Blog

  • पंजाबः Sidhu Moose wala के माता-पिता बच्चे सहित दरबार साहिब हुए नतमस्तक, देखें वीडियो

    पंजाबः Sidhu Moose wala के माता-पिता बच्चे सहित दरबार साहिब हुए नतमस्तक, देखें वीडियो

    अमृतसरः सिखों के ऐतिहासिक स्थान श्री दरबार साहिब, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं और अपनी श्रद्धा व्यक्त करने के लिए माथा टेकते हैं। वहीं, दिवंगत गायक सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता आज अपने नवजात बच्चे को लेकर श्री दरबार साहिब आए। उन्होंने सचखंड श्री दरबार साहिब में माथा टेका और दिव्य श्लोकों का कीर्तन किया और सरबत की भलाई के लिए प्रार्थना भी की। 

    इस बीच, मीडिया से बात करते हुए सिद्धू मूसेवाले के पिता बलकौर सिंह ने कहा कि वह आज नवजात बच्चे कों दरबार साहिब में माथा टेकाने के लिए लाए हैं। साथ ही उन्होंने कहा की वह प्रार्थना करते हैं कि सिद्धू मूसेवाला को जल्द से जल्द न्याय मिले। 

    चुनावों को लेकर बलकौर सिंह ने कहा कि वह घर के हालात को देखते हुए चुनाव मैदान में नहीं उतरे हैं। उन्होंने कहा कि वह लुधियाना से लोकसभा चुनाव लड़ रहे अमरिंदर सिंह राजा वारिंग के काफी करीबी हैं और इसके लिए वह प्रचार भी करेंगे। उन्होंने अपने बेटे सिद्धू मूसेवाल के बारे में बोलते हुए कहा कि वह आज भी जब सिद्धू मूसेवाला का गाना सुनते हैं तो भावुक हो जाते हैं।

  • पंजाब : महिला ने व्यक्ति पर लगाए दुष्कर्म करने के आरोप, देखें वीडियो

    पंजाब : महिला ने व्यक्ति पर लगाए दुष्कर्म करने के आरोप, देखें वीडियो

    फिरोजपुर : प्रदेश में आए दिन रेप जैसी घटनाएं हो रही है। जिनमें से कुछ घटनाएं सच तो कुछ झूठी होती है। एक ऐसी ही घटना जिले के सीमावर्ती गांव कमाले वाले से सामने आई है। जहां परिवार ने बताया है कि थाना सदर फिरोजपुर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। इस संबंधी जानकारी देते हुए रेप के आरोपी की पत्नी ने कहा है कि मेरा पति पूरी तरह से निर्दोष है। मेरे पति को हनी ट्रैप गिरोह द्वारा झूठा फंसाया जा रहा है। मेरे पति से ढाई लाख की मांग की गई थी।

    जिसका हमारे पास ऑडियो भी मौजूद है। मेरे पति ने पैसे देने से इनकार कर दिया था। इसलिए इस महिला ने मेरे पति के खिलाफ बलात्कार की झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई और उसे जेल भेज दिया। आरोपी की पत्नी ने कहा कि उसके पति पर रेप का झूठा पर्चा दर्ज किया हुआ है, उसकी जांच होनी चाहिए। रेप पीड़िता ने जानकारी देते हुए बताया कि मेरा परिवार एक शादी में गया हुआ था और मैं और मेरे पति रात को सो रहे थे तभी अचानक दरवाजे पर दस्तक की आवाज आई, तो मैं बाहर गई और दरवाजा खोला।

    जिसके बाद तीन लोग जबरदस्ती घर के अंदर घुस आए और मेरे साथ बलात्कार किया। जब मैं चिल्लाई तो मेरे पति भी मुझे बचाने के लिए मौके पर आए और उन लोगों ने मेरे पति को धक्का दे दिया और दीवार फांदकर भाग गये। पीड़िता के बयान पर सदर पुलिस ने 2 अज्ञात लोगों और एक के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है। वहीं, इस मामले में जब हमने एसपीडी रणधीर कुमार से बात की तो उन्होंने कहा कि महिला के बयान पर कार्रवाई कर ली गई है, इसलिए प्रारंभिक जांच की जाएगी।

