Blog

  • पंजाबी गायक दलेर मेहंदी को लेकर आया हाईकोर्ट का फैसला

    पंजाबी गायक दलेर मेहंदी को लेकर आया हाईकोर्ट का फैसला

    चंडीगढ़ः पंजाबी मशहूर गायक दलेर मेहंदी को लेकर हाईकोर्ट से बड़ा फैसला सामने आया है। कबूतरबाजी में फंसे दलेर मेहंदी को पटियाला कोर्ट ने सजा सुनाई थी। जिसको लेकर दलेर मेहंदी ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। दलेर मेहंदी को हाईकोर्ट ने बड़ी राहत देते हुए उनकी सजा को सस्पेंड कर दिया है, जिसके तहत अब वह जेल से बाहर आ जाएंगे। बता दें कि मामला 2003 का है और केस का फैसला 15 साल बाद हुआ। दलेर मेहंदी को मानव तस्करी केस में 2 साल कैद की सजा सुनाई गई थी। आरोप है कि दलेर मेहंदी और उनके भाई शमशेर गैरकानूनी रूप से लोगों को विदेश भेजकर मोटी रकम लेते थे। मामले में दलेर मेहंदी और उनके भाई के खिलाफ कुल 31 केस दर्ज किए गए थे।

    पहला केस 2003 में अमेरिका में दर्ज किया गया था, क्योंकि ज्यादातर लोग अमेरिका ही भेजे गए थे। दलेर मेहंदी की 2 साल की सजा को एडिशनल सेशन जज पटियाला कोर्ट ने बरकरार रखा था। मेहंदी के खिलाफ थाना सदर पटियाला की पुलिस ने 498 नंबर एफआईआर साल 2003 में दर्ज की थी। दलेर मेहंदी को निचली अदालत ने 2 साल की सुनाई थी तो इसके खिलाफ मेहंदी ने अपने वकील के जरिए एडिशनल सेशन जज की अदालत में अपील दायर की थी। 

  • 70 साल बाद भारत में फिर सुनाई देगी चीतों की दहाड़

    70 साल बाद भारत में फिर सुनाई देगी चीतों की दहाड़

    पीएम नरेंद्र मोदी अपने जन्मदिन पर मध्य प्रदेश के प्रवास पर रहेंगे। प्रधानमंत्री अपने जन्मदिन पर अफ्रीका से आ रहे चीतों के दल को मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में स्थित कूनो राष्ट्रीय उद्यान में प्रवेश कराएंगे। 

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन 17 सितंबर को पड़ता है और इस बार ये खास होने वाला है। ऐसा इसलिए क्योंकि देश में लुप्त हो चुके धरती पर सबसे तेज दौड़ने वाले वन्य प्राणी चीता भारत आने वाले हैं. पीएम नरेंद्र मोदी अपने जन्मदिन पर मध्य प्रदेश के प्रवास पर रहेंगे। प्रधानमंत्री अपने जन्मदिन पर अफ्रीका से आ रहे चीतों के दल को मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में स्थित कूनो राष्ट्रीय उद्यान में प्रवेश कराएंगे। 

    चीता धरती का सबसे तेज दौड़ने वाला वन्य-प्राणी है और भारत में विलुप्त श्रेणी में आ चुका है. इतिहास इस बात का गवाह है कि भारत में चीतों का इतिहास हजारों वर्ष पुराना है. हमारे पूर्वजों द्वारा गांधीसागर अभयारण्य के चतुर्भुज नाला एवं रायसेन जिले के खरबई में मिले शैल चित्रों में चीतों के चित्र पाये गये है. माना जाता है कि मध्य भारत के कोरिया (वर्तमान में छत्तीसगढ़ में स्थित) के पूर्व महाराजा रामानुज प्रताप सिंहदेव द्वारा 1948 में भारत में अंतिम चीते का शिकार किया गया था। 

    अंग्रेजी सरकार के अधिकारियों एवं भारत के राजाओं द्वारा किये गये अत्याधिक शिकार से 19वीं शताब्दी में इनकी संख्या में अत्यधिक 

