Blog

  • आज फिर फटे बादल, बाढ़ जैसे बनें हालात, पैदल चलने वाले रास्ते हुए बंद, देखें वीडियो

    आज फिर फटे बादल, बाढ़ जैसे बनें हालात, पैदल चलने वाले रास्ते हुए बंद, देखें वीडियो

    चंबा: हिमाचल प्रदेश में बरसाती आफत थमने का नाम नहीं ले रही है। जिला मंडी में भारी तबाही के बाद चंबा में भी मंगलवार सुबह बादल फटा। बादल फटने के बाद आए सैलाब में सड़कों और खेतों को नुकसान पहुंचा है। चुराह के पंगोला नाला में बादल फटा है। इस कारण दो पंचायतों गडफरी और थली का पूरी तरह से संपर्क कट गया है। सुबह करीब छह बजे भारी वर्षा हुई और अचानक पंगोला नाले में सैलाब आ गया। इस कारण क्षेत्र का मार्ग पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है।

    चुराह उपमंडल की चरोड़ी पंचायत में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब पंगोला नाला में बादल फटने की घटना सामने आई। हालात बाढ़ आने जैसे बनने पर लोग काफी हद तक सहम उठे। गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई भी जान माल का नुकसान नहीं हुआ है। लेकिन किसानों के खेतों में लगी फसलों में पानी भर जाने से उन्हें काफी नुकसान हुआ है। बादल फटने की घटना का वीडियो भी सामने आया है। यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है‌।

    वहीं बादल फटने से नाले में बाढ़ में गडफरी व थल्ली पंचायतों को जोड़ने वाला संपर्क मार्ग बह गया है। ऐसे में उक्त पंचायतों का आपस का संपर्क पूरी तरह से कट गया है। गनीमत यह रही कि जिस समय बादल फटा, उस वक्त मार्ग से कोई भी वाहन नहीं गुजर रहा था। चंबा के पंगोला नाले में बादल फटने के बाद मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया है। इस कारण क्षेत्र में जाने वाली एचआरटीसी व निजी बसें फंस गई हैं। अन्य छोटे वाहन भी आवाजाही नहीं कर पा रहे हैं।

    इस घटना से क्षेत्र के लोग बुरी तरह से सहम गए हैं। हाल ही में चुराह की ग्राम पंचायत बघेईगढ़ व टिकरीगढ़ में भी बादल फटने की एक ही दिन में दो घटनाएं भी सामने आई थीं। इससे नकरोड़-चांजू मार्ग पर बना पुल बह गया था, जिससे पूरा दिनभर मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बाधित रही थी। हालांकि, देर शाम तक लोक निर्माण विभाग की ओर से वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था कर दी गई थी। वहीं, टिकरीगढ़ के बंधा नाला में भी बादल फटा था, जिस कारण लोगों की जमीन को भारी नुकसान हुआ था।

     

     

     

  • Punjab News: डॉक्टर कंबोज पर गोलियां चलाने के मामले में महिला गिरफ्तार, पुलिस अधिकारी का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: डॉक्टर कंबोज पर गोलियां चलाने के मामले में महिला गिरफ्तार, पुलिस अधिकारी का आया बयान, देखें वीडियो

    मोगाः जिले के कोट इसे खां में 4 जुलाई को डाक्टर अनिल कंबोज पर गोलियां चलाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पहले ही 3 आरोपियों का एनकाउंटर करके उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। वहीं अब पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक महिला को गिरफ्तार किय है। महिला की पहचान 21 वर्षीय पवन दीप कौर निवासी जिला फतेहगढ़ साहिब के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए एसपी डी बाल कृष्ण ने बताया कि इस केस की बड़ी गहराई से जांच की जा रही है।

    स केस में पहले ही तीन आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके है। वहीं आज पवन दीप कौर नामक महिला को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि महिला पवनदीप ने आरोपी गुरमन दीप को पनाह दी थी। महिला से पूछताछ में पूरे गैंग का पता लगाया जाएंगा। दूसरी ओर डाक्टर अनिल कंबोज की स्थिति अभी भी नाजुक बनी हुई है। वह अभी भी वेंटिलेटर पर है और डाक्टर उनका इलाज कर रहे है।

