Blog

  • नाबालिग को बंधक बनाकर किया गैंगरेप…

    नाबालिग को बंधक बनाकर किया गैंगरेप…

    करौलीः मामला राजस्थान के करौली जिले के सूरौठ थाना इलाके का है। जिले के हिंडौन उपखंड के एक गांव में दबंगों द्वारा अनुसूचित जाति की किशोरी को बंधक बनाकर उससे गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने आरोपियों पर राजीनामा करने के लिए धमकाने और दबाव बनाने का भी आरोप लगाया है। दलित संगठनों के साथ आने पर पीड़िता की मां ने शनिवार शाम इस घटना की एफआईआर दर्ज कराई है। हालांकि पिता की शिकायत पर पुलिस ने शुक्रवार को ही किशोरी को तलाश करके परिजनों के सुपुर्द कर दिया था।

    सूरौठ थानाधिकारी शरीफ अली ने बताया कि पीड़िता की मां ने एफआईआर में आरोप लगाया है कि 17 अगस्त की रात उसकी 15 वर्षीय बेटी घर में सो रही थी। रात करीब 12 बजे उसकी आंख खुली तो उसकी बेटी गायब मिली। काफी तलाश करने पर भी उसका पता नहीं चला। इस पर 19 अगस्त को किशोरी के पिता ने उसकी गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसी रात को गांव के एक पशुबाड़े में पुलिस को किशोरी मिल गई। उसके बाद उसे किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया। वहां से उसे परिजनों को सौंपा गया।

    प्राथमिकी में आरोप लगाया है कि गांव के ही दो दबंग युवक उसकी बेटी का अपहरण करके ले गए थे। बाद में पशुओं के बाड़े में बंधक बनाकर उससे रेप करते रहे। पुलिस ने मोबाइल नंबरों की लोकेशन के आधार पर किशोरी को तलाश किया था। सूत्रों के मुताबिक इस मामले में गांव के ही दो युवकों को हिरासत में लिया गया है लेकिन पुलिस ने इससे इनकार किया है। हिंडौन डीएसपी किशोरी लाल का कहना है की किशोरी के पिता की ओर से गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कराने के कुछ घंटे बाद ही पुलिस ने उसे तलाश कर लिया था। पीड़िता के बयान लिए जाएंगे। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    एफआईआर में पीड़िता के परिजनों ने आरोप लगाया है कि आरोपियों के परिजन लगातार उनको धमकियां दे रहे हैं कि अगर मामले में राजीनामा नहीं किया तो उनका घर जला देंगे। आरोप यह भी है की परिवार को गोली मारने की धमकी मिल रही है। आरोपियों के परिवार के लोग पीड़िता के पिता को पकड़कर अपने घर ले गए और राजीनामा के लिए दबाव बनाया।

  • पंजाबः बिजली बोर्ड के JE ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट बरामद

    पंजाबः बिजली बोर्ड के JE ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट बरामद

    होशियारपुर। होशियारपुर से बिजली बोर्ड के जे.ई. द्वारा खौफनाक कदम उठाए जाने को लेकर अहम खबर सामने आई है। जानकारी अनुसार होशियारपुर के टांडा के रहने वाले बिजली बोर्ड के जे.ई. तरसेम सिंह ने आत्महत्या कर ली है। आत्महत्या करने से पहले तरसेम सिंह ने वीडियो बनाकर सुसाइड नोट लिखा जिसमें जे.ई. ने एक्सियन रूपिंदर सिंह पर खुदकुशी के लिए उकसाने के आरोप लगाए हैं।

    वीडियो में जे.ई. तरसेम सिंह ने कहा कि एक्सियन ने उसे खुदकुशी करने के लिए मजबूर किया है। जानकारी अनुसार जे.ई. तरसेम सिंह ने 40 लाख का झूठे केस में फंसाने के आरोप लगाए हैं। बता दें कि तरसेम लाल पुत्र किशन चंद निवासी कुराला कलां बिजली बोर्ड के जे.ई. के तौर पर सुलतानपुर लोधी में ड्यूटी पर तैनात था। 

