Blog

  • ऊना: क्रेशर मालिक का आरोप: मैनेजर ने धोखे से बेच डाला 45 लाख का मैटीरियल

    ऊना: क्रेशर मालिक का आरोप: मैनेजर ने धोखे से बेच डाला 45 लाख का मैटीरियल

    धोखेबाज़ी पकड़ी गई तो ले उड़ा सीसीटीवी का डीवीआर और 15 लाख कैश, तीन के विरुद्ध मामला दर्ज 

    ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना के उपमंडल हरोली के कुठार बीत में चल रहे सुल्तान स्टोन क्रेशर के मालिक ने अपने मैनेजर पर अपने दो साथियों से मिल कर 45 लाख का मैटेरियल बेचने का आरोप लगाया है वहीं चोरी का पता चला तो सीसीटीवी का डीवीआर और अलमारी में रखे 15 लाख रुपए कैश चोरी करने के आरोप भी लगाए हैं।

    पुलिस को दी शिकायत में राजन शर्मा पुत्र गिरधारी लाल मालिक सुल्तान स्टोन क्रैशर गांव कुठारबीत तह0 हरोली जिला ऊना ने बताया कि सुल्तान स्टोन क्रशर वर्ष 2021 में खरीदा था और निशान सिंह को इसने अपने क्रेशर पर मैनेजर रखा था तथा दूसरे दोनों हरपाल सिंह भी इसके कर्मचारी हैं ।

    निशान सिंह के पास विलीग के आई0 डी0 ओर पासवर्ड रहते थे जिसका गलत फायदा उठा कर व जाली व फर्जी विल वना कर अन्य दो आरोपियों से मिलकर अपने रिश्तेदारों की गाडियो में क्रेशर से निकलने वाला मैटेरियल गलत व फर्जी विल वना कर चोरी से ले जाता रहा । जब  इन्होंने सी0 सी0 टी0 वी0 फुटेज में सारी पिछले दिनों में भरी गाड़ीयों की गिनती की तो  इन्हें पता चला कि 45 लाख का मैटिरल चोरी से बेचा गया है । जिसका इन्द्रराज निशान सिंह ने क्रेशर के रिकार्ड में दर्ज नहीं किया है  तथा निशान सिंह ने भी माना कि उपरोक्त दोनों आरोपी इस कृत्य में उसका साथ देते थे निशान सिंह ने अपनी गलती मानते हुए 7,34,000/- रू0 इसके अलग-2 खातों में जमा करवाए हैं तथा वापिस राशि देने के लिए मान लिया था और रात  को दफ्तर वाले कमरे मे ही सोया था । जब सुबह हम दफतर गए तो इसके दफ्तर की अलमारी में से 15 लाख रूपये व सीसीटीवी कैमरों की डी0 वी0 आर0 भी गायव थे। जो निशान सिंह ने अन्य दोनों के साथ मिलकर चोरी करके ले गया है ।

    वहीं पुलिस ने शिकायत के आधार पर निशान सिंह पुत्र हरपाल सिंह वासी वघयाडी गिदडी जिला तरनतारन पंजाब ,हरपाल सिंह पुत्र सतवंत सिंह वासी वघयाडी गिदडी जिला तरनतारन पंजाब व हरपाल सिंह पुत्र चरन सिंह निवासी खेरा लाडेवाल पंजाव के विरुद्ध धारा 318(4), 316(4), 3(5) वीएनएस के तहत पुलिस थाना हरोली में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

  • जिला पुलिस ने चार जगहों पर छापेमारी कर पकड़ी 32 बोतल अवैध शराब

    जिला पुलिस ने चार जगहों पर छापेमारी कर पकड़ी 32 बोतल अवैध शराब

    ऊना/सुशील पंडित: जिला पुलिस ने चार विभिन्न जगहों पर छापेमारी कर 32 बोतल अवैध शराब पकड़ी है और मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात एएसआई हरीश सैन अधिकारी पुलिस थाना टाहलीवाल पर आधारित पुलिस टीम ने गोंदपुर बुल्ला में प्रदीप कुमार निवासी गोंदपुर बुल्ला तहसील हरोली जिला ऊना के कब्जे से 08 बोतलें कांच शराब देसी बरामद की। पुलिस ने आरोपित व्यक्ति के विरुद्ध एक्साइज एक्ट के तहत पुलिस थाना टाहलीवाल में मामला दर्ज किया है।

