Blog

  • पंजाब : रिंकू गांधी फिर सुर्खियों में, देखें वीडियो

    लुधियाना : रिंकू गांधी एक बार फिर सुर्खियों में आने का मामला सामने आया है। रिंकू गांधी ने ट्रैवल एजेंट के पास रखे 3 युवकों के पासपोर्ट दिलवाने में मदद की है। जिसके बाद वह फिर से सुर्खियों में आ गया है। जानकारी के मुताबिक एजेंट इन युवकों से उनके पासपोर्ट वापस करने के लिए लाखों रुपये की मांग कर रहा था। इस मौके पर रिंकू गांधी ने कहा कि राज्य के अलग-अलग हिस्सों से ताल्लुक रखने वाले ये लोग मदद के लिए उनके पास आए। इन युवकों के पासपोर्ट एजेंट ने अपने पास रखे हुए थे।

    जिसके बाद उन्होंने ट्रैवल एजेंट को भुगतान किए बिना इन लोगों को ये पासपोर्ट उपलब्ध कराए। वहीं जिन लोगों के पैसे एजेंट लंबे समय से वापिस नही कर रहे थे, उनका पैसे 72 घंटे के अंदर वापस दिलवाए। उन्होंने कहा कि ट्रैवल एजेंट के लिए यह एक बिजनेस है, लेकिन इन लोगों के लिए यह बहुत बड़ी बात है। पासपोर्ट मिलने के बाद इन लोगों ने रिंकू गांधी का आभार व्यक्त किया।

  • जालंधरः फर्जी पत्रकारों का मामला, आरोपियों ने किए खुलासे

    जालंधर, ENS:  थाना रामामंडी की पुलिस ने कुछ दिन पहले फर्जी पत्रकारों को गिरफ्तार किया था। दरअसल, उक्त आरोपी नगर निगम के अधिकारी बनकर लोगों को ठगी का शिकार बना रहे थे। पीड़ित चतर सिंह पुत्र कश्मीर सिंह निवासी गांव ढिलवां ने पुलिस को शिकायत दी थी। जिसके तहत पुलिस ने IPC की धारा 384, 420, 419 और 34 के तहत केस दर्ज कर दिया था। पुलिस ने इन आरोपियों मनप्रीत सिंह अवतार नगर, मिष्टी भार्गव कैंप, सन्नी महेंद्रू महेंद्रू मोहल्ला व अजय निवासी अली मोहल्ला का एक दिन का रिमांड खत्म होने पर शनिवार को अदालत में पेश किया था, जहां पुलिस ने कोर्ट से आरोपियों का एक दिन का और रिमांड हासिल किया है। दरअसल, पुलिस ने कोर्ट में बताया है कि आरोपियों से और खुलासे हो सकते है। पुलिस ने बताया है कि जिन बिल्डिंगों का निर्माण बिना नक्शे के हो रहा होता है उक्त आरोपी उन्हें नगर निगम के अधिकारी बता कर पैसे ऐंठते थे। वहीं पूछताछ में आरोपियों ने खुलासे करते हुए बताया है कि वह ज्यादातर पैसे कैश लेते थे। अगर किसी के पास पैसे नहीं होते तो वह उनसे अपने खातों में पैसे डलवाते थे।

    वहीं एसएचओ रविंदर कुमार ने कहा कि उक्त मामले की गहराई से जांच चल रही है। आरोपियों के बैंक खातों की डिटेल खंगाली जाएगी जिससे और खुलासे हो सकते हैं कि कब और किस से कितने पैसे ऐंठे गए हैं। एसएचओ रविंदर कुमार ने कहा कि जांच पूरी होने के बाद उक्त मामले की चार्जशीट अदालत में पेश कर दी जाएगी। 

    बता दें कि पीड़ित चतर सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि वह अपने घर का निर्माण कर रहा था कि चार लोग उसके पास आए और नगर निगम के अधिकारी बताते हुए धमकियां देने लगे और कहने लगे कि आप ने बिना नक्शे के निर्माण करवा रहे हो। आपका घर पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान आरोपियों ने मिष्टी को निगम का अधिकारी बताकर शाम तक कार्रवाई करने की धमकियां दी थी। जिसके बाद मिष्टी ने स्केनर भेजकर अपने खाते में पैसे डलवाने के लिए पीड़ित को कहा था। इस दौरान पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों को काबू किया गया था।

