Blog

  • जालंधर:  लंडा गैंग के अंतरराज्यीय हथियार तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, 3 गिरफ्तार 

    जालंधर(ENS): पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा के निर्देशों पर कमिश्नरेट पुलिस ने लंडा गैंग के अंतरराज्यीय हथियार तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने हथियारों की तस्करी में शामिल गैंगस्टर लखबीर सिंह लंडा के तीन गुर्गो को गिरफ्तार किया है। जिन्होंने हवाला के पैसों से मंगवाए गए 17 हथियार और 33 मैगजीन बरामद किए है। इस मामले मे पुलिस जल्द प्रेस वार्ता कर खुलासा कर सकती है।

    इससे पहले भी सीआईए के प्रभारी सुरिंदर कुमार ने देहात पुलिस में पुख्ता जानकारी के आधार पर लखबीर लंडा गैंग के 8 सदस्यों को काबू किया था। जिनसे  9  पिस्तौल, 3 रिवाल्वर सहित मैगजीन और 35  जिंदा रौंद,  सहित 5 जिंदा रौंद बाइक और  आई-20 कार बरामद की थी। जो विदेश में बैठे लंडा के इशारो पर वारदातों को अंजाम देते थे।

  • पंजाब : बिना ड्राइवर के भागी ट्रेन, प्रशासन में मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    पठानकोट : चलती का नाम गाड़ी का मुहावरा तो सब ने सुना ही होगा , लेकिन जब बिना ड्राइवर के ट्रैन पटरी पर भागती दिखाई दे, तो यह नजारा देख सब के हाथ पांव फूल जाते है। ऐसा ही एक मंजर पठानकोट रेलवे स्टेशन मे देखने को मिला। जहा बिना ड्राइवर के मालगाड़ी पटरियों पर भाग रही थी। जिसे देख रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया। 

    बताया जा रहा कि जम्मू की ओर से आने वाली मालगाड़ी ट्रैन बिना ड्राइवर के ही 100 की स्पीड पर पटरी पर दौड़ने लगी। जिसकी सूचना मिलने के बाद रेलवे प्रशासन की ओर से ट्रेन को रोकने के लिए अनाउंसमेंट की गई और पटरी खाली करवाई गई। गनीमत यह रही कि बिना ड्राइवर और गार्ड की ट्रैन ने कोई बड़ा हादसा नही किया। रेलवे प्रशासन की कड़ी मशक्कत के बाद ट्रेन को उच्ची बस्सी में रोक लिया गया है। 

  • मोदी ने सुदर्शन सेतु केबल ब्रिज का किया लोकार्पण, द्वारकाधीश में की अर्चना , देखे वीडियो

     गुजरात: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को द्वारका में भगवान द्वारकाधीश की अर्चना कर ओखा को बेट द्वारका को जोड़ने वाले सुदर्शन सेतु का लोकार्पण किया। अब ओखा से बेट द्वारका जाने के लिए लोगों को बोट पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

    मोदी दो दिन के गुजरात दौरे पर हैं। इस दौरान वह  52 हजार 250 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का उद्घाटन करेंगे और  राजकोट में गुजरात के पहले AIIMS का उद्घाटन भी करेंगे। 

    इसके साथ ही रायबरेली (यूपी), बठिंडा (पंजाब), मंगलगिरी (आंध्र प्रदेश) और कल्याणी (पश्चिम बंगाल) में भी AIIMS का वर्चुअली लोकार्पण किया जाएगा। मोदी 1,056 करोड़ की लागत से तैयार राजकोट-सुरेंद्रनगर रेलवे डबल ट्रैक प्रोजेक्ट का भी शुभारंभ होगा । इससे पहले मोदी ने शनिवार देर शाम जामनगर पहुंच कर रोड शो किया था।

