Blog
-

136 लोगों के चालान कटे
ऊना/सुशील पंडित:ऊना पुलिस ने शनिवार को चार अलग अलग नियम कानूनों को तोड़ने वाले कुल 136 लोगों के चालान किए हैं। पहला मामला ट्रैफिक चालान का है। पुलिस ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले 123 वाहनों के चालान किए। जिनमें से 21 लोगों ने मौके पर ही भुगतान कर दिया। इसमें जुर्माने के रूप में पुलिस को 10800 रूपए वसूल किए हैं। दूसरा मामला सार्वजनिक स्थलों पर धुम्रपान करने का है। इसमें कुल 11 लोगों के चालान किए गए जो खुले में धुआं उड़ा रहे थे।पुलिस ने इनसे 950 रूपए जुर्माना वसूला है। तीसरा मामला अवैध खनन से जुड़ा है जिसमें एक ट्रैक्टर चालक को 5000 रु जुर्माना किया गया। जबकि चौथा मामला प्रदूषण फैलाने वाले एक व्यक्ति का है जो कचरे को अवैध तरीके से निपटाता हुआ पकड़ा गया। जो कचरा पानी और मिट्टी में गलता नहीं है उसे खुले में फेंकना भी कानूनन जुर्म है। पुलिस ने उक्त व्यक्ति को जब गलत ढंग से कचरे का निपटारा करते हुए पाया तो उसके विरुद्ध अजैव निम्नीकरणीय (नॉन बायोडीग्रेडेबल) कचरा (नियंत्रण) अधिनियम के अंतर्गत जुर्माने के रूप में कुल 500 रूपए वसूल किए। -

सैंसोवालः डीपू से राशन लेने गए व्यक्ति से मारपीट
ऊना/सुशील पंडित:हरोली के सैंसोवाल में 25 नवंबर 2023 में हुई मारपीट की घटना पर पुलिस ने कार्रवाई की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले साल 25 नवंबर को हरोली तहसील के धर्मपुर गांव का रहने वाला गुरमेल सिंह अपने दोस्त के साथ सैंसोवाल स्थित राशन डिपो पर गया था।गुरमेल ने आरोप लगाया है कि वहां सैंसोवाल के रहने वाले कृष्ण पाल ने रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की थी। साथ ही जान से मारने की धमकियां और गाली गलौच भी किया था। पुलिस ने अब दो महीने के बाद कार्रवाई करते हुए उक्त आरोपी के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 341, 323, 504, 506 के तहत मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। -

ऊना कोर्ट से एक और बाइक चोरी
– ऊना में कोर्ट कचहरियां भी सुरक्षित नहींऊना/सुशील पंडित:चोरों ने सीधे ऊना पुलिस को चुनौती दे डाली है। चोर लगातार जालंधर के सबसे सुरक्षित और शक्तिशाली स्थान में चोरियों को अंजाम दे रहे हैं। ऊना कोर्ट परिसर के पार्किंग क्षेत्र से लगातार मोटरसाइकिल चोरी होते जा रहे हैं। यह इलाका जिला मुख्यालय का केंद्र है। सारी बड़े पुलिस प्रशासनिक अधिकारी और जज इसी क्षेत्र में कार्य करते हैं। सुरक्षा की कोई कमी नहीं। उसके बावजूद लगातार इस तरह से साधारण जन के वाहनों का चोरी हो जाना चिंता का विषय है।यदि कोर्ट कचहरियां और पुलिस कप्तानों के क्षेत्र ही सुरक्षित नहीं हैं तो पूरे जिले के क्या हाल होंगे। घटना 2 फरवरी की है। बंगाणा के मुच्छाली गांव का रहने वाला मोहित धीमान पुत्र करतार चंद ड्यूटी के लिए ऊना आया थे। उसने कोर्ट परिसर की पार्किंग में अपना बाइक खड़ा किया जिसका नंबर एचपी-78-ए-0748 है। मोहित जब शाम पांच बजे के बाद पार्किंग क्षेत्र में आया तो उसका बाइक गायब था। ऊना सदर थाने में अब अज्ञात लोगों के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 379 के तहत केस दर्ज हो चुका है और पुलिस बाइक की तालाश में जुट गई है। -

