Blog

  • Punjab News: सेहत बीमा योजना मामले में गिरी गाज, दो लोग सस्पेंड, देखें वीडियो

    Punjab News: सेहत बीमा योजना मामले में गिरी गाज, दो लोग सस्पेंड, देखें वीडियो

    चंडीगढ़। सेहत बीमा योजना से जुड़ा एक फर्जीवाड़ा का मामला सामने आया है, जहां, 50-50 रुपये लेकर फर्जी कार्ड बनाए जा रहे थे। इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने फर्जी कार्ड जारी करने वाले दो सेंटरों का लाइसेंस रद्द कर दिया है।

    जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई मानसा और श्री मुक्तसर साहिब में की गई है। जांच में सामने आया कि दोनों सेंटरों पर नियमों को ताक पर रखकर अवैध रूप से फर्जी कार्ड बनाए जा रहे थे। मामले में शामिल दोनों आरोपियों को तत्काल सस्पेंड कर दिया गया है, वहीं उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कर ली गई है।

    स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने इस पूरे मामले की जानकारी चंडीगढ़ में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दी। उन्होंने कहा कि सरकार की सेहत बीमा योजना गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए है और इसमें किसी भी तरह की धोखाधड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और भविष्य में ऐसे मामलों को रोकने के लिए निगरानी और कड़ी की जाएगी।

    स्वास्थ्य मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि आम लोगों को योजना का लाभ सही और पारदर्शी तरीके से मिले, इसके लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

  • Punjab News: Fake Q-Form से सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचाते 4 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: Fake Q-Form से सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचाते 4 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    रूपनगर: पुलिस ने नकली वेबसाइट्स व सिस्टम के जरिए “क्यू फॉर्म” तैयार कर उनके माध्यम से सप्लाई करने के मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी मनिंदर सिंह ने बताया कि ये गिरोह नकली क्यू फॉर्म रेत, बजरी आदि निर्माण सामग्री की गैरकानूनी ढंग से ढुलाई के लिए इस्तेमाल हो रहे थे, जिससे पंजाब सरकार को बड़ा आर्थिक नुकसान हो रहा था।

    एसएसपी ने कहा कि पकड़े गए दोषियों के पास 9 मोबाइल फोन और 2 लैपटॉप भी बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान अरुण कुमार उर्फ राणा निवासी होशियारपुर, हरिंदरपाल भल्ला उर्फ नोनू (नोनू भल्ला) निवासी रूपनगर, गुरमीत सिंह निवासी सरसा नगर जालंधर जिला रूपनगर और अखिलेश प्रताप शाही निवासी विवेक पुरम तारामंडल सिद्धार्थ इनक्लेव एसओ गोरखपुर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। आरोपियों के खिलाफ एफआईआर नंबर 0014 मिति 16/01/2026 थाना नगर में धाराएं 318(4), 336(2), 336(3), 340(2), 338, 61(2) बीएनएस और धाराएं 66, 66(सी), 66(डी) आईटी एक्ट 2000 के तहत दर्ज की गई हैं। एसएसपी ने बताया कि डीएसपी डिटैक्टिव जतिंदर चौहान और डीएसपी नगर हरकीरत सिंह की अगवाई में विभिन्न टीमें बनाई गई थीं।

    यह कार्रवाई स्पेशल ब्रांच टीम इंचार्ज इंस्पेक्टर गुरविंदर सिंह ढिल्लों, सीआईए स्टाफ इंचार्ज इंस्पेक्टर मनदीप सिंह के साथ थाना नगर की टीम मुखी इंस्पेक्टर सिमरनजीत सिंह और न्य नगर इंचार्ज सरताज सिंह के सहयोग से संयुक्त रूप से की गई। एसएसपी ने बताया कि जांच के मुताबिक दोषियों ने एक सुगठित गिरोह बना कर पंजाब सरकार के माइनज़ एंड जियोलॉजी पोर्टल जैसी दिखने वाली नकली वेबसाइट तैयार की ताकि ट्रांसपोर्टरों और enforcement एजेंसियों को भ्रमित किया जा सके। उन्होंने कहा कि असली सरकारी वेबसाइट https://minesandgeology.punjab.gov.in/ है मगर इन लोगों ने नकली/बोगस वेबसाइट https://minesandgeology.punjabgou.in/ बनाई थी।

