Blog

  • निधी कंपनी ने साढ़े 11 लाख का चूना लगाया

    ऊना/सुशील पंडित:लुभावनी स्कीमें अक्सर बाद में फ्रॉड सिद्ध होती हैं। लालच में आकर अपने जीवन की जमापूंजि लगाने से पहले किसी विशेषज्ञ की राय लेना जरूरी हो गया है। धोखाधड़ी का एक ऐसा ही मामला सामने आया है जिसमें हमीरपुर के एक व्यक्ति ने अपनी मेहनत की कमाई पैसे डबल करने के चक्कर में गंवा दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार बड़सर तहसील हमीरपुर वासी नरिंदर सिंह पुत्र जगदीश सिंह ने सदर थाने में दी शिकायत में चुरड़ी निवासी प्रियंका ठाकुर पत्नी हैप्पी राणा पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है।

    नरिंदर का दावा है कि उसने साल 2020 में प्रियंका के कहने पर उसकी कम्पनी निधि लिमिटेड में एफडी करवाई थी। अब एफडी मैच्योर हो गई तो उसने पैसे निकलवाने की अर्जी दी लेकिन अब पता चला है कि उसकी एफडी के 11 लाख 55 हजार रूपए तो प्रियंका ने पहले ही हड़प लिए थे। शिकायत के साथ दिए गए दस्तावेजों के आधार पर सदर पुलिस ने प्रियंका ठाकुर के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 420 और 406 के तहत मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

  • पारस होटल के पास हुई मारपीट पर पर्चा दर्ज

    ऊना/सुशील पंडित:16 फरवरी की रात पारस होटल के पास हुई लड़ाई में पुलिस ने शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए आरोपी पक्ष पर भारतीय दंड संहिता की धारा 325, 323 और 34 के अधीन मामला दर्ज कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार भड़ौलियां गांव के रहने वाले जगदीश कुमार पुत्र चमन लाल ने आरोप लगाया था कि 16 फरवरी की रात जब वह अपनी दूकान बंद करके जा रहा था तो पारस होटल के पास रिंका व राजू ने उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। मारपीट से जगदीश घायल हो गया था। मामला दर्ज करने के बाद अब पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
  • पंजाबः सोनिया मान ने दिया इस्तीफा

    चंडीगढ़ः सोनिया मान ने महिला युवा मोर्चा के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने यह इस्तीफा हरपाल सिंह हरपुरा को सौंपा है। कहा जा रहा है कि सोनिया मान ने किसानों के साथ हो रहे अत्याचार को लेकर इस्तीफा दिया है। बता दें कि सोनिया मान किसानों के हक में बॉर्डर पर भी गई थी, हालांकि वह पर आंसू गैस की गैस चढ़ने से उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। इस दौरान उनकी टांग में से खून भी बह रहा था। 

  • हरोलीः रास्ता रोककर मारपीट का आरोप

    ऊना/सुशील पंडित: हरोली के बीटन निवासी नमन कुमार पुत्र योग राज ने कुछ लोगों पर रास्ता रोकने और मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को नमन अपने पिता के साथ कहीं जा रहा था तो दीपक, वंश व अन्य लोगों ने उनका रास्ता रोक लिया और उनके साथ मारपीट करने लगे। नमन का आरोप है कि इस मारपीट में वह और उसके पिता बुरी तरह घायल हो गए हैं। पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए टाहलीवाल थाने में उक्त आरोपियों के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 341,323,504 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

  • जखेड़ाः चिट्टे सहित एक काबू

    ऊना/सुशील पंडित: चिट्टे के ऊपर पुलिस की छिटपुट कार्रवाई जारी है। पुलिस चिट्टे बेचने वाले नेटवर्क को तो तोड़ नहीं पा रही लेकिन छोटे मोटे चिट्टा तस्करों और उसका सेवन करने वालों पर लगातार पर्चे दर्ज किए जा रहे हैं। शुक्रवार को मैहतपुर पुलिस की एक टीम जब गश्त पर थी तभी उन्हें गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति चिट्टे के साथ जखेड़ा नर्सरी के पास मौजूद है। पुलिस ने उक्त संदिग्ध की तालाशी ली तो उन्हें 3.15 ग्राम हेरोईन (चिट्टा) बरामद हुआ। आरोपित की पहचान राम कुमार पुत्र प्रेम चन्द निवासी झखेड़ा के रूप में हुई है।

