹੈ ਆੜਤੀਏ ਖਿਲਾਫ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਹੋਵੇ।

    ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੇ ਅੱਜ ਪੁਲਿਸ ਚੌਂਕੀ ਲਹਿਰਾ ਅੱਗੇ ਸੰਕੇਤਕ ਧਰਨਾ ਦਿੱਤਾ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜਦੋਂ ਤੱਕ ਆੜਤੀ ਖਿਲਾਫ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਕਾਰਵਾਈ ਨਾ ਕੀਤੀ ਤਾਂ ਆਉਣ ਵਾਲੇ ਸਮੇਂ ਦੇ ਵਿੱਚ ਵੱਡਾ ਸੰਘਰਸ਼ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ। ਉਧਰ ਦੂਜੇ ਪਾਸੇ ਥਾਣਾ ਮੁਖੀ ਰਣਬੀਰ ਸਿੰਘ ਨੇ ਕਿਹਾ ਦੋਨੇ ਪਾਰਟੀਆਂ ਨੂੰ ਬੁਲਾ ਕੇ ਸਮਝੌਤਾ ਕਰਾਇਆ ਜਾਵੇਗਾ।

  • क्या 22 जनवरी को जारी होंगे भगवान राम और अयोध्या मंदिर की तस्वीरों वाले 500 रुपए के नोट, जानें मामला

    नई दिल्लीः भगवान राम के मंदिर के उद्घाटन की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे सोशल मीडिया पर राम मंदिर, भगवान राम की मूर्ति की तस्वीरों के साथ-साथ प्रभु श्रीराम से संबंधित कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर एक खास फोटो वायरल हो रही है, जिसमें एक 500 का नोट है। इस वायरल हो रहे नोट की खासियत यह है कि इस पर राष्ट्रपति महात्मा गांधी की तस्वीर की जगह भगवान श्रीराम की तस्वीर लगाई है। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि 22 जनवरी को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) भगवान राम और राम मंदिर की फोटो वाले 500 रुपये के नए नोट जारी करेगा।  हालांकि, यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि इन अफवाहों को खारिज कर दिया गया है और ऐसे नोट जारी करने का कोई तथ्यात्मक आधार नहीं है।

    दरअसल, नकली नोटों पर लाल किले की जगह अयोध्या का राम मंदिर और धनुष-बाण की तस्वीर है। मूल रूप से 14 जनवरी, 2024 को रघुन मूर्ति नाम के एक एक्स (ट्विटर) यूजर्स द्वारा शेयर की गई, तस्वीरें खूब वायरल हुईं और फर्जी दावे पूरे इंटरनेट पर फैलाए गए। वहीं जब यह 500 के नोट की फर्जी तस्वीर वायरल होने लगी तो यूजर ने खुद ही एक और पोस्ट किया और लोगों से अपील किया कि उसके क्रिएटिव काम का इस्तेमाल गलत सूचना फैलाने में ना करें।

    सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर भगवान राम की तस्वीर वाले नोट की तस्वीरें भी शेयर की गई हैं। इस पोस्ट में लिखा है कि सुना है कि 22 जनवरी को 500 रुपये के नए नोट जारी किए जाएंगे। अगर ऐसा होता है, तो यह सपने के साकार होने जैसा होगा। जय श्री राम. एक अन्य यूजर ने इन फोटो को शेयर करते हुए लिखा, राष्ट्रपिता’ से ‘राष्ट्र के भगवान’ तक!” 500 रुपये के नए नोट 22/01/2024 को जारी किए जाएंगे। यूजर्स द्वारा 500 के कथित नए नोट की जो तस्वीरें शेयर की गई हैं, उनमें लाल किला की जगह भगवान राम और राम मंदिर की फोटो लगाई गई हैं। फेसबुक पर भी इस तरह की पोस्ट देखने को मिली हैं।

