Blog

  • पंजाब: JSW Steel Company के लोहे की चोरी में SB Transport के संचालको पर लगे गंभीर आरोप

    पंजाब: JSW Steel Company के लोहे की चोरी में SB Transport के संचालको पर लगे गंभीर आरोप

    Fir दर्ज करने की कार्रवाई शुरू

    लुधियानाः देश की सबसे बड़ी स्टील कंपनी jsw स्टील लिमिटेड की लुधियाना ब्रांच के लोहे की चोरी होने का मामला सामने आया है। इस घटना को ढंडारी कलां में Bhushan power & steel limited  के लोहे को रेलवे स्टेशन से कंपनी के गोडाउन तक पहुँचाने वाले  ठेकेदारो द्वारा अंजाम  देने का अनुमान लगाया जा रहा है। पिछले कुछ समय से कंपनी के नुमाइंदो को लोहे की लोडिंग-अनलोडिंग के दौरान चोरी होने का शक हो रहा था। लोहे की लोडिंग का ठेका jsw स्टील ने SB ट्रांसपोर्ट को पिछले कुछ महीनो से दिया हुआ था । ट्रांसपोर्टर और उसके कारिंदे कंपनी के लोहे को ढंढारी कलां रेलवे स्टेशन से  गाड़ियों में लोड करके कंपनी के गोदाम में अनलोड करते थे।  बताया जा रहा कि JSW स्टील कंपनी के नुमाइंदे जब गोदाम में ठेकेदार द्वारा अनलोड किए गए लोहे की चेकिंग करते थे तो कुछ टन लोहा गायब पाया जाता था। 

    सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार को कंपनी के नुमाइंदो ने लोहे की चोरी पकड़ने के लिए ट्रैप लगा लिया। ट्रैप के दौरान ठेकेदार SB ट्रांसपोर्टर के करिंदो  ने स्टेशन से jsw स्टील कंपनी का लोहा SB ट्रांस्पोर्टर के ट्रक में लोड कर कंपनी जाने की बजाय लोहा रास्ते में ही उतारना शुरू कर दिया। जिसे कंपनी के नुमाइंदो ने  पकड़ लिया और लुधियाना पुलिस के डिवीजन no. 6  की पुलिस को मौके पर बुलाकर लोडेड ट्रक पुलिस के हवाले कर लिखित शिकायत भी दर्ज करवा दी। हालांकि इस घटना दौरान गाड़ी का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि पुलिस ने उक्त ठेकेदार और इस मामले में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ FIR दर्ज करने की कवायद शुरू कर दी है।इस मामले में SB ट्रांसपोर्ट के संचालको से संपर्क करने की कोशिश की गई। लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया यदि वह अपना पक्ष रखना चाहते है तो उसे भी प्रकाशित किया जायेगा।

  • पंजाब: ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत 

    पंजाब: ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत 

    पीड़ित पक्ष ने थाने के बाहर लगाया धरना

    लुधियाना: दुगरी के हरि राम विहार इलाके में विवाहिता की संदिग्ध मौत के बाद मायके पक्ष ने थाने बाहर रोष जाहिर किया है। आरोप है कि ससुरालियों ने दहेज के लिए उसकी हत्या की है। वह मंगलवार को पूरा दिन फोन करते रहे और ससुराली झूठ बोल रहे थे। रात को पड़ोसियों ने उन्हें फोन किया कि विवाहिता की मौत हो गई है। जब वह रात को घर पहुंचे तो पाया कि विवाहिता का शव बेड पर पड़ा हुआ था। मृतका गगनदीप कौर के मामा ने आरोप लगाया कि गगनदीप कौर की शादी ढ़ाई साल पहले गुरु राम विहार कालोनी में रहने वाले कर्मजीत सिंह के साथ हुई थी। शादी के बाद उसके पास एक बेटा भी है। मंगलवार को उसने अपनी बहन को फोन किया था ओर कहा था कि ससुराली उसे परेशान करते हैं। इसके बाद उसका फोन लगातार बंद आ रहा था।

    वह उसे कई बार फोन करते रहे मगर किसी ने फोन नहीं उठाया। बाद में जब उसकी सास को फोन किया गया तो उसने बताया कि वह सो रही है और रात को पड़ोसियों ने फोन कर बताया कि उसकी तो मौत हो चुकी है। वह अंबाला से लुधियाना पहुंचे तो उसका शव बेड पर पड़ा हुआ था। सुबह गगनदीप के मायके वालों ने थाना दुगरी के बाहर रोष जाहिर किया और ससुरालियों पर कार्रवाई की मांग की। थाना दुगरी प्रभारी इंसपेक्टर मधु बाला का कहना है कि मृतका के परिजनों के ब्यान दर्ज किए जा रहे हैं और कार्रवाई की जा रही है। महिला का पोस्टमार्टम करवाकर इस पर जांच की जाएगी।

