Blog
-

Donald Trump ने JP Morgon को दे डाली धमकी, बोले – ‘मैं मुकदमा करुंगा’
नई दिल्ली : राष्ट्रपति ट्रंप ने वॉल स्ट्रीट के साथ लंबे समय से चल रहे विवाद को और भी ज्यादा बढ़ा दिया है। अब ट्रंप ने इस मामले में जेपी मॉर्गन चेस एंड कंपनी और उनके मुख्य कार्यकारी अधिकारी जेमी डिमन पर मुकदमा करने की धमकी दे दी है। ट्रंप ने यह आरोप लगाया है कि 6 जनवरी 2021 को कैपिटल हिल में हुए दंगों के बाद जेपी मॉर्गन में अनुचित तरीके से उनकी वित्तीय सेवाओं तक पहुंच रोक दी थी। अपने ट्रूथ सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर ट्रंप ने लिखा कि – वह अगले दो हफ्ते में जेपी मॉर्गन चेस के खिलाफ मुकदमा दायर करने की योजना बना रहे हैं और बैंक पर 6 जनवरी उन्हें गलत और अनुचित तरीके से डीबैंक करने का भी आरोप लगाया है। -

Jalandhar News: बाल भिक्षावृत्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई, टास्क फोर्स ने विभिन्न स्थानों पर की छापेमारी
जालंधर, ENS: शहर में बाल भिक्षावृत्ति को खत्म करने और भीख मांगने को मजबूर बच्चों को सुरक्षित भविष्य देने के उद्देश्य से बाल भीख मांगने रोकू टास्क फोर्स द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी की गई। अतिरिक्त मुख्य सचिव, सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग के निर्देशानुसार तथा डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल के मार्गदर्शन में बाल भिक्षा रोकू टास्क फोर्स ने बस स्टैंड, पीआईएमएस, चूनमुन मॉल तथा गीता मंदिर मॉडल टाउन के नजदीकी इलाकों सहित शहर के विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी की गई।
लोगों को किया जागरूक
जिला प्रोग्राम अधिकारी मनजिंदर सिंह ने बताया कि बाल सुरक्षा अधिकारी जालंधर एवं अन्य अधिकारियों की विभिन्न टीमों द्वारा यह कार्रवाई अमल में लाई गई। इस दौरान टीम ने आम लोगों से बातचीत करते हुए उन्हें बच्चों के अधिकारों, शिक्षा की महत्वता तथा बच्चों के साथ हो रहे अपराधों के बारे में भी जागरूक किया। टीम द्वारा लोगों को बाल मजदूरी, बाल भिक्षा, बच्चों से छेड़छाड़ एवं यौन शोषण जैसी बुराइयों के बारे में भी जागरूक किया।मुसीबत में फंसे बच्चों के बारे हेल्पलाइन नंबर 1098 पर सूचना दें
जानकारी देते हुए मनजिंदर सिंह ने कहा कि किसी को बाल भिक्षा, किसी भी मुसीबत में फंसे बच्चे के बारे में जानकारी मिले तो तुरंत चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर सूचना दी जा सकती है या जिला प्रोग्राम अधिकारी गांधी वनिता आश्रम के दफ्तर में समन्वय किया जा सकता है। -

युवा चाहें तो कुछ भी कर सकते हैं, हर क्षेत्र में आगे आएं युवा : गौरव कुमार
खेल, राजनीति, सिविल सेवाएं और सामाजिक कार्यों में युवाओं की सक्रिय भागीदारी से ही समाज को मिलेगी सही दिशा- गौरव कुमार
ऊना/ सुशील पंडित: जखधार क्रिकेट क्लब, टिपरी द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबले में स्वामी विवेकानंद सेवा ट्रस्ट, चिंतपूर्णी के अध्यक्ष गौरव कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर आयोजन समिति द्वारा उनका भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गौरव कुमार ने युवाओं को नशे से दूर रहकर खेलों और रचनात्मक गतिविधियों के प्रति अपनी रुचि बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं को अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना सिखाते हैं, जो जीवन के हर क्षेत्र में सफलता की नींव रखते हैं।
