Blog

  • मारपीट करने पर पुलिस ने क्रास केस दर्ज किया 

    मारपीट करने पर पुलिस ने क्रास केस दर्ज किया 

    ऊनासुशील पंडित: पुलिस थाना टाहलीवाल के अंतर्गत मारपीट करने के आरोप में कुछ युवकों पर मामला दर्ज किया गया है।

    हिमांशु चौधरी पुत्र सुभाष चन्द निवासी गांव जटपुर संतोषगढ़ की शिकायत के आधार पर प्रिंस, अंकुश, मनीश व मनी सभी निवासी नंगल कलां टाहलीवाल के विरुद्ध पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

    हिमांशु चौधरी ने बताया कि बीती रात करीब 8-30 बजे इसके दोस्त दलजीत सिंह के साथ प्रिन्स निवासी टाहलीवाल नंगल कलां ने बहसबाजी की और हाथापाई भी हुई।  उसके बाद जब यह और इसका भाई संजीव कुमार बाइक संख्या ( एचपी 72 सी 6227) पर सवार होकर अपने घर के लिए जा रहे थे तो करीब 9 बजे प्रिन्स, अंकुश, मनीश, मनी आल्टो कार में सवार होकर आए और रास्ते में रोककर मारपीट की जिसमें उन्हें चोटें आई हैं।इस संबंध में पुलिस चार युवकों के विरुद्ध धारा 126(2), 115(2), 3(5) BNS के तहत थाना टाहलीवाल में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

    वहीं प्रिन्स कुमार पुत्र अशोक कुमार गांव व डा0 नंगल कलां की शिकायत पर दलजीत सिंह व दीपा निवासी पंजाब तथा हिमांशु व संजीव निवासी संतोषगढ़ के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। प्रिंस कुमार ने आरोप लगाया कि वह व इसका भाई टाहलीवाल होटल में खाना खाने गए हुए थे तो जब खाना खाने के बाद इसका बड़ा भाई मनीश कुमार बिल की अदायगी करने लगा तो दूसरे टेबल पर बैठे युवक जो कि शराब का सेवन कर रहे थे, उन्होनें  इनके साथ मारपीट की जिसमें इन्हें चोटे आई हैं । पुलिस ने प्रिंस कुमार की शिकायत के आधार पर

    दलजीत सिंह व दीपा निवासी पंजाब तथा हिमांशु व संजीव निवासी संतोषगढ़ के खिलाफ धारा 126(2), 115(2), 352 3(5) भा0 न0 स0 के तहत थाना टाहलीवाल में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

  • जमीनी विवाद के चलते मारपीट, पुलिस ने मामला दर्ज किया 

    जमीनी विवाद के चलते मारपीट, पुलिस ने मामला दर्ज किया 

    ऊना/सुशील पंडित: उपमंडल हरोली के अंतर्गत आते गांव पंडोगा में जमीनी विवाद के चलते मारपीट करने के आरोप में कुछ लोगों पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

    पुलिस को दी शिकायत में मंगलदास (38)पुत्र अमर चन्द निवासी पंडोगा तहसील हरोली जिला ऊना ने आरोप लगाया कि गांव में स्थित उसकी जमीन का विवाद चला हुआ है और माननीय न्यायालय ने जमीन पर स्टे दिया हुआ है। 4 नवंबर 24 को आरोपी उस जमीन पर निर्माण कार्य कर रहे थे और जब इसने उन्हें ऐसा करने से रोका तो उन्होंने उसके साथ मारपीट की जिसमें उसे चोटें आई हैं और क्षेत्रीय अस्पताल में उपचाराधीन है।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए डीएसपी हरोली मोहन रावत ने बताया कि पुलिस ने नंद किशोर, कुसुम कुमारी, अश्वनी कुमार पुत्र नंद किशोर, पूजा,  आरती, नरिन्द्र सिंह, विश्वनाथ, किरण देवी, राज कुमारी,किरण कुमारी पत्नी हरी कृष्ण सभी निवासी वार्ड न0- 04 पण्डोगा के विरुद्ध धारा 191(2), 191(3), 190, 115(2) भा.न. स.के तहत थाना हरोली में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

