Blog

  • इस इलाके में घुसा बाघ, दहशत में लोग, देखें वीडियो 

    उत्तर प्रदेशः पीलीभीत में बीती रात किसान के घर पहुंचे बाघ को देख इलाके में हड़कंप मच गया था। किसान के परिवार ने खुद को घर में बन्द कर लिया था। ग्रामीणों ने बाघ के घर में घुसने की सूचना वन विभाग को दी। जिसके बाद वन विभाग की टीम व पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे वनाधिकारियो ने करीब 12 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बाघिन का सकुशल रेस्क्यू कर उसे मेडिकल परीक्षण के लिए टाइगर रेस्क्यू सेंटर भेज दिया है।

    एक्सपर्ट डाक्टर की टीम द्वारा जांच के बाद उच्च अधिकारियों के निर्देश पर बाघिन को छोड़ा जाएगा। बताया जा रहा ये वही बाघिन है जो पिछले करीब तीन माह से जंगल के बाहर पिपरिया सन्तोष, मल्लपुर, जमुनिया सहित कई गांवों के रिहायशी इलाके में देखा जा रहा था। फिलहाल ग्रामीणों ने बाघिन के रेस्क्यू के बाद अब चैन की सांस ली है। बता दें कि, पीलीभीत टाइगर रिजर्व क्षेत्र से सटे गांव अटकोना में एक घर की दीवार पर बैठे बाघ की तस्वीरें सामने आई थीं।

    बीती रात करीब 12 वजे सरदार सुखविंदर सिंह के घर में बाघ आ घुसा था। जानकारी के मुताबिक पहले बाघिन ने घर में सो रहे किसान पर हमले का प्रयास किया, लेकिन बाघिन हमले में नाकाम साबित हुई। उसके बाद पूरे परिवार व बच्चों ने अपने आप को सुरक्षित घर में कैद कर आस पड़ोसियों को फोन पर सूचना दी। जिसके बाद सभी ग्रामीणें ने एकत्र होकर बाघ की तस्वीर लेकर वन विभाग को सूचना दी।

    सुबह होते ही वन विभाग की टीम, एक्सपर्ट डॉक्टर्स ने पहुंचकर बाघिन को कड़ी मशक्कत के बाद सकुशल रेस्क्यू कर उसे मेडिकल परीक्षण के लिए टाइगर रेस्क्यू सेंटर भेज दिया। सरदार जोगेंद्र सिंह ने बताया कि रात के 12 बजे बाघ आ गया था। रात भर डर के मारे सब घर में बंद रहे। जिसके बाद वन विभाग के लोग आये और बाघ को ट्रेंकुलाइज करके ले गए। डीएफओ नवीन खण्डेलवाल ने बताया कि रात भर बाघ ने चहलकदमी की है। बड़ी मेहनत कर उसे पकड़ा गया है। यहां बाघों की संख्या अधिक है। लगातार बाघ की मूवमेंट देखने को मिलती रहती है। इस बाघिन को अब रेस्क्यू कर मेडिकल परीक्षण के लिए टाइगर रेस्क्यू सेंटर ले जाया गया है। उच्च अफसरों के आदेश पर आगे निर्णय लिया जाएगा।

  • मिड-डे मील को लेकर आई अहम खबर

    लुधियाना : मिड-डे मील को लेकर अहम खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार अब बच्चों को भोजने के साथ फल देने के आदेश जारी हुए हैं। भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार मिड-डे मील स्कीम के तहत 10 जिलों में पंजाब यूनिवर्सिटी से सोशल ऑडिट करवाया गया। इस दौरान शिक्षक को छात्रों के माता-पिता द्वारा मिड-डे मील में भोजन के साथ कुछ फल देने के सुझाव दिए गए है। बताया जा रहा है कि सरकार ने स्कूलों को प्रत्येक छात्र को सप्ताह में एक दिन दोपहर के भोजन के साथ केला उपलब्ध कराने का आदेश दिया है। प्रति छात्र प्रति केला 5/- रुपए की दर से धनराशि अलग से स्कूलों को उपलब्ध कराई जाएगी। इसका मिलान ई-पंजाब के ऐप अटेंडेंस रेट से किया जाएगा।