उन्होंने कहा कि “युवा चाहें तो कुछ भी कर सकते हैं”, जरूरत है केवल सकारात्मक सोच, स्पष्ट लक्ष्य और निरंतर परिश्रम की। आज का युवा वर्ग देश की सबसे बड़ी ताकत है और यदि यह शक्ति सही दिशा में कार्य करे तो समाज और राष्ट्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाया जा सकता है।
गौरव कुमार ने कहा कि युवाओं को केवल खेल तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि राजनीति, सिविल सेवाएं, सामाजिक कार्य और राष्ट्र निर्माण से जुड़े हर क्षेत्र में आगे आकर अपनी भूमिका निभानी चाहिए। जब युवा हर क्षेत्र में नेतृत्व करेगा, तभी समाज को सही दिशा और मजबूत भविष्य मिलेगा।
उन्होंने आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे खेल आयोजन युवाओं को नशे जैसी बुराइयों से दूर रखकर सकारात्मक मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। साथ ही उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ आगे बढ़ने और देश-प्रदेश का नाम रोशन करने का संदेश दिया। इस अवसर पर स्थानीय गणमान्य व्यक्ति, खेल प्रेमी, खिलाड़ी एवं बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।
-

कुठार कलां में ग्रामीणों ने विधायक सत्ती को बताई समस्याएं
विधायक बोले विधानसभा में भी उठाऊंगा मुद्दा
ऊना/सुशील पंडित: ऊना विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने रविवार को विधानसभा क्षेत्र के गांव कुठार कलां में ग्रामीणों के साथ बैठक कर संवाद स्थापित किया। बैठक के दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्र में विकास कार्य पूरी तरह ठप होने को लेकर कड़ा रोष जताया और अपनी विभिन्न समस्याएं विधायक के समक्ष रखीं।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि उनकी ग्राम पंचायत को बिना ग्रामीणों की सहमति के नगर निगम में शामिल कर दिया गया, जिसके बाद से विकास कार्यों पर पूरी तरह ब्रेक लग गई है। नगर निगम में शामिल होने के बावजूद न तो मूलभूत सुविधाएं मिल पा रही हैं और न ही पहले की तरह पंचायत स्तर पर विकास कार्य हो रहे हैं। इससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि नगर निगम में शामिल होने के बाद सामाजिक सुरक्षा पेंशन का लाभ लेने वाले पात्र लोगों के समक्ष भी संकट खड़ा हो गया है। कई बुजुर्ग और जरूरतमंद पेंशन से वंचित हो रहे हैं, जिससे उनका जीवन प्रभावित हो रहा है। बैठक में संतोषगढ़ रोड पर रामपुर स्थित क्षतिग्रस्त पुल का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया।
ग्रामीणों ने बताया कि जिला मुख्यालय को जोड़ने वाला यह पुल पिछले ढाई वर्षों से क्षतिग्रस्त है, लेकिन अब तक इसका निर्माण नहीं हो पाया है। बरसात के मौसम में पुल बंद होने से ग्रामीणों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि कई बार इस समस्या को अधिकारियों और सरकार के प्रतिनिधियों के समक्ष उठाया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला। ग्रामीणों ने कहा कि गांव के हालात दिन-ब-दिन जटिल होते जा रहे हैं और शासन-प्रशासन उनकी समस्याओं की अनदेखी कर रहा है।
