Blog

  • ਪੰਜਾਬ : ਸ਼ਰਾਰਤੀ ਅਨਸਰਾਂ ਨੇ ਸਰਕਾਰੀ ਪਾਰਕ ਦੇ ਵੱਡੇ ਦਰਖਤ, ਲਾਈਟਾ ਤੇ ਹੋਰ ਪ੍ਰਾਪਟੀ ਦਾ ਕੀਤਾ ਨੁਕਸਾਨ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ

    ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ: ਸਰਕਾਰੀ ਪਾਰਕ ਵਿੱਚੋਂ ਕੁਝ ਸ਼ਰਾਰਤੀ ਅੰਸਰਾਂ ਵੱਲੋਂ ਦਰਖਤ ਵੱਡੇ ਗਏ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਹੋਰ ਸਰਕਾਰੀ ਪ੍ਰਾਪਰਟੀ ਦਾ ਨੁਕਸਾਨ ਵੀ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਇਸ ਸੰਬੰਧ ਵਿੱਚ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਅਸ਼ੋਕ ਕੁਮਾਰ ਇੰਸਪੈਕਟਰ ਨਗਲ ਕੌਂਸਲ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕੀ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਦੇ ਸ. ਗੁਰਦੀਪ ਸਿੰਘ ਰਿਆੜ ਪਾਰਕ ਗੀਤਾ ਭਵਨ ਰੋਡ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਕੁਝ ਸ਼ਰਾਰਤੀ ਅਨਸਰਾਂ ਵੱਲੋਂ ਦਰੱਖਤ ਵੱਢੇ ਗਏ ਹਨ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਪਾਰਕ ਵਿੱਚ ਲੱਗੀਆਂ ਹੋਈਆਂ ਲਾਈਟਾਂ ਅਤੇ ਹੋਰ ਸਮਾਨ ਦਾ ਨੁਕਸਾਨ ਕੀਤਾ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕੀ ਅਸੀਂ ਮੌਕੇ ਤੇ ਆ ਕੇ ਜਾਇਜ਼ਾ ਲਿਆ ਹੈ।

    ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਵੇਖਣ ਵਿੱਚ ਆਇਆ ਹੈ ਕਿ 3 ਦੇ ਕਰੀਬ ਦਰੱਖਤ ਸ਼ਰਾਰਤੀ ਅਨਸਰਾਂ ਵਲੋਂ ਕੱਟੇ ਗਏ ਹਨ। ਜਿਸ ਦੌਰਾਨ ਲਾਈਟਾਂ ਅਤੇ ਹੋਰ ਸਮਾਨ ਦਾ ਵੀ ਨੁਕਸਾਨ ਹੋਇਆ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਫਿਲਹਾਲ ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਦਾ ਪਤਾ ਨਹੀਂ ਲੱਗ ਸਕਿਆ। ਪਰ ਜਲਦ ਹੀ ਜਾਂਚ ਕਰਕੇ ਪਤਾ ਲਗਾਇਆ ਜਾਵੇਗਾ ਕਿ ਇਹ ਦਰਖਤ ਕਿਸ ਨੇ ਵੱਡੇ। ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਕਤ ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਖਿਲਾਫ ਨਗਰ ਕੌਂਸਲ ਐਕਟ ਤਹਿਤ ਸਖਤ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ। ਉੱਥੇ ਹੀ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜੰਗਲਾਤ ਵਿਭਾਗ ਨਾਲ ਵੀ ਤਾਲਮੇਲ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ ਅਤੇ ਦੇਖਿਆ ਜਾਵੇਗਾ ਕਿ ਜਿਹੜੇ ਦਰਖਤ ਵੱਡੇ ਗਏ ਹਨ। ਇਹ ਕਿਹੜੇ ਦਰਖਤ ਹਨ ਅਤੇ ਇਹਨਾਂ ਦੇ ਨੰਬਰ ਕੀ ਸਨ ਉਸੇ ਹਿਸਾਬ ਨਾਲ ਜੰਗਲਾਤ ਵੀ ਵਿਭਾਗ ਵੀ ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਖਿਲਾਫ ਸਖਤ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰੇਗਾ।

  • कपूरथला : मिट्ठाई की दुकान पर गंदगी का वीडियो हुआ वायरल

    कपूरथला : त्यौहारों के सीजन में भले ही सेहत विभाग द्वारा सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। लेकिन अभी भी कुछ दुकानदारों द्वारा लापरवाही बरती जा रही है। ऐसा ही एक मामला कपूरथला से सामने आया है। जहां लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। दरअसल, कपूरथला में ग्राहकों के लिए खुले में लगाई गई मिठाई की दुकान और अलग-अलग बर्तनों में पड़ी मिठाई पर बढ़ी तादाद में मक्खियां अपना राज करके बैठी हुई है।

