Blog

  • Punjab News: मामूली बात को लेकर 2 पक्षों में हुआ विवाद, भाजपा नेता घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: मामूली बात को लेकर 2 पक्षों में हुआ विवाद, भाजपा नेता घायल, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः जिले में भाजपा नेता पर जानलेवा हमला होने का मामला सामने आया है। इस घटना में भाजपा नेता नतिंदर मुखीजा को गंभीर चोटें आई और उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जानकारी के अनुसार, नतिंदर मुखीजा का अपनी प्रॉपर्टी के पास गाड़ी खड़ी करने को लेकर पड़ोसी के ही लोगों के साथ झगड़ा हुआ था। इस दौरान दोनों में मामला इतना बढ़ गया कि हाथापाई हो गई।

    जहां भाजपा नेता के परिजनों ने आरोप लगाए है कि दूसरे पक्ष ने साथियों को बुलाकर नतिंदर मुखीजा पर हमला कर दिया और उसे गंभीर रूप से घायल किया। घायल हालत में मुखीजा को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। भाजपा ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं, नतिंदर मुखीजा का कहना है कि उन पर जानलेवा हमला कर उनकी जान लेने की कोशिश थी। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

     

  • Punjab News: फूफड़-भतीजे की सड़क हादसे में मौत, नम आंखो से दी अंतिम विदाई, देखें वीडियो

    Punjab News: फूफड़-भतीजे की सड़क हादसे में मौत, नम आंखो से दी अंतिम विदाई, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः पंजाब में आज कई जिलों में सड़क हादसों की घटनाएं सामने आई है। वहीं ताजा मामला जीरा के झतरा रोड पर सड़क हादसे का सामने आया है, जहां ट्रक और बुलेट की टक्कर हो गई। इस घटना में मोटरसाइकिल सवार फूफा और उनके 14 वर्षीय भतीजे की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घटना को अंजाम देकर ट्रक चालक वाहन सहित फरार हो गया।

    घटना में दोनों की मौत हो गई। वहीं आज मृतकों का नम आंखों से अंतिम संस्कार किया गया। मृतकों की पहचान 30 वर्षीय परमिंदर सिंह और 14 वर्षीय भतीजा सुखमन सिंह पुत्र जतिंदर सिंह निवासी गांव बिहारीपुर के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए गुरप्रीत ने कहा कि बाइक पर सवार होकर दोनों दवाई लेने गए थे।

    इस दौरान रास्ते में ट्रक चालक ने टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। परिजनों का कहना है कि अगर वह दोनों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाता तो शायद दोनों की जान बच सकती थी। गांव वासियों में शोक की लहर छाई हुई है, वहीं परिवार का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है। मृतक के भाई गुरमिंदर सिंह ने बताया कि परमिंदर शादी शुदा था और उसके 2 बच्चे थे।

    हादसे में दोनों की मौके पर मौत हो गई। परिजनों ने प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है। पीड़ित ने कहा कि ट्रक चालक को गिरफ्तार करके उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।

     

  • बर्फबारी में पहाड़ी से फिसली कार, 2 घायल, देखें वीडियो

    बर्फबारी में पहाड़ी से फिसली कार, 2 घायल, देखें वीडियो

    सोनमर्ग: जम्मू-कश्मीर के सोनमर्ग में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। बर्फबारी के कारण फिसलन भरी सड़क पर एक आई-10 कार अचानक नियंत्रण से बाहर हो गई और पहाड़ी सड़क से नीचे जा गिरी। कार नीचे एक दुकान के पास जाकर रुकी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

    हादसे के समय कार में दो लोग सवार थे, जो इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। हादसे में गंभीर हालत में मरीजों को SKIMS सऊरा रेफर किया गया। बर्फबारी के चलते इलाके में आवाजाही पहले से ही मुश्किल बनी हुई है।

     

  • Medical College के Ortho Ward में मरीजों के बिस्तर पर सो रहे कुत्ते, देखें वीडियो

    Medical College के Ortho Ward में मरीजों के बिस्तर पर सो रहे कुत्ते, देखें वीडियो

