Blog

  • बड़ी ख़बरः पहली बार होईकोर्ट ने क्रिमिनल केस में किया Chat GPT का इस्तेमाल, जाने मामला

    बड़ी ख़बरः पहली बार होईकोर्ट ने क्रिमिनल केस में किया Chat GPT का इस्तेमाल, जाने मामला

    चंडीगढ़ः भारत में पहली बार किसी कोर्ट ने किसी आपराधिक मामले पर राय लेने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल किया है। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने एक आरोपी की जमानत अर्जी के संबंध में अपनी राय को मान्य करने के लिए चैट जीपीटी का इस्तेमाल किया। यह पहली बार है जब चैटजीपीटी का इस्तेमाल भारत में जमानत अर्जी पर फैसला लेने के लिए किया गया है। जस्टिस अनूप चितकारा के नेतृत्व वाली पीठ दंगा, आपराधिक धमकी, हत्या और आपराधिक साजिश के आरोप में जून 2020 में गिरफ्तार एक आरोपी की जमानत याचिका पर सुनवाई कर रही थी। पीठ ने इस मामले में जमानत देने पर दुनिया भर के कानूनी न्यायशास्त्र के बारे में चैटजीपीटी की राय मांगी, जहां आरोपी पर क्रूरता से जुड़े अपराध का आरोप लगाया गया है।

    Chat GTP को लेकर क्या बोले जस्टिस? 

    जस्टिस अनूप चितकारा ने सोमवार (27 मार्च) को अपने आदेश में हालांकि यह स्पष्ट कर दिया कि चैटजीपीटी का कोई भी रेफरेंस और की गई कोई भी टिप्पणी न तो मामले के गुण-दोष पर राय की अभिव्यक्ति है और न ही निचली अदालत इन टिप्पणियों पर ध्यान देगी। उन्होंने कहा यह संदर्भ केवल जमानत न्यायशास्त्र पर एक व्यापक तस्वीर पेश करने का इरादा है, जहां क्रूरता एक कारक है। 

    सुनवाई के दौरान क्या हुआ

    सुनवाई के दौरान जस्टिस ने चैटजीपीटी से पूछा कि जब हमलावरों ने क्रूरता से हमला किया तो जमानत पर न्यायशास्त्र (Jurisprudence) क्या है? मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, चैटबॉट ने जवाब दिया इन मामलों के लिए जमानत पर मामले की परिस्थितियों और क्षेत्राधिकार के कानूनों और नियमों पर निर्भर करेगा। अगर हमलावरों पर एक हिंसक अपराध का आरोप लगाया गया है, जिसमें क्रूरता शामिल है, जैसे कि हत्या, उग्र हमला, यातना और समुदाय के लिए खतरा तो ऐसे मामलों में जज जमानत देने के लिए कम इच्छुक हो सकता है या जमानत राशि बहुत ज्यादा निर्धारित कर सकता है। 

    क्या है चैट जीपीटी (Chat GTP) 

    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एक तरह का चैट बॉट है। Chat GTP गूगल की तरह ही एक सर्च इंजन है। इसमें मिली जानकारी के अनुसार आप अपने किसी भी तरह के सवाल का जवाब पा सकते हैं। 30 नवंबर 2022 को चैट जीपीटी को लॉन्च किया गया था। यह डेटा को एन्क्रिप्ट करके सुरक्षित रखता है और केवल व्यापार या कानूनी मुद्दों के लिए जानकारी को बरकरार रखता है। 

  • बड़ी ख़बरः Amritpal Singh को हाईकोर्ट का आया बड़ा फैसला, मांगे सबूत 

    बड़ी ख़बरः Amritpal Singh को हाईकोर्ट का आया बड़ा फैसला, मांगे सबूत 

    चंडीगढ़ः पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट में आज अमृतपाल की गिरफ्तारी को लेकर दायर की गई याचिका पर सुनवाई हुई। कोर्ट ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद कहा कि बिना किसी तथ्य और सबूतों के आधार पर कोर्ट कोई आदेश जारी नहीं कर सकती।  हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान दोनों पक्ष मौजूद रहे। इस दौरान हाई कोर्ट ने कहा कि हम हर तरह का आदेश देने के लिए तैयार हैं, लेकिन याचिकाकर्ता पहले यह बताए कि अमृतपाल को उनके हिसाब से कहां अवैध तरीके से रखा गया है। अमृतपालक के पुलिस हिरासत में होने के सबूत मुहैया कराया जाए। 