  • बंगाणा में कांग्रेस करेगी किसानों की आवाज बुलंद, निकालेगी रैली

    बंगाणा में कांग्रेस करेगी किसानों की आवाज बुलंद, निकालेगी रैली

    मोदगिल घर-घर जाकर रैली में भाग लेने को दे रहे न्यौता

    बंगाणा/सुशील पंडित: कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के तहत किसानों की समस्याओं को लेकर “किसान बचाओ” रैली आज  निकाली जाएगी। रैली का नेतृत्व प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष रानी प्रतिभा सिंह, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री करेंगे। इसके अतिरिक्त काफी संख्या में नेता व कार्यकर्ता रैली में भाग ले रहे हैं।  रैली को सफल बनाने के लिए जोरों-शोरों से तैयारी चल रही थी, जो सम्पूर्ण हो चुकी है। इसके उपरान्त रानी प्रतिभा सिंह और नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री जनसभा को संबोधित करेंगे।

    इस कार्यक्रम के आयोजक प्रदेश कांग्रेस सचिव व राष्ट्रीय किसान संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री देसराज मौदगिल ने कहा कि  किसान बागवान फसलों के हो रहे नुकसान के चलते परेशान हैं। लेकिन न तो संबंधित विभाग और न ही वर्तमान सरकार इनकी समस्याओं  पर ध्यान दे रही है और न ही नुकसान होने की  स्थिति में मुआवजे का प्रावधान कर रही है। विभाग और प्रदेश सरकार को जगाने के लिए कांग्रेस पार्टी “किसान बचाओ” रैली निकाल रही है ताकि परेशानियों से जूझ रहे किसानों के दर्द का कोई हल निकल सके। इसके अतिरिक्त इन समस्याओं को कांग्रेस पार्टी के घोषणा पत्र में भी शामिल किया जा सके।

    कुटलैहड़ के किसानों की खेती को सींचने के लिए गोबिंद सागर झील के पानी को किसानों के खेतों तक पहुंचाने, किसानों के कर्जों को माफ करने , 60 वर्ष से ऊपर की आयु के किसानों को ₹5000 पेंशन देने, किसानों के परिवारों के सभी सदस्यों का मुफ्त इलाज, सभी फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित करने और इनके लिए खरीद केंद्र  उपलब्ध करवाना, किसानों की फसलों के लिए कारगर बीमा योजना समेत अन्य समस्याओं को लेकर भी आवाज बुलंद की जाएगी। मोदगिल ने रैली के पिछले दिन भी गांव-गांव जाकर रैली में भाग लेने के लिए लोगों को निमंत्रण दिया। साथ ही उन्होंने क्षेत्र के किसानों से आह्वान किया कि अधिक से अधिक संख्या में रैली में भाग लें और अपनी समस्याओं को प्रदेश सरकार तक पहुंचाएं।

  • नदी में कार के साथ बह गए थे 5 लोग, 4 का शव बरामद….

    नदी में कार के साथ बह गए थे 5 लोग, 4 का शव बरामद….

    रामगढ़. झारखंड के रामगढ जिले के पतरातू के बासल थाना क्षेत्र के हरिहरपुर के नलकारी नदी में अचानक आई बाढ़ में कार के साथ बहे तीन लापता लोगों की खोज के लिए एनडीआरएफ की टीम सुबह से तलाशी में जुटी है. इसी दौरान NDRF ने डैम से लापता दो व्यक्ति के शव को सुबह में बरामद किया है. बरामद शव समीर सौरव और डॉ देवाशीष तिग्गा का बताया जा रहा है. अन्य एक  की तलाशी जारी है.

    बता दें, 28 सदस्य की NDRF की टीम  डैम में खोज में सुबह से जुटी है. दो लोगो का शव शनिवार को ही बरामद किया गया था. वहीं फिलहाल पतरातू और बासल पुलिस समेत बीडीओ देवदत्त पाठक,सीओ शिवशंकर पांडेय मौके पर मौजूद है. NDRF 9 बटालियन के सहायक कमांडेंट विनय कुमार सिंह ने बताया कि सुबह 5.30 से रेस्क्यू शुरू किया गया है, दो लापता लोगो का शव को बरामद कर लिया गया है. एक लापता की खोजबीन जारी है. कुल 28 लोग हमारे टीम में हैं.