  • वाथडी से व्यक्ति लापता, मामला दर्ज 

    वाथडी से व्यक्ति लापता, मामला दर्ज 

    ऊना/सुशील पंडित : उपमंडल हरोली के अंतर्गत आते गांव वाथडी से एक व्यक्ति लापता हो गया है पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

    पुलिस को दी शिकायत में चंचल सिंह पुत्र गुरदयाल सिंह निवासी गांव बाथडी ने अपनी शिकायत में दर्ज करवाया कि  इसके पिता  गुरदियाल सिंह 2 नवंबर 24 से करीब 3-30 बजे से लापता हैं और इसने उनकी सभी जगह तलाश की लेकिन कही नहीं मिले हैं । शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध धारा 127(6) भा0 न0 स0 के तहत थाना टाहलीवाल में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

  • चंडीगढ़ वुढैल जेल का कैदी ऊना कोर्ट परिसर से फरार 

    चंडीगढ़ वुढैल जेल का कैदी ऊना कोर्ट परिसर से फरार 

    पेशी पर ऊना कोर्ट में लाया गया था कैदी 

    ऊना/ सुशील पंडित: जिला ऊना अदालत परिसर के बाहर से एक विचाराधीन कैदी पुलिस की गिरफ्त से छूटकर एक बाइक पर सवार होकर फरार हो गया। दिनदहाड़े हुए इस वाक्या से साथ आए पुलिस कर्मी भौचक्के रह गए। हालांकि कैदी के साथ आए जवानों ने उसको पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह भागने में सफल हो गया। इसके बाद ऊना पुलिस को सूचित किया गया, जिसके बाद फरार कैदी की तलाश में पुलिस जुट गई है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार चंडीगढ़ के बुडैल जेल में बंद कैदी कर्ण कुमार  की ऊना कोर्ट में एनडीपीएस के एक केस में पेशी थी। कैदी को चंडीगढ़ पुलिस लेकर ऊना कोर्ट पहुंची थी ,जहां वह बाहर से फरार हो गया। एसपी राकेश सिंह ने बताया कि पुलिस ने फरार कैदी की तलाश शुरू कर दी है।

  • एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस में भरे जाएंगे मैनेज़र के 4 पद

    एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस में भरे जाएंगे मैनेज़र के 4 पद

    ऊनासुशील पंडित: एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस प्राइवेट लिमिटेड अम्ब द्वारा 4 पद मैनेज़र के अधिसूचित किए गए हैं। इन पदों के लिए साक्षात्कार 8 नवम्बर को प्रातः 10 बजे उप रोजगार कार्यालय अम्ब में होगा। जिला रोजगार अधिकारी ऊना अक्षय शर्मा ने बताया कि मैनेज़र पद के लिए शैक्षणिक योग्यता किसी भी स्ट्रीम में स्नातक के साथ अनुभव होना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि सेल्स और मार्किटिंग में अनुभव रखने वाले अभ्यर्थी को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके अलावा अभ्यर्थी की आयु 18 से 45 वर्ष और वेतन प्रतिमाह 25 हज़ार रूपये निर्धारित किया गया है।

    अक्षय शर्मा ने बताया कि योग्य व इच्छुक अभ्यर्थी अपने योग्यता प्रमाण पत्र, जन्म तिथि, रोजगार कार्यालय का पंजीकरण कार्ड, आधार कार्ड नम्बर, दो पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ व मूल प्रमाण पत्रों सहित साक्षात्कार में उपस्थित हो सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए 98170-36225 मोबाइल नम्बर पर सम्पर्क किया जा सकता है।

  • ऊना में बनेगा एक मॉडल सोलर गांव

    ऊनासुशील पंडित: प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत ऊना जिले के एक गांव को मॉडल सोलर गांव के रूप में विकसित किया जाएगा।  इस योजना के तहत गांव में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने और बिजली की जरूरतों को स्वच्छ ऊर्जा से पूरा करने के लिए एक करोड़ रुपये की राशि का प्रावधान किया गया है।