    वहीं दूसरे मामले में बीती रात एएसआई संजीव चन्देल अधिकारी पुलिस थाना सदर ऊना पर आधारित पुलिस टीम ने रक्कड़ कालोनी में मनीष कुमार निवासी जलग्रां टब्बा तह0 व जिला ऊना के कब्जे से आठ बोतलें शराब देसी संतरा बरामद की। वहीं पुलिस ने आरोपित व्यक्ति के विरुद्ध एक्साइज एक्ट के तहत पुलिस थाना सदर ऊना में मामला दर्ज कर लिया है।

    वहीं तीसरे मामले में बीती रात एएसआई सुरिन्द्र कुमार अधिकारी पुलिस थाना हरोली पर आधारित पुलिस टीम ने गांव ललडी में कमल देव निवासी गांव ललडी तह0 हरोली जिला ऊना के कब्जे से सात बोतलें कांच शराब देसी संतरा बरामद की । पुलिस ने एक्साइज एक्ट के तहत पुलिस थाना हरोली में मामला दर्ज किया है।

    इसी कड़ी में बीती रात एएसआई अतुल कुमार अधिकारी पुलिस थाना अम्ब, जिला ऊना पर आधारित पुलिस टीम ने गांव अठवां में रमेश कुमार निवासी अम्व वार्ड नम्बर 6 जिला ऊना के कब्जे से नौ बोतलें कांच शराब देसी संतरा बरामद की। पुलिस ने एक्साइज एक्ट के तहत पुलिस थाना अम्ब में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

  • Punjab News: संदिग्ध परिस्थितियों में 2 भाइयों की हुई मौत

    Punjab News: संदिग्ध परिस्थितियों में 2 भाइयों की हुई मौत

    बठिंडा: शहर के जुंझार सिंह नगर से बड़ी खबर सामने आई है। जहां संदिग्ध परिस्थितियों में 2 भाईयों की मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे जुंझार सिंह नगर क्षेत्र में जहां शोक की लहर छा गई। लेकिन अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि दोनों भाइयों ने आत्महत्या की है या कोई उनके साथ कोई घटना हुई है। सूत्रों के अनुसार दोनों में से एक भाई ने फंदा लगाया हुआ था, जिसके कारण उसका शव लटक रहा था, जबकि दूसरे भाई की लाश बिस्तर पर पड़ी हुई थी।

    घटना की जानकारी मिलते ही डीएसपी सिटी सरबजीत सिंह भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर सुधार ट्रस्ट में अकाउंटेंट रमण कुमार मित्तल (40 वर्ष) और उसके भाई अजे मित्तल (35 वर्ष) की अपने घर में ही भेदपूर्ण तरीके से मौत हुई है। उनके माता-पिता की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। जबकि रमण कुमार अपनी पत्नी के साथ घरेलू झगड़े के चलते अलग रह रहे थे। ये दोनों भाई अपने पैतृक मकान जुंझार सिंह नगर की गली नंबर सात में अकेले रह रहे थे।