    राम कुमार के विरुद्ध मैहतपुर थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 31-61-85 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू हो चुकी है। हालांकि सबसे बड़ा सवाल यही है कि रोजाना ऐसे मामले दर्ज हो रहे हैं लेकिन असली दोषी अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। चिट्टे का नेटवर्क पुलिस अभी भी भेदने में नाकाम सिद्ध हुई है। यह चिट्टा कहां से आता है। कौन इसे हिमाचल में दाखिल करवा रहा है। इस नेटवर्क के तार किन किन राज्यों तक फैले हैं। ऐसे कई सवाल हैं जिनके उत्तर पुलिस ने कभी हिमाचल की जनता को नहीं दिए।

  • सूरीः बच्चों के लिए आए चावल बाजार में बेचे

    ऊना/सुशील पंडित: उपमंडल अम्ब तहसील के सूरी गांव में बच्चों की मिड डे मील को ही बाजार में बेच दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सूरी गांव के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल की मैनेजमेंट कमेटी प्रधान मोनिका चोपड़ा ने अम्ब थाने में शिकायत दर्ज करवाई है कि बच्चों की मिड डे मील के लिए आने वाले चावल का गबन हो गया है। मोनिका ने गबन का आरोप मिड डे मील इंचार्ज सोहन सिंह के ऊपर लगाया है।

    उसने पुलिस को बताया है कि सोहन सिंह ने बच्चों के भोजन के लिए आई चावल की बोरियों को बाहर बाजार में बेच दिया। इससे न सिर्फ बच्चों का निवाला छीना गया बल्कि सरकारी धन के दुरप्योग के साथ साथ स्कूल का नाम भी खराब हुआ। सरकार ने जो चावल छात्रों के आहार के रूप में भेजा था उसे आरोपियों ने बाहर दुकानों पर बेचकर अपनी जेबें गर्म कर लीं। अम्ब पुलिस ने सोहन सिंह के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 406,409 के तहत मामला दर्ज करते हुए चोरी की जांच शुरू कर दी है।

  • चिंतपूर्णीः सड़क पर रेहड़ी लगाने वाले पर पर्चा

    ऊना/सुशील पंडित: चिंतपूर्णी में रेहड़ी फड़ी से रुक रहे रास्तों पर पुलिस गंभीर हो गई है। आए दिन यातायात मार्गों को बाधित करने वालों पर आपराधिक मामले दर्ज हो रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को चिंतपूर्णी थाने की पुलिस ने उत्तर प्रदेश के रहने वाले राकेश पुत्र गंगा राम के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 283 के अधीन मामला दर्ज कर लिया है। राकेश ने अपनी रेहड़ी सड़क कब्जाकर लगा रखी थी।

    जिससे आने जाने वाले श्रद्धालुओं और राहगीरों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ता था। जब भी पुलिस अतिक्रमण करने वाले एक व्यक्ति पर पर्चा दर्ज करती है तो कुछ दिन के लिए बाकी अतिक्रमणकारियों को शिक्षा मिल जाती है। जैसे ही पहले वाले पर्चे की स्मृति धूमिल हो जाती है, सड़क पर रेहड़ी फड़ी सजनी शुरू हो जाती हैं। पूरा ऊना और इसके राष्ट्रीय और राजकीय मार्गों की स्थिति ऐसी ही है। सड़क मानो किसी लंबे शॉपिंग कांप्लेक्स की तरह लगती है। जगह जगह सड़कों को घेरकर रेहड़ियां लगाई जा रही हैं। इससे ट्रैफिक जाम तो लगते ही हैं अपितु कई बार सड़क हादसे भी इन्हीं की वजह से हो जाते हैं। पुलिस की कार्रवाई यदि निरंतर जारी रहे तो जनता को भी राहत की सांस आएगी।

