Blog

  • Punjab News: कुछ मिनटों की बारिश से किसानों की हजारों एकड़ फसल जलमग्न, देखें वीडियो

    Punjab News: कुछ मिनटों की बारिश से किसानों की हजारों एकड़ फसल जलमग्न, देखें वीडियो

    संगरूरः जिले के मूनक इलाके में घग्गर नदी के बिल्कुल साथ में बसे गांव बल्लार में आज सुबह आधे घंटे तक हुई तेज बारिश ने पूरे गांव को पानी में डूबो दिया। भारी बारिश से किसानों की कई एकड़ फसलें जलमग्न हो गईं और किसानों के खेतों में करीब 4 फीट पानी खड़ा हो गया।

    किसान बिंदर राम ने बताया कि अगर दोबारा बारिश हुई तो खेतों में बहुत पानी भर जाएगा या फिर घग्गर नदी टूट गई तो हमारी फसल पूरी तरह बर्बाद हो जाएगी। कुछ दिन पहले ही धान की फसल लगाई थी, जिसमें अब 2-3 फीट पानी खड़ा हो गया है। अगर यह पानी जल्द नहीं निकला तो हमारी फसल बर्बाद हो जाएगी और हमें दोबारा फसल बोनी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि सरकार को भी घग्गर नदी से पानी एहतियात के साथ खोलना चाहिए, ताकि किसानों को फसल की बर्बादी का सामना न करना पड़े।

  • Punjab News: Actress Tania Kamboj के पिता पर गोलियां चलाने के मामले में महिला गिरफ्तार

    Punjab News: Actress Tania Kamboj के पिता पर गोलियां चलाने के मामले में महिला गिरफ्तार

    मोगाः Punjabi Actress Tania Kamboj के पिता पर गोलियां चलाने के मामले में पुलिस ने एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। 21 वर्षीय महिला पवनदीप कौर जिला फतेहगढ़ साहिब की रहने वाली है। महिला को पुलिस ने आरोपी को पनाह देने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पवनदीप कौर पर वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों को पनाह देने के आरोप है। बताया जा रहा है कि पवनदीप कौर शूटर गुरमल सिंह की दोस्त है।

    मामले में पुलिस की जांच जारी है। बता दें कि आरोपियों ने डाक्टर अनिल जीत कम्बोज को जिला मोगा के कस्बा कोट ईसे खां में दिन दिहाड़े गोलियां मारी थी। जब वह हरबंस नर्सिंग होम में मौजूद थे। जिसके बाद उन्हें घायल अवस्था में निजी हस्पताल में भर्ती करवाया गया था। गत दिन पुलिस ने इस मामले में आरोपियों का Encounter भी किया था।