    कथित नए करेंसी नोट को करीब से देखने पर कई झोल नजर आ रही हैं। इससे पता चलता है कि नोट में मौजूद तस्वीरों को डिजिटल रूप से बदला गया है। तस्वीरों में भगवान राम के साथ-साथ मंदिर की फोटो के आसपास ब्लर दिखाई दे रहा है, इससे पता चलता है कि जैसे लाल किला और महात्मा गांधी की फोटो को ब्लर करके ये फोटो जोड़ी गई हैं। इसके अलावा फोटो के नीचे जो राम मंदिर लिखा है, उसे देखने पर भी साफ तौर से पता चलता है कि मौजूद नोट में जो लिखा है, उसे ब्लर पट्टी लगाकर छिपाया गया है और उसके ऊपर राम मंदिर लिखा गया है।

  • RBI ने 5 बैंकों पर की कार्रवाई, लगाया लाखों रुपए का जुर्माना

    नई दिल्लीः भारतीय रिजर्व बैंक यानी आरबीआई बैंकों के कामकाज के तरीकों पर नजर रखता है और अगर बैंक नियमों का उल्लंघन करते पाए जाते हैं उन पर कार्रवाई करता है। केंद्रीय बैंक ने 5 सहकारी बैंकों पर कार्रवाई करते हुए लाखों का जुर्माना लगाया है। आरबीआई ने यह कदम इनके द्वारा नियमों की अनदेखी करने के मामले में उठाया है। जिन को-ऑपरेटिव बैंकों पर कार्रवाई की गई है, उनमें  NKGSB को ऑपरेटिव बैंक, मुंबई स्थित न्यू इंडिया को ऑपरेटिव बैंक, गुजरात के मेहसाणा नागरिक को ऑपरेटिव बैंक और गुजरात के ही द पाटडी नागरिक सहकारी बैंक लिमिटेड का नाम शामिल है।

    NKGSB को ऑपरेटिव बैंक पर रिजर्व बैंक ने पूरे 50 लाख रुपये का तगड़ा जुर्माना ठोका है। मामले पर जानकारी देते हुए आरबीआई ने बताया कि बैंक ने चालू खाता खोलते वक्त आरबीआई के नियमों का पालन नहीं किया और अकाउंट में ग्राहकों को लेनदेन की परमिशन दे दी थी। आरबीआई ने अपनी जांच के बाद बैंक को कारण बताओ नोटिस जारी किया था, जिसमें बैंक के द्वारा दी गई सफाई से संतुष्ट न होने की स्थिति में आरबीआई ने  NKGSB को ऑपरेटिव बैंक पर पूरे 50 लाख रुपये का मौद्रिक जुर्माना लगाया है। भारतीय रिजर्व बैंक ने मुंबई के न्यू इंडिया को ऑपरेटिव बैंक पर पूरे 15 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।

    बैंक पर कार्रवाई दान दिए गए पैसों में आरबीआई द्वारा बनाए गए नियमों का पालन न करने के कारण की गई है। आरबीआई द्वारा की गई जांच में यह पता चला है कि वित्त वर्ष 2020-21 में बैंक ने प्रॉफिट में से डोनेशन देते वक्त आरबीआई के नियमों का पालन ठीक से नहीं किया था। इसके अलावा लोन और एडवांस देते वक्त नियमों के उल्लंघन के मामले में आरबीआई ने गुजरात के मेहसाणा नागरिक को ऑपरेटिव बैंक पर 7 लाख रुपये का पेनाल्टी लगाई है। वहीं अन्य नियमों की अनदेखी के कारण द पाटडी नागरिक सहकारी बैंक लिमिटेड और मेहसाणा नागरिक को ऑपरेटिव बैंक पर कार्रवाई की गई है। आरबीआई द्वारा इन पांच बैंकों पर लगाए गए मौद्रिक जुर्माने का असर बैंक के ग्राहकों पर बिलकुल भी नहीं पड़ने वाला है। यह जुर्माना बैंकों के ऑपरेशन से जुड़े कार्यों पर लगाया गया है और इससे उनकी सर्विस पर किसी तरह का असर नहीं पड़ेगा। बैंक सामान्य रूप से कामकाज करते रहेंगे।