    जिला स्तर पर योजना के कार्यान्वयन की समीक्षा के लिए गठित समन्वय समिति (डीएलसीसी) के अध्यक्ष और उपायुक्त जतिन लाल ने यह जानकारी दी।  उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत चयनित गांव को सौर ऊर्जा पर आधारित एक आदर्श गांव के रूप में विकसित किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीणों को सस्ती और स्वच्छ बिजली प्रदान करना है। साथ ही, गांव में उत्पन्न अतिरिक्त बिजली को ग्रिड में भेजकर आर्थिक लाभ प्राप्त करने का अवसर भी मिलेगा।

    योजना के तहत जिले में 2 हजार की आबादी वाले गाँवों में से एक गाँव का चयन करने की शर्त है।  2011 की जनगणना के मुताबिक जिले में ऐसे 32 गांव हैं जिनकी जनसंख्या 2000 से अधिक है। ऐसे में योजना को व्यापक बनाने के लिए इसमें ग्राम पंचायतों को शामिल करने का उच्च स्तर पर आग्रह किया गया है।

    उपायुक्त ने बताया कि मॉडल सौर गांव में सामुदायिक सौर संयंत्र, रूफटॉप सोलर प्लांट, सोलर पंपिंग सिस्टम, घरों में सोलर लाइट्स और गांव में स्ट्रीट लाइट्स लगाने जैसी सुविधाएं दी जाएंगी। इसे लेकर सोमवार सांय हुई बैठक में योजना की प्रगति और जिले में इसके कार्यान्वयन की रणनीति पर चर्चा की गई।उपायुक्त ने बताया कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं को उनके छतों पर 3 किलोवाट तक की क्षमता वाले ग्रिड-कनेक्टेड सोलर पावर प्लांट पर सब्सिडी मिलेगी।

    2 किलोवाट तक की क्षमता पर प्रति किलोवाट 33,000 रुपये और अतिरिक्त 1 किलोवाट पर 19,800 रुपये की सब्सिडी प्रदान की जा रही है। इस योजना के तहत घर में उत्पादित सौर ऊर्जा का उपयोग घर की बिजली की जरूरतों को पूरा करने में किया जा सकेगा।सौर संयंत्र से उत्पादित अतिरिक्त बिजली को भी ग्रिड में भेजने का विकल्प उपलब्ध रहेगा, जिससे गांव के निवासियों को और अधिक लाभ प्राप्त हो सकेगा।

    बैठक में सहायक आयुक्त वरिंदर शर्मा, हिम ऊर्जा के परियोजना निदेशक और डीएलसीसी के सदस्य सचिव सोहन लाल सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

  • Punjab News :  रेलवे स्टेशन पर भारी मात्रा में पुलिस तैनात, की औचक चेकिंग, देखें वीडियो

    Punjab News : रेलवे स्टेशन पर भारी मात्रा में पुलिस तैनात, की औचक चेकिंग, देखें वीडियो

    अमृतसर : इन दिनों पूरे देश में त्योहारों का मौसम चल रहा है और बिहार में छठ पूजा का त्योहार बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। ऐसे में इन त्योहारों के चलते बड़ी संख्या में प्रवासी पंजाब से अपने घर वापिस जाते है। अमृतसर रेलवे स्टेशन पर विशेष तलाशी अभियान चलाया गया और ट्रेनों में यात्रियों के सामान की जांच की गई और संदिग्धों की बारीकी से जांच की गई।

    जानकारी के अनुसार पुलिस को चैकिंग के दौरान एक संदिग्ध हालात में पर्स भी मिला है। इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए जीआरपी प्रभारी ने कहा कि यह त्यौहारों के मद्देनजर चेकिंग की जा रही है। अमृतसर के रेलवे स्टेशन के ऊपर प्लेटफॉर्म पर चैकिंग चल रही है और चेकिंग के दौरान उन्हें संदिग्ध परिस्थितियों में एक पर्स मिला है। उन्होंने कहा कि हम लोगों से अपील करते हैं कि जब भी यात्री सफर करते है तो अपने सामान का विशेष ध्यान रखें।