    एक्शन में आई टीम ने शुरू की जांच

    गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिला में मेडिकल कॉलेज एक बार फिर सुर्खियों में है। ऑर्थो वार्ड-2 का एक वीडियो सामने आया है, इसमें तीन कुत्ते बेड पर आराम से लेटे हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो दो दिन पुराना बताया जा रहा है। इसे वार्ड में भर्ती एक मरीज के तीमारदार ने बनाया है। इससे पहले इसी वार्ड में चूहों का वीडियो भी सामने आया था। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कई गंभीर मरीज घायल अवस्था में वार्ड में भर्ती हैं। इन्हीं मरीजों के बगल में पड़े खाली बेड पर एक नहीं, बल्कि तीन कुत्ते आराम फरमा रहे हैं। इस पूरे मामले पर गोंडा मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रोफेसर धनंजय श्रीकांत कोटस्थाने ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने बताया कुत्तों को पकड़ने के लिए गोंडा नगर पालिका विभाग को कई बार पत्र लिखा है, लेकिन उनकी ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। प्रधानाचार्य ने यह भी बताया कि साफ-सफाई का काम देखने वाली कंपनी को भी इस लापरवाही के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। वहीं अब कुत्तों के वायरल वीडियो के बाद शासन द्वारा गठित पांच सदस्यीय उच्च स्तरीय जांच कमेटी सोमवार को कॉलेज पहुंची। चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण निदेशक डॉ. संदीपा श्रीवास्तव के नेतृत्व में टीम ने सबसे पहले ऑर्थो वार्ड का निरीक्षण किया। यहां जांच टीम ने वायरल वीडियो को लेकर भर्ती मरीजों से बातचीत की और उनकी समस्याएं सुनीं। निरीक्षण के दौरान ऑर्थो वार्ड में लगा एक बिजली का बोर्ड खराब मिला। इस पर निदेशक ने हल्के अंदाज में कहा कि यह बोर्ड तो ₹10 में बन जाएगा, इसे तुरंत ठीक कराना होगा। उन्होंने पास के बेड पर भर्ती मरीज को सावधानी बरतने की सलाह देते हुए कहा कि जब तक बोर्ड ठीक न हो जाए, इसका इस्तेमाल न करें, क्योंकि करंट लग सकता है। इसके बाद टीम दूसरे ऑर्थो वार्ड में पहुंची। यहां मरीजों से पूछा गया कि क्या उन्हें चूहों, कुत्तों या बिल्लियों से कोई परेशानी होती है और वार्ड की साफ-सफाई को लेकर उनकी क्या राय है। निरीक्षण के बाद जांच कमेटी ने मेडिकल कॉलेज के अन्य वार्डों का भी एक-एक कर जायजा लिया और मरीजों को दी जा रही सुविधाओं की समीक्षा की। इस दौरान कई व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश भी दिए गए। वार्ड निरीक्षण के बाद टीम मेडिकल कॉलेज परिसर में बनी नई बिल्डिंग पहुंची। यहां पुरानी बिल्डिंग के वार्डों को नई इमारत में शिफ्ट करने की संभावनाओं पर चर्चा की गई और आवश्यक निर्देश दिए गए। पूरे निरीक्षण के दौरान मीडिया कर्मियों को सुरक्षा गार्डों ने वार्डों में जाने से रोक दिया। किसी भी पत्रकार को जांच टीम के साथ अंदर जाने की अनुमति नहीं मिली। इसे लेकर जांच की निष्पक्षता पर सवाल उठने लगे। वहीं, चूहों और कुत्तों के वायरल वीडियो को लेकर जांच में क्या निष्कर्ष निकले, इस पर भी टीम ने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया।  
  • Punjab News: लोगों को राहत, CM Mann ने 23 ग्रामीण लिंक सड़कों के प्रोजेक्ट का किया उद्घाटन, देखें वीडियो

    Punjab News: लोगों को राहत, CM Mann ने 23 ग्रामीण लिंक सड़कों के प्रोजेक्ट का किया उद्घाटन, देखें वीडियो

    अमृतसरः मजीठा हल्के स्थित दाना मंडी में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान पहुंचे। जहां उन्होंने ग्रामीण विकास से संबंधित 23 लिंक सड़कों के बड़े प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया। इस मौके पर मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मजीठा हल्के के लिए 11 करोड़ 32 लाख 68 हजार रुपये का प्रोजेक्ट शुरू किया गया है।

    इसमें से 9 करोड़ 94 लाख रुपये सड़कें निर्माण के लिए और 1 करोड़ 38 लाख 15 हजार रुपये मेंटेनेंस के लिए रखे गए हैं। इस योजना के अंतर्गत लगभग 43 किलोमीटर लिंक सड़कों का निर्माण किया जाएगा। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री के आने से मजीठा की धरती पर बड़ा विकास कार्य शुरू हो गया है।

