Blog

  • जालंधर में जन्में और पद्मश्री से नवाजे गए प्रसिद्ध कवि सुरजीत पातर का हुआ नि+धन, देखें वीडियो

    जालंधर में जन्में और पद्मश्री से नवाजे गए प्रसिद्ध कवि सुरजीत पातर का हुआ नि+धन, देखें वीडियो

    लुधियानाः 2012 में पद्मश्री से नवाजे गए पंजाब के सबसे प्रसिद्ध कवियों में से एक सुरजीत पातर का आज 79 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनकी मौत दिल का दौरा पड़ने से लुधियाना में हुई है। पातर की मौत की खबर से शोक की लहर है। पातर ने किसान आंदोलन में किसानों के समर्थन में पद्मश्री लौटाने का ऐलान तक कर दिया था। बता दें कि जालंधर के गांव पातर कलां में जन्मे सुरजीत पातर ने साहित्य के क्षेत्र में अहम उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने पंजाबी साहित्य अकादमी के अध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया। पंजाब विश्वविद्यालय, पटियाला से मास्टर डिग्री पूरी करने के बाद, पातर ने गुरु नानक देव विश्वविद्यालय से पीएचडी की। इसके बाद उन्होंने पंजाब कृषि विश्वविद्यालय में पंजाबी के प्रोफेसर के रूप में योगदान दिया और वहीं से सेवानिवृत्त हुए।

    उन्होंने कई प्रसिद्ध कविताएं लिखीं। जिसमें हवा में लिखे अक्षर, शब्दों का मंदिर, पतझड़ का बाजेब, सुर जमीन, बृख अर्ज करे, अंधेरे में सुलगड़ी स्वर्णमाला शामिल हैं। वह पंजाब के प्रसिद्ध लेखक, कवि और शायर थे। सुरजीत पातर को 2012 में पद्मश्री से नवाजा गया था। उन्हें 1979 में पंजाब साहित्य अकादमी पुरस्कार, 1993 में साहित्य अकादमी पुरस्कार, 1999 में पंचानंद पुरस्कार, 2007 में आनंद काव्य सम्मान, 2009 में सरस्वती सम्मान और गंगाधर राष्ट्रीय कविता पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

  • आज का राशिफल, 11 मई 2024

    आज का राशिफल, 11 मई 2024

    Aaj Ka Rashifal : आज वैशाख शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि और शनिवार का दिन है। चतुर्थी तिथि आज देर रात 2 बजकर 5 मिनट तक रहेगी। आज सुबह 10 बजकर 4 मिनट तक सुकर्मा योग रहेगा, उसके बाद धृति योग लग जाएगा। साथ ही आज सुबह 10 बजकर 16 मिनट तक मृगशिरा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद आर्द्रा नक्षत्र लग जाएगा। इसके अलावा आज वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी है। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 11 मई 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं।

    मेष राशि- 

    आज का दिन बेहद खास होने वाला है। परिवार में किसी खास रिश्तेदार के आने से खुशी का माहौल बनेगा। दोस्तों और परिवार के साथ व्यस्त रहेंगे। कोई बड़ा काम निपटाने की जिम्मेदारी आपको मिल सकती है। आज कुछ नए काम भी अचानक सामने आ सकते हैं। आपको सोचे हुए कामों से फायदा हो सकता है। ऑटोमोबाइल के बिजनेस में अच्छी सेल से लाभ होगा, आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। किसी जरूरी काम को करने से पहले ईश्वरका आशीर्वाद लेकर काम शुरू करेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। घर बनवाने का काम तेजी से बढ़ेगा।

    वृष राशि- 

    आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। वैवाहिक जीवन में मधुरता बढ़ेगी। आज राह चलते किसी अनजान व्यक्ति से बेवजह उलझने से बचें। इससे आपका ही समय बचेगा। अपनी स्थिति और योग्यता के हिसाब से ही काम करेंगे तो समाज में सम्मान मिलेगा। संयम रखने से रुकी योजनाएं सफल होंगी। किसी तरह की मानसिक उलझन से आज आपको छुटकारा मिलेगा। आज आप कोई नई भाषा सीखने के बारे में विचार करेंगे। व्यापार की गति अच्छी बनी रहेगी। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