    हाईकोर्ट ने कहा कि अभी तक ऐसी कोई जानकारी नहीं दी गई है, लिहाजा हाई कोर्ट आगे कैसे आदेश जारी करे। हाईकोर्ट की इस टिप्पणी के बाद अमृतपाल सिंह के वकील ने कुछ और समय दिए जाने की मांग की।  पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने सुनवाई को 11 अप्रैल तक के लिए स्थगित कर दिया है। अब 12 अप्रैल को इस मामले पर सुनवाई करेगी। जिस पर हाई कोर्ट ने सुनवाई स्थगित कर दी है।

    बता दें कि पंजाब सरकार ने मंगलवार को पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट को सूचित किया था कि कट्टरपंथी सिख उपदेशक अमृतपाल सिंह को राज्य पुलिस ने अभी तक गिरफ्तार नहीं किया है, लेकिन वे उसके करीब हैं। पंजाब के महाधिवक्ता विनोद घई ने कोर्ट को बताया कि राज्य बहुत संवेदनशील दौर से गुजर रहा है। हम उसे गिरफ्तार करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। हम उसे गिरफ्तार करने के करीब हैं।

  • बड़ी ख़बरः छावनी में तबदील हुआ पंजाब का यह जिला, देखें वीडियो

    बड़ी ख़बरः छावनी में तबदील हुआ पंजाब का यह जिला, देखें वीडियो

    अमृतसरः पंजाब में अचानक अमृतपाल सिंह को लेकर पुलिस की गतिविधियां बढ़ गई हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अमृतपाल सिंह आज आत्मसमर्पण कर सकता है। वहीं दूसरी ओर सूचना मिली है कि अमृतपाल सिंह ने आत्मसर्पण से पहले कुछ शर्तें पुलिस के सामने रखी हैं। पहली शर्त यह कि गिरफ्तारी को आत्मसमर्पण दिखाया जाए। दूसरी शर्त पंजाब की जेल में रखा जाए, जबकि तीसरी शर्त बुरा व्यवहार ना किया जाए। 

    वहीं दरबार साहिब और इसके बाजारों में बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों की ओर से गश्त की जा रही हैं। हालांकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बाजारों से अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए पेट्रोलिंग की जा रही है। डीएसपी राजेश कक्कड़ ने कहा कि पुलिस कमिश्नर ने हमें दरबार साहिब से सुल्तानविंड तक के इलाके में कार्रवाई की जा रही है। लेकिन वहां देखने में आया है कि दरबार साहिब के आसपास के होटलों में पुलिसकर्मियों को तैनात कर दिया गया है। दरबार साहिब और अकाल तख्त साहिब के आसपास ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी मोटरसाइकिल और सिविल यूनिफॉर्म में पेट्रोलिंग कर रहे हैं।

    सूत्रों से पता चला है कि अमृतपाल सिंह अकाल तख्त साहिब और जत्थेदार के जरिए सरेंडर कर सकते हैं। बता दें कि बीते दिन अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ने भी अमृतपाल सिंह को लेकर बयान दिया था कि अमृतपाल सिंह को भागना नहीं चाहिए था। इससे आशंका है कि अमृतपाल अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार के नेतृत्व में खुद को सरेंडर कर सकता है। जिसके चलते दरबार साहिब और बाजारों में भारी संख्या में पुलिस तैनात कर दी गई है। लेकिन इस मामले को लेकर पुलिस अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं।

  • अब चिंतपुर्णी के भटेड़ में चोरी, पुलिस सीसीटीवी में खंगाल रही सुराग

    अब चिंतपुर्णी के भटेड़ में चोरी, पुलिस सीसीटीवी में खंगाल रही सुराग

    ऊना/सुशील पंडित : ऊना में चोरी और लूट की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। अब चिंतपुर्णी क्षेत्र के भटेड़ पंचायत में तलवाड़ा रोड़ पर एक घर को साफ कर दिया। चोर घर में रखे सोना चांदी के आभूषण और 45 हजार रुपए नकदी लेकर फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तालाश शुरू कर दी है। भटेड़ पंचायत निवासी गगनदीप शर्मा ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह पिछले दिनों पारिवारिक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए परिवार सहित चंडीगढ़ गया हुआ था।