इस पर विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि इन सभी मुद्दों को वह विधानसभा में मजबूती से उठाएंगे। उन्होंने कहा कि वह हर समय जनता के साथ खड़े हैं और यदि जरूरत पड़ी तो समस्याओं के समाधान के लिए लोगों को साथ लेकर धरना-प्रदर्शन करने से भी पीछे नहीं हटेंगे।
-

उपमुख्यमंत्री ने किया श्री गुरु रविदास मंदिर भदसाली के नवनिर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण
बोले…हरोली को देश का ‘नंबर-1’ हलका बनाने की दिशा में अग्रसर
ऊना/सुशील पंडित: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने रविवार को हरोली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत श्री गुरु रविदास मंदिर, भदसाली में नवनिर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया। इस सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए उपमुख्यमंत्री ने 71 लाख रुपये की धनराशि उपलब्ध करवाई थी। इसके अतिरिक्त शेष राशि स्थानीय जनता द्वारा सामुदायिक सहयोग एवं दान के माध्यम से एकत्र की गई, जिसके फलस्वरूप यह भव्य भवन निर्मित हो सका।
उपमुख्यमंत्री ने मंदिर समिति द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्य की सराहना करते हुए कहा कि यह भवन आने वाले समय में सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सामुदायिक गतिविधियों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा। उन्होंने यहां मंदिर परिसर में गुरु रविदास जी की सुंदर मूर्ति स्थापना के लिए 10 लाख रुपये प्रदान करने की घोषणा की। इसके अलावा, गुरु रविदास सत्संग सभा सलोह के सामुदायिक भवन हेतु अतिरिक्त 10 लाख रुपये देने की घोषणा भी की। उल्लेखनीय है कि सलोह के लिए 25 लाख रुपये की राशि पहले ही प्रदान की जा चुकी है।
हरोली को देश का ‘नंबर-1’ हलका बनाने को मिशन मोड में काम
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि वे हरोली को देश का ‘नंबर-1’ हलका बनाने की दिशा में निरंतर अग्रसर हैं और इसके लिए मिशन मोड में कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हरोली में मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता एवं मजबूती सुनिश्चित करने के उपरांत अब विकास कार्यों को ‘भविष्य की हरोली’ की परिकल्पना के अनुरूप आगे बढ़ाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि पुराने समय में इस क्षेत्र ने अनेक कठिनाइयां झेली हैं, लेकिन सरकार का लक्ष्य यह है कि आने वाली पीढ़ी को सर्वोत्तम वातावरण, आधुनिक सुविधाएं तथा समृद्ध भविष्य उपलब्ध कराया जा सके।
विकास की गवाह है मूलभूत ढांचे की मजबूती
उपमुख्यमंत्री अग्निहोत्री ने कहा कि हरोली विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पेयजल तथा सड़कों-पुलों के क्षेत्र में हजारों करोड़ रुपये के विकास कार्यों के माध्यम से मूलभूत ढांचे को सुदृढ़ किया गया है। इसके साथ ही प्रशासनिक अधोसंरचना को भी मजबूती प्रदान करते हुए इसका क्रम पूर्ण किया गया है।
उन्होंने कहा कि आज हरोली में एसडीएम व डीएसपी कार्यालय के साथ-साथ बिजली, जल शक्ति एवं लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता कार्यालय भी कार्यरत हैं। क्षेत्र में 2 पुलिस थाने तथा 1 पुलिस चौकी स्थापित की गई है।