हमीरपुर के शम्मी खान और अकील चिट्टे संग गिरफ्तार
ऊना/सुशील पंडित:हरोली पुलिस ने चिट्टे के दो तस्करों को काबू करने में सफलता हासिल की है। शनिवार को होशियारपुर से पंडोगा की ओर जा रहे दो संदिग्धों की जब हरोली पुलिस ने तालाशी ली तो उनके पास से 3.35 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार हरोली पुलिस की एक टीम पंडोगा चौकी इंचार्ज एसआई गुरधियान शर्मा के नेतृत्व में शनिवार शाम पंडोगा तक्षक कांप्लेक्स के पास नाका लगा यातायात चैकिंग पर थी। इसी दौरान एक बाइक संख्या (एचपी-74-ए-2325) होशियारपुर से पंडोगा की ओर आई। उसके ऊपर दो युवक सवार थे।जब उन्हें रोकने का प्रयास हुआ तो उन्होंने एक संदिग्ध वस्तु बाइक से दूर फेंक दी। जब पुलिस ने संदिग्धों को रोककर उस वस्तु की जांच की तो वह चिट्टा/हेरोईन पाई गई। दोनों की पहचान हमीरपुर जिले के 26 वर्षीय शम्मी खान पुत्र नज़ीर मोहम्मद, निवासी गाँव कोटा, तहसील भोरंज और 29 वर्षीय आकिल खान पुत्र दिलावर खान, निवासी गाँव कपोटी, तहसील हमीरपुर के रूप में हुई है। हरोली थाने में दोनों की गिरफ्तारी के बाद आरोपियों के विरुद्ध मादक द्रव्य अधिनियम की धारा 21, 29-61-85 के अधीन मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब चिट्टे की सप्लाई चेन को खंगाल रही है। -
एनएसएस शिविर के तीसरे दिन की शुरुआत प्रभात फेरी से
ऊना/ सुशील पंडित :अटल बिहारी बाजपेयी राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय बंगाणा में एनएसएस का सात दिवसीय विशेष शिविर के तीसरे दिन की शुरुआत सुबह की प्रभात फेरी से हुआ, एनएसएस स्वयंसेवी ने प्रभात फेरी स्पेशल कैंप स्थल से बंगाणा के आसपास के क्षेत्र में जाकर निकाला। तत्पश्चात स्वयंसेवियों ने ड्रिल और योगा किया। योगा और ड्रिल के बाद ग्रुप वाइज रिपोर्टिंग हुई। तीसरे दिन का थॉट ऑफ द डे, कला के लिए बुद्धि और हृदय की आवश्यकता होती है, धन की नहीं पर था। जिसमें प्रत्येक ग्रुप के सदस्यों ने अपने अपने विचार रखे।तीसरे दिन के प्रथम स्तर में रिसोर्स पर्सन कम गेस्ट के तौर पर डिस्ट्रिक्ट ऐडवोकेट कुमारी बबीता ने शिरकत की। उन्होंने घरेलू हिंसा सेक्सुअल हैरेसमेंट और महिलाओं के अधिकार के संदर्भ में अपने विचार रखें। उन्होंने बताया कि घरेलू हिंसा के विरुद्ध अधिकार के अंतर्गत कोई भी महिला घर में अपने प्रति हो रही किसी भी हिंसा के विरुद्ध अपनी शिकायत दर्ज करा सकती है। भारतीय दंड संहिता की धारा 498 (IPC 498) के तहत पत्नी, या महिला लिव इन पार्टनर अपने विरुद्ध हो रही हिंसा के ख़िलाफ़ शिकायत दर्ज करा सकती है।