  • बॉलीवुड अभिनेता Salman Khan की एक्स गर्लफ्रेंड ने बिश्नोई समाज से की ये रिक्वेस्ट

    बॉलीवुड अभिनेता Salman Khan की एक्स गर्लफ्रेंड ने बिश्नोई समाज से की ये रिक्वेस्ट

    मुबंई: सलमान खान के घर पर फायरिंग होने से फैंस और उनके चाहने वाले आज भी उनकी चिंता करते हैं। हालांकि पुलिस ने अभी तक कई लोगों को इस केस में अरेस्ट किया है और मामले की जांच जारी है। इस बीच अब 90 के दशक की खूबसूरत एक्ट्रेस और सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली ने इस घटना की निंदा की है। एक चैनल को दिए एक इंटरव्यू में सोमी अली ने इसके बारे में बात करते हुए चिंता जाहिर की। सलमान खान के घर हुई फायरिंग के बारे में बात करते हुए सोमी ने कहा कि मैं कभी नहीं चाहूंगी कि वो इस दौर से गुजरे, लेकिन इस टाइम वो जिस दौर से गुजर रहे हैं, उसका कोई भी हकदार नहीं है। इसलिए किसी के साथ ऐसा नहीं होना चाहिए। मैं उनके लिए प्रार्थना करती हूं।

    सोमी ने आगे कहा कि ब्रेकअप के बाद मैंने बॉलीवुड छोड़ दिया और मैं 24 साल की उम्र में अमेरिका वापस आ गई। इस बारे में सब जानते हैं और मैं बार-बार इस बारे में कोई बात नहीं करना चाहती। सलमान के साथ जो हुआ वो किसी के साथ भी नहीं होना चाहिए फिर चाहे वो सलमान हों या शाहरुख या फिर मेरा पड़ोसी ही क्यों ना हो? सोमी ने कहा कि जब मैंने और मां ने इसके बारे में सुना तो हम हैरान रह गए। हम प्रार्थना करते हैं कि उन्हें कोई नुकसान न हो। इस बारे में बात करते हुए सोमी ने कहा कि गलतियां सबसे होती हैं, लेकिन किसी के पास कानून तोड़ने का अधिकार नहीं है। मुझे लगता है कि मैं आज भी गलतियां करती हूं और आपसे भी गलतियां होते होंगी, लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि आप किसी को मारने पर उतारू हो जाएं और उस पर गोली चला दें और अगर कोई ये कर रहा है तो वो सीमा पार कर रहा है।

    सोमी ने आगे कहा कि ये घटना कई साल पहले हुई थी और साल 1998 में सलमान बहुत छोटे थे। मैं बिश्नोई समाज से रिक्वेस्ट करती हूं कि वो इसे भूल जाएं और आगे बढ़ें। अगर उन्होंने कोई गलती की है तो मैं उनकी (सलमान) की तरफ से माफी मांगती हूं, प्लीज उन्हें माफ कर दें। अगर आपको न्याय चाहिए तो आपको अदालत का रुख करना चाहिए। मुझे भारत की न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है। मैं बिश्नोई समाज से अपील करना चाहती हूं कि सलमान खान को नुकसान पहुंचाने से काला हिरण वापस नहीं आएगा। बता दें कि साल 1993 में सोमी अली ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी शुरुआत की थी। सोमी अली बॉलीवुड करियर को अलविदा कहने के बाद वर्तमान में मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के बारे में जागरूकता बढ़ाने की दिशा में काम कर रही हैं।

  • पंजाबः नशेड़ी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हुआ हमला, थानेदार घायल, देखें वीडियो

    पंजाबः नशेड़ी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हुआ हमला, थानेदार घायल, देखें वीडियो

    बठिंडाः पंजाब में भले ही नशे के खिलाफ पुलिस सख्ती से कार्रवाई कर रही है। लेकिन उसके बावजूद नशे के मामले अभी भी सामने आ रहे है। वहीं नशे की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम उक्त नशेड़ी को पकड़ने गई थी, लेकिन नशेड़ी ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया, जिसमें थानेदार घायल हो गया, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक बठिंडा की बीड़ तालाब कॉलोनी में पुलिस टीम एक नशेड़ी को पकड़ने गई थी।