    उन्होंने बताया कि जांच के दौरान सामने आया है कि गुरमीत सिंह पिछले लगभग 2 साल से अखिलेश प्रताप शाही के संपर्क में था और वह इस नकली पोर्टल/वेबसाइट को तभी से बना और टेस्ट कर रहा था। यह गैरकानूनी रैकेट पिछले 5-6 महीनों से सक्रिय रूप से काम कर रहा था। इस बोगस पोर्टल के जरिए दोषी विभिन्न ट्रक नंबरों के लिए नकली क्यू फॉर्म तैयार कर ट्रक ड्राइवरों/ट्रांसपोर्टरों को सप्लाई कर रहे थे। ये नकली क्यू फॉर्म गैरकानूनी ढंग से कागज़ों पर कानूनी दिखावे के लिए इस्तेमाल हो रहे थे, जिससे वाहनों की आवाजाही आसान हो जाती थी और पंजाब सरकार को बड़ा नुकसान हो रहा था।

    उन्होंने बताया कि अब तक यह सामने आया है कि दोषियों ने लगभग 450-500 नकली फॉर्म तैयार किए हैं।उन्होंने कहा कि अगली जांच जारी है, जिसके तहत नकली क्यू फॉर्म का इस्तेमाल करने वाले और लाभ लेने वाले अन्य ट्रांसपोर्टरों की पहचान की जा रही है। शामिल ट्रकों की पूरी सूची और मूवमेंट डिटेल्स की पुष्टि की जा रही है। वेबसाइट ट्रेल, होस्टिंग डिटेल्स, लॉगिन और भुगतान संबंधी पूरे डिजिटल सबूत ट्रेस किए जा रहे हैं। इस रैकेट से जुड़े पूरे नेटवर्क और वित्तीय लेनदेन की जांच की जा रही है।

     

     

  • Punjab News: गैंगस्टर कौशल चौधरी को कोर्ट में किया गया पेश, आया ये फैसला, देखें वीडियो

    Punjab News: गैंगस्टर कौशल चौधरी को कोर्ट में किया गया पेश, आया ये फैसला, देखें वीडियो

    लुधियाना। जिले के बद्दोवाल इलाके में लुधियाना–फिरोजपुर रोड पर स्थित एक लग्जरी कार शोरूम पर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मशहूर गैंगस्टर कौशल चौधरी को पुलिस ने दो दिन की रिमांड के बाद लुधियाना कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे 14 दिन की ज्यूडिशियल कस्टडी में लुधियाना सेंट्रल जेल भेज दिया। कोर्ट में पेशी के दौरान भारी पुलिस सुरक्षा मौजूद रही।

    10 जनवरी को बाइक सवार बदमाशों ने की थी फायरिंग
    जानकारी के अनुसार 10 जनवरी की सुबह बाइक पर सवार दो बदमाशों ने बद्दोवाल इलाके में स्थित लग्जरी कार शोरूम पर ताबड़तोड़ फायरिंग की और मौके से फरार हो गए। फायरिंग में शोरूम के कांच के दरवाजे और बाहर खड़ी कई लग्जरी कारें क्षतिग्रस्त हो गई थीं।

    मौके पर फेंकी गई थी गैंगस्टरों के नाम की पर्ची
    फायरिंग के बाद बदमाश मौके पर पवन शौकीन और मोहब्बत रंधावा के नाम की एक पर्ची भी फेंक गए थे। इसके बाद शोरूम के मालिकों में से एक को फिरौती के लिए फोन कॉल आई।

    शोरूम मालिक से 2 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी
    फोन करने वाले ने खुद को गैंगस्टर पवन शौकीन बताया और शोरूम मालिक से 2 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी। इसके बाद दाखा पुलिस ने इस मामले में गैंगस्टर कौशल चौधरी, पवन शौकीन और मोहब्बत रंधावा के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस अब पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी है और आने वाले दिनों में इस मामले में और भी खुलासे होने की उम्मीद है।

