Blog

  • आज का राशिफल, 17 नवंबर 2023

    आज का राशिफल, 17 नवंबर 2023

    आज कार्तिक शुक्ल पक्ष की उदया तिथि चतुर्थी और शुक्रवार का दिन है। चतुर्थी तिथि आज दोपहर पहले 11 बजकर 4 मिनट तक रहेगी। आज देर रात 1 बजकर 17 मिनट तक पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रहेगा। आज वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी का व्रत किया जाएगा। इसके अलावा आज से सूर्य षष्ठी व्रत की शुरुआत है। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 17 नवंबर 2023 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। 

    मेष राशि-आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। परिवार संग किसी धार्मिक स्थान पर दर्शन के लिए जायेंगे। आज शांत मन से किसी काम को करेंगें तो जल्द ही पूरा हो जाएगा। कोई पारिवारिक निर्णय लेने से पहले घर के बड़े बुजुर्ग की राय जरूर लें। नया काम स्टार्ट करने के लिए आज का दिन शुभ है जो आने वाले समय में अधिक फायदा कराएगा। आज कार्यों में माता-पिता का सहयोग प्राप्त होता रहेगा।

    वृष राशि-आज आपका दिन लकी रहेगा। कुछ कार्यों को पूरा करने के लिए मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी। ऑफिस में कोई नया काम भी सामने आ सकता है। आज आपको धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। किसी खास मित्र से आज आपकी मुलाकात होगी। आर्किटेक्ट का काम कर रहे लोगों के लिए आज का दिन सफलता दिलाने वाला है। किसी प्रतियोगी परीक्षा का परिणाम आपके पक्ष में आयेगा।

    मिथुन राशि-आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आपके घर कोई धार्मिक अनुष्ठान होने से घर में भक्ति का माहौल बना रहेगा। पारिवारिक रिश्तों में हो रही गलतफहमियां आज दूर होंगी। स्किन प्रॉब्लम से परेशान लोग आज अच्छे डॉक्टर से सलाह लेंगे। बिजनेस साझेदार के साथ किसी विदेश की यात्रा का योग बन रहा है। आप पॉजिटिव थिंकिंग रखेंगे, तो अच्छे से अपने कामों को पूरा करने में सफल रहेंगे।

    कर्क राशि-आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आज आपके दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। बिजनेसमैन के लिए आज का दिन अच्छा है। दोस्तों के साथ ट्रिप पर जाने का प्लान बना सकते हैं। आज ऑफिस में अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलता रहेगा। जीवनसाथी के साथ घूमने जायेंगे। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है किसी प्रोजेक्ट को पूरा करने में शिक्षकों का सहयोग मिलेगा।

    सिंह राशि-आज का दिन आपके लिए ठीक रहने वाला है। आज स्पोर्ट्स से जुड़े लोग अपनी ट्रेनिग में पूरी मेहनत करेंगे। आज विद्यार्थी प्रैक्टिकल को पूरा करने में सीनियर्स की मदद लेंगे। परिवार में सुख संतोष बढ़ेगा। स्वास्थ्य आज पहले से बेहतर रहेगा। नवविवाहित दंपत्ति आज धार्मिक स्थल पर जाने का विचार करेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों का समाज में दबदबा बना रहेगा, लोग आपसे जुड़ने की कोशिश करेंगे।

    कन्या राशि-आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। जो लोग होटल या रेस्टोरेंट जैसे बिजनेस से जुड़े हैं, उनको आज ज्यादा लाभ होगा। आज आपको जीवन और कार्यक्षेत्र दोनों जगहों पर पिता का सहयोग मिलेगा। आज आपके पारिवारिक रिश्तों में मिठास बनी रहेगी। आपके जीवनसाथी कोई जरूरत का सामान आपको गिफ्ट करेंगे। घर के कामों में बड़े भाई का सहयोग मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोग आज किसी सभा को आयोजित कर सकते हैं।

    तुला राशि-आज का दिन आपके लिए बदलाव से भरा हो सकता है। आज रुके हुये कार्यों को दूबारा शुरू करने का मन बनायेंगे। आज माता-पिता के आशीर्वाद से किये गये कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। परिवार को जोड़कर चलने से आपकी भूमिका बड़ी हो जाएगी, परिवार में आपका सम्मान बढ़ेगा आपको गर्व होगा। विद्यार्थियों की पढ़ाई में रूचि बढ़ेगी। समय का सदुपयोग करें, आपकी सफलता के जल्द ही अच्छे योग हैं।