  • सोमवार को सरकारी दफ्तरों में छुट्टी का ऐलान, आदेश जारी 

    चंडीगढ़ः राम मंदिर में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा का समय नजदीक आ गया है। शुक्रवार को अयोध्या राम मंदिर में चौथे दिन का अनुष्ठान चल रहा है। दरअसल, चंडीगढ़ प्रशासन ने भी राम जन्मभूमि पर रामलला कार्यक्रम के तहत 22 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। इससे पहले हरियाणा सरकार ने भी 22 जनवरी को छुट्टी की घोषणा की थी।

  • मेटकॉफ हाउस की छठी मंजिल में लगी आग, काबू पाने में जुटी दमकल विभाग की 18 गाड़ियां, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः डीआरडीओ मेटकाफ हाउस बिल्डिंग की छठी मंजिल पर आग लगने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि मेटकाफ हाउस बिल्डिंग की छठी मंजिल मेंं स्थित ऑफिस में आग लगी है। अभी तक किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। वहीं घटना की सूचना दमकल विभाग को दे दी गई है। मौके पर दमकल विभाग की 18 गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुट गई है। इस दौरान कूलिंग ऑपरेशन चल रहा है। हालांकि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

  • ਪੰਜਾਬ : ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਚਲਾਇਆ ਗਿਆ ਸਰਚ ਅਭਿਆਨ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਬਠਿੰਡਾ : ਸਬ-ਡਿਵੀਜਨ ਮੌੜ ਦੇ ਏਰੀਏ ਦੀ ਵੰਡ ਕਰਕੇ ਅਚਨਚੇਤ (CASO) ਅਪਰੇਸ਼ਨ ਤਹਿਤ ਸਰਚ ਅਭਿਆਨ ਚਲਾਇਆ ਗਿਆ। ਇਹ ਸਰਚ ਅਪਰੇਸ਼ਨ ਥਾਣਾ ਮੌੜ ਅਤੇ ਥਾਣਾ ਬਾਲਿਆਂਵਾਲੀ ਦੇ ਏਰੀਏ ਵਿਖੇ ਚਲਾਇਆ ਗਿਆ। ਇਸ ਵਿੱਚ 3 ਡੀਐੱਸਪੀਜ਼, ਸੀਆਈਏ-2 ਅਤੇ ਮੁੱਖ ਅਫਸਰਾਨ ਥਾਣਾ ਅਤੇ 100 ਪੁਲਿਸ ਮੁਲਾਜਮਾਂ ਨੇ ਭਾਗ ਲਿਆ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਡੀਐੱਸਪੀ ਤਲਵੰਡੀ ਨੇ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਜਿਲ਼ੇ ਅੰਦਰ ਸ਼ਰਾਰਤੀ ਅਨਸਰਾਂ ਖਿਲ਼ਾਫ ਵਿੱਢੀ ਮੁਹਿੰਮ ਤਹਿਤ ਅਚਨਚੇਤ ਤੜਕਸਾਰ ਹੀ ਪੁਲਿਸ ਦੀਆਂ ਟੀਮਾਂ ਵੱਲੋਂ ਸ਼ਹਿਰ ਦੇ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਥਾਵਾਂ ਤੇ ਸ਼ੱਕੀ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਦੇ ਘਰਾਂ ਵਿੱਚ ਸਰਚ ਅਭਿਆਨ ਚਲਾਇਆ ਗਿਆ।