    तमाम औपचारिकताएं पूरी होने के बाद अफ्रीकी चीते के आने का रास्ता साफ हो चुका है. प्रधानमंत्री मोदी 17 सितंबर को चीतों को मध्य प्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान में पुनर्स्थापित करेंगे. इसी के साथ प्रदेश के इतिहास में एक नया कीर्तिमान जुड़ जायेगा और 70 वर्षों के बाद चीता एक बार पुन: अपने रहवास में विचरण कर सकेंगे।  

    बता दें कि दुनिया में केवल 7,000 चीते बचे हैं और उनमें से अधिकांश अफ्रीका में पाए जाते हैं. इंटरनेशनल नॉट-फॉर-प्रॉफिट ऑर्गेनाइजेशन चीता कंजर्वेशन फंड (CCF) का हेडक्वार्टर नामीबिया है और यह संस्था चीतों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है. नामीबिया के साथ भारत सरकार ने इसी साल 20 जुलाई को चीता रीइंट्रोडक्शन प्रोग्राम के तहत आठ चीते लाने का करार हु। 

  • पंजाबः आप विधायक की खरीद-फरोख्त पर मजीठिया ने साधा निशाना, शीतल अंगुराल पर लगाए गंभीर आरोप

    पंजाबः आप विधायक की खरीद-फरोख्त पर मजीठिया ने साधा निशाना, शीतल अंगुराल पर लगाए गंभीर आरोप

    चंडीगढ़: पंजाब में आम पार्टी के विधायकों की खरीद-फरोख्त के मामले में सियासत एक बार फिर से गरमा गई है। अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया ने मान सरकार पर सवाल उठाए हैं और इस मामले की जांच की मांग कर रहे हैं। इस संबंध में आज बिक्रम मजीठिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान आप पर बरसे मजीठिया ने हरपाल चीमा सहित तमाम विधायकों पर सवाल उठाए।

    मजीठिया ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में जांलधर वेस्ट के विधायक शीतल अंगुराल पर भी निशाना साधा। उन्होंने शीतल अंगुराल की भाजपा नेताओं के साथ पुरानी तस्वीरें दिखाकर कहा कि कोई ही ऐसा मामला होगा जो इन पर दर्ज ना हुआ हो। पार्टी यहां भी दिल्ली वाला ड्रामा रचेगी और स्पेशल सेशन बुलाकर अपना विश्वास मत साबित करेंगे। मजीठिया ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि आप लोगों के वोटों के साथ खिलवाड़ नहीं कर सकती है। वित्त मंत्री हरपाल चीमा को प्रेस कांफ्रेंस किए 24 घंटे हो गए हैं लेकिन अभी तक ना ही कोई सबूत सामने आया है और ना ही कोई तथ्य।

    हम सीएम भगवंत मान के विदेश से वापिस आने पर सेशन बुलाएंगे ताकि वह अपना बहुमत साबित कर पाएं। उन्होंने आगे कहा कि मैं गृह मंत्री अमित शाह से कहना चाहता हूं कि पंजाब पुलिस इस मामले में कुछ करे ना करे लेकिन वह इस मामले को अपने हाथ में लेकर जांच शुरू कर दें। वहीं मजीठिया ने आगे कहा कि हम कल चंडीगढ़ पुलिस के एसएसपी को शिकायत दर्ज करवाएंगे कि इस मामले की जांच हो। अगर किसी की जान को खतरा तो उसकी हिफाजत हो।

  • 24 घंटे में दूसरा बड़ा हादसा, बस खाई में गिरी, 7 की मौत

    24 घंटे में दूसरा बड़ा हादसा, बस खाई में गिरी, 7 की मौत

    जम्मू-कश्मीर : जम्मू-कश्मीर के राजोरी में एक बस खाई में जा गिरी है।  इसमें 6 लोगों के मारे जाने और 25 लोगों के घायल होने की खबर आ रही है।  घायलों को जीएमसी राजोरी पहुंचाया जा रहा है. यहां 24 घंटे के भीतर दूसरा बड़ा हादसा हुआ है। 