    वृश्चिक राशि-आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज आपको व्यापार में उम्मीद से अधिक लाभ प्राप्त होगा। आज आप अपने जीवन को और बेहतर बनाने के लिए कोशिश करेंगे। आज आपके घर पर कुछ मेहमान आ सकते हैं, आपको ख़ुशी होगी। आज ऑफिस में काम की अधिकता थोड़ी ज्यादा रहेगी, लेकिन शाम तक सारा काम अच्छे से निपट जायेंगे। आज आपका जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बना रहेगा।

    धनु राशि-आज आपका दिन खुशहाल रहने वाला है। आज आपको कोई अच्छी खबर मिलने के योग हैं यह ख़ुशी आपके बेटे के करियर को लेकर हो सकती है। आज ऑफिस में आपको कोई नया काम मिल सकता है। आज की शाम परिवार के साथ बितायेंगे, जिससे पारिवारिक जीवन खुशहाल बनेगा। आज शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को तरक्की के नए अवसर मिल सकते हैं। महिलाओं को ऑफिस में प्रोत्साहन मिलेगा।

    मकर राशि-आज का दिन आपके जीवन में नई खुशियाँ लेकर आया है। आज किसी काम के सिलसिले से की गई यात्रा फायदेमंद रहेगी। परिवार में किसी रिश्तेदार के आगमन से घर में खुशी का माहौल बनेगा। आप अपने लक्ष्य को जल्द से जल्द पूरा करने के बारे में विचार करेंगे। ऑफिस में आपके अच्छे काम को देखकर जूनियर आपकी ज्यादा रेस्पेक्ट करेंगे। जो लोग मार्केटिंग के काम से जुड़े हैं, उन्हें आज अच्छे क्लांइट मिल सकते हैं।

    कुंभ राशि-आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। क्राकरी का बिजनेस कर रहे लोगों की बिक्री आज बढ़ेगी। सरकारी जॉब कर रहे लोगों के लिए आज का दिन बेहद अच्छा रहेगा, प्रमोशन होने के चांस है। बिजनेस के सारे रुके हुए कामों को आज आप पूरा कर लेंगे। घर खरीदने का प्लान बना रहे लोगों का प्लान आज कामयाब होगा। आज किसी अन्य के मामले में सलाह देने से बचे। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

    मीन राशि-आज आपका दिन अच्छा रहेगा। बिजनेसमैन आज अपने बिजनेस को और आगे बढ़ाने के लिए किसी दूसरे बड़े व्यापारी से डील फाइनल करेंगे। राजनीति के कामों में आज आप ज्यादा रूचि लेंगे। सोशल मीडिया से जुड़कर लोग अपनी अलग पहचान बनायेंगे। बिजनेस में कोई नयी डील फाइनल होने के योग बने हुये है। आज आप परिवार के साथ समय व्यतीत करेंगे, जिससे आपको ख़ुशी होगी।

  • महाविद्यालय ऊना में शुरू हुई महिला क्रिकेट प्रतियोगिता का मुकाबला मेरठ और लखनऊ के बीच खेला गया

    ऊना/ सुशील पंडित: राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना में गुरुवार से शुरू हुई नार्थ जोन अन्तर विश्वविद्यालयी महिला क्रिकेट प्रतियोगिता का पहला मुकाबला चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ (उत्तर प्रदेश) की टीम  और लखनऊ विश्वविद्यालय लखनऊ (उत्तर प्रदेश) के बीच खेला गया। इस प्रतियोगिता का शुभारंभ हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के खेलकूद विभाग के निदेशक डॉ. हरि सिंह ने किया। इस मौके पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सतीश कुमार बंसल, आयोजन सचिव डॉ राज कुमार और अन्य प्राध्यापक उपस्थित रहे। आयोजन सचिव ने बताया कि गुरुवार को दो मैच खेले गए। जिसमें पहला मैच पहला मुकाबला चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ (उत्तर प्रदेश) की टीम  और लखनऊ विश्वविद्यालय लखनऊ (उत्तर प्रदेश) के बीच जवाहर नवोदय विद्यालय पेखुवेला, ऊना के मैदान पर खेला गया। जिसमें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी और निर्धारित २० ओवरों में 6 विकेट खोकर 116 रन बना सकी। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ की शुरुआत अच्छी रही। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की तरफ से कप्तान शिखा शलोट ने 5 गेंदों का सामना करते हुए तीन चौके की मदद से 15 रन अपनी टीम के लिए बनाए। लखनऊ विश्वविद्यालय की टीम की गेंदबाज नेहा कुमावल सबसे सफल गेंदबाज रहीं। उन्होंने अपने 4 ओवर की गेंदबाजी में 22 रन देकर मेरठ विश्वविद्यालय  के 3 महत्वपूर्ण खिलाड़ियों को पवेलियन भेजा।