  • पंजाब : युवक ने पुलिस कर्मी पर लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    लुधियाना : देर शाम घंटा घर के नजदीक रेखी सिनेमा चौक पर एक युवक ने जमकर हंगामा किया। युवक ने एक टो-वैन चलाने वाले कर्मचारी और ट्रैफिक पुलिस कर्मी पर 1 हजार रुपए रिश्वत लेने के आरोप लगाए। युवक का हंगामा देख लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। समाज सेवक रोहित कुमार ने कहा कि उसका भाई शुभम गोशाला से गायों को चारा डालकर पत्नी के साथ एक्टिवा पर वापस घर राहों रोड जा रहा था। हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट न लगी होने के कारण ट्रैफिक पुलिस कर्मचारी ने उसे रोक लिया। ट्रैफिक पुलिस कर्मी ने खुद तो उससे कोई पैसा नहीं मांगा, लेकिन टो-वैन चलाने वाले कर्मचारी ने उसे साफ शब्दों में कहा कि अगर वाहन यहां से निकालना है तो 1 हजार रुपए लगेंगे। रोहित के मुताबिक उसके भाई शुभम ने टो-वैन कर्मी को 1 हजार रुपए रिश्वत दी। उसी समय टो-वैन कर्मचारी ने रिश्वत के लिए 1 हजार रुपए ट्रैफिक पुलिस कर्मी को छिपाकर हाथ में पकड़ा दिए। जब उसके भाई ने पूरा मामला घर आकर बताया तो वह दोबारा रेखी सिनेमा चौक मौके पर पहुंचा।

    रेखी सिनेमा चौक पर तैनात एक अन्य पुलिस कर्मी से जब उसने कहा कि टो-वैन कर्मी ने रिश्वत के पैसे लेकर ट्रैफिक पुलिस कर्मी को दिए है, तो वह पुलिस कर्मी मामला निपटाने के चक्कर में शुभम को 500 रुपए लौटाने लगा। लेकिन शुभम ने वह पैसे नहीं लिए। रोहित के मुताबिक यदि पुलिस कर्मचारी ने रिश्वत के पैसे लिए नहीं थे तो वह उसके भाई को 500 रुपए वापस किस बात के लौटा रहे हैं। रोहित ने कहा कि आए दिन लोगों के साथ ट्रैफिक पुलिस धक्के-शाही करते हुए चालान के नाम पर उगाही कर रही है, जो सहन नहीं होगा। उसने ट्रैफिक पुलिस के उच्चाधिकारियों से गुहार लगाई है कि रेखी सिनेमा चौक पर तैनात ट्रैफिक पुलिस कर्मचारियों और टो-वैन पर गाड़ियां टो करने वाले कर्मचारी पर कार्रवाई की जाए। ट्रैफिक पुलिस कर्मचारी राजबीर सिंह ने कहा कि उस पर जो आरोप लगे हैं वह निराधार हैं। उन्होंने किसी से पैसे नहीं लिए हैं। उनसे जब पूछा गया कि 500 रुपए किस कारण वापस कर रहे हो तो वह कोई पुख्ता जवाब नहीं दे पाए।

  • जालंधर : इस इलाके में घुसा कैंटर, बिजली गुल

    जालंधर,ENS :  मॉडल हाउस स्थित बाजार में देर रात एक कैंटर घुस गया और बिजली की तारों की चपेट में आ गया। घटना में मोहल्ले में लगा ट्रांसफॉर्मर नीचे गिर गया था। कैंटर 24 टायर वाला था। हालांकि ड्राइवर ने कहा कि किसी राहगीर ने उन्हें गलत रास्ते पर भेज दिया था। घटना के बाद पूरे इलाके की बिजली गुल हो गई थी। लोगों ने मौके पर ही कैंटर ड्राइवर को पकड़ लिया। जिसके बाद मामले की जानकारी थाना भार्गव कैंप की पुलिस को दी। पुलिस ने देर रात कैंटर ड्राइवर और उसके वाहन को कब्जे में लिया। जानकारी के अनुसार कैंटर ड्राइवर कपूरथला से लुधियाना आ रहा था। जब वह जालंधर के मॉडल हाउस के पास पहुंचा तो उसने मोहल्ले की सारी बिजली की तारें अपनी चपेट में ले लीं। जिसके बाद वह रुका नहीं, बल्कि अपना कैंटर लेकर आगे निकल गया। जिससे पूरे इलाके की बिजली की तारें टूटती गईं।