  • Gopal Khemka Murder Case मामले में कारोबारी गिरफ्तार

    Gopal Khemka Murder Case मामले में कारोबारी गिरफ्तार

    मर्डर के लिए इस गैंग के साथ हुई थी 10 लाख की डील

    पटनाः बिहार के बड़े कारोबारी गोपाल खेमका हत्याकांड में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। मास्टरमाइंड अशोक साव ने बेऊर जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर अजय वर्मा को सुपारी देकर हत्या की साजिश रची थी। मुख्य शूटर उमेश यादव और हथियार सप्लायर विकास उर्फ राजा की गिरफ्तारी और एनकाउंटर के बाद पुलिस ने इस मामले की तह तक पहुंचने का दावा किया है। डीजीपी विनय कुमार आज शाम 5 बजे पटना पुलिस मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले का खुलासा कर सकते है। पटना पुलिस सूत्रों की जानकारी के अनुसार, मास्टरमाइंड अशोक साव ने बेऊर जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर अजय वर्मा को 10 लाख रुपये की सुपारी देकर इस हत्या की साजिश रची थी। पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, अजय वर्मा ने अपने गुर्गों को गोपाल खेमका के मर्डर का काम सौंपा जिसमें से 3.5 लाख रुपये मुख्य शूटर उमेश यादव उर्फ विजय तक पहुंचे। उमेश यादव ने 4 जुलाई 2025 की रात गांधी मैदान थाना क्षेत्र में खेमका के अपार्टमेंट के बाहर गोली मारकर हत्या को अंजाम दिया जो सीसीटीवी में कैद हो गया। पटना पुलिस को हत्याकांड के बाद बेऊर जेल से अहम लीड मिली जिसके बाद छापेमारी में तीन मोबाइल, सिम कार्ड और संदिग्ध नंबरों की पर्ची बरामद हुई जिसके आधार पर उमेश यादव को मालसलामी इलाके से गिरफ्तार किया गया। उमेश यादव ने पूछताछ में हथियार सप्लायर विकास उर्फ राजा का नाम उजागर किया जो उसका पुराना दोस्त था। राजा हथियार बनाने और बाहर से सप्लाई करने का काम करता था और वह कई बड़े आपराधिक मामलों में शामिल रहा था। पुलिस ने सोमवार देर रात राजा के ठिकाने पर छापा मारा, लेकिन मुठभेड़ में राजा मारा गया। जांच में पता चला कि उमेश 24 जून को दिल्ली से लौटने के बाद अजय वर्मा से मिला था। पुलिस को शक है कि हत्या के पीछे जमीन विवाद या कारोबारी रंजिश हो सकती है। उमेश यादव की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल पिस्तौल, स्कूटी और 3 लाख रुपये नकद बरामद किए गए है। बता दें कि बिहार के डीजीपी विनय कुमार आज शाम 5 बजे सरदार पटेल भवन पटना पुलिस मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गोपाल खेमका हत्याकांड से जुड़े सभी तथ्यों का खुलासा करेंगे। इस दौरान आईजी जितेंद्र राणा, एसएसपी कार्तिकेय शर्मा और ऑपरेशन में शामिल अन्य अधिकारी मौजूद रहेंगे। बिहार में कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाने वाले इस मामले में पुलिस का यह खुलासा बड़ा राजनीतिक और आपराधिक प्रभाव डाल सकता है। गोपाल खेमका हत्याकांड ने बेऊर जेल से आपराधिक साजिश और कारोबारी रंजिश की गहरी परतें खोल दी हैं। पुलिस की कार्रवाई और आज के खुलासे से बिहार में खलबली मच सकती है।
  • Punjab News: मजीठिया को लेकर हाईकोर्ट का आया फैसला

    Punjab News: मजीठिया को लेकर हाईकोर्ट का आया फैसला

    मोहालीः पंजाब के शिरोमणि अकाली दल के नेता और पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही। दरअसल, आय से अधिक संपत्ति मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली। दरअसल, मजीठिया के वकीलों ने गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका में संशोधन के लिए 3 सप्ताह का समय मांगा, जिसे हाईकोर्ट ने स्वीकार करते हुए अगली सुनवाई 29 जुलाई को तय की है। बता दें कि बिक्रम मजीठिया इस समय नाभा जेल में बंद हैं। मजीठिया का 6 जुलाई को पुलिस रिमांड समाप्त हो गया था, जिसके बाद मोहाली कोर्ट ने उन्हें 19 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

    जेल प्रशासन ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए उनकी बैरक में सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं और स्पष्ट किया है कि उन्हें कोई विशेष सुविधा नहीं दी जाएगी। सरकारी वकील के अनुसार, मामले की अगली सुनवाई 29 जुलाई को होगी। मजीठिया को जेल ले जाते समय पुलिस ने कड़े सुरक्षा प्रबंध किए थे और जेल जाने वाली सड़क पर वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई थी। विजिलेंस ब्यूरो ने आय से अधिक संपत्ति मामले में 25 जून की सुबह साढ़े 4 बजे मोहाली में मजीठिया पर केस दर्ज किया।

    इसके बाद राज्य के 26 स्थानों पर मजीठिया से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी की गई। फिर सुबह साढ़े 11 बजे के बाद मजीठिया को अमृतसर स्थित उनके घर से गिरफ्तार किया गया। इस दौरान 29 मोबाइल फोन, 5 लैपटॉप, 3 आईपैड, 2 डेस्कटॉप, 8 डायरियां और अन्य दस्तावेज बरामद करने का दावा किया। दावा किया गया कि ये मजीठिया से मिली हैं। हालांकि मजीठिया के के वकीलों का दावा है कि जांच में कोई फोन नहीं मिला है। सब गलत जानकारी मीडिया में जानकारी की गई है।

  • High Court के आदेशों की अनुपालना करने पर BMC के 2 अधिकारियों को ​​नोटिस जारी

    High Court के आदेशों की अनुपालना करने पर BMC के 2 अधिकारियों को ​​नोटिस जारी

    मुंबईः बॉम्बे हाईकोर्ट ने बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के 2 अधिकारियों को न्यायालय की अवमानना ​​के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है, क्योंकि उन्होंने पिछले दिन न्यायालय को दिए गए मौखिक आश्वासन के बावजूद याचिकाकर्ता के घर को ध्वस्त कर दिया।

