Blog

  • Punjab News: कर्नल बाठ मामले में अदालत ने 5 पुलिसकर्मियों को किया तलब

    Punjab News: कर्नल बाठ मामले में अदालत ने 5 पुलिसकर्मियों को किया तलब

    चंडीगढ़ः पटियाला में आर्मी अधिकारी कर्नल पुष्पिंदर सिंह बाठ और उनके पुत्र पर कथित हमले के मामले में मोहाली की विशेष सीबीआई अदालत ने पंजाब पुलिस के 5 कर्मियों को तलब किया है। यह कार्रवाई केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की जांच रिपोर्ट के आधार पर हुई, जिसमें पटियाला पुलिस की प्रारंभिक जांच में गंभीर चूक पाई गईं। अदालत ने इंस्पेक्टर रौनी सिंह, इंस्पेक्टर हैरी बोपराई, इंस्पेक्टर हरजिंदर सिंह ढिल्लों, इंस्पेक्टर शामिंदर सिंह और कांस्टेबल जय सिंह को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमे का सामना करने के लिए बुलाया है।

    अदालत ने कहा कि रिकॉर्ड पर पर्याप्त प्रथमदृष्टया सामग्री मौजूद है, जिससे अभियोजन की कार्यवाही आगे बढ़ाई जा सकती है। सीबीआई की चार्जशीट के अनुसार, कर्नल पुष्पिंदर सिंह बाठ और पुत्र दिल्ली से पटियाला जा रहे थे और रात करीब 12:15 बजे हरबंस ढाबे के पास रुके। इसी दौरान तीन वाहन गलत दिशा से आकर उनकी कार को रोकते हैं। इसके बाद हुए विवाद में सादे कपड़ों में आरोपी पुलिसकर्मी ने कर्नल और उनके पुत्र पर हमला किया और उनकी गाड़ी को भी नुकसान पहुंचाया।

    सीबीआई ने राजिंदरा अस्पताल, पटियाला की मेडिकल रिपोर्ट और एम्स की गठित मेडिकल बोर्ड की राय को चार्जशीट में शामिल किया। इन रिपोर्टों में कहा गया कि कर्नल को लगी चोटें गंभीर थीं। जांच एजेंसी ने रिपोर्ट में बताया कि पटियाला पुलिस ने मामले की शुरुआत में कई गंभीर चूक कीं। 14 मार्च 2025 को घायल आर्मी अधिकारी ने विस्तृत बयान देकर हमलावरों के नाम बताए थे, लेकिन स्थानीय पुलिस ने इसे केवल डेली डायरी रिपोर्ट में दर्ज किया और एफआईआर दर्ज नहीं की।

    इसके बजाय पहली एफआईआर ढाबा मालिक के बयान पर दर्ज की गई, जिससे आरोपों की गंभीरता कम हो गई और कार्रवाई में देरी हुई। सीबीआई ने यह भी कहा कि पुलिस ने समय पर सीसीटीवी फुटेज जब्त नहीं किया, काल डिटेल रिकॉर्ड का तुरंत विश्लेषण नहीं किया और कई आवश्यक प्रक्रियात्मक कदमों को टाल दिया। अदालत ने चार्जशीट, गवाहों के बयान और साक्ष्यों का अध्ययन करने के बाद कहा कि आरोपी पुलिस कर्मियों को मुकदमे का सामना करने के लिए पर्याप्त आधार मौजूद है।

  • Haryana News: तेंदुए ने किया कुत्ते पर हमला, लोगों में फैली दहशत, देखें वीडियो

    Haryana News: तेंदुए ने किया कुत्ते पर हमला, लोगों में फैली दहशत, देखें वीडियो

    पंचकूला: शहर से एक अनोखा वीडियो सामने आया है। तेंदुए का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा। पहले कुछ समय पंचकूला में तेंदुआ घुस गया था जिसके बाद लोगों में दहशत का माहौल बन गया था। अब ऐसा ही एक ओर वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि तेंदुए ने कुत्ते पर हमला कर दिया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। आस-पास के लोगों में भी डर का माहौल बना हुआ है हालांकि अभी इस मामले में पुलिस का कोई बयान सामने नहीं आया है। बता दें कि कुछ दिन पहले भी कैंट एरिया के पास तेंदुए ने कुत्ते पर हमला किया है और उसे दबोचकर भागा है। जानकारी में सामने आया था कि सुबह 4 बजे के करीब हॉस्पिटल MT एरिया के नजदीक तेंदुए की मूवमेंट देखी गई थी। वह अचानक रेलवे ट्रैक साइड एरिया से आया और फिर एक कुत्ते पर हमला किया और इसके बाद उस कुत्ते को उठाकर उसी तरफ वापस भाग गया। इससे पहले भी ओल्ड स्टेशन वर्कशॉप लोकेशन के पास रात 9:15 बजे के करीब तेंदुए के देखे जाने की खबर मिली थी। जबकि इससे पहले शिवालिक बर्ड सैंक्चुअरी और चीता हेलीकॉप्टर डिस्प्ले के पास तेंदुआ देखा गया था।  
  • Punjab News: विदेश में मां-बाप के इकलौते बेटे की मौत