  • पंजाब: प्राचीन मंदिर में चले ईंट-पत्थर, कई घायल 

    पंजाब: प्राचीन मंदिर में चले ईंट-पत्थर, कई घायल 

    पटियाला: जिले के त्रिपरी बाजार में आज उस वक्त माहौल तनावपूर्ण हो गया जब त्रिपरी बाजार में बने प्राचीन जीरा मंदिर पर ईंट-पत्थर फेंके गए। बता दें कि मिली जानकारी के मुताबिक इस हमले में कई लोग घायल भी हुए हैं, जिन्हें चोटें आई हैं।

    बता दें कि जीरी वाला मंदिर में आज मंदिर कमेटी की बैठक चल रही थी। बैठक मंदिर समिति और दुकानदारों के बीच चल रही थी, लेकिन उसी वक्त माहौल बिगड़ गया। बैठक के दौरान जब दुकानदारों ने मंदिर पर पथराव शुरू कर दिया, घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इसी आक्रोश के चलते आज पूरा त्रिपरी बाजार बंद रहा। सूचना मिलते ही हिंदू संगठनों के नेता पहुंचने लगे और मांग करने लगे कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

    मंदिर कमेटी के सदस्यों व ललित ने बताया कि मंदिर परिसर में बनी दुकानों को किराए पर दिया है। इन दुकानों का किराया नहीं मिल रहा था और दुकानदार अपनी मर्जी से निर्माण कार्य करवाने लगे थे। इसके रोष में बुधवार को बातचीत के लिए समय रखा था और दोपहर को मीटिंग के दौरान ही किराएदारों ने हमला कर दिया। किराएदारों ने धक्केशाही करते हुए कहा कि वह किराए नहीं देंगे और मर्जी से निर्माण भी करेंगे।

    जिसके बाद मंदिर कमेटी के मेंबरों को मंदिर के अंदर जाकर हमला कर जख्मी किया है। जिस वजह से मजबूरन उन्हें धरना लगाना पड़ा और करीब तीन ढाई घंटे तक रोष प्रदर्शन करना पड़ा। मंदिर कमेटी पर हमले की सूचना मिलते ही पूर्व सेहत मंत्री ब्रह्म महिंदरा का बेटा मोहित महिंदरा व पूर्व मेयर संजीव शर्मा बिट्टू मौके पर पहुंचे। वहीं थाना त्रिपड़ी के इंचार्ज प्रदीप सिंह बाजवा ने कहा कि पीड़ित पक्ष के बयान लेने के बाद केस दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी थी। इस मामले में हमला करने वाले चार लोगों को हिरासत में भी लिया है।

  • मतदान केंद्रों के सत्यापन हेतू नोडल अधिकारी नियुक्त

    मतदान केंद्रों के सत्यापन हेतू नोडल अधिकारी नियुक्त

    22 से 31 अगस्त तक करेंगे मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन

    ऊना/सुशील पंडित :  जिला ऊना में मतदान केन्द्रों की सूचियों के युक्तिकरण का कार्य आरम्भ हो गया है। इस संदर्भ में वर्तमान मतदान केन्द्रों का भौतिक सत्यापन करने हेतु नोडल ऑफिसरों की नियुक्ति कर दी गयी है। सभी नोडल ऑफिसरों को अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुजर की अध्यक्षता में प्रशिक्षण दिया गया। नोडल ऑफिसर 22 अगस्त से 31 अगस्त तक वर्तमान मतदान केन्द्रों में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का भौतिक सत्यापन करेंगे। एडीसी ने बताया कि मतदान केन्द्रों की सूचियों के प्रारूप प्रकाशन की तिथि 2 सितम्बर निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि प्रारूप प्रकाशन के उपरांत दिनांक 8 सितम्बर तक आम जनता द्वारा प्रारूप में प्रकाशित मतदान केन्द्रों की सूचियों पर अपने सुझाव प्रस्तुत किये जा सकते हैं तथा 13 सितम्बर तक राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से प्राप्त सुझाव पर विचार विमर्श करने के उपरांत अंतिम प्रस्तावनाएं तैयार की जायेगी।उन्होंने जिला ऊना के समस्त जागरूक नागरिकों व राजनैतिक दलों से यह अपील की कि यदि वे मतदान केन्द्रों के संशोधन या युक्तिकरण के संबंध में अपने सुझाव जिला निर्वाचन अधिकारी (उपायुक्त) ऊना व संबन्धित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (एसडीएम) के समक्ष 8 सितम्बर तक प्रस्तुत कर सकते हैं।
  • प्रोडक्शन व प्रोडक्शन हेल्पर के पदों हेतू साक्षात्कार 11 अगस्त को ऊना में