    इसके अलावा मिड- डे मील के मेन्यू में बदलाव किया गया है। जारी हुई ये हिदायतें 1 जनवरी 2024 से शुरू होकर 31 मार्च 2024 तक लागू रहेंगी। बताया जा रहा है कि बदले गए मेन्यू में सोमवार को दाल (मौसमी सब्जियां मिलाकर) व रोटी, केला, मंगलवार को राजमा व चावल, बुधवार काले चन्ने/सफेत चन्ने (आलू के साथ) और पूरी, वीरवार को कड़ी (आलू-प्याज पकोड़े) और चावल, शुक्रवार को मौसमी सब्जी और रोटी, शनिवास को दाल (घिया-कद्दू) और चावल। इसके साथ सप्ताह में एक बार स्वीट डिश के तौर पर खीर शामिल की जाएगी।

  • पंजाबः रेलवे ट्रैक पर बैठे कई किसानों को पुलिस ने लिया हिरासत में, देखें वीडियो

    संगरूरः पंजाब में गन्ना किसान आज रेलवे ट्रैक पर बैठ गए है। इस दौरान किसानों ने अंबाला श्री गंगानगर रेलवे ट्रैक को जाम कर दिया है। दरअसल, इससे पहले किसानों ने धूरी रेलवे जंक्शन पर धरना देना था, लेकिन कई किसान नेताओं की गिरफ्तारी के बाद किसानों ने अपनी रणनीति बदल दी। वहीं इस मामले को लेकर पुलिस ने किसानों को समझाने की कोशिश की, लेकिन किसान ट्रैक जाम करने पर अड़े रहे। जिसके बाद पुलिस ने कई किसानों को हिरासत में ले लिया और बस में बिठाकर ले गई। 

    दरअसल, किसानों का आरोप है कि पुलिस प्रशासन ने गन्ना किसान संघर्ष समिति के अध्यक्ष जसविंदर सिंह सोमा समेत कई किसान नेताओं के घरों पर छापेमारी की और उनके साथ जबरदस्ती उठाने की की कोशिश की गई। किसानों ने कहा कि चीनी मिल मालिकों और प्रशासन ने हमारे साथ हुई बैठकों में हमारी मांगें मानी थीं लेकिन अब वे अपनी बात से मुकर गए हैं। 

  • पंजाब : पुलिस ने नशीली गोलियों सहित 2 को किया गिरफ्तार, देखें वीडियो

    बठिंडा : पुलिस ने नशा तस्करों पर कार्रवाई करते हुए नशीली गोलियों सहित 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पीपीएस, डीएसपी डिटेक्टिव मनमोहन सरना ने बताया कि प्रभारी सीआईए स्टाफ-2 की पुलिस पार्टी को उस समय सफलता मिली जब सीआईए स्टाफ-2 की पार्टी किशनपुरा गांव से बलियावाली थाना क्षेत्र के गांव झंडूके में गश्त कर रही थी। इस दौरान एक मोटरसाइकिल पर 2 युवक सवार थे, जिनकी तलाशी लेने पर उनके पास से 15400 ट्रामाडोल गोलियां बरामद हुई।

    लाभ सिंह पुत्र लाभ सिंह वासियान गांव दौलतपुरा और उनकी स्याही की दुकान। लेकिन आरोपी गुरजीत खान उर्फ ​​एमी पुत्र बाबू खान निवासी माइसरखाना को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। राजस्थान के फलौदी का रहने वाला अशोक कुमार बठिंडा से नशीली गोलियां लेता था और सप्लाई करता था। आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड लिया जाएगा।

  • पंजाबः एक बार फिर से किसानों ने रेलवे ट्रैक किया जाम, देखें वीडियो

    संगरूरः पंजाब में गन्ना किसानों ने एक बार फिर से प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसी के चलते आज धूरी के गांव अलाल में गन्ना किसानों ने अंबाला श्री गंगानगर रेलवे ट्रैक को जाम कर दिया है। दरअसल, इससे पहले किसानों ने धूरी रेलवे जंक्शन पर धरना देना था, लेकिन कई किसान नेताओं की गिरफ्तारी के बाद किसानों ने अपनी रणनीति बदल दी। वहीं आज किसानों के रेलवे ट्रैक जाम करने की आज की कॉल को लेकर इससे पहले धूरी रेलवे स्टेशन पर भारी मात्रा में पुलिस तैनात कर दी गई थी।