    Punjab News: विदेश में मां-बाप के इकलौते बेटे की मौत

    बरनालाः कनाडा में बेहतर भविष्य के लिए गए नौजवान की मौत हो गई। गांव गुरम से संबंधित युवक कनाडा में बेहतर भविष्य के लिए गया था, जहां उसके निधन की खबर के बाद गांव में शोक की लहर छा गई। मृतक की पहचान राजप्रीत सिंह गुरम के रूप में हुई है।

    युवक के पिता कुलवंत सिंह ने बताया कि राजप्रीत के सुनहरे भविष्य की आशा में परिवार ने लगभग 25 लाख का कर्ज लेकर अप्रैल 2024 में उसे स्टडी वीज़ा पर कनाडा भेजा था। उस समय वह सरी शहर में अपने साथियों के साथ रह रहा था। इस दुखद घटना के संबंध में 17 जनवरी को कनाडा से एक रिश्तेदार ने फोन पर बताया कि राजप्रीत सिंह की मृत्यु हो गई है, परंतु मृत्यु के कारणों के बारे में अभी तक स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है।

  • Punjab News: नगर निगम को मिला नया मेयर, इन्हें मिली ये जिम्मेदारी, देखें वीडियो

    Punjab News: नगर निगम को मिला नया मेयर, इन्हें मिली ये जिम्मेदारी, देखें वीडियो

    मोगाः नगर निगम के मेयर बलजीत सिंह चन्नी को पार्टी से बर्खास्त किया गया था। वहीं नगर निगम महापौर के पद से उन्होंने इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद अब नगर निगम को नया मेयर मिल गया है। दरअसल, आप पार्टी की ओर से कार्यकारी मेयर के रूप में प्रवीण कुमार पूजा को कुर्सी पर बिठाया गया।

    विरोधी पार्टियों की ओर से हाईकोर्ट में याचिका दर्ज की गई और फिर से मेयर की चुनावों की अपील की गई थी। हाइकोरट के निर्देशों के बाद आज महापौर का चुनाव हुआ, जिसमें 31 वोटों के साथ प्रवीण कुमार पूजा नए मेयर बन गए।

  • Jalandhar Bypass के पास करियाना दुकान पर युवकों ने किया तेजधार हथियार से हमला, देखें CCTV

    Jalandhar Bypass के पास करियाना दुकान पर युवकों ने किया तेजधार हथियार से हमला, देखें CCTV

    लुधियानाः जालंधर बाईपास के नजदीक स्थित एक किराना दुकान पर 4 युवकों ने देर रात तेजधार हथियार और पत्थरबाजी से हमले कर दिया। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि घटना को अंजाम 4 युवकों द्वारा दिया गया है। सीसीटीवी फुटेज में 4 युवक दुकान पर पत्थरबाजी और हमला करते नजर आ रहे हैं। पीड़ित ने घटना की शिकायत पुलिस को दे दी है। वहीं पीड़ित के बयानों पर पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

    पीड़ित ललित कुमार ने बताया कि दो दिन पहले एक युवक सामान लेने आया था। उसने गाली-गलौज की और धमकी देते हुए कहा अपना हिसाब लगा ले। बीती रात वही युवक अपने साथियों के साथ मुंह ढककर दुकान पर पहुंचा और धारदार हथियारों से दुकान और वाहन पर हमला कर दिया।ललित कुमार ने बताया कि हमलावरों ने दुकान के शीशे तोड़ दिए फ्रिज को नुकसान पहुंचाया और सारा सामान बिखेर दिया। दुकान के बाहर खड़ी उनकी कार को भी नुकसान पहुंचाया गया। हमले में उन्हें भी चोटें आई हैं।