    प्रोडक्शन व प्रोडक्शन हेल्पर के पदों हेतू साक्षात्कार 11 अगस्त को ऊना में

    ऊना/सुशील पंडित :  मैसर्ज़ इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग कॉर्पोरेशन मैहतपुर द्वारा 11 अगस्त को प्रातः 10.30 बजे जिला रोजगार कार्यालय ऊना में साक्षात्कार का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने बताया कि साक्षात्कार में प्रोडक्शन ओर प्रोडक्शन हेल्पर के 10-10 पद भरे जाएंगे। उन्होंने बताया कि प्रोडक्शन पद के लिए शैक्षणिक योग्यता 12वीं, ईलैक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा, ईलैक्ट्रिकल में आईटीआई व एक साल का अनुभव तथा प्रोडक्शन हेल्पर के पदों हेतू 10वीं पास होना अनिवार्य है। इन पदो ंके लिए अभ्यार्थी की आयु 18 से 35 वर्ष निर्धारित की गई है। अक्षय शर्मा ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अपने साथ दो पासपोर्ट साइज़ फोटो, मूल प्रमाण पत्र व बायोडाटा के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष नम्बर 01975-226063 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
  • स्कूल मुखियां प्रातः कालीन सभा में बच्चों को आई फ्लू बारे करें जागरूक

    स्कूल मुखियां प्रातः कालीन सभा में बच्चों को आई फ्लू बारे करें जागरूक

    ऊना/सुशील पंडित : उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा देवेंद्र चंदेल ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला में आई फ्लू के मामलों में लगातार बढ़ौत्तरी हो रही है जिसमें ज्यादा बच्चें इसकी चपेट में आ रहे हैं। उन्होंने जिला के सभी सरकारी एवं गैर सरकारी स्कूलों के मुखियों को निर्देश दिए कि आई फ्लू से बचाव व अन्य हिदायतों बारे प्रातः कालीन सभा में बच्चों को जागरूक करें। उन्होंने कहा कि यदि किसी को आंखों से संबंधित कोई दिक्कत होती है तो नजदीकी चिकित्सक से जांच करवाएं और अगर बच्चें को आई फ्लू के लक्षण पाए जाते हैं तो उसको घर में रहकर उपचार करवाने को कहें ताकि अन्य बच्चें इसकी चपेट में न आएं।
  • ऊना व अम्ब में 9 सितम्बर को आयोजित होंगी लोक अदालतें – अनीता शर्मा

    ऊना व अम्ब में 9 सितम्बर को आयोजित होंगी लोक अदालतें – अनीता शर्मा

    ऊना/सुशील पंडित : जिला एवं सत्र न्यायालय ऊना परिसर और अम्ब कोर्ट परिसर में 9 सितम्बर को लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अनिता शर्मा ने बताया कि लोक अदालत में विभिन्न मामलों का निपटारा समझौते के आधार पर किया जाएगा। उन्हांेने बताया कि लोक अदालत में आपराधिक कम्पाउडेबल अपराध, एनआई एक्ट, रेंट व धन वसूली के मामलों पर सुनवाई कर निपटारा किया जाएगा। 
    सचिव ने बताया कि लोक अदालत में सड़क दुर्घटना के क्लेम, बिजली एवं पानी के बिल, वेतन भत्तों, सेवानिवृत्ति से संबंधित मामले, वैवाहित विवाद, जमीनी विवाद, एमवी एक्ट के चालान, प्री लिटिगेशन के केस जैसे बैकों का लेन-देन के मामले, बीएसएनएल के बिल मामले व एमसी के मामलों का निपटारा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊना के दूरभाष नम्बर 01975-225071 पर सम्पर्क कर सकते हैं।
  • जालंधरः प्रदर्शनकारियों पर चालक ने चढ़ा दी बैलेरो गाड़ी, कई घायल, हुआ हंगामा