    साथ ही 4 खंभों की सपोर्ट से लगा टांसफार्मर भी नीचे गिर गया। देर रात इलाके में जमकर हंगामा हुआ। मिली जानकारी के अनुसार कैंटर लुधियाना के IBC ट्रांसपोर्ट का था। ड्राइवर ने बताया कि उसके साथ उसका एक साथी भी था। जोकि घटना के बाद मौके से फरार हो गया। ड्राइवर ने कहा कि किसी व्यक्ति ने उन्हें गलत रास्ते पर भेज दिया था। लोगों ने आरोप लगाया है कि ड्राइवर शराब के नशे में था। जिसके चलते ये हादसा हुआ। देर रात मामले की जानकारी पावरकॉम के अधिकारियों को दी गई थी। आज तारों की रिपेयरिंग शुरू की जाएगी 

  • आज का राशिफल, 25 फरवरी 2024

    आज का राशिफल, 25 फरवरी 2024

    आज का दिन आपकी लव लाइफ के लिए कैसा रहेगा और किन उपायों से आप इस दिन को और बेहतर बना सकते हैं, इन सभी सवालों का जवाब जानिए मशहूर ज्योतिषी चिराग बेजान दारूवाला से। 

    मेष: गणेशजी कहते हैं कि आज का दिन अपने पार्टनर को किसी प्यार भरे तोहफे से सरप्राइज देने का है, लेकिन साथ ही कुछ अन्य चीजें भी पिछले कुछ समय से आपका ध्यान खींच रही हैं। आपने अपने पार्टनर को हर तरह से अपना मान लिया है। अब अपनी सराहना दिखाने और यह सुनिश्चित करने का समय आ गया है कि आपको वही वापस मिले। हालांकि आज अपने साथी को नजरअंदाज करने से रिश्ते में तनाव बढ़ सकता है।

    वृषभ: गणेशजी कहते हैं कि आज प्यार और रोमांस आपके लिए जोखिम भरा साबित हो सकता है। आज आपकी मुलाकात एक ऐसे व्यक्ति से होगी जो धोखेबाज नहीं है और केवल गंभीर और सच्चे रिश्तों में विश्वास रखता है। लेकिन आपको इस आदमी के साथ रोमांस में नहीं पड़ना चाहिए। सबसे पहले, इस लड़के-लड़की से दोस्ती करने की कोशिश करें और उन्हें दिखाएं कि आप उनकी कितनी परवाह करते हैं। उन्हें अच्छे से जानें और उन्हें भी आपको जानने का मौका दें।

    मिथुन: गणेशजी कहते हैं कि आप भगवान द्वारा बनाए गए अद्वितीय और विशेष हैं और किसी को भी आपके बारे में बुरा बोलने का अधिकार नहीं है। स्थिति में एक मोड़ आएगा। आपका पार्टनर आपको समझेगा। फिलहाल माहौल के कारण आपका प्यार परेशान है, लेकिन जब कठिन परिस्थितियां आएंगी तो आपके पार्टनर को आपकी अहमियत पता चलेगी।


    कर्क: गणेशजी कहते हैं कि एकल लोगों के लिए आज का दिन विशेष रूप से अनुकूल है, जिनकी मुलाकात किसी विशेष व्यक्ति से हो सकती है जो आपके भावी जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। यदि आप पहले से ही किसी रिश्ते में हैं, तो आज का दिन संकेत दे सकता है कि क्या यह दीर्घकालिक और सच्चा प्यार है या सिर्फ एक मृगतृष्णा है। आज आप किसी गंभीर रिश्ते की ओर कदम बढ़ा सकते हैं।


