Blog

  • जालंधरः ट्रांसपोर्ट नगर में गोदाम में लगी आग, देखें वीडियो 

    जालंधरः ट्रांसपोर्ट नगर में गोदाम में लगी आग, देखें वीडियो 

    जालंधर, वरुण/हर्षः ट्रांसपोर्ट नगर में लुक के गोदाम को आग लगने से लोगों में अफरा-तफरी मच गई। जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को दी। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की 2 गाड़ियों ने कड़ी मशक्त के बाद आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि ट्रांसपोर्ट नगर में जीएस ऑयल स्टोर में कुछ वर्कर लुक के ड्रामों को आग लगाकर खाली कर रहे थे।

    इसी दौरान अचानक आग बढ़ गई, जिससे वहां पर हड़कंप मच गया। इस दौरान पहले तो लोगों ने आग पर खुद ही काबू पाने की कोशिश की, लेकिन आग ज्यादा होने की वजह से आग पर काबू नहीं पाया गया। जिसके बाद लोगों ने इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। हैरानी की बात तो यह रही कि यहां लुक के ड्रामों को आग लगाकर खाली किया जा रहा था, उस गोदाम में आग बुझाने वाला कोई भी फायर सिलेंडर मौजूद नहीं था। दमकल विभाग कर्मी राजिंदर कुमार ने बताया कि यह आग वर्करों की लापरवाही से लगी है।

  • भीषण सड़क हादसाः 2 बाइक में आमने-सामने टक्कर में 3 की मौत

    भीषण सड़क हादसाः 2 बाइक में आमने-सामने टक्कर में 3 की मौत

    धमतरीः छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में हुए भीषण सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है। यहां दो बाइक में आमने-सामने की टक्कर हो गई। जिसके चलते 2 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। वहीं एक की जान अस्पताल में गई है। हादसा नगरी थाना क्षेत्र में हुआ है। जानकारी के मुताबिक, सेमरा निवासी भीषम नेताम और रेखराज मरकाम बाइक में सवार होकर किसी काम से धमतरी जा रहे रहे थे। वे अभी धमतरी-सिहावा मार्ग पर घोटगांव गौठान के पास पहुंचे थे। उसी दौरान यह हादसा हो गया है।

    बताया जा रहा है कि मुकुंदपुर निवासी कोशल सोनवानी बाइक में सवार होकर विपरीत दिशा से आ रहा था। जिसके चलते दोनों बाइक में टक्कर हो गई और यह हादसा हो गया है। घटना के बाद आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे थे। मगर 2 लोगों की जान जा चुकी थी। जबकि एक घायल को अस्पताल ले जाया गया था। जहां डॉक्टरों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। यह हादसा सुबह 5 से 6 बजे के बीच हुआ है। उधर, मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजनों को भी सूचना दे दी गई है। फिलहाल मामले में जांच जारी है।

  • पंजाबः सीएम मान ने चन्नी पर किया तीखा हमला, कहा- भतीजे ने नेशनल खिलाड़ी से मांगे थे इतने करोड़, देखें वीडियो

    पंजाबः सीएम मान ने चन्नी पर किया तीखा हमला, कहा- भतीजे ने नेशनल खिलाड़ी से मांगे थे इतने करोड़, देखें वीडियो

    संगरूरः पंजाब के मुख्यमंत्री भगंवत मान आज संगरूर के दिड़बा में नई तहसील का नींव पत्थर रखने पहुंचे हुए थे। इस दौरान सीएम मान ने पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी पर बड़ा हमला बोला है। मुख्यमंत्री का आरोप है कि चन्नी के भतीजे ने नौकरी के लिए 2 करोड़ मांगे थे। लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी पर निशाना साधते कहा कि उसका भतीजा नौकरी के लिए 2 करोड़ मांग रहा था। आरोप लगाते मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब के क्रिकेट के नेशनल खिलाड़ी से 2 करोड़ मांगे, जब विजिलेंस ने रेड की तो कह दिया कि हम गरीब है और रोने लग पड़ा।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करेंगे। भ्रष्टाचारियों के अंदर से पैसे निकालकर पंजाब के विकास में सारा पैसा लाएंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि लोगों के लिए पंजाब का खजाना कभी खाली नहीं होगा। वहीं दिबड़ा में नए कॉम्प्लेक्स का शिलान्यास करते मुख्यमंत्री ने कहा कि 5 मंजिल का नया तहसील कॉम्प्लेक्स करीब 9 करोड़ 6 लाख की लागत से बनेगा।  इस कॉम्पलेक्स में एसडीएम, डीएसपी, बीडीपीओ कई दफ्तर यहां होंगे, इसके तहत एक छत्त के नीचे लोगों के सारे काम होंगे।  