    जम्मू-कश्मीर में चौबीस घंटे में दूसरा बड़ा सड़क हादसा हुआ है।  राजोरी में हुए इस भयानक हादसे में एक बस खाई में जा गिरी है।  जिसमें कई लोगों के मारे जाने और घायल होने की खबर है।  इस हादसे की खबर मिलते ही सेना, पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान चलाया जा रहा है। 

    अब तक 7 शव बरामद
    स्थानीय प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक अबतक घटनास्थल से 7 शवों को बरामद कर लिए गया है. वहीं सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। जानकारी के मुताबिक हादसे का शिकार हुई यह बस पुंछ से जम्मू जा रही थी। 

    आपको बताते चलें कि इससे पहले जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के मंडी तहसील के सीमावर्ती सावजियां के बुराड़ी नाला क्षेत्र में बुधवार को तेज रफ्तार ओवरलोड मिनी बस के 250 फीट खाई में गिर जाने से 12 यात्रियों की मौत हो गई।  जबकि इसी हादसे में 28 घायल हो गए. मरने वालों में तीन स्कूली छात्र और चार महिलाएं भी हैं।  दस स्कूली छात्र भी इस हादसे में घायल हुए हैं।  बताया जा रहा है कि इस बस में नियमों की अवहेलना करके ज्यादा सवारियां भरी गई थीं. इस 24 सीटर बस में क्षमता से अधिक करीब 40 लोग सवार थे। 

    बुधवार को हुए इस सड़क हादसे में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घटना पर दुख जताया था।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख वहीं घायलों को 50 हजार रुपये के मुआवजे का ऐलान किया था।  वहीं उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने मृतकों के आश्रितों को पांच-पांच लाख तथा घायलों को एक लाख रुपये की वित्तीय सहायता की घोषणा की थी। 

    ये बस गली मैदान से पुंछ जा रही थी. एलओसी पर बुराड़ी नाला क्षेत्र में बस असंतुलित होकर गहरी खाई में जा गिरी. नीचे गिरते ही बस के परखच्चे उड़ गए।  मौके पर ही नौ यात्रियों की मौत हो गई, जबकि तीन ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था। 

  • दो नाबालिग लड़कियों का गैंगरेप के बाद मर्डर

    दो नाबालिग लड़कियों का गैंगरेप के बाद मर्डर

    फिर पेड़ से लटकाए शव, एक 7वीं और दूसरी 10वीं की छात्रा थी

    लखीमपुर : लखीमपुर में बुधवार शाम करीब 6 बजे दो नाबालिग लड़कियों के शव पेड़ से लटके मिले। एक 7वीं और दूसरी 10वीं की छात्रा थी। मां ने आरोप लगाया कि कुछ लड़के बाइक से बेटियों की अगवाकर ले गए, रेप के बाद मर्डर कर दिया।

    पुलिस जांच के लिए पहुंची तो लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा। एसपी संजीव सुमन को जाना पड़ा, लेकिन ग्रामीण उनसे भी भिड़ गए। स्थिति यह आ गई कि यूपी सरकार ने रातोंरात IG लक्ष्मी सिंह को लखीमपुर भेजा, जो रातभर गांव में ही रुकी रहीं।

    करीब 15 घंटे बाद गुरुवार सुबह एसपी संजीव सिंह मीडिया के सामने आए। खुद कहा कि ये प्रेस कॉन्फ्रेंस शॉर्ट नोटिस पर है। बोले- निघासन में हुई इस घटना में लड़कियों को जबरदस्ती नहीं ले जाया गया था। आरोपी बहला-फुसलाकर उन्हें ले गए। रेप किया और जब लड़कियां शादी की बात पर अड़ीं तो मर्डर कर दिया।

