Blog

  • पंजाबः 11 IAS और 24 PCS अधिकारियों के हुए तबादलें, देखें लिस्ट

    पंजाबः 11 IAS और 24 PCS अधिकारियों के हुए तबादलें, देखें लिस्ट

    चंडीगढ़ः पंजाब में सीएम मान सरकार द्वारा लगातार अधिकारियों के तबादले किए जा रहे है। वहीं एक बार फिर पुलिस अधिकारियों में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है। सरकार द्वारा जारी की गई सूचि में 11 IAS और 24 PCS अधिकारियों के तबादले किए गए है। लिस्ट इस प्रकार हैं-

  • पंजाबः हमलावारों ने सासंद रवनीत सिंह बिट्टू के पीए पर किया हमला

    पंजाबः हमलावारों ने सासंद रवनीत सिंह बिट्टू के पीए पर किया हमला

    लुधियानाः जिलें से बड़ी ख़बर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक स्थानीय अयाली चौक पर आज सुबह हथियारबंद हमलावरों द्वारा किए गए हमले में सांसद रवनीत सिंह बिट्टू के निजी सहायक हरजिंदर सिंह ढींडसा घायल हो गए। उन्हे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं डॉक्टरों ने उसे आईसीयू में रखा गया है। सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और मामले की जांच की जा रही है।

    जानकारी के मुताबिक सांसद रवनीत सिंह बिट्‌टू के पीए हरजिंदर सिंह पर हमला योजना बना कर किया गया है। करीब 10 से 15 लोगों ने हमला किया है। घायल के चोट इतनी लगी है कि उसके सिर में अंदरुनी चोटें मारी है। उनकी एक बाजू चोटिल है। वहीं सिर पर 10 से 15 टाकें लगे है। सरेआम हमलावर आते है और मारपीट कर आसानी से फरार हो जाते है। कही न कही पुलिस की बड़ी लापरवाही नजर आ रही है।

  • श्री दरबार साहिब में मिला छोटी बच्ची का शव, CCTV  आई सामने

    श्री दरबार साहिब में मिला छोटी बच्ची का शव, CCTV आई सामने

    अमृतसर : पंजाब के अमृतसर में गोल्डन टेंपल परिसर में एक बच्ची का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। यह शव श्री दरबार साहिब के बाहर प्लाजा घंटा घर के नजदीक हाथ धोने वाले नल के पास मिला। इस संबंध में स्थानीय पुलिस को सूचना दे दी गई है। चौकी घंटा घर दरबार साहिब की पुलिस बच्ची को जांच के लिए सिविल अस्पताल अमृतसर ले गई और डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    पुलिस चौकी ग्लाइरा घंटा घर ने इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कर शव को सिविल अस्पताल अमृतसर में रखवा दिया है। पुलिस के मुताबिक, लड़की ढाई फीट लंबी है, उसने साफ नीले रंग की ड्रेस, नारंगी रंग की निकर और गुलाबी रंग की सैंडल पहनी हुई है। इस संबंध में पुलिस ने एक विज्ञापन जारी कर जनता से इनकी पहचान करने की अपील की है।

    श्री दरबार साहिब के प्रबंधकों ने संगत से अनुरोध किया है कि अगर कोई इस लड़की को जानता है या इस लड़की से संबंधित कोई जानकारी है, तो कृपया कार्यालय श्री दरबार साहिब (संपर्क संख्या: 9781130219) या स्थानीय कॉरिडोर चौकी पर हमें बताएं। सीसीटीवी फुटेज में इस लड़की के साथ एक संदिग्ध महिला देखी गई है, अगर किसी को इसके बारे में कोई जानकारी है तो कृपया उक्त नंबर या कोतवाली ग्लयारा चौकी पास पर साझा करें।

    पुलिस का कहना है कि बच्ची का शव गोल्डन टेंपल के अंदर जाने वाले दरवाजे के पास हाथ धोने वाली जगह के करीब पड़ा हुआ था। देखकर लग रहा था, जैसे बच्ची सो रही है। बच्ची देखने में भी अच्छे घर की लग रही है और ना ही उसके शरीर पर किसी चोट का निशान है। पुलिस बच्ची के परिवार का पता लगाने में जुट गई है।

  •  रेल की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत

     रेल की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत

    फगवाड़ा (राजेश कुमार)। फगवाड़ा -जालंधर रेल मार्ग पर एक व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने लाश को कब्जे में ले कर फगवाड़ा के सिविल हॉस्पिटल के मुर्दाघर में 72 घंटे के लिए शिनाख्त के लिए रखवा दिया है। मृतक ने हरे रंग की टी-शर्ट और नीले रंग का पजामा पहना हुआ है।

  • जालंधरः गुरुद्वारा में गुटका साहिब की बेअदबी, आरोपी गिरफ्तार 

    जालंधरः गुरुद्वारा में गुटका साहिब की बेअदबी, आरोपी गिरफ्तार 

    जालंधर/वरुणः  जिले के ब्लाक भोगपुर में थाने से महज 100 मीटर दूर स्थित गुरुद्वारा अकालगढ़ साहिब में श्री गुटका साहिब को अपवित्र करने का मामला सामने आया है। घटना 12 अगस्त की सुबह करीब 6 से 7 बजे की है। एक युवक ने गुरुद्वारा साहिब में घुसकर उस स्थान पर पहुंचता है जहां श्री गुरु ग्रंथ का प्रकाश किया गया है।  इसके बाद उसने रुमाला साहिब को फेंकना शुरू कर दिया।

    संगत ने मौके पर किया युवक को काबू

    यह सब कुछ गुरुद्वारा साहिब में दर्शन करने आए स्थान के निवासी सतनाम सिंह ने देखा। जिसके बाद गुरुद्वारा साहिब के अध्यक्ष ओंकार सिंह शेरे पंजाब, पार्षद परमिंदर सिंह करवल, अमरजीत सिंह, तरलोचन सिंह, सुखविंदर सिंह, बिकर सिंह और भाई रविंदर सिंह प्रधान ग्रंथी और गुरुद्वारा साहिब में मौजूद संगत ने युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले किया।

    युवक मानसिक रूप से बीमार, पुलिस ने किया मामला दर्ज

    इसके बाद पुलिस ने मिली शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। हालांकि युवक मानसिक रूप से बीमार बताया जा रहा है। वह गिरफ्तारी के समय अर्धनग्न अवस्था में था। उसके सिर में भी कीड़े पड़े हुए हैं। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि गुरुद्वारा साहिब में सामान बिखरा हुआ था। श्री गुरु ग्रंथ साहिब के बीर की बहुत सावधानी से जांच की जा रही है। युवक के गिरफ्तार होते ही स्थानीय लोग गुरुद्वारा साहिब में जमा होने लगे।

  • पंजाबः लूटपाट के मामलों में पुलिस कांस्टेबल गिरफ्तार, नशे के लिए दातर से करते थे लोगों पर हमला 

    पंजाबः लूटपाट के मामलों में पुलिस कांस्टेबल गिरफ्तार, नशे के लिए दातर से करते थे लोगों पर हमला 

    लुधियाना: पंजाब में लूटपाट की वारदातों को लेकर पुलिस दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, लेकिन गिरफ्तार किए गए आरोपियों को लेकर अजब मामला सामने आया है। दरअसल, गिरफ्तार किए आरोपियों में पुलिस ने अपने ही एक कांस्टेबल लूटपाट के मामले में गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी नशे की पूर्ति के लिए दातर से लोगों पर हमला कर उन्हें लूटते थे। वहीं वारदात को अंजाम दे रहे गिरोह के दो गुर्गों को लोगों ने मौके पर पकड़ लिया। इनमें एक पुलिस कांस्टेबल निकला।

    गिरोह के दो सदस्य चकमा देकर मौके से हुए फरार

    हालांकि गिरोह के दो और सदस्य चकमा देकर मौके से फरार हो गए। पकड़े जाने के समय कांस्टेबल पुलिस वर्दी में था। उसके पास से पुलिस का पहचान पत्र भी मिला है। गुस्साए लोगों ने उनकी जमकर धुनाई की फिर उन्हें पुलिस के हवाले किया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान संगरूर जिले के गांव आदमपाल के रहने वाले कांस्टेबल इंद्रजीत सिंह और लुधियाना के ताजपुर रोड की इंदिरापुरी के करण कुमार के रूप में हुई है। थाना मोती नगर की पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

    दवाई लेकर आ रहे युवक को चारों आरोपियों ने घेरकर दिया वारदात को अंजाम

    इनके फरार हुए साथियों की पहचान जगराओं के गांव चौकीमान निवासी मंजीत सिंह और जमालपुर की पुलिस कालोनी निवासी प्रिंस के रूप में हुई। कांस्टेबल इंद्रजीत सिंह जमालपुर पुलिस कालोनी में रहता है। वह सर्किट हाउस गार्द में तैनात है। पुलिस ने ग्यासपुरा के बाबा दीप सिंह नगर निवासी धनराज चौधरी की शिकायत पर कार्रवाई की है। उन्होंने बताया कि वे मूल रूप से बिहार के जिला औरंगाबाद के थाना मदानपुर के तहत आने वाले गांव जीकटिया के रहने वाले हैं। फोकल प्वाइंट स्थित नट बोल्ट बनाने वाली फैक्ट्री में काम करते हैं।

    उनकी तबीयत ठीक नहीं थी। उनके साथी उपिंदर कुमार और पंकज चौधरी उसे डाक्टर के पास दवा दिलवाकर लौट रहे थे। बाबा दीप सिंह नगर में रेलवे लाइन के पास दो मोटरसाइकिल पर आए चार लोगों ने उन्हें घेर लिया। इनमें से एक ने पुलिस की वर्दी पहन रखी थी। उन्होंने हमला कर दिया और उपिंदर की जेब से एक मोबाइल फोन और 500 रुपये निकाल लिए। पंकज चौधरी की जेब से भी मोबाइल और 500 रुपये निकाल लिए। लुटेरों ने उसकी गर्दन पर दातर रखकर मोबाइल और एक हजार रुपये छीन लिए। उसने शोर मचाया तो लोगों ने इकट्ठे होकर दो हमलावरों को पकड़ लिया जबकि दो मोटरसाइकिल पर सवार होकर फरार हो गए।

  • 15 अगस्त से पहले बड़ी साजिश नाकाम! 2000 जिंदा कारतूसों की खेप सहित सप्लाई करने वाले 6 गिरफ्तार

    15 अगस्त से पहले बड़ी साजिश नाकाम! 2000 जिंदा कारतूसों की खेप सहित सप्लाई करने वाले 6 गिरफ्तार

    नई दिल्लीः राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 15 अगस्त से ठीक पहले 2 हजार जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। इसके साथ ही, दिल्ली में कारतूस की सप्लाई करने वाले 6 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है। पूर्वी दिल्ली पुलिस ने आनंद विहार इलाके से 2 बैग के साथ सप्लायर को गिरफ्तार किया है।

    पुलिस की तरफ से अब इन आरपियों से पूछताछ की जा रही है कि ये लोग इन 2 हजार कारतूस को कहां पर सप्लाई करने जा रहे थे। इसके साथ ही, इनका कहां पर इस्तेमाल होना था। दिल्ली पुलिस 15 अगस्त को लेकर हाई अलर्ट पर है। पूरी दिल्ली समेत लालकिले पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इस बीच पुलिस को जानकारी मिली की आनंद विहार इलाके में दो संदिग्ध है जिसके पास हथियार हो सकता है।

  • शर्मसारः प्रेमी ने शादीशुदा महिला को निर्वस्त्र कर पीटा, विडियो कर दी वायरल

    शर्मसारः प्रेमी ने शादीशुदा महिला को निर्वस्त्र कर पीटा, विडियो कर दी वायरल

    झाबुआ। मध्य प्रदेश के झाबुआ से शर्मसार करने वाली खबर है। यहां एक प्रेमी ने दोस्तों के साथ मिलकर महिला को पहले निर्वस्त्र किया और फिर जमकर पीटा। वह महिला के वापस पति के पास जाने से भड़क गया था। मारपीट करने के बाद प्रेमी महिला को जबरदस्ती बाइक पर बैठाकर वापस ले गया। दोनों पिछले 8 महीने से साथ रह रहे थे। इस मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर हिरासत में ले लिया है। इस शर्मनाक घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। मामला रायपुरिया थाना इलाके के रूपारेल गांव का है।

    जानकारी के मुताबिक, रूपारेल गांव की पीड़ित महिला की पहली शादी कई साल पहले एक शख्स से हुई थी। सात साल पहले उसने पति को छोड़कर दूसरी शादी की थी। दूसरी शादी के बाद उसे एक बेटा भी हुआ. लेकिन, 8 महीने पहले उसने दूसरे पति को भी छोड़ दिया और गांव में रहने वाले मुकेश कटारा के पास चली गई। बताया जाता है कि गुरुवार को वह वापस अपने पति के पास लौट आई। इधर, पति ने भी उसे स्वीकार कर लिया। मामला उस वक्त बिगड़ा जब महिला के प्रेमी मुकेश को इस बात का पता चला। वह भड़क गया और आनन-फानन में दोस्तों को लेकर महिला के घर पहुंचा।

    आरोपी प्रेमी महिला को मारते-मारते बीच सड़क खींच लाया और उसे निर्वस्त्र कर दिया। इसके बाद भी उसका मन नहीं भरा और वह उसे पीटता ही रहा। ये तमाशा देख वहां भीड़ लग गई और कई लोगों ने बीचबचाव की कोशिश की, लेकिन आरोपी प्रेमी मुकेश पर कुछ असर नहीं हुआ। आरोपी और उसके दोस्त गांववालों से भी मारपीट करने लगे तो लोग पीछे हट गए। लगातार पिटने के बाद जब महिला करीब-करीब बेहोश हो गई तो आरोपी उसे बाइक पर जबरदस्ती अपने साथ ले गया।

    दूसरी ओर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। एसपी अरविंद तिवारी ने टीम के साथ मौके पर जांच-पड़ताल की और महिला को आरोपी प्रेमी के चंगुल से छुड़ाया। पुलिस ने मुख्य आरोपी मुकेश कटारा समेत चार लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 147, 148, 323, 294, 506, 364, 354 के तहत मामला दर्ज कर हिरासत में ले लिया है। इस बीच किसी ने इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

  • राशिफल (शुक्रवार 12 अगस्त 2022) जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

    राशिफल (शुक्रवार 12 अगस्त 2022) जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

    मेषः संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। बेरोजगारी दूर होगी। करियर बनाने के अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी में प्रशंसा प्राप्त होगी। पारिवारिक सहयोग से कार्य में आसानी होगी। जीवनसाथी से कहासुनी हो सकती है। दूसरों के कार्य में दखल न दें। प्रमाद से बचें।

    वृषः वैवाहिक प्रस्ताव प्राप्त हो सकता है। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। सभी ओर से सफलता प्राप्त होगी। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। लाभ होगा। आशंका-कुशंका के चलते कार्य की गति धीमी रह सकती है। घर-परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्‍य की चिंता रहेगी।

    मिथुनः बु‍द्धि का प्रयोग करें। आय में निश्चितता रहेगी। व्यापार ठीक चलेगा। लाभ होगा।प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में विशेषकर स्त्रियां सावधानी रखें। कार्यों की गति धीमी रहेगी। निराशा हावी रहेगी।

    कर्कः नई आर्थिक नीति बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। पुरानी व्याधि से परेशानी हो सकती है। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। व्यापार वृद्धि होगी। समाजसेवा में रुझान रहेगा। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। ऐश्वर्य पर व्यय होगा। भाइयों का सहयोग मिलेगा। समय अनुकूल है। लाभ लें। प्रमाद न करें।

    सिंहः धर्म-कर्म में मन लगेगा। व्यापार मनोनुकूल चलेगा। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। निवेश शुभ रहेगा। प्रभावशाली व्यक्तियों से परिचय होगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। राजकीय अवरोध दूर होंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी न करें।

    कन्याः कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। नौकरी में उच्चाधिकारी की प्रसन्नता रहेगी। नया उपक्रम प्रारंभ करने की योजना बनेगी। मित्रों की सहायता कर पाएंगे। मेहनत का फल मिलेगा। मान-सम्मान मिलेगा। व्यापार मनोनुकूल लाभ देगा। समय अनुकूल है। प्रसन्नता रहेगी।

    तुलाः किसी मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। दूर से अच्‍छी खबर प्राप्त हो सकती है। आत्मविश्वास बढ़ेगा। कोई बड़ा काम करने की योजना बनेगी। पराक्रम व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। घर में अतिथियों पर व्यय होगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। शत्रु शांत रहेंगे। प्रसन्नता रहेगी।

    वृश्चिकः व्यवसाय की गति धीमी रहेगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। बेचैनी रहेगी। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। स्वास्थ्‍य पर बड़ा खर्च हो सकता है। विवाद को बढ़ावा न दें। आय में कमी रहेगी। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। यात्रा में जल्दबाजी न करें। चिंता तथा तनाव बने रहेंगे।

    धनुः अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। यात्रा मनोरंजक रहेगी। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। लाभ में वृद्धि होगी। प्रेम-प्रसंग में जल्दबाजी न करें। शारीरिक कष्ट से कार्य में रुकावट होगी। निवेश में जल्दबाजी न करें। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। जरूरी वस्तु गुम हो सकती है।

    मकरः व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी। विवेक का प्रयोग लाभ में वृद्धि करेगा। कोई बड़ी बाधा से सामना हो सकता है। राजभय रहेगा। जल्दबाजी व विवाद करने से बचें। रुका हुआ धन मिल सकता है। किसी अपने के व्यवहार से दु:ख होगा। नौकरी में उच्चाधिकारी का ध्यान खुद की तरफ खींच पाएंगे।

    कुंभः किसी पारिवारिक आनंदोत्सव में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। लाभ के असवर हाथ आएंगे। यात्रा में सावधानी रखें। शत्रु पस्त होंगे। विवाद न करें। बेचैनी रहेगी।

    मीनः व्यवसाय ठीक चलेगा। मातहतों का सहयोग नहीं मिलेगा। कोई बुरी खबर प्राप्त हो सकती है। पारिवारिक चिंताएं रहेंगी। मेहनत अधिक तथा लाभ कम होगा। दूसरों से अपेक्षा न करें। कुसंगति से बचें, हानि होगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। आय में निश्चितता रहेगी। प्रमाद न करें।

  • बड़ी ख़बरः टल गई कल पंजाब बंद की कॉल, डीसी ने सीएम मान से करवाई समुदाय की बात, जाने मामला

    बड़ी ख़बरः टल गई कल पंजाब बंद की कॉल, डीसी ने सीएम मान से करवाई समुदाय की बात, जाने मामला

    अमृतसरः पंजाब में आप पार्टी के एडवोकेट जनरल रहे अनमोल रतन सिंह सिद्धू द्वारा एससी/बीसी वर्ग को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में 12 अगस्त को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक पंजाब बंद का आह्वान किया गया। यह एलान वाल्मीकि टाइगर फोर्स ऑल इंडिया और गुरु रविदास टाइगर फोर्स पंजाब द्वारा संयुक्त रूप से दिया गया। लेकिन अब पंजाब बंद के ऐलान को लेकर बड़ी ख़बर सामने आई है।

    दरअसल, उम्मीद की जा रही है कि वाल्मीक संगठनों द्वारा कल के पंजाब बंद का आह्वान स्थगित कर दिया जाएगा। वाल्मीक समुदाय की मांगों पर पंजाब सरकार गंभीरता से विचार कर रही है। दरअसल अमृतसर के डीसी हरप्रीत सिंह सूदन, डीसीपी परमिंदर सिंह भंडाल और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने वाल्मीकी संगठनों के नेताओं को आश्वासन दिया और कहा कि इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारियों ने वाल्मीकी संगठन के नेताओं को मुख्यमंत्री भगवंत मान से बात भी करवाई है। जिसके बाद सीएम मान ने 19 अगस्त को बैठक करने का समय दे दिया है। जिसके बाद वाल्मीकी समुदाय के नेता ने पंजाब बंद की दी गई काल को टालने का फैसला किया है।

    बता दें कि बीते दिन इस मामले को लेकर चंडीगढ़ में कैबिनेट मंत्री कुलदीप धालीवाल के साथ बैठक के दौरान उक्त घोषणा मामले का सकारात्मक समाधान नहीं होने के कारण की गई थी। यह घोषणा अमृतसर के वाल्मीकि तीर्थ स्थान से जारी आदेशों में की गई थी। उन्होंने इस दौरान शुक्रवार को सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक पंजाब पूरी तरह बंद रखने का ऐलान किया था।