  • Haryana News: पत्थर से पीट-पीट कर व्यक्ति की हत्या मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Haryana News: पत्थर से पीट-पीट कर व्यक्ति की हत्या मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंचकूला: पत्थर से पीट कर व्यक्ति की हत्या मामले में पुलिस ने चार आरोपी गिरफ्तार कर लिए हैं। चारों आरोपियों को पंचकूला कोर्ट में पेश करके पुलिस ने एक दिन का रिमांड लिया है। युवकों में शराब पीने को लेकर झगड़ा हुआ था।

    झगड़ा इतना बढ़ गया कि चारों आरोपियों ने सीमेंट के पत्थर टीटू के सिर और मुंह पर मार दिए जिससे उसकी मौके पर हत्या हो गई। चारों आरोपियों ने सीमेंट का पत्थर टीटू के सिर और मुंह पर कई बार मारा इससे उसकी हत्या हो गई। हत्या के बाद चारों आरोपी फरार हो गए थे।

    चारों आरोपियों की पहचान में से पहले की पहचान पंकज उम्र 25 साल पुत्र संत राम ढकोली जीरकपुर, दूसरे आरोपी की पहचान दिनेश कुमार उर्फ भोला उम्र 30 साल पुत्र किश्न लाल गुरु नानक कॉलोनी डेराबस्सी, तीसरे आरोपी की पहचान बादल उम्र 30 साल पुत्र केशव पंचकूला सेक्टर-20 के गांव कुंडी, चौथी आरोपी की पहचान राम कुमा उम्र 44 साल उर्फ टुनिया पंचकूला के सेक्टर-20 के गांव कुंडी के तौर पर हुई है।

    मामले की जानकारी देते हुए एसएचओ सेक्टर-20 सोमवीर डांका ने बताया कि चारों का झगड़ा शराब को लेकर हुआ था। झगड़ा इतना बढ़ गया कि चारों ने मिलकर टीटू पर सीमेंट के पत्थर से सिर और मुंह पर वार करके हत्या कर दी।

    ये था पूरा मामला

    पंचकूला के सेकटर-20 के कुंडी गांव में 14 जनवरी की सुबह हत्या का मामला सामने आया था। सीमेंट से बने पत्थर से मुंह पर कई बार वार करके युवक की हत्या की गई थी। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल की।

    इस दौरान मामला हत्या का पाया गया। सेक्टर-20 थाना प्रभारी का कहना था कि व्यक्ति के सिर और माथे पर चोट के गहरे निशान ते जिसके चलते इसकी मौत हुई थी फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया गया इस दौरान मामला हत्या का पाया गया था।

    जिस पत्थर के साथ युवक के सिर पर वार किया गया था वो भी घटनास्थल पर पाया गया था। फिलहाल शक के आधार पर कुछ लोगों ने युवक को हिरासत में ले लिया था। इस मामले को लेकर आगे की जांच पड़ताल भी की गई थी।

    उन्होंने कहा कि युवक भिखारी था वो आस-पास घूमते हुए रात को यहीं पर सोता था। कुछ युवकों के साथ उसका शराब को लेकर झगड़ा हो गया था। मौके पर फॉरेंसिक टीम के एसएचओ सेक्टर-20 के सोमवीर डांका पहुंचे थे। जिस पत्थर से हत्या की गई थी उस पत्थर से खून के सैंपल भी लिए गए थे।

     

  • Punjab News: IAS अधिकारियों के हुए तबादलें, देखें लिस्ट

    Punjab News: IAS अधिकारियों के हुए तबादलें, देखें लिस्ट

    चंडीगढ़ः पंजाब सरकार में एक बार फिर से प्रशासनिक अधिकारियों का फेरबदल देखने को मिला। जारी आदेशों के अनुसार 3 आईएएस अधिकारियों के तबादलें किए गए। जिसमें आईएएस अनिदित्ता मितरा, आईएएस सोनाली गिरी और आईएएस गिरीष दयालन शामिल है। देखें लिस्ट