  • भूकंप के झटकों से हिली धरती 

    भूकंप के झटकों से हिली धरती 

    चांगलांग: भारत के पूर्वोत्तर राज्य अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग में सोमवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। राष्ट्री भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, भूकंप सुबह 8 बजे के करीब आया। भूकंप 14 किलोमीटर की गहराई में आया। बताया जा रहा है कि रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.5 मापी गई है। हालांकि, भूकंप की तीव्रता अधिक नहीं है जिससे अभी तक इसके कारण किसी प्रकार की क्षति की सूचना नहीं मिली है।

    सुबह के समय लोगों ने अचानक भूकंप के हल्के झटके महसूस किए तो सभी सर्तक हो गए। फिलहाल किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं मिली है। गौरतलब है कि अरुणाचल प्रदेश के साथ ही म्यांमार में भी भूकंप के तीव्र झटकों को लोगों ने महसूस किया है। म्यांमार में सुबह करीब 4.5 तीव्रता के भूकंप को दर्ज किया गया। यह भूकंप सुबह करीब 8 बजकर 15 मिनट पर आया। 

    मालूम हो कि रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता का अंदाजा इस तरह लगाया जाता है कि अगर भूकंप की तीव्रता 0 से 1.9 है तो ही सीज्मोग्राफी के जरिए भूकंप की जानकारी मिल पाएगी। 2 से 2.9 तीव्रता दर्ज होने पर इसे बहुत कम कंपन वाला माना जाता है। 3 से 3.9 तीव्रता पर हल्के झटके महसूस होंगे। वहीं, अगर 4 से 4.9 तीव्रता मापी गई है तो थोड़े तेज झटके महसूस किए जाएंगे जिससे कम से कम घर में रखा कोई सामान गिरेगा।

    इसके अलावा अगर 6 से 6.9 तीव्रता से भूकंप आता है तो किसी इमारत में दरार आ सकती है या गिर भी सकती है। वहीं, 8 से 8.9 तीव्रता वाला भूकंप खतरनाक श्रेणी में आता है जिससे अधिक जान-माल का नुकसान होता है। ऐसे भूकंप के कारण सुनामी आ जाती है और चारों तरफ तबाही मच जाती है। 

  • हर हाल में सलमान खान को मारना चाहता है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई NIA के सामने सनसनीखेज कुबूलनामा 

    हर हाल में सलमान खान को मारना चाहता है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई NIA के सामने सनसनीखेज कुबूलनामा 

    नई दिल्लीः गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) के सामने कई बड़े खुलासे किए हैं। एनआईए के सूत्रों के मुताबिक बिश्नोई ने अपने कुबूलनामे में कहा है कि उसके टॉप-10 टारगेट लिस्ट में बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान नंबर-1 पर हैं और वह हर हाल में सलमान खान को मारना चाहता है। बिश्नोई ने एनआईए के सामने खुलासा किया है कि साल 2021 में उसने अमेरीका से गोल्डी बराड़ के जरिए गोगी गैंग को 2 जिगाना पिस्टल दी थी। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या अमेरिका से मंगवाई गई इसी पिस्टल से अतीक और अशरफ की हत्या की गई थी?