    मिथुन राशि- 

    आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज आपको माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। आज खर्चों के मामले में ज्यादा दरियादिली ना रखें और ना ही दूसरों के मामले में हस्तक्षेप करें। आज बच्चे अपने मन की बात आपसे शेयर कर सकते हैं। उचित मार्गदर्शन की जरूरत रहेगी, जिसमें आपका सहयोग कारगर साबित होगा। इस राशि के जो लोग कोचिंग संचालक है अगर आज संचालन कार्य में बदलाव करें तो फायदा जरुर होगा। जीवनसाथी का सहयोग आपकी परेशानियों को कम कर देगा।

    कर्क राशि- 

    आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। आज नकारात्मक विचारों से बचने की कोशिश करेंगे। आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। रोजगार के मामले में किसी से सलाह लेंगे। अपने स्वभाव को बैलेंस रखें आपके सभी काम बनेंगे। आज पुत्र पक्ष से सुख मिलेगा। बिजनेस में आपको कठिन मेहनत से अच्छा लाभ होगा। गृहस्थ जीवन की जिम्मेदारियों को निभाने का पूरा प्रयास करेंगे। छात्र अपने अधूरे काम पूरा कर लेंगे। परिवार में धार्मिक आयोजन के योग बन रहे हैं, जिसमे आपका पैसा खर्च होगा। आज अचानक किसी रिश्तेदार के यहां जाना पड़ सकता है।

    सिंह राशि- 

    आज आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहेगा। आज आप अपने कार्यों पर ज्यादा ध्यान देंगे। जहां तक हो सके, सकारात्मक और कॉन्फिडेंट रहें। आपके जरूरी कामकाज आज पूरे होंगे। रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। आज आस-पास के लोगों से कुछ नई बात सीखेंगे। आपको अपनी योजनाओं के प्रति गोपनीयता बनाये रखने की जरूरत है। मित्रों से मिलने उनके घर जा सकते हैं। आपकी दोस्ती और भी मजबूत होगी। आज आप किसी सामाजिक काम का हिस्सा बनेंगे। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। साथ ही आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

    कन्या राशि- 

    आज आपका दिन शानदार रहेगा। नौकरी पेशा वाले लोगों की अच्छी इनकम होगी। प्रॉपर्टी से जुड़ी समस्याओं के लिए भागदौड़ के उपरांत काम बन जाएगा। आज अपने विचारों को लेकर आप थोड़े जज्बाती भी हो सकते हैं। आज सगे सम्बन्धियों से अच्छे तालमेल बनेंगे। आज किसी जरूरतमंद की सहायता करने का मौका मिलेगा। आज आप बच्चों के साथ किसी पार्क घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं, जहां बच्चों के साथ खूब इंजॉय करेंगे। दाम्पत्य जीवन में नई-नई खुशियां आएंगी।

    तुला राशि-

    आज का दिन ठीक रहने वाला है। आज घर में रिश्तेदारों के आगमन से उत्सव भरा माहौल रहेगा। आज हर काम को योजनाबद्ध तरीके से करना और एकाग्र चित्त रहना आपको सफलता प्रदान करेगा। निवेश संबंधी महत्वपूर्ण योजनाएं भी सफल होंगी। दोस्तों के साथ बात कर के अच्छा समय बीतेगा। इस राशि के जो लोग मेडिकल स्टोर के व्यपार से जुड़े हैं आज उन्हें अचानक बड़ा ऑर्डर मिलेगा। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने का मान बनाएंगे।

    वृश्चिक राशि- 

    आज आपका दिन जोश से भरा रहने वाला है। आज कार्यक्षेत्र में लोगों से पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आज इनकम के नए रास्ते खुलेंगे। बच्चे माता-पिता के साथ मंदिर जाएंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। आज किस्मत आप पर मेहरबान रहेगी। आपकी अधूरी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं। जो लोग टूर एंड ट्रेवल्स के बिजनेस से जुड़े है, उनके बिजनेस में आज तेजी आएगी। बाहर के ऑयली खान पान से परहेज करें। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। बच्चों के जरुरत का सामान खरीदने मार्केट जाएंगे।