    दरअसल, पंजाब सरकार ने 3 IAS अफसरों को नई जिम्मेदारी सौंपी है। अनिंदिता मित्रा को राज्य का नया मुख्य चुनाव अधिकारी लगाया गया है। पनसप की डायरेक्टर और सिविल एविएशन व रेवेन्यू सचिव सोनाली गिरी को स्कूल एजुकेशन व हायर एजुकेशन के प्रबंधकी सचिव का चार्ज दिया गया है।

    वहीं कोऑपरेटिव सोसाइटी के रजिस्ट्रार व कोऑपरेटिव बैंक के MD गिरीश दयालन को PIDB का मैनेजिंग डायरेक्टर का भी चार्ज दिया गया है। सोनाली और दयालन को मिले अतिरिक्त विभाग पहले अनिंदिता मित्रा देख रहीं थीं।

  • मुख्यमंत्री का निर्देश, मरीजों को मिले केवल मानक दवाएं

    मुख्यमंत्री का निर्देश, मरीजों को मिले केवल मानक दवाएं

    शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को गुणवत्तायुक्त दवाएं उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जल्द ही लगभग 100 करोड़ रुपये की दवाओं की खरीद के लिए टेंडर जारी करेगी और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि प्रतिष्ठित दवा कंपनियां भी इसमें भाग ले सकें।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि दवाएं सीधे दवा निर्माता कंपनियों से खरीदी जाएंगी, जिससे सरकारी अस्पतालों में मरीजों को विश्वस्तरीय दवाइयां मिल सकें। उन्होंने कहा कि मरीजों को गुणवत्तापूर्ण दवाइयों की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए आवश्यकता अनुसार ड्रग्स एक्ट में भी संशोधन किया जाएगा।

    उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार के दृष्टिगत अनेक कदम उठाए हैं। अच्छी स्वास्थ्य सेवाओं के लिए गुणवत्तायुक्त दवाइयां बहुत जरूरी हैं। लोगों को प्रदेश में ही विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने की दिशा में कार्य किए जा रहे हैं।

    मुख्यमंत्री ने खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम को भी निर्देश दिए कि जन औषधि और अन्य दवा दुकानों के लिए दवाइयां अधिकृत डीलरों के बजाय सीधे दवा कंपनियों से खरीदी जाएं। राज्य सरकार के पास धन की कोई कमी नहीं है, लेकिन जनता का पैसा केवल जनहित के लिए ही खर्च किया जाना चाहिए।

    बैठक में स्वास्थ्य सचिव प्रियंका बासु इंगटी, हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के प्रबंध निदेशक राजेश्वर गोयल, विशेष सचिव स्वास्थ्य जितेंद्र संजटा, स्वास्थ्य सेवाएं निदेशक डॉ. गोपाल बेरी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

     

  • Punjab News: रेलवे ट्रैक पर धरने पर बैठे थे किसान, तभी पटरी पर आ गई ट्रेन, देखें वीडियो

    Punjab News: रेलवे ट्रैक पर धरने पर बैठे थे किसान, तभी पटरी पर आ गई ट्रेन, देखें वीडियो

    कपूरथला: जिले के गांव डडविंडी में किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के नेतृत्व में किसानों ने रेलवे पटरियों पर बैठकर धरना लगा दिया। किसानों ने ट्रेन रोककर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की, जिसकी वजह से कुछ समय के लिए रेल आवागमन प्रभावित रहा। दरअसल, किसान नेताओं ने मांगों को लागू करने को लेकर रोष जताया है। घटना के दौरान धरने पर बैठे किसान पटरियों पर अपनी नाराजगी जता रहे थे।

    इसी बीच एक ट्रेन मौके पर पहुंच गई। वहीं पुलिस की मौजूदगी में किसानों ने मिलकर दूर से ही ट्रेन को रूकने के इशारे करने शुरू कर दिए। पुलिस की मदद से किसानों ने धरने से पहले रोक दिया। दरअसल, जिस रफ्तार से ट्रेन आ रही थी, अगर उसे समय रहते नहीं रोका जाता तो कोई भी अनहोनी घटना हो सकती थी। मौके पर पुलिस प्रशासन ने स्थिति पर काबू पाकर हालात संभालने की कोशिश की।