    उन्होंने कहा कि बहुत कम समय में पूरे पंजाब के किसी भी कोने में टूटी सड़कों की स्थिति नहीं बचेगी, सभी सड़कों का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि 2027 में विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी को भारी मतों से जिताया जाए ताकि रुके हुए सभी विकास कार्य पूरे किए जा सकें।

    इस दौरान विधायक सर्वन सिंह धुन ने कहा कि मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान लोगों के चेहरों पर जो खुशी देखी जा रही है, उससे साबित हो रहा है कि मजीठा के लोग भगवंत सिंह मान की नीतियों और कामों से बहुत खुश हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने हमेशा आम परिवारों को आगे बढ़ाया है और आने वाले समय में भी मजीठा और माजरा क्षेत्र का विकास प्राथमिकता रहेगा।

     

     

  • Punjab News: तेज रफ्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत, साथी गंभीर घायल

    Punjab News: तेज रफ्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत, साथी गंभीर घायल

    बरनालाः धुंध के कारण बरनाला-बाजाखाना रोड पर एक सड़क दुर्घटना की घटना सामने आई है जहां एक निजी कंपनी की तेज रफ्तार बस ने सड़क पर आगे जा रहे एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई।

    बाइक सवार मृतक की पहचान 31 वर्षीय कपिल यादव के रूप में हुई है। जबकि हादसे में बाइक सवार का साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक कपिल यादव के भतीजे सौरव यादव ने बताया कि आज सुबह एक तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी, जिसके कारण बाइक सवार कपिल यादव पुत्र देव नारायण यादव, कौशांपुर, अररिया (बिहार) की मौत हो गई और उसके साथी को गंभीर चोटें आईं और उसकी टांग टूट गई।

    मृतक कपिल यादव कई सालों से पंजाब में काम कर रहा था और अपने 3 छोटे बच्चों और माता-पिता का पालन-पोषण कर रहा था। इस घटना को अंजाम देने वाले निजी बस ड्राइवर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए और परिवार को न्याय मिलना चाहिए। मृतक अपने पीछे अपनी पत्नी, 3 और 6 साल की उम्र के दो बेटे, एक 8 साल की बेटी और माता-पिता को छोड़ गया है।

    मृतक के साथी का बरनाला के सरकारी अस्पताल में इलाज़ जारी है। बरनाला थाने का निरीक्षक ने बस को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच चल रही है। उन्होंने कहा कि मृतक के परिवार की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद बस चालक फरार हो गया है। पुलिस द्वारा उसकी तलाश की जा रही है।

  • Mauni Amavsya की शाम करें ये उपाय, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद

    Mauni Amavsya की शाम करें ये उपाय, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद

    धर्म: मौनी अमावस्या आज मनाई जा रही है। हिंदू धर्म में यह बहुत ही पवित्र मानी जाती है। ऐसा माना जाता है कि आज के दिन यदि इंसान मौन रखकर स्नान-दान और पूजा पाठ करता है तो उसका फल कई गुना बढ़ जाता है। खासतौर पर जिन लोगों की कुंडली में पितृ दोष हो उनके लिए मौनी अमावस्या बहुत ही शुभ मानी जाती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, आज की शाम कुछ उपाय करने से पितरों की कृपा मिलती है और जीवन में सुख-शांति आती है। आइए जानते हैं।

    दीपक जलाएं

    शाम के समय किसी भी पास के मंदिर में दीपक जरुर जलाएं। इससे नेगेटिव एनर्जी दूर होती है मन को शांति मिलती है।

    चींटियों को आटा

    शाम के समय चींटियों को आटा या चीनी डालें। यह छोटा सा उपाय बहुत ही पुण्य देने वाला माना जाता है। इससे आपको पितरों की कृपा मिलेगी।

    दान करें

    यदि संभव हो तो शाम के समय किसी जरुरतमंद को खाना खिलाएं या फिर भोजन का दान करें। इस दिन शाम को किया हुआ दान बहुत ही शुभ माना जाता है।

    जरुरतमंदों को खिलाएं खाना

    यदि संभव तो शाम के समय किसी भी जरुरतमंद को खाना खिलाएं। आप भोजन का दान भी कर सकते हैं। इस शाम को किया गया दान बहुत ही शुभ माना जाता है।

    पीपल के नीचे जलाएं दीपक

    शाम को सूर्यास्त के बाद में पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं। ऐसा माना जाता है कि इससे पितर खुश होंगे और घर में सुख शांति बनी रहेगी।