धारा 498 के तहत (IPC 498) किसी भी महिला के साथ मौखिक, आर्थिक, शारीरिक और मानसिक हिंसा अपराध है। दूसरे सेशन में एडवोकेट बबीता ने साइबर क्राइम के प्रकार व कारण बचाव कानूनी प्रावधानों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि साइबर अपराध एक ऐसा अपराध है जिस में कंप्यूटर और नेटवर्क शामिल है। किसी भी कंप्यूटर का अपराधिक स्थान पर मिलना या कंप्यूटर से कोई अपराध करना कंप्यूटर अपराध कहलाता है। कंप्यूटर अपराध भी कई प्रकार से किये जाते है जैसे कि जानकारी चोरी करना, जानकारी मिटाना, जानकारी मे फेर बदल करना, किसी कि जानकारी को किसी और को देना या कंप्यूटर के भागो को चोरी करना या नष्ट करना।उन्होंने बताया कि 2005 के अधिनियम में अपराधी को सजा का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि एनएसएस स्वयंसेवी इस प्रकार के विषय व महत्वपूर्ण जानकारी को जनमानस तक पहुंच कर शिक्षित कर समाज में अपनी मुख्य भूमिका अदा कर सकते हैं। इस अवसर पर एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर सिकंदर नेगी, एनएसएस कैप्टन विशाल सोनी, कुमारी सपना, हैड बॉय तीक्ष्ण आर्य और सबिता आदि मौजूद रहे। -
भाजपा की तरह कांग्रेस पार्टी शगूफे नहीं छोड़ती
ऊना/सुशील पंडित: भाजपा की तरह कांग्रेस पार्टी शगूफे नहीं छोड़ती। प्रदेश की मौजूदा सुक्खू सरकार धरातल पर काम कर लोकप्रियता हासिल कर रही है। यह बात ऊना ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा शर्मा ने कही। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनावों को निकट आते देख संगठनात्मक मजबूरियों के चलते भाजपा नेत्रियां फील्डिंग का असफल प्रयास कर रही हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा नेत्रियों को स्मरण रहे कि हालही में सुक्खू सरकार ने बेटी के पैदा होने पर 2 लाख रुपए देने की घोषणा की है। इसके अतिरिक्त प्रदेश में करीब 6500 अनाथ बच्चों को स्पेशल चाइल्ड ऑफ द स्टेट का दर्जा दे कर उनको मासिक जेब खर्च के लिए 4000 रूपए, फ्री शिक्षा का देने और शादी पर 2 लाख रुपए देने की भी घोषणा की है।इसके अतिरिक्त इन बच्चों को मकान बनाने के लिए धन उपलब्ध करवाने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सत्ता संभालने के बाद सुक्खू सरकार ने कर्मचारियों के भविष्य को सुरक्षित करने ओल्ड पैंशन स्कीम लागू की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आई इतिहासिक आपदा के बाबजूद शड्यूल टराइव जिलों में महिलाओं को 1500 रूपए बतौर महिला सम्मान निधि के रूप में शुरू कर दिए है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेत्रियां अपने शीर्ष नेताओं और तीन सांसदों से पूछे कि वो आपदा के दौरान घरों दुबक कर क्यों बैठे रहे। प्रदेश को आपदा से उभारने के लिए केंद्र सरकार के पास क्यों नहीं धरने पर बैठे। उन्होंने कहा कि बतौर महिला होने के नाते भाजपा नेत्रियों से मुझे सहानुभूति है। इसलिए मेरा उन्हें मशवरा है कि जब भी महिलाओं के साथ गलत हो तो वो अपनी आवाज बुलन्द करें।