  • ऊना वन मंडल में इस मानसून सीजन में रोपे जाएंगे 2.80 लाख पौधे

    ऊना वन मंडल में इस मानसून सीजन में रोपे जाएंगे 2.80 लाख पौधे

    61 हेक्टेयर भूमि पर होगा पौधारोपण, लगाए जाएंगे 13 प्रजातियों के पौधे ऊना/सुशील पंडित: वन मंडल ऊना में इस वर्ष मानसून सीजन के दौरान 2 लाख 80 हजार पौधे रोपित किए जाएंगे। इन पौधों में जामुन, शीशम, खैर, आंवला और दरेक सहित कुल 13 प्रजातियां शामिल हैं। डीएफओ सुशील कुमार ने बताया कि क्षेत्र में लगातार हो रही वर्षा के चलते मिट्टी में पर्याप्त नमी है, जो पौधारोपण के लिए अत्यंत अनुकूल वातावरण प्रदान कर रही है। 61 हेक्टेयर भूमि पर होगा पौधारोपण,54 हेक्टेयर पर बडे़ जबकि 7 हेक्टेयर पर छोटे पौधे होंगे रोपित सुशील कुमार ने बताया कि इस अभियान के तहत कुल 61 हेक्टेयर भूमि को चिन्हित किया गया है, जिसमें जुलाई और अगस्त महीने में 54 हेक्टेयर पर बड़े और 7 हेक्टेयर पर छोटे पौधे लगाए जाएंगे। डीएफओ ने बताया कि राजीव गांधी संवर्द्धन योजना के अंतर्गत जिला के महिला मंडलों और स्वयं सहायता समूहों की मदद से यह पौधा रोपण किया जाएगा। इसके लिए 17 स्वयं सहायता समूहों का चयन किया गया है जिनके माध्यम से 28 हज़ार 800 पौधे रोपित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि पौधारोपण के बाद पौधों की देखरेख का कार्य भी महिला मंडलों और स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से किया जाएगा और फैंसिंग का कार्य विभाग द्वारा होगा। इसके अलावा पिछले सीज़न में किए गए पौधारोपण की मेंटेनेंस कार्य भी सुनिश्चित किया जाएगा जिसमें जिन पौधों का विकास नहीं हुआ हैं या क्षतिग्रस्त हुए हैं उनकी जगह नए पौधे रोपित किए जाएंगे। इस कार्य के लिए कुल 83 पौधे रोपित किए जाएंगे। किसानों की निजी भूमि पर खैर के 88 हज़ार पौधे होंगे रोपित डीएफओ ने बताया कि किसानों को अपनी निजी भूमि पर पौधे रोपित करने के लिए 88 हज़ार खैर के पौधों का निःशुल्क वितरण भी किया जाएगा ताकि आने वाले समय में उनकी आजीविका में भी सुधार हो सके और पर्यावरण को भी स्वच्छ रखने में मदद मिल सके। एक पेड़ मां के नाम योजना के तहत रोपित होंगे 5500 पौधे उन्होंने बताया कि एक पेड़ मां के नाम योजना के अंतर्गत जिला के विभिन्न स्कूलों में 50 हज़ार पौधे और स्वास्थ्य संस्थानों में 5 हज़ार पौधे रोपित किए जाएंगे। डीएफओ ने बताया कि पर्यावरण को धार्मिक दृष्टि से देखते हुए पीपल, बिल, बरगद और शामिंग के 5 हज़ार पौधे भी रोपे जाएंगे। उन्होंने जिलावासियों से अपील की है कि इस पौधारोपण अभियान में बढ़चढ़ कर भाग लें ताकि धरती को हराभरा बनाया जा सके ताकि आने वाली पीढ़ी को स्वच्छ जलवायु और पर्यावरण मिल सके। उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति को पौधारोपण के लिए पौधे प्राप्त करनो चाहता है तो वह वन विभाग या विभागीय नर्सरी से सम्पर्क कर सकता है।
  • Punjab News: जूता कारोबारी पर हमले की साजिश हुई नाकाम, हथियारों सहित 3 गिरफ्तार

    Punjab News: जूता कारोबारी पर हमले की साजिश हुई नाकाम, हथियारों सहित 3 गिरफ्तार

    लुधियानाः जिले में कांग्रेसी नेता कमलजीत कड़वल के करीबी और लुधियाना के जूता कारोबारी बड़ी घटना से बच गए। दरअसल, प्रिंकल को एक बार फिर से तीन दोषी मारने की योजना बना रहे थे। उक्त आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि काउंटर इंटेलिजेंस पुलिस इस मामले को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं कर रही है, लेकिन प्रिंकल द्वारा इसकी पुष्टि की जा रही है।

    प्रिंकल ने कहा कि उन्हें काउंटर इंटेलिजेंस की ओर से फोन आया था और उन्होंने बताया कि उनकी टारगेट किलिंग की जानी थी। लेकिन गनीमत यह रही कि काउंटर इंटेलिजेंस पुलिस ने समय रहते तीनों आरोपियों को हथियारों सहित गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि आरोपियों के पास कौन-कौन से हथियार थे। बता दें कि 8 महीने पहले भी प्रिंकल पर गैंगस्टरों द्वारा दुकान में घुसकर जानलेवा हमला किया गया था।

    उस दौरान वह और उनकी महिला साथी गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दरअसल, 8 माह पहले जूता कारोबारी प्रिंकल पर 4 बाइक सवार बदमाशों ने गोलियां चलाई थी। उस घटना में प्रिंकल को 4 गोलियां लगी थी। इस दौरान दुकान पर मौजूद प्रिंकल की महिला मित्र को भी 2 गोलियां लगी थी। उस दौरान बदमाश 2 बाइक पर सवार होकर आए थे। जिन्होंने दुकान पर पहुंचते ही ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी।

     

  • रतन इमिग्रेशन मैहतपुर में भरे जाएंगे 12 पद, साक्षात्कार 10 को

    रतन इमिग्रेशन मैहतपुर में भरे जाएंगे 12 पद, साक्षात्कार 10 को

    ऊना/सुशील पंडित: रतन इमिग्रेशन मैहतपुर द्वारा वीजा काउंसलर, ऑफिस एग्जीक्यूटिव, एचआर मैनेजर और रिसेप्शनिस्ट के 12 पद भरे जाएंगे। इनमें वीजा काउंसलर के 4 पद, ऑफिस एग्जिक्यूटिव के 6 पद, एचआर मैनेजर और रिसेप्शनिस्ट का 1-1 पद शामिल है। जिला रोजगार अधिकार ऊना अक्षय शर्मा ने बताया कि इन पदों के साक्षात्कार 10 जुलाई को सुबह 10.30 बजे जिला रोजगार कार्यालय ऊना में आयोजित होगा।