     

  • घर में घुसकर किया हमला, एक परिवार के 4 लोगों की मौत, लोगों में दहशत का माहौल, देखें वीडियो

    घर में घुसकर किया हमला, एक परिवार के 4 लोगों की मौत, लोगों में दहशत का माहौल, देखें वीडियो

    एटाः उत्तर प्रदेश के एटा जिले में दिनदहाड़े कोतवाली नगर छेत्र के नगला प्रेमी में ट्रिपल मर्डर की घटना सामने आई है। इस घटना से इलाका निवासियों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। वहीं एक अन्य घायल हुआ है। बताया जा रहा है कि एक ही परिवार के लोगों की घर में घुसकर 4 लोगों की हत्या की गई है, जबकि चौथी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां ईलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। मृतकों में गंगा सिंह (75), उनकी पत्नी श्यामा देवी (70), बहू रत्ना देवी पत्नी कमल सिंह (45) और कमल की बेटी ज्योति (20) शामिल हैं।

    घटना की सूचना के बाद अपर पुलिस अधीक्षक स्वेताभ पाण्डेय, सीओ सिटी, सीओ सदर, सीओ, जलेसर समेत कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए। फिलहाल अभी तक हत्या का कारण स्पष्ट नहीं है। घटना के दौरान मौके पर खून से सनी इंटरलॉकिंग वाली ईंट पड़ी थी। आशंका है कि इसी ईंट से सभी के सिर कूचे गए। घटना के समय घर पर 4 लोग ही मौजूद थे। दोपहर 2 बजे कारोबारी का बेटा स्कूल से लौटा तो उसने लाशें देखीं। परिजन रंजिश से इनकार कर रहे हैं।

    वहीं दूसरी ओर घर में लूटपाट भी नहीं हुई। मामले की जानकारी देते हुए गंगा सिंह के बेटे कमल ने बताया कि दोपहर एक बजे के आसपास मैं अपने मेडिकल स्टोर से खाना खाने घर आया था, तब सबकुछ ठीक था। सभी लोग घर पर थे। खाना खाने के बाद मैं मेडिकल स्टोर चला गया। वहां से मार्केट चला गया। मेरा बेटा स्कूल से लौटा तो कमरे में पंखा चल रहा था। उसने बरामदे में अपने शूज उतारे और कहने लगा कि ठंड में पंखा कौन चला रहा है। जब कोई जवाब नहीं मिला तो अंदर जाकर देखा। अंदर का मंजर देख उसकी चीख निकल पड़ी। उसने शोर मचाकर लोगों को बुलाया तब हत्याकांड का पता चला।

    कमल के बेटे 5 साल के बेटे देवांश ने बताया- घर में मेरे बाबा, मम्मी, दीदी और दादी थीं। मैं सुबह स्कूल गया था। 2 बजे छुट्‌टी होने के बाद जब वापस आया तो ऊपर वाले कमरे में गया। पुलिस को शक है कि इस हत्याकांड में कारोबारी का कोई अपना शामिल है, जिसने पहले से रेकी की। हालांकि हत्या का उद्देश्य क्या है, यह अभी साफ नहीं हो सका है। अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पांडे भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे। फील्ड यूनिट, डॉग स्क्वायड ने भी पड़तान की है। पुलिस हमलावरों की तलाश में घर के बाहर और मोहल्ले में लगे सीसीटीवी की तलाश में जुट गई है।

     

  • ‘जिम्मेदारियों, रिश्तों से ब्रेक लेना चाहती हूं’, Neha Kakkar की वायरल पोस्ट से फैंस हुए परेशान

    ‘जिम्मेदारियों, रिश्तों से ब्रेक लेना चाहती हूं’, Neha Kakkar की वायरल पोस्ट से फैंस हुए परेशान