     

  • Jalandhar News: कबड्डी खिलाड़ी की मौत को लेकर DSP Omkar का आया बयान, देखें वीडियो

    Jalandhar News: कबड्डी खिलाड़ी की मौत को लेकर DSP Omkar का आया बयान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: मॉडल थाना शाहकोट में थाने के पास मृत अवस्था में नौजवान का शव बरामद होने के मामले में डीएसपी का बयान आया है। डीएसपी ओंकार सिंह बराड़ ने बताया 26 वर्षीय गुरभेज सिंह उर्फ भेजा निवासी गांव बाजवा कलां (शाहकोट) की मौत हो गई। गुरभेज कबड्डी खिलाड़ी था और पिछले 3 महिनों से वह शाहकोट थाने में प्राइवेट सफाई सेवक और पानी पिलाने का काम करता था।

    गुरभेज ने कोरोनाकाल के समय में भी थाने में अपनी भूमिका निभाई थी। इस दौरान उसने दिनांक 04-07-25 को गांव दानेवाल में मेला देखने के लिए जाने के बारे में स्टाफ को बताया था और दिनांक 06-07-25 को लगभग शाम 5 बजे बारिश के बाद गर्मी के होने पर थाना के पीछे कोई किसी चीज की बदबू आ रही थी। इस दौरान जब जांच की थाना के ऊपर बनी सीढ़ियों का दरवाजा खुला था। वहीं पास में पड़ी कैनियों और बोरे पर गुरभेज सिंह गिरा हुआ था। प्रारंभिक स्थिति से ऐसा लगता था कि किसी जहरीली चीज़ के सेवन या हार्ट अटैक से मृत्यु हुई है।

    तुरंत उनके वारिसों से संपर्क किया गया और वारिस थाना पहुंचे। मृत शरीर की जांच के लिए सिविल अस्पताल नकोड़र से पोस्टमार्टम करवाया गया। दिनांक 7-7-25 शाम को रीति-रिवाजों के अनुसार गांव में संस्कार किए गए। उनकी मृत्यु प्रारंभिक रूप से स्पष्ट होती है कि किसी जहरीली वस्तु के सेवन या हार्ट अटैक से हुई है। वे शारीरिक रूप से स्वस्थ थे और वर्तमान समय में शाहकोट में प्रो फिटनेस जिम रोजाना व्यायाम के लिए थाना के काम से समय निकालकर जाते थे।

  • Punjab News: पूर्व अकाली सरपंच के कत्ल मामले में बेटे और पुलिस का बयान आया सामने, देखें वीडियो

    Punjab News: पूर्व अकाली सरपंच के कत्ल मामले में बेटे और पुलिस का बयान आया सामने, देखें वीडियो

    अमृतसरः पुरानी रंजिश में हलका राजा संसी के गांव सैदपुर के शिवा एनक्लेव में पूर्व अकाली सरपंच पलविंदर सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस मामले में पीड़ित परिवार का बयान सामने आया है। मृतक के बेटे ने बताया कि पड़ोसी शुभम, जो जालंधर का रहने वाला है वह हमेशा हमारे साथ लड़ाई करता रहता था। जब हम गाड़ी खड़ी करते थे तो शुभम और उसकी पत्नी हमारी गाड़ी के शीशे तोड़ देते थे।

    हमने उस समय भी इसकी शिकायत पुलिस से की थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। तब से ही यह हमारे साथ रंजिश रखता था। देर रात जब हमारे घर की बिजली चली गई और हमारे पिता जी बिजली ठीक करने बाहर निकले तो उन्होंने गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। उन्होंने लगभग सात गोलियां चलाईं, जिनमें से तीन गोलियां मेरे पिता पलविंदर सिंह को लगीं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हम उन्हें अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के बेटे ने बताया कि मैं और मेरी माता ने भागकर अपनी जान बचा पाए। हम पुलिस प्रशासन से इंसाफ की मांग करते हैं। जिस पिस्टल से गोलियां चलाई गईं, वह भी गैरकानूनी पिस्टल है और इसका लाइसेंस भी जांचा जाना चाहिए।