    अक्षय शर्मा ने बताया कि वीजा काउंसलर पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता स्नातक  (संबंधित क्षेत्र में अनुभव), आयु 22 से 42 वर्ष और वेतन 12 से 17 हज़ार रूपये प्रतिमाह निर्धारित किया है। ऑफिस एग्जिक्यूटिव पद के लिए स्नातक (अंग्रेजी भाषा में निपुण), 2 से 3 साल का अनुभव, 21 से 40 वर्ष आयु होनी चाहिए। एचआर मैनेजर पद के लिए एचआर में एमबीए, 2 से 3 साल का अनुभव, आयु 26 से 40 वर्ष और वेतन 16 से 21 हज़ार रूपये तथा रिसेप्शनिस्ट पद के लिए स्नातक (अंग्रेजी भाषा में निपुण), 21 से 40 वर्ष आयु सहित वेतन 8 से 12 हज़ार रूपये दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इच्छुक अभ्यथी अपने योग्यता प्रमाण पत्र, जन्मतिथि, रोजगार कार्यालय पंजीकरण कार्ड, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट आकार की फोटो, बायोडाटा की कॉपी, अनुभव प्रमाण पत्र सहित साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।

  • Jalandhar News: 30 हाईटेक नाके लगाकर काटे वाहनों के चालान, CP Dhanpreet Kaur ने दी सख्त हिदायतें, देखें वीडियो

    Jalandhar News: 30 हाईटेक नाके लगाकर काटे वाहनों के चालान, CP Dhanpreet Kaur ने दी सख्त हिदायतें, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: महानगर में क्राइम की बढ़ रही वारदातों पर नकेल कसने के लिए आज पुलिस कमिश्नर द्वारा शहर में सख्ती की गई। दरअसल, पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर और ज्वाइंड सीपी संदीप शर्मा की अगुवाई में शहर में 30 हाईटेक नाके लगाए गए। वहीं शहर के मेन एंट्री प्वाइंट अंबेडकर चौक, सविधान चौक, मॉडल टाउन, बीएसएफ चौक सहित अन्य चौक में पुलिस द्वारा नाकेबंदी गई। जहां ट्रैफिक नियमों की उलंघना करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

    इस दौरान अंबेडकर चौक पर ब्लैक फिल्म, हूटर, बड़े स्पीकर सहित अन्य वाहनों की उलंघना करने वाले चालकों को रोककर पुलिस द्वारा उनके चालान काटे गए। वहीं मुंह ढककर दोपहिया वाहन चलाने वाले चालकों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। अंबेडकर चौक पर अब तक 5 से 6 वाहनों के चालान काटे गए। जिसमें बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन भी शामिल है। इस दौरान एक व्यक्ति गाड़ी लेकर नाके से फरार हो गया। जिसके बाद पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए कार चालक का पीछा करके उसे काबू कर लिया। पुलिस कार चालक को काबू करने थाने ले गई।

    मामले की जानकारी देते हुए धनप्रीत कौर ने बताया कि शहर में 30 हाईटेक नाके लगाए गए है। इस दौरान वाहन चालकों की बारीकी से जांच की जा रही है। सीपी ने कहा कि दिन में चैकिंग के साथ-साथ रात में नाकेबंदी की जाएगी। इस दौरान पुलिस को जिले से बाहरी जगह से पुलिस बल भी दिया गया है। उन्होंने कहा कि 16 सीनियर अफसर (जीओ) द्वारा नाके पर गहनता से जांच की जा रही है। सीपी ने बताया कि यह स्पेशल मुहिम चलाई जा रही है। इस दौरान पुलिस रोटेट करके अलग-अलग जगह पर नाके लगाकर वाहनों को चैक कर रही है। यह मुहिम साढे चार से रात साढ़ आठ बजे तक जारी रहेंगी। इस दौरान कुछ मोबाइल पेट्रोलिंग भी जारी रहेंगी। नाके के दौरान वाहनों से कुछ चीजें बरामद हुई है, जिसे जल्द प्रेस वार्ता के दौरान ब्रीफ किया जाएगा। वहीं इस स्पेशल नाकेबंदी में सीपी ने लोगों को मुहिम में साथ देने की अपील की है।

  • Punjab News: शोरूम मालिक की हत्या के मामले में पुलिस ने किया 2 आरोपियों का Encounter, देखें वीडियो