    116 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ विश्वविद्यालय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। उसके सभी बल्लेबाज 16.2 ओवरों में 61 रन पर ढ़ेर हो गई।  चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ की टीम की तरफ से पूजा चौहान ने घातक गेंदबाजी करते हुए तीन ओवरों में तीन रन खर्च कर 3 महत्वपूर्ण विकेट लिए। काजल कश्यप और शिवानी राज ने अपनी टीम के लिए 3-3 विकेट लिए। अपनी छाप छोड़ने में कामयाब नहीं हो सका। इस प्रकार चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ की महिला क्रिकेट टीम ने 55 रनों के बड़े अंतर से हराकर अपना पहला मुकाबला जीत लिया। 


    इस प्रतियोगिता का दूसरा मुकाबला छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर (उत्तर प्रदेश) और मां शाकम्भरी विश्वविद्यालय सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) के बीच खेला गया। शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में बिना विकेट खोए 189 रन बनाए। कानपुर विश्वविद्यालय की सलामी बल्लेबाजों सिमरन भाटी ने 77 गेंदों का सामना करते हुए 87 रन बनाए। अपनी पारी में उन्होंने 14 चौके लगाए। श्वेता वर्मा ने 57 गेंदों पर 59 रन बनाए। 


    189 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मां शाकम्भरी विश्वविद्यालय सहारनपुर टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। उसने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 102 रन ही बना सकी। उसके बल्लेबाजों ने अपने बल्ले से सिर्फ 50 रन बना सकी। जबकि 52 रन अतिरिक्त से बने। इस प्रकार कानपुर विश्वविद्यालय ने 82 रनों से मैच जीत लिया। इस प्रतियोगिता में पूरे उत्तर भारत के 25 विभिन्न विश्वविद्यालय की टीमें भाग लेंगी।

  • 12 घंटे के भीतर दूसरी ट्रेन में लगी आग, देखें वीडियो

    इटावा: उत्तर प्रदेश के इटावा में दूसरा बड़ा ट्रेन एक्सीडेंट हो गया। यहां दिल्ली से सहरसा जा रही 12554 नंबर की वैशाली एक्सप्रेस में आग लग गई। पेंट्री कार के पास वाली बोगी एस 6 कोच में यह घटना हुई है, जिसमें 19 यात्री घायल हो गए। यह दूसरी घटना है, जो 12 घंटे के भीतर इटावा में हुई है। इस घटना के पीछे वजह क्या थी, फिलहाल इसका पता नहीं चल सका है। रेलवे अधिकारी मामले की जांच में जुटे हैं। 

    जानकारी के अनुसार, आग लगने के बाद प्रभावित हुए 11 यात्रियों को सैफई मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। वहीं आठ यात्रियों को मुख्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर राजकीय संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

    ट्रेन के एस 6 कोच में आग कैसे लगी, फिलहाल अभी इसके कारणों का पता नहीं चल सका है। यह घटना उस समय हुई, जब इटावा रेलवे स्टेशन फ्रेंड्स कॉलोनी इलाके के मैनपुरी आउटर फाटक पर ट्रेन पहुंची थी। फिलहाल इस पूरे मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।
    बता दें कि इससे पहले बुधवार की शाम दिल्ली से दरभंगा जा रही ट्रेन की तीन बोगियों में आग लग गई थी। इनमें एक स्लीपर कोच और दो जनरल बोगियां शामिल थीं। गनीमत रही कि इस घटना में किसी को गंभीर चोट नहीं पहुंची। आग पर काबू पाने के बाद जली तीनों बोगियों को ट्रेन से अलग किया गया, इसके बाद अन्य कोचों में यात्रियों को बैठाकर ट्रेन रवाना की गई। दरभंगा जाने वाली ट्रेन ठसाठस भरी थी। इसके तीन कोच आग लगने की खबर फैली तो लोग कूदने लगे थे। ट्रेन में सवार महिलाएं, बच्चे, बूढ़े भी कूद गए थे। कुछ लोगों को मामूली चोट आई थी। ट्रेन के गार्ड बबलू सिंह ने बताया था कि इन तीन कोच में 500 के करीब यात्री थे। आग किस कारण लगी, इसकी जानकारी नहीं हो सकी थी। आग भीषण थी। सभी यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया गया था।