    ग्रामीण सुरेश महतो ने कहा कि हादसा बहुत दर्दनाक है. ये सभी लोग नलकारी नदी के निचले पुल पर थे, अचानक में तेज़ बाढ़ आ गया जिसके तेज़ बहाव में कार समेत सभी लोग बह गए. मालूम हो कि शनिवार को बैंक ऑफ़ इंडिया जमशेदपुर में मैनेजर स्नेहा स्मृति समेत सुमित का शव बरामद किया गया था. इस हादसे में स्नेहा के भाई समीर सौरव और मंगेतर डॉ देवाशीष तिग्गा का शव को रविवार को डैम से निकाला गया. सभी यहां घूमने आए थे. फ़िलहाल एनडीआरएफ की टीम लापता विजय की गाड़ी की तलाश में रेस्क्यू चला रही है.

  • किसान नेता राकेश टिकैत को पुलिस ने लिया हिरासत में, जाने क्या है मामला…

    किसान नेता राकेश टिकैत को पुलिस ने लिया हिरासत में, जाने क्या है मामला…

    नई दिल्ली। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत को गाजीपुर बॉर्डर पर हिरासत में लेकर दिल्ली पुलिस मधु विहार थाने लेकर पहुंची है। वह जंतर-मंतर पर आयोजित एक धरने में हिस्‍सा लेने जा रहे थे। देश में बेरोजगारी की स्थिति को लेकर जंतर-मंतर पर एक धरना प्रदर्शन किया जा रहा है।

    द‍िल्‍ली पुलिस की ओर से बताया गया कि टिकैत को उनके रास्‍ते में ही रोककर मधु विहार पुलिस स्‍टेशन ले जाया गया। यहां पुलिस ने उनसे बात की और अनुरोध किया कि वह लौट जाएं। आज रविवार दोपहर 1.30 पर दिल्ली में प्रवेश के दौरान पुलिस ने उन्‍हें हिरासत में ले लिया है। फिलहाल उन्हें एक अलग कमरे में बैठाया गया है और मोबाइल भी उनसे दूर रखा गया है, यही नहीं उनके साथ 10 साथियों को भी हिरासत में लिया गया है। अगले आदेश तक राकेश टिकैत मधु विहार थाने में हिरासत में रहेंगे।

    राकेश टिकैत ने स्वयं सोशल मीडिया पर पोस्ट डालते हुए कहा है कि गले में हरा और सफेद अंगोछा डालकर किसान प्रवेश नहीं कर सकता है। ये गलत है, आज वह दिल्ली जा रहे थे, रास्ते में उनके काफिले को रोका गया है, यह पूर्णत: गलत है। भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष नरेश टिकैत ने इस पर नाराजगी प्रकट की है।

  • सरकार ने 4 घंटे के लिए बंद की इंटरनेट सेवाएं…

    सरकार ने 4 घंटे के लिए बंद की इंटरनेट सेवाएं…

    नई दिल्ली। असम सरकार के विभिन्न विभागों में ग्रेड-चार के पदों के लिए लिखित परीक्षा के दौरान संभावित कदाचार को रोकने के लिए असम के 25 जिलों में मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को रविवार को चार घंटे के लिए निलंबित कर दिया गया। इसक साथ-साथ उन जिलों में धारा-144 लागू कर दी गई है, जहां परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं।

    21 और 28 अगस्त तथा 11 सितंबर को होने वाली परीक्षाओं में ग्रेड-तीन और ग्रेड-चार के लगभग 30,000 पदों के लिए 14.30 लाख से अधिक उम्मीदवारों के शामिल होने की उम्मीद है। ग्रेड-चार की परीक्षाएं रविवार को दो पालियों में हुईं, जबकि ग्रेड-तीन के पदों के लिए अन्य दो तिथियों पर परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। सभी परीक्षाएं माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, असम (एसईबीए) द्वारा आयोजित की जा रही हैं।