    मंगलवार सुबह उनके मित्र का अचानक कॉल आया कि आपके घर के ताले खुले हुए हैं। तब जाकर हमें पता चला कि हमारे घर में चोरी हो चुकी है। घर से एक सोने का सेट, दो अंगूठियां, दो सोने की चेन, बच्चे के कंगन व चांदी की पायलें और 45,000 गायब हैं। अम्ब की डीएसपी वसुधा सूद ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि हम घटनास्थल से साक्ष्य जुटा रहे हैं। इलाके की सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही हैं। जल्द चोरों को पकड़ लिया जाएगा।

  • बड़ी ख़बरः 1 अप्रैल से UPI पर पेेमेंट करना होगा मंहगा! 

    बड़ी ख़बरः 1 अप्रैल से UPI पर पेेमेंट करना होगा मंहगा! 

    नई दिल्ली: एक अप्रैल से महंगाई का एक और झटका लग सकता है। दरअसल, यूपीआई से पेमेंट करना अब महंगा होगा। 1 अप्रैल से यूपीआई से पेमेंट करने पर आपको चार्ज देना पड़ सकता है। यानी 1 अप्रैल से जीपे (GPay), फोनपे (phonePe) , पेटीएम (Paytm)ऐप से पेमेंट करेन पर चार्ज देना पड़ सकता है। नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने इस बारे में एक सर्कुल जारी किया है। जिसके मुताबिक यूपीआई से मर्चेंट ट्रांजेक्शन पर फीस लगाने का सुझाव दिया गया है। इसका मतलब ये है कि 1 अप्रैल से मर्चेंट के साथ की जाने वाली लेनदेन पर आपक अतिरिक्त चार्ज लगेगा। हालांकि इन खबरों के बाद NPCI ने एक प्रेस रिलीज जारी कर अपना रुख साफ कर दिया है और कहा है कि यूपीआई फ्री है। 

    रिपोर्ट में जताई गई थी ये आशंका

    मंगलवार को जारी मीडिया रिपोर्ट में कहा गया था कि NPCI ने प्रीपेड पेमेंट इंस्ट्रूमेंट यानि PPI लगाने की तैयारी की है। ये चार्ज 0.5-1.1 फीसदी लगाए जाने की सिफारिश की गई है। सर्कुलर में UPI के जरिए 2,000 रुपये से ज्यादा के ट्रांजेक्शन पर 1.1 फीसदी प्रीपेड पेमेंट इंस्ट्रूमेंट यानि PPI लगाने का सुझाव दिए जाने का जिक्र किया गया था, जो मर्चेंट ट्रांजैक्शंस यानी व्यापारियों को पेमेंट करने पर देय होगा।

    NPCI ने रिलीज जारी कर क्या कहा? 

    एनपीसीआई ने बुधवार को जारी रिलीज में कहा है कि यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) फ्री… फास्ट… सुरक्षित और निर्बाध है। हर महीने बैंक अकाउंट का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स और कारोबारियों के लिए 8 अरब रुपये से अधिक लेन-देन बिल्कुल फ्री संसाधित किए जाते हैं। NPCI की ओर से ये रिलीज उन खबरों के बाद जारी की गई है, जिनमें बताया गया था कि UPI से 2000 रुपये से ज्यादा मर्चेंट पेमेंट पर प्रीपेड पेमेंट इंस्ट्रूमेंट PPI चार्ज वसूले जाने की आशंका जताई गई थी। 

  • बीजेपी सांसद का हुआ निधन, दीनानाथ अस्पताल में चल रहा था इलाज

    बीजेपी सांसद का हुआ निधन, दीनानाथ अस्पताल में चल रहा था इलाज

    पुणेः बीजेपी सांसद गिरीश बापट का निधन हो गया है। बीजेपी सांसद गिरीश बापट का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है। उनका पिछले कुछ दिनों से पुणे के दीनानाथ अस्पताल में इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उन्होंने 73 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। वह 1973 से राजनीति में सक्रिय थे। पुणे में बीजेपी के सफल आंदोलन में उनकी अहम भूमिका रही है। उन्हें पुणे की ताकत गिरीश बापट के नाम से जाना जाता था। उनके निधन से बीजेपी में शोक की लहर है। उन्होंने पुणे और कसबा निर्वाचन क्षेत्र में बीजेपी पार्टी को विकसित करने के लिए कड़ी मेहनत की थी। 

