Blog

  • इस जेल के 36 कैदी मिले HIV पॉजिटिव, प्रशासन में मचा हड़कंप

    नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की जिला जेल में 36 कैदियां को HIV संक्रमित मिलने से स्वास्थ्य विभाग और जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है। सभी कैदियां का तुरंत इलाज शुरू कर डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। बता दें कि एड्स नियंत्रण सोसाइटी के निर्देशों पर स्वास्थ्य विभाग ने दिसंबर, 2023 में लखनऊ जेल में बंद कैदियों की HIV स्क्रीनिंग कराई थी। इस दौरान करीब तीन हजार कैदियों का टेस्ट किया गया था।

    जिसकी रिपोर्ट आने से स्वास्थ्य विभाग और जेल प्रशासन में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार जांच में 36 कैदी एचआईवी पॉजिटिव मिले है। एचआईवी संक्रमित मरीज मिलने पर जेल प्रशासन ने कैदियों की काउंसलिंग शुरू कर दी है। इससे पहले 11 कैदी एचआईवी संक्रमित मिले थे। अब 36 नए मरीज मिलने से रोगियां की संख्या 47 हो गई है। इन सभी का के.जी.एम.यू के एंट्री रेट्रो वायरल थेरेपी सेंटर से इलाज कराया जा रहा है और डॉक्टरों की टीम संक्रमितों की निगरानी कर रही है।

  • शादी रोकने के लिए कलयुगी बेटे ने पिता को उतारा मौ’त के घाट

    उत्तर प्रदेश: श्रावस्ती के बढ़ई पुरवा गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब बेटी की शादी के लिए जमीन बेचने की बात को लेकर पिता और पुत्र में कहासुनी हो गई. बेटी की शादी में खर्च अधिक होने को लेकर रामनिवास जमीन का कुछ हिस्सा बेचना चाह रहे थे. इसी बात को लेकर रामनिवास और उनके बेटे अक्षय के बीच कहासुनी हो गई. इस दौरान गुस्से में आकर अक्षय ने अपने पिता रामनिवास के सिर पर डंडे से कई वार कर दिए, जिससे वे लहूलुहान हो गए. इसके बाद परिजन घायल रामनिवास को अस्पताल लेकर जाने लगे, लेकिन उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया.सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है.

  • पंजाब : पंचायती जमीन पर कब्जे को लेकर हुआ विवाद, देखे वीडियो  

    तलवाड़ा : पंचायत की जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद होने का मामला सामने आया है। जानकारी देते हुए तलवाड़ा थाने के प्रभारी हरजिंदर सिंह ने बताया कि गांव रजवाल की पंचायत ने पुलिस को सूचित किया गया था कि कुछ लोग पंचायत की जमीन पर कब्जा कर रहे है।  

    पुलिस ने मौके पर पहुँच कर दोनो पक्षो की बात सुनकर मामला निशानदेही करवाने के बाद हल करने का आश्वासन दिया। वही जमीं पर उसरी करने वाले सतीश कुमार ने बताया कि वह अपनी मलकियती जमीं पर उसरी कर रहा है। निशानदेही करवाने पर पुरे मामले की असलियत सामने आ जाएगी।

  • अखिल अग्रिहोत्री लोक शिकायत निवारण समिति के सदस्य नियुक्त

    ऊना/सुशील पंडित :ऊना विधानसभा क्षेत्र से संबंध रखने वाले प्रदेश युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष अखिल अग्रिहोत्री को जिला ऊना की लोक शिकायत निवारण समिति का सदस्य नियुक्त किया गया है। अखिल अग्रिहोत्री ने अपनी नियुक्ति पर प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्रिहोत्री, प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष नेगी निगम भंडारी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष महेश्वर चौहान व जयवद्र्धन खुराना का आभार जताया है।

    उन्होंने कहा कि वो इस कमेटी में पूरी सक्रियता से काम करेंगे। इसके अतिरिक्त सरकार की जनहित योजनाओं को आम जनतक पहुंचाने के लिए भरसक प्रयास करेंगे, ताकि लोग सरकार की योजनाओं का लाभ ले सकें। अग्निहोत्री ने कहा कि जनता की शिकायतों को हल करवाने के लिए भी प्रशासन से समय-समय पर प्रयास करेंगे।
  • पंजाब : इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान में चोरों ने दिया वारदात को अंजाम

