Blog

  • Punjab News: छठ पूजा पर छुट्टी को लेकर आई अपडेट, देखें पत्र

    Punjab News: छठ पूजा पर छुट्टी को लेकर आई अपडेट, देखें पत्र

    चंडीगढ़: पंजाब में 7 नवंबर वीरवार को छठ पूजा की छुट्टी को लेकर असमंजस की स्थिति है। दरअसल, देश के कई राज्यों में छठ पूजा पर 7 नवंबर को छुट्टी घोषित की गई है, जिसके चलते पंजाब में भी लोग 7 नवंबर की छुट्टी को लेकर असमंजस में हैं।

    बता दें कि पंजाब सरकार द्वारा कर्मचारियों के लिए घोषित आरक्षित छुट्टियों में छठ पूजा की छुट्टी दी गई है। सरकारी अधिसूचना के अनुसार सरकारी कर्मचारी साल में 2 आरक्षित छुट्टियां ले सकते हैं।

    गौर हो कि आज से पहले पंजाब में कभी भी छठ पूजा की छुट्टी नहीं रही। इस बार भी छठ पूजा पर कोई राजपत्रित अवकाश नहीं होगा। जिसके चलते स्कूल, कॉलेज और दफ्तर आम दिनों की तरह खुलेंगे।

  • सरेआम Principal को बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली, देखें CCTV

    सरेआम Principal को बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली, देखें CCTV

    मुरादाबाद : उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में मंगलवार की सुबह स्कूल जा रहे प्रिंसिपल की बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने पैदल जा रहे प्रिंसिपल के पीछे से आकर सिर में गोली मार दी, जिससे वह मुंह के बल सड़क पर गिर गए। आस-पास के लोगों ने घायल प्रिंसिपल को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना मझोला थाना क्षेत्र की है।

    सूचना मिलते ही पहुंची मझोला पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। मझोला इलाके में भाजपा के महानगर मंत्री शमी सभटनागर का स्कूल है। इसी में प्रिंसिपल शबाबुल हसन पढ़ाते थे। स्कूल से करीब 250 मीटर की दूरी पर उनका घर है। पुलिस के अनुसार वह मंगलवार की सुबह 9 बजे पैदल ही स्कूल जा रहे थे। स्कूल से करीब 50 मीटर दूर बाइक सवार 2 बदमाश उनके पीछे से आए और प्रिंसिपल के सिर में गोली मार दी।

    यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। करीब 6 सेकेंड के इस वीडियो में प्रिंसिपल सड़क पर बाईं तरफ से पैदल ही जाते दिखाई दे रहे हैं। इस बीच पीछे से 2 बाइक सवार आते हैं। बाइक चला रहे बदमाश ने हेलमेट लगा रखा है, जबकि पीछे बैठे बदमाश ने मुंह को गमछे से ढंक रखा है। दोनों बाइक सवार बदनाश प्रिंसिपल के बगल पहुंचे और पीछे बैठे बदमाश ने शबाबुल हसन के सिर में गोली मार दी। गोली लगते ही वह औंधे मुंह गिर गए।

    मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मझोला पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि स्कूल में पढ़ने वाले एक छात्र ने 4 महीने पहले सुसाइड कर लिया था। इस मामले में परिजनों ने आरोप लगाया था कि प्रिंसिपल ने उनके बेटे को डांट दिया था। इससे नाराज छात्र ने घर पहुंचकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में प्रिंसिपल के खिलाफ मझोला थाने में मुकदमा भी दर्ज हुआ था। पुलिस इस एंगल से भी वारदात की जांच कर रही है। वहीं वारदात के खुलास के लिए करीब 5 टीमों का गठन किया है।

  • दिनदहाड़े 2 बदमाश प्रिंसीपल को गोली मारकर फरार, देखें खौफनाक वीडियो

    मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में खुलेआम गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। बदमाश हर दिन किसी न किसी को निशाना बना रहे हैं। मुरादाबाद में दिनदहाड़े स्कूल प्रिंसीपल को बाइक सवार बदमाशों ने सिर में गोली मार दी। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए।
    जानकारी के अनुसार, प्रिंसीपल शबाबुल भाजपा के महानगर मंत्री शम्मी भटनागर के स्कूल में पदभार संभालते थे। मंगलवार को रोज की तरह प्रिंसीपल शबाबुल पैदल स्कूल जा रहे थे। स्कूल से महज 50 मीटर की दूरी पर 2 बदमाश बाइक पर आए और प्रिंसीपल को गोली मार दी। सिर में गोली लगते ही प्रिंसीपल मुंह के बल जमीन पर गिर गए और बदमाश फरार हो गए। घटना का खोफनाक वीडियो भी सामने आया है।
    पुलिस के मुताबिक, घटना मंगलवार सुबह 9 बजे की है। घटना की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। पुलिस सीसीटीवी से हमलावरों की तलाश में जुटी है।