स्वास्थ्य सेवाओं की मजबूती के लिए सिविल अस्पताल, हरोली के अतिरिक्त दुलैहड़, भदसाली, कुंगड़त तथा बीटन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तथा पंजावर, पालकवाह, सलोह, बढ़ेड़ा, कुठारबीत, बालीवाल, बाथड़ी एवं खड्ड में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई हैं। उन्होंने बताया कि पूरे विधानसभा क्षेत्र में करीब 40 डॉक्टर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।
समयबद्ध कार्य पूर्ण कराएं मंदिर समितियां
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हरोली क्षेत्र में मंदिरों के निर्माण, सौंदर्यकरण तथा सुधार कार्यों के लिए पर्याप्त धनराशि उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने मंदिर समितियों से आग्रह किया कि वे उपलब्ध धनराशि का सदुपयोग सुनिश्चित करते हुए कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूर्ण करें, ताकि श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।
उन्होंने बताया कि शीतला माता मंदिर, ईसपुर में भव्य मंदिर का निर्माण 6.88 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त गुरु श्री रविदास सत्संग सभा सलोह, श्री बाबा सिद्ध जालंधरी मंदिर गोंदपुर, श्री बाबा नैना मंदिर कांगड़, संता बाबा डांगू वाले बीटन, बीटन में कुटिया निर्माण, सलोह में कुटिया निर्माण, राधा कृष्ण मंदिर कोटला कलां, बनौड़े महादेव बहडाला, गुरु रविदास मंदिर दुलैहड़ तथा ललड़ी के लिए 25-25 लाख रुपये की राशि प्रदान की गई है।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि संत गुरु रविदास मंदिर हरोली एवं सलोह में कुटिया निर्माण के लिए 10-10 लाख रुपये, जबकि संत गुरु रविदास मंदिर धनुपर, पंजावर, बालीवाल तथा चाणो मंदिर बढ़ेड़ा के लिए 15-15 लाख रुपये की राशि मंदिरों के सौंदर्यकरण, बेहतर रख-रखाव तथा आवश्यक सुविधाओं को सुदृढ़ करने हेतु प्रदान की गई है।
20 करोड़ से ‘टोबों’ की रीचार्जिंग और सौंदर्यकरण का कार्य
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि क्षेत्र के प्राचीन तालाबों (टोबों) को पुनर्जीवित कर उन्हें आधुनिक, सुंदर और बहुउद्देशीय सरोवरों के रूप में विकसित किया जा रहा है, जिस पर लगभग 20 करोड़ रुपये व्यय किए जा रहे हैं। इस दौरान बाबा संतोष दास बिट्टू, गुरु रविदास मंदिर समिति भदसाली के प्रधान भगत राम, हरोली के एससी सेल के अध्यक्ष जसपाल जस्सा समेत स्थानीय जनप्रतिनिधियों, संत समाज के प्रतिनिधियों और जनता ने सामुदायिक भवन के साथ साथ क्षेत्र में विकास के करोड़ों के कार्यों के लिए उपमुख्यमंत्री का आभार जताया।
इस मौके कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणजीत राणा, विनोद बिट्टू, अशोक ठाकुर, जिला परिषद सदस्य नरेश कुमारी, नागनोली पंचायत प्रधान मेहताब ठाकुर, धर्मपुर की प्रधान सुभद्रा चौधरी, बाथू की प्रधान सुरेखा राणा, दुलैहड़ के प्रधान नंदलाल, छेत्रां के प्रधान विवेक राणा, पंचायत समिति सदस्य
पुष्पा देवी, हिमकैप्स के अध्यक्ष विक्रमजीत सिंह,संदीप अग्निहोत्री, पण्डोगा के पूर्व में प्रधान रहे राम प्रसाद, कांग्रेस के ओबीसी सेल के प्रधान प्रमोद कुमार,एसडीएम हरोली विशाल शर्मा, डीएसपी हरोली मोहन रावत, बीडीओ हरोली मुकेश ठाकुर, रजनीश शर्मा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
-

कुटलैहड़ के 180 श्रद्धालु दक्षिण भारत की 10 दिवसीय यात्रा से सकुशल लौटे