    सिंह: गणेशजी कहते हैं कि आज आपके रिश्ते को नया रूप मिलेगा। आप पूरा दिन अपने पार्टनर के साथ बिताएंगे और आपको उनकी कुछ नई खूबियां भी पता चलेंगी जिससे आपकी खुशी दोगुनी हो जाएगी। आप उनसे काफी जुड़ाव महसूस करेंगे और भविष्य में आप उनसे शादी करने का फैसला भी कर सकते हैं। हालांकि आपको कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन आपको उनसे सावधान रहना होगा।


    कन्या: गणेशजी कहते हैं कि अपने दिल के सबसे करीबी और खास व्यक्ति के साथ समय बिताएं, इससे आपका रिश्ता मजबूत होगा। जीवन में कोई भी समस्या आए तो उसका पूरे मन से सामना करें। अगर आप किसी के दीवाने हैं तो अभी हिम्मत जुटाएं और अपने प्यार का इजहार करें।


    तुला: गणेशजी कहते हैं कि अपने पार्टनर के साथ सकारात्मक बातचीत करने का प्रयास करें। आपने वास्तव में अपने साथी के साथ ठीक से संवाद नहीं किया है और फिर भी आप आनंद और अपने रिश्ते को हल्के में ले रहे हैं। अब आप दोनों के लिए किसी प्राकृतिक जगह पर जाने का समय है, ताकि ऐसी जगह पर जाने से आप दोनों में सकारात्मक ऊर्जा और भावनाएं आ सकें, जो आप दोनों को खुलने में मदद करेंगी। आपके रिश्ते मजबूत होंगे।


    वृश्चिक: गणेशजी कहते हैं कि याद रखें, सच्चा प्यार हर किसी की किस्मत में नहीं होता। दोस्तों का साथ आपका खजाना है। आज आपको निराशा का सामना करना पड़ सकता है क्योंकि जीवन असहनीय और अनियंत्रित हो जाएगा। अतीत को भूलकर आगे बढ़ने की कोशिश करें, यह न केवल आपके लिए बल्कि आपसे जुड़े सभी लोगों के लिए अच्छा होगा। याद रखें, प्यार बिना शर्त होता है इसलिए किसी समझौते की उम्मीद न करें।

    धनु: गणेशजी कहते हैं कि निजी जीवन में साझेदारी में काम करने की क्षमता आपके पेशेवर जीवन में भी आपके बहुत काम आएगी। आप और आपका पार्टनर मिलकर जो भी काम करेंगे, चाहे वह प्यार हो या व्यापार, आपको बड़ी सफलता मिलेगी। आप दोनों को एक-दूसरे की ताकत और कमजोरियों की बहुत अच्छी समझ है और आपकी एक-दूसरे से अच्छी बनती है।

    मकर: गणेशजी कहते हैं कि आपका साथी बहुत सहयोगी और मददगार है, इसलिए अपनी चिंताओं को अपने तक ही सीमित रखने के बजाए, उन्हें अपने प्रियजनों के साथ साझा करें। इससे आपको काफी मदद मिलेगी और आपका तनाव भी काफी हद तक दूर हो जाएगा। अगर आपके और आपके पार्टनर के बीच कुछ चल रहा है तो आप उनसे बात कर सकते हैं।


    कुंभ: गणेशजी कहते हैं कि अगर आपको अपने रास्ते और अपने पार्टनर के रास्ते में से किसी एक को चुनना होगा तो आप मुश्किल स्थिति में होंगे, लेकिन शांति बनाए रखें और किसी भी मुद्दे पर अपने पार्टनर से आक्रामक तरीके से सवाल न करें। उससे उतना ही प्यार करने की कोशिश करें जितना वह आपसे करता है और किसी और की कही बातों पर अमल करने के बजाए उसे आपके साथ बिताए समय की याद दिलाएं।

    मीन: गणेशजी कहते हैं कि आप हर तरफ से प्रतिबद्धताओं के साथ बहुत व्यस्त जीवन जी रहे थे। आज आप पर दबाव कम हो सकता है। इस अवसर का उपयोग आराम करने या अपने साथी या परिवार के साथ खुशी से समय बिताने के लिए करें। परिचित चीजों से आपको खुशी महसूस होगी। बाहर जाकर चीजों का आनंद लेने के बजाए, अपने साथी के साथ घर पर एक शांत शाम का आनंद लें