    पुलिस अधिकारी ने बताया कि कल देर रात पुरानी रंजिश के चलते शुभम नामक व्यक्ति और उसकी पत्नी ने अपने पड़ोसी पूर्व अकाली सरपंच कुलविंदर सिंह को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। उनकी लाश कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा रहे हैं। दोषियों की तलाश के लिए छापेमारी जारी है।

  • Jalandhar News: ओवरलोड स्कूल बस के खिलाफ पुलिस का एक्शन, लगा था बाइक का नंबर, हुआ हंगामा, देखें वीडियो

    Jalandhar News: ओवरलोड स्कूल बस के खिलाफ पुलिस का एक्शन, लगा था बाइक का नंबर, हुआ हंगामा, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: नगर निगम दफ्तर के पास पुलिस ने नाकेबंदी करके ट्रैफिक नियमों की उलंघना करने वाले वाहनों के खिलाफ एक्शन लिया। इस दौरान पुलिस ने श्री राम चौक पर बसों की चैकिंग की। जहां उस समय भारी हंगामा हो गया, जब पुलिस ने बस को रोककर खामिया पाए जाने पर बस का चालान काट दिया। इस दौरान स्कूल बस में चालक ने ओवरलोड बच्चे बिठाए हुए थे। पुलिस ने बस को रोककर उसका चालान काट दिया।

    मामले की जानकारी देते हुए सब इंस्पेक्टर सुरिंदर सिंह ने कहा कि आज बसों की जांच की जा रही थी। इस दौरान एक बस को रोका गया, जिसका ओवरलोडिंग, सीट बेल्ट, बस की नंबर प्लेट का चालान काटा गया है। उन्होंने कहा कि हमें निर्देश मिले हैं कि बच्चों को ले जाने वाली बसों की रूटीन चेकिंग की जाए। चेकिंग के दौरान उन्होंने देखा कि इस स्कूल का एक ड्राइवर नियमों का पालन नहीं कर रहा था, इसलिए उसका चालान काटा गया है।

    पुलिस के अनुसार बस में 51 सीटें हैं, लेकिन बच्चों को 81 बिठाया गया था। इसके साथ ही बस पर नंबर मोटरसाइकिल का लगा हुआ था। बस ड्राइवर के मुताबिक वह पिछले 6 महीने से स्कूल में नौकरी कर रहा है और उसे कुछ पता नहीं है। जो भी आदेश स्कूल से आते हैं, उसी के अनुसार वह काम करता है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि ड्राइवर ने वर्दी भी नहीं पहनी हुई थी।

  • Punjab News: Bus Stand सहित कई जगहों पर पुलिस ने चलाया सर्च अभियान, देखें वीडियो

    Punjab News: Bus Stand सहित कई जगहों पर पुलिस ने चलाया सर्च अभियान, देखें वीडियो

    पठानकोटः अमरनाथ यात्रा को लेकर पंजाब पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद नजर आ रही है। जिसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि एसएसपी पठानकोट खुद अमरनाथ यात्रा पर नजर रखे हुए हैं और अपनी टीम के साथ कई जगहों पर सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं।

    इस संबंध में एसएसपी पठानकोट से बात की तो उन्होंने बताया कि समय-समय पर उनके द्वारा अलग-अलग अभियानों के माध्यम से तलाशी अभियान चलाया जाता है ताकि समाज में छिपे शरारती तत्वों का पता लगाया जा सके और एक संदेश दिया जा सके और इसी संदर्भ में आज जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है और उसी के मद्देनजर बस स्टैंड पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है क्योंकि बस स्टैंड पर बाहरी राज्यों से काफी लोग आते हैं और बस स्टैंड के नजदीक होटलों में भी रुकते हैं जिसके चलते जहां बस स्टैंड की तलाशी ली जा रही है वहीं दूसरी ओर बस स्टैंड के नजदीक बने होटलों की भी जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि इसके लिए वाहन ऐप और आर्टिफिशियल इंटेलीजेंट सिस्टम का भी सहारा लिया जा रहा है ताकि कोई शरारती तत्व किसी अप्रिय घटना को अंजाम न दे सके।