ऊना/सुशील पंडित: कुटलैहड़ क्षेत्र के जमासनी माता मंदिर बंगाणा से शुरू हुई 180 श्रद्धालु वृंदावन धाम से शुरू हुई दक्षिण भारत की 10 दिवसीय धार्मिक यात्रा पूरी कर सकुशल अपने गृह क्षेत्र लौट आए हैं। इस यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने दक्षिण भारत के विभिन्न प्रमुख तीर्थस्थलों के दर्शन किए और धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लिया।
श्रद्धालुओं ने बताया कि यात्रा बेहद सुखद और आध्यात्मिक रूप से संतोषजनक रही। इस दौरान उन्होंने तिरुपति बालाजी, रामेश्वरम, मदुरै, कन्याकुमारी सहित कई प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों के दर्शन किए। यात्रा का आयोजन क्षेत्र की एक धार्मिक समिति द्वारा किया गया था।
वापसी पर स्थानीय लोगों और परिजनों ने श्रद्धालुओं का गर्मजोशी से स्वागत किया। श्रद्धालुओं ने इस सफल यात्रा के लिए आयोजक आचार्य दीपक शर्मा का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी इस तरह की यात्राओं के आयोजन की उम्मीद जताई। इस धार्मिक यात्रा से लौटे श्रद्धालुओं में उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिला।
-

मुख्यमंत्री का CMO, BMO और MS से सीधा संवाद, प्रदेश में पहली बार राज्य स्तरीय सत्र
शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र को सुदृढ़ करने के लिए जायका चरण-दो के तहत 1300 करोड़ रुपये व्यय करेगी। उन्होंने बताया कि आगामी तीन वर्षों में स्वास्थ्य संस्थानों को विश्व स्तरीय उपकरणों से लैस करने के लिए लगभग 3000 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। मुख्यमंत्री शनिवार सायं पीटरहॉफ, शिमला में मुख्य चिकित्सा अधिकारियों (सीएमओ), खंड चिकित्सा अधिकारियों (बीएमओ) और चिकित्सा अधीक्षकों (एमएस) के साथ आयोजित प्रदेश के पहले राज्य स्तरीय संवाद सत्र को संबोधित कर रहे थे।

लगभग साढ़े चार घंटे तक चले इस संवाद सत्र में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी समस्याओं और सुझावों पर विस्तार से चर्चा की और कई मामलों में मौके पर ही निर्णय लेते हुए समाधान किया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र को मजबूत करने के लिए प्रशासनिक ढांचे का सशक्तिकरण आवश्यक है, जिसके तहत प्रशासनिक और वित्तीय शक्तियों का विकेंद्रीकरण किया जाएगा। सीएमओ, बीएमओ और एमएस को अधिक वित्तीय अधिकार दिए जाएंगे तथा प्रक्रियाओं को सरल बनाने के लिए वित्तीय नियमों में आवश्यक संशोधन किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यवस्था परिवर्तन के तहत किए जा रहे सुधारों के परिणामस्वरूप एक वर्ष के भीतर स्वास्थ्य क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव दिखाई देंगे और आगामी तीन वर्षों में हिमाचल प्रदेश स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में देश का नंबर वन राज्य बनेगा। उन्होंने बताया कि आदर्श स्वास्थ्य संस्थानों में आधुनिक उपकरण, रोबोटिक सर्जरी, स्मार्ट लैब और सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है, जिससे मरीजों को बेहतर सुविधाएं और चिकित्सकों को कार्य में सुविधा मिलेगी।

-

भाजपा के दोनों मंडलों की बैठकें संपन्न, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर
बैठक में विस्तारक अमित एवं भुट्टो ने दिए मोर्चा सदस्यों को टिप्स