    बठिंडा पुलिस की 112 टीम को सूचना मिली कि एक नशेड़ी अपराधी बीड़ तालाब बस्ती के एक घर में छिपा हुआ है। पुलिस टीम ने जब वहां छापा मारा तो वहां तीन लोग बैठे हुए थे और वह चिट्टी पी रहे थे। जब पुलिस ने उस अपराधी नशेड़ी को गिरफ्तार करने की कोशिश की तो उसने आरोपी ने पुलिस टीम पर ही हमला कर दिया। नशेड़ी ने पुलिस से हथियार भी छीन लिए और उन पर गोली चलाने की कोशिश की। जिसमें एक थानेदार घायल हो गया और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने उस अपराधी नशेड़ी को गिरफ्तार कर लिया है।

  • जालंधरः लड़की का मोबाइल छीनकर हुए बाइक सवार लुटेरे फरार 

    जालंधर, ENS: थाना 3 के अंतर्गत आते दोआबा चौंक के पास देर शाम काम से घर वापस लौट रही लड़की के हाथ से बाइक सवार लुटेरे मोबाइल छीन लिया। हालांकि लड़की ने हिम्मत दिखाते हुए लुटेरों को पकड़ने की कोशिश की लेकिन बाइक की रफ्तार ज्यादा होने के कारण लुटेरे भागने में कामयाब हो गए। पीड़ित की शिकायत के बाद मौके पर पहुंची पुलिस घटना स्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालने में जुट गई।

    पीड़ित सुंदर नगर की रहने वाली रीता कुमारी ने बताया कि वह पैदल दोआबा चौंक से घर जा रही कि उसी दौरान उसे किसी पारिवारिक सदस्य की काल लाई, जिसे सुनने के लिए उसने मोबाइल निकाला  तो उसी दौरान बाइक सवार तीन लुटेरे उसके पास आए और उसके हाथ में पकड़ा हुआ मोबाइल फोन छीन लिया। उसने लुटेरों को पकड़ने की कोशिश की लेकिन भाई की रफ्तार ज्यादा होने के कारण वे भागने में कामयाब हो गए, जिसके बाद घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने कंट्रोल रूम पर सूचना दी और मौके पर पहुंची जांच में जुट गई।

  • पंजाब सहित इन राज्यों में होगी बारिश, चलेंगी तेज़ हवाएं

    पंजाब सहित इन राज्यों में होगी बारिश, चलेंगी तेज़ हवाएं

    चंढीगड़ः भारत के कई राज्यों में भीषण गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर रखा है। इसी बीच गर्मी के मौसम में लोगों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। मौसम विभाग द्वारा जारी घोषणा के अनुसार पंजाब सहित कई राज्यों में अगले कुछ घंटों में बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही दिल्ली- एनसीआर का मौमस बेहद सुहावना हो गया है।

    मौसम विभाग के मुताबिक हरियाणा, राजस्थान में शनिवार को धूलभरी आंधी देखने को मिल सकती है। वहीं पश्चिम बंगाल में 11 मई को भारी बारिश तथा आंधी की संभावना है। उत्तराखंड और मध्यप्रदेश में आझ आंधी और ओलावृष्टि होने के आसार है। मौसम विभाग के अनुसार जम्मू कश्मीर में रविवार को बारिश की भारी संभावना है। वहीं दक्षिण के राज्यों में 14 मई तक बारिश के जारी होने की संभावना है। वहीं अगले तीन से चार दिनों तक देश के कई हिस्सों में हो सकती है। 

  • पंजाबः चाकू लगने से व्यक्ति की मौ+त, ह+त्या की आंशका, देखें वीडियो

    पंजाबः चाकू लगने से व्यक्ति की मौ+त, ह+त्या की आंशका, देखें वीडियो

    लुधियानाः मोहल्ला इस्लाम गंज इलाके के संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की मौत होने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान 25 वर्षयी अमरनाथ यादव के रूप में हुई है। अमरनाथ हलवाई का काम करता था और उसकी छाती में चाकू लगने से मौत हो गई। अमरनाथ की मौत को लेकर हत्या की आंशका जताई जा रही है। पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।  