    गौरतलब है कि त्योहारों के मौसम में लोग अपने घर जाते हैं और अपने परिवार के साथ त्यौहार मनाते हैं और कुछ प्रवासी रोजी रोटी के लिए पंजाब आते हैं और पंजाब में कारोबार करते है। इन त्योहारों के दिनों में बड़ी संख्या में प्रवासी अपने घर जा रहे हैं और इस दौरान रेलवे स्टेशनों और बस अड्डों के ऊपर काफी भीड़ देखी जा रही है। दूसरी तरफ जीआरपी ट्रैफिक पुलिस ने अमृतसर रेलवे स्टेशन पर सर्च अभियान चलाया गया।

  • Punjab News: The Grand Manor Resort में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    Punjab News: The Grand Manor Resort में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    होशियारपुरः गढ़शंकर के कस्बा सैलाखुर्द में स्थित The Grand Manor Resort में आज दोपहर 2 बजे आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि आग की लपटे दूर से दिखाई दे रही थी। वहीं देखते ही देखते भीषण आग से कुछ मिनटों में आसमान में धुएं का गुब्बार छा गया। घटना की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा दमकल विभाग और पुलिस को दी गई।

    आग लगने के दौरान मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने लोगों को खदेड़ कर दमकल विभाग की टीम के आग बुझाने के लिए रास्ता खुलवाया। वहीं मौके पर पहुंची दमकल विभाग की 6 गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग की चपेट में आने से सारा सामान जलकर राख हो गया। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।

    आग की उठती लपटें देख तुरन्त राहगीर पैलेस में पहुंचे और अंदर पड़े सामान को बचाने की कोशिश की गई, लेकिन सामान जलकर राख हो गया। घटना में गनीमत यह रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। वहीं मामले की जानकारी पुलिस अधिकारी ने बताया कि The Grand Manor Resort में आग लगने की सूचना मिली थी। वहीं मौके पर वह और दमकल विभाग की टीम पहुंची। जहां दमकल विभाग की टीम द्वारा काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

  • Punjab News : नकली किन्नर पकड़ने को लेकर हुआ भारी हंगामा, देखें वीडियो

    Punjab News : नकली किन्नर पकड़ने को लेकर हुआ भारी हंगामा, देखें वीडियो

    बठिंडा : असली-नकली किन्नर के विवाद का मामला सामने आया है। कई दिनों से नकली किन्नरों द्वारा वसूली और नेक मांगने का कार्य किया जा रहा था। ऐसा ही मामला बठिंडा से सामने आया है। किन्‍नरों का आरोप है कि कुछ लड़के किन्‍नरों के भेष में बधाई मांग कर न सिर्फ हमारा हक छीन रहे हैं, बल्कि लोगों को भी धोखा दे रहे हैं। जहां नकली किन्नर बनकर सिरकी बाजार में दुकानदारों की ओर से दिवाली की मांग की जा रही थी।

    जानकारी के अनुसार लोगों ने 2 नकली किन्नरों को पकड़ा। जिसकी सूचना मिलते है मौके पर असली किन्नरों के प्रधान सीरा महंत मौके पर पहंची। जिसके बाद दोनों नकली किन्नरों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। किन्नरों के अध्यक्ष सीरा महंत ने कहा कि ये नकली किन्नर हमारे समुदाय को बदनाम कर रहे हैं जो झूठ बोल रहे थे और लोगों से पैसे मांग रहे थे।

    उन्होंने कहा कि जब हम बधाई मांगने जाते है तो लोग हमें कहते है कि हम किसे असली किन्रर मानें और किसे नकली। सीरा महंत प्रधान ने कहा कि नकली किन्नर लोगों को गाली गलोच निकालते है। उन्होंने कहा कि हम नकली किन्नरों से परेशान है और हम प्रशासन पर नकली किन्ररों पर कार्रवाही की मांग करते है। सीरा महंत प्रधान ने लोगों को अपील की कि नकली किन्नरों को कोई पैसा न दें।