    डबल मर्डर के सबसे बड़े अपडेट्स
    परिवार की मौजूदगी में डॉक्टरों के पैनल ने लड़कियों की बॉडीज का पोस्टमार्टम किया। वीडियोग्राफी कराई गई। पोस्टमार्टम हाउस के आगे भारी पुलिस बल तैनात था। लड़कियों के शव अब अंतिम संस्कार के लिए गांव पहुंच गए हैं। शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गैंगरेप की पुष्टि हुई है। पहले गला दबाकर दोनों बहनों की हत्या की गई, फिर फंदे पर शव लटकाया। यूपी सरकार ने कहा- दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त एक्शन लिया जाएगा। अपोजिशन से राजनीति न करने की अपील है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बोले- ऐसी सजा दी जाएगी कि आरोपियों की आने वाली आने वाली पीढ़ियों की रूह कांप जाएगी।

    SP संजीव सुमन बोले, “परिवार से तहरीर ली गई। परिवार ने छोटू के खिलाफ नामजद शिकायत की। ये पीड़ित के गांव के पड़ोस में रहने वाला है। 3 अज्ञात लोगों का नाम दिया। जांच के बाद 3 नाम सामने आए। ये तीनों लोग जुनैद, सुहैल और हफीजुर्रहमान हैं।

    इन लोगों के बीच दोस्ती थी। सुहैल और हफीजुर्रहमान को रात में गिरफ्तार किया गया था। जुनैद को अभी थोड़ी देर पहले गिरफ्तार किया गया है। जुनैद को पैर में गोली लगी है। छोटू ने 3 युवकों सुहैल, हफीजुर्रहमान और जुनैद से लड़कियों का परिचय कराया था।

    बुधवार दोपहर के वक्त तीनों बाइक से गांव आए थे। लड़कियों को बहलाकर ले गए। पहले खेत में ले गए। वहां इनकी इच्छा के खिलाफ शारीरिक संबंध बनाए। इस वक्त छोटू वहां मौजूद नहीं था।

    पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि जब लड़कियां शादी की बात पर अड़ गईं, तो उन्होंने गुस्से में लड़कियों की गला दबाकर हत्या कर दी। चुन्नी और दुपट्टे से हत्या की और शव पेड़ों पर लटका दिया। इन लोगों ने दो और लड़कों को फोन करके बुलाया। इनके नाम हैं करीमुद्दीन उर्फ DD, आरिफ। ये सभी लड़के लालपुर के रहने वाले हैं।’

    मां ने बताया था- ”बुधवार शाम 4 बजे का वक्त था। मेरी दोनों बेटियां घर के बाहर बैठी थीं। मैं भी बाहर ही नल पर बर्तन धो रही थी। अचानक बाइक पर दो युवक आए और मेरी दोनों बेटियों को बाइक पर जबरन बैठा लिया। मैंने उन्हें रोकने की कोशिश की। तभी बाइक सवार युवक ने मेरे पेट पर लात मार दी।

    वह एक ही बाइक पर बेटियों को लेकर फरार हो गए। मैं चिल्लाई तो गांव के कई लोगों ने बाइक सवारों का पीछा किया। मगर, वे पकड़ में नहीं आए। काफी देर तक तलाश की। बाद में दोनों बेटियों के शव गांव से करीब डेढ़ किलोमीटर एक गन्ने के खेत में पेड़ से लटके मिले। रेप करने के बाद मेरी बेटियों की हत्या करके शव को फंदे पर लटका दिया।”

    पिता ने बुधवार को कहा था- “मैं जब घर पहुंचा तो वहां कोई नहीं मिला। मैंने आसपास के लोगों से पूछा तो मुझे घटना के बारे में पता चला। मैं भी उधर की तरफ भागा, जिधर सब गए थे। वहां मेरी बेटी के शव पेड़ पर लटके हुए थे। गांव के ही एक लड़के ने अपहरण करके मेरी बेटियों की हत्या की है।”