    सामने आई सीसीटीवी फुटेज में चार युवक दुकान पर आते ही पत्थरबाजी शुरू करते दिख रहे हैं। करीब पांच से सात मिनट तक लगातार पत्थर बरसाते और धारदार हथियारों से हमला करते हुए नजर आ रहे हैं। पीड़ित ने देर रात मेडिकल जांच करवाने के बाद एल्डिको पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में ले लिया है और आरोपियों की पहचान की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

     

  • Jalandhar News: 2 पक्षों में हुआ विवाद, जमकर चले ईंट-पत्थर, भारी हंगामा, देखें वीडियो

    Jalandhar News: 2 पक्षों में हुआ विवाद, जमकर चले ईंट-पत्थर, भारी हंगामा, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: भार्गव कैंप में 2 पक्षों में झगड़ा होने को लेकर भारी हंगामा हो गया। इस दौरान एक पक्ष द्वारा दूसरे पक्ष पर ईंटें बरसाई गई। इस घटना को लेकर पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर ईंटे पत्थर मारने के साथ चिट्टा बेचने के आरोप लगाए है। मामले की जानकारी देते हुए लड़की ने राजू, भालू सहित 5 से 6 अज्ञात लोगों पर ईंटे बरसाने के आरोप लगाए है।

    लोगों का कहना है कि दूसरे पक्ष के नौजवान द्वारा देर रात इलाका निवासियों को गालियां निकाली गई और ईंटे मारकर जमकर उत्पाद मचाया गया। व्यक्ति ने कहाकि उक्त व्यक्ति इस बात की धमकी देता है कि वह पुलिस कमिश्नर दफ्तर में नौकरी करता है। जिसके बाद भारी संख्या में लोग इकट्ठे हो गए और उसे घर से नीचे आने के कहते रहे। इस दौरान जमकर गाली-गालौच हुए। लोगों ने पुलिस प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है।

    वहीं मौके पर थाना प्रभारी मोहन लाल ने बताया कि संदीप पाहवा की ओर से शिकायत मिली थी। जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए। वहीं दूसरे पक्ष ने कहा कि वह श्री राम कमेटी का सदस्य है। उन्होंने कहा कि चिट्टा बेचने के उस पर गलत आरोप लगाए जा रहे है। 15 सालों से वह श्री राम की सेवा कर रहा है। वहीं बिरादरी को गालियां निकालने के मामले में कहा कि अगर उसने गालियां निकाली है तो वह इस मामले के कोई सबूत लाकर दिखाए। उन्होंने मांग की है कि अगर उसके परिवार को कुछ होता है तो यह सब उसके जिम्मेदार होंगे।

     

  • Jalandhar News: पीड़िता ने लड़के पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के लगाए आरोप, देखें वीडियो

    Jalandhar News: पीड़िता ने लड़के पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के लगाए आरोप, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: गढ़ा इलाके में रहने वाले लड़के पर पटियाला की लड़की ने गंभीर आरोप लगाए है। पीड़िता का आरोप है कि लड़के से उसकी सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती हुई थी। पीड़िता ने लड़के पर बिना शादी किए शारीरिक संबंध बनाने के आरोप लगाए हैं। पीड़िता का आरोप है कि उसने जब लड़के से शादी की बात कही तो उसने मारपीट कर घर से निकाल दिया, जिसकी शिकायत उसने शिवसेना नेता को साथ लेकर पुलिस कमिश्नर दफ्तर में इंसाफ की गुहार लगाई। पटियाला की रहने वाली लड़की ने बताया कि उसकी पिछले साल मार्च को जालंधर के गढ़ा इलाके के रहने वाले बलजीत नामक युवक से इंटरनेट पर दोस्ती हुई थी।

    जिसके बाद दोनों में बातचीत आगे बढ़ी और एक दूसरे के परिवारों से मुलाकात हुई तो उसने झांसा दिया कि वह उससे शादी करवा लेगा। कुछ दिनों तक दोनों बात करते रहे और एक दिन यह घर आकर बोला कि किसी दरबार में माथा टेकने के लिए जाने है तो उसने परिवार ने बलजीत के साथ इसलिए भेज दिया क्योंकि दोनों परिवारों के बीच शादी को लेकर सहमति हुई पड़ी थी। किसी दरबार में माथा टेकने के बाद लड़का उसे अपने घर ले आया, लड़के के पारिवारिक सदस्य उसे घर में दो दिन रहने के लिए कहने लगे और उसके परिवार से काल पर बात कर कहां कि दोनों की शादी तो करनी हैं।