    ਇਸ ਸਰਚ ਅਭਿਆਨ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਉਸ ਏਰੀਏ ਦੇ ਅੰਦਰ ਅਤੇ ਬਾਹਰ ਜਾਣ ਵਾਲੇ ਰਸਤਿਆਂ ਨੂੰ ਨਾਕਾਬੰਦੀ ਕਰਕੇ ਸੀਲ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਤਾਂ ਜੋ ਕੋਈ ਵੀ ਵਿਅਕਤੀ ਆਪਣੇ ਏਰੀਏ ਤੋਂ ਬਾਹਰ ਨਾ ਜਾਵੇ। ਇਸ ਸਰਚ ਅਪਰੇਸ਼ਨ ਦੌਰਾਨ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ 25 ਸ਼ੱਕੀ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਨੂੰ ਕਾਬੂ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਅਤੇ 20 ਲੀਟਰ ਲਾਹਣ, 50 ਨਸ਼ੀਲੀਆਂ ਗੋਲੀਆਂ, 5 ਮੋਬਾਈਲ ਫੋਨ,ਇੱਕ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ, ਇੱਕ ਐਕਟਿਵਾ ਸਕੂਟਰ, 28000/- ਰੁਪਏ ਡਰੱਗ ਮਨੀ ਬਰਾਮਦ ਕੀਤੀ ਗਈ।

  • बड़ी खबरः आज से 8 दिन तक एयरपोर्ट पर उड़ानों पर आंशिक रूप से लगी रोक

    नई दिल्लीः अगर आप दिल्ली से 19 से 26 जनवरी के बीच फ्लाइट से सफर करने वाले हैं तो ये खबर आपके लिए हैं। दरअसल, गणतंत्र दिवस के चलते उड़ान सेवा को लेकर नया नोटिस जारी हुआ है। इसके मुताबिक दिल्ली एयरपोर्ट पर 19 जनवरी से लेकर 26 जनवरी तक उड़ानों पर पाबंदी लगाई गई है।दिल्ली एयरपोर्ट ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी दी है और कहा है 19 जनवरी से 26 जनवरी के बीच सुबह 10:20 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक किसी भी फ्लाइट को उड़ान भरने या उतरने की इजाजत नहीं होगी।

    एक्स पर शेयर किए गए पोस्ट में कहा गया है कि गणतंत्र दिवस के लिए जारी एक नोटम (नोटिस टू एयरमेन) के मुताबिक 26 जनवरी तक सुबह 10.20 बजे से दोपहर 12.45 बजे के बीच दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर किसी भी उड़ान को उतरने या उड़ान भरने की अनुमति नहीं दी जाएगी। ये फैसला गणतंत्र दिवस के मद्देनजर लिया गया है। गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली में सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की जाती है। ढाई घंटे के लिए हवाई सेवा पर रोक भी गणतंत्र दिवस के लिए लगाई गई है।

    इस साल देश 77वां गणतंत्र दिवस मनाएगा जिसमें फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों मुख्य अतिथि होंगे। ये छठी बार है जब फ्रांस के कोई नेता गणतंत्र दिवस परेड में सम्मानित अतिथि होंगे। इस बार गणतंत्र दिवस की परेड काफी खास होने वाली है क्योंकि पहली बार बीएसएफ की सभी महिला मार्चिंग और ब्रास बैंड टुकड़ियां भी परेड में शामिल होंगी। गणतंत्र दिवस को देखते हुए दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। 8 हजार जवानों की तैनाती की गई है। इसके अलावा ड्रोन से भी निगरानी की जा रही है। हर आने जाने वाले पर नजर रखने के लिए रेलवे स्टेशन और बस टर्मिनल पर निगरानी बढ़ा दी गई है।

  • पंजाब : 8 दिन से लापता युवक का शव हुआ बरामद

    गुरदासपुर : धारीवाल की अपरबारी दोआब नहर के पास युवक का शव मिला है। युवक की पहचान पलविंदर सिंह (25) निवासी गांव बल के तौर पर हुई है।  पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। युवक 8 दिन से लापता था, जिसकी शिकायत परिजनों ने धारीवाल पुलिस को दी है। मृतक पलविंदर सिंह के चाचा सर्बजीत सिंह ने बताया कि उनका भतीजा पलविंदर सिंह 8 दिन से लापता था। कई लोगों ने उसे ढूंढने की कोशिश की। लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। उसने बताया कि करीब 8 दिन पहले वह घर से काम के लिए निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा।