    छोटू: यह मृतक लड़कियों का पड़ोसी है। इसने ही कल दोपहर तीन लड़कों को बुलाया, जिनमें जुनैद, सुहैल ओर हफीजुर्रहमान शामिल है। इनकी दोस्ती दोनों लड़कियों से छोटू से कराई।
    जुनैद और सुहेल: यह दोनों बगल के गांव लालगंज के रहने वाले हैं। इन दोनों ने ही लड़कियों से रेप किया।
    हफीजुर्रहमान: यह भी जुनैद के गांव का ही रहने वाला था। यह इन आरोपियों के साथ था। यह भी कल रात ही छोटू और सुहेल के साथ गिरफ्तार कर लिया गया था।

    करीमुद्दीन उर्फ डीडी और आरिफ: यह दोनों सुहैल और जुनैद के साथी हैं। रेप के बाद इन दोनों ने हफीजुर्रहमान के साथ मिलकर गला दबाकर मार दिया था। सबने मिलकर लड़कियों को दुपट्‌टे के सहारे पेड़ पर टांग दिया।

    समाजवादी पार्टीं: अखिलेश बोले, “पुलिस पर पिता का आरोप बेहद गंभीर है। बिना पंचनामा और सहमति के उनका पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। लखीमपुर में किसानों के बाद अब दलितों की हत्या ‘हाथरस की बेटी’ हत्याकांड की जघन्य पुनरावृत्ति है।’

  • अमेरिका में कपूरथला के युवक की गोलियां मारकर की हत्या

    अमेरिका में कपूरथला के युवक की गोलियां मारकर की हत्या

    कपूरथलाः गांवों से उठकर विदेशों में अपना भविष्य बनाने की चाहत रखने वाली युवा, खासकर पंजाबी नौजवानों को अमेरिका में गैर-गोरे मूल लुटेरे की ओर से निशाना बनाया जा रहा है। बीते दिन राज्य मिस्सीसिपि के शहर टुपेलो में एक गैस स्टेशन के नजदीक में स्थित एक पंजाबी मूल के स्टोर में क्लर्क का काम करते युवक को एक गैर-गोरे मूल लुटेरे ने लूट लिया और उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। लुटेरों ने रिवाल्वर की नोक पर वहां काम कर रहे कपूरथला के 33 वर्षीय पंजाबी परमवीर सिंह के सिर में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी।

    लुटेरे की पहचान क्रिश कोपलैंड के रूप में हुई है। उधर, कैमरों की फुटेज की जांच के अनुसार स्टोर क्लर्क की उससे कोई बहस नहीं हुई थी। लूट की कोशिश के दौरान उसने परमवीर सिंह के सिर में गोली मार दी। पुलिस ने आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर शीघ्र ही न्यायाधीश के समक्ष पेश किया। पुलिस ने कहा कि कैमरों की  फुटेज की जांच के बाद पाया गया कि परमवीर सिंह ने क्रिश कोपलैंड को कुछ पैसे दिए और फिर अपनी जान बचाने के लिए तिजोरी खोली। क्रिश कोपलैंड ने फिर भी क्लर्क सिंह को फर्श पर बैठने का आदेश दिया और काउंटर की ओर बढ़ा और पीड़ित को गोली मार दी।

    हत्यारे कोपलैंड को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और फिलहाल वह जेल में है। पुलिस के अनुसार, हत्यारे, क्रिश कोपलैंड, एक गैर-गौरे मूल के व्यक्ति, का आपराधिक इतिहास है। उस पर पहले भी चोरी के कई आरोप लगे थे।  मृतक परमवीर सिंह पंजाब के जिला कपूरथला के गांव ढपई का बताया जा रहा है, जो अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था।

  • जालंधरः फिर गरमाया विरासत हवेली का मामला, गेट पर निगम का चिपकाया नोटिस हुआ गायब  

    जालंधरः फिर गरमाया विरासत हवेली का मामला, गेट पर निगम का चिपकाया नोटिस हुआ गायब  

    जालंधर/वरुणः नगर निगम ने कार्रवाई करते हुए बुधवार को मास्टर तारा सिंह नगर स्थित विरासत हवेली (हेरिटेज इंपायर) को सील कर दिया था। लेकिन आज इस मामले को लेकर बड़ी ख़बर सामने आई है। बीते दिन विरासत हवेली के मेन गेट पर लगया गया नोटिस आज वहां से गायब हो गया है। नोटिस किसने फाड़ा है इसका कुछ पता नहीं चला है। बताया जा रहा है कि रेस्टोरेंट को सील करने के पीछे राजनीतिक दबाव है। जिस बिल्डिंग में लीज पर यह रेस्टोरेंट चल रहा है वह अकाली दल के नेता का है।