    दरअसल, किसानों का आरोप है कि पुलिस प्रशासन ने गन्ना किसान संघर्ष समिति के अध्यक्ष जसविंदर सिंह सोमा समेत कई किसान नेताओं के घरों पर छापेमारी की और उनके साथ जबरदस्ती उठाने की की कोशिश की गई। किसानों ने कहा कि चीनी मिल मालिकों और प्रशासन ने हमारे साथ हुई बैठकों में हमारी मांगें मानी थीं लेकिन अब वे अपनी बात से मुकर गए हैं। बता दें कि गन्ना किसान अपनी मांगों को लेकर लगातार संघर्ष कर रहे हैं, जिसे लेकर कुछ दिन पहले किसानों ने धूरी गन्ना मिल के बाहर धरना भी दिया था।

    जिसके बाद मुख्यमंत्री के ओएसडी, मिल और मिल के बीच एक घंटे तक किसानों की बैठक हुई थी। किसानों का कहना है कि इस मीटिंग में धुरी प्रशासन का आयोजन भी किया गया जिसमें किसानों की सभी लंबित मांगों पर विचार किया गया। जिसमें गन्ना किसानों की बकाया भुगतान, गन्ने की खरीद और अगले साल गन्ना मिल चालू रखने की मुख्य मांगें मान ली गईं थी, लेकिन धरना खत्म होने के बाद किसानों ने आरोप लगाया कि मिल अपने वादे से मुकर गई है। जिसके चलते किसानों ने एक बार फिर संघर्ष का रास्ता चुना है। 

  • दिल दहलाने वाली घटना, कार चालक ने युवक-युवती को कुचला, एक की मौ’त, देखें वीडियो

    जयपुरः मालवीय नगर गिरधर मार्ग पर सोमवार रात होटल के रेस्टोरेंट में खाना खाने के दौरान युवती पर गंदे कमेंट के बाद हुई कहासुनी से गुस्साए युवक ने मंगलवार सुबह 5.30 बजे बाहर खड़े युवक युवती पर कार चढ़ा दी। हादसे में युवती की मौत हो गई, जबकि युवक घायल हो गया। पुलिस ने शव को निजी अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया है जहां परिजनों के आने के बाद उसका पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। इस संबंध में मृतका के साथी ने जवाहर सर्कल थाने में मामला दर्ज करवाया। पुलिस फरार कार चालक की तलाश कर रही है।

    डीसीपी (पूर्व) ज्ञानचंद अग्रवाल ने बताया कि मृतका उमा सुथार मध्यप्रदेश की रहने वाली थी। वह डेढ़ साल से गुर्जर की थड़ी शांति नगर में किराए पर रहकर इवेंट मैनेजमेंट का काम करती थी। वह अपने साथी मण्डेला झुंझुंनू हाल उन्नति नगर विश्वकर्मा निवासी राजकुमार जाट के साथ सोमवार को मालवीय नगर स्थित होटल एवरलेंड पर आई थी। राजकुमार ने बताया कि होटल के रुफ टॉप रेस्टोरेंट का काम चला रखा है। काम देखने के बाद वह उमा के साथ रेस्टोरेंट में नीचे खाना खाने आ गया। इसी दौरान उसका परिचित मानसरोवर निवासी मंगेश अरोड़ा और उसकी प्रेमिका भी रेस्टोंरेट में आए और पास में रखी टेबल पर जाकर बैठ गए। मंगेश अपनी प्रेमिका के साथ शराब पीने लगा।

    शराब के नशे में मंगेश ने राजकुमार के साथ बैठी उमा पर गंदे कमेंट करने शुरू कर दिए। इस पर राजकुमार ने मंगेश को टोका, लेकिन मंगेश नहीं माना तो उसने समझाने का भी प्रयास किया। इसी दौरान राजकुमार की मंगेश से कहासुनी हो गई। होटल स्टॉफ की समझाइश के बाद मामला शांत हो गया। रात को दोनों पक्ष होटल में ही रूके। मंगलवार सुबह करीब 5.30 बजे राजकुमार और उमा होटल के बाहर आकर कैब का इंतजार करने लगे। इसी दौरान मंगेश व उसकी प्रेमिका भी होटल के बाहर आ गए। बाहर आने के बाद मंगेश ने अभद्रता शुरू कर दी। इसी दौरान कैब आई तो उसका शीशा फोड़ दिया और दोनों को वहां से जाने नहीं दिया। 