  • गुरु रविदास जयंती के उपलक्ष्य में सलोह  में सम्मान समारोह 

    गुरु का कीर्तन कर संगतो को किया निहाल 

    ऊना/सुशील पंडित: श्री  गुरु रविदास महाराज जयंती के उपलक्ष्य में ऊना के गांव सलोह के गुरु रविदास मंदिर में धार्मिक समागम का आयोजन किया गया । स्थानीय कलाकारों ने गुरु को महिमा का गुणगान किया । गुरु को समर्पित कार्यक्रम में गुरु रविदास सत्संग सभा सलोह के प्रधान मास्टर साधु राम ,सभा सेवादारों मास्टर गुरदास राम, सेवानिवृत तहसीलदार बलदेव सरोआ, कुलदीप सिंह , दिलबाग चंद , गुरमेल सरोआ, संसार चंद , सुरजीत कुमार , पंकज कुमार समेत सभी श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

    इस दोरान  डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री की धर्मपत्नी स्व .सिम्मी अग्निहोत्री  के अकस्मात देहांत व सलोह निवासी एनआरआई एमन  के देहांत पर मोन रख कर श्रद्धांजली दी गई। इस   दौरान कलाकारों व संतो ने भगवान की महिमा का गुणगान किया । हर्षोल्लास के साथ  श्रद्धालुओं ने गुरु का दिवस मनाया  । सभा द्वारा बेहतर कार्य करने बालों को सम्मानित भी  किया  गया । भगवान को समर्पित जयकारे लगाए गए । सभा  प्रवक्ता बलदेव सरोआ ने बताया कि  गुरु रविदास जयंती के उपलक्ष्य में धार्मिक समागम का आयोजन किया गया । विशाल भंडारा भी होगा ।

  • महिलाओं के फोन में सेव होने चाहिए ये नंबर

    नई दिल्लीः सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा को देखते हुए बहुत से हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं, जो जरूरत पड़ने पर उनकी मदद कर सकते हैं। मगर ज्यादातर महिलाओं को इनके बारे में नहीं पता होता। इसलिए महिलाएं इनका लाभ नहीं उठा पाती। अगर आप एक महिला हैं या आपके आप-पास हो तो उनके फोन में चार हेल्पलाइन नंबर जरूर सेव होने चाहिए। ये हेल्पलाइन नंबर आपकी सुरक्षा सुनिश्चित करने में आपकी मदद करेंगे।

    महिलाएं किसी भी समय जरूरत पड़ने पर इन नंबरों को डायल कर सकती हैं और जल्द से जल्द उन्हें सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। महिलाओं के लिए यह नंबर काम के लिए साबित हो सकते हैं। किसी भी इमरजेंसी सिचुएशन में वे इनका इस्तेमाल कर सकती हैं। आइए आपको उन चार हेल्पलाइन नंबरों के बारे में बताते हैं जो इमरजेंसी सिचुएशन में महिलाओं के काम आ सकते हैं।