    यह कहकर उसे बिना शादी किए घर में रख लिया और बिना शादी किए हाथों में चूड़ियां पहना दी। दोनों की फोटो खींच कर उसके परिवार को यह कहकर भेज दी कि दोनों की शादी कर ली है। परिवार उस बात को लेकर गुस्सा किया कि हमे बिना बुलाए शादी कर ली है, जिसके चलते परिवार ने उससे बात करनी बंद कर दी। कुछ के बाद उसे पता चला कि युवक नशे करता है और उसने नशे में मारपीट करनी शुरू कर दी। 30 नवंबर को मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया।

    जिसकी शिकायत उसने थाना 7 की पुलिस को दी तो लड़के के पारिवारिक सदस्य राजीनामा कर दोबारा घर ले गए। कुछ समय तक सभी ठीक रहे लेकिन 16 जनवरी को फिर उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। लड़की ने आरोप लगाए कि बिना शादी किए शारीरिक संबंध बनाए हैं। जिसकी शिकायत देने के लिए वह शिव सेना नेता के साथ लेकर पुलिस कमिश्नर दफ्तर में पहुंची। उसने पुलिस से गुहार लगाई है कि उसके साथ इंसाफ दिलाया जाए।

  • Jalandhar News: सासंद चन्नी का आया बयान, मेरे खिलाफ किया जा रहा भ्रमित प्रचार, देखें वीडियो

    Jalandhar News: सासंद चन्नी का आया बयान, मेरे खिलाफ किया जा रहा भ्रमित प्रचार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद चरणजीत सिंह चन्नी के बयान को लेकर राजनीतिक गलियारें में हलचल मच गई है। दरअसल, पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में जट्‌ट सिख वर्सेज दलित शुरू हो गया है। जहां उन्होंने कहा कि कांग्रेस में पार्टी का प्रदेश प्रधान, विधानसभा में नेता विपक्ष और छात्र विंग NSUI, तीनों के अध्यक्ष जट्‌ट सिख हैं। दलितों को कोई अहम पद नहीं दिया गया है।

    दूसरी ओर इस मामले को लेकर प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस ने चन्नी को सीएम, सीएलपी नेता और CWC मेंबर बनाया, पार्टी जाति के आधार पर फैसले नहीं लेती। इस मामले के विवाद बढ़ने से सासंद चन्नी का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि कहा कि मैं सभी जाति का ही सम्मान करता हूं, सभी एक समान हैं और गुरुओं की शिक्षाओं पर चलता हूं।

    मैंने किसी भी बैठक में किसी जाति या बिरादरी के बारे में कोई बात नहीं की है। चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि उनके खिलाफ भ्रमित प्रचार किया जा रहा है। मैं चमकौर साहिब की धरती का बेटा हूं और किसी भी जाति या बिरादरी के खिलाफ कोई बात नहीं कह सकता। उन्होंने कांग्रेस पार्टी का धन्यवाद किया कि पार्टी ने उन्हें बड़े पद दिए हैं।

    उन्होंने कहा कि मैं इन पदों पर बैठकर लोगों की आवाज बुलंद करता हूं, और संसद में भी मैंने पंजाब, किसानों, और खेत मजदूरों की बात की है। उन्होंने कहा कि मैं हर वर्ग की बात करता हूं और प्रधानमंत्री के विरोध का भी सामना किया है, लेकिन किसी किसान के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने दी है। उन्होंने कहा कि पंजाब एक गुलदस्ता है और इसमें सबको साथ लेकर चलेंगे तो पार्टी भी मजबूत होगी और सरकार भी बनेगी।

  • पहली बार चांदी की कीमतों ने बढ़ाई लोगों की चिंता, 3 लाख के पार पहुंचा Silver का Prize

    पहली बार चांदी की कीमतों ने बढ़ाई लोगों की चिंता, 3 लाख के पार पहुंचा Silver का Prize

    नई दिल्ली: पिछले महीने सोने की कीमतों में हल्की गिरावट हुई थी परंतु साल की शुरुआत के साथ अब एक बार फिर सोने की कीमतें बढ़नी शुरु हो गई हैं। अमेरिका और वेनेजुएला के बीच बढ़ रहे तनाव के बाद वैश्विक बाजारों में अनिश्चितता बढ़ गई है। इसका सीधा असर सोने की मांग पर पड़ा है। ऐसे हालात में निवेशक शेयर बाजार जैसी जोखिम भरी संपत्तियों से दूरी बनाकर सोने जैसे सुरक्षित निवेश की ओर बढ़ रहे हैं। इसी कारण अंतरराष्ट्रीय और घरेलू बाजारों में सोने की कीमतें बढ़ रही है।