  • Punjab News: Tuition से लौट रहे पहली कक्षा के छात्र के मुंह पर कुत्ते ने किया हमला, लगे टांके, देखें वीडियो

    Punjab News: Tuition से लौट रहे पहली कक्षा के छात्र के मुंह पर कुत्ते ने किया हमला, लगे टांके, देखें वीडियो

    लुधियानाः थाना टिब्बा के अधीन आते न्यू शंकर कालोनी में पालतू कुत्ते द्वारा बच्चे को काटने का मामला सामने आया है। जहां बीते शाम ट्यूशन से लौट रहे बच्चे को पालतू कुत्ते ने काट लिया। कुत्ते ने बच्चे के मुंह पर हमला किया है, जिसके बच्चे के मुंह पर गहरे घाव पड़ गए। घायल बच्चे की पहचान 9 वर्षीय राजवीर के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए घायल राजवीर के पिता ने बताया कि साईकिल का काम करते है।

    उन्होंने कहा कि दुकान पर काम कर रहे थे, इस दौरान मोहल्ला निवासियों ने उन्हें बच्चे को कुत्ते के काटने के बारे में बताया। जिसके बाद वह घटना स्थल पर पहुंचे जहां बच्चे के मुंह पर कुत्ते ने बुरी तरह से हमला कर दिया। व्यक्ति ने बताया कि बेटा राजवीर पहली कक्षा में पढ़ता है और बीते दिन वह ट्यूशन से लौट रहा था। इस दौरान रास्ते में घर में रखे पालतू कुत्ते ने उसे काट लिया। पिता ने कहा कि उपचार के लिए बच्चे को सिविल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों द्वारा राजवीर के मुंह पर गहरे घाव होने के चलते 10 से 12 टांके लगे।

    पीड़ित परिवार ने इंसाफ की गुहार लगाई है। पीड़ित का कहना है कि अब कुत्ते का मालिक कह रहा हैकि उसका कुत्ता भाग गया था। परिवार ने कहा कि चाहे उनका कुत्ता घर से भाग गया था, लेकिन उनके कुत्ते से बच्चे की हालत गंभीर हो गई। पीड़ित परिवार का कहना है कि पुलिस कुत्ते के मालिक के खिलाफ शिकायत करने के पुलिस के पास थाने गए, लेकिन पुलिस द्वारा अभी तक कुत्ते के मालिक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा है। ऐसे में परिवार ने कुत्ते मालिक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

  • Football match में आसमान से बरसा कहर, 1 प्लेयर की मौत, देखें वीडियो

    Football match में आसमान से बरसा कहर, 1 प्लेयर की मौत, देखें वीडियो

    पेरू: एक फुटबॉल मैच के दौरान दर्दनाक हादसा होने का मामला सामने आया है, जिसमें एक खिलाड़ी की मौत हो गई और 5 अन्य खिलाड़ी घायल हो गए। यह घटना चिलका शहर में जुवेटुड बेलाविस्टा और फैमिलिय चोका के बीच खेली जा रही मैच के दौरान घटी। 39 वर्षीय फुटबॉलर जोस ह्यूगो डेला क्रूज मेजा उस वक्त बिजली गिरने से मौत के शिकार हो गए।

    मैच के दौरान मौसम खराब था और बादल घने हो गए थे। साथ ही गड़गड़ाहट भी तेज हो रही थी। इससे पहले कि बिजली गिरती, रेफरी ने खेल को रोक दिया था। केवल 22 मिनट ही मैच चला था और जुवेटुड बेलाविस्टा 2-0 से आगे था। लेकिन खेल रुकने के कुछ ही पल बाद, मैदान पर जोस ह्यूगो डेला क्रूज मेजा पर बिजली गिरी, और वह जमीन पर गिर पड़े। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि जब खेल रुकने के बाद खिलाड़ी डगआउट की ओर जा रहे थे, तभी अचानक बिजली गिरी और कई खिलाड़ी एक साथ गिर पड़े।