  • बरजिंद्रजीत सिंह गोल्डी रोटरी जिला सचिव मेंबरशिप ग्रोथ मनोनीत

    ऊना/ सुशील पंडित: रोटरी क्लब ऊना के पूर्व प्रधान बरजिंद्रजीत सिंह गोल्डी को रोटरी जिला 3070 का वर्ष 2024-25 के लिए जिला सचिव मेंबरशिप ग्रोथ मनोनीत किया गया है। रोटरी जिला 3070 के वर्ष 2024-25 के लिए जिला गर्वनर डा. पीएस ग्रोवर ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है। उन्होंने रोटे. बरजिंद्रजीत सिंह गोल्डी की सेवाओं को देखते हुए उन्हें इस पद के लिए नामित किया है। बरजिंद्रजीत सिंह गोल्डी इससे पहले तीन बार सहायक गर्वनर रह चुके है। जबकि चार बार वह जिला सचिव का भी दायित्व निभा चुके है। उन्होंने 2002 में रोटरी क्लब ऊना में सदस्यता ली थी। वहीं वह 2009-10 में रोटरी क्लब ऊना के प्रधान भी रहे। उन्हें बेहतरीन सेवाओं के लिए उत्कृष्ठ रोटरी प्रधान का अवार्ड भी मिल चुका है। रोटरी क्लब ऊना ने उनकी नियुक्ति का स्वागत किया है। रोटरी क्लब ऊना के प्रधान जगदीश राव, सचिव संजीव पुरी, रोटे. एचएन चीटू, रोटे. बलदेव, रोटे. संजीव अग्रिहोत्री व अन्य सदस्यों ने इस नियुक्ति का स्वागत करते हुए जिला गर्वनर पीएस ग्रोवर का धन्यवाद किया है। 
  • सीडीपीओ पूनम चौहान ने किया ग्राम पंचायत करमपुर में हर घर दस्तक अभियान का शुभारंभ 

    ऊना/ सुशील पंडित: हरौली ब्लॉक  की ग्राम पंचायत करमपुर में नशा मुक्त ऊना अभियान के द्बारा चलाए जा रहे हर घर दस्तक अभियान का सफल बनाने के सीडीपीओ पूनम स्वयं आगे आई हैं उन्होंने इस कार्यकर्म की अध्यक्ष्ता करते हुए कहां की युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए व प्रशासन  साथ मिलकर  इस अभियान पर काम करेंगे आने वाले समय मे हर पंचायत में प्रशासन के साथ इस अभियान को आगे बढ़ाएंगे हर घर ,हर गांव में हर जन के साथ इस अभियान के बारे में सारी जानकारी दी जाएगी l आने वाले समय में हर ब्लॉक में दो हॉस्पिटल में नशे से बीमार व्यक्तियों का ईलाज फ्री में किया जायेगा जैसे बाकी बीमारियों का ईलाज होता है वैसे ही नशे से बीमार व्यक्तियों का ईलाज भी किया जायेगा अगर किसी को नशे से सबंधित जानकारी प्राप्त करनी हो तो बो नशा मुक्त ऊना अभियान के अन्तर्गत दिए गए हेल्पलाइन नंबर 9418064444 पर कॉल करके पता कर सकता है l
    अगर आपके इलाके में कोई नशे का सेवन या कारोबार कर रहा है तो drug free Himachal app पर इसकी जानकारी दे सकता है l इस मौके पर स्थानीय प्रधान दिलबाग राम, उप प्रधान रमेश चंद ने पंचायत टास्क फोर्स के सदस्यों से नशा मुक्त ऊना अभियान को सफल बनाने की अपील की l नशा मुक्त ऊना अभियान के हरौली ब्लॉक के मुख्य समन्वयक जयेंद्र हीर ने युवाओं को खेलकूद प्रतियोगिताओं को बढ़ावा देने के लिए समर्थन की अपील की l इस मौके पर बंगाणा ब्लॉक के मुख्य समन्वयक सतपाल रनौत, वार्ड पंच मंजीत कौर, मिंटू राम, त्रिशला देवी, चांद रानी, पंचायत सेक्टरी सुभाष चंद साथ आंगनवाड़ी कार्यकर्ता में सुनीता देवी, संतोष कुमारी, रीना देवी, इंदुबाला, परमिला देवी,शीला देवी, स्थानीय हाई स्कूल के हेडमास्टर राजेश कुमार, आशा वर्कर्स शमा, वनीता व रजनी मोजूद रही l
  • जालंधर: हेरोइन सहित एक गिरफ्तार