    पितरों का करें ध्यान

    इस दिन शाम के समय अपने पितरो का ध्यान करें। उनका नाम याद करते हुए भगवान से प्रार्थना करें। मान्यताओं के अनुसार, ऐसा माना जाता है कि इस समय की गई प्रार्थना सीधे पितरों तक पहुंच जाती है।

    घर में जलाएं धूप

    शाम के समय अपने घर में पूजा स्थान पर धूप या फिर अगरबत्ती जरुर जलाएं। इससे घर का माहौल पॉजिटिव रहेगा। इस उपाय से मानसिक शांति भी मिलेगी।        
  • Jalandhar News: गाड़ी को लेकर हुआ विवाद, निकाली पिस्तौल, भारी हंगामा, देखें वीडियो

    Jalandhar News: गाड़ी को लेकर हुआ विवाद, निकाली पिस्तौल, भारी हंगामा, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: राजा गार्डन में मामूली बात को लेकर विवाद हो गया। जहां गाड़ी निकालने को लेकर एक पक्ष ने पिस्तौल निकालकर लोड कर ली। जिसके बाद घटना स्थल पर भारी हंगामा शुरू हो गया। घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा दोनों पक्षों को शांत करवाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि गली में बुलेट खड़ा था और दूसरे पक्ष ने गाड़ी निकालनी थी, जिसको लेकर विवाद हो गया। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

    सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि गाड़ी को लेकर हुए विवाद में बुलेट सवार दूसरे पक्ष के पास जा रहा था, लेकिन इस दौरान दूसरे पक्ष का नौजवान पहले ही पिस्तौल लोड करके बात करने के लिए पहुंच गया। इस दौरान लोगों ने बीच-बचाव करके दोनों को अलग किया, नहीं तो बड़ी घटना हो सकती थी। वहीं मामले की जानकारी देते हुए गुरनाम सिंह ने बताया कि गली में बुलेट खड़ा था और दूसरे युवकों ने गाड़ी निकालनी थी। इस दौरान पिस्तौल निकालने को लेकर विवाद हो गया।

    इलाके में भारी हंगामा शुरू हो गया। बुलेट सवार ने कहा कि वह खाली हाथ उससे बात करने के लिए गया था, लेकिन वैपन लोड करके वह उसे डराने की कोशिश कर रहा था। पीड़ित ने कहा कि वह विदेश से आया है। पीड़ित के अनुसार वह और उसका भाई बाहर रहते है, ऐसे में उसके पिता घर पर अकेले रहते है। पीड़ित ने कहा कि वह कभी भी उसके पिता को नुकसान पहुंचा सकता है।

    इसी मामले को लेकर पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी। वहीं दूसरे पक्ष के शुभम से जब बात करने की कोशिश की गई, तो वह मीडिया को ही वहां से जाने के लिए कह रहा है। व्यक्ति कह रहा है कि वह जाकर अपना काम करें। जिसके बाद दोबारा उसके साथ बात की गई तो उसने कहा कि उसके परिवार आने के बाद ही बात की जाएगी।

    शुभम ने हथियार लेकर आने की बात को नकारा है। शुभम ने कहा कि उसे और उसकी बहन को रोका गया है। शुभम में रजिंश के आऱोप लगाए है, हालांकि रंजिश की वजह नहीं बताई। उधर पुलिस से बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया।

     

  • Punjab News: पुलिस की रेड, भारी मात्रा में गोलियां बरामद, इस जिले में फैक्टरी की सील

    Punjab News: पुलिस की रेड, भारी मात्रा में गोलियां बरामद, इस जिले में फैक्टरी की सील

    श्री मुक्तसर साहिबः जिले की पुलिस और ड्रग कंट्रोल विभाग ने बठिंडा में एक अवैध फैक्ट्री को सील किया है। ड्रग कंट्रोल विभाग पंजाब द्वारा नशे को रोकने के लिए एक बठिंडा के ग्रोथ सेंटर में स्थित एक औद्योगिक फैक्ट्री को सील किया गया है। जानकारी के अनुसार विभाग ने इस फैक्ट्री से ढाई लाख से अधिक दवाइयां भी जब्त की हैं, जिनका फैक्ट्री प्रबंधकों के पास कोई लिखित रिकॉर्ड नहीं मिल सका।

    इसके अलावा विभाग ने दवाइयां बनाने वाला कुछ कच्चा माल भी अपने कब्जे में लिया है। श्री मुक्तसर साहिब के एसएसपी अभिमन्यु राणा के नेतृत्व में जिला पुलिस अब मामले की आगे की जांच में जुट गई है। मोहाली जिले के थाना कलियांवाली में 26 नवंबर 2025 को एनडीपीएस अधिनियम के तहत एक मामला दर्ज किया गया था, जिससे जांच के दौरान पुलिस को यह सफलता मिली है।