क्योंकि जब एक दिल्ली में एक तरफ नए संसद भवन का उद्घाटन किया जा रहा था तो दूसरी तरफ केंद्र की सरकार के इशारे पर पहलवान बेटियां पर लाठियां भांजी गई और सड़कों पर घसीटा गया तब भाजपा नेत्रियां संगठनात्मक मजबूरी में चुप रही। वहीं सांसद भवन के उद्घाटन समारोह में देश के शीर्ष पर बैठी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को नजरंदाज करना क्या नारी वर्ग का अपमान नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेत्रियां बताएं भाजपा विधायक की पत्नी द्वारा सोशल मीडिया पर रो-रो यह कहना कि वो घरेलू हिंसा करता है। इसके अतिरिक्त कुल्लू के भाजपा नेता नेत्री की वीडियो बायलर हुआ था। तब भाजपा महिला मोर्चा की नेत्रियों चुप क्यों रही। उन्होंने कहा कि भाजपा महिला मोर्चा की नेत्रियों को मेरी राय है कि वो संगठन में बिना दबाव के काम करें और सही मायने में महिलाओं के हक की लड़ाई लड़ें। -
बहस के दौरान वकील की कोर्ट में हुई थी मौत, संस्कार में जा रहे ताइद ने भी तोड़ा दम
गोपालगंजः कोरोना काल के बाद से हार्ट अटैक के मामलों में तेजी से इजाफा सामने आ रहा है। रोज कोई- न-कोई व्यक्ति हार्ट अटैक का शिकार हो रहा है। इनमें ज्यादातर 40 से 55 साल के लोग शामिल हैं। इस बीच बिहार के गोपालगंज में एक अजीब घटना हुई, जहां 24 घंटे से भी कम समय के अंतराल में दो लोगों की हार्ट अटैक से मौत हो गई। कल शनिवार को सिविल कोर्ट में जज के सामने मुकदमे की बहस के दौरान वकील को दिल का दौरा पड़ा और कुछ सेकेंड में ही उनकी मौत हो गई। मृतक वकील कुचायकोट प्रखंड के बंगरा गांव का वासी दिलीप कुमार त्रिपाठी थे। उनका दाह-संस्कार रविवार को कर दिया गया।

परिजनों की ओर से बताया गया कि वकील के दाह-संस्कार में शामिल होने के लिए गौसिया से रविवार की सुबह ताइद नंदू कुमार तिवारी साइकिल से जा रहें थे। वकील के ताइद धामापाकड़ गांव के पास पहुंचते ही अचानक उनको भी दिल का दौरा पड़ा और सड़क पर ही गिर गए। मोबाइल निकालकर परिजनों को फोन करने की कोशिश भी की लेकिन बात नहीं हो सकी। आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे, तब तक नंदू तिवारी ने दम तोड़ दिया।
परिजनों के मुताबिक 1991 से सिविल कोर्ट में वकील दिलीप कुमार त्रिपाठी वकालत करते थे, तब से उनके साथ नंदू कुमार तिवारी ताइद का काम करते थे। नंदू ने शादी नहीं की थी। वो अकेले ही घर पर रहते थे और वरिष्ठ वकील दिलीप कुमार त्रिपाठी के यहां रहकर जीवन यापन करते थे। वकील और ताइद के बीच छोटे और बड़े भाई के जैसा लगाव था, लेकिन अचानक 24 घण्टे के अंदर दिल का दौरा पड़ने से दोनों की मौत होने से लोग हेरान हैं।
-
पंजाब की गवर्नर होगी किरण बेदी!