    जालंधर, ENS: एंटी नारकोटिक सेल की पुलिस ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार उसके कब्जे से 150 ग्राम हेरोइन और पांच हज़ार रुपए ड्रग मनी बरामद की है। गिरफ्तार व्यकित की पहचान  अमरजीत सिंह निवासी अल्ली मोहल्ला के रूप में हुई है।

    एंटी नारकोटिक सेल के प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि उनकी टीम गशत के दौरान वाई कंपाउंड मिशन चौक ट के पास मौजूद थी, जहां उन्हें एक्टिवा सवार आदर्श नगर से आ रहा युवक ने पुलिस को देखकर पीछे भागते समय अपनी जेब से लिफाफा फेक दिया तो मौके पर मौजूद पुलिस मुलाजिमों ने उसे रोक कर फेंके हुए लिफाफे को खोलकर तलाशी ली तो उसमें से 150 ग्राम हेरोइन बरामद हुई पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस जांच में सामने आया कि वह कपड़े का काम करता था और वह गलत संगत का शिकार हो गया था जिसके चलते वह नशा तस्करी की राह पर चल पड़ा।

  • सिस इंडिया एलटीडी आरटीए में भरे जाएंगे सिक्योरिटी गार्ड के 100 पद

    सिस इंडिया एलटीडी आरटीए में भरे जाएंगे सिक्योरिटी गार्ड के 100 पद

    ऊना/ सुशील पंडित: सिस इंडिया एलटीडी आरटीए शाहतलाई (बिलासपुर) द्वारा सिक्योरिटी गार्ड व सिक्योरिटी के 100 पद अधिसूचित किए गए हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी  अक्षय शर्मा ने बताया कि इन पदो के लिए कैम्पस साक्षात्कार 21 नवम्बर को जिला रोजगार कार्यालय ऊना, 22 नवम्बर को रोजगार कार्यालय अम्ब, 23 नवम्बर को रोजगार कार्यालय बंगाणा व 24 नवम्बर को रोजगार कार्यालय हरोली में प्रातः 11 बजे साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा।


    अक्षय शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास, आयु सीमा 21 से 37 वर्ष तथा ऊंचाई 168 सेंटीमीटर होना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए सैलरी 16 हज़ार 500 से 19 हज़ार निर्धारित की गई है। अक्षय शर्मा ने बताया कि अधिूसचित किए गए पदों की विस्तृत जानकारी आवेदक पोर्टल ईइएमआईएस पर देख सकते हैं। इसके अतिरिक्त सभी योग्य एवं इच्छुक आवेदक विभागीय पोर्टल ईइएमआईएस पर अभ्यर्थी लॉगिन टेब के माध्यम से पंजीकृत करने के लिए रेजिस्टेªशन प्रोफाइल पर अधिसूचित रिक्तियों के लिए शैक्षणिक योग्यता के आधार पर आवेदन कर सकते हैं। 
    अक्षय शर्मा ने बताया कि अभ्यर्थी अपने साथ दो पासपोर्ट साईज़ फोटोग्राफ व मूल प्रमाण पत्र एवं अपना बायोडाटा सहित साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।