    इस बात से बेपरवाह दुकानदार भी उसी मिठाई को ग्राहकों को तोलकर दे रहा है। इस तरह की गंदगी की तस्वीरें जब वायरल हुई तो दुकानदार ने झटपट से माफी मांग कर, कहा की नौकरों की गलती से ऐसा हुआ होगा। वह आगे से इस बता का खास ध्यान रखेंगे। जबकि स्वास्थ्य विभाग कार्रवाई की बात तो कर रहा है, लेकिन कैमरे के सामने पर कुछ भी कहने से गुरेज़ कर रहा है ।

  • पंजाबः बेहरमी से गाड़ी चालक ने कुत्ते को कुचला, देखें CCTV

    अमृतसरः शहर से दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। जहां गाड़ी चालक ने बेरहमी से कुत्ते को कुचल दिया। यह शर्मनाक घटना मामला भारत नगर इलाके से सामने आई है। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। हैरानी की बात यह है कि गाड़ी चालक के द्वारा कुत्ते को कुचलने के बाद पीछे मुड़कर देखा भी नहीं गया।

    सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि कुछ युवक सड़क पर खड़े थे। इस दौरान 2 से 3 कुत्ते गली में घूम रहे थे। इस दौरान सफेद रंग की गाड़ी में सवार युवक ने सरेआम कुत्ते को कुचल दिया। घटना के दौरान राहगीर गाड़ी चालक को पकड़ने के लिए दौड़े लेकिन लेकिन उक्त कार सवार ने गाड़ी रोकने की बजाये घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया। 

  • भूकंप के झटकों से हिली धरती

    भूकंप के झटकों से हिली धरती

    नई दिल्ली : उत्तराखंड में आधी रात को जब लोग गहरी नींद में सो रहे थे उसी समय उत्तरकाशी की धरती डोलने लगी। आसपास के इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए। लोग खौफ में आ गए और घरों से बाहर निकल आए रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.1 मापी गई हालांकि किसी जान माल के नुकसान की खबर नहीं है लेकिन ये भूकंप उसी जगह पर आया है जहां पर टनल में 40 मजदूर फंसे हुए हैं

    भूकंप की गहराई 5 किलोमीटर अंदर थी और इसका सेंटर राजधानी देहरादून से लगभग 140 किलोमीटर दूर था नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “3.1 तीव्रता का भूकंप, 16-11-2023 को 02:02:10 पर आया इसका अक्षांश 31.04 और लंबाई 78.23 और गहराई 5 किलोमीटर रही जगह- उत्तरकाशी, उत्तराखंड, भारत  

  • जालंधरः आप पार्टी के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन, देखें Live

    जालंधर, ENS: महानगर में जगह जगह आप पार्टी के खिलाफ भाजपा ने मोर्चा खोल दिया है। वहीं गौतम नगर में गंदा नाला के पास भाजपा द्वारा आप पार्टी के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। इस तरह भगत सिंह में कूड़े के डंप के पास भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है। भाजपा का कहना है कि आप पार्टी की सरकार में हर शहरी का बुरा हाल हुआ पड़ा है। उन्होंने कहा कि आप सरकार के राज में नगर निगम की बदहाल व्यवस्था हो गई है। हालात यह हो गए है कि खराब सीवरेज की व्यवस्था के चलते शहर में डेंगू, टाईफाइड और मलेरिया जैसी बीमारियों से लोग ग्रस्त हो रहे है। इसी के चलते आज भाजपा द्वारा शहर में जगह-जगह पर प्रदर्शन किया जा रहा है। 