    न्यायमूर्ति बीपी कोलाबावाला और फिरदौस पूनीवाला की पीठ 4 जुलाई को सागर नार्वेकर द्वारा दायर एक याचिका पर सुनवाई कर रही थी, जिसमें ताड़देव में पुनर्विकास परियोजना में स्थायी वैकल्पिक आवास के लिए पात्र रहने वालों की सूची में शामिल होने की मांग की गई थी। उन्होंने 2018 में जारी संशोधित आशय पत्र को रद्द करने की भी मांग की थी।
    पीठ को बताया गया कि हालांकि न्यायालय ने मौखिक रूप से बीएमसी को कोई भी बलपूर्वक कार्रवाई न करने का निर्देश दिया था और नगर निकाय के वरिष्ठ वकील ने अनुपालन का आश्वासन दिया था, लेकिन याचिकाकर्ता के घर को कुछ ही घंटों बाद ध्वस्त कर दिया गया।

    न्यायालय ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा, “हमारे मौखिक निर्देशों और दिए गए आश्वासन के बावजूद याचिकाकर्ता के ढांचे को ध्वस्त कर दिया गया है।” अदालत ने बीएमसी अधिकारी वैभव दत्तात्रेय मस्करे और उनके वरिष्ठ सचिन प्रकाश महाजन को अवमानना ​​नोटिस जारी किया है, जिन्होंने कथित तौर पर 3 जुलाई को दोपहर 3 बजे के आसपास तोड़फोड़ की थी। नोटिस 8 अगस्त को वापस करने हैं, जो कुछ हुआ है, उससे… इस याचिका में उठाई गई पूरी शिकायत लगभग एक तथ्य बन गई है। उसका घर ध्वस्त कर दिया गया है और वह अब सड़क पर है, “पीठ ने टिप्पणी की।

    अस्थायी राहत प्रदान करने के लिए, बीएमसी के वरिष्ठ वकील अनिल सखारे ने अदालत को सूचित किया कि नार्वेकर को बायकुला ट्रांजिट कैंप में एक कमरा आवंटित किया गया था। याचिकाकर्ता ने अपने वकील के माध्यम से, “सख्ती से विरोध के तहत” और ताड़देव साइट पर एक फ्लैट के अपने अधिकारों को त्यागे बिना आवास स्वीकार करने पर सहमति व्यक्त की।

    अदालत ने नागरिक निकाय को बायकुला कमरे को तुरंत सौंपने का निर्देश दिया और डेवलपर को निर्देश दिया कि यदि नार्वेकर अपनी याचिका में सफल होता है, तो ताड़देव साइट पर एक मकान खाली रखा जाए। मामला अब 8 अगस्त को दाखिले के लिए सूचीबद्ध है।

  • Punjab New: अवारा पशु को बचाते खेत में पलटा Tata 407, देखें वीडियो

    Punjab New: अवारा पशु को बचाते खेत में पलटा Tata 407, देखें वीडियो

    होशियारपुरः गढ़शंकर बंगा रोड के पास गुरुद्वारा बाबा मट्ट साहिब के नजदीक एक टाटा 407 वाहन खेतों में पलट गया। हादसे के बाद गाड़ी का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। जानकारी के अनुसार कमल कुमार पुत्र बलबीर राम जो पिंड हाजीपुर से टाटा 407 पर सवार होकर अमृतसर से गढ़शंकर की ओर आ रहा था।

    अचानक गाड़ी के आगे एक गाय आ गई। जिसे बचाने के चक्कर में गाड़ी अनियंत्रित हो गई और खेतों में जाकर पलट गई। गनीमत रही की हादसे में ड्राइवर सुरक्षित है, किसी भी तरह का कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ है। मौके पर पहुंचे राहगीरों ने ड्राइवर को गाड़ी से बाहर निकाला। वहीं मौके पर पहुंचे टेपों यूनियन के प्रधान ने सरकार से मुआवजे की मांग की है।