चंडीगढ़ : पंजाब में गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित इस्तीफा दे दिया था। बनवारी लाल रोहित ने राष्ट्रपति मुर्मू को अपना इस्तीफा दिया था। वही गवर्नर के इस्तीफा के बाद किरण बेदी के नाम की चर्चा जोरों पर शुरू हो गई थी। वहीं अब किरण बेदी के गवर्नर बनने का दावा भाजपा नेता ने कर दिया है हालाँकि इसकी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई पर संभावना है कि किरण बेदी की पंजाब की गवर्नर होंगी।

ऐसे में एक बार फिर से गवर्नर की रेस में किरण बेदी का नाम चर्चा पर चल रहा है।
-
70 साल के लल्लन खान पर लगेगा NSA
नई दिल्ली : यूपी की राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद में तिहरे हत्याकांड को अंजाम देने वाले दोनों मुख्य आरोपी लल्लन उर्फ सिराज और उसके बेटे फराज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों सरेंडर करने की फिराक में घूम रहे थे। पूछताछ में लल्लन के बारे में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए है। सिराज के पाकिस्तान और नेपाल कनेक्शन की भी बात सामने आ रही है, पुलिस का कहना है कि इसकी जांच की जाएगी। बताते चलें कि शुक्रवार शाम जमीन विवाद में 70 साल के लल्लन उर्फ सिराज ने बेटे फराज के साथ 15 साल के मासूम बच्चे समेत 3 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद से दोनों फरार थे। पुलिस की कई टीमें इनको ट्रैक कर रही थीं। इससे पहले दोनों सरेंडर करते पुलिस ने इन्हें धर दबोचा। इसको लेकर डीसीपी वेस्ट राहुल राज ने बताया कि 36 घंटे में हमने दोनों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी के दो बेटे पोलैंड में हैं और उनका नेपाल कनेक्शन है। ऐसे में आशंका थी कहीं ये नेपाल के रास्ते पोलैंड न भाग जाएं। इसको देखते हुए लखनऊ पुलिस ने लल्लन और फराज को लेकर अलर्ट जारी किया था।

उन्होंने आगे बताया कि दोनों की तस्वीरें सभी एयरपोर्ट अथॉरिटी को भेजी गईं, ताकि एयरपोर्ट पर पकड़े जा सकें। हमने एयरपोर्ट के साथ-साथ नेपाल बॉर्डर पर एसएसबी और यूपी के सभी जिलों को भी अलर्ट किया था। 5 टीमें बनाकर सर्विलांस की मदद से इनको ट्रैक करना शुरू किया। ये दोनों अपने करीबी रिश्तेदार के पास मुरादाबाद गए थे। इसके बाद अपने वकील के जरिए लखनऊ सरेंडर करने की फिराक में थे। उन्होंने कहा कि लखनऊ पुलिस गैंगस्टर एक्ट के तहत इनकी संपत्ति की जांच करेगी। अपराध से अर्जित संपत्ति कुर्क की जाएगी। दोनों ही आरोपियों पर एनएसए लगेगा। सिराज के पाकिस्तान और नेपाल कनेक्शन की भी जांच की जाएगी। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि इतना बड़ा अपराधी रहते हुए भी लल्लन खान का पासपोर्ट आखिर कैसे बन गया और लाइसेंस रिन्यू कैसे होता गया? पुलिस ने इन दोनों के मददगार थार के ड्राइवर को पहले ही पकड़ लिया था।
-
पंजाब : इस जिले में SHO हुआ सस्पेंड, जाने मामला
मानसा : प्रशासन की ओर से बोहा कस्बे के SHO को सस्पेंड कर दिया गया है। एसएचओ पर आरोप था कि उसने शराब के नशे में गुरुद्वारा साहिब में दाखिल होकर सेवादारों से मारपीट व गाली-गलौज की थी। गुरुघर के सेवादारों ने SHO की इस हरकत को बेअदबी करार देते हुए धरना दिया था। इसके बाद डीएसपी गुरप्रीत सिंह गिल ने मौके पर पहुंच कर घटना का जायजा लिया और लोगों को शांत कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया था।

इसके बाद मानसा के एसएसपी ने बोहा के SHO को सस्पेंड कर दिया। इसकी पुष्टि डीएसपी बुढलाडा ने की है। गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष भूरा सिंह और गुरतेज सिंह ने बताया कि बीती रात करीब 12 बजे बिना कोई कारण बताए थानेदार और वह दीवार फांदकर गुरुद्वारे में घुस आए और गलत शब्दावली का प्रयोग करते हुए सेवादारों से मारपीट की थी।