  • ਪੰਜਾਬ : ਪਰਾਲੀ ਸਾੜਨ ਦੇ ਮਾਮਲੇ ‘ਚ ਪ੍ਰਸਾਸ਼ਨ ਅਤੇ ਪੁਲਿਸ ਪ੍ਰਸਾਸ਼ਨ ਨੇ ਦਿਖਾਈ ਸਖਤੀ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਫਰੀਦਕੋਟ :  ਪਰਾਲੀ ਸਾੜਨ ਨਾਲ ਹੋ ਰਹੇ ਜ਼ਹਿਰੀਲੇ ਵਾਤਵਾਰਨ ਤੋ ਚਿੰਤਤ ਸੁਪ੍ਰੀਮ ਕੋਰਟ ਵੱਲੋਂ ਇਸ ਤੇ ਸੰਗਿਆਨ ਲੈਂਦੇ ਹੋਏ ਸਖਤ ਟਿੱਪਣੀਆਂ ਸੂਬਾ ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ ਕੀਤੀਆਂ ਗਈਆਂ। ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਪ੍ਰਸਾਸ਼ਨ ਅਤੇ ਪੁਲਿਸ ਪ੍ਰਸਾਸ਼ਨ ਨੇ ਸਖਤੀ ਦਿਖਾਉਣੀ ਸ਼ੁਰੂ ਕੀਤੀ ਹੈ। ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਜ਼ਿਲਾਂ ਫਰੀਦਕੋਟ ‘ਚ ਪਰਾਲੀ ਸਾੜਨ ਨੂੰ ਲੈਕੇ ਹੁਣ ਤੱਕ 195 ਚਲਾਣ ਕੀਤੇ ਗਏ ਹਨ। ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਤੋਂ ਕਰੀਬ 4 ਲੱਖ 90 ਹਜ਼ਾਰ ਰੁਪਏ ਜੁਰਮਾਨਾ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ ਨਾਲ ਹੀ ਜ਼ਿਲਾਂ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਜ਼ਿਲੇ ਅੰਦਰ ਹੁਣ ਤੱਕ 31 ਮਾਮਲੇ ਦਰਜ਼ ਕੀਤੇ ਗਏ ਹਨ। ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਚ ਕਈ ਮਾਮਲਿਆਂ ਚ ਬਾਈ ਨੇਮ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਨਾਮਜ਼ਦ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ ਜਦ ਕੇ ਕੁੱਜ ਅਗਿਆਤ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਨਾਮਜ਼ਦ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਉਥੇ ਦੂਜੇ ਪਾਸੇ ਲਾਗਾਤਰ ਸਿਵਲ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸ਼ਨ ਅਤੇ ਪੁਲਿਸ ਪ੍ਰਸਾਸ਼ਨ ਵੱਲੋਂ ਲਾਗਾਤਰ ਫੀਲਡ ਚ ਜਾਕੇ ਸਰਵੇ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ, ਨਾਲ ਹੀ ਪਰਾਲੀ ਸਾੜਨ ਵਾਲੇ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਪਰਾਲੀ ਨਾ ਸਾੜਨ ਲਈ ਪ੍ਰੇਰਿਤ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ ।

    ਹਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਐਸਐਸਪੀ ਅਤੇ ਵਿਨੀਤ ਕੁਮਾਰ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਫਰੀਦਕੋਟ ਵੱਲੋਂ ਸੈਟੇਲਾਈਟ ਜਰੀਏ ਮਿਲੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਮੁਤਬਿਕ ਪਿੰਡ ਸੰਧਵਾ ਵਿਖੇ ਵਿਜਟ ਕੀਤਾ ਜਿਥੇ ਕਿਸਾਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਪਰਾਲੀ ਨੂੰ ਅੱਗ ਲਾਈ ਗਈ ਸੀ। ਇੰਸ ਮੋਕੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਵੱਲੋਂ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰ ਪਰਾਲੀ ਸਾੜਨ ਦੀ ਵਜ੍ਹਾ ਬਾਰੇ ਜਾਣਕਰੀ ਲਈ ਨਾਲ ਹੀ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਪਰਾਲ਼ੀ ਦੀਆਂ ਗੱਠਾ ਬਣਾਉਣ ਅਤੇ ਪਰਾਲ਼ੀ ਨੂੰ ਖੇਤਾਂ ਚ ਵਾਹ ਕੇ ਬਿਜਾਈ ਕਰਨ ਵਲੀਆ ਮਸ਼ੀਨਾਂ ਹੈਪੀਸੀਡਰ ਆਦਿ ਬਾਰੇ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੱਤੀ ਜੋ ਸਰਾਕਰ ਵੱਲੋਂ ਪੰਚਾਇਤਾਂ ਅਤੇ ਸੋਸਾਇਟੀਆਂ ਨੂੰ ਮੁਹਈਆ ਕਰਵਾਈਆਂ ਗਇਆ ਹਨ। ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਦਾ ਲਾਭ ਕਿਸਾਨ ਲੈ ਸਕਦੇ ਹਨ। ਨਾਲ ਹੀ ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਕਿਸਾਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਆਪਣੀਆਂ ਸਮੱਸਿਆਵਾ ਦੱਸੀਆ ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਸਰਕਾਰ ਤੱਕ ਪੁੱਜਦਾ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ। ਸਰਕਾਰ ਵੀ ਪਰਾਲ਼ੀ ਸਾਂਭਣ ਲਈ ਹੋਰ ਪਲਾਟ ਲਾਉਣ ਦੇ ਪ੍ਰੋਜੈਕਟ ਲਾਉਣ ਜ਼ਾ ਰਹੀ ਹੈ ਤਾਂ ਜੋ ਆਉਣ ਵਾਲੇ ਦਿਨਾਂ ਚ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਹੋਰ ਸਮੱਸਿਆ ਨਾ ਆਵੇ।