    मंगेश अपनी कार को दौड़ाता हुआ लाया और उमा और राजकुमार पर चढ़ा दी। कार से टकराने के बाद राजकुमार दूर गिर गया, जबकि उमा कार के नीचे आ गई। भाग कर आए होटल स्टॉफ ने उमा को फोर्टिस अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उमा को मृत घोषित कर दिया। एसीपी मालवीय नगर संजय शर्मा ने बताया कि मंगेश अरोड़ा टक्कर मारने के बाद भाग गया। पुलिस अब मंगेश के मोबाइल की कॉल डिटेल निकाल रही है। इसी के साथ आरोपी को पकड़ने के लिए अलग अलग टीमों का गठन किया गया है। एक टीम को हरियाणा में भेजा गया है। जानकारी में आया है कि मंगेश की मानसरोवर में कपड़े की दुकान है।

  • ਪੰਜਾਬ : ਸਿਹਤ ਮੰਤਰੀ ਨੇ ਕਰੋਨਾ ਬਾਰੇ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨਾਲ ਕੀਤੀ ਮੀਟਿੰਗ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਲੁਧਿਆਣਾ : ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਕੋਵਿਡ ਦੇ ਜੇਐਨ 1 ਵੇਰੀਐਂਟ ਦਾ ਅਜੇ ਤੱਕ ਕੋਈ ਕੇਸ ਨਹੀਂ ਹੈ। ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਸਿਹਤ ਮੰਤਰੀ ਡਾ: ਬਲਬੀਰ ਸਿੰਘ ਨੇ ਕਿਹਾ ਹੈ ਕਿ ਸੂਬੇ ਵਿੱਚ ਇਸ ਸਮੇਂ ਕੋਵਿਡ ਦੇ ਜੇਐਨ1 ਰੂਪ ਦਾ ਕੋਈ ਕੇਸ ਨਹੀਂ ਹੈ। ਹਾਲਾਂਕਿ 4-5 ਮਰੀਜ ਸਾਹਮਣੇ ਆਏ ਹਨ। ਜਦੋਂ ਕਿ ਮਰਨ ਵਾਲੇ ਮਰੀਜ਼ ਨੂੰ ਸ਼ੂਗਰ ਸਮੇਤ ਹੋਰ ਬੀਮਾਰੀਆਂ ਸਨ। ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਕਰੋਨਾ ਦੇ ਨਵੇਂ ਵੈਰੀਏਂਟ ਦਾ ਕੋਈ ਨਵਾਂ ਕੇਸ ਸਾਹਮਣੇ ਨਹੀਂ ਆਇਆ ਹੈ।

    ਵਿਭਾਗ ਕੋਵਿਡ ਨਾਲ ਨਜਿੱਠਣ ਲਈ ਪੂਰੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਤਿਆਰ ਹੈ। ਸਿਹਤ ਮੰਤਰੀ ਡਾ: ਬਲਬੀਰ ਸਿੰਘ ਵਿਭਾਗ ਦੇ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨਾਲ ਮੀਟਿੰਗ ਕਰਨ ਲਈ ਲੁਧਿਆਣਾ ਦੇ ਸਰਕਟ ਹਾਊਸ ਪੁੱਜੇ ਸਨ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਆਮ ਆਦਮੀ ਕਲੀਨਿਕ ਅਤੇ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਪੱਧਰਾਂ ਦੇ ਹਸਪਤਾਲਾਂ ਨੂੰ ਅਪਗ੍ਰੇਡ ਕਰਨ ‘ਤੇ ਜ਼ੋਰ ਦਿੱਤਾ। ਜਦੋਂਕਿ ਉਨ੍ਹਾਂ ਐਸਵਾਈਐਲ ਸਬੰਧੀ ਬੋਲਣ ਤੋਂ ਇਨਕਾਰ ਕਰ ਦਿੱਤਾ।

  • पुलिस नें उठाया नशा मुक्ति का बीड़ा, देखें वीडियो

    पंचकूला : सरकार नशे को लेकर सख्त होती नज़र आ रही है। नशा मुक्त करने के लिए पुलिस ने बीड़ा उठाया है। पुलिस प्रवक्ता नें जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस कमिश्रर शिवास कविराज के मार्गदर्शन के चलते नशा मुक्ती अभियान चलाया जा रहा है, जिस अभियान के तहत पुलिस द्वारा नशा तस्करो के साथ उनकी प्रार्पटी को नष्ट किया जा रहा है। इसके साथ-साथ पुलिस द्वारा शहरी व ग्रामीण क्षेत्रो में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित करके लोगो को जागरुक किया जा रहा है।