  • इंटरनेट हुआ शुरू,सिंघु-टिकरी बॉर्डर अस्थाई तौर पर खुला 

    हरियाणा : किसान आंदोलन का आज 13 वां दिन है। किसानो ने दिल्ली कूच का फैसला 29 फरवरी तक टाल दिया है। किसानों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती, तब तक वे घर वापस नहीं जाएंगे। किसान शंभू और खनौरी बॉर्डर पर डटे हुए हैं। किसान शंभू और खनौरी बॉर्डर पर वर्ल्ड ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन को लेकर एक सम्मेलन करेंगे। देशभर के किसानों को जागरूक करने की योजना है। इसमें एक्सपर्ट आकर WTO के नुकसान बताएंगे।

    हरियाणा सरकार ने 7 जिलों में मोबाइल इंटरनेट पर लगी रोक हटा दी है।11 फरवरी की सुबह 6 बजे से अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, हिसार, फतेहाबाद और सिरसा में इंटरनेट बंद था। किसानों के दिल्ली कूच स्थगित होने पर 11 दिन से बंद दिल्ली के टीकरी बॉर्डर और सिंघु बॉर्डर को अस्थायी तौर पर खोल दिया गया है। टिकरी बॉर्डर पर पुलिस द्वारा लगाए कंटेनर और पत्थर हटा दिये गए है।  दिल्ली आने-जाने वाले लोगों के लिए शुरुआती तौर पर एक साइड की सड़क खोली गई है। साथ ही झाड़ौदा बॉर्डर पर भी एक साइड सेआवाजाही शुरू हो गई है।

  • पंजाब: छुट्टी पर आए फौजी की सड़क हादसे में मौ’त, देखे वीडियो

    गुरदासपुर: छुट्‌टी पर घर आए सैनिक की सड़क हादसे मे मृत्यु होने का मामला सामने आया है।जिसका पैतृक गांव में पूरे सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतक की पहचान लखविन्दर सिंह (28) पुत्र सरूप सिंह निवासी गांव भागोकावां के रूप में हुई है। मृतक के पिता भी सेना से रिटायर्ड हैं। बताया जा रहा है कि बाजार जाते समय फौजी की स्कूटी सड़क पर लगे साइन बोर्ड से टकरा गई। 

    वीडियो देखने के लिए लिंग पर क्लिक करें

    मृतक के परिवार द्वारा उसकी शादी करने की विचार चर्चा की जा रही थी लेकिन शादी से पहले ही उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बाजार जाते समय फौजी की स्कूटी सड़क पर लगे साइन बोर्ड से टकरा गई। जिसे इलाज के लिए अस्पताल मे भर्ती करवाया गया। झा उसने दम तोड़ दिया। मृतक के परिवार द्वारा उसकी शादी करने की विचार चर्चा की जा रही थी लेकिन शादी से पहले ही उसकी मौत हो गई।

    मृतक के पिता सरूप सिंह ने बताया कि लखविन्दर करीब पांच साल पहले सेना की 15 पंजाब रेजिमेंट में भर्ती हुआ था। इस समय वो श्रीनगर में तैनात था जहां दो साल पूरे होने के बाद उसने वापस अपनी पलटन मे जाना था। वो कुछ दिन की छुट्‌टी के लिए 22 फरवरी को घर आया था। उसी दिन शाम को वो अपनी स्कूटी पर किसी काम के लिए बाजार गया था। कुछ समय बाद घर पता चला कि उसका एक्सीडेंट हो गया है।

  • पंजाब: NRI और दोस्त के क+त्ल के मामले मे 2 गिरफ्तार, देखे वीडियो

    मोगा: पुलिस ने डबल मर्डर की मिस्ट्री को सुलझाते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी विवेकशील सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि तीन दोस्तो ने मिल कर एनआरआई मनदीप सिंह उर्फ तीर्थ सिंह का 2 फरवरी की दरम्यानी रात को उसके घर पर ही कत्ल कर दिया था। जिनकी पहचान राजेश सिंह, कुलविंदर सिंह और मनी करन तीनो वासी बधनी खुर्द के रूप में हुई है।  

    आरोपियों ने जमीनी रास्ते को लेकर एन आर आई का कतल चाकू मार कर किया था और उसकी लाश कमरे में ही रख दी थी। इसके बाद राजेश सिंह और कुलविंदर सिंह से  मनी करन पैसो की मांग करने लगा। आरोपियों को डर था की कही मनी करन एनआरआई के कतल के बारे में किसी को बता न दे। राजेश सिंह और कुलविंदर सिंह मनी को पिक्चर दिखाने के बहाने घर से ले गए और उसका गला घोट कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपियों को दोनों मामलों में नामजद कर दिया है।

  • Raashii Khanna का न्यूड मेकअप और ऐसा स्टाइल देख तारीफें करते नहीं थकेंगे आप!

    नई दिल्लीः बॉलीवुड से लेकर साउथ इंडस्ट्री में अपनी खूबसूरती और अपनी अदाकारी से जबरदस्त पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस राशि खन्ना अक्सर अपने लुक्स को लेकर सुर्खियों में बनी रहती है। इसके अलावा उनकी कई सारी फोटो-वीडियो भी वायरल होती है, जिनको सोशल मीडियो पर खूब पसंद किया जाता है। हाल ही में उनकी ऐसी ही जबरदस्त लुक वाली तस्वीरें फिर से वायरल हो रही हैं, जिसने फैंस का दिल जीत लिया।

    राशि खन्ना का दिलकश अवतार

    अजय देवगन की ‘रुद्रा’ और शाहिद कपूर की ‘फर्जी’ जैसी सीरीज में अपने दमदार अभिनय का लोहा मनवाने वाली राशि खन्ना की हाल ही में कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें एक्ट्रेस का ग्लैमरस लुक देखने को मिल रहा है, जो बेहद किल है।

    राशि खन्ना का वर्कफ्रंट

    वायरल हो रही तस्वीरों में राशि खन्ना डेनिम आउटफिट में नजर आ रही हैं। उन्होंने एक लॉन्ग डेनिम स्कर्ट के साथ साथ डेनिम की जैकेट कैरी की हुई है। एक्ट्रेस का ये अंदाज फैंस को खूब पसंद कर रहे है। उनका यह लुक देखने के बाद आप भी उनकी तारीफ करने से रोक नहीं पाएंगे।

    राशि खन्ना का अलग स्टाइल

    इसके अलावा राशि खन्ना ने डेनिम शर्ट और जैसे के साथ एक डीप नेक टॉप कैरी किया हुआ है। साथ ही उनकी स्कर्ट में सामने की और एक लंबा कट नजर आ रहा है। साथ ही ड्रेस में एक्ट्रेस का कर्वी फिगर साफ देखा जा सकता है। राशि खन्ना अक्सर अपने लुक्स को लेकर छाई रहती हैं।

    राशि खन्ना का किलर लुक

    वायरल हो रहीं तस्वीरों में राशि खन्ना का कुछ अलग अंदाज देखने को मिल रहा है, जो फैंस को भी खूब पसंद आ रहा है। इस दौरान एक्ट्रेस ने अपने बालों को बांधा हुआ है और न्यूड मेकअप में नजर आ रही हैं। साथ ही उन्होंने अपने लुक को हाई हील्स से कंप्लीट किया हुआ है।

    राशि खन्ना का ग्लैमर अंदाज

    वहीं, अगर राशि के काम की बात करें तो राशि खन्ना अब तक कई हिंदी और साउथ फिल्मों में काम कर चुकी हैं। इसके अलावा भी आने वाले समय में वो कई प्रोजेक्ट्स में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं। उनकी बड़ी संख्या में फैन फॉलोइंग भी है।