  • ਪੰਜਾਬ : ਸ਼ਰਧਾ ਅਤੇ ਸਤਿਕਾਰ ਨਾਲ ਮਨਾਇਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਹੀਦ ਕਰਤਾਰ ਸਿੰਘ ਸਰਾਭਾ ਦਾ ਸ਼ਹੀਦੀ ਦਿਹਾੜਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਲੁਧਿਆਣਾ : ਸ਼ਹੀਦ ਕਰਤਾਰ ਸਿੰਘ ਸਰਾਭਾ ਦਾ 16 ਨਵੰਬਰ ਨੂੰ ਸ਼ਹੀਦੀ ਦਿਹਾੜਾ ਬਹੁਤ ਸ਼ਰਧਾ ਅਤੇ ਸਤਿਕਾਰ ਦੇ ਨਾਲ ਮਨਾਇਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਪਿੰਡ ਸਰਾਭਾ ਵਿਖੇ ਇਸ ਮੌਕੇ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਤੌਰ ਤੇ ਸਮਾਗਮ ਕਰਵਾਏ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਦੇਸ਼ ਸਣੇ ਵਿਦੇਸ਼ਾਂ ਤੋਂ ਵੀ ਲੋਕ ਸ਼ਹੀਦ ਆਪਣਾ ਸਨਮਾਨ ਭੇਟ ਕਰਨ ਲਈ ਪਹੁੰਚ ਰਹੇ ਹਨ।

    ਇਸ ਮੌਕੇ ਪਿੰਡ ਵਾਸੀਆਂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਹੈ ਕਿ ਸ਼ਹੀਦ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਹਰ ਸਾਲ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਤੌਰ ਤੇ ਸਮਾਗਮ ਕਰਵਾਏ ਜਾਂਦੇ ਹਨ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਖੇਡਾਂ ਕਰਵਾਉਣ ਸਣੇ ਧਾਰਮਿਕ ਸਮਾਗਮ ਵੀ ਹੁੰਦੇ ਹਨ। ਸ਼ਹੀਦ ਕਰਤਾਰ ਸਿੰਘ ਸਰਾਭਾ ਨੇ ਕਰੀਬ 19 ਸਾਲ ਦੀ ਉਮਰ ਵਿੱਚ ਹੀ ਦੇਸ਼ ਦੀ ਆਜ਼ਾਦੀ ਖਾਤਰ ਸ਼ਹਾਦਤ ਦਾ ਜਾਮ ਪੀਤਾ ਸੀ।

  • जहरीली हवा का कहर जारी, अगले 4 दिनों तक कोहरे जैसी स्थिति से विजिबिलिटी होगी कम

    नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में वायु गुणवत्ता वीरवार सुबह ‘गंभीर’ श्रेणी में रही। शहर में अधिकांश स्थानों पर वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 400 के पार पहुंच गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, बवाना में एक्यूआई 442, जहांगीरपुरी में 441, द्वारका में 416, अलीपुर में 415, आनंद विहार में 412, आईटीओ में 412 और दिल्ली हवाई अड्डे के पास 401 था। 

    यह घटनाक्रम भारत मौसम विज्ञान विभाग के उस बयान के एक दिन बाद आया है जिसमें कहा गया था कि चार दिनों तक उथले कोहरे जैसी स्थिति बने रहने की उम्मीद है। ऐसे में दिल्लीवासियों को राहत नहीं मिलने वाली है। प्रदूषण के असर को कम करने के लिए सरकार द्वारा कई काम किए जा रहे है जिसमें दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के ट्रक वायु प्रदूषकों को कम करने के लिए 13 गर्म स्थानों पर पानी का छिड़काव कर रहे हैं।

    इस बीच, पंजाब में दो महीनों में पराली जलाने की घटनाएं 30,000 का आंकड़ा पार कर गईं, जहां बुधवार को खेतों में आग लगने की 2,544 ताजा घटनाएं सामने आईं, जबकि दिल्ली में हवा की गुणवत्ता फिर से “गंभीर” हो गई और पड़ोसी राज्य हरियाणा में यह ‘बहुत खराब’ श्रेणी में थी। पिछले कुछ दिनों से फसल अवशेष जलाने की घटनाएं बढ़ रही हैं।

    पंजाब में 9 नवंबर को 639, 10 नवंबर को छह, 11 नवंबर को 104, 12 नवंबर को 987, उत्तर में 1,624 मामले दर्ज किए गए थे। इस बीच, सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) राजनीतिक कीचड़ उछालने में लगी हुई हैं। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने भाजपा के इस दावे को खारिज कर दिया कि आप पटाखे जलाने पर रोक लगाने में विफल रही है, जबकि उन्होंने भाजपा के नियंत्रण वाले दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में पुलिस को जिम्मेदारी सौंप दी है।