    जालंधरः प्रदर्शनकारियों पर चालक ने चढ़ा दी बैलेरो गाड़ी, कई घायल, हुआ हंगामा

    जालंधर, ENS: मणिपुर में हिंसा के खिलाफ पंजाब बंद के दौरान जालंधर के कपूरथला चौक पर टेंट लगाकर प्रदर्शन कर रहे लोगों पर एक चालक ने बोलेरो कार चढ़ा दी। इतना ही नहीं चालक ने वहां लगे टेंट को भी गिरा दियाष बताया जा रहा है कि इस घटना में 5 लोग घायल हो गए है। जिनमें 2 औरतों सहित 3 व्यक्ति शामिल है। धरने पर बैठे प्रदर्शनकारियों पर गाड़ी चढ़ने के बाद वहां पर अफरा-तफरी मच गई। जिसके बाद इस हादसे को लेकर जमकर हंगामा हुआ।

    मिली जानकारी के मुताबिक आज पंजाब बंद के दौरान कुछ प्रदर्शनकारी कपूरथला चौक पर प्रदर्शन कर रहे थे, इस दौरान एक बैलेरो चालक ने उनपर गाड़ी चढ़ा दी। जिससे कुछ लोग घायल हो गए हैं। प्रदर्शनकारियों ने बैलेरो चालक को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन तब तक वह गाड़ी लेकर फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच जमकर बहस हुई। दरअसल, प्रदर्शनकारियों ने आरोप है कि पुलिस बैलेरो चालक को फरार करवाने में मदद कर रही है।

  • पंजाबः 5 कश्मीरी तस्कर को काबू करके 11 लाख कैश व हथियार किए बरामद

    पंजाबः 5 कश्मीरी तस्कर को काबू करके 11 लाख कैश व हथियार किए बरामद

    गुरदासपुर: जिले की पुलिस ने कश्मीर के उरी से पांच कश्मीरी तस्करों को गिरफ्तार किया है। भारतीय सेना की मदद से कश्मीर में ऑपरेशन चलाया गया था। हाल ही में गुरदासपुर पुलिस ने 18 किलो हेरोइन के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया था। उनसे पूछताछ के बाद कश्मीर से पांच लोगों को हिरासत में लिया गया। इनके पास से 11 लाख कैश, 46 कारतूसों की एक मैगजीन के साथ एक ग्लॉक पिस्तौल बरामद किया गया है। मामले का सरगना अमेरिका से ऑपरेट कर रहा था। एक आरोपी को बारामूला जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया था।

  • पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए हर छात्र हर वर्ष लगाए दस पौधे:डॉ तरसेम सिंह

    पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए हर छात्र हर वर्ष लगाए दस पौधे:डॉ तरसेम सिंह

    ऊना/ सुशील पंडित : उपमण्डल बंगाणा के राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धुन्दला में आज “मेरी माटी मेरा देश” अभियान के अंतर्गत एक दिवसीय विशेष शिविर के दौरान राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने पौधारोपण का पुनीत कार्य वालंटियर्स के सहयोग से किया | इस पौधारोपण अभियान में वालंटियर्स ने पौधे हाथ में लेकर एक रैली निकाली एवं धुन्दला गाँव में अलग अलग किस्मों के जिनमें खैर, बहेड़ा , आंवला , द्रेक , सुखचैन सम्मिलित थे , 75 पौधे लगाये | सभी वालंटियर्स ने इन पौधों की देखभाल का जिम्मा लिया एवं और पौधे लगाने का प्रण भी लिया। कार्यक्रम अधिकारी राज पाल कुटलैहड़िया एवं रीटा ने इस मुहीम का नेतृत्व किया ।
    राज पाल कुटलैहड़िया ने बताया कि एन.एस.एस. यूनिट की ओर से 26 जुलाई को भी “मेरी माटी मेरा देश” अभियान के अंतर्गत वालंटियर्स ने पांच प्रण देश के प्रति कर्तव्य निर्वहन के लिए थे एवं इस अवसर पर पूर्व सैनिक को सम्मानित किया गया था | वालंटियर्स प्रत्येक गतिविधि में पूर्ण समर्पण के साथ हिस्सा लेते हैं | ये गतिविधियाँ उन्हें निष्ठां से कर्तव्य पथ पर चलने की प्रेरणा देती हैं। इस कार्यक्रम में स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान अशोक कुमार विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।  इस कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रधानाचार्य राजिन्द्र सिंह चम्बियाल का मार्गदर्शन एवं डा. तरसेम ठाकुर , जितेन्द्र शर्मा, नरेश कुमार , रंजना कुमारी , अवतार सिंह , दीना नाथ , मनोज कलसी, सुनील कुमार, सतीश डोगरा सहित सभी स्टाफ सदस्यों का अतुलनीय सहयोग प्राप्त हुआ।