    ਇਸ ਮੌਕੇ ਐਸਐਸਪੀ ਫਰੀਦਕੋਟ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਲਾਗਾਤਰ ਪਰਾਲੀ ਨਾ ਸਾੜਨ ਲਈ ਪ੍ਰੇਰਿਤ ਕਰਨ ਲਈ ਸਿਵਲ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸ਼ਨ ਨਾਲ ਫੀਲਡ ਚ ਜਾਕੇ ਸਰਵੇ ਕੀਤੇ ਜਾਂਦੇ ਹਨ ਅਤੇ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਸਮਝਾਉਣ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਕੀਤੀ ਜਾਂਦੀ ਹੈ। ਜ਼ਿਲੇ ਅੰਦਰ ਹੁਣ ਤੱਕ 195 ਚਲਾਣ ਕਰ 4.9 ਲਖ ਰੁਪਏ ਦਾ ਜੁਰਮਾਨਾ ਕੀਤਾ ਗੀਆ ਅਤੇ ਪਰਾਲੀ ਸਾੜਨ ਨੂੰ ਲੈਕੇ 31 ਮਾਮਲੇ ਜ਼ਿਲੇ ਅੰਦਰ ਦਰਜ਼ ਹੋਏ ਹਨ।

  • पंजाब : हेरोइन सहित 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    फिरोजपुर : पुलिस ने 2 व्यक्तियों को हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान नवजोत सिंह उर्फ ​​जोत पुत्र बलवीर सिंह निवासी ठट्ठा थाना सदर पट्टी जिला तरनतारन और सतनाम सिंह उर्फ ​​सत्ता पुत्र रणजीत सिंह निवासी ठट्ठा थाना, सदर पट्टी जिला तरनतारन के तौर पर हुई है।

    पुलिस ने आरोपियों से 190 ग्राम हैरोइन और एक्टिवा सहित गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा और पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।

  • पंजाबः नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, मामला दर्ज, देखें वीडियो 

    पंजाबः नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, मामला दर्ज, देखें वीडियो 

    मोगाः सदर थाना क्षेत्र की एक 15 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप फिरोजपुर के गांव कुलगड़ी निवासी सागर पर लगा है। आरोपी ने इस दौरान नाबालिग के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी देते हुए जांच अधिकारी जसविंदर सिंह ने बताया कि सदर थाना क्षेत्र की एक 15 वर्षीय लड़की 10वीं कक्षा में पढ़ती है। गांव कुलगड़ी जिला फिरोजपुर निवासी सागर नाबालिग लड़की के गांव में मजदूरी का काम करता था।

    इस दौरान सागर और लड़की की बात होने लगी, जिसको सागर अपनी बातों में बहला-फुसलाकर 12 अक्टूबर को अपने साथ मोहाली ले गया। जहां पर उसने नाबालिग के साथ जबरन रेप किया। जिसके बाद पीड़िता ने अपने परिजनों को कॉल कर अपने मोहाली होने की सूचना दी। परिजनों उसको मोहाली से लेकर आए और मोगा के सरकारी अस्पताल में दाखिल करा दिया। जिसकी शिकायत थाना सदर में दी गई। वहीं, जांच अधिकारी ने कहा कि पीड़िता के परिजनों के बयानों के आधार पर सागर पुत्र नामालूम के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।