    Punjab News: शोरूम मालिक की हत्या के मामले में पुलिस ने किया 2 आरोपियों का Encounter, देखें वीडियो

    इस मुठभेड़ में एक पुलिस कर्मी घायल

    अबोहरः फाजिल्का के जिले अबोहर में न्यू वेयरवेल टेलर्स के मालिक संजय वर्मा की बीते दिन सरेआम गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। वहीं इस मामले में आज पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 2 आरोपियों का एनकाउंटर कर दिया। इस घटना में दोनों आरोपियों की मौत की खबर है। वही इस मुठभेड़ में एक पुलिस कर्मी भी घायल हुआ है। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ में जसप्रीत व राम रत्न की मौत हो गई। दरअसल, पुलिस आरोपियों के साथ हथियार रिकवर करने के लिए आई थी। जहां आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए आरोपियों पर फायरिंग की। इस मुठभेड़ में गोली लगने से एक कांस्टेबल घायल हुआ है। वहीं दोनों बदमाशों की गोली लगने से मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों आरोपी मर्डर केस में शामिल थे, जिनकी मुठभेड़ दौरान मौत हो गई है। मौके से 30 बोर की पिस्टल बरामद की है। डीआईजी हरमनबीर गिल और एसएसपी गुरमीत सिंह ने बताया कि पंजपीर इलाके में पुलिस और बदमाशों में गोलियां चली है। जिसमें 2 आरोपी मारे गए है। मारे गए आरोपी कार में आगे की सीट पर बैठे हुए थे। घटना को 5 आरोपियों ने अंजाम दिया था। उक्त आरोपियों ने घटना को अंजाम देने के बाद अपने कपड़े रास्ते में फेंक दिए थे और अपना भेष बदलकर वह रह रहे थे। वहीं कांस्टेबल की बाजू में गोली लगी है। कांस्टेबल को उपचार के लिए अस्पताल मेें भर्ती करवाया गया, जहां उसका ईलाज चल रहा है। बता दें कि कुछ देर पहले ही एडीजीपी अर्पिल शुक्ला ने प्रेस वार्ता करके खुलासा किया था। जिसमें एडीजीपी ने बताया था कि वेयरवेल टेलर्स के मालिक संजय वर्मा की हत्या के मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों की पहचान राम रतन पुत्र रमेश कुमार निवासी पटियाला और जसप्रीत सिंह पुत्र हरजीत सिंह निवासी मरदापुर के रूप में हुई है। एडीजीपी ने कहा कि जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
  • जेएनवी पेखुबेला में कक्षा छठी में प्रवेश के लिए मांगे आवेदन, 29 जुलाई तक ऑनलाइन कर सकते हैं आवेदन

    जेएनवी पेखुबेला में कक्षा छठी में प्रवेश के लिए मांगे आवेदन, 29 जुलाई तक ऑनलाइन कर सकते हैं आवेदन

    ऊना/सुशील पंडित: पीएम स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय (जेएनवी) पेखुबेला में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए कक्षा छठी में प्रवेश के लिए 29 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। जेएनवी के प्रधानाचार्य राज सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से वेबसाइट https://navodaya.gov.in   या https://cbseitms.rcil.gov.in//nvs  पर आवेदन कर सकते हैं।

    प्रवेश के लिए पात्रता राज सिंह ने बताया कि अभ्यर्थी का जन्म 1 मई, 2014 से पहले और 31 जुलाई, 2016 के बाद नहीं होना चाहिए। अभ्यर्थी वर्तमान शैक्षणिक सत्र 2025-26 में किसी मान्यता प्राप्त सरकारी या गैर सरकारी स्कूल में कक्षा पांचवी में नियमित विद्यार्थी के रूप में शिक्षा ग्रहण कर रहा हो। इसके साथ ही ऊना जिला का वास्तविक निवासी होना चाहिए।

  • Punjab News: 2.393 किलो हेरोइन सहित 3 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: 2.393 किलो हेरोइन सहित 3 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स ने 2 अलग-अलग मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स 2 अलग-अलग मामलों में 3 आरोपियों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से 2 किलो 393 ग्राम हेरोइन बरामद की है। मामले की जानकारी देते हुए एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स एआईजी सोहनलाल सोनी ने बताया कि यह दोनों अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं।

    जिसमें एक मामले में नौजवान के पास से 302 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। जबकि दूसरे मामले में 2 नौजवानों से 2 किलो 91 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। एआईजी ने बताय कि आरोपियों से बरामद की गई यह हेरोइन ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से आई थी। जिसके गहनता से जांच की जा रही है।