    मोगा : प्रताप रोड पर स्थित इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान से चोरी का मामला सामने आया है। चोर छत के रास्ते दुकान में दाखिल हुए और नकदी और LED लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है।एजी इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान के मालिक आशीष कुमार ने बताया कि उनकी दुकान नेहरू पार्क के पास है, देर रात वह दुकान बंद कर अपने घर चले गए थे। सुबह जब वह वापस दुकान पर आए तो देखा कि दुकान का सामान बिखरा पड़ा है।

    चोर ऊपरी दरवाजे से दुकान में घुसे दो LED और गल्ले से 60 हजार नकदी लेकर फरार हो गए। जांच अधिकारी रणजीत सिंह ने बताया कि घटना की  शिकायत उन्हें मिल चुकी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरो को पकड़ने की कार्रवाई शुरू कर दी  है।

  • लव मैरिज कर घायल प्रेमी संग एसपी दफ्तर पहुंची प्रेमिका, जानें मामला

    चूरूः राजस्थान के चूरू जिले में एक प्रेमी जोड़े के प्यार को लेकर जज्बा सामने आया है। यहां एक युवती के परिजनों को जब उसके प्रैम प्रसंग के बारे में पता चला तो उन्होंने प्रेमी की जमकर मारपीट कर डाली। परिजनों ने प्रेमी को इतना पीटा कि उसे अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। लेकिन प्रेमिका ने हार नहीं मानी। वह अस्पताल में भर्ती घायल प्रेमी को उठाकर गाजियाबाद पहुंची और वहां आर्य समाज में लव मैरिज कर ली। बाद में घायल प्रेमी को लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर सुरक्षा की मांग की। युवती का कहना है उसके घर वाले उनके खून के प्यासे हैं।

    घायल प्रेमी को लेकर एसपी दफ्तर पहुंची सुजानगढ़ की निकिता (21) ने बताया कि वह नर्सिंग की ट्रेनिंग कर रही है। 9 साल पहले उसकी जान पहचान मोहल्ले के ही थानमल से हुई थी। निकिता ने बताया कि उसके पिता ने दो शादियां की थी। पिता की मृत्यु के बाद वह अपने मां और छोटी बहन के साथ रहती है। थानमल के साथ उसकी जान पहचान कुछ ही दिनों में दोस्ती में बदल गई।

    उसने थानमल के साथ शादी करने की ठान ली। उसने यह बात अपनी मां को बताई तो उन्होंने किसी तरह का एतराज नहीं किया। लेकिन उसके परिवार के अन्य लोग लव मैरिज के खिलाफ थे। बीते 26 जनवरी को जब थानमल बाइक से जा रहा था तो कपिल, सुमित, लखन, पिंटू, अभिषेक, संदीप, राहुल, हरिशंकर आदि ने उसे घेर लिया और सरियों से मारपीट की।

    मारपीट से थानमल इतना जख्मी हो गया कि उसे बीकानेर रैफर करना पड़ा। इसके बाद 30 जनवरी को निकिता बीकानेर अस्पताल में पहुंची और इलाज के बीच ही घायल थानमल के साथ बीकानेर से गाजियाबाद पहुंच गई। वहां 31 जनवरी को दोनों ने आर्य समाज में शादी कर ली। अभी भी थानमल का इलाज जारी है। एसपी दफ्तर में भी घायल हालत में ही पहुंचा।

    निकिता ने बताया कि थानमल नौवीं कक्षा तक पढ़ा हुआ है और स्कूल टाइम से ही दोनों का प्रेम प्रसंग चल रहा था। निकिता ने बताया कि अभी भी उन्हें परिवार के लोगों से खतरा है। इसलिए सुरक्षा के लिए दोनों एसपी दफ्तर पहुंचे हैं।

  • रोजाना इन चीज़ो के सेवन से तेजी से बढ़ेगा वजन 

    Health Tips: वजन बढ़ाने के घरेलू उपाय

    आलू
    आलू में कार्बोहाइड्रेट्स और कॉम्प्लेक्स शुगर होता है, जो वजन बढ़ाने का काम करता है। आलू को आप किसी भी सब्जी के साथ बनाकर खा सकते हैं। आलू का रोजाना सेवन करें। हालांकि स्वस्थ तरीके से वजन बढ़ाना चाहते हैं तो आलू को किसी भी तरीके से खाएं लेकिन वह अधिक तला भुना न हो।