    3 लाख के पार पहुंची चांदी

    भारत में पिछले हफ्ते गुरुवार और शुक्रवार की कीमतों में गिरावट आने के बाद अब फिर से सोने में मजबूती आई है। सोमवार 19 जनवरी को सोने के दाम बढ़ते जा रहे हैं। आज देश में 24 कैरेट सोना 1,910 रुपये की बढ़ती कीमत के साथ 1,45,690 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच चुका है। वहीं 22 कैरेट सोना 1750 रुपये चढ़कर 1,33, 550 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। 18 कैरेट सोने की कीमत भी 1430 रुपये बढ़कर 1,09,270 रुपये प्रति 10 ग्राम हो चुकी है। दूसरी ओर पहली बार एमसीएक्स पर चांदी प्रति किलो तीन लाख रुपये पहुंच गई है।

    चांदी की क्यों बढ़ रही कीमतें?

    चांदी की बढ़ती कीमत रुकने का नाम नहीं ले रही। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी की एमसीएक्स पर सोमवार को खुलते ही चांदी की कीमत 13,553 रुपये चढ़ गई। इसके साथ ही पहली बार चांदी ने 3 लाख रुपये का आंकड़ा पार किया है। पिछले हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को MCX Silver Rate 2,87,762 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था।

    शहरों में सोने की कीमत

    राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना 145840 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बिक रहा है। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत 1,33,700 रुपये है। 18 कैरेट सोने का भाव 1,09,420 रुपये है। मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, केरल और पुणे जैसे बड़े शहरों में 24 कैरेट ग्राम पर मौजूद है। चेन्नई में सोना सबसे महंगा है। वहां पर 24 कैरेट सोने की कीमत 1,46,730 रुपये है। 22 कैरेट सोना 1,34,500 रुपये और 18 कैरेट सोने की कीमत 1,12,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच चुकी है।

    ऐसे बढ़ता है सोने का रेट

    सोने की कीमतें तय होने के पीछे कई कारण होते हैं। जब भी वैश्विक स्तर पर युद्ध, राजनीतिक, तनाव या आर्थिक संकट जैसे हालात बनते हैं तो सोने की मांग बढ़ जाती है। इसके अलावा डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति अमेरिकी ब्याज दरों में संभावित कटौती, मंहगाई का स्तर और भारत में शादी-विवाह और त्योहारों के मौसम में बढ़ने वाली मांग के कारण भी सोने का भाव बढ़ता है। मौजूदा समय में वैश्विक अनिश्चितता के चलते सोने की कीमतों में आगे भी मजबूती रह सकती है।  
  • Punjab News: ओट सेंटर में भारी मात्रा में नशीली गोलियां और कंप्यूटर लेकर चोर फरार

    Punjab News: ओट सेंटर में भारी मात्रा में नशीली गोलियां और कंप्यूटर लेकर चोर फरार

    फाजिल्काः जिले के अरनीवाला ब्लॉक के अंतर्गत आते गांव डबवाला कलां के ओट सेंटर में चोरी की घटना सामने आई है। जहां देर रात चोर सेंटर से करीब 6825 नशा छुड़ाने वाली गोलियां और एक कंप्यूटर सिस्टम चुराकर फरार हो गए। घटना का सुबह स्टाफ के सेंटर पर पहुंचे के दौरान पता चला। इस घटना को लेकर स्टाफ ने स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों और स्थानीय पुलिस को सूचना दे दी है।

    वहीं मौके पर पहुंची थाना अरनीवाला पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं चोरी की घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। सिविल सर्जन डॉक्टर कविता सिंह ने बताया कि चोरों ने दवाओं के साथ-साथ रिकॉर्ड रखने वाला कंप्यूटर भी चोरी किया है, जो एक गंभीर विषय है। घटना की गंभीरता को देखते हुए सिविल सर्जन डॉ. कविता सिंह ने एसएसपी फाजिल्का को लिखित पत्र भेजकर ओट सेंटर पर स्थायी पुलिस सुरक्षा की मांग की है।

    उन्होंने अंदेशा जताया है कि इतनी बड़ी मात्रा में चोरी हुई दवाओं का समाज में गलत इस्तेमाल हो सकता है। प्रशासन का मुख्य उद्देश्य इन दवाओं को अवैध हाथों में जाने से रोकना और भविष्य में ओट सेंटर्स की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। दूसरी ओर, पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।