  • पंजाबः 12वीं की छात्रा से रेप, मामला दर्ज, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जारी  

    अमृतसरः कथूनंगल में 12वीं क्लास की छात्रा से रेप का मामला सामने आया है। नाबालिग की आरोपी के साथ दोस्ती इंस्टाग्राम पर हुई। इसके बाद आरोपी पीडिता को शादी का झासा देकर घर भगाया। 2 दिन तक अपने पास रखा और नाबालिग के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद गोल्डन टेम्पल छोड़ कर फरार हो गया। पुलिस ने बटाला निवासी पर मामला दर्ज कर लिया है।

    16 साल की पीड़ित ने बताया की उसकी इंस्टाग्राम पर मनोज निवासी बटाला के साथ दोस्ती दो महीने पहले हुई थी। फिर 7 जनवरी को मनोज ने उसे फोन करके कहा कि वो उसे लेने आ रहा है तो तैयार रहे। उसने मना किया तो आरोपी ने कहा कि वो उसके घर के बाहर कुछ खाकर मर जाएगा। जिसके बाद पीड़ित मान गई। फिर रात को तकरीबन 2 बजे मनोज उसे लेने आया और वो उसके साथ चुपके से चली गई। जहां से उसे वो मोटरसाइकिल पर अपने दोस्त विकी के घर कथूनंगल ले गया। जहां उसने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की। शोर मचाने पर मनोज ने उसे छोड़ दिया।

    इसके बाद मनोज उसे लेकर सुबह 7 बजे अपने रिश्तेदार के घर तुगलवाल ले गया। जहां उसे एक कमरे में बंद कर दिया और उसके साथ जबरदस्ती संबंध बनाए। मनोज ने उसे कहा कि वो उसके साथ शादी करवाएगा इसीलिए वो चिंता न करे। इसके बाद मनोज ने उसे 8 जनवरी को हरचोवाल की बस में बिठा दिया और किराया देकर कहा कि वो गोल्डन टेम्पल चली जाए और वहा पर उसका इंतजार करें। वो गोल्डन टेम्पल पहुंच गई और वहां पर उसका इंतजार करती रहीं पर वो पूरा दिन और पूरी रात वापस नहीं आया। उसका फोन भी बंद आ रहा था।

    जिसके बाद उसने अपने मां बाप से संपर्क किया और मनोज कुमार निवासी पंचगराय के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। थाना मत्तेवाल की पुलिस की ओर से पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

  • लुटेरों ने दुकानदार को मारी गोली, नकदी लूटकर हुए फरार

    हरियाणा: सोनीपत में उस समय सनसनी फ़ैल गई जब मेरठ रोड पर बहालगढ़ में परचून के थोक विक्रेता को गोली मारकर लुटेरे नकदी लूटकर फरार हो गए बाइक पर सवार होकर आए तीन बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया लुटेरे भागते हुए दुकान से सीसीटीवी की डीवीआर भी उठा ले गए दुकानदार के कर्मचारियों ने घटना की सूचना मालिक के घरवालों को दी इसके बाद घायल को बहालगढ़-सोनीपत रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज चल रहा है. कितनी नकदी लूटी गई इसका पता नहीं लग सका हैजानकारी के अनुसार सोनीपत के बहालगढ़ निवासी राजेश मेरठ रोड पर परचून के थोक सामान की दुकान चलाते है शनिवार रात करीब साढ़े आठ बजे वह अपनी दुकान पर कर्मचारी शांति के साथ मौजूद थे

    इसी दौरान बाइक पर सवार होकर आए 3 युवक दुकान में पहुंचेउनमें से एक युवक ने सिर पर हेलमेट लगा रखा था उन्होंने आते ही राजेश से नकदी लूटने की कोशिश की जिस पर राजेश ने विरोध करते हुए शोर मचा दिया इस पर एक युवक ने उनके कंधे में गोली मार दी जिससे वो घायल होकर गिर गए घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि हमें सूचना मिली थी की बाइक सवार 3 युवक दुकान में घुसे और उन्होंने दुकान मालिक को गोली मारकर एक लाख रुपये लूटकर फरार हो गए अभी इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है, बदमाश डीवीआर भी साथ ले गए हैं जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा

  • पंजाबः नहीं हुआ अकाली दल और BJP में समझौता !