    धनु राशि- 

    आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आज आपके खास काम मन मुताबिक तरीके से बनने वाले हैं, इसलिए मेहनत में कोई भी कमी न करें। आज रोचक और ज्ञानवर्धक किताबें पढ़ने में भी कुछ समय व्यतीत करेंगे। आज कोई जरूरी कार्य पूरा होने से मानसिक सुकून और शांति रहेगी। प्रॉपर्टी से संबंधित काम बनने की भी संभावना है। कोई जरूरी काम आज टाइम से पूरा हो जाएगा। छात्रों का आज पढ़ाई में मन लगेगा, नए लक्ष्य निर्धारित करें और अपनी कोशिशें आज से ही शुरू कर दें। आज आपकी सेहत फिट रहेगी।

    मकर राशि- 

    आज दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी। आज आप ऊर्जा से भरे रहेंगे जिससे आप वो सब कुछ हासिल कर सकते हैं जो आप चाहते हैं। संचार से जुड़ी किसी नई तकनीक से फायदा जरुर मिलेगा। आस पास और साथ के लोगों में आपकी अच्छी इमेज बनेगी। आज आपकी सेहत बिल्कुल ठीक रहने वाली है।  आज काम धीरे-धीरे ही सही लेकिन पूरे हो जाएंगे, तरक्की के नये रास्ते खुलेंगे। आज किसी भी नए कार्य की शुरुआत करने से पहले परिवार जनों से सलाह-मशविरा लेना उचित रहेगा।

    कुंभ राशि- 

    आज आत्मविश्वास और उम्मीदों वाला दिन है। किसी भी स्थिति में घर के बुजुर्गों की सलाह अवश्य लें, आपको बढ़िया सलाह मिलेगी। आज भावनाओं में आकर किसी से भी कोई वादा ना करें। आज आप फिजूलखर्ची से दूर रहे और उचित बजट बनाकर चलें। किसी नए काम की शुरुआत के लिए उचित समय का इंतजार करें। आज आपको कुछ नए अनुभव की प्राप्ति होगी। कामकाज में आज नये तरीकों को अपनाने की कोशिश करें फायदा जरुर मिलेगा। आज आपके साथ सब अच्छा होगा।

    मीन राशि- 

    आज का दिन नई सौगात लेकर आया है। आज आपके मन में बहुत सी सकारात्मक भावनायें आयेंगी। लवमेट के लिए आज का दिन अनुकूल है। आज आप किसी के साथ बेवजह न उलझे और ईगो पर काबू रखें। आज अधिक सोचने विचारने से कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि हाथ से भी निकल सकती है। आज सही निर्णय लेना बहुत जरूरी है। आज दांपत्य जीवन मधुरता से भरा रहेगा।  आज किसी मित्र से अचानक मुलाकात आपको ऊर्जावान बनाएगी। साथ में मूवी देखने जाएंगे।

  • जालंधरः इस बाजार के स्टूडियों में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    जालंधरः इस बाजार के स्टूडियों में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    करतारपुर, ENS: जालंधर के करतारपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। करतारपुर के कमेटी बाजार में स्थित वालिया स्टूडियो में आग लग गई। आग की सूचना दुकान के मालिक और करतारपुर फायर ब्रिगेड को दे दी है। मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम गाड़ियां लेकर पहुंचे गई।

    जानकारी के मुताबिक 2 मंजिला इमारत में लगी आग को फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के साथ आग पर काबू पाया। वालिया स्टूडियो के मालिक कुलदीप सिंह वालिया ने बताया की शाम 7 बजे के करीब लड़का दुकान बंद करके गया था। 10 मिनट बाद ही किसी ने फोन करके बताया की दुकान से धुआँ निकल रहा है, तो तुरंत ही दुकान पर पहुंचे। दुकान का शटर खोला तो अंदर भीषण आग लगी हुई थी। स्टूडियो में पड़ा सारा सामान जलकर खाक हो गया, उन्होंने बताया कि आग लगने के कारण काफी नुकसान हो गया है। आग कैसे लगी इसके कारणों का अभी पता नहीं चल सका है ।

  • जालंधर : ब्लैंकेट बेल के मामले में चन्नी के बयान का शीतल अंगुराल ने किया पलटवार, देखें वीडियो

    जालंधर : ब्लैंकेट बेल के मामले में चन्नी के बयान का शीतल अंगुराल ने किया पलटवार, देखें वीडियो

