Blog

  • पंजाब इस जिले में अलग-अलग संस्थाओं ने किया प्रदर्शन, केंद्र के खिलाफ निकाली भड़ास, देखें वीडियो

    पंजाब इस जिले में अलग-अलग संस्थाओं ने किया प्रदर्शन, केंद्र के खिलाफ निकाली भड़ास, देखें वीडियो

    मोगाः मणिपुर घटना के विरोध में आज अलग-अलग संस्थाओं द्वारा पंजाब बंद किया गया है। इस दौरान पीड़ित के लिए इंसाफ की मांग को लेकर अलग-अलग संस्थाओं द्वारा मोगा के मेन चोक में धरना लगाया गया। जिसमे भारी गिनती में महिलाएँ भी शामिल हुई। इस दौरान लोगों ने पीएम मोदी सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास भी निकाली। दूसरी ओर पंजाब की कॉल के दौरान अगर सुरक्षा की बात की जाए तो मोगा पुलिस द्वारा सुरक्षा के सारे पुख्ता प्रबंध किए गए है।

  • जालंधरः Dolphin Market में Luxury Mobile World की दुकान लाखों की चोरी, देखें Live

    जालंधरः Dolphin Market में Luxury Mobile World की दुकान लाखों की चोरी, देखें Live

    जालंधर, ENS: Dolphin Market में Luxury Mobile World की दुकान लाखों की चोरी होने का मामला सामने आया है। मामले की जानकारी देते हुए दुकान मालिक ने बताया कि उनकी दुकान में करीब 12 लाख रुपए की चोरी हो गई। बताया जा रहा है कि इस दौरान महंगे फोन चोरी करके ले गए। पीड़ित दुकान मालिक विवेक ने बताया छत का दरवाजा तोड़कर चोर सीढ़ियों के रास्ते से अंदर घुसे। जिसके बाद उन्होंने घटना को अंजाम दिया।

    दुकान मालिक का कहना है कि चोरों ने उनके साथ अन्य दुकान की छतों को भी नुकसान पहुंचाया है। जिससे साफ जाहिर हो रहा है कि चोरों द्वारा पहले उनके साथ अन्य दुकान को निशाने बनाने की कोशिश की गई। जब वह उस वारदात को अंजाम नहीं दे पाए तो उक्त चोरों द्वारा उनकी दुकान को निशाना बनाया गया। इस दौरान दुकान मालिक ने प्रशासन से चोरों को गिरफ्तार करने की मांग की है। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें चोरों ने कैमरे पर कपड़ा भी डाला। हालांकि फिर भी सीसीटीवी कैमरे में चोर दिखाई दे रहे है। जिसमें एक चोरों ने अपना मुंह ढका हुआ है।

  • पंजाबः लावारिस कुत्तों के कारण 7वीं कक्षा के छात्र की हुई मौत

    पंजाबः लावारिस कुत्तों के कारण 7वीं कक्षा के छात्र की हुई मौत

    पठानकोटः शहर में लावारिस कुत्तों के आतंक से लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। वहीं आवारा कुत्तो के कारण एक मासूम बच्चे की जान चली गई। रेलवे कॉलोनी परिसर में दोस्तों के साथ खेलते समय 7वीं कक्षा के बच्चे के पीछे अचानक लावारिस कुत्ते पड़ गए। बच्चा कुत्तों के डर से भागते हुए घर के लोहे के गेट पर चढ़ गया।

    जैसे ही वह लोहे के गेट के ऊपर चढ़ने का प्रयास करने लगा तो गेट ही उसके ऊपर आ गिरा। इससे वह गंभीर रूप में घायल हो गया। परिवार वाले बच्चे को उपचार के लिए निजी अस्पताल में लेकर गए, जहां उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान प्रणव निवासी रेलवे कॉलोनी के रूप में हुई है।

    बच्चा मिशन रोड स्थित एक निजी स्कूल में पढ़ता था। वहीं जैसे ही स्कूल प्रबंधन को बच्चे की मौत की जानकारी मिली तो उन्होंने अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए एक दिन की छुट्टी कर दी। लोगों ने कहा कि जिले में लावारिस कुत्तों का आतंक काफी बढ़ गया है। अगर प्रशासन ठोस कार्रवाई करता तो प्रणव जिंदा होता।

  • जालंधरः विवादों में घिरे BMS Fashion के मालिक लक्ष्य, प्रथम और रूबि सहित अन्य पर FIR दर्ज

    जालंधरः विवादों में घिरे BMS Fashion के मालिक लक्ष्य, प्रथम और रूबि सहित अन्य पर FIR दर्ज

    जालंधर, ENS: संतोखपुरा में स्थित BMS Fashion के मालिक की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही। विवादों में घिरे BMS Fashion के मालिक पर आखिरकार पुलिस ने मामला दर्ज कर ही लिया। इस दौरान पुलिस ने BMS Fashion मालिक लक्ष्य, प्रथम और रूबि सहित 2 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना 8 की पुलिस आईपीसी धारा 336, 506, 148, 149, आईपीसी 25/27, 54/59 आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज किया है।

    बता दें कि बीते दिन प्रेस वार्ता करते हुए पीड़ित परिवार ने पुलिस से गुहार लगाते हुए बताया कि BMS Fashion के मालिक लक्ष्य और उसके साथियों द्वारा एक दिन पहले देर रात उनके घर पर गोलियां चलाई थी। इस दौरान पीड़ित परिवार ने अपने रिश्तेदार BMS Fashion के मालिक लक्ष्य वर्मा, प्रथम वर्मा पुत्र सुभाष चंद्र निवासी किशनपुरा, रूबि कश्यप सहित 15 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की प्रशासन से मांग की थी। पीड़ित परिवार ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था कि पुलिस को इस मामले संबंधी शिकायत दे दी गई है, लेकिन इसके बावजूद पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। जिसके बाद उच्च अधिकारियों के पास जब यह मामला पहुंचा तो उन्होने तुरंत कार्रवाई करते हुए BMS Fashion के मालिक लक्ष्य वर्मा, प्रथम वर्मा और रूबि सहित 2 अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

    पीड़ित परिवार ने बताया कि एक दिन पहले देर रात वह घर पर सो रहे थे। इस दौरान BMS Fashion का मालिक लक्ष्य, प्रथम, रूबि सहित अन्य 15 हमलावार आए और उनके घर के दरवाजे पर हमला करने लगे। उन्होंने बताया कि हम गली में शोर सुनने की आवाज के बाद उठे तो सुना वह उन्हीं को गालियां निकाल रहे थे और कह रहे थे कि आज ऐहना नू मार देना है तथा घर को आग लगाकर फूंक देना है। पीड़ित परिवार ने BMS Fashion के मालिक पर आरोप लगाते हुए कहा कि देर रात वह कह रहे थे कि इनकी जायदाद हड़प लेनी है। जिसके बाद उक्त दोषियों ने अपने हाथों में पिस्तौल पकड़ी हुई थी और उन्होंने जान से मारने की नीयत गोलियां चलाई। इस दौरान कुछ गोलियां घर की दीवार और कुछ खिड़कियों पर लगी।

    पीड़ित परिवार ने कहा कि हमने छिपकर अपनी जान बचाई। इस दौरान उक्त दोषियों ने हमारे घर का दरवाजा तोड़ना शुरू कर दिया और कहने लगे की घर के अंदर आकर आपके टुकड़े करांगे। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाते हुए कहा कि उक्त दोषियों ने उन्हें कहा कि आपके सारे परिवार को जलाकर खत्म कर देंगे। पीड़ित परिवार ने कहा कि घर के बाहर का गेट मजबूत होने के कारण वह घर के अंदर दाखिल नहीं हो पाए। जिसके कारण वह घर के बाहर गालियां देते रहे और उनको ललकारे मारते रहे। इस दौरान पीड़ित परिवार ने आरोप लगाए कि उक्त दोषियों ने उन्हें देर रात ही कह दिया था कि उनकी थाना 8 की पुलिस के साथ बातचीत हो गई है। आपके कहने पर कोई हमें पकड़ने नहीं आएगा। जिसके बाद यह मामला शहर में चर्चा का विषय बन गया और उच्च अधिकारियों ने तुंरत इस मामले को संज्ञान में लेकर थाना प्रभारी से बात की। जिसके बाद थाना 8 के प्रभारी ने BMS Fashion के मालिक सहित अन्य लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है। अब देखना यह हैकि क्या पुलिस BMS Fashion के मालिक लक्ष्य के पिता की  लाइसेंसी रिवाल्वर का लाइसेंस रद्द करती है या नहीं। 

  • पंजाबः बिजली दफ्तर में सुबह कैबिनेट मंत्री ने की छापेमारी, मचा हड़कंप

    पंजाबः बिजली दफ्तर में सुबह कैबिनेट मंत्री ने की छापेमारी, मचा हड़कंप

    अमृतसरः नारायणगढ़ सब डिवीजन छेहर्टा बिजली दफ्तर से बड़ी खबर सामने आई है। जहां बुधवार सुबह मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने छापेमारी की। इस दौरान दफ्तर में कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। कैबिनेट मंत्री ने दफ्तर में पहुंचते ही सबसे पहले ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों का हाजिरी रजिस्टर चैक किया। इसके बाद मंत्री ईटीओ ने बिजली संबंधी आई शिकायतों का रिकॉर्ड भी चेक किया।

    उन्होंने वहां मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए कि आम लोगों को बिजली संबंधी किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं आनी चाहिए। लोगों की बिजली को लेकर मिलने वाली किसी भी शिकायत को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाए। बिजली मंत्री दफ्तरों में काम करने वाले स्टाफ और अधिकारियों को भी हिदायत दी है कि यहां पर काम करवाने के लिए आने वाले लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए।

    यह पब्लिक का ऑफिस है और उनके कामों में किसी तरह का डिले बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसी दौरान मंत्री ने कहा कि दफ्तरों में लोगों की सुविधा को लेकर छापेमारी का यह क्रम लगातार जारी रहेगा। सिर्फ शिकायत मिलने पर ही दफ्तरों में चेकिंग नहीं की जाएगी, बल्कि रूटीन में दफ्तरों का औचक निरीक्षण किया जाएगा।

  • जालंधरः पंजाब बंद की कॉल को लेकर सड़कों पर उतरा एससी समुदाय, देखें वीडियो

    जालंधरः पंजाब बंद की कॉल को लेकर सड़कों पर उतरा एससी समुदाय, देखें वीडियो

    जालंधर,ENS: मणिपुर अत्याचार विरोध में आज पंजाब बंद की कॉल ईसाई और एससी समुदाय की ओर से कुछ दिन पहले ही दे दी गई थी। जिसके कारण आज सुबह 10 बजे से हाइवे पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया गया है, जोकि शाम 5 बजे तक चलेगा। इसी के तहत एससी समुदाय की टाइगर फोर्स सड़कों पर उतरी और लोगों को बाजार बंद रखने की अपील की। हालांकि इसके बावजूद शहर में कई जगह बाजार खुले हुए दिखाई दिए। जिसको लेकर टाइगर फोर्स ने प्रशासन से अपील की है कि वह उनका सहयोग दें। वहीं इस मामले को लेकर पुलिस कमिश्नर कुलदीप चाहल का कहना है कि उन्होंने शहर के चप्पे चप्पे पर पैनी नजर रखी हुई है।

    शांतिपूर्वक ढंग से समुदाय की ओर से प्रोटेस्ट किया जा रहा है। अभी तक किसी तरह की कोई अप्रिय घटना सामने नहीं आई है और ना ही उन्होंने कहा कि तरह की अप्रिय घटना शहर में होने देंगे। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि मणिपुर अत्याचार विरोध में ईसाई समुदाय और एससी समुदाय द्वारा जहां शांतिमय ढंग से प्रदर्शन किया जा रहा है, वहीं शहर के सभी मेन चौंकों पर पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि लोगों में मन में किसी तरह का कोई डर पैदा ना हो। इस दौरान उन्होंने सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों पर ध्यान ना देने की अपील की है। बता देंकि अत्याचार विरोध में आज जहां एससी समुदाय और ईसाई समुदाय द्वारा पीएपी चौक पर धरना लगाकर प्रदर्शन किया जा रहा है। वहीं पुलिस द्वारा बीएसएफ चौंक पर बैरिकेड लगाकर रास्ता बंद कर दिए गए।

  • पंजाबः इस हिंसा में बच्चों के सामने जलाए गए घर, देखें वीडियो

    पंजाबः इस हिंसा में बच्चों के सामने जलाए गए घर, देखें वीडियो

    घर से बेघर होकर 3 दिन भूखे प्यासे जंगल मे रहकर बिताए पल 

    फिरोजपुरः मनीपुर में हो रही हिंसा के कारण कई परिवार बेघर हो गए है। कई परिवार अपनी जान बचाकर मनीपुर छोड़ कर जा रहे है। इस दौरान वह दूसरे राज्यों या रिश्तेदारों के घरों में रह रहे है। वहीं  पंजाब के जिला फिरोजपुर कैंट में एक परिवार मनीपुर हिंसा का शिकार हुआ है।

    फिरोज़पुर की लाल कुर्ती सेंट जोसेफ कैथोलिक चर्च के फादर माईकल और सिस्टर प्रिंसिपल अनिला सेंट जोसेफ हाई स्कूल कैंट ने जानकारी दी कि उनके बड़े भाई जो बीएसएफ में कांस्टेबल फिरोजपुर में तैनात है। उसके 2 बच्चे और उनकी पत्नी है। दूसरे छोटे भाई के 3 बच्चे है, छोटे भाई और उसकी पत्नी की कई साल पहले मिलिटन ने हत्या कर दी थी। तीनो बच्चे अपनी दादी के साथ मनीपुर में रह रहे थे कि वहां हिंसा शुरू हो गई। इस दौरान उनके घर को भी जला दिया गया। बच्चे और महिला 3 दिन तक जंगल में भूखे प्यासे रहे। उसके बाद वहां राहत कैंप में रहे। इस घटना के बाद वहां से रेस्क्यू कर 5 बच्चे और महिला फिरोजपुर पहुंची। वहीं 5 बच्चो को सेंट जोसेफ हाई स्कूल कैंट ने फ्री में एडमिशन हुई और बच्चो की पढ़ाई और उनकी किताबों और वर्दी का भी खर्चा उठाया गया।

  • पंजाबः 12 अगस्त तक स्कूल रहेंगे बंद

    पंजाबः 12 अगस्त तक स्कूल रहेंगे बंद

    फिरोजपुर: पंजाब में पिछले दिनों हुई बारिश के कई इलाकों में पानी भरा हुआ है। जिसके चलते बाढ़ प्रभावित इलाकों के स्कूलों में 12 अगस्त तक छुट्टियों की घोषणा कर दी गई है। जिला मजिस्ट्रेट राजेश धीमान ने जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के स्कूलों में छुट्टियां 12 अगस्त तक बढ़ा दी हैं। राजेश धीमान ने कहा कि यह निर्णय जिला शिक्षा अफसर द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर लिया गया है।

    शिक्षा अधिकारी की इस रिपोर्ट के मुताबिक प्राईमरी स्कूल खुंदर गट्टी,  सरकारी प्राइमरी स्कूल कालूवाला, सरकारी प्राइमरी स्कूल धीरा घारा और धीरा घरा और सरकारी प्राइमरी स्कूल निहाला लवेरा में 12 अगस्त तक छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं। इसके अलावा सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्कूल में आज 9 अगस्त तक छुट्टी रहेगी। 

  • इस रोड पर पलटा बेकाबू ट्रक, कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त, 2 की मौत, देखें वीडियो

    इस रोड पर पलटा बेकाबू ट्रक, कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त, 2 की मौत, देखें वीडियो

    शिमलाः हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में बड़ा हादसा हुआ है। एक ट्रक अनियंत्रित होकर पिकअप पर पलट गया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हैं। कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को क्षतिग्रस्त वाहनों से निकाला गया और अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    जानकारी के अनुसार, शिमला के ढल्ली मशोबरा बाइफ्रीकेशन के पास एक ट्रक कुफरी रोड से मशोबरा रोड पर चलती पिकअप पर बेकाबू होकर पलट गया। ट्रक चालक और परिचालक को गंभीर चोटे आई। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, पिकअप चालक को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया। दो लोग ट्रक के अंदर फंस गए। कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को निकाला गया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। हादसे के दौरान यातायात को एक तरफ चलाया गया। ट्रक और पिकअप को क्रेन की मदद से हटवाया गया। 

  • बड़ी खबरः बिजनेस पार्टनर से मिलने गई बीजेपी नेत्री हुई लापता

    बड़ी खबरः बिजनेस पार्टनर से मिलने गई बीजेपी नेत्री हुई लापता

    मुबंईः महाराष्ट्र की बीजेपी नेत्री के लापता होने का मामला सामने आया है। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की नेता सना खान एक अगस्त से लापता हैं। सना अपने बिजनेस पार्टनर से मिलने नागपुर से मध्य प्रदेश के जबलपुर गई थीं, लेकिन उसके बाद से उनका कुछ पता नहीं है। सना ने अपने परिवार से कहा था कि वह 2 दिन में वापस आ जाएंगी। लेकिन एक हफ्ता बीत जाने के बाद भी ना ही सना आईं, ना उनकी कोई खबर। सना का फोन भी बंद है।

    अब उनके परिवारवालों ने नागपुर के मानकापूर पुलिस थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। सना खान नागपुर बीजेपी की सक्रिय महिला नेता हैं। परिवार के मुताबिक, वो जबलपुर में अपने बिजनेस पार्टनर पप्पू शाहू से मिलने गई थीं। पप्पू शाहू शराब तस्करी में लिप्त था और वो जबलपुर के पास एक ढाबा चलाता था। सना और पप्पू का बीते कुछ समय से पैसे की लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। 

    नागपुर के मानकापूर पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया है कि पुलिस की एक टीम सना खान की तलाश में जबलपुर गई है। अभी तक उनके हाथ कुछ नहीं लगा है। पप्पू शाहू भी अपने परिवार के साथ फरार है। सना खान की हत्या की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल नागपुर पुलिस जबलपुर पुलिस की मदद से जांच कर रही है।