    1.  इस लिस्ट में पहला नंबर है 1091. यह वुमन हेल्पलाइन नंबर है, जिसका इस्तेमाल आप किसी भी इमरजेंसी सिचुएशन में कर सकती हैं। अगर आप किसी ऐसी सिचुएशन में फंस गई हैं जहां आपको मदद की जरूरत है तो यह नंबर आपकी मदद कर सकता है। आप इस नंबर पर कॉल करके अपने लिए मदद मांग सकती हैं।
    2. अगर आपके साथ घरेलू हिंसा हो रही है तो आप 181 नंबर डायल करके मदद मांग सकती हैं। डोमैस्टिक वॉयलैंस से पीड़ित महिलाएं इस हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर सकती हैं। इस नंबर पर कॉल करने के बाद आपको जल्द मदद मिलगी। यह नंबर घरेलू हिंसा से पीड़ित कई महिलाओं के काम आया है।
    3.  इस लिस्ट में तीसरा नंबर है 182. अगर आप ट्रेन में सफर कर रही हैं तो यह नंबर आपके काम आएगा। ट्रेन में सफर के दौरान अगर आपको किसी प्रकार की असुविधा होती है या आपको कोई परेशानी होती है तो इस नंबर पर कॉल कर सकती हैं। ट्रेन में ट्रैवल के दौरान महिलाओं के फोन में यह नंबर जरूर सेव होना चाहिए।
    4. अगला नंबर है 100 या 112. यह पुलिस का नंबर है। अगर किसी महिला को पुलिस की जरूरत पड़ती है तो वह इस नंबर को कॉल करके पुलिस से मदद मांग सकती है। पुलिस जल्द ही महिला की मदद करेगी। यह नंबर हर महिला के फोन में होना ही चाहिए। किसी भी आपातकालीन स्थिति में आप पुलिस को कॉल करके मदद मांग सकती हैं।
  • ਪੰਜਾਬ : ਫਿਲਮੀ ਅਦਾਕਾਰਾ ਸਤਿੰਦਰ ਸੱਤੀ ਸ੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ‘ਚ ਹੋਈ ਨਤਮਸਤਕ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ : ਰੂਹਾਨੀਅਤ ਦਾ ਕੇਂਦਰ ਸ੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਜਿੱਥੇ ਵੱਡੀ ਗਿਣਤੀ ਚ ਸੰਗਤਾਂ ਮੱਥਾ ਟੇਕਣ ਪਹੁੰਚਦੀਆਂ ਹਨ। ਉੱਥੇ ਕਈ ਫਿਲਮੀ ਅਦਾਕਾਰ ਵੀ ਸੱਚਖੰਡ ਸ਼੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿੱਚ ਮੱਥਾ ਟੇਕਣ ਪਹੁੰਚਦੇ ਹਨ। ਜਿਸ ਤੇ ਚਲਦੇ ਅੱਜ ਫਿਲਮੀ ਅਦਾਕਾਰਾ ਸਤਿੰਦਰ ਸੱਤੀ ਸੱਚਖੰਡ ਸ਼੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿੱਚ ਮੱਥਾ ਟੇਕਣ ਪਹੁੰਚੇ। ਉਹਨਾਂ ਸੱਚਖੰਡ ਸ਼੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿੱਚ ਮੱਥਾ ਟੇਕ ਕੇ ਸਰਬੱਤ ਦੇ ਭਲੇ ਦੀ ਅਰਦਾਸ ਕੀਤੀ।

    ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦਿਆਂ ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜਦੋਂ ਵੀ ਵਾਹਿਗੁਰੂ ਦਾ ਹੁਕਮ ਹੁੰਦਾ ਸੱਚਖੰਡ ਸ਼੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿੱਚ ਮੱਥਾ ਟੇਕਣ ਜਰੂਰ ਪਹੁੰਚਦੇ ਹਨ। ਇਸ ਦੇ ਨਾਲ ਹੀ ਬੋਲਦੇ ਹੋਏ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜੋ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਰੰਗਲਾ ਪੰਜਾਬ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਉਹ ਇੱਕ ਸਲਾਗਾ ਯੋਗ ਕਦਮ ਹੈ। ਅੱਗੇ ਬੋਲਦੇ ਹੋਏ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜੋ ਕਿਸਾਨੀ ਅੰਦੋਲਨ ਚੱਲ ਰਿਹਾ ਉਸ ਦੀ ਮੈਂ ਸਮਰਥਨ ਕਰਦੀ ਹਾਂ ਕਿਉਂਕਿ ਉਹ ਖੁਦ ਕਿਸਾਨੀ ਪਰਿਵਾਰ ਚੋਂ ਹਨ।