    जालंधर : ब्लैंकेट बेल के मामले में चन्नी के बयान का शीतल अंगुराल ने लाइव होकर पलटवार किया है। इस दौरान शीतल ने कहा कि आज उन्हें मीडिया से जानकारी मिली है कि पूर्व सीएम चन्नी ने उनके ब्लैंकेट बेल के मामले में एक प्रेस वार्ता की थी। जिसको लेकर शीतल ने कहा कि वह कुछ दिन के मेहमान है इसलिए वह कुछ भी कह सकते हैं। शीतल अंगुराल ने कहा कि अगर कोई भी व्यक्ति गलत काम करेगा तो उसका परिवार उक्त व्यक्ति का साथ नहीं देगा। हाई कोर्ट से जमानत लेने के मामले में शीतल ने कहा कि चेन्नई साहब जो आपके साथी हैं यहां रखे हुए पेड लोग और आपको लोगों ने मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठाया था। उन्होंने कहा कि वे लोग आज काफी पछतावा करते होंगे कि वह एक अनपढ़ है। शीतल ने चन्नी को कहा कि लीगल सलाह लेकर ही कुछ बोल देते। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर वह देखेंगे कि क्या कानूनी कार्रवाई की जाए, इसके लिए वह लीगल सलाह लेंगे। उन्होंने कहा कि अगर मेरी कोई छवि को खराब करेंगा तो उन्हें भी हक है डेमोक्रेसी में बहुत कुछ करने का। शीतल ने कहा कि जो कुछ चन्नी साहब बोल रहे हैं यह सब उन्हें बुक नहीं पड़ेगी।

  • पंजाब : रवनीत बिट्टू ने खाली किया घर, बीजेपी दफ्तर में गुजारेंगे रात, देखें वीडियो

    पंजाब : रवनीत बिट्टू ने खाली किया घर, बीजेपी दफ्तर में गुजारेंगे रात, देखें वीडियो

    लुधियाना : नगर निगम से देर रात नोटिस मिलने के बाद भाजपा उम्मीदवार रवनीत बिट्टू ने आज सुबह नामांकन भरने से पहले 2 करोड रुपए की राशि जमा करवा दी है। इसके बाद अब उन्होंने सरकारी आवास को खाली कर दिया है। मामले की जानकारी देते हुए रवनीत बिट्टू ने बताया कि वह सामान की पैकिंग कर रहे हैं और सामन को बीजेपी दफ्तर में शिफ्ट कर रहे हैं। बिट्टू ने कहा अब वह भाजपा दफ्तर में ही रात गुजारेंगे।उन्होंने कहा कि नगर निगम के मामले को लेकर कहा कि वह कह रहे है कि सरकारी घर में वह 10 साल से रह रहे है। बिट्टू ने कहाकि सरकारी घर में कोई बिना मर्जी से रह सकता है।

    उन्होंने कहा कि 3 सरकारें बदल गई, जिसमें अकाली दल, कांग्रेस और आप पार्टी शामिल है। उन्होंने कहा कि किसी ने नोटिस नहीं दिया कि वह अवैध रूप से रह रहे है। बिट्टू ने कहा कि नामाकंन भरने से एक दिन पहले नोटिस देकर कहा जा रहा है कि अवैध रूप से मैं रह रहा हूं। इस दौरान कोठी में रहने के सवाल पर बिट्टू ने कहाकि वहां पर अब कहां उस कोठी में रह सकते है। जिसके चलते अब उन्होंने कोठी खाली करने के लिए समान निकालना शुरू कर दिया है। बिट्टू ने आप सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके नामांकन को रिजेक्ट करने के लिए यह किया गया है।

    बिट्टू ने आरोप लगाया कि इस कोठी 1 महीने का एक लाख रुपए किराया और मार्केट के रेट से डबल पैसे तानाशाही के चलते वसूले गए हैं। बिट्टू ने कहा 2 कमरों का एक लाख रुपए और उसे अधिक कमरे का दुगना 2 लाख रुपए के हिसाब से महीने का किराया बनाया गया और उसे 10 साल के साथ जोड़ा गया। उन्होंने आज सुबह अपनी बुजुर्गों की जमीन गहने पर रखकर पैसे जमा करवा दिए है। बिट्टू ने कहा कि उसने अपने दादा-दादी की जमीन को गहने पर रख दिया है। बिट्टू ने अपनी सिक्योरिटी को लेकर कहा कि वह किसी तरह टेंट लगाकर समय बिताएंगे। इस थेरे एनी आम सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि आज उन्होंने 100 लोगों को घर से बेघर कर दिया है।