    चंडीगढ़ः लोकसभा चुनाव को लेकर एनडीए लगातार अपना कुनबा बढ़ाने की कोशिशों में लगा हुआ है। इस कड़ी में बीजेपी और अकाली दल के बीच पंजाब में गठबंधन को लेकर पिछले कुछ समय से बातचीत चल रही थी। अब सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है जिसके मुताबिक, पंजाब में अकाली दल और बीजेपी गठबंधन की बातचीत विफल हो गई है। पंजाब में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के एक साथ चुनाव ना लड़ने के ऐलान बाद बीजेपी ने अपनी रणनीति बदल दी है। सूत्रों के मुताबिक, अकाली दल द्वारा किसान आंदोलन, सिख बंदियों की रिहाई के मामलों को लेकर भी बीजेपी पर दवाब बनाया जा रहा था। साथ ही पंजाब की बीजेपी लीडरशिप भी गठबंधन के हक में नहीं थी।

    बता दें कि केंद्र सरकार जब किसानों के लिए नए कृषि कानून लेकर आई थी, उसके विरोध में अकाली दल ने एनडीए से अपना नाता तोड़ लिया था। उसके बाद अकाली दल ने बहुजन समाज पार्टी के साथ मिलकर ही पंजाब विधानसभा चुनाव लड़ा था। कुछ समय पहले अकाली दल के सूत्रों ने बताया था कि बीजेपी पंजाब की 13 लोकसभा सीटों में से छह सीटों पर चुनाव लड़ने की मांग कर रही है, जबकि अकाली दल इतनी सीटें देने को तैयार नहीं है। जब अकाली दल एनडीए में शामिल था, तो वो 10 सीटों पर चुनाव लड़ता रहा और बीजेपी तीन सीटों पर चुनाव रही थी। दरअसल इस समय पंजाब में अकाली दल और बहुजन समाज पार्टी का गठबंधन है। 

    कहा जा रहा है कि वो इस गठबंधन को तोड़ना नहीं चाहते क्योंकि बीएसपी का पंजाब में अच्छा-खासा प्रभाव है। वहीं सुखदेव सिंह ढींढसा के गुट की भी अकाली दल में शामिल होने की बात चल रही है। वहीं अकाली नेताओं का आरोप है कि बीजेपी ने पंजाब में अकाली दल को कमजोर करने की भी कोशिश की है। बीजेपी ने अकाली दल के नाराज नेताओं को अपनी पार्टी में शामिल कराया ताकि अकाली का वोटबैंक उसको ट्रांसफर हो सके। जालंधर लोकसभा उपचुनाव में भी बीजेपी ने चरणजीत सिंह अटवाल के बेटे इंदर सिंह अटवाल को अपना उम्मीदवार बनाया था।

  • पंजाब : नशे की ओवरडोज से युवक की मौ’त, देखें वीडियो

    बटाला : अमृतसर रोड पर उस समय सनसनी फैल गई। जब लोगों ने सड़क किनारे एक युवक का शव झाड़ियों में पड़ा देखा और शव के पास एक इंजेक्शन सिरिंज भी पड़ी हुई थी। जिससे यह साफ हो रहा था कि युवक की मौत नशे की ओवरडोज के कारण हुई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।

    शव की तलाशी लेने पर आधार कार्ड मिला। जिसमें युवक की पहचान अभि शर्मा, उम्र करीब 24 वर्ष, अमृतसर के तौर पर हुई है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और मृतक के परिवार से संपर्क किया जा रहा है।

  • जालंधर : हेल्थ मिनिस्टर ने सिविल अस्पताल का किया औचक दौरा, देखें वीडियो

    जालंधर : सिविल अस्पताल में आज चेकिंग करने के लिए हेल्थ मिनिस्टर डॉ बलबीर सिंह पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि मेरी तरफ से चेकिंग की, जो नई स्कीम शुरू जिसमें हंड्रेड परसेंट दवाइयां अंदर से मिलेगी उसकी चेकिंग की गई है। सभी दवाइयां अंदर से ही मिल रही है। यानी जो भी नहीं रिक्वायरमेंट है।