    अकाली दल के नेता ने विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी का दामन थामा था, लेकिन जालंधर केंद्रीय विधानसभा हलका से टिकट ना मिलने पर पार्टी छोड़ दी थी। बताया जा रहा है कि इसी कनेक्शन में यह कार्रवाई हुई है। शहर में सैकड़ों की गिनती में अवैध इमारतें हैं, लेकिन सिर्फ इसे ही टारगेट करके सील किया गया है। सीलिंग के दौरान ज्वाइंट कमिश्नर और एमटीपी की मौजूदगी भी रही।

    यही नहीं इस दौरान बड़ी गिनती में पुलिस बल की घेराबंदी भी नजर आई थी। जिन लोगों ने लीज पर बिल्डिंग लेकर रेस्टोरेंट खोला है वह सील खुलवाने के लिए जगह-जगह प्रयास कर रहे हैं। हालांकि किसी जगह से भी सफलता नहीं मिली है। नगर निगम के एमटीपी नीरज भट्टी ने बताया कि पहले यह रेस्टोरेंट विरासत हवेली के नाम से चल रहा था। पिछले कुछ महीनों से इसका नाम हेरिटेज इंपायर रख दिया गया। नगर निगम अफसरों का आरोप है कि इसकी इमारत बिना मंजूरी बनी है। इसके लिए पहले कई बार नोटिस दिए जा चुके हैं।

  • जालंधरः 11 साल की बच्ची को अधमरा कर मौके से फरार हुई सौतेली मां

    जालंधरः 11 साल की बच्ची को अधमरा कर मौके से फरार हुई सौतेली मां

    जालंधर/अजयः कैंट से शर्मनाक मामला सामने आया है। कैंट के वड़िंग गांव में शादीशुदा सोनू की पहले विवाह में 11 साल की बच्ची है। बच्ची की पहचान नेहा के रूप में हुई है। कुछ समय के बाद सोनू ने पहली पत्नी से तालाक लेकर दूसरी शादी कर ली थी। सोनू और उसकी दूसरी पत्नी नशे के आदी है। सोनू की दूसरी पत्नी उसके पहले बच्चे से काफी नफरत करती थी। बीती रात दोनों ने नेहा को मारने की साजिश रची। मारने की नीयत से सोनू की दूसरी पत्नी उक्त नेहा को एक्टिवा पर उसके पापा को ढूढंने के बहाने साथ ले गई थी।

    उक्त महिला ने चेहड़ू पुल के नीचे नेहा का मुंह बांधकर उसकी सिर पर ईंट से कई वार किए। महिला को लगा कि नेहा मर गई है तो वह मौके से फरार हो गई। वहीं पुल से गुजरते राहगीर की नेहा पर नजर पड़ी। राहगीर ने जब पुल के नीचे जाकर देखा तो घायल नेहा बेसुध पड़ी हुई थी और मुंह बंधा हुआ था। राहगीर ने नेहा का मुंह खोलकर उसे काफी समय तक पानी पिलाने के लिए हिलाता रहा।

    काफी समय के बाद नेहा को होश आया और नेहा ने सारी वारदात राहगीर को बताई। इस वारदात के बाद वहां पर गांव वाले इकट्ठा हो गए और उन्होंने इस मामले की पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची कैंट पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। मौके पर पुलिस जांच में जुट गई है।