    कुछ खिलाड़ी उठने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन कई खिलाड़ी जमीन पर बेसुध पड़े हुए थे। इस हादसे में गोलकीपर जुआन चोका लैक्टा भी बुरी तरह झुलस गए थे। मौके पर एंबुलेंस मौजूद न होने पर, उन्हें टैक्सी से अस्पताल भेजा गया। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। इसके अलावा, 3 अन्य खिलाड़ी भी घायल हुए हैं, जिनमें 24 वर्षीय क्रिस्टियन सीजर पिटुय काहुआना, एक 16 साल का और एक 19 साल का खिलाड़ी शामिल हैं। उनकी हालत अब स्थिर है। इस दुखद घटना के बाद मैच को तुरंत रद्द कर दिया गया। इस घटना ने फुटबॉल प्रेमियों और खिलाड़ियों के बीच गहरी शोक की लहर पैदा कर दी है।

  • Punjab News : शिरोमणि अकाली दल ने डिप्टी कमिश्नर के दफ्तर के बाहर किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    Punjab News : शिरोमणि अकाली दल ने डिप्टी कमिश्नर के दफ्तर के बाहर किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    मोगा : पंजाब में धान की खरीद को लेकर ओर डीएपी खाद की कमी के कारण पंजाब का किसान ठोकर खा रहा है और अगर किसान ने गेहूं की फसल की बिजाई करनी है, तो उसको पराली जलाने के सिवाय ओर कोई चारा नहीं है। अगर किसान पराली को आग लगाता है तो प्रशासन उस पर मामले दर्ज कर रहा है। पिछले दिनों में मोगा प्रशासन ने 124 मामलें दर्ज किए है और उनसे जुर्माना भी लिया जा रहा है। किसानों को आ रही परेशानियों को देखते हुए अब शिरोमणि अकाली दल सड़कों पर उतरा है और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहा है।

    इसी कड़ी के तहत आज शिरोमणि अकाली दल की ओर से मोगा के डिप्टी कमिश्नर के दफ्तर के बाहर प्रदर्शन किया ओर नारेबाजी की ओर राज्यपाल के नाम डिप्टी कमिश्नर को मांग पत्र देने गए। वही संजीत सिंह सन्नी गिल ओर अन्य नेताओं ने बताया कि किसानों के साथ हो रही मंडियों में लूट ओर डीएपी की खाद की कमी को लेकर परेशान हो रहे किसानों के साथ अब अकाली दल साथ में है। जितनी परेशानी किसानों को अब आ रही इससे पहले कभी नहीं आई। सरकार इस ओर ध्यान दे ओर किसानों की समस्याओं का हल करें।

  • इस मामले में High Court ने सरकार को जारी किया नोटिस

    इस मामले में High Court ने सरकार को जारी किया नोटिस

    अंबालाः हरियाणा में 14 मंत्री बनाए जाने के विरोध में दाखिल याचिका पर मंगलवार (5 नवंबर) को पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। हाईकोर्ट ने हरियाणा और केंद्र सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। इस मामले में अगली सुनवाई 19 दिसंबर को होगी। 17 अक्टूबर को नायब सैनी के अलावा 13 मंत्रियों ने शपथ ली थी। इसके बाद 18 अक्टूबर को एडवोकेट जगमोहन भट्‌टी ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दाखिल की। याचिका में आरोप लगाया गया कि मंत्रिमंडल में अधिकतम मंत्री 13.5 हो सकते हैं, लेकिन हरियाणा में इस समय 14 मंत्री हैं।

    संविधान के 91वें संशोधन के तहत राज्य में कैबिनेट मंत्रियों की संख्या विधानसभा के कुल विधायकों की संख्या के 15 प्रतिशत से अधिक नहीं हो सकती। याचिका में भट्टी ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, अनिल विज, कृष्णलाल पंवार, राव नरबीर, महिपाल ढांडा, विपुल गोयल, डॉ. अरविंद शर्मा, श्याम सिंह राणा, रणबीर गंगवा, कृष्ण कुमार बेदी, श्रुति चौधरी, आरती राव, राजेश नागर और गौरव गौतम के अलावा केंद्र सरकार व हरियाणा विधानसभा को प्रतिवादी बनाया है। याचिका में आरोप लगाया गया है कि हरियाणा सरकार द्वारा जो मंत्री पद और कैबिनेट रैंक बांटी गई है, उसका सीधा असर जनता पर पड़ रहा है।

    विधायकों को खुश करने के लिए मंत्रियों की संख्या बढ़ाई जा रही है और उनको भुगतान जनता की कमाई से किया जाता है। याचिकाकर्ता ने हाईकोर्ट से अपील करते हुए कहा कि तय संख्या से अधिक मंत्री होने के चलते अतिरिक्त मंत्रियों को हटाया जाए। याचिका पेंडिंग रहने तक उन्हें मिलने वाले लाभ पर भी रोक लगाई जाए। इससे पहले भी एडवोकेट जगमोहन सिंह भट्टी ने तेरहवीं व चौदहवीं विधानसभा के दौरान 15 फीसदी से ज्यादा मंत्री बनाए जाने के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी, जिसे हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया था।