  • Train और School Bus की टक्कर, 2 छात्रों की मौत, 3 की हालत गंभीर, देखें वीडियो

    Train और School Bus की टक्कर, 2 छात्रों की मौत, 3 की हालत गंभीर, देखें वीडियो

    चेन्नई: तमिलनाडु के कुड्डालोर जिले में एक बड़ा और भीषण हादसा हुआ है। इस हादसे में दो छात्रों की मौके पर हुई मौत हो गई और कई छात्र गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। दरअसल, कुड्डालोर के सेम्बनकुप्पम में स्कूल बस रेलवे ट्रैक पार कर रही थी और इसी दौरान ट्रेन आ गई। ट्रेन ने बस को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बस 50 मीटर घसीटते चली गई।

    हादसे की जानकारी मिलते ही रेलवे ने तुरंत मौके पर रिलीफ ट्रेन भेज दी। बताया जा रहा है कि, स्कूल बस का ड्राइवर रेलवे ट्रैक को पार करते समय ट्रेन को नहीं देखा था और इसी वजह से ये हादसा हुआ। हादसे में 3 छात्र घायल हुए हैं। घायलों को कुड्डालोर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की जानकारी मिलते ही रेलवे की मेडिकल रिलीफ वैन भी घटनास्थल पर पहुंची। इतना ही नहीं मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) और शाखा अधिकारी भी घटनास्थल के लिए रवाना हो चुके हैं।

    शुरूआती जांच में सामने आया है कि, ट्रेन आने की जानकारी मिलने के बाद गेटकीपर गेट बंद कर रहा था और उसी समय स्कूल बस वहां पहुंची रो ड्राइवर ने गेटकीपर से रेलवे ट्रैक पार करने का अनुरोध किया और जोर भी डाला। इस हादसे को लेकर दक्षिण रेलवे ने बयान भी जारी किया है। दक्षिण रेलवे ने कहा, ”स्कूल बस ड्राइवर ने गेट पार करने को लेकर जोर डाला था, लेकिन इसकी इजाजत नहीं दी जानी चाहिए थी। सुरक्षा, संचालन और इंजीनियरिंग शाखा के अधिकारियों की एक समिति घटना की जांच कर रही है।”

  • Punjab News: घर में नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में भाई गिरफ्तार

    Punjab News: घर में नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में भाई गिरफ्तार

    तरनतारन: जिले में थाना वेरोनवाला के अधीन आते गांव में रिश्तों को तार-तार करने का मामला सामने आया है। जहां घर में अकेली चाचा की नाबालिग बेटी के साथ कथित तौर पर चचेरे भाई ने छेड़छाड़ की। इस दौरान नाबालिग ने आरोप लगाए है कि उसने उसे शरीरिक संबंध बनाने के लिए भी कहा। लड़की के चिल्लाने पर लड़का मौके से भाग गया। पीड़ित परिवार ने घटना की शिकायत थाना वेरोनवाला पुलिस को दी।

    जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार करके मामला दर्ज कर लिया है। 15 वर्षीय लड़की ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मां बड़ी बहन दवाई दिलाने के लिए गई हुई थी। इस दौरान वह घर पर अकेली मौजूद थी। तभी उसके ताया का लड़का घर आया और उसने उसके साथ छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। पीड़िता ने आरोप लगाए कि जब उसने शरीरिक संबंध बनाने की बात कही तो वहीं चिल्लाने लग गई।

    इस दौरान वह उससे गुहार लगाने लग गई कि भाई होने के बावजूद वह उसके साथ ऐसा क्यों कर रहा है? जिसके बाद वह शोर होने पर मौके से भाग गया। पीड़िता का आरोप है वह जाते-जाते उसे धमकी देकर गया कि किसी को यह बात बताना नहीं, नहीं तो वह उसे जान से मार देगा। थाना मुखी नरेश कुमार ने बताया कि मामले में नामज़द किए गए लड़के को गिरफ्तार कर लिया गया है और इस मामले की अगली जांच एएसआई पियारा सिंह कर रहे हैं।

  • Punjab News: पहाड़ों में बारिश से मैदानी इलाकों में नदियां और नहरें उफान पर, देखें वीडियो

    Punjab News: पहाड़ों में बारिश से मैदानी इलाकों में नदियां और नहरें उफान पर, देखें वीडियो