    इस मामले में मनीष कुमार और साहिल कुमार को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से 20 ऐटीज़ोलाम गोलियां और 80 प्रेगाबेलिन कैप्सूल के अलावा 7,26,000 रुपये की ड्रग मनी भी बरामद की गई है। पुलिस से पूछताछ के दौरान, कृष्ण कुमार (गिरफ्तार आरोपी का भाई), और वंश कवात्रा, पुत्र अनिल कुमार, निवासी मंडी डबवाली के नाम सामने आए, जिन्हें गिरफ्तार किया गया और पूछताछ के दौरान यह खुलासा हुआ कि वंश कवात्रा मंडी डबवाली में एक मेडिकल स्टोर चला रहा था।

    उनके निशानदेही पर पांच जनवरी को दोनों से 30,000 टैपैंटाडोल गोलियां बरामद की गईं। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी नशीली दवाइयों की सप्लाई माणा्सा रोड, बठिंडा से प्राप्त कर रहे थे। इस सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने माणा्सा रोड, बठिंडा स्थित फार्मास्यूटिकल यूनिट पर शनिवार को छापा मारा, जिसके दौरान भारी मात्रा में कच्चा माल बरामद किया गया।

    पुलिस के अनुसार, फैक्ट्री मालिक कोई वैध दस्तावेज भी पेश नहीं कर सका। इस छापेमारी के दौरान, पुलिस ने 1,85,000 खोली गई गोलियां, 42,350 जेंटाडोल गोलियां, 1,22,400 टैपैंटाडोल गोलियां और लगभग 10 किलो कच्चा माल भी जब्त किया है। पुलिस की पेशेवर जांच, मजबूत बैकवर्ड लिंक और प्रभावी कार्रवाई के परिणामस्वरूप, उक्त अवैध दवा बनाने वाली फैक्ट्री को सील कर दिया गया है और आगे कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

    एसएसपी ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि नशीली दवाइयों की सप्लाई चेन से जुड़े किसी भी स्तर के नशा तस्कर को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने बताया कि नशे के खिलाफ ऐसी कार्रवाईयां भविष्य में भी बड़े स्तर पर लगातार जारी रहेंगी।

  • Jalandhar News: आवारा कुत्तों का कहर, 20 से ज्यादा घायल, नगर निगम से की अपील, देखें वीडियो

    Jalandhar News: आवारा कुत्तों का कहर, 20 से ज्यादा घायल, नगर निगम से की अपील, देखें वीडियो

    जालंधर (Ens): शहर के वार्ड नंबर 23 के अंदर आने वाले अजीत नगर की गली नंबर पांच में आवारा कुत्तों का कहर मचा हुआ है। गली से निकलने वाले लोगों पर कुत्तों का झुंड हमला करने के लिए भागा जिससे बाइक सवार गिर गया। जानकारी के अनुसार अभी तक आवारा कुत्तों ने 20 से ज्यादा लोगों को काट कर घायल कर दिया है।

    इससे लोगों का डर के मारे गली से निकलना भी मुश्किल हो गया। लोगों ने इस मामले में शिकायत नगर निगम के इलाके के पार्षद को दी परंतु कोई भी हल नहीं निकला। रविवार की दोपहर इलाके के लिए एकसाथ हल निकलने के लिए नगर निगम और पार्षद के लोगों के खिलाफ रोष भी जाहिर किया।

    मामले की जानकारी देते हुए अजीत नगर के रहने वाले अमृतपाल सिंह ने बताया कि पिछले दो महीनों में उनकी गली में आवारा कुत्तों का झुंड कई लोगों पर हमला करके उन्हें घायल भी कर चुका है। उसको खुद भी कुत्तों ने काटा था परंतु अब कुत्ते 20-25 लोगों को काट कर घायल भी कर चुके हैं।

    इस बारे में उन्होंने पिछले हफ्ते नगर निगम और इलाके के पार्षद को भी शिकायत देकर इस समस्या का समाधान मांगा था परंतु कोई भी हल नहीं निकला। उसने इलाके के पार्षद और नगर निगम से यह गुहार भी लगाई है कि जल्द इस समस्या का हल निकाला जाए। आने वाले दिनों में लोग गली से सुरक्षित निकल पाएं।