    उन्होंने कहा कि जो टेस्ट अस्पताल के अंदर होने वाले है, वह टेस्ट अस्पताल के अंदर ही हो रहे हैं। बाकी अस्पताल में किन-किन चीजों की जरूरत है, उस चीज को भी देखा गया है। ताकि आने वाले समय में मेडिकल सुविधाओं को और भी बढ़िया बनाया जा सके।

  • अस्पताल में भर्ती मरीज को चूहों ने काटकर किया लहूलुहान 

    तेलंगाना: कामारेड्डी जिला अस्पताल से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां अस्पताल में भर्ती एक मरीज को चूहे ने काटकर लहूलुहान कर दिया. इस घटना के बाद मरीज के परिजनों ने तत्काल कार्रवाई की मांग की है.

    मरीज के परिजनों ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि मरीज शेख मुजीब को इलाज के दौरान चूहों ने काट लिया है, जिससे उनके पैर और हाथों में घाव हो गए हैं. चूहों के काटने के बाद मुजीब का खून बहुत बह गया है. इस वक्त आईसीयू में उनका इलाज किया जा रहा है. मुजीब के परिवार के सदस्यों ने मरीजों को ऐसी घटनाओं से बचाने के लिए तत्काल कार्रवाई की मांग की है. वहीं, इस मामले में अभी अस्पताल ने अपना पक्ष सामने नहीं रखा है.

  • विदेेश में पंजाबी युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौ’त

    होशियारपुर : न्यूजीलैंड में पंजाबी युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान होशियारपुर शहर के 29 वर्षीय सौरभ सैनी के रूप में हुई है। लकड़ी काटने वाली मशीन की चपेट में आने से युवक घायल हो गया। इसके बाद इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। बेहतर भविष्य बनाने के लिए 2013 में न्यूजीलैंड गया था। मृतक का एक 8 माह का बेटा भी है।

    परिजनों के मुताबिक 25 जनवरी को न्यूजीलैंड में लकड़ी काटने वाली मशीन की चपेट में आने से सौरभ गंभीर रूप से घायल हो गया था। बेटे के घायल होने की खबर सुनकर माता-पिता न्यूजीलैंड के लिए रवाना हो गए थे। जहां 8 फरवरी को सौरभ सैनी की मौत हो गई। शुक्रवार देर शाम से ही हरियाना कस्बे में परिजनों को सांत्वना देने के लिए लोग पहुंच रहे हैं।

    हरियाना कस्बे के पहाड़ी गेट निवासी सौरभ सैनी के चाचा चरण दास सैनी ने बताया कि बड़ी मुश्किल से परिवार ने बेहतर भविष्य बनाने के लिए 2013 में सौरभ को न्यूजीलैंड भेजा था। उन्होंने 2020 में न्यूजीलैंड में शादी की और वर्तमान में उनका 8 महीने का बेटा है। सौरभ का अंतिम संस्कार न्यूजीलैंड में ही किया जाएगा। परिवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से न्यूजीलैंड सरकार से बात करने और शोक संतप्त परिवार की मदद करने की भी अपील की।

  • टैंकर ने भीड़ को रौंदा, 3 की मौ’त और 16 घायल

    सिक्किम: गंगटोक में दूध से भरे टैंकर ने भीड़ को कुचल दिया जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई इस घटना में 16 लोग घायल हो गए. पुलिस ने बताया कि गंगटोक जिले के रानीपूल में एक तेज रफ्तार दूध टैंकर भीड़ में घुस गया जिससे 3 लोगों की जान चली गई जबकि एक दर्जन से ज्यादा घायल हो गए

    पुलिस ने बताया कि यहां से करीब 11 किलोमीटर दूर मेला मैदान रानीपूल में शाम करीब 7.30 बजे टोम्बोला खेलने के लिए भीड़ जमा हुई थी, तभी तेज रफ्तार दूध के टैंकर ने उन्हें कुचल दियाउन्होंने बताया कि टैंकर के चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है एक अधिकारी ने कहा कि सभी घायल लोगों को सेंट्रल रेफरल अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया और एक ने अस्पताल में दम तोड़ दियाअस्पताल के डॉक्टरों ने कहा कि घायलों में से पांच की हालत “गंभीर” है