    बापट का राजनीतिक करियर

    जानकारी के अनुसार, उन्होंने 1973 में एक टेल्को कंपनी में कर्मचारी के रूप में काम करते हुए एक ट्रेड यूनियन के माध्यम से राजनीति में प्रवेश किया। 1983 में, उन्हें पुणे नगर निगम में एक नगरसेवक के रूप में चुना गया था। वे लगातार तीन बार पार्षद चुने गए। 1993 में हुए कसबा पेठ विधानसभा उपचुनाव में गिरीश बापट हार गए थे। उसके बाद उन्होंने राजनीति में पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने राज्य कैबिनेट में कई विभागों के मंत्री और पुणे के संरक्षक मंत्री के रूप में कार्य किया है। फिर 2019 में उन्हें रिकॉर्ड मतों से पुणे का सांसद चुना गया।

    उपचुनाव में सक्रिय भागीदारी

    दिवंगत विधायक मुक्ता तिलक के निधन के कारण एक माह पहले उपचुनाव हुआ था। उन्होंने इस चुनाव में सक्रिय रूप से भाग लिया। शुरुआत में उन्होंने कहा था कि वह अपने स्वास्थ्य के कारण अभियान में सक्रिय नहीं होंगे। लेकिन अपनी पार्टी की वफादारी को बरकरार रखते हुए वे व्हीलचेयर पर बीजेपी की बैठक में पहुंचे। उन्होंने बीमार होने पर भी अपने मतदान के अधिकार का प्रयोग किया। यही समग्रता गिरीश बापट की राजनीति की पहचान थी और उनके 40 साल के सफल राजनीतिक जीवन का राज था। 

    उनके बीमार होने पर कई नेताओं ने दौरा किया

    गिरीश बापट के बीमार होने पर बीजेपी और विपक्ष के नेता भी उनसे मिले थे। उन्होंने उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और एनसीपी प्रमुख शरद पवार के साथ अन्य नेताओं ने भी मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली थी।

  • पंजाब से बड़ी ख़बरः दरबार साहिब में Amritpal Singh कर सकता है सरेंडर!

    पंजाब से बड़ी ख़बरः दरबार साहिब में Amritpal Singh कर सकता है सरेंडर!

    अमृतसरः वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह को लेकर बड़ी ख़बर सामने आई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अमृतपाल सिंह दरबार साहिब में सरेंडर कर सकता है। वहीं अमृतपाल को लेकर अमृतसर में भी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। सड़कों पर चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार अमृतपाल सिंह को लेकर अमृतसर और लुधियाना में नाकाबंदी बढ़ा दी गई है। बता दें कि इससे पहले सूचना मिली थी कि अमृतपाल सिंह किसी मीडिया चैनल को इंटरव्यू देने के लिए आया था और इस 18 मार्च को हुई घटना के बारे में बताना चाहता था।

    जिसके बाद उसने मीडिया के समक्ष खुद को सरेंडर करना था। हालांकि इस मामले को लेकर पुलिस कुछ भी नहीं कह रही है। बता दें कि बीते दिन पुलिस ने सफेद रंग कार जिसका नंबर पीबी10 सीके 0527 है उसे बरामद कर लिया गया है। मौके से बरामद इनोवा कार से कुछ कपड़े भी मिले हैं। पुलिस का कहना है कि उक्त कार में सवार 4 व्यक्ति फगवाड़ा से होशियारपुर आ रहा थे। इन्हें रूकने का ईशारा किया तो कार सवार व्यक्तियों ने गाड़ी भगा ली।  वहीं बरामद गाड़ी को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों के अनुसार बरामद गाड़ी का नंबर जाली है।

  • फगवाड़ाः पुलिस ने Amritpal Singh के 2 और व्यक्तियों को किया राउंडअप! देखें वीडियो

    फगवाड़ाः पुलिस ने Amritpal Singh के 2 और व्यक्तियों को किया राउंडअप! देखें वीडियो