     घी 
    घी के सेवन से शरीर में वसा की मात्रा बढ़ती है। घी में सैट्योरेटेड फैट और कैलारी की मात्रा अधिक होती है। घी को आप खाने में मिलाकर खा सकते हैं। चाहें तो घी और शक्कर मिलाकर सेवन करें लेकिन घी के सेवन की मात्रा सीमित ही रखें।

    केला         
    वजन बढ़ाने के लिए केला अच्छा विकल्प है। केले में भरपूर मात्रा में कैलोरी होती है। रोजाना केले के सेवन से आपका वजन जरूर बढ़ेगा। केला खाने से एनर्जी मिलती है और सेहत भी बनती है। आप केले को दूध के साथ खा सकते हैं। केले का शेक बनाकर पी सकते हैं। 

    मेवे के साथ दूध  
    वजन बढ़ाने के लिए मेवे को दूध में मिलाकर सेवन करें। बादाम, खजूर और अंजीर का सेवन तेजी से वजन बढ़ाता है। आप चाहें तो लगभग 30 ग्राम किशमिश खाने से भी तेजी से वजन बढ़ता है। 




    अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है।

  • पंजाब : सैक्स रैकेट का भंडाफोड़: विदेशी और भारतीय महिलाओं सहित 26 गिरफ्तार

    फगवाड़ा : पुलिस ने बड़े स्तर पर चल रहे देह व्यापार के धंधे का भांडा फोड़ किया है। कपूरथला पुलिस ने रेड कर 9 विदेशी और 4 भारतीय महिलाओं सहित करीब 26 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना सतनामपुर में सभी के खिलाफ 2 अलग-अलग केस दर्ज किए गए हैं। केस में इम्मोरल ट्रैफिकिंग एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपियों से पुलिस ने 9 विदेशी पासपोर्ट, 29 मोबाइल और करीब 45 हजार रुपए की नकदी बरामद किए हैं। कपूरथला की एसएसपी वत्सला गुप्ता ने बताया कि एसपी फगवाड़ा को गुप्त सूचना मिली थी कि जालंधर फगवाड़ा हाईवे पर स्थित एक बड़ी यूनिवर्सिटी से सटे लॉ गेट के पास बड़े स्तर पर देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा है। सूचना पुख्ता होने के बाद तुरंत फगवाड़ा पुलिस की टीमों ने उक्त एरिया में अपने मुलाजिमों की एक्टिविटी बढ़ा दी।

    इस दौरान उन्हें पता चला कि मिली सूचना सही थी। जिसके बाद टीमों ने रेड कर दी। पंजाब पुलिस के 30 से ज्यादा मुलाजिम एक साथ रेड के लिए पहुंचे थे। क्योंकि जांच में पता चला था कि उक्त देह व्यापार का धंधा करने वाले लोगों की संख्या 20 से ज्यादा की है। सभी को एक साथ गिरफ्तार कर थाना सतनापुर में लाया गया और दो केस दर्ज किए गए। एसएसपी कपूरथला गुप्ता ने बताया कि उक्त सैक्स रैकेट पीजी की आंड़ मे चलाया जा रहा था। जिसमें विदेशी लड़कियों की अहम भूमिका था। पीजी विदेशी नागरिकों को आसानी से मिल जाते थे, क्योंकि वह अच्छे पैसे भरते थे। कुछ तो भारत में बातौर छात्र ही आए थे। मगर यहां पर देह व्यापार का धंधा शुरू कर दिया गया।

     इसके अलावा उन विदेशी नागरिकों के खिलाफ धारा 14 विदेशी अधिनियम का अपराध जोड़ा गया जो अपने वीजा मानदंडों का उल्लंघन कर रहे थे। लॉ गेट पर आने जाने वाले लोगों को फोटो दिखाकर युवतियों को पसंद करवाते थे। जिसके बाद उनसे पैसों की डील करते थे। पैसे सेट होने के बाद लड़कियों के पीजी में ग्राहक को भेजाता था। एफआईआर में अमृतसर के मजिठा रोड पर स्थित भवानी नगर के रहे वाले दीपक बहल उर्फ अशीष का नाम है। दूसरे में जालंधर के बिलगा के रहने वाले लवित प्राशर उर्फ लवित पंडित का नाम दर्ज किया गया है। आरोपी ग्राहस की डिमांड के हिसाब से पैसा लेते थे। जल्द आरोपी को पुलिस कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी।