    आज उन्हें पता चला कि पलविंदर सिंह का शव नहर में मिला है। जब वे मौके पर पहुंचे तो देखा कि पलविंदर का एक हाथ कटा हुआ था, दोनों पैर टूटे हुए थे और सिर पर भी तेजधार हथियार के निशान थे, जिससे साफ पता चल रहा था कि पलविंदर की हत्या कर दी गई है और उसके शव को नहर में फेंक दिया गया है।

    मृतक के चाचा ने बताया कि पलविंदर की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। लेकिन शव को देखकर लग रहा है कि उसकी हत्या की गई है। पुलिस प्रशासन से पलविंदर के हत्यारों का पता लगाकर उन्हें न्याय के दायरे में लाने की मांग की है। थाना प्रभारी सर्बजीत सिंह ने बताया कि पलविंदर के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। पलविंदर के परिजनों के बयान लेने और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

  • गणतंत्र दिवस से पहले माहौल बिगाड़ने की कोशिश

    सरकारी स्कूल की दीवार पर लिखे मिले खालिस्तान समर्थक नारे

    नई दिल्लीः गणतंत्र दिवस से ठीक पहले दिल्ली में एक बार फिर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई है। पश्चिमी दिल्ली के उत्तम नगर के हस्तसाल इलाके में एक सरकारी स्कूल की चारदीवारी पर खालिस्तान समर्थित नारे लिखे पाए गए हैं। जैसे ही पुलिस को इसकी सूचना मिली, तत्काल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि यह नारे खालिस्तान समर्थकों ने लिखी है। हालांकि इस संबंध में जांच की जा रही है।  बता दें, ऐसा पहली बार नहीं है कि गणतंत्र दिवस से पहले खालिस्तानियों ने ऐसी हरकत की हो।

    पहले भी मेट्रो स्टेशन की दीवार पर ऐसे नारे लिखे गए हैं। बाद में पुलिस ने उसे मिटाया भी। कुछ दिन पहले ही निहाल विहार थाना के चंद्र विहार इलाके में एक दीवार पर खालिस्तान के समर्थन में नारे लिखे मिले थे। पुलिस ने बताया था कि सोमवार रात खालिस्तान समर्थक भड़काऊ नारे लिखे पाए गए। इससे पहले पिछले साल दिसंबर महीने में प्रतिबंधित खालिस्तान समर्थित आतंकी संगठन एसएफजे के हैंडलर गुरपतवंत सिंह पन्नू ने संसद हमले के दोषी अफजल गुरु के साथ एक पोस्टर जारी करते हुए कहा था कि दिल्ली बनेगा खालिस्तान। धमकी में उसने कहा है कि उसकी प्रतिक्रिया संसद की नींव को हिला देगी।