    निजी दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनी एयरटेल और रिलायंस जियो के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि असम सरकार के निर्देश के अनुसार 25 जिलों में चार घंटे के लिए इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी गई हैं। एयरटेल ने अपने ग्राहकों को एसएमएस के जरिए सूचित किया, ‘प्रिय ग्राहकों, सरकारी निर्देश के अनुसार, आपके क्षेत्र में सुबह 10 से दोपहर 12 बजे और दोपहर दो बजे से शाम चार बजे के बीच मोबाइल इंटरनेट सेवाएं अस्थायी रूप से बंद की जा रही हैं।” इसी तरह के संदेश अन्य ऑपरेटरों ने भी राज्यभर में अपने ग्राहकों को भेजे थे।

    17 अगस्त को मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने कहा था कि भर्ती प्रक्रिया के दौरान संभावित मिसकंडक्ट से बचने के लिए परीक्षा के दौरान इंटरनेट सेवाओं को निलंबित कर दिया जाएगा। इस बीच, असम पुलिस ने एक ट्वीट में कहा कि इन तीन दिनों के लिए परीक्षा स्थलों और उसके आसपास दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा-144 लागू कर दी गई है, ताकि परीक्षा ‘स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से’ आयोजित किया जा सके।

    परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल ले जाना भी वर्जित है। गुवाहाटी पुलिस ने एक अलग आदेश में कहा कि सीआरपीसी की धारा-144 के तहत गुवाहाटी में एसईबीएस कार्यालय के 100 मीटर के दायरे में भी उस समय तक निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है, जब तक कि उत्तर पुस्तिकाएं प्राप्त करने, जमा करने और जांचने की प्रक्रिया समाप्त नहीं हो जाती।

  • 150 ਗ੍ਰਾਮ ਹੈਰੋਇਨ ਅਤੇ 78 ਲੱਖ 70 ਹਜਾਰ ਰੁਪਏ ਡਰੱਗ ਮਨੀ ਸਹਿਤ 03 ਨਸ਼ਾ ਤਸਕਰ ਗਿਰਫਤਾਰ, ਵੇਖੋ ਵਿਡਿਓ

    150 ਗ੍ਰਾਮ ਹੈਰੋਇਨ ਅਤੇ 78 ਲੱਖ 70 ਹਜਾਰ ਰੁਪਏ ਡਰੱਗ ਮਨੀ ਸਹਿਤ 03 ਨਸ਼ਾ ਤਸਕਰ ਗਿਰਫਤਾਰ, ਵੇਖੋ ਵਿਡਿਓ

    ਜਲੰਧਰ (ਹਰਸ਼ ਮੇਹਰਾ)। ਜਿਲ੍ਹਾ ਜਲੰਧਰ ਦਿਹਾਤੀ ਦੇ ਥਾਣਾ ਕਰਤਾਰਪੁਰ ਦੀ ਪੁਲਿਸ ਨੇ 150 ਗ੍ਰਾਮ ਹੈਰੋਇੰਨ ਅਤੇ 78 ਲੱਖ 70 ਹਜਾਰ ਰੁਪਏ (ਡਰੱਗ ਮਨੀ) ਨਾਲ 03 ਨਸ਼ਾ ਤਸਕਰਾਂ ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕਰਨ ਵਿੱਚ ਵੱਡੀ ਸਫਲਤਾ ਹਾਸਿਲ ਕੀਤੀ ਹੈ।  ਫਡ਼ੇ ਗਏ ਆਰੋਪਿਆਂ ਦੀ ਪਛਾਣ ਕਸ਼ਮੀਰ ਸਿੰਘ ਉਰਫ ਬਿੱਲਾ ਪੁੱਤਰ ਜਰਨੈਲ ਸਿੰਘ ਵਾਸੀ ਡੋਗਰਾਵਾਲ ਥਾਣਾ ਸੁਭਾਨਪੁਰ ਜਿਲਾ ਕਪੂਰਥਲਾ, ਸ਼ਿੰਦਾ ਪੁੱਤਰ ਨਰੰਜਨ ਸਿੰਘ ਵਾਸੀ ਲੱਖਣ ਖੁਰਦ ਥਾਣਾ ਸੁਭਾਨਪੁਰ ਜਿਲਾ ਕਪੂਰਥਲਾ, ਸੁਖਪਾਲ ਸਿੰਘ ਪੁੱਤਰ ਹਰਬੰਸ ਸਿੰਘ ਵਾਸੀ ਮੁਦੋਵੱਲ ਥਾਣਾ ਸੁਭਾਨਪੁਰ ਜਿਲਾ ਕਪੂਰਥਲਾ ਵਜੋੰ ਹੋਈ  ਹੈ। 

    ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਸਰਬਜੀਤ ਸਿੰਘ ਬਾਹੀਆ ਐਸਪੀ ਡੀ, ਜਲੰਧਰ ਦਿਹਾਤੀ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ  ਇੰਸਪੈਕਟਰ ਰਮਨਦੀਪ ਸਿੰਘ ਮੁੱਖ ਅਫਸਰ ਥਾਣਾ ਕਰਤਾਰਪੁਰ ਪਾਸ ਇੱਕ ਸਮਾਜ ਸੇਵਕ ਨੇ ਇਤਲਾਹ ਦਿੱਤੀ ਕਿ ਇਹ ਤਿੰਨੋ ਭਾਰੀ ਮਾਤਰਾ ਵਿੱਚ ਹੈਰੋਇਨ ਦੀ ਸਮਲਿੰਗ ਕਰਦੇ ਹਨ ਜੋ ਅੱਜ ਵੀ ਭੁਲਥ ਸਾਇਡ ਤੋਂ ਮੋਟਰਸਾਇਕਲ ਤੇ ਸਵਾਰ ਹੋ ਕੇ ਕਿਸੇ ਵਿਅਕਤੀ ਨੂੰ ਹੈਰੋਇਨ ਦੀ ਸਪਲਾਈ ਦੇਣ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ ਅਤੇ ਇਹਨਾਂ ਪਾਸ ਪਹਿਲਾ ਵੇਚੀ ਹੈਰੋਇਨ ਦੀ ਡਰੱਗ ਮੰਨੀ ਹੈ ਜੋ ਇਤਲਾਹ ਠੋਸ ਤੇ ਭਰੋਸੇਯੋਗ ਹੋਣ ਤੇ ਇੰਸਪੈਕਟਰ ਰਮਨਦੀਪ ਸਿੰਘ ਮੁੱਖ ਅਫਸਰ ਥਾਣਾ ਕਰਤਾਰਪੁਰ ਨੇ ਮੁਕਦਮਾ ਨੰਬਰ 140 ਧਾਰਾ 218/29-61-85 NDPS ACT ਅਧੀਨ ਦਰਜ ਰਜਿਸਟਰ ਕਰਕੇ ਸਮੇਤ ਥਾਣਾ ਕਰਤਾਰਪੁਰ ਦੀ ਪੁਲਿਸ ਟੀਮ ਨਾਲ ਟੀ-ਪੁਆਇੰਟ ਭਲੱਥ ਮੋੜ ਕਰਤਾਰਪੁਰ ਵਿਖੇ ਨਾਕਾਬੰਦੀ ਕਰਕੇ ਚੈਕਿੰਗ ਸ਼ੁਰੂ ਕੀਤੀ ਤਾਂ ਭੁਲੱਬ ਸਾਇਡ ਵੱਲੋਂ ਮੋਟਰਸਾਇਕਲ ਸਪਲੈਡਰ PB-09 AH 8108 ਪਰ ਸਵਾਰ ਤਿੰਨ ਵਿਅਕਤੀ ਨੂੰ ਰੋਕ ਕੇ ਚੈੱਕ ਕੀਤਾ ਤਾ ਕਸ਼ਮੀਰ ਸਿੰਘ ਉਰਫ ਬਿੱਲਾ ਦੇ ਕਬਜਾ ਵਿੱਚੋਂ 125 ਗ੍ਰਾਮ ਹੈਰੋਇਨ ਅਤੇ 05 ਲਖ ਰੁਪਏ ਡਰਗ ਮੁਨੀ, ਸ਼ਿੰਦਾ ਕੋਲੋਂ 15 ਗ੍ਰਾਮ ਹੈਰੋਇਨ ਅਤੇ ਸੁਖਪਾਲ ਸਿੰਘ ਦੇ ਕੋਲੋਂ 10 ਗ੍ਰਾਮ ਹੈਰੋਇਨ ਬ੍ਰਾਮਦ ਕਰਕੇ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕੀਤਾ ਗਿਆ।

    ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕੀਤੇ ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਨੇ ਮੁਢਲੀ ਪੁੱਛਗਿੱਛ ਦੌਰਾਨ ਮੰਨਿਆ ਕਿ ਉਹ ਸਾਰੇ ਰਲ ਕੇ ਇਹ ਕੰਮ ਸੁਖਦੇਵ ਸਿੰਘ ਪੁੱਤਰ ਕਸ਼ਮੀਰ ਸਿੰਘ ਵਾਸੀ ਪਿੰਡ ਡੰਗਰਾਵਾਲ ਨਾਲ ਮਿਲ ਕੇ ਕਰਦੇ ਹਨ ਅਤੇ ਡਰੱਗ ਮਨੀ ਸਾਰੇ ਆਪਸ ਵਿੱਚ ਵੰਡਦੇ ਹਨ ਅਤੇ ਦੌਰਾਨੇ ਤਫਤੀਸ਼ ਕਸ਼ਮੀਰ ਸਿੰਘ ਉਰਫ ਬਿੱਲਾ ਨੇ ਇੰਸਪੈਕਟਰ ਰਮਨਦੀਪ ਸਿੰਘ ਮੁੱਖ ਅਫਸਰ ਥਾਣਾ ਕਰਤਾਰਪੁਰ ਪਾਸ ਪੁੱਛ-ਗਿੱਛ ਦੌਰਾਨ ਮੰਨਿਆ ਕਿ ਉਸਨੇ ਪਹਿਲਾ ਵੇਚੀ ਹੈਰੋਇਨ ਦੀ ਡਰਗ ਮੁਨੀ ਆਪਣੇ ਘਰ ਪਿੰਡ ਡੋਗਰਾਵਾਲ ਵਿੱਚ ਰਖੀ ਹੈ ਅਤੇ ਬਾਮਦ ਕਰਵਾ ਸਕਦਾ ਹੈ ਜੋ ਦੋਸ਼ੀ ਦੀ ਨਿਸ਼ਾਨਦੇਹੀ ਤੇ 73 ਲੱਖ 70 ਹਜਾਰ ਰੁਪਏ ਬ੍ਰਾਮਦ ਕੀਤੀ ਗਈ ਹੈ। 

  • सतपाल सत्ती ने फतेवाल में किया 18 लाख से निर्मित रास्ते का लोकार्पण

    सतपाल सत्ती ने फतेवाल में किया 18 लाख से निर्मित रास्ते का लोकार्पण

    ऊना/सुशील पंडित: छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने गत देर सांय ऊना विस क्षेत्र के तहत फतेवाल में 18 लाख रुपए की लागत से बने रास्ते का लोकार्पण किया।

    इस अवसर पर सत्ती ने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के नेतृत्व वाली वर्तमान सरकार का लक्ष्य प्रत्येक घर को पक्के रास्ते के साथ जोड़ना है और सरकार निरंतर इसी दिशा में कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार के कार्यकाल में ही 9.49 लाख रुपए से फतेवाल पुल से लिंक रोड बनाया गया है। साथ ही 14.50 लाख रुपए की लागत से बनगढ़ पंचायत को लबाणा बस्ती से जोड़ने तथा 11.94 लाख से माढू राम के घर तक लिंक रोड बनाने का कार्य जारी है। उन्होंने कहा कि 6 लाख रुपए की लागत से राजकीय उच्च विद्यालय फतेवाल के साथ दीवार बनाने तथा 2.13 लाख रुपए से कुलदीप सिंह के घर तक पेवमेंट लगाने का कार्य पूर्ण किया गया है। 

    सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि नाबार्ड की मदद से 3.45 करोड़ व्यय कर बनगढ़ नंगड़ा घलौर चौक वाया मोरबढ़ रोड के सुधारीकरण का कार्य जारी है, जिसे बहुत जल्दी पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि फतेवाल में 71.48 लाख रुपए से बनगढ़-फतेवाल सड़क की टारिंग की गई है। जबकि 2.43 करोड़ की लागत से आईआरबी बनगढ़ के क्वार्टर बनाए गए हैं। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जखेड़ा में 42.71 लाख रुपए से दो नए क्लास रूम तैयार किए गए हैं, जिससे बच्चों को सुविधा मिल रही है। उन्होंने कहा कि 8.55 करोड़ से संतोषगढ़ आईटीआई, 1.77 करोड़ से बसदेहड़ा में खेल मैदान तथा 4.34 करोड़ रुपए से बसदेहड़ा में 30 बेड के अस्पताल का निर्माण किया जा रहा है। 

    इस अवसर पर पूर्व प्रधान बनगढ़ सतीश कुमार, उप प्रधान बनगढ़ सुनील कुमार, पूर्व प्रधान भटोली सतीश कुमार, पूर्व पंचायत समिति सदस्य नीरज कुमार, अरुण कुमार, राकेश, जगीरी लाल, बिशन दास, तेलू राम लंबरदार, रामरत्न, अमरनाथ, धर्म सिंह, जगन्नाथ तथा एसडीओ पीडब्ल्यूडी अरविंद चौधरी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। 

  • अनुराग ठाकुर आज अंब में, 75 वर्ष के समारोह में होंगे मुख्यतिथि

    अनुराग ठाकुर आज अंब में, 75 वर्ष के समारोह में होंगे मुख्यतिथि

    ऊना/सुशील पंडित: केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण, युवा सेवाएं तथा खेल मंत्री आज जिला ऊना के चिंतपूर्णी विस क्षेत्र के अंब में 22 अगस्त को आयोजित किए जा रहे प्रगतिशील हिमाचल-स्थापना के 75 वर्ष समारोह में मुख्यतिथि होंगे। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अनुराग ठाकुर दोपहर 2 बजे अंब ग्राउंड पहुंचेंगे। यह जानकारी देते हुए चिंतपूर्णी के विधायक बलबीर सिंह ने कहा कि कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 
    बलबीर सिंह ने कहा कि अंब में विकासात्मक प्रदर्शनियां भी लगाई गई हैं, जिसके माध्यम से राज्य की स्थापना से लेकर अब तक हुए विकास की पूरी यात्रा प्रदर्शित की जाएगी। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक संख्या में स्थानीय जनता इस कार्यक्रम में भाग लें।
  • बंगाणा में 23 को प्रगतिशील हिमाचल-स्थापना के 75 वर्ष पर समारोह, अनुराग होंगे मुख्यतिथि

    बंगाणा में 23 को प्रगतिशील हिमाचल-स्थापना के 75 वर्ष पर समारोह, अनुराग होंगे मुख्यतिथि

    ऊना/सुशील पंडित: प्रगतिशील हिमाचल-स्थापना के 75 वर्ष कार्यक्रम के तहत कुटलैहड़ विस क्षेत्र के कुटलैहड़ विस क्षेत्र के बंगाणा में 23 अगस्त 2022 को भव्य समारोह का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें केंद्रीय सूचना प्रसारण, खेल एवं युवा मामलों के मंत्री अनुराग ठाकुर मुख्यतिथि होंगे। कार्यक्रम में ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। यह जानकारी देते हुए एसडीएम बंगाणा योगराज धीमान ने बताया कि प्रशासन समारोह की सफलता के लिए तैयारियां कर रहा है। उन्होंने कहा कि सभी तैयारियां समयसीमा के भीतर पूरी की जाएंगी और एक बहुत भव्य समारोह बंगाणा में आयोजित किया जाएगा। 

    योगराज ने कहा कि समारोह 23 अगस्त को दोपहर एक बजे आरंभ होगा, जिसमें प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों से संबंधित प्रदर्शनियां भी लगाई जाएंगी। इन प्रदर्शनियों में हिमाचल प्रदेश के विकास यात्रा को प्रदर्शित किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को विशेष रूप से आमंत्रित किया जाएगा।