  • Punjab News: इस इलाके में पुलिस और किसान हुए आमने-सामने, भारी हंगामा, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके में पुलिस और किसान हुए आमने-सामने, भारी हंगामा, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः जिले के गांव नगल चोर में खेतों में लगाई गई धान की फ़सल को बर्बाद कर नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया क़ब्ज़ा लेने पहुंची। बताया जा रहा हैकि यहां पर किसानों को पैसे नहीं दिए गए। वहीं पुलिस की सूचना मिलते ही मौके पर भारी संख्या में किसान पहुंच गए है। जहां किसानों ने हाईवे अथॉरिटी का विरोध करना शुरू कर दिया। इस दौरान मौके पर भारी हंगामा शुरू हो गया है।

    दरअसल, आज नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारी पुलिस और प्रशासन के सहयोग से जिला गुरदासपुर के कस्बा श्री हरगोबिंदपुर के पास गांव नंगल झोर में किसानों की जमीन पर कब्जा करने पहुंच गए। किसानों का आरोप है कि पोकलेन और अन्य मशीनों के साथ कब्जा करने आए नेशनल हाईवे अथॉरिटी के अधिकारियों ने उनके खेतों में लगी धान की फसल को तबाह करने के बाद कब्जा करने की कोशिश की। जब किसानों ने इसका विरोध शुरू किया तो पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज भी किया।

    वहीं जमीन मालिक किसानों का कहना है कि यहां के किसानों को जमीन के पैसे सरकार की ओर से नहीं दिए गए हैं। मौके पर बड़ी संख्या में विभिन्न किसान जत्थेबंदियों के नेता पहुंचने लगे हैं और वरिष्ठ किसान नेता सुविंदर सिंह चुताला भी मौके पर आ गए हैं। किसानों की ओर से नेशनल हाईवे अथॉरिटी की मशीनों को वहां हिलने नहीं दिया जा रहा है। किसान नेता सुखविंदर सिंह ने कहा कि डिप्टी कमिश्नर और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कई बार बैठक हुई है और प्रशासन ने माना है कि जिन जमीनों के पैसे दिए जा चुके हैं, उन्हीं पर कब्जा किया जाएगा, लेकिन प्रशासन अपनी बात से मुकर रहा है। किसानों की जमीन ही नहीं, फसल भी खराब की जा रही है।

    उन्होंने कहा कि गांव नंगल झोर और चीमा खुड्डी की सीमा में लगभग 25-30 एकड़ जमीन है, जिस पर आज कब्जा करने की कोशिश की जा रही है। डिप्टी कमिश्नर के कहने पर इस जमीन के अवॉर्ड पुनः मूल्यांकन के लिए सरकार को भेजे गए हैं, लेकिन अभी तक सरकार की ओर से इस जमीन का एक भी पैसा नहीं दिया गया। जब तक जमीन के अवॉर्ड पर सहमति नहीं बनती, जमीन पर कब्जा नहीं करने दिया जाएगा। जिन किसानों को पैसे मिल चुके हैं और जिन्होंने जमीन प्रशासन को सौंप दी है, उस जमीन पर नेशनल हाईवे अथॉरिटी जो चाहे कर सकता है, लेकिन बिना पैसे दिए जमीन पर कब्जा करने की कोशिश कर के आपकी और प्रशासन की माहौल खराब करने की कोशिश करेंगे तो इसके जिम्मेदार आप होंगे।

  • Punjab News: इस इलाके में भारी मात्रा में नशे की खेप बरामद, 3 काबू

    Punjab News: इस इलाके में भारी मात्रा में नशे की खेप बरामद, 3 काबू

    गली को पुलिस ने किया सील

    बठिंडा: शहर में CIA स्टाफ की टीम ने चिट्टे की बड़ी खेप के साथ 3 व्यक्तियों को हिरासत में लिया है। चर्चा है कि आरोपियों के पास से 30 से 35 किलो चिट्टा बरामद हुआ है। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने चिट्टे को एक लग्जरी गाड़ी में छिपाकर रखा हुआ था। पुलिस ने महिना चौक की उक्त गली को पूरी तरह सील कर दिया है, किसी को भी घर से बाहर निकलने या घर के अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि महिना चौक की एक गली से चिट्टे की सप्लाई हो रही है। इसके बाद भारी संख्या में पुलिस बल ने उक्त गली को पूरी तरह सील कर दिया। तलाशी के दौरान पुलिस को लगभग 30 से 35 किलो चिट्टा मिलने की चर्चा है। आरोपी की पहचान लखबीर सिंह लखा निवासी मलोट के रूप में की गई है, जबकि उसके साथियों की अभी पहचान नहीं हो सकी है। नशे की इतनी बड़ी खेप बरामद होने के बाद पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं। बताया जा रहा है कि दोपहर के बाद डीआईजी हरजीत सिंह और एसएसपी बठिंडा अमनीत कौर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस मामले का बड़ा खुलासा कर सकते हैं।
  • Jalandhar News: हत्या की साजिश नाकाम, लारेंस गैंग का सदस्य हिमांशु सूद हथियारों सहित गिरफ्तार