  • ਪੰਜਾਬ : ਪੁਲਿਸ ਅਫਸਰ ਪਰਮਜੀਤ ਸਿੰਘ ਦੀ ਮ੍ਰਿਤਿਕ ਦੇਹ ਪੁਹੰਚੀ ਜੱਦੀ ਪਿੰਡ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਬਟਾਲਾ : ਬੀਤੇ ਕੱਲ ਅਮ੍ਰਿਤਸਰ ਵਿੱਖੇ ਹਵਾਲਾਤੀ ਦਾ ਮੈਡੀਕਲ ਕਰਵਾਉਣ ਜਾ ਰਹੇ ਪੁਲਿਸ ਅਫਸਰ ਕੋਲੋ ਛੁਡਵਾਕੇ ਭੱਜੇ ਹਵਾਲਾਤੀ ਨੂੰ ਪਿੱਛੇ ਭੱਜਕੇ ਪੁਲਿਸ ਅਫਸਰ ਨੇ ਜਦ ਫੜਿਆਂ ਤਾਂ ਉਸਦੀ ਦਿਲ ਦਾ ਦੌਰਾ ਪੈਣ ਨਾਲ ਮੌਤ ਹੋ ਗਈ। ਮ੍ਰਿਤਿਕ ਪਰਮਜੀਤ ਸਿੰਘ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਦੇ ਪਿੰਡ ਵੀਲੇ ਦਾ ਰਹਿਣ ਵਾਲਾ ਸੀ। ਮ੍ਰਿਤਿਕ ਆਪਣੇ ਪਿੱਛੇ 2 ਬੱਚੇ ਪਤਨੀ ਅਤੇ ਵਿਧਵਾ ਬਜ਼ੁਰਗ ਮਾਂ ਨੂੰ ਬਿਲਕਦੇ ਛੱਡਕੇ ਸ਼ਹੀਦ ਹੋ ਗਿਆ। ਇਸ ਦੁੱਖ ਦੀ ਘੜੀ ਵਿੱਚ ਸਾਰੇ ਇਲਾਕੇ ਦੇ ਲੋਕ ਰਾਜਨੀਤਕ ਲੋਕ ਘਰ ਪਰਿਵਾਰ ਨਾਲ ਦੁੱਖ ਸਾਂਝਾ ਕਰਨ ਪੁਹੰਚ ਰਹੇ ਹਨ। ਪੂਰੇ ਇਲਾਕੇ ਵਿਚ ਗ਼ਮਗੀਨ ਮਾਹੌਲ ਬਣਿਆ। ਮ੍ਰਿਤਿਕ ਪਰਮਜੀਤ ਸਿੰਘ ਦੀ ਬੇਟੀ ਵਿਦੇਸ਼ ਰਹਿੰਦੀ ਹੈ। ਜਿਸਦੀ ਉਡੀਕ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਤਾਂ ਜੋ ਉਸਦਾ ਅੰਤਿਮ ਸੰਸਕਾਰ ਕੀਤਾ ਜਾ ਸਕੇ।

    ਪਰਿਵਾਰਿਕ ਮੈਂਬਰਾ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਦਾ ਪੁੱਤ ਡਿਊਟੀ ਦੌਰਾਨ ਸ਼ਹੀਦ ਹੋ ਗਿਆ ਹੈ। ਪੁੱਤ ਨੂੰ ਸਰਕਾਰੀ ਨੌਕਰੀ ਅਤੇ ਉਸਦਾ ਬਣਦਾ ਮੁਆਵਜਾ ਪਰਿਵਾਰ ਨੂੰ ਦਿੱਤਾ ਜਾਵੇ। ਦੂਜੇ ਪਾਸੇ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਬਾਦਲ ਤੋਂ ਸਾਬਕਾ ਵਿਧਾਇਕ ਲਖਬੀਰ ਸਿੰਘ ਲੋਧੀਨੰਗਲ਼ ਨੇ ਕਿਹਾ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਨੂੰ ਉਮਰ ਦੇ ਹਿਸਾਬ ਨਾਲ ਕੰਮ ਲੈਣਾ ਚਾਹੀਦਾ ਹੈ। ਪਰਮਜੀਤ ਸਿੰਘ ਪਰਿਵਾਰ ਦਾ ਕਮਾਊ ਪੁੱਤ ਸੀ ਜੋ ਹਵਾਲਾਤੀ ਨੂੰ ਭੱਜਕੇ ਫੜਦਾ ਖੁਦ ਆਪਣੀ ਜਾਨ ਗੁਆ ਬੈਠਾ। ਜਿਸਦਾ ਬਣਦਾ ਹੱਕ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ ਉਸਦੇ ਪਰਿਵਾਰ ਨੂੰ ਦੇਣ ਦੀ ਅਪੀਲ ਕਰਦੇ ਹਾਂ।