  • पंजाब : पतंग ने ले ली 12 साल के मासूम की जान, देखें वीडियो

    अमृतसर :  गांव सियालका में एक कबीर पंथी परिवार के दोनों विकलांग दंपति जो अपने परिवार का बड़ी मुश्किल से गुजारा कर रहे थे, लेकिन उन पर उस समय दुखों का पहाड़ गिर पड़ा, जब 12 वर्षीय बच्चे की पतंग लूटने समय छप्पड़ में छूबने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार पता चला है कि दिलजान भगत जो ट्यूशन पढ़कर अपने घर लौट रहा था, रास्ते में उसको पतंग उड़ती नजर आई तो बच्चों पतंग के पीछे भागा और छप्पड़ के अंदर चला गया, जिसमें डूबने से बच्चे की मौत हो गई। 

    गौरतलब है कि बच्चे को छप्पड़ में जाते किसी ने नहीं देखा था। जब शाम तक बच्चा घर नहीं पहुंचा तो इसकी खबर गांव में आग की तरह फैल गई और गांववासियों द्वारा बच्चे की काफी खोज की गई और नजदीकी गई गांवों में अनाऊसमैंट करवाई गई। देर रात तक लोग बच्चे को तलाश करते रहे, लेकिन बच्चे का कहीं पता न लग सका। जब सुबह किसी व्यक्ति को बच्चे के कंधों पर पड़ी स्कूल किट्ट दिखाई दी। इसको गांव में युवकों की मदद से छप्पड़ में सीढ़िया रखकर मृतक बच्चे को बाहर निकाला, जिससे गांव में शौक की लहर फैल गई। जब छप्पड़ की सफाई न होने की सूरत में गांव के सरपंच सुखजिंद्र कौर से सम्पर्क किया तो उन्होंने कहा कि अगर प्रशासन गांव को छप्पड़ों की सफाई के लिए ग्रांट जारी कर देता तो गांव में इस परिवार के साथ अनहोनी न होती।

  •  माँ और बाप ने  4 साल के मासूम को इतना पीटा, मासूम ने अस्पताल में तोड़ दिया दम

    छत्तीसगढ़:  दुर्ग में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. एक मां-बाप ने अपने 4 साल के मासूम बच्चे को इतना मारा कि उसकी जान चली गई. बच्चे का पिता सौतेला था लेकिन मां सगी थी. बच्चे की मौत हो जाने पर पुलिस ने मां-बाप को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

    पुलिस ने बताया कि घटना कुम्हारी थाना क्षेत्र की है. आरोपी महिला का नाम गायत्री साहू है जिसकी उम्र 28 साल है. आरोपी शख्स का नाम मनप्रीत सिंह है जिसकी उम्र 26 साल है. करीब 8 महीने पहले मनप्रीत गायत्री को अपनी पत्नी बनाकर कुम्हारी के शंकर नगर में ही किराए के मकान में साथ रहने लगा था, गायत्री के साथ उसका 4 साल का बेटा और 8 साल की बेटी भी रहती थी लेकिन मनप्रीत अपने सौतेले बेटे जगदीप सिंह के साथ रोज मारपीट करता था.

    31 जनवरी की रात को आरोपी मां और सौतेले पिता दोनों ने बच्चे की जमकर पिटाई कर दी. दूसरे दिन बच्चे के पेट में तेज दर्द हुआ. इसके बाद दोनों उसे अस्पताल लेकर गए. जहां इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई.बच्चे के शव को वापस लाने के बाद दोनों उसके अंतिम संस्कार की तैयारी करने लगे. इसी दौरान उनके पड़ोसी ने इसकी जानकारी पुलिस को दे दी. सूचना मिलते ही कुम्हारी पुलिस हरकत में आई और पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और उसका पोस्टमार्टम कराया.