  • Canada Study के बाद Work के नए नियम हुए लागू, अब ये होंगी PGWP की नई शर्तें

    Canada Study के बाद Work के नए नियम हुए लागू, अब ये होंगी PGWP की नई शर्तें

    नई दिल्ली: कनाडा में पढ़ने जाने वाले छात्रों के लिए अब नए ‘पोस्ट-ग्रेजुएशन वर्क परमिट’ (PGWP) नियम लागू हो गए हैं। नए नियम 1 नवंबर से लागू हुए हैं, जिसके तहत PGWP प्रोग्राम में कुछ बदलाव देखने को मिलने वाले हैं। कनाडा में पढ़ाई के बाद विदेशी छात्रों को काम करने के लिए वर्क परमिट मिलता है, जिसे PGWP के तौर पर जाना जाता है। इमिग्रेशन, रेफ्यूजीज एंड सिटिजनशिप कनाडा (IRCC) के जरिए किए गए बदलाव में PGWP को लेकर शर्तें बदली गई हैं। PGWP जारी करने से पहले अब सबसे ज्यादा जोर भाषा पर दिया जाएगा। साथ ही देखा जाएगा कि छात्रों ने किस सब्जेक्ट्स की पढ़ाई की है। ये बदलाव इसलिए किए गए हैं, ताकि कनाडा का पोस्ट-स्टडी वर्क वीजा सिस्टम वहां के लेबर मार्केट की जरूरत के अनुरूप हो।

    हालांकि, PGWP हासिल करने के लिए कुछ पुराने एलिजिबिलिटी क्राइटीरिया वैसे ही हैं। ऐसे में आइए विस्तार से जानते हैं कि PGWP को लेकर क्या बदलाव किए गए हैं और कौन सी चीजें पहले की तरह ही रहने वाली हैं। PGWP के लिए आवेदन करते समय आवदेकों को भाषा पर अपनी पकड़ का सबूत देना होगा। कनाडा चाहता है कि विदेशी छात्रों के पास नौकरी के लिए जरूरी कम्युनिकेशन स्किल हो। भाषा में दक्षता साबित करने वाले सर्टिफिकेट दो साल से ज्यादा पुराने नहीं होने चाहिए। अंग्रेजी भाषा में दक्षता को CELPIP, IELTS या PTE स्कोर के जरिए साबित किया जा सकता है। फ्रेंच के लिए IRCC TEF Canada, TCF Canada और NCLC स्कोर होना जरूरी है।

    पहले ज्यादातर कोर्सेज की पढ़ाई करने पर PGWP मिल जाता था। मगर अब वर्कर्स की कमी को देखते हुए कुछ खास फील्ड से जुड़ी पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए PGWP हासिल करना आसान होगा। एग्रीकल्चर एंड एग्री फूड्स, हेल्थकेयर, साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग, मैथ्स, ट्रेड और ट्रांसपोर्ट जैसे फील्ड्स की पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए PGWP पाना सरल होगा। कनाडा सरकार ने ऐसा इसलिए किया है, ताकि इन सेक्टर्स में चल रही वर्कर्स की कमी को दूर किया जा सके। IRCC की तरफ से एप्लिकेशन जमा करने की प्रक्रिया में भी बदलाव किया गया है।

    नए नियमों के तहत PGWP एप्लिकेशन ऑनलाइन जमा करने होंगे, फिर आवदेक कनाडा के भीतर से या विदेश से आवेदन कर रहा हो। आवेदक अब पोर्ट ऑफ एंट्री पर अपना एप्लिकेशन जमा नहीं कर सकता है। जिन छात्रों को ऐसे सेक्टर्स में काम करना है, जहां मेडिकल एग्जाम की जरूरत है तो उन्हें PGWP एप्लिकेशन देने से 90 दिन पहले अपफ्रंट मेडिकल एग्जाम चुनने का ऑप्शन मिलेगा। अगर किसी छात्र का स्टडी परमिट PGWP के लिए अप्लाई करने से पहले ही एक्सपायर हो जाता है, तो IRCC उसे स्टूडेंट स्टेटस बरकरार रखने के लिए 90 दिन का समय देगी। इस दौरान आवेदकों को अपने स्टूडेंट स्टेटस बहाल करने के लिए PGWP एप्लिकेशन और फीस दोनों जमा करने होंगे। हालांकि, छात्र तब तक काम नहीं कर सकते हैं, जब तक कि उन्हें उनका स्टडी और वर्क परमिट दोनों नहीं मिल जाता है।