  • खाने से पहले हो जाएं सावधान ! इस जगह से मिली 800kg नकली Tomato Sauce

    खाने से पहले हो जाएं सावधान ! इस जगह से मिली 800kg नकली Tomato Sauce

    सहारनपुरः बच्चे हों या बड़े, हर कोई टोमैटो सॉस को खूब चाव से खाता है। यह फास्ट फूड के स्वाद को बढ़ा देता है। लेकिन जिस सॉस को आप स्वाद बढ़ाने के लिए अपने खाने में डाल रहे हैं, अगर वह नकली है तो उसमें खतरनाक केमिकल्स भी हो सकते हैं। वहीं उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में पिछले दिनों प्रदेश के खाद्य सुरक्षा विभाग ने एक नकली टोमैटो सॉस बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। टीम ने इस फैक्ट्री से करीब 800 किलो नकली टोमैटो सॉस जब्त किया। खाद्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, इस फैक्ट्री में जो सॉस तैयार किया जा रहा था, उसमें टमाटर था ही नहीं, बल्कि टमाटर की जगह सिंथेटिक कलर, मकई का आटा और अरारोट मिलाया जा रहा था।

    आमतौर पर लोग टोमैटो सॉस का इस्तेमाल खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए करते हैं। चाऊमीन, पेटीज, बर्गर, सैंडविच जैसे जंकफूड और फास्ट फूड आइटम्स में टोमैटो सॉस का खूब इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन नकली टोमैटो सॉस स्वाद के साथ आपकी सेहत बिगाड़ सकता है। लंबे समय तक इसका सेवन करने से किडनी या लिवर से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। मिली जानकारी के अनुसार आमतौर पर ब्रांडेड और अच्छी क्वालिटी के टोमैटो सॉस की कीमत 100 रुपए प्रति किलो के करीब होती है, जबकि नकली टोमैटो सॉस 20 से 30 रुपए प्रति किलो के रेट से मिल जाता है। सड़कों के आसपास लगने वाले फास्टफूड कॉर्नर्स, छोटे रेस्टोरेंट, ढाबे और होलसेल दुकानदार सस्ते दामों में सॉस खरीदना चाहते हैं। मिलावटखोर इसी का फायदा उठाकर खराब क्वालिटी के सॉस ऐसी जगहों पर सप्लाई करते हैं, जिससे आसानी से इसकी पहचान कर पाना मुश्किल होता है।

    ज्यादातर जब हम किसी रेस्टोरेंट में जाकर टोमैटो सॉस मांगते हैं तो वह एक लाल रंग की प्लास्टिक की बोतल लाकर रख दे देता है, जिसमें सॉस होता है। उस बोतल पर मैन्युफैक्चरर कंपनी का नाम, एक्सपायरी डेट और ब्रांड का नाम जैसी चीजें नहीं होती हैं। ज्यादातर जगहों पर इस तरह की बोतलों में नकली टोमैटो सॉस होता है। इसे असली जैसा रंग देने के लिए आर्टिफिशियल कलर्स डाले जाते हैं, जिससे बच्चों में अटेंशन डेफिसिट हाइपरएक्टिविटी डिसऑर्डर (ADHD) जैसी हेल्थ प्रॉब्लम्स हो सकती हैं। यह बीमारी मानसिक विकारों में से एक है, जिसमें एकाग्रता की कमी, व्यवहार में बदलाव हो सकता है। नकली टोमैटो सॉस में मिलाए जाने वाले आर्टिफिशियल स्वीटनर से मेटाबॉलिज्म डिस्टर्ब हो सकता है, जिससे हाई ब्लड शुगर लेवल और मेटाबॉलिज्म सिंड्रोम हो सकता है। इसके अलावा नकली टोमैटो सॉस से कुछ और हेल्थ प्रॉब्लम्स भी हो सकती हैं।