    पुलिस प्रवक्ता नें बताया कि पुलिस कमिश्रर के निर्देशानुसार थाना प्रभारियो व पुलिस अधिकारियो को उनके अधीन क्षेत्र के गांव -गांव में जाकर लोगो को नशे से बचनें हेतु जागरुक करें। इस नशा मुक्त अभियान के तहत आज एसीपी आर्यन चौधरी नें नशा मुक्ति को लेकर गांव श्याम टू में वालीबाल खेल प्रतियोगिता व बरवाला में लोगो के साथ मिलकर नशे की रोकथाम हेतु वार्तालाप की गई। 

    एसीपी आर्यन चौधरी नें गांव के लोगो के साथ बातचीत करते हुए कहा कि अगर कोई व्यकित किसी प्रकार का नशे इत्यादि का सेवन करता है या कोई व्यकित नशे इत्यादि की बिक्री करता है तो उस बारे तुरन्त पुलिस को सूचना दें, सूचना देनें वालें व्यकित का नाम पता गुप्त रखा जायेगा और उसके खिलाफ तुरन्त एक्शन लिया जायेगा। इसके अलावा गांव के बुर्जगो से पुछा गांव में अगर कोई व्यकित नशे का सेवन करता है तो बारे पुलिस को सूचित करें ताकि पुलिस उसको नशा मुक्ति केन्द्र में ले जाकर उसके इलाज हेतु डाक्टरो के साथ सम्पर्क करेगी। क्योकि नशे से व्यकित अपनें शरीर के साथ-2 अपनें परिवार को बर्बाद कर लेता है। 

  • जालंधरः पॉश इलाके में कोठी में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: महानगर के पॉश इलाके में स्थित कोठी में आग लगने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक ग्रीन मॉडल टाउन में एक कोठी के अंदर भीषण आग लग गई। आग लगने के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

    जिसके बाद स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना तुरंत दमकल विभाग को दी। वहीं घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई और कड़ी मशक्त के बाद दमकल विभाग के कर्मियों ने आग पर काबू पाया। हालांकि आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। 

  • नेशनल हाईवे पर हुए सड़क हादसे के बाद मुर्गे-मुर्गियां लूटने की लगी होड़, वीडियो वायरल 

    आगराः ताज नगरी आगरा में कोहरे की वजह से नेशनल हाईवे पर हुए सड़क हादसे के बाद मुर्गा लूट का मामला सामने आया है। कोहरे की वजह से एक के बाद एक दर्जन भर से अधिक गाड़ियां आपस में टकरा गईं। हादसे में एक मैक्स गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हुई थी, जिसमें मुर्गे रखे रखे हुए थे। हादसे के बाद मौजूद लोगों में मुर्गों को लूटने की होड़ मच गई। जिसके हाथ जितना लगा वो उतने मुर्गे लेकर फरार हो गया। इसका वीडियो भी अब सोशल मीडिया पर वायरल है।

    जानकारी के मुताबिक चालक इन मुर्गों को आगरा से खरीद कर अपने गांव ले जा रहा था, तभी रास्ते में हादसा हो गया। लगभग एक से 1.50 लाख रुपए के मुर्गे गाड़ी में रखे हुए थे। पुलिस ने क्षतिग्रस्त गाड़ी को साइड में खड़ा करवाया। जब ग्रामीणों ने देखा कि गाड़ी के अंदर मुर्गे रखे हुए है, तो लूटपाट शुरू हो गई। गाड़ी में से मुर्गे लूटने की घटना को लोगों ने कैमरे में कैद कर लिया। वाहन चालक ने लोगों को  रोकने की कोशिश की, लेकिन किसी ने उसकी एक न सुनी।

    दरअसल, आज सुबह ट्रांस यमुना क्षेत्र के झरना इलाके में नेशनल हाईवे पर कोहरे की वजह से कई गाड़ियां आपस में टकरा गईं। इस हादसे में कई लोग घायल हुए, जबकि एक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि इन्हीं वाहनों में से एक में मुर्गा लदा था, जिसका ड्राइवर भी घायल हो गया था। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने ड्राइवर को घायल देख मुर्गों की लूट शुरू कर दी। जिसके हाथ जितने लगे वो उतने लेकर फरार हो गया।