    एक अन्य खुलासे में बिश्नोई ने कहा कि उत्तर प्रदेश के अयोध्या का एक बाहुबली नेता विकास सिंह उसके गैंग के गुर्गों को पनाह देता है। उसने बताया कि विकास सिंह के ठिकाने पर बिश्नोई गैंग के कई गुर्गे वारदात को अंजाम देने के बाद शरण लेते हैं। लॉरेंस बिश्नोई ने यह भी कुबूल किया कि उसने पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के कत्ल के लिए हवाला के जरिए 50 लाख रुपए गोल्डी बराड़ को पहुंचाए। हालांकि सलमान की सिक्योरिटी पहले ही बढ़ा दी गई है।

  • 2 हजार के नोट बदलने पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान

    2 हजार के नोट बदलने पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान

    नई दिल्लीः आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने सोमवार को कहा कि आरबीआई 2,000 रुपये के नोटों को चलन से वापस ले रहा है, लेकिन वे वैध मुद्रा के रूप में जारी हैं। उन्होंने कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि जिस उद्देश्य के लिए 2,000 रुपये के नोट शुरू किए गए थे, वह पूरा हो गया है और प्रचलन में अन्य नोट भी पर्याप्त हैं। उन्होंने यह भी कहा कि 2,000 रुपये के नोटों ने अपना चक्र और चलन की एक सीमा पूरी कर ली है, और उनकी निकासी मुद्रा प्रबंधन ऑपरेशन का हिस्सा है। RBI के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा न्यू नोट पॉलिसी के तहत एक बड़ा कदम उठाया गया हैं। जिसमें पुराने नोट बदलने के लिए कुछ पाबंदी लगाई है। नोट बदलने के लिए 4 महीने का समय हैं। 2000 का नोट लाने का मकसद पूरा हो चुका हैं।

    अब बाजार में बाजार में दूसरे नोटों की कमी नहीं है। 4 माह का समय दिया गया हैं इसलिए जल्दबाजी न करें। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 22 मई को अपने नवीनतम सर्कुलर में बैंकों को यह भी सलाह दी कि काउंटर पर 2,000 रुपये के नोटों को बदलने की सुविधा जनता को सामान्य तरीके से प्रदान की जाएगी, जैसा कि पहले प्रदान किया जा रहा था। केंद्रीय बैंक ने कहा, “बैंकों को सलाह दी जाती है कि गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए शाखाओं में छायादार प्रतीक्षालय, पीने के पानी की सुविधा आदि जैसी उचित बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराएं।” आरबीआई ने बैंकों में 2,000 रुपए के नोट जमा करने या बदलने के लिए 30 सितंबर की समय सीमा तय की है।

  • पंजाबः पुरानी रंजिश के चलते युवकों ने घर में घुस कर की तोड़फोड़

    पंजाबः पुरानी रंजिश के चलते युवकों ने घर में घुस कर की तोड़फोड़

    अमृतसरः जिले के सुल्तानविंड में देर रात पुरानी रंजिश के चलते कुछ युवकों ने तोड़फोड़ की जिस दौरान घर में रहने वाले परिवार वालों ने घर से भाग कर अपनी जान बचाई। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए पीड़ित परिवार ने बताया कि उनके भाई को इलाके में रहने वाले कुंती नाम के नौजवान ने गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। जिसके चलते वह जेल में बंद था और अब वह जनमत पर जेल से बहार आया हुआ है जिस दौरान वह अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर हमें मारने हमारे घर आए। पीड़ित परिवार ने बताया कि उन्होंने हमारे ऊपर तेज धार हथियार से हमला भी किया। इसी के साथ हमारे घर में तोड़फोड़ भी की। आपको बता दें कि यह सारी घटना वह लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। उन्होंने आगे बताया कि हमने पुलिस प्रशासन से शिकायत की है।

  • पंजाबः निजी होटल में पूल पार्टी के दौरान चली गोलियां, दो घायल

    पंजाबः निजी होटल में पूल पार्टी के दौरान चली गोलियां, दो घायल

    जीरकपुरः निजी होटल में रविवार देर रात पूल पार्टी के दौरान अज्ञात युवकों ने फायरिंग कर दी। फायरिंग में दो लोग घायल हो गए हैं। इनमें से एक का जीएमसीएच-32 में इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार अज्ञात युवक अपने परिवार के साथ आई महिलाओं पर नोट उड़ा रहे थे। इसके बाद महिला के साथ आए परिजनों ने उक्त युवकों को ऐसा करने से रोक दिया। बताया जा रहा है कि युवकों ने पहले हमला किया लेकिन परिजनों ने किसी तरह अपनी जान बचाई। इसके बाद वे होटल से बाहर आ गए। बताया जा रहा है कि होटल के बाहर हमलावरों ने उनका पीछा किया और पिस्टल से चार-पांच गोलियां दाग दीं।