    पठानकोटः पहाड़ों में हो रही बारिश से मैदानी इलाकों में नदियां और नहरें उफान पर हैं, जिसके चलते रंजीत सागर डैम और शाहपुरकंडी डैम पर भी पानी का जलस्तर काफी बढ़ चुका है। आने वाले दिनों में अगर बरसात जारी रहती है तो पानी खतरे के लेवल तक पहुंच सकता है। अभी स्तिथि नियंत्रण में है।

    इस संबंधी चीफ ऑफिस में हेड क्वार्टर रणजीत सागर डैम लखविंदर सिंह से मुलाकात की तो उन्होंने बताया कि बारिश के कारण रणजीत सागर डैम झील का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है और वर्तमान में इसका स्तर 505 मीटर तक पहुंच गया है, जबकि हम 527 मीटर तक के खतरे के स्तर को स्टोर कर सकते हैं और इसके साथ ही हम जहां रणजीत सागर डैम पर बिजली पैदा कर रहे हैं, वहीं हम शाहपुरकंडी डैम की झील में अतिरिक्त पानी भी स्टोर कर रहे हैं और पंजाब और जम्मू-कश्मीर को भी दे रहे हैं। फिलाहल किसी भी तरह की कोई खतरे वाली बात नहीं है। लोगों से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि बढ़ते जलस्तर को देखते नदियों नालों से दूरी बनाकर रखे।

  • केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव के घर छाई शोक की लहर, टूटा दुखों का पहाड़

    केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव के घर छाई शोक की लहर, टूटा दुखों का पहाड़

    नई दिल्लीः केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के घर शोक की लहर छा गई। केंद्रिय मंत्री के पिता दाऊलाल वैष्णव का आज सुबह एम्स अस्पताल में निधन हो गया। बताया जा रह हैकि वह पिछले लंबे समय से सांस लेने की दिक्कत होने के कारण एम्स हॉस्पिटल जोधपुर में भर्ती थे। पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ने के बाद उनको वेंटिलेटर पर रखा गया।

    जोधपुर एम्स ने आज मेडिकल बुलेटिन जारी करते हुए बताया कि 11:52 बजे पर उन्होंने अंतिम सांस ली। वहीं केंद्रिय मंत्री के पिता के निधन के बाद राजनीतिक नेताओं द्वारा दुख व्यक्ति किया जा रहा है। वहीं दाऊलाल वैष्णव के निधन से जोधपुर और पाली में शोक की लहर दौड़ गई। उनका अंतिम संस्कार आज जोधपुर में किया जाएगा। दाऊलाल वैष्णव मूल रूप से राजस्थान के पाली जिले के जीवंद कलां गांव के निवासी थे।

    1966 में वे अपने परिवार के साथ जोधपुर आ गए और यहीं स्थायी रूप से बस गए। दाऊलाल एक प्रतिष्ठित इनकम टैक्स प्रैक्टिशनर थे और जोधपुर के पूर्व विधायक कैलाश भंसाली के साथ मिलकर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट में प्रैक्टिस करते थे। उनकी मेहनत और निष्ठा ने उन्हें स्थानीय समुदाय में सम्मान दिलाया। दाऊलाल वैष्णव बैरागी ब्राह्मण समुदाय से थे और उनके परिवार में उनकी पत्नी सरस्वती वैष्णव, बेटे अश्विनी वैष्णव और आनंद वैष्णव शामिल हैं।

    अश्विनी वैष्णव का जन्म 18 जुलाई 1970 को जोधपुर में हुआ था, जहां उनके परिवार ने 1966 में पाली से आने के बाद स्थायी निवास बनाया। उन्होंने जोधपुर के सेंट एंथनी कॉन्वेंट स्कूल और महेश स्कूल से पढ़ाई की और 1991 में एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज (जय नारायण व्यास यूनिवर्सिटी) से इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में गोल्ड मेडल हासिल किया। उनके पिता दाऊलाल वैष्णव ने हमेशा उनके करियर को समर्थन दिया। अश्विनी ने 1994 में आईएएस परीक्षा में 27वां रैंक हासिल किया और बाद में राजनीति में प्रवेश कर केंद्रीय मंत्री बने।