  • पंजाबः सुबह-सुबह 24 वर्षीय युवक पर हमलावारों ने चलाई गोलियां, देखें वीडियो

    अमृतसरः पंजाब में आए दिन गोलियां चलने के मामले सामने आ रहे है। ऐसे में हमलावारों द्वारा लॉ एंड ऑर्डर की सरेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है। वहीं ताजा मामला रणजीत एवेन्यू से सामने आया है। जहां तड़कसार हमलावारों द्वारा 24 वर्षीय युवक पर गोलियां चलाई गई। बताया जा रहा है कि आज तड़कसार अज्ञात हमलावारों ने युवक पर गोलियां चलाकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

    बताया जा रहा है कि घायल युवक कैब ड्राइवर है। पुलिस को घटनास्थल से कुछ गोली के खोल भी बरामद हुए हैं। घायल की पहचान नीरज कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि डेढ़ साल पहले भी उसे पर किसी ने गोलियां चलाई थी इसके अलावा करीब 9 महीने पहले भी उसका किसी के साथ झगड़ा हुआ था और वह जेल में भी रहकर आया था।

    पुलिस सभी पहलुओं पर जांच करने में जुटी हुई है। पुलिस हमलावरों की भी तलाश कर रही है। जानकारी के अनुसार वीरवार की तड़कसार कैब ड्राइवर नीरज कुमार किसी काम के सिलसिले से जा रहा था कि इसी दौरान रंजीत एवेन्यू में स्थित बेअंत पार्क के नजदीक उसे कुछ लोगों ने घेर लिया और उसे पर गोलियां चला दी।

    मौके पर तीन से चार गोलियां चलाई गई है जिसमें से कुछ गोलियां नीरज के भी लगी है। घटना की जानकारी मिलते ही एसीपी वरिंदर खोसा मौके पर पहुंचे और घटना की जांच शुरू की उन्होंने कहा कि जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    वहीं इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों की मदद से युवक को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है। वहीं घायल युवक के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

  • कपूरथला : गैंगस्टर के नाम पर मांगी 5 करोड़ की फिरौती, मामला दर्ज

    कपूरथला :  गैंगस्टरों के नाम पर फिरौती मांगने का सिलसिला थम नहीं रहा है। अब कपूरथला में खुद को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भाई बताकर करोड़ों रुपये की फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। गांव कोकलपुर निवासी एक व्यक्ति को फोन कर 5 करोड़ रुपये की फिरौती मांगने के आरोप के तहत पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। गांव कोकलपुर निवासी गुरविंदर सिंह ने पुलिस को बताया कि कल शाम 7:25 बजे उनके मोबाइल (नंबर +351920343654) पर कॉल आई।

    जब कॉल आई तो कॉल करने वाले ने कहा कि वह लॉरेंस बिश्नोई का भाई अनमोल बिश्नोई है। आरोपी फिरौती की मांग करने लगा और कहा कि अगर फिरौती नहीं दी तो गोली मार दूंगा। पीड़ित ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस टेक्निकल सेल की मदद से नंबर की जांच कर रही है, कि कॉल कहां से आई और किसने की। इतना ही नहीं आरोपियों ने फिरौती न देने पर जान से मारने की धमकी भी दी है। जिससे परिवार में डर का माहौल है।

  • यात्रियों से भरी स्पीलर बस में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    नोएडा: उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध जिले में बुधवार हादसों का दिन रहा। यहां आज दोपहर नोएडा ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर यात्रियों से भरी चलती बस में अचानक आग लग गयी। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। वहीं, दूसरी घटना यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो पॉइंट के समीप चलती स्लीपर बस में आगने की सामने आई है। बुधवार शाम को यह घटना सामने आई। बस में करीब 20 सवारी सवार थे। सभी यात्रियों को समय पर बचा लिया गया है। समय रहते उन्हें बस से उतार लिया गया। इसके बाद बस धू-धूकर जलती दिखाई दी।

    गौतमबुद्ध नगर पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दिल्ली से दरभंगा जा रही डबल डेकर बस नोएडा से ग्रेटर नोएडा आगरा एक्सप्रेसवे पर लगभग 100 मीटर ऊपर आग लग गई है। अभी किसी के कोई हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी तथा एम्बुलेंस मौजूद है। आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। परी चौक के पास हुए इस हादसे की जांच शुरू कर दी गई है। हादसे का वीडियो देखकर हादसे की भयावहता का पता चलता है।

    दमकल विभाग की ओर से आग बुझाने में सफलता दर्ज की गई है। बस में आग लगने की घटना की जानकारी तत्काल फायर ब्रिगेड को दी गई। इसके बाद दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। इससे पहले दिन में भी बस में आग लगने की घटना सामने आई थी। इस घटना में भी किसी प्रकार के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ था।