  • जालंधरः गुरु नानकपुरा फाटक से टकराई तेज रफ्तार स्कूल बस 

    जालंधरः गुरु नानकपुरा फाटक से टकराई तेज रफ्तार स्कूल बस 

    जालंधर/वरुणः गुरुनानक पुरा रेलवे क्रासिंग गेट के साथ सुबह तेज रफ्तार स्कूल बस के टकराने का मामला सामने आया है। हालांकि बस टकराने से किसी स्कूली बच्चे के घायल होने की कोई सूचना नहीं मिली है। मौके पर मौजूद रेलवे कर्मचारियों के मुताबिक सुबह लगभग 6:50 बजे के करीब स्कूल बस ड्राइवर को दिख रहा था कि गेट बंद किया जा रहा है।

    इसके बावजूद वह तीव्र गति से आगे बस आगे बढ़ा दी और बस गेट के साथ टकरा गई। बस के टकराने से रेलवे गेट टूट गया है। वहीं गेट टूटने की वजह से मैनुअल गेट लगाकर सड़क यातायात को बंद किया गया और टूटे हुए गेट की रिपेयर के लिए रेलवे कर्मचारियों को मौके पर बुलाया गया है। इस संबंध में आरपीएफ को सूचित किया गया है। साथ ही बस का नंबर भी नोट कर लिया गया है।

    हालांकि बस गेट से टकराने के बाद वहां से निकल चुकी थी। वहीं, दूसरी तरफ रेलवे क्रासिंग बंद हो जाने की वजह से सुबह ड्यूटी पर जा रहे लोगों एवं स्कूली बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर की तरफ से आ रहे ट्रैफिक को वाया रामामंडी होते हुए चौगिट्टी चौक तक पहुंचना पड़ा। इसी तरह से गुरुनानक पुरा क्षेत्र के लोग वाया पीएपी चौक होते हुए शहर तक आ सके। अभी भी गेट की रिपेयर का काम चल रहा है।

  • स्वामीनारायण मंदिर की दीवारों पर लिखे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, देखें वीडियो

    स्वामीनारायण मंदिर की दीवारों पर लिखे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, देखें वीडियो

    टोरंटोः कनाडा में कुछ भारत विरोधी तत्वों ने टोरंटो के प्रसिद्ध स्वामी नारायण मंदिर की दीवारों पर भारत विरोधी नारे लिखे। मंदिर प्रशासन ने स्थानीय पुलिस में शिकायत दर्ज कर ली है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। मंदिर की दीवार पर ‘खालिस्तान जिंदाबाद’ और ‘भारत मुर्दाबाद’ के नारे लिखे हुए हैं। भारत सरकार ने भी इस घटना का कड़ा विरोध किया है. आपको बता दें कि कनाडा के प्रसिद्ध स्वामीनारायण मंदिर में लिखे गए खालिस्तान जिंदाबाद के वीडियो को खालिस्तान समर्थक आतंकी संगठन सिख फॉर जस्टिस इन इंडिया ने जारी किया है। इस घटना की जिम्मेदारी खालिस्तान समर्थक कनाडाई और अमेरिका स्थित आतंकवादी संगठन सिख्स फॉर जस्टिस ने ली है।

    कनाडा के अधिकारियों के साथ इस मामले को उठाते हुए ओटावा में भारतीय उच्चायोग ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। भारतीय उच्चायोग ने ट्वीट कर कहा है कि टोरंटो में स्वामी नारायण मंदिर की दीवार पर भारत विरोधी शब्द लिखने की घटना की हम कड़ी निंदा करते हैं। कनाडा के अधिकारियों से इस मामले में दोषियों के खिलाफ तत्काल और सख्त कार्रवाई करने का आग्रह किया जाता है।

    ब्रैम्पटन साउथ की सांसद सोनिया सिद्धू ने भी इस घटना पर खेद जताया है. उन्होंने ट्वीट किया है कि टोरंटो में बीएपीएस स्वामीनारायण मंदिर की अपवित्रता के कृत्य से मुझे गहरा दुख हुआ है। हम एक बहुसांस्कृतिक और बहु-विश्वास समुदाय में रहते हैं, जहां हर कोई सुरक्षित महसूस करने का हकदार है। इस घटना के लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान की जानी चाहिए, ताकि उन्हें अपने किए की सजा मिल सके।