ऊना/सुशील पंडित: कुटलैहड़ विस क्षेत्र के स्थित भाजपा कार्यालय में कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले भाजपा के दोनों मंडलों की एससी मोर्चा, ओबीसी मोर्चा एवं भाजपा किसान मोर्चा की अलग-अलग बैठकें सफलतापूर्वक संपन्न हुईं। इन बैठकों में हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के विस्तारक अमित कुमार, कुटलैहड़ भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक दविंदर भुट्टो तथा कुटलैहड़ भाजपा प्रभारी विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठकों में आगामी पंचायत चुनावों सहित संगठनात्मक मजबूती और जनसंपर्क अभियान को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के विस्तारक अमित कुमार ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाएं और प्रदेश की सुक्खू सरकार की नाकामियों को जनता के सामने प्रभावी ढंग से रखें। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने हर वर्ग के लिए योजनाएं चलाई हैं, जिनका लाभ सीधे आम नागरिक तक पहुंचा है, जबकि प्रदेश सरकार अपने वादों और गारंटियों को पूरा करने में पूरी तरह विफल रही है। अमित कुमार ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे सोशल मीडिया, जनसभाओं और व्यक्तिगत संपर्क के माध्यम से सरकार की विफलताओं को उजागर करें। बही
कुटलैहड़ भाजपा के वरिष्ठ नेता भुट्टो ने अपने संबोधन में संगठनात्मक मजबूती पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि कुटलैहड़ भाजपा के दोनों मंडलों में बूथ स्तर से अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को पार्टी के साथ जोड़ा जाए, ताकि जमीनी स्तर पर संगठन और मजबूत हो सके। उन्होंने कहा कि आगामी चुनावों में जीत का आधार मजबूत संगठन और सक्रिय कार्यकर्ता ही होंगे। दविंदर भुट्टो ने प्रदेश की सुक्खू सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि सरकार के तीन वर्ष का कार्यकाल जनता के लिए कालाध्याय साबित हुआ है। उन्होंने कहा कि सुक्खू सरकार ने चुनाव से पहले जनता को जो गारंटियां दी थीं, उनमें से एक भी पूरी नहीं हुई। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अब तो सुक्खू सरकार की अपनी कोई गारंटी भी शेष नहीं रही है। प्रदेश का हर वर्ग—चाहे कर्मचारी हों, किसान हों, युवा हों या आम नागरिक सरकार की नीतियों से दुखी और निराश है।
उन्होंने कहा कि कुटलैहड़ भाजपा के दोनों मंडलों के सभी मोर्चे अब चुनावों के लिए पूरी तरह तैयार हैं। आने वाले पंचायत चुनावों में कुटलैहड़ की जनता सुक्खू सरकार को आईना दिखाएगी और भाजपा समर्थित उम्मीदवारों की प्रचंड जीत सुनिश्चित होगी। बैठकों में एससी मोर्चा, ओबीसी मोर्चा और किसान मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को जीत के टिप्स भी दिए गए। भुट्टो ने कहा कि प्रत्येक मोर्चा अपने-अपने वर्ग के मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाए और उन्हें भाजपा की नीतियों एवं कार्यक्रमों से जोड़े। किसान मोर्चा को किसानों की समस्याओं, फसल बीमा, एमएसपी और केंद्र सरकार की किसान हितैषी योजनाओं को प्रमुखता से रखने के निर्देश दिए गए। वहीं एससी और ओबीसी मोर्चा को सामाजिक न्याय, कल्याणकारी योजनाओं और सम्मान की राजनीति को आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया। कुटलैहड़ भाजपा प्रभारी ने भी बैठक में शिरकत करते हुए कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया।