    जानकारी के मुताबिक मृतक अमरनाथ यादव की पत्नी सोनी का कहना है कि वह शुक्रवार रात के वक्त अपनी बहन के साथ फोन पर बात कर रही थी तो उसके पति ने देख उसका विरोध किया और दोनों की तकरार हो गई। उसका कहना है कि तभी उसके पति ने अपनी छाती पर चाकू मार लिया। लोगों की सहायता से उसे सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पत्नी का कहना है कि 2 साल पहले उसकी शादी हुई थी और वह 6 महीने की गर्भवती है व उसका पति अक्सर उसे शक की नजर से देखता था। आशंका जताई जा रही है कि पति पत्नी में हुए विवाद में पति की हत्या की गई है। थाना 2 की पुलिस मामले की जाच कर रही है।

  • जालंधरः नहीं थम रहा पिटबुल का कहर, महिला को बुरी तरह से नोचा 

    जालंधरः नहीं थम रहा पिटबुल का कहर, महिला को बुरी तरह से नोचा 

    जालंधर, ENS: पंजाब सरकार द्वारा पिटबुल पर बैन होने के बावजूद कुछ लोगों ने अभी भी इस नस्ल के कुत्तों को घरों में रखा हुआ है। वहीं ताजा मामला आदमपुर से सामने आया है, पड़ोसिए के घर में रखे पिटबुल ने महिला को बुरी तरह से नोच दिया। महिला की पहचान 37 वर्षीय अनमोल के रूप में हुई है। महिला को घायल अवस्था में उपचार के लिए सिविल अस्पताल में ले जाया गया। कुत्ते ने महिला की बाजू और सिर पर गहरे जख्म कर दिए। महिला की बाजू पर पिटबुल ने 2 से 3 जगहों से बुरी तरह से नोचा है।

    गौर हो कि देश भर में पिटबुल, अमेरिकन बुलडॉग और रोटवीलर सहित लोगों की जान के लिए खतरा साबित हो रहे 24 विदेशी ब्रीड के डॉग पालने पर प्रतिबंध लगा हुआ है। इनमें से किसी भी ब्रीड के डॉग को इंपोर्ट करने के बाद देश में इनकी ब्रीडिंग को भी पूरी तरह अवैध घोषित किया जा चुका है। लेकिन अभी जिन लोगों ने इन ब्रीड के डॉग पाले हुए हैं, उन्हें उनकी नसबंदी करानी होगी जिससे संख्या बढ़ने से रोकने के आदेश जारी है। 

    दरअसल, देश में विदेशी ब्रीड वाले डॉग के शिकार बने लोगों के वीडियो तेजी से वायरल हुए थे। जिसके बाद भारत सरकार के मत्स्य पालन, पशुपालन और डेरी मंत्रालय को लगातार शिकायतें मिल रही थीं। दरअसल, दिल्ली के एनडीएमसी इलाके में विदेशी ब्रीड के डॉग ने मासूम बच्ची पर हमला कर मौत के घाट उतार दिया था। जिसके बाद डेरी मंत्रालय ने एनिमल हस्बैंड्री कमिश्नर की अध्यक्षता में एक कमिटी बनाई। कमिटी में अलग-अलग संगठनों और एक्सपर्ट को शामिल किया गया। कमिटी ने जिन विदेशी ब्रीड के डॉग को चिन्हित किया, उनमें पिटबुल, अमेरिकन बुलडॉग, रोटवीलर सहित 24 विदेशी ब्रीड के डॉग को प्रतिबंधित श्रेणी में डाला गया है। इन्हें बैन डॉग कहा गया है। अब इनमें से किसी भी ब्रीड के डॉग का इंपोर्ट, ब्रीडिंग और देश में खरीद-फरोख्त अवैध होगी।