    मनोरंजन: बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ एक बार फिर सुर्खियों में बन गई हैं। नेहा कक्कड़ ने अपने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसी पोस्ट शेयर की जिसके बाद हलचल मच गई है। नेहा ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर बताया है कि वो रिश्तों से काम से और हर जिम्मेदारी से ब्रेक लेना चाहती हैं। उनकी ऐसी पोस्ट सामने आने के बाद अब नेहा के फैंस चिंता में पड़ गए हैं कि सिंगर ने ऐसी पोस्ट आखिर क्यों शेयर की है।

    ‘मैं वापिस लौटूगी या नहीं पता नहीं’

    नेहा कक्कड़ ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में एक पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में उन्होंने कहा कि  उन्हें ब्रेक चाहिए वो हर चीज से ब्रेक चाहती हैं। वो वापिस लौटेंगी या नहीं उन्हें ये भी नहीं पता। नेहा ने पहली पोस्ट में लिखा कि – ‘जिम्मेदारियां, रिश्तों, काम और हर एक चीज से ब्रेक लेने का समय आ गया है। मुझे नहीं पता कि मैं वापिस लौटूंगी या नहीं थैंक्यू इसके साथ ही उन्होंने हाथ जोड़ने वाली इमोजी भी बनाई है’।

    फैंस और पैपराजी से भी की रिक्वेस्ट

    नेहा ने दूसरी पोस्ट में पैपराजी से भी रिक्वेस्ट की है वो उन्हें कैप्चर न करें। उन्होंने पैप्स को प्राइवेसी देने के लिए कहा। नेहा ने लिखा कि – ‘मैं फैंस और पैपराजी से रिक्वेस्ट करती हूं कि मुझे बिल्कुल भी कैप्चर न करें। उम्मीद करती हूं कि आप मेरी प्राइवेसी की इज्जत करेंगे और इस दुनिया में मुझे आजादी से जीने देंगे। कोई कैमरा नहीं प्लीज मेरी विनती है मुझे शांति देने के लिए आप कम से कम इतना कर सकते हैं’।

    30 मिनट में डिलीट की पोस्ट

    हैरान करने वाली बात यह है कि नेहा कक्कड़ ने यह पोस्ट शेयर करने के 30 मिनट बाद ही डिलीट कर दी। उनके फैंस का मानना है कि नेहा किसी मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। अब नेहा की परेशानी क्या है इसका तो वो खुद ही बता सकती हैं परंतु उनकी पोस्ट को पढ़ने के बाद सिंगर के फैंस चिंता में आ गए हैं। डिलीट होने के बाद भी उनकी यह क्रिप्टिक पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।

    गाने के चलती हुई थी ट्रोल

    नेहा कक्कड़ कुछ समय से ट्रोर्ल्स के निशान पर थी। उनका हाल ही में रिलीज हुआ गाना लॉलीपॉप फैंस को कुछ खास पसंद नहीं आया और इसके कारण उन्हें फैंस ने ट्रोल कर दिया था परंतु अब उनकी इस पोस्ट के पीछे का मुख्य कारण क्या है ये कहना थोड़ा मुश्किल है।    
  • Punjab News: ईंट से हमला करके करियाना व्यापारी का किया कत्ल

    Punjab News: ईंट से हमला करके करियाना व्यापारी का किया कत्ल

    कपूरथलाः जिले की सब डिविजन कस्बा भुलत्थ के अधीन आते गांव खैराबाद तलवंडी के व्यक्ति का मामूली बात को लेकर झगड़ा हो गया। जहां 3 लोगों ने ईंट से हमला करके व्यक्ति का कत्ल कर दिया। मृतक की पहचान गुरमीत लाल पुत्र प्रीतू राम के रूप में हुई है।

    मृतक गुरमीत अलमपुर बक्का रोड पर खैराबाद बस स्टैंड के पास ग्रीन पैलेस के नजदीक एक किराने की दुकान चलाता था। मिली जानकारी के अनुसार देर रात मामूली बात को लेकर दुकानदार का झगड़ा हो गया। जहां 3 लोगों से ईंट मारकर गुरमीत का कत्ल कर दिया गया।

    घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने परिवार के बयानों पर मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि मामूली बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।