उन्होंने कहा कि संगठन में अनुशासन, समन्वय और निरंतर संवाद ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने सभी मोर्चों से आपसी तालमेल के साथ कार्य करने का आग्रह किया, ताकि चुनावी रणनीति को प्रभावी ढंग से लागू किया जा सके। बैठक में उपस्थित सभी कार्य कर्ताओं ने भी संगठन को मजबूत करने, बूथ स्तर पर बैठकें करने और आम जनता के बीच जाकर भाजपा की नीतियों को पहुंचाने का संकल्प लिया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष राजेंद्र मलांगड़ मनोहर लाल शर्मा,जगदीश सहोता कमलेश के अलावा सेकंडों मोर्चों के सदस्य एवं पार्टी प्रमुख मौजूद रहे।
-

प्रदेश ऐसे नेतृत्व के हाथ में, जिसके पास न कोई नीति न ही नीयत: करण नंदा
ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी करण नंदा ने प्रदेश की वर्तमान कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के विरुद्ध तीखा हमला बोला है। नंदा ने सरकार की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश आज एक ऐसे नेतृत्व के हाथ में है, जिसके पास न तो कोई नीति है और न ही कोई नीयत। उन्होंने मुख्यमंत्री को ‘पूरी तरह विफल’ करार देते हुए कहा कि प्रदेश में अराजकता का माहौल है और सरकार केवल अपने चहेतों को पालने में व्यस्त है।उनके साथ प्रदेश सहमीडिया संयोजक राज कुमार पठानियाँ उपस्थित रहे।
आपदा और दुर्घटनाओं का अंबार: सुक्खू सरकार मौन
करण नंदा ने प्रदेश की वर्तमान स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि जब से कांग्रेस सत्ता में आई है, हिमाचल प्रदेश बदहाली के दौर से गुजर रहा है। उन्होंने कहा, “आज हिमाचल में दुर्घटना पर दुर्घटना हो रही है और आपदा पर आपदा आ रही है, लेकिन सरकार चैन की नींद सोई हुई है।” नंदा ने निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। आए दिन हो रहे सड़क हादसों और प्राकृतिक आपदाओं के समय सरकार का राहत तंत्र पूरी तरह फेल साबित हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री केवल मंचों से घोषणाएं करने में माहिर हैं, जबकि धरातल पर जनता त्राहि-त्राहि कर रही है।
मंत्री लड़ रहे नीरो बंसरी बजा रहे हैं
करन नंदा ने मंत्रियों की अधिकारियों को लेकर हो रही लड़ाई पर तंज कसते हुए कहा कि मंत्री लड़ रहे हैं और प्रदेश के मुखिया नीरो की तरह बंसरी बज रहे हैं ।उन्होंने कहा कि प्रदेश में बड़ा विस्फोट होगा, कांग्रेस में टूट होगी और मुख्यमंत्री के विरुद्ध आने वाले समय में अनेक लोग खड़े होंगे।
’जनता परेशान, मित्रों की बल्ले-बल्ले’
भाजपा मीडिया प्रभारी ने सरकार पर ‘मित्रवाद’ का आरोप लगाते हुए तीखा कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू के कार्यकाल में आम जनता को दो वक्त की रोटी और बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है, जबकि मुख्यमंत्री के खास ‘मित्रों’ की चांदी हो रही है। नन्दा ने कहा कि ”यह सरकार जनता की नहीं, बल्कि अपने चहेते मित्रों की सरकार बनकर रह गई है। प्रदेश का खजाना खाली होने का रोना रोया जाता है, लेकिन चहेतों को कैबिनेट रैंक और सुख-सुविधाएं बांटने में कोई कमी नहीं छोड़ी जा रही। जनता महंगाई और बेरोजगारी की मार झेल रही है और मुख्यमंत्री के मित्रों की ‘बल्ले-बल्ले’ हो रही है।”