  • आज CM केजरीवाल पूजा अर्चना के बाद करेंगे रोड शो

    आज CM केजरीवाल पूजा अर्चना के बाद करेंगे रोड शो

    नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव के बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिल गई है। सीएम केजरीवाल को 1 जून तक के लिए अंतरिम जमानत मिली है। ऐसे में अरविंद केजरीवाल दिल्ली में चुनाव प्रचार करेंगे। दरअसल दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट में एक जमानत याचिका दायर की थी। इस पर काफी लंबी बहस चली। एक तरफ जहां ईडी के वकीलों ने अपनी दलीलें पेश कीं तो वहीं दूसरी तरफ सीएम केजरीवाल की तरफ से अभिषेक मनु सिंघवी ने भी बचाव में दलीलें दीं। लंबी बहस के बाद सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था।

    शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुनाते हुए सीएम केजरीवाल को अंतरिम जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया। इसके बाद देर शाम तक केजरीवाल जेल से बाहर आए। केजरीवाल 1 जून तक बाहर रहेंगे। इसके बाद 2 जून को सरेंडर करना होगा।वहीं जेल से बाहर आने के बाद उन्होंने कहा कि वह शनिवार की सुबह सबसे पहले हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे। इसके बाद शाम को ईस्ट दिल्ली और साउथ दिल्ली में रोड शो करेंगे। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल अंतरिम जमानत पर रिहाई के बाद आज से 20 दिन तक चुनाव प्रचार करते हुए दिखेंगे।

    इस दौरान उनके साथ पंजाब के सीएम भगवंत मान भी रहेंगे। बता दें कि लोकसभा चुनाव के चार चरणों का मतदान संपन्न हो चुका है। वहीं अब तीन चरणों का मतदान बाकी है। ऐसे में तीन चरणों के मतदान से पहले केजरीवाल को मिली अंतरिम जमानत आम आदमी पार्टी के लिए अच्छी बात है। दिल्ली में भी लोकसभा चुनाव होने हैं, ऐसे में सीएम केजरीवाल के बाहर आने से आप को चुनाव प्रचार में बल मिलेगी। 1 जून को लोकसभा चुनाव का अंतिम दिन है और 1 जून ही केजरीवाल की अंतरिम जमानत का आखिरी दिन होगा। 4 जून को चुनाव के नतीजे आएंगे। 

  • इंसानियत शर्मसार ! युवक ने मां-पत्नी और 3 बच्चों का कत्ल करने के बाद खुद को मारी गोली, देखें वीडियो

    इंसानियत शर्मसार ! युवक ने मां-पत्नी और 3 बच्चों का कत्ल करने के बाद खुद को मारी गोली, देखें वीडियो

    सीतापुरः उत्तर प्रदेश के सीतापुर में थाना रामपुर मथुरा के पाल्हापुर गांव में एक युवक ने अपनी मां, पत्नी और तीन छोटे बच्चों को मार डाला। एक साथ पांच हत्याएं करने के बाद खुद को गोली से उड़ा लिया है। पुलिस मौके पर पहुंची है। घटनास्थल पर रक्तरंजित हथौड़ा मिलने की बात कही जा रही है। गांव अनुराग सिंह पुत्र वीरेंद्र सिंह ने इस घटना को अंजाम दिया है।  बताया जा रहा है कि अनुराग शराब के नशे में था। उसने पहले मां सावित्री देवी (62) पत्नी वीरेंद्र सिंह को सिर में गोली मारी।

    उसके बाद पत्नी प्रियंका सिंह (40) के सिर पर हथौड़ा मारकर मौत के घाट उतार दिया। बेटी आष्वी (12), आरना (08) को छत से फेंक दिया। उनकी मौके पर मौत हुई है। पुत्र आदविक (04) को लखनऊ ट्रामा सेंटर में मृत घोषित कर दिया गया। घटना को अंजाम देने के बाद अनुराग सिंह (45) ने खुद को गोली मार ली। शनिवार की तड़के यह वारदात बताई जा रही है। सुबह घटना की सूचना मिलने पर गांव में कोहराम मच गया। सीओ दिनेश शुक्ल पुलिसबल के साथ मौके पर मौजूद हैं। पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र ने हत्या के सम्बंध में बताया है कि युवक मानसिक विक्षिप्त बताया जा रहा है। उसने अपने परिवार के पांच की हत्या की है।