    दो घायलों में से एक हमलावर गुट का है, जबकि दूसरा महिला के परिजनों में से है। सूत्रों के अनुसार, महिला के परिवार वालों ने बोतल मार कर युवक को जख्मी किया जबकि हमलावरों ने टांग पर गोली मारी। घटना की सूचना मिलते ही एसएचओ जीरकपुर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या पूल पार्टी की अनुमति दी गई थी, मेहमान कौन थे, सुरक्षा के क्या इंतजाम थे, शूटर कौन था, हथियार अंदर कैसे पहुंचा और किस वजह से गोली चली। 

    बताया जा रहा है कि फायरिंग के दौरान एक शख्स के पैर में गोली लगी है, जिसे इलाज के लिए चंडीगढ़ के सेक्टर-32 अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में एक और युवक का सिर फटने का मामला भी सामने आ रहा है, जिसकी जांच फिलहाल पुलिस कर रही है। पीड़ित ने बताया कि जिस व्यक्ति ने हमला किया है, वह उसे जानता है। वह सेक्टर-70 का रहने वाला है। उसने कुछ समय पहले चंडीगढ़ के एक क्लब में भी उस पर चाकू से हमला करने की कोशिश की थी।

  • गगन अस्पताल बददी में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में जांचा 587 लोगो का स्वास्थ्य

    गगन अस्पताल बददी में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में जांचा 587 लोगो का स्वास्थ्य

    मरीजो को बांटी मुफ्त दवाईयां

    मानवता की सेवा करने से बडा कोई धर्म नहीं: गगन
    बददी/सचिन बैंसल: बददी साई रॉड पर स्तिथ गगन अस्पताल के परिसर में मुफत निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 587 रोगियों की जांच कर उनको दवाईयां वितरित की गई। शिविर में सामान्य सर्जरी विशेषज्ञ डॉ गगन जैन , हडडियों के विशेषज्ञ डॉ अमित मेहता , स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ हरजिंदर कौर, चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ आशीष सिंह, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ आलोक मिश्रा , नेत्र रोग विशेषज्ञ सौरभ शुक्ला उपस्थित रहे। लैब इंचार्ज स्वर्ण सिंह ने बताया की अल्ट्रासाउंड , एक्स रे, ईसीजी , लैब टेस्ट सब मुफ़्त किए गये। सरकार द्वारा दी जाने वाली आयुष्मान भारत योजना तथा हिमकेयर योजना के बारे में लोगो को जागरूक किया गया। चेयरमैन डा. अजीत पॉल जैन ने बताया कि यह कैम्प पहले भी लगता रहा है तथा आगे लगता रहेगा ताकि पैसे का अभाव या किसी और कारण से लोग आपके स्वस्थ सुविधा से वंचित ना रहे और क्षेत्र की भलाई होती रहे। डा अजीत ने कहा कि असली जीवन वही है जो कि दूसरों के काम आए। अपने लिए तो जानवर भी जी लेता है लेकिन प्रभु ने मनुष्य को बुद्वि व ज्ञान दिया है ताकि वह दूसरों की भलाई कर सके। उन्होने कहा कि जैन परिवार व गगन अस्पताल का एकमात्र लक्ष्य है कि हम स्वास्थ्य के क्षेत्र में लगातार लोगों की सेवा करें।
  • जालंधर : ट्रांसपोर्ट मंत्री भुल्लर ने रामा मंडी चौक पर की औचक चेकिंग ,देखे विडियो

    जालंधर : ट्रांसपोर्ट मंत्री भुल्लर ने रामा मंडी चौक पर की औचक चेकिंग ,देखे विडियो

    जालंधर/वरुण: पंजाब के ट्रांसपोर्ट मंत्री लालजीत भुल्लर द्वारा आज रामा मंडी चौक में बसों की औचक चेकिंग की गई। इस दौरान मंत्री भुल्लर ने बसों के कागजात चेक किए और ड्राइवर व कंडक्टर को सवारियों की सुरक्षा के प्रति हिदायतें भी दी। बसों का मुआयना करने के बाद बस में चढ़ने वाली सवारियों का हाल भी जाना। बताया जा रहा है कि रामा मंडी चौक पर चेकिंग से पहले मंत्री भुल्लर  ने आरटीओ दफ्तर जालंधर का भी दौरा किया।