    Jalandhar News: हत्या की साजिश नाकाम, लारेंस गैंग का सदस्य हिमांशु सूद हथियारों सहित गिरफ्तार

    जालंधर, ENS: क्राइम की वारदातों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने लारेंस के करीबी सदस्य को गिरफ्तार किया है। दरअसल, काउंटर इंटेलिजेंस ने लॉरेंस बिश्नोई गिरोह द्वारा रची हत्या की साजिश को नाकाम करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान हिमांशु सूद निवासी फगवाड़ा, कपूरथला के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि गिरफ्तार आरोपी दुबई, यूएई में रहने वाले नमित शर्मा के निर्देश पर काम कर रहा था, जो गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का करीबी सहयोगी है।

    हाल ही में हिमांशु सूद ने अपने गिरोह के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर नमित शर्मा के निर्देश पर हरिद्वार में एक होटल व्यवसायी पर गोलियां चलाईं थी। पता चला है कि उसे मध्यप्रदेश और कपूरथला में अन्य 2 लक्ष्यों को खत्म करने का काम सौंपा गया। मानव खुफिया और तकनीकी इनपुट के आधार पर टीम ने सार्वजनिक सुरक्षा के लिए एक गंभीर खतरे को टालते हुए इस लक्षित हत्या मॉड्यूल को सफलतापूर्वक नष्ट कर दिया।

    उनकी गिरफ्तारी अंतरराष्ट्रीय संबंधों वाले गैंगस्टर नेटवर्क पर चल रही कार्रवाई में एक और महत्वपूर्ण कदम है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 पिस्तौल (एक .30 बोर PX3 पिस्तौल 4 जिंदा कारतूस के साथ और एक .32 पिस्तौल 3 जिंदा कारतूस के साथ) PS SSOC अमृतसर में एफआईआर दर्ज कर ली है। आरोपी के अन्य साथियों की पहचान करने के लिए मामले की जांच की जा रही है।

  • Punjab News: इस इलाके में एक बार फिर चोरी, बाइक सवार लुटेरों ने महिला से छीना पर्स, देखें CCTV

    Punjab News: इस इलाके में एक बार फिर चोरी, बाइक सवार लुटेरों ने महिला से छीना पर्स, देखें CCTV

    लुधियानाः जिले के हरबंसपुरा इलाके की एक महिला के साथ लूट की घटना सामने आई है। मोटरसाइकिल सवार लुटेरों ने गली में जा रही महिला से पर्स छीन लिया और मौके से फरार हो गए। पर्स में महिला का फोन, नकदी और अन्य सामान था। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस को मामले की शिकायत दी है और न्याय की मांग की है।

    जानकारी देते हुए पीड़ित महिला ने बताया कि वह फतेहगंज मोहल्ले की एक फैक्टरी में काम करती है और रोजाना की तरह काम से लंच के लिए घर जा रही थी। इसी दौरान बाइक पर सवार होकर 2 अज्ञात लुटेरे आए और उसके हाथ से पर्स छीनकर फरार हो गए जिसमें मोबाइल, 800 रुपए नकद और कुछ दस्तावेज थे। इस दौरान सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें साफ-साफ देखा जा सकता है कि 2 युवक पहले महिला के आसपास चक्कर लगाते हैं और फिर मौका देखकर लूट की वारदात को अंजाम देकर भाग जाते हैं।

    घटना के बाद पीड़ितों ने मामले की शिकायत पुलिस को दे दी है। वहीं मोहल्लेवासियों के अनुसार कुछ समय पहले भी यहां से एक साइकिल चोरी हुई थी, जिसका अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस भी इलाके में गश्त नहीं करती है जिससे चोरों के हौंसले बुलंद होते जा रही हैं और वे बेखोफ होकर वारदातों को अंजाम देते हैं। लोगों ने पुलिस से यहां गश्त बढ़ाने की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।