  • Youngest hand donor बनी रिया, 7 लोगों को दी नई जिंदगी

    Youngest hand donor बनी रिया, 7 लोगों को दी नई जिंदगी

    सूरत: अंगदान के लिए भारत में भी इन दिनों लोग काफी जागरूक हो रहे हैं। लोग अंगदान के लिए आगे आ रहे हैं और कई लोगों को नया जीवन प्रदान कर रहे हैं। ताजा मामला सूरत जिला का सामने आया है जहां, 9 साल की रिया बॉबी मिश्रा अपने हाथों को डोनेट करने वाली पूरी दुनिया में सबसे छोटी डोनर बनी हैं। रिया के हाथों की दान प्रक्रिया Donate Life संगठन के माध्यम से हुई। रिया को सितंबर में किरण अस्पताल में ब्रेन डेड घोषित किया गया था। मिश्रा परिवार ने अपनी प्यारी 9 साल की बेटी को खो दिया। रिया के हाथों के साथ-साथ फेफड़े, जिगर, किडनी और आंखें भी दान की गईं, जिससे 7 लोगों को नई जिंदगी मिली।
    रिया का दायां हाथ मुंबई के गोरेगांव की 15 साल की लड़की को ग्लोबल अस्पताल, मुंबई में डॉ. निलेश साठभैया और उनकी टीम द्वारा Transplanted किया गया। यह कंधे के स्तर से पहला प्रत्यारोपण था। लड़की वर्तमान में मुंबई में कक्षा 11 की पढ़ाई कर रही है। वह अपने माता-पिता की इकलौती संतान है। अनंता अहमद,30 अक्टूबर, 2022 को अलीगढ़, उत्तर प्रदेश में अपने चचेरे भाई के साथ खेल रही थी, जब उसने अचानक 11000 किलोवाट की तार पकड़ ली और उसके दोनों हाथ जल गए। उसकी दाईं बांह को दाहिनी बांह में गैंग्रीन के कारण कंधे के स्तर पर काटना पड़ा। बाईं हाथ में कई चोटों के कारण बाईं हाथ का कार्य भी काफी कम हो गया था।

    अनंता अहमद ने कहा, “मेरे कंधे के स्तर (shoulder level) पर प्रत्यारोपण ने मेरा आत्मविश्वास बढ़ाया है, मेरे जीवन में नई खुशी लाई है। रिया का परिवार भी मेरा परिवार है। रिया के हाथों के दान के लिए धन्यवाद। मेरा दाहिना हाथ कंधे के स्तर पर प्रत्यारोपित किया गया है, वह हाथ अगले साल रक्षाबंधन के पवित्र त्योहार पर दिया जाएगा। मैं एक दिन रिया के भाई को राखी बांधूंगी।

    Donate Life टीम के साथ बातचीत में, लड़की के माता-पिता ने रिया के माता-पिता के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने समाज में अंग दान के बारे में अधिक से अधिक जन जागरूकता फैलाने की भावना को व्यक्त किया।

  • Pizza lovers हो जाएं सतर्कः पिज्जा में दिखे जिंदा कीड़े

    Pizza lovers हो जाएं सतर्कः पिज्जा में दिखे जिंदा कीड़े

    शहडोल: अगर आप भी पिज्जा के शौकीन हैं तो ये खबर आपके लिए हो सकती है। शहडोल जिला मुख्यालय से ताजा मामला आया है जहां एक शख्स ने पिज्जा आर्डर किया, जिसमें कीड़े रेंग रहे थे, जिसकी एक वीडियो शख्स ने शेयर की है। वही पिज्जा शॉप संचालक इसे साजिश बता रहे हैं।
    शहडोल के इतवारी मोहल्ला निवासी रोहन बर्मन ने स्टेडियम रोड पर स्थित डी लाइट काफी एंड रेस्टोरेंट से एक पिज्जा आर्डर किया, डिब्बा खोलते ही रोहन के होश उड़ गए, जब उसे पिज्जा में एक कीड़ा दिखा। इसके बाद पिज्जा को ठीक से देखा तो स्लाइस में एक और कीड़ा था। ताज्जुब की बात यह है कि दोनों कीड़े जिंदा थे और रेंग रहे थे। उन्होंने कहा ‘यदि डिब्बे में कीड़ा नहीं दिखा होता तो शायद मैं पिज्जा के अंदर कीड़े चैक नहीं करता और खाना शुरू कर देता। रोहन ने लोगों से अपील की है कि पिज्जा खाना छोड़कर अपने घर का खाना खाएं।
    वही इस पूरे मामले में डी लाइट काफी एंड रेस्टोरेंट के संचालक राज कुमार यादव का कहना है कि ये उनको फंसाने की साजिश है, पिज्जा में कीड़े निकलना संभव ही नहीं है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी पिज्जा में कीड़े निकलने की घटना सामने आने पर अभियान चलाकर कार्रवाई की बात कह रहे हैं।