व्यवस्था परिवर्तन नहीं, ‘अवसरवाद’ है यह सरकार
करण नंदा ने कांग्रेस के ‘व्यवस्था परिवर्तन’ के नारे को प्रदेश की जनता के साथ सबसे बड़ा मजाक बताया। उन्होंने कहा कि जिस व्यवस्था परिवर्तन का वादा करके कांग्रेस सत्ता में आई थी, वह आज ‘विनाशकारी परिवर्तन’ में बदल चुका है। प्रदेश कर्ज के बोझ तले दबा जा रहा है, लेकिन फिजूलखर्ची रुकने का नाम नहीं ले रही। पूर्व भाजपा सरकार द्वारा शुरू किए गए विकास कार्यों को रोक दिया गया है। उन्होंने कहा कि 10 गारंटियों के नाम पर सत्ता में आई कांग्रेस ने प्रदेश के युवाओं और महिलाओं को केवल ठगा है।
उन्होंने कहा कि हिमाचल की जनता अब कांग्रेस के इस ‘कुशासन’ से तंग आ चुकी है। जिस तरह से विकास कार्य ठप पड़े हैं और केवल अपनों को उपकृत किया जा रहा है, उसका जवाब आने वाले समय में प्रदेश की जनता मुख्यमंत्री को जरूर देगी।
-

Bhabhi Ji Ghar Par Hain के सेट पर हुआ था भयानक हादसा, बाल-बाल बचे थे Actors
मनोरंजन: टीवी के मशहूर शो ‘भाभीजी घर पर है’ अब बड़े पर्दे पर धमाका करने वाला है। हाल ही में मुंबई में एक भव्य आयोजन के दौरान ‘भाभीजी घर पर है फन ऑन द रन’ का ट्रेलर लॉन्च किया गया है। इस मौके पर फिल्म के एक्टर आसिफ शेख ने एक ऐसी घटना का जिक्र किया है जिससे सभी हैरान हो गए हैं। आसिफ ने बताया कि फिल्म की शूटिंग के दौरान एक ऐसा हादसा हुआ था जिसमें आसिफ शेख और रवि किशन की जान भी जा सकती थी। इस खुलासे ने फैंस को हैरान कर दिया।सेट पर गिरा पेड़
ट्रेलर लॉन्च के दौरान आसिफ शेख ने उस खौफनाक पल को याद करते हुए बताया कि यह हादसा नई लोकेशन पर शूटिंग के पहले दिन हुआ था। आसिफ ने कहा कि – ‘मैं और रवि एक-दूसरे के बगल में बैठकर आराम से कॉफी पी रहे थे। तभी अचानक एक भारी भरकम पेड़ जो करीबन 12-13 फीट लंबा था हमारे ठीक बीच में आकर गिर गया। वह पल इतना ज्यादा डरावना था कि यदि हम से कोई भी उसकी जद में आता तो हमारी चटनी बन जाती है हम दोनों पूरी तरह से सन्न रह गए थे समझ ही नहीं आया कि क्या हुआ’।चोट के बाद भी नहीं रोकी शूटिंग
इस घटना की गंभीरता बताते हुए रवि किशन ने कहा कि – ‘उस पेड़ का वजन कम से कम 500 किलो रहा होगा। जब वह गिरा तो उसकी आवाज इतनी तेज थी कि पूरा सेट कांप गया’। रवि किशन ने बताया कि इस हादसे में उनके कंधे पर चोट भी आई थी। फिल्म के प्रोड्यूसर संजय कोहली ने बताया कि इस घटना के बाद आधे घंटे तक सेट पर मौत जैसा सन्नाटा छा गया। हर कोई डरा हुआ था परंतु रवि किशन की हिम्मत की दाद देनी होगी कि इलाज के तुरंत बाद वो वापिस आए और कहा कि – ‘चलो शूटिंग शुरु करते हैं’। फिल्म के प्रोड्यूसर संजय कोहली ने बताया कि इस घटना के बाद आधे घंटे तक सेट पर मौत जैसा सन्नाटा छा गया था। हर कोई डरा हुआ था लेकिन रवि किशन की हिम्मत की दाद देनी होगी कि इलाज के तुरंत बात वो वापस आए और कहा कि – ‘चलो शूटिंग शुरु करते हैं’।6 फरवरी को रिलीज होगी फिल्म
‘भाभीजी घर पर है फन ऑन द रन’ इस मशहूर टीवी फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म है। इसमें शुभांग अत्रे, विदिशा श्रीवास्तव, आसिफ शेख, रोहिताश्व गौड़, रवि किशन, मुकेश तिवारी और निरहुआ जैसे दिग्गज कलाकार दिखने वाले हैं। यह फिल्म 6 फरवरी 2026 को थिएटर्स में नजर आएंगी।