  • 39 दिन बाद जेल से बाहर आए अरविंद केजरीवाल, देखें वीडियो

    39 दिन बाद जेल से बाहर आए अरविंद केजरीवाल, देखें वीडियो

    नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 39 दिन बाद शुक्रवार (10 मई) की शाम को 6 बजकर 55 मिनट पर तिहाड़ जेल से बाहर आए। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें 1 जून तक के लिए अंतरिम जमानत दी है। उन्हें 2 जून को हर हाल में सरेंडर करने को कहा गया है। रिहाई के बाद केजरीवाल ने कार्यकर्ताओं से कहा-‘आप से निवेदन है हमें सबको मिलकर देश को तानाशाही से बचाना है। मैं तन मन धन से लड़ रहा हूं। संघर्ष के खिलाफ लड़ रहा हूं। आज आपके बीच आके अच्छा लग रहा है। कल सुबह 11 कनॉट प्लेस हनुमान जी के मंदिर में मिलेंगे। हनुमान जी का आशीर्वाद लेंगे। 1 बजे पार्टी ऑफिस में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।’

    केजरीवाल दिल्ली शराब नीति मामले में 1 अप्रैल (39 दिन) से तिहाड़ जेल में बंद थे। अदालत ने आज दोपहर 2 बजे एक लाइन में फैसला सुनाया। हालांकि, उनके वकील ने 5 जून तक की रिहाई का अनुरोध किया था, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि चुनावी प्रक्रिया एक जून को खत्म हो जाएगी।

  • पकौड़े वाला तो मुकर गया, ऑटो वाला भी मना कर गया, कांग्रेस प्रत्याशी बताएं पर झूठे आरोप क्यों लगाए :चैतन्य शर्मा 

    पकौड़े वाला तो मुकर गया, ऑटो वाला भी मना कर गया, कांग्रेस प्रत्याशी बताएं पर झूठे आरोप क्यों लगाए :चैतन्य शर्मा 

    ऊना/सुशील पंडित: चैतन्य शर्मा ने शुक्रवार को जनसंपर्क अभियान, मंडल भाजपा बैठक के अतिरिक्त  धार्मिक अनुष्ठानों एवम हवन यज्ञ में हिस्सा लेकर विश्व के कल्याण एवम शान्ति की प्रार्थना की। चैतन्य शर्मा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस  प्रत्याशी उन पर झूठे आरोप लगाकर उनकी छवि खराब करने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन जनता जनार्दन 01 जून को होने वाले उपचुनाव में आईना दिखाएगी। चैतन्य शर्मा कहा कि उनकी जीत पक्की है क्योंकि उन्होंने काम करके दिखाया है।

    चैतन्य शर्मा ने हुंकार भरी कि कोरोना महामारी  में  जब जनता की सांसे उखड़ रही थीं तो चैतन्य शर्मा ही जनता का  सहारा बने थे, उस समय  बड़े बड़े नेता मैदान छोड़कर  अंडर ग्राउंड हो गये थे, लेकिन वह और उनके कार्यकर्ता जनता के बीच रहकर  इंसानियत को बचाने का  प्रयास कर रहे थे। उस समय चैतन्य शर्मा ने कोई  पार्टी नहीं देखी थी, न ही कोई छोटा बड़ा देखा था, मात्र इंसानियत के नाते जनता का सहारा बने थे। गगरेट में कोरोना से पीड़ित जनता को राशन, मास्क, दवाइयां,एम्बुलेंस, ऑक्सीजन सिलेंडर मुफ्त में मुहैया करवाये थे। जिला परिषद सदस्य बनकर उन्होंने खेलों के मैदान का समतलिकरण करवाया और गाँव गाँव में सोलर लॉईट्स की सौगात दी थी। जिसे जनता भली भांति जानती है। 

    विधायक रहते हुए गगरेट के हित की खातिर सबसे ज्यादा प्रश्न उन्होंने विधानसभा में पूछे, लेकिन जनता में उनकी नकारात्मक छवि बनाने के लिए झूठे आरोप उनपर लगाए जा रहे हैं, लेकिन ऐसा करने से विरोधी पक्ष को वोट नहीं मिलेंगे क्योंकि  पकौड़े वाला मुकर गया, ऑटो वाला भी मना कर गया कि उनसे किसी ने पैसे नहीं लिए, ऐसे में कांग्रेसी नेता झूठे आरोप लगाने से बाज आएं और मुद्दों की राजनीती करें, जिससे गगरेट का विकास और भला हो सके। इससे पहले चैतन्य शर्मा ने मंडल गगरेट की बैठक में हिस्सा लेकर अनुराग ठाकुर द्वारा शनिवार को को हमीरपुर में जो  नामांकन दाखिल करना है, उसके लिए पार्टी कार्यकर्ताओ के. साथ  रणनीति बनाई। साथ ही अक्षय तृतीया  के  अवसर पर जनसंपर्क अभियान के साथ साथ धार्मिक कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेते हुए गगरेट में भगवान परशुराम जी की शोभायात्रा में हिस्सा लिया वही हवन यज्ञ का भी हिस्सा बनकर विश्व के कल्याण एवम शान्ति की प्रार्थना की। 

    चैतन्य शर्मा ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने अपने ही विधायको को नजर अंदाज करके 14 माह तक ‘वन  मैन आर्मी’ की तरह सरकार चलाई है। अब हम जनता की अदालत में आ गए है। और सुक्खू सरकार के डेढ़ माह का नाकामियों का  रिपोर्ट कार्ड जनता के बीच रख रहे है। उन्होंने कहा कि  परेशान जनता भी कह रही है कि  सुक्खू सरकार ने कोई नया संस्थान तो नहीं खोला उल्टा दौलतपुर चौक उपतहसील कार्यालय को बंद कर दिया और सिविल अस्पताल बने दौलतपुर चौक का दर्जा घटा दिया।उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस सरकार  फिर झूठ पर झूठ की गारंटी देकर जनता को मात्र  भ्रमित कर रही है।सच तो यह है कि केन्द्र सरका

  • होटल के कमरे में युवकों के साथ पति ने महिला डॉक्टर को किया काबू, देखें वीडियो

    होटल के कमरे में युवकों के साथ पति ने महिला डॉक्टर को किया काबू, देखें वीडियो

    कासगंज: उत्तर प्रदेश के कासगंज में पति को धोखा देकर महिला चिकित्सक रंगरलिया मना रही थी। पति ने घरवालों के साथ मिलकर उसे एक होटल के कमरे से दो युवकों के साथ पकड़ लिया। इसके बाद उनकी पिटाई की गई। काफी देर तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। पति ने तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। मामला पटियाली थाना क्षेत्र का है। क्षेत्र स्थित एक होटल में महिला चिकित्सक आपत्तिजनक हाल में पकड़ी गई। वह क्षेत्र के ही एक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात है। पति ने बताया कि उसका विवाह 2013 में हुआ था। उसकी पत्नी के युवकों से नाजायज संबंध थे। समझाने और ससुराल में शिकायत करने पर उसने झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। 

    बताया कि वह दोनों बीते एक वर्ष से अलग-अलग रह रहे हैं। बुधवार की रात पति एवं उसके परिजन ने पुलिस की मदद से महिला चिकित्सक को अन्य दो युवकों के साथ आपत्तिजनक अवस्था में पकड़ लिया। इसके बाद तीनों की पिटाई की गई। इस दौरान हाई वोल्टेज ड्रामा होता रहा। पति ने पत्नी के खिलाफ तहरीर दी है।

  • जेल से अरविंद केजरीवाल को लेने पहुंचे सीएम भगवंत मान, देखें वीडियो 

    जेल से अरविंद केजरीवाल को लेने पहुंचे सीएम भगवंत मान, देखें वीडियो 

    नई दिल्ली:  सीएम अरविंद केजरीवाल तिहाड़ जेल से कुछ देर तक बाहर आ सकते है। इस दौरान उन्हें लेने के लिए पंजाब सीएम भगवंत मान जेल के बाहर मौजूद है। कोर्ट ने जमानत के साथ कुछ शर्तें भी लगाईं हैं और केजरीवाल से कहा है कि वह मुख्यमंत्री दफ्तर नहीं जा पाएंगे। कोर्ट ने यह भी साफ कर दिया है कि अंतरिम जमानत दी गई है, केस की मेरिट पर कोई विचार नहीं दिया गया है। बता दें कि 21 मार्च को गिरफ्तार किए गए अरविंद केजरीवाल के लिए 50 दिन बाद रिहाई का रास्ता साफ हुआ। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि केजरीवाल समाज के लिए खतरा नहीं हैं और ना ही उनका कोई आपराधिक इतिहास है। कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई के दौरान भी यह कहा था कि केजरीवाल दिल्ली के निर्वाचित मुख्यमंत्री हैं, आदतन अपराधी नहीं, इसलिए उन्हें चुनाव प्रचार के लिए अंतरिम राहत दी जा सकती है। केजरीवाल को 2 जून को सरेंडर करके दोबारा जेल जाना होगा।

    जस्टिस संजीव खन्ना और दीपांकर दत्ता की पीठ ने अरविंद केजरीवाल को जमानत देते हुए यह साफ किया कि केस के मेरिट पर कुछ नहीं कहा गया है। सुप्रीम कोर्ट ने जमानत की शर्तों का उल्लेख करते हुए कहा, ‘जमानत देने का मतलब केस के मेरिट (गुण-दोष) पर विचार नहीं माना जाएगा।’ सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को कहा कि जमानत की शर्तों के मुताबिक दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपनी अंतरिम जमानत की अवधि के दौरान अपने कार्यालय या दिल्ली सचिवालय नहीं जा सकेंगे। देश की सबसे बड़ी अदालत ने कहा कि केजरीवाल अंतरिम जमानत के दौरान तब तक किसी भी सरकारी फाइल पर हस्ताक्षर नहीं करेंगे, जब तक उपराज्यपाल की मंजूरी प्राप्त करने के लिए ऐसा करना आवश्यक न हो।

  • चुनाव इतिहास बनाएगा, कुटलैहड़ अपना इतिहास लिख दे: मुकेश अग्निहोत्री 

    चुनाव इतिहास बनाएगा, कुटलैहड़ अपना इतिहास लिख दे: मुकेश अग्निहोत्री 

    कुटलैहड़ से कांग्रेस प्रत्याशी विवेक शर्मा ने भरा नामांकन 

    ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज कुटलैहड़ विस से कांग्रेस के प्रत्याशी विवेक शर्मा के नामांकन से पूर्व उनसे व उनके समर्थकों के साथ समूरकलां में मुलाकात की। इस दौरान विधिपूर्वक पूजा अर्चना भी की। मुकेश अग्निहोत्री व विवेक शर्मा को माता चिंतपूर्णी से लाई गई चुनरी व  प्रसाद से सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कुटलैहड़ से कांग्रेस प्रत्याशी विवेक शर्मा को नामांकन पत्र भरने की बधाई दी। 

    उन्होंने कांग्रेस समर्थकों से कहा की हर कार्यकर्ता एकजुट होकर के फील्ड में जुड़ जाए, क्योंकि यह चुनाव सत्य व असत्य के बीच है, यह चुनाव साजिश के खिलाफ है, यह चुनाव धर्म व अधर्म की लड़ाई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस की सरकार को मजबूत बनाने में कुटलैहड़ अहम योगदान देगा।

    मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि कुटलैहड़ से धोखा करने वालों को जनमत का अपमान करने वालों को स्वार्थी लोगों को जनता सबक सिखाएं और विकास का रास्ता चुनते हुए कांग्रेस को मतदान करें। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि विवेक शर्मा पूरी तरह से कुटलैहड़ का विकास करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार कुटलैहड़ के विकास में कोई कसर नहीं रखेगी। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि जनता के हर वायदे को पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि पानी की समस्या का हल होगा, हर क्षेत्र में विकास होगा, पर्यटन का विकास करेंगे। 

    मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि कुटलैहड़ की जनता इस इतिहास को लिखेगी की जब एक तरफ धोखेबाज थे तो दूसरी तरफ ईमानदार व प्रदेश की सेवा विकास को आगे बढ़ाने वाली कांग्रेस को जनता ने चुना। उन्होंने कहा कि यह चुनाव इतिहास बनाएगा कुटलैहड़ अपना इतिहास लिख दे, विकास में कोई कसर नहीं रहेगी। उन्होंने कहा कि सभी नेता कार्यकर्ता मतभेद मनभेद बुलाकर कांग्रेस के लिए काम करें, सबका मान सम्मान होगा। उन्होंने भारी संख्या में जुटे जन सैलाब व जन समूह को देखकर ऐलान किया कि कुटलैहड़ से कांग्रेस की जीत पक्की है। उन्होंने कहा कि विवेक शर्मा के नेतृत्व में विकास के झंडे को बुलंद किया जाएगा।