    सड़कों पर पुलिस के साथ पैरामिलिट्री फोर्स तैनात

    फगवाड़ा/होशियारपुर, राजेश/अनिकेत अमृतपाल सिंह को लेकर पंजाब पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। इस मामले में जगह-जगह पर भारी पुलिस फोर्स तैनात कर चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पंजाब पुलिस के साथ पैरामिलिट्री फोर्स भी तैनात है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने दो व्यक्तियों को राउंडअप किया है। जिन्हें रावलपिंडी चौकी, थाना फगवाड़ा जिला कपूरथला में रखा गया है। इनमें के दूसरे राज्य से है और एक अमृतसर से संबंधित है। इस दौरान मौके एसएसपी और एसपी मौजूद रहे, लेकिन कोई भी अधिकारी मीडिया के सामने कुछ नहीं कह रहा। वहीं इस मामले में फगवाड़ा और होशियारपुर में पैरामिलिट्री तैनात की गई है। 

    होशियारपुर में भी आज तालाशी अभियान जारी है। बता दें कि बीते दिन पुलिस ने सफेद रंग कार जिसका नंबर पीबी10 सीके 0527 है उसे बरामद कर लिया गया है। मौके से बरामद इनोवा कार से कुछ कपड़े भी मिले हैं। पुलिस का कहना है कि उक्त कार में सवार 4 व्यक्ति फगवाड़ा से होशियारपुर आ रहा थे। इन्हें रूकने का ईशारा किया तो कार सवार व्यक्तियों ने गाड़ी भगा ली।  वहीं बरामद गाड़ी को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों के अनुसार बरामद गाड़ी का नंबर जाली है।

  • पंजाब: सब्जी मंडी में लगी भीषण आग, वेंडर्स का सामान जलकर राख

    पंजाब: सब्जी मंडी में लगी भीषण आग, वेंडर्स का सामान जलकर राख

    जीकरपुरः मोहाली के जीकरपुर से बड़ी ख़बर सामने आई है। जहां सब्जी मंडी में अचानक आग लग गई। आग लगने से चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी पाकर फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंची और आग को काबू में करने की कोशिशें शुरू की गई। इस आगजनी से दुकानदारों का कुछ सामान जल कर राख हो गया। बता दें यह सब्जी मंडी प्रीत कॉलोनी में स्थित है। घटना की जानकारी पाकर फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया। आगजनी से एक क्रॉकरी शॉप में लाखों रुपए का नुकसान हो गया। 

    बताया जा रहा है कि शार्ट सर्किट के चलते आग लगी। मंडी के साथ जिन लोगों के घर बने हुए हैं उनमें इस आगजनी से भय का माहौल पैदा हो गया। मौके पर पहुंचे फायरकर्मी ने बताया कि मंडी में आग बर्तन की दुकान में ही लगी थी और यहां फायर विभाग की 4 गाड़ियां पहुंची थी। हालांकि 2 गाड़ियों से ही आग नियंत्रण में आ गई। आज सुबह लगभग 9.30 बजे के पास आग लगने का मामला सामने आया था। जिसकी सूचना मिलने के 15 मिनट में फायर ब्रिगेड के अधिकारी गाड़ियां लेकर मौके पर पहुंच गए। मंडी में सब्जी और फलों की फड़ियों के अलावा अस्थाई रूप सें टीन की शैड के नीचे क्रॉकरी और राशन की दुकानें भी बनी हुई हैं। एक क्रॉकरी शॉप में यह आग लगी थी जहां काफी सामान नष्ट हो गया। उस क्रॉकरी शॉप के संचालक राजकुमार ने बताया कि आग में उनका काफी सामान जल गया। आगजनी में उनका लाखों रुपए का नुकसान हो गया।

  • जालंधरः इस दिन होगाा लोकसभा का उपचुनाव, हुआ ऐलान

    जालंधरः इस दिन होगाा लोकसभा का उपचुनाव, हुआ ऐलान

    जालंधर/वरुणः महानगर में लोकसभा के उपचुनाव की तारीखों का आज ऐलान किया गया। 10 माई को जालंधर लोकसभा सीट पर मतदान होगा जबकि 13 मई को नतीजे घोषित किए जाएंगे। बता दें कि जालंधर से कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी का निधन हो गया था। जहां फिल्लौर में राहुल गांधी के नेतृ्त्व में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान संतोख सिंह चौधरी  को दिल का दौरा पड़ गया था। इसके बाद से